- Home
- छत्तीसगढ़
- -10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े-ऊर्जा नगरी कोरबा से पूरे प्रदेश में योग से प्रवाहित हुई ऊर्जा : उपमुख्यमंत्री-स्वस्थ शरीर में होता है स्वच्छ मन का वास : उपमुख्यमंत्री सावरायपुर, / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरबा जिले के सीएसईबी मैदान में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। श्री साव के साथ कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए।मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कोरबा ऊर्जा नगरी है, यहां स्वच्छ मन, स्वच्छ शहर की थीम पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम सेयोगाभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके जरिए 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं। श्री साव ने कहा कि, ऊर्जा नगरी कोरबा से पूरे प्रदेश में योग के माध्यम से ऊर्जा प्रवाहित हो रही है। योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसे लोगों को समझने की आवश्यकता है। हमें अपने शरीर के लिए प्रतिदिन एक घंटा देना होगा। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मन का वास होता है। इसलिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है।हार्टफुलनेस के योगाचार्य के माध्यम से डिप्टी सीएम श्री साव, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री पटेल, महापौर राजकिशोर प्रसाद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला कंवर जी, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी, पूर्व महापौर जागेश लांबा जी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू जी, पार्षद नरेंद्र देवांगन जी, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसव राजू एस, कलेक्टर अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाईं सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किए।योगाभ्यास के बाद स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो और योग सिखाने वाले ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- -10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया सामूहिक योगाभ्यास,5 सौ से अधिक लोग हुए शामिल-विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गांव में भी मनाया गया योग दिवसरायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिमसें लगभग 5 सौ से अधिक स्कूली बच्चे सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है।उन्होंने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम योग को बताया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही अपने परिचितों को भी योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वालो दिनों में योग को बढ़ावा देने के लिए हेल्थ वैलनेस सेंटर में योग प्रोटोकाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।सभी ने योगाभ्यास करने के बाद सभी ने प्रतिदिन योग करनें एवं दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव सनम जांगड़े,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चितावर जायसवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा,वरिष्ठ नागरिक टेशू लाल धुरंधर,नरेश केसरवानी,कलेक्टर दीपक सोनी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,अपर कलेक्टर दिप्ती गौते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्कूली,बच्चे गणमान्य नागरिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गावों में भी मनाया गया योग दिवसजिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों,पर्यटन स्थलों एवं गांव में भी बड़े जोर शोर से योग दिवस मनाया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह से ही निर्धारित प्रोटोकॉल में सामूहिक योगाभ्यास किया।
- -ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभउप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण कियाडोर टू डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को दिखायी हरी झंडीरायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के श्री जयंत भारती और श्री पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक श्री यादव, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
-
-महासमुन्द में दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
रायपुर / दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुन्द में सर्व मांगलिक सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं महासमुन्द जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया। इस वर्ष 2024 की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग हैं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री बघेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग वरदान है। हम सभी को हर दिन नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं।इस इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री लक्ष्मण पटेल,पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा, पवन पटेल, पार्षद श्री देवीचंद राठी, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक,स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। - - वन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में किया गया सामूहिक योगाभ्यास- ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसरायपुर / प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और तन और मन को स्वस्थ एवं नीरोग रखें। योग कार्यक्रम में योग प्रदर्शक शिक्षक के रूप में डॉ. श्रीमती बीना खोबरागडे़, श्री ओम कुमार मांझी, श्री अनिल ध्रुव और कुमारी सरस मनी पटेल एवं उद्घोशक के रूप में श्री नारायण साहू उपस्थित थे। योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंध आसन, भुजंगआसन, सलभआसन, पवनमुक्तासन, पादहस्तआसन, हलासन, उत्तानपादआसन, बज्रआसन, वक्रासन, उश्ट्रासन, प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई और योग से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को मंत्री द्वारा पुरस्कार के रूप में पेन दिया गया और उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु जिले के 19 सेंटरों में निःशुल्क योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही नारायणपुर के गायत्री शक्तिपीठ में भी प्रतिदिन सुबह निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है जिसमें आप सभी नगरवासी जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं।ज्ञात हो कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से आप इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है। योग करने से मनुष्य का शरीर लचीला हो जाता है और वह अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकता है। योग करने से कईं बीमारियाँ जैसे ह्रदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग करने से मोटापा भी नहीं आता है और आपका शरीर जल्दी से थकता भी नहीं है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रुपसाय सलाम, श्री बृजमोहन देवांगन, श्री गौतम गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर श्री बिपिन मांझी, एसपी श्री प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अधिकारी-कर्मचारी, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं सीएएफ के जवान, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।
- -शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए: कलेक्टर श्रीमती मंडावीरायपुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल परिसर जिमनास्टिक हाल गौरेला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको और अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक योग किया।विधायक श्री मरपची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन मन के लिए योग की सभी क्रियाओं को जीवन में उतारें। उन्होनें कहा कि हमारे देश ने पूरे विश्व में योग का प्रचार प्रसार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आज पूरे विश्व में योग दिवस मना रहे हैं। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय सामूहिक योग के साथ ही आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों के साइटों, स्कूलों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक योगअभ्यास किया गया।कार्यक्रम में योग मास्टर अर्चना सामुएल मसीह, ज्ञानेंद्र जायसवाल एवम कपिल करेलिया ने मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए योग से स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न कलाओं-आसनों का योगअभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम एवम ध्यान का प्रदर्शन किया गया। इसका आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
- -बलरामपुर में योग दिवस का आयोजनरायपुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल बलरामपुर के खेल मैदान में सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सामूहिक योग कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास एवं प्राणायाम कर नियमित योग के लिए प्रेरित करते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस वर्ष ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर सभी लोगों ने उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ योग किया। इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए, योग के फायदे की वजह से इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पहचान मिली है।उल्लेखनीय है कि सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारीगण, स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। योग शिक्षक ने प्रार्थना, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भ्रदासन, वज्रासन, सेतु बंध आसन, योग निद्रासन, मकरासन जैसे अन्य योग भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, वरिष्ठ नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल, श्री दीनानाथ यादव, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रायगढ़ स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यासरायपुर / 21 जून को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। रायगढ़ के बोईर दादर स्टेडियम में प्रातः 07 बजे से राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ’स्वयं और समाज के लिए योग’ इस वर्ष योग दिवस का थीम है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए यह थीम रखा गया है। योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग दिवस के आयोजन का इतिहास देखें तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन की अवधारण यूनाइटेड नेशन में रखा था। जिसके फलस्वरूप आज पूरी देश दुनिया में यह आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने योग से रायगढ़ शहर के पुराने जुड़ाव का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि आज से करीब 50 वर्ष पूर्व सन 1967 में पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन रायगढ़ शहर में हुआ था।निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, उद्यानिकी विभाग ने बांटे पौधेयोगाभ्यास कार्यक्रम के द्वारा यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। जहां बीपी, शुगर जांच के साथ दवा वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया। मानसून में पौधरोपण को बढ़ावा देने योगाभ्यास के लिए पहुंचे शहरवासियों को उद्यानिकी विभाग द्वारा निःशुल्क मुनगा और बिही के पौधे बांटे गए।बच्चों ने योग मुद्राओं का किया प्रदर्शनकार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा संचालित योग प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा कठिन योगमुद्राओं का भी मोहक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
-
-’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ ’पर राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल
रायपुर, / राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। यह उद्गार राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर राजभवन में आयोजित योग शिविर में व्यक्त किया।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलती है, जिससे समाज में सकारात्मकता सोच बढ़ती है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है और हमें बीमारियों से बचाता है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके ईलाज के लिए नियमित योग कारगर साबित होता है।राज्यपाल ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन, विचार और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। यह स्वयं के साथ-साथ दुनिया और प्रकृति के साथ एकत्व की भावना लाती है। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली में बदलाव लाकर और प्राकृतिक बदलावों के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। योग न केवल हमें स्वस्थ रहता है बल्कि हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में भी बदलाव आता है। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की योग विद्या को आज वैश्विक मान्यता मिली है।कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियांे ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग आयोग के प्रशिक्षको को राजकीय गमछा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।योगाभ्यास में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक श्री अशोक साहू, श्री आनंद साहू, श्री भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने राजभवन में योगाभ्यास कराया। -
बलरामपुर. जिले में छोटे मालवाहक वाहन के खाई में गिरने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो पुलिस जवानों की मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में सीएएफ का एक जवान और वाहन चालक घायल हुए हैं।
बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम झारखंड राज्य की सीमा से लगे पुंदाग और भुताही गांवों के बीच हुई। सिंह ने बताया कि सीएएफ की 10वीं बटालियन की 'डी' कंपनी को जिले के रामचंद्रपुर से पुंदाग स्थानांतरित किया गया है। इस प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों, सामान और अन्य सामग्रियों को बसों और ट्रकों के जरिये शिविर के नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब शिविर को स्थानांतरित किया जा रहा था तब परिवहन में लगा एक बड़ा ट्रक बंदरचुआ गांव से आगे नहीं जा सका। तब वहां से ट्रक में लदे सामान को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए एक छोटा मालवाहक वाहन भेजा गया। सिंह ने बताया कि एक बार सामान ढोने के बाद जब वाहन दूसरी बार सामान ले जा रहा था तब वाहन चालक ने पहाड़ी के एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ''इस घटना में उत्तर प्रदेश के निवासी हवलदार फतेह बहादुर और छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के निवासी आरक्षक नारायण प्रसाद की मौत हो गई तथा आरक्षक प्रताप सिंह और वाहन चालक घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। - -निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियां, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी जुड़ेंगे कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से, वेब लिंक देखकर करेंगे योगाभ्यास-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथिरायपुर ।प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में इसका मुख्य आयोजन होगा। प्रदेश भर के नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने नगरीय निकायों में वेब लिंक के जरिए कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेगे और योगाभ्यास करेंगे।स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मे सुधार, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, तनाव प्रबंधन, एकाग्रता व कार्यक्षमता में वृद्धि तथा कार्यस्थल पर सकारात्मकता के लिए सभी नगरीय निकायों में हार्टफुलनेस के माध्यम से ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सभी नगरीय निकायों में इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 21 जून को सवेरे पौने सात बजे कोरबा के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल फुटबाल मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। सभी नगरीय निकाय वेब लिंक के जरिए कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेंगे और योगाभ्यास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी इसका आयोजन किया गया है।
- -एन.सी.सी. के अतिरिक्त महानिदेशक श्री अजय महाजन करेंगे अलंकृतरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा ‘‘कर्नल कमांडेन्ट’’ मानद रैंक प्रदान की गई है। कल 21 जून को डॉ. चंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एन.सी.सी. निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्री अजय कुमार महाजन कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत करेंगे। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित अलंकरण समारोह में श्री महाजन द्वारा डॉ. चंदेल को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि तथा नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा एन.सी.सी. सेवा संचालित करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। डॉ. चंदेल इस वर्ष छत्तीसगढ़ में एन.सी.सी. कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मनित किये जाने वाले एकमात्र कुलपति हैं।
- रायपुर /आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन हेतु बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।बैठक में खाद्य विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस., कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, सचिव राजस्व श्री अविनाश चंपावत, सचिव सहकारिता श्री सी.आर.प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य श्री के.डी.कुंजाम, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री रमेश शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
रायपुर, /राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- -जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक प्रेषित किए 55 प्रकरण-3 व्यक्तियों पर अपराध दर्जरायपुर / बलौदाबाजार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन एवं पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। जिसके तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिल रही है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक 55 संदिग्ध प्रकरण (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप एवं एक्स की आईडी) पहचान कर एसडीएम के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है। इसमें सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से 3 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आज अन्य 4 व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।अनुविभाग बलौदाबाजार में 49 प्रकरण, कसडोल में 5 एवं सिमगा का एक प्रकरण शामिल हैं। सायबर सेल द्वारा लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले वासियों से अपील करते हुए किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेन्ट पोस्ट करने से बचने के लिए कहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला होगा तो निश्चित ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रही गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों, तथ्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अवैधानिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति द्वारा प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
- -किसानों को खाद बीज के लिए न हो परेशानी, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश-कबीरधाम में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षारायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ का पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन हों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचना चाहिए। वें आज कबीरधाम जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो किसानों को परेशानी न हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के एक भी पात्र किसान योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी स्कूलों में पेयजल, शौचालय सहित स्कूल भवन के बेहतर रख रखाव होना चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने बीईओं एवं स्कूल समन्वयकों को स्कूलों का निरीक्षण करने और सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने के भी निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा में कहा कि तकनीकी समस्या के कारण छूटे हुए 14 ग्रामों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बोडला विकासखण्ड के 179 ग्राम और पंडरिया विकासखण्ड के 77 ग्राम शामिल है। इस दौरान उन्होंने वनांचल क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।
- -परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर-विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देशरायपुर, / बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके तहत जिले में जल्द ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ होगा। इस संबंध में बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग से संबधित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लाईवलीहुड, वीटीपी एवं स्किल ट्रेनिग प्रोवाइडर एजेसियों के कामकाज की समीक्षा की गई है, जिसमें वर्तमान में परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर देते हुए मार्केट के अनुरूप लोगों कौशल प्रशिक्षण देने कहा गया है।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने इसके लिए एकीकृत विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश संचालक कौशल विकास को दिए हैं। इसके साथ ही जुलाई माह से जिला मुख्यालय में एसबीआई को रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट अर्थात् ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके माध्यम से प्रोजेक्ट उन्नति में भी तेजी आएगी।कलेक्टर श्री सोनी ने कहा है कि जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ते हुए उनको शत प्रतिशत रोजगार मिले या अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सके इस दृष्टि से कार्य करने की जरुरत है। इस दौरान जिले में स्थापित विभिन्न उद्योगों के द्वारा सीएसआर के माध्यम से संचालित कौशल उन्नयन के संबध में जानकारी प्राप्त की गई।
- -छत्तीसगढ़ के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया जाएगा योगाभ्यासरायपुर / प्रतिवर्ष भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’ (Yoga for Self and Society) निर्धारित की गई है। इसी के तारतम्य में राज्य स्तर पर सभी जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से आयुष विभाग छत्तीसगढ द्वारा 21 जून 2024 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को समग्र कल्याण और स्वस्थ्य जीवन के लिए योग के अभ्यास के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ के आयुष द्वारा संचालित समस्त 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 24 योगा वेलनेस सेंटर में योगाभ्यास किया जाएगा। योग संबंधित अन्य जानकारी आयुष के विभागीय वेबसाईट https://Yoga.ayush.gov.in/YAP/Home.php पर अवलोकन किया जा सकता है।
- रायपुर, / राज्य के खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। आगामी प्रस्तावित क्रियाकलापों का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के दौरान जानकारी दी गई कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण के शेष वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी। केंद्र शासन के ‘‘खेलो इंडिया’’ के तहत प्राप्त वर्तमान बजट के साथ-साथ नवीन जिलों एवं नवीन खेलों के विकास हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।बैठक में खेल मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के मौजूदा खेल अंधोसंरचनाओं के रख-रखाव एवं विस्तार पर कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने खेल गतिविधियों एवं युवाओं में रचनात्मक क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने हेतु 5 वर्ष की सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री वर्मा ने ‘‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’’ एवं ‘‘मुख्यमंत्री युवा रत्न’’ पुरस्कार की सुदृढ़ एवं पारदर्शी योजना पर इस सत्र से क्रियान्वयन करने कहा।बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्थापित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से संबद्धता प्राप्त कर, छत्तीसगढ़ में भी इकाई महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु केंद्र स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं परंपरागत खेलों के संरक्षण, प्रोत्साहन एवं सुविधाओं हेतु पृथक से कार्य योजना तैयार करें। इस तरह राज्य के मान्यता प्राप्त खेल संगठनों, युवा संगठनों, खिलाड़ी, युवाओं को सुविधा, प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग हेतु तत्परता से कार्य किया जाए। इन कार्यों हेतु बजट की कमी बाधा नहीं होगी, वे स्वयं राज्य शासन एवं केंद्र शासन से इस हेतु प्रयास करेंगे।खेल मंत्री ने विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर शीघ्र रिक्तियों को भरने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तक तदर्थ रूप से संविदा नियुक्तियां, विशेषकर कोचेस् हेतु विचार किया जाए। इसी तरह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नतियों, वेतनवृद्धि, समयमान वेतनमान, जांच प्रकरणों का त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए। विभागीय वेबसाइट को अद्यतन करते हुए उपयोग योग्य बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम एवं मंत्रालय तथा संचालनालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पुराने अवैध होर्डिग निकालने की कार्यवाही किया जा रहा है। मानसून के आगमन को देखते हुए सभी पुराने होर्डिग का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। तेज आंधी तूफान में होर्डिग गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है, कि वर्षाऋतु का आगमन हो गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए रोड के किनारे, मकानो के ऊपर एवं चैंक चैराहो पर जितने भी होर्डिंग लगाया गया है, उसका स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। इस बात का ध्यान रखा जाये की जो पुराने होर्डिग, कमजोर हो गये है, उसे तत्काल हटाया जावे। अवैध होर्डिग पर कार्यवाही की जावे। इसी तारतम्य में निगर निगम भिलाई के सभी जोन के अधिकारियो एवं कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। सभी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे है। सनद रहे की तेज हवाओ के चलते कमजोर होर्डिग या नियम के विपरित लगे होर्डिग उड़कर सड़को पर गिर जाते है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।निगम आयुक्त ने आम नागरिको से अपील की है कि कहीं भी सड़कों पर लगे पुराने होर्डिग दिखाई दे तो तत्काल निगम के जोन कार्यालय में सूचित करे। जिसे तत्काल हटाने की कार्यवाही की जावेगी। - बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 3 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ग्राम पंचायत रहंगी के केन्द्र क्रमांक 06 तथा ग्राम पंचायत दुर्गडीह के केन्द्र क्रमांक 01 हेतु कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत बेलटुकरी के आश्रित ग्राम मटियारी एवं ग्राम खम्हारडीह एवं नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 04 के केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।इच्छुक आवेदिका 27 जून से 11 जुलाई तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक केे माध्यम से कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकती है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा या मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बोदरी से प्राप्त कर सकते है।
- बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा के ग्रामीण क्षेत्रों के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र हरदीपारा (कोरबी) में कार्यकर्ता के एक रिक्त पद एवं ग्राम सिलपहरी के केन्द्र क्रमांक 02 एवं ग्राम जलसो के केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका 27 जून से 11 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में सीधे अथवा साधारण या पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है।
-
-35 हजार जन सामान्य सामूहिक रूप से करेंगे योगाभ्यास
रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् संस्करण के अवसर पर 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार शामिल होंगे।कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 07.00 से 08.00 बजे तक आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षित एवं अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। जिसमें राज्य के जन-प्रतिनिधिगण, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं पंतजलि योग संस्थान छत्तीसगढ़, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान छत्तीसगढ़, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय गायत्री परिवार संस्थान छत्तीसगढ़, हार्टफुलनेंस योग संस्थान छत्तीसगढ़, हास्य योग संस्थान छत्तीसगढ़ के योग साधक सहित लगभग 35 हजार जन सामान्य सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व की प्राचीनतम् विधा ‘योग‘ को जन समान्य के दिनचर्या का अंग बनाना एवं राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोग जीवन जीने के लिए योग से परिचित कराना तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ-साथ योग के माध्यम से नशामुक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। उक्त कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। -
-सारी तैयारियां पूर्ण, 1 हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग
बिलासपुर /अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम बहतराई स्टेडियम में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। योग दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं महापौर श्री रामशरण यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम के दौरान एक हजार से ज्यादा लोग सामुहिक योगाभ्यास करेंगे। अमृत सरोवर स्थलों पर भी जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जायेगा। प्रकृति के साथ सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए आम जनता की भागीदारी से स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंटरनेशनल डे ऑफ योगा 2024 थीम पर आधारित संदेश को प्रोत्साहित करने ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।वाहन की व्यवस्था -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी टिकरापारा, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी राजकिशोर नगर, कंपनी गार्डन देवकीनंदन, नूतन चौक सरकण्डा, जिला कार्यालय बिलासपुर, राजेन्द्र नगर चौक, नेहरू गार्डन में एक-एक वाहन बस तथा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर से दो वाहन बस 6 बजे बहतराई स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी। - रायपुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल 21 जून को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा जिला मुख्यालय धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि योग को हर गांव-शहर तक पहुंचने का संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 जून 2024 को सुबह 6ः30 बजे से धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन से सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है।











.jpg)


.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)