- Home
- छत्तीसगढ़
- महासमुंद / लक्की यादव निवासी ग्राम तुमाङबरी, महासमुंद जो दृष्टिबाधित दिव्यांग है। अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। दृष्टिबाधित होने के बावजूद लक्की ने अपने सपनों को सीमित नहीं होने दिया, बल्कि उन्हें अपनी ताकत बना लिया। लक्की यादव समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित स्वैच्छिक संस्था फॉर्चुन फाउंडेशन के पूर्व के छात्र है। बचपन से ही लक्की के सामने कई चुनौतियां थीं। जहा ंसामान्य बच्चों के लिए रोजमर्रा के काम आसान होते हैं, वहीं लक्की को हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन उनके अंदर कुछ कर दिखाने का जज्बा हमेशा जीवित रहा। परिवार, विशेषकर उनके पिता श्री कुमार यादव का सहयोग और प्रोत्साहन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना। लक्की ने खेलों में अपनी रुचि को पहचानते हुए एथलेटिक्स को अपना लक्ष्य बनाया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत की।वर्ष 2020-21 में पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड में रजत पदक तथा वर्ष 2021-22 में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई। वर्तमान वर्ष 2026 में दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में उनका चयन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए उन्हें जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदाय किया गया। प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत और समर्पण दिखाते हुए 1500 मीटर दौड़ के पहले दो राउंड में अपनी बढ़त बनाए रखा किन्तु अंतिम राउंड में पदक प्राप्त नहीं कर सकें। उन्होंने हार नहीं मानी और 12 मार्च 2026 को 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया। आज लक्की यादव एक खिलाड़ी के रूप में सभी खिलाड़ियों एवं लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने अग्निवीर भर्ती को लेकर व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली गई। इस अवसर पर अग्निवीर योजना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य है, ताकि जिले के युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। व्यायाम शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों एवं क्षेत्रों में युवाओं को प्रेरित करें तथा उन्हें भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार करें।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, श्री रेखराज शर्मा, सुश्री अंजनी बरमाल, श्रीमती हिना ढालेन, चारु लता गजपाल, एक्स आर्मी ऑफिसर पुरुषोत्तम डडसेना एवं चंदहास साहू द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन हेतु सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
- -मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वासरायपुर। छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर मुख्यधारा में लौटने की खुशी साझा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से आत्मसमर्पण से पहले के जीवन और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान नक्सलियों ने बताया कि अब उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है—जहां पहले वे जंगलों में असुरक्षा और भय के बीच जीवन बिताते थे, वहीं अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्रों में अब सड़कों, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे जीवन आसान हुआ है। कुछ आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने पहली बार होली जैसे त्योहार को परिवार के साथ मनाया—यह उनके लिए एक नया और सुखद अनुभव रहा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल व्यक्तिगत बदलाव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि संविधान पर विश्वास जताकर सभी ने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक भी उपस्थित थीं।
- -रायपुर - रीवा हवाई सेवा के लिए की मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहनारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही।उल्लेखनीय है रायपुर और रीवा के मध्य हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों की यात्रा आसान होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
-
- अवैध परिवहन रोकने छोटी सड़कों पर चेक पोस्ट, सीसीटीवी व बैरियर लगाने के दिए निर्देश
- दुर्घटनाजन्य स्थलों में किए जा रहे सुधार कार्यों की समीक्षा की
- यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
- पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडि़तों को 1 लाख 50 हजार रूपए तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी छोटी सड़कों का चिन्हांकन किया जाए, जहां अवैध रूप से बड़े एवं भारी वाहनों के आवागमन तथा परिवहन की संभावना बनी रहती है। उन्होंने इन मार्गों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और गार्डर अथवा बैरियर लगाए जाएं, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इससे सड़कों की गुणवत्ता बनी रहेगी और ग्रामीणों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों में किए गए आवश्यक सुधार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। दुर्घटनाजन्य स्थानों में स्पीड ब्रेकर, साईन बोर्ड, हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए नागरिकों को जागरूक करना आवश्यक है तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए तथा हेलमेट नहीं लगाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों के सड़क किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की नियमित जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि भारत सरकार की पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को तत्काल एवं कैशलेस ईलाज की सुविधा दी जा रही है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर अर्थात सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार पंजीकृत सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सड़क सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - - 17 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित होगा शिशु संरक्षण माह- 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए एवं आईएफ सिरप पिलाने के निर्देश- विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 6 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से विटामिन ए एवं आईएफ सिरप पिलायी जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास, पंचायत तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के समग्र शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर विटामिन ए एवं आईएफ सिरप अवश्य दिलाएं।शिशु संरक्षण माह के दौरान 5 मंगलवार एवं 5 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 94 हजार 403 बच्चों को आईएफ सिरप तथा 89 हजार 158 बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आंखों की सुरक्षा होती है तथा बाल मृत्यु दर में कमी आती है। इसके साथ ही दस्त, खसरा एवं रतौंधी जैसे रोगों से बचाव होता है और कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिलती है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- - कलेक्टर ने निर्माण विभागों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की- स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश- सांसद-विधायक निधि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा पूर्व वर्षों में स्वीकृत कार्यों के समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी शिक्षण सत्र में बच्चों को नए भवनों में अध्ययन-अध्यापन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों की आवश्यकता के आधार पर विकास कार्य स्वीकृत किए जाते हैं, इसलिए ऐसे कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद तत्काल कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को समय पर लाभ मिल सके।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं धीमी गति से कार्य करने पर संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छोटे एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके। कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एसके चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत खनिज विभाग की टीम द्वारा आज डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पेटेश्री, आलाबीरा, जामरी, मुड़पार, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, मुरमुंदा, माटेकटा सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम पेटेश्री निवासी हेमन्त सिन्हा के स्वामित्व की टैक्टर जॉन डियर चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीएलएसजी 063372 ट्रॉली हरा रंग सोल्ड, ग्राम पेटेश्री निवासी कोमल सिन्हा के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर व ट्रॉली लाल रंग सोल्ड एवं ग्राम पेटेश्री निवासी राम बिलास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर हरा रंग चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीसीएसजी 063285 से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना तुमड़ीबोड़ सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है तथा खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
- - सिजेरियन प्रसव एवं आपातकालीन प्रसूति सेवाएं अब जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध- समय पर उपचार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मिलेगी मददराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के भू-तल में स्थित पुराने मेजर ऑपरेशन थियेटर का जीर्णोद्धार कर उसे प्रसूता महिलाओं के लिए विशेष रूप से क्रियाशील कर दिया गया है। इस नवीन ऑपरेशन थियेटर के प्रारंभ होने से जिला चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती एवं उच्च जोखिम प्रसूता महिलाओं को अब समय पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नवीन ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन प्रसव सहित प्रसूति से संबंधित आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। इससे उन प्रसूता महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें तत्काल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता होती है। अब ऐसे मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी, जिससे समय की बचत होगी और उपचार में देरी नहीं होगी। इस सुविधा के प्रारंभ होने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को जिला स्तर पर ही बेहतर एवं सुरक्षित प्रसूति सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा नवीन ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रसूता महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक श्री अविन चौधरी, प्रसूति एवं निश्चेतना विभाग के विशेषज्ञ, मेजर ऑपरेशन थियेटर प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- मुफ्त एचपीवी टीकाकरण, 14-15 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगा लाभमोहला। जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ गत दिवस 16 मार्च को कलेक्टर तुलिका प्रजापति की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में किया गया। इस दौरान सीएमएचओ श्री एस.आर मांडवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। इस अभियान का उद्देश्य जिले की अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित करना है।कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि यह अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि दिसंबर 2010 से मार्च 2012 के बीच जन्मी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि निजी चिकित्सालयों में यह टीका लगभग 4000 रुपये में उपलब्ध है, जबकि वर्तमान में शासकीय संस्थानों में यह निःशुल्क लगाया जा रहा है।सीएमएचओ ने जानकारी दी कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में टीकाकरण किया जा रहा है और जल्द ही जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री हेमेंद्र भूआर्य, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राकेश वर्मा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री संतोष चंदेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एएनएम, मितानिन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग कर किशोरियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण आवश्यक करवाएं।
- 0- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हुई विस्तृत चर्चा, कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश0- कलेक्टर ने ली कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठकमोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से प्रारंभ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने विभिन्न ट्रेडों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित रूप से संचालन करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगार से जुड़ाव तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए समय-सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ठोस रणनीति बनाने पर भी चर्चा किया गया।बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।--
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 16 जून को सुबह 8:00 बजे मराठी भाषी सामूहिक उपनयन (मुंज) संस्कार का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और मंडल के सचिव व आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में रायपुर, छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश के युवा भी शामिल होंगे। यह महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का रजत जयंती आयोजन है। आचार्य दंडवते ने बताया कि उपनयन संस्कार के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आयोजन का उद्देश्य न्यूनतम खर्च पर श्रेष्ठतम सुविधाओं के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार करना है। इस आयोजन में बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए मंडल भवन में ही रुकने की व्यवस्था की गई है।--
- 0- महाराष्ट्र मंडल रायपुर के नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन 21 को, रोटरी क्लब व महाराष्ट्र मंडल कोरबा भी जुटे हैं तैयारियों में0- संत ज्ञानेश्वर सभागृह में अनिकेत की टीम जी जान से जुटी है रिहर्सल में, ताकि कोई कमी न रह जाए नाटक के मंचन मेंरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के ख्याति प्राप्त नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ के चार सफलतम मंचन के बाद अब इसका पांचवा प्रयोग शनिवार, 21 मार्च को कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में होगा। रोटरी क्लब कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में व्यावसायिक स्तर पर मंचित होने वाले नाटक की आय से आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।अनिकेत... टीम के सामने बड़ी चुनौती इस बात की है कि जिस सेवाभावी कार्य के लिए ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन किया जा रहा है, ऐसा पहले नहीं हुआ था। जाहिर है, जब नाटक का मंचन व्यावसायिक स्तर पर होगा तो नाट्य मंडली पर भी अपेक्षाकृत अधिक दबाव होगा कि कहीं कोई चूक न हो जाए, कहीं कोई कमी न रह जाए। यही वजह है कि निर्देशक और नाटक में अनिकेत की केंद्रीय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ रंगसाधक शशि वरवंडकर के निर्देशन में पूरी टीम गत कई दिनों ने रिहर्सल कर रही है।बताते चलें कि 90 मिनट के नाटक ‘मैं अनिकेत हूं में अनिकेत की पत्नी मीनाक्षी शर्मा का रोल बहुमुखी प्रतिभा की धनी वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनुराधा दुबे निभा रहीं हैं। वहीं पूरे नाटक के हर दृश्य में भारद्वाज वकील की दमदार भूमिका में आचार्य चेतन दंडवते नजर आएंगे। जज के प्रभावी रोल में दिलीप लांबे और गवाहों की भूमिकाओं में प्रकाश खांडेकर, रंजन मोड़क, रविंद्र ठेंगड़ी, समीर टुल्लू, भारती पलोसदकर, सुमीता रायजादा और श्याम सुंदर खंगन नाटक में दिलचस्प उतार-चढ़ाव लाएंगे। विनोद राखुंडे, पंकज सराफ भी अपनी अहम भूमिकाओं से प्रभावित करेंगे। पर्दे के पीछे डॉ. शुचिता देखमुख, अजय पोतदार और प्रवीण क्षीरसागर तकनीकी पहलुओं को सशक्त बनाएंगे।अब तक चार बार मंचनवरिष्ठ रंगसाधक रंजन मोड़क बताते हैं कि ‘मैं अनिकेत हूं’ का पहला मंचन चार अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में, दूसरा मंचन 9 अक्टूबर को एम्स रायपुर के ऑडिटोरियम में, तीसरा 26 दिसंबर को नूतन कला निकेतन बालाघाट में और महाराष्ट्र मंडल धमतरी में चौथा नाट्य प्रयोग 21 जनवरी को किया जा चुका है। एक जानकारी के अनुसार बिलासपुर, जबलपुर, जगदलपुर, भिलाई और राजनांदगांव की संस्थाएं भी ‘मैं अनिकेत हूं’ के यथाशीघ्र मंचन को लेकर निर्देशक शशि वरवंडकर, मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व सचिव चेतन दंडवते के संपर्क में हैं।--
- रायपुर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 22 मार्च 2026 को राष्ट्रव्यापी “उल्लास : नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर श्री हिमांशु भारतीय की अध्यक्षता में जिले के चारों विकासखंडों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापरीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में परीक्षा के सुचारू आयोजन, परीक्षा केंद्रों के प्रभावी प्रबंधन, परीक्षार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नवाचारी प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नुक्कड़ नाटक, आमंत्रण पत्र, मुनादी, रैली एवं हल्दी-चावल जैसे जनजागरूकता माध्यमों के जरिए शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाया जाए, ताकि अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके।बैठक में जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा, डॉ. सुशील जैन (DIET रायपुर एवं डीसीएल प्रभारी), जिला नोडल अधिकारी अजय मिश्रा, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. कामिनी बावनकर, हेमंत कुमार साहू, अलंकार परिहार, अरुण देवांगन एवं भागीरथी पांसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विकासखंडों में समुचित समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करें।--
- 0- अब तक 10 हजार से अधिक पुस्तकें प्राप्त0- आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदाररायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय महाविद्यालय भिलाई के पूर्व प्राचार्य श्री किशोर कुमार अग्रवाल जी ने इतिहास, भौतिक शास्त्र एवं श्रीमद भागवत गीता सहित 50 से अधिक पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।श्री अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 10 हजार चार सौ से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं श्री केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।--
- 0- छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष श्री राजीवअग्रवाल0- पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा विबी-जी-राम-जी-ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव विषय पर वार्तालाप का भिलाई में हुआ आयोजनदुर्ग. पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आज भिलाई में ’विबी-जी-राम-जी- ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर एक विशेष वार्तालाप (मीडिया कार्यशाला) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अरदीप ढीढी एवं दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय भी शामिल हुए।मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि ’विबी-जी-राम-जी’ की परिकल्पना वास्तव में ग्रामीण भारत में एक बड़े परिवर्तन की नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहली प्राथमिकता बेरोजगारी को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के माध्यम से लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं, जिसके तहत कई कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं, जिससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक महिला हॉस्टल तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि विबी-जी-राम-जी के तहत 125 दिन का कार्य वास्तविक रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। फसल की बुआई से लेकर कटाई तक किसान भाइयों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए 60 दिनों के अवकाश हेतु ब्लॉक की व्यवस्था की गई है, ताकि खेती और विकास कार्य साथ-साथ चल सकें।योजनाओं में पारदर्शिता पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी धन की उपयोगिता की निगरानी साप्ताहिक आधार पर की जाएगी और कार्यों की सटीक स्थिति जानने के लिए जीपीएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि एआई के समावेश से कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता में क्रांतिकारी सुधार होगा।कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अरदीप ढीढी ने ’ग्रामीण भारत के परिवर्तनकारी बदलाव’ की दिशा में जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल पैठ के बीच साइबर सुरक्षा के महत्व पर पत्रकारों को जागरूक किया।--
- बालोद, मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधित करते हुए अब 18 मार्च के स्थान पर 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ’मिशन शक्ति’ की शुरूआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तरीय हब हेतु जिले मे आई.टी. असिस्टेंट (सामान्य) 01 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवार पूर्णतः भरे हुये आवेदन पत्र 27 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डॉक/स्पीड पोस्ट/कुरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन एवं कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है।--
- बालोद. अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन बालोद ने प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत अभियान हेतु प्रथम चरण अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र अंतर्गत ओरमा, देवीनवागांव, झलमला एवं सिवनी, जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र अंतर्गत पेण्डरवानी एवं अरकार, जनपद पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत कांदुल, कुरदी एवं मोंगरी, जनपद पंचायत डौण्डी अंतर्गत खैरवाही एवं गुजरा तथा जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा अंतर्गत दुधली को प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत हेतु चयन किया गया है। श्री कौशिक ने बताया विगत दिनों उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।--
- बालोद. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में आयोजित इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों की 03 नियोजक कंपनियों द्वारा कुल 218 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के लगभग 64 आवेदकों ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें प्रारंभिक रूप से कुल 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
- बालोद. जिले में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बालोद ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू से बचने हेतु एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि होने के कारण लू की संभावना अधिक होती है। लू के दौरान सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लक्षण हो सकते हैं।लू तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता है। इससे बचाव के लिए व्यक्ति को बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाए, धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीए, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीए, चक्कर आने, मिताली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लेने के साथ उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करा सकते हैं।लू लगने प्रारंभिक उपचार के अंतर्गत बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाए। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलाए जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा दे, शरीर पर ठंडे पानी का छिडकाव करते रहे, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीक चिकित्सक या अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। मितानीन, एएनएम से ओआरएस की पैकेट हेतु संपर्क करें। इसके साथ ही लू से संबंधित किसी भी प्रकार के सूचना व जानकारी हेतु जिला सर्वेलेंस इकाई महामारी नियंत्रण कक्ष क्रमांक 12 कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद एवं टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।
- बालोद. अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 06 क्रमांक 04 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण जिले के 02 मृत व्यक्ति के परिवार (निकटतम वारिस) को आर्थिक सहायता अनुदान दिए जाने के प्रावधानों अनुसार 04-04 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण एवं भुगतान मृतकांे के निकटतम वारिस को करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में बालोद तहसील के मृतक श्री प्रकाश पद्माकर की पत्नी श्रीमती राधा बाई ग्राम भेड़िया नवागांव एवं डौण्डी तहसील के मृतक श्रीमती संतोषी बघेल के पति श्री ओमप्रकाश बघेल निवासी काड़े को 04-04 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
- 0- जिले के 05 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरपबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के निर्देशन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ आज मितानिन भवन बालोद में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री आर. के. सोनबोईर, एलएचवी श्री सोमन लाल देवांगन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, बालोद अर्बन के मितानिन एवं बच्चे उपस्थित थे।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. के सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध होगी। शिशु संरक्षण माह के दौरान सत्र का आयोजन मंगलवार और शुक्रवार को होंगे। एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे के बीच ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1994 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिले के 09 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 77 हजार 291 बच्चों को विटामिन ए एवं 06 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 81 हजार 838 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
- 0- एमआईसी ने निगम के वित्त वर्ष 2026-27 के 84 नवीन निराश्रित पेंशन योजना और 24 नये राष्ट्रीय परिवार सहायता प्रकरणो को दी स्वीकृति0- बलिदानी सैनिको मेजर यशवंत गोविंद गोरेजी एवं मेजर सत्य प्रदीप दत्ताजी की मूर्ति स्थापित किये जाने अनापत्ति स्वीकृति एमआईसी द्वारा प्रदत्त की गई0- वर्ष 2016 में खालसा स्कूल के सामने से हटाये गये 69 दुकानदारो को किस्टल आर्केड की सामने की भूमि में व्यवस्थापन हेतु एमआईसी के संकल्प को पुनर्विचार हेतु सामान्य सभा में रखने का निर्देशरायपुर. नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष एमआईसी बैठक कक्ष में हुई जिसमें नियमानुसार प्रकिया के तहत एजेण्डावार चर्चा कर आवश्यक निर्देश एमआईसी ने दिये। बैठक में आयुक्त श्री विश्वदीप एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, भोला राम साहू नंद किशोर साहू, खेमकुमार सेन, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती संजना संतोष हियाल, अपर आयुक्तगणों, मुख्यअभियंता, अधीक्षण अभियंतागणों, जोन कमिश्नरों, उपायुक्तगणो, कार्यपालन अभियंताओं सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।एमआईसी ने बैठक में समस्त निराश्रित पेंशन योजनाओं में जोनो से प्राप्त 84 नये प्रकरणो एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में प्राप्त 24 नये प्रकरणो को विचार उपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के प्रस्ताव को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक रोड मीडियन एवं उद्यानो के विकास व संधारण हेतु हरित रायपुर अभियान के तहत ईओआई जारी किये जाने चर्चा उपरांत स्वीकृति दी गई। लोककर्म विभाग के प्रस्ताव अनुसार नगरोत्थान योजना अंतर्गत 10 करोड की स्वीकृत लागत से 18 प्रमुख रोड जंक्शन के विकास कार्य के प्रस्ताव अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, सीएसईबी, रायपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर ट्रैफिक दबाव एवं यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए 28 चौक चौराहो का चयन किया गया है। इस हेतु मंगाई गई निविदा में न्यूनतम दर 5 करोड 46 लाख 73 हजार 112 रू. निविदा दर देने वाली मेसर्स रायपुर कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को निविदा समिति की अनुशंसा अनुरूप स्वीकृति दी गई। नगर निगम जोन 9 अंतर्गत पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 51 अंतर्गत लाभांडी से छोकरा नाला तक नाला निर्माण करने प्राप्त निविदा दर मेसर्स जेबी कंस्ट्रक्शन रायपुर को 2 करोड़ 4 लाख 82 हजार 580 रू. की प्रस्तुत निविदा दर को निविदा समिति की वित्तीय अनुशंसा पर एमआईसी द्वारा स्वीकृति दी गई। आकांक्षीय शौचालय योजना में विभागीय प्रस्ताव अनुरूप वार्ड कमांक 34 में कलेक्टोरेट परिसर के पास और वार्ड कमांक 45 में नगर निगम मुख्यालय गांधी सदन के सामने आकांक्षीय शौचालय निर्माण स्थल परिवर्तन कर करने की स्वीकृति विचार उपरांत एमआईसी द्वारा दी गई। पहले वार्ड 47 कटोरा तालाब के पास और काली माता मंदिर के पास आकांक्षीय शौचालय निर्मित किये जाने प्रस्तावित थे। प्रस्ताव अनुसार स्थल परिवर्तन को स्वीकृति दी गई।महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक में 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 मिलियन प्को स्वीकृति दी गई। एमआईसी ने जोन 7 के प्रस्ताव अनुसार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट उपायुक्त पश्चिम कार्यालय के कार्यालय संचालन हेतु संत रामदास वार्ड कमांक 25 क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम कोटा के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी रूप से आबंटित करने की स्वीकृति विचार उपरांत दे दी। 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु प्राप्त राशि से रायपुर के विभिन्न स्थानों पर रेड्डी निर्माण एवम बीटी के विभागीय प्रस्ताव को निविदा समिति की अनुशंसा अनुसार स्वीकृति दी गयी.रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा चयनित भूमि को दलदल सिवनी के स्थान पर शहर के मध्य सिद्धार्थ चौक टिकरापारा स्थित रिक्त सिद्धार्थ कालोनी की भूमि नरैया तालाब के समीप में स्थानांतरित कर नगर निगम को दिये गये पत्र अनुसार दिव्यांग पार्क बनाने के विषय में चर्चा की गयी.एमआईसी ने राजस्व विभाग के विभाग प्रस्ताव अनुसार मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत खालसा स्कूल के सामने से वर्ष 2016 में हटाए गए 69 दुकानदारों को किस्टल आर्केड के सामने की भूमि में व्यवस्थापन के संबंध में एमआईसी के संकल्प कमांक 21 पारित दिनांक 8 जनवरी 2026 में पुनर्विचार हेतु विचारोपरांत प्रस्ताव को सामान्य सभा की बैठक में स्वीकृति हेतु रखने एवं स्वीकृति पश्चात जिला आबंटन समिति के समक्ष रखने हेतु पुनर्विचार करने के निर्देश अनुशंसा करते हुए दिये। दुकानो के निर्माण के पूर्व प्रकरण में सक्षम स्वीकृति हेतु एमआईसी एवं सामान्य सभा की स्वीकृति पश्चात जिला आबंटन समिति के अनुमोदन उपरांत समस्त दुकानदारो से राशि जमा कराया जाकर दुकान का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसमें प्रति दुकान की लागत 1 लाख 29 हजार 299 रू. निर्धारित की गई है एवं कुल लागत राशि 91 लाख 80 हजार रू. है जिसमें प्रत्येक दुकान का क्षेत्रफल 77 वर्गफीट है।नगर निगम संस्कृति विभाग के प्रस्ताव अनुसार अपर कलेक्टर रायपुर से प्राप्त पत्र दिनांक 11 दिसम्बर 2024 अनुसार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जिला सैनिक बोर्ड रायपुर के पत्र दिनांक 10 सितम्बर 2024 अनुसार भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन दिनांक 2024 को रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिन्दु कमांक 2 में लिए गये निर्णय अनुसार रायपुर जिला क्षेत्र में बलिदानी सैनिको मेजर यशवंत गोविंद गोरे जी और मेजर सत्य प्रदीप दत्ता जी की मूर्ति स्थापित करने अभिमत सहित प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इस विभागीय प्रस्ताव अनुसार शहीद मेजर यशवंत गोविंद गोरे जी की प्रतिमा साइंस कालेज के उद्यान में शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पाण्डेय जी की प्रतिमा के बाजू में तथा शहीद मेजर सत्य प्रदीप दत्ता जी की प्रतिमा मेजर सत्य प्रदीप दत्ता गार्डन शंकरनगर सेक्टर 2 में स्थापित किये जाने के संबंध में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने विचारोपरांत सर्वसम्मति से अनापत्ति स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया।
- भिलाईनगर. नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन-2 वैशाली नगर और कैलाश नगर क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मियावाकी वृक्षारोपण, अतिक्रमण हटाने और मुख्य नहर के माध्यम से जल संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने इंदु आई.टी. के पीछे निगम स्वामित्व के रिक्त भूखण्ड का अवलोकन किया। शासन की मंशा के अनुरूप यहाँ 'मियावाकी पद्धति' से सघन पौधारोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थल पर बोरवेल और फेंसिंग का कार्य संपन्न हो चुका है। आयुक्त ने कहा कि इस पद्धति से न केवल पर्यावरण हरा-भरा होगा, बल्कि वायु प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।शांति नगर के स्थानीय निवासियों ने आयुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र में सुगम आवागमन हेतु नई सड़क निर्माण की मांग रखी। आयुक्त ने निवासियों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किया जाएगा। कैलाश नगर में निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे नागरिकों द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण और बिल्डिंग मटेरियल रखकर मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत सही पाई गई। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल बाधाएं हटाने के निर्देश दिए। एकता चौक, कैलाश नगर और कुरूद रोड किनारे स्थित मुख्य नहर का निरीक्षण किया गया। इस नहर के माध्यम से क्षेत्र के तालाबों को भरा जाएगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को निस्तारी कार्यों में सुविधा मिलेगी।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, उप अभियंता श्वेता महेश्वर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी एवं स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अभियान शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- 0- अधीनस्थ अनुविभाग, ब्लॉक एवं तहसीलों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने पर कलेक्टर ने दिया बल0- समय-सीमा बैठक में जनगणना तैयारी व धान उठाव की समीक्षादुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने मकान सूचीकरण ब्लॉक कार्य को 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इंचार्ज अधिकारियों को सूची में एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधी अविवादित नामांतरण, बंटवारा और पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी पंचायतों में पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन पंचायतों में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां के सचिवों के एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने अधीनस्थ अनुविभाग, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों और तहसीलों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को ई-एचआरएमएस में ऑनबोर्डिंग के लिए निर्धारित प्रारूप में जानकारी 31 मार्च से पहले सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने को कहा गया। समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को सभी समितियों से 25 मार्च तक शत-प्रतिशत डीओ कटवाकर धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी को एलपीजी गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा सभी विभागों को लंबित बिजली बिलों का जल्द भुगतान करने और निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर संबंधित विभागों को राशि लौटाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में बाल देखरेख संस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारी ने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी प्रवेश उत्सव के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक 3094 नए बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



























