- Home
- छत्तीसगढ़
- -एक माह में ही पहुंचे 480 से ज्यादा पर्यटक, युवाओं, महिला समूह, वन प्रबंधन समिति को पौने 3 लाख रुपए से अधिक की हुई आय-पर्यटन के साथ स्थानीय समुदाय को मिल रहा प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ-जंगल सफारी, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों की रोमांचक साइटिंग से पर्यटकों का बढ़ा आकर्षणरायपुर छत्तीसगढ़ में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है भोरमदेव जंगल सफारी में । 'ईको-टूरिज्म' के तहत स्थानीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचाए बिना लोगों को प्रकृति से जोड़ने की नई पहल शुरू की गई है, जिसमें पर्यटकों को आकर्षित करने वाले शानदार मॉडल शामिल हैं।छत्तीसगढ़ सरकार की इको-टूरिज्म पहल के तहत विकसित भोरमदेव जंगल सफारी संचालन के पहले ही महीने में छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान बनकर उभरी है। जंगल सफारी प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है, सिर्फ एक माह में ही 489 से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे हैं, वहीं स्थानीय युवाओं, वन प्रबंधन समिति और स्व-सहायता समूहों को रोजगार एवं आमदनी के नए अवसर मिले हैं। भोरमदेव जंगल सफारी प्रकृति, रोमांच और स्थानीय विकास का सफल संगम बनी यह पहल भोरमदेव को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह जंगल सफारी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। वन मंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव जंगल सफारी का उद्घाटन 3 मई को कर पर्यटकों के लिए इसका संचालन शुरू किया गया था। मानसून को देखते हुए 4 जून से सफारी को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। मात्र एक माह के संचालन के दौरान 480 से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया, जिससे पौने 3 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। बारिश के बाद नवंबर माह से इसका संचालन फिर से शुरू होगा।भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत से स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं। केवल एक महीने के संचालन में वाहन चालक, गाइड और गेट कीपर के रूप में कार्यरत 17 स्थानीय युवाओं ने 75 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित की। वहीं वन प्रबंधन समिति को 92 हजार और वन विभाग को 26 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। सफारी परिसर में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन भी पर्यटकों की पसंद बनी रही। एक माह में कैंटीन से 20 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा हुआ, जिससे समूह की महिलाओं की आय बढ़ी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती मिली।जंगल सफारी के साथ-साथ भोरमदेव का प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों की पसंद बन रहा है। सफारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों के अलावा 1500 से अधिक लोगों ने उद्यान का भी भ्रमण किया। इससे साफ है कि भोरमदेव क्षेत्र धीरे-धीरे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।करीब 36 किलोमीटर लंबी जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को कई वन्यजीवों और पक्षियों को करीब से देखने का अवसर मिला। सफारी में भारतीय गौर, भालू, नीलगाय, सांभर, कोटरी (बार्किंग डियर), बाघ के पदचिह्न (टाइगर पगमार्क), जंगली मुर्गा, विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और रंग-बिरंगी तितलियां पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहीं। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर वातावरण ने सफारी को रोमांचक और यादगार अनुभव बना दिया।वन मंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि लगभग 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भोरमदेव अभयारण्य में 36 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग तैयार किया गया है। सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के पास करियाआमा क्षेत्र में स्थित है, जहां से पर्यटक अपनी जंगल यात्रा शुरू करते हैं। इस सफारी के माध्यम से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के समृद्ध वन, वन्यजीव, जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर भी मिल रहे हैं।
- -जनदर्शन में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुएमहासमुंद / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।जनदर्शन में ग्राम पंचायत मामा भांचा के आश्रित ग्राम डोंगरीपाली के निवासियों ने गांव में बोर खनन, ग्राम बम्हनी के जागेश्वरी पाल ने भू अभिलेख में नाम सुधरवाने हेतु आवेदन दिया। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, पीएम सम्मान निधि, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना एवं राशन कार्ड से संबंधित एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा अर्जुनी, रायतापायली, बीजेभांठा, डोंगरगांव, खुज्जी, कुमरदा, लक्ष्मणभरदा, किरगी, सुरगी, सिंघोला, तुमड़ीबोड़, इन्दामारा, सोमनी सहित अन्य क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहनों को जप्त किया गया। इसके तहत ग्राम करेली में कोटगुल महाराष्ट्र निवासी चंदन शेखावत के स्वामित्व के हाईवा एमएच 33 टी 5852 से बिजरावन मध्यप्रदेश निवासी वाहन चालक बहादुर सिंह एवं ग्राम खुर्सीपार में डोंगरगांव निवासी गोविन्द देवांगन के स्वामित्व के माजदा सीजी 08 एएन 8053 से बाजार नवागांव निवासी वाहन चालक उमेश यादव द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम फरहद में दुर्ग निवासी अमर इन्फ्रा के स्वामित्व के हाईवा सीजी 07 एएक्स 9196 से अज्ञावबाजार निवासी वाहन चालक अभिषेक पाण्डे द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
- -बाल विवाह की सूचना मिलते ही प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, परिजनों ने विवाह रोकने का लिया संकल्प-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान को मिल रही सफलतारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान का सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। बीजापुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के चलते एक 15 वर्षीय किशोरी का संभावित बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया। भोपालपटनम विकासखंड के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के विवाह की सूचना जागरूक नागरिकों ने समय रहते चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 पर दी। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किशोरी के माता-पिता, परिजनों और ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। समझाइश और विधिक परामर्श के बाद परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने तथा बालिका की पढ़ाई जारी रखने की सहमति दी। साथ ही भविष्य में बाल विवाह नहीं कराने का लिखित आश्वासन भी दिया। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में लगातार ग्राम स्तरीय बैठकों, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों, सामुदायिक संवाद और व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण लोगों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि अब नागरिक स्वयं आगे आकर ऐसी घटनाओं की सूचना दे रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह एक सामाजिक और कानूनी अपराध है। यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) या 181 (महिला हेल्पलाइन) पर सूचना दें। समय पर दी गई एक सूचना किसी बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकती है।जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग ने जागरूक नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं, जनजागरूकता और जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
- -प्रतिभा का सम्मान, भविष्य का निर्माण — पं. रामदयाल तिवारी विद्यालय में 29 मेधावी विद्यार्थियों को 5-5 हजार के चेक वितरित-29 मेधावी विद्यार्थियों को -5-5 हजार के चेक, स्कूल विकास को मिली करोड़ों की सौगात-प्रतिभा के सम्मान से शिक्षा के उत्थान तक, रायपुर पश्चिम लिख रहा नई इबारत-रायपुर पश्चिम में शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प लगातार साकार हो रहा है: राजेश मूणतरायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल के अंतर्गत पंडित रामदयाल तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 मेधावी विद्यार्थियों को 5-5 हजार के प्रोत्साहन चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा खेल मैदान के विकास के लिए ₹19 लाख की स्वीकृति की जानकारी भी दी गई। इन कार्यों से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुविधाजनक कक्ष और खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध होगा।इससे पूर्व रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय महोबा बाजार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 22 विद्यार्थियों तथा मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 35 विद्यार्थियों को भी ₹5-5 हजार के प्रोत्साहन चेक वितरित किए जा चुके हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी युक्ता मुखी साहू को स्कूटी प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान किया गया है।अब शेष 7 शालाओं के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन चेक प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में आगामी 3 जुलाई को पंडित गिरजाशंकर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि शिक्षा केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के लिए सम्मानजनक प्रोत्साहन मिले।उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनके परिश्रम, अनुशासन और लगन का सम्मान है। जब विद्यार्थी अपनी मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम लाते हैं, तो समाज की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें प्रोत्साहित कर उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया जाए। ₹5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।श्री मूणत ने आगे कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अतिरिक्त कक्ष निर्माण, खेल मैदान विकास, विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान — यह सभी कार्य आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर देने की दिशा में ठोस कदम हैं।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि रायपुर पश्चिम का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास आने वाले समय में विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे और रायपुर पश्चिम को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरक मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा का उत्थान और भविष्य का निर्माण — यही रायपुर पश्चिम का संकल्प है।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग को मिली स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत जीई मार्ग में एनआईटी के आसपास 7 भिन्न संस्थानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण में 7 विभिन्न संस्थानों में गन्दगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिला और इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी. इस पर जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित 7संस्थानों के संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कुल 50 हजार रूपये का ई चालान किया.
- -महापौर ने भूमि स्वामी बिल्डर से मानसून तक बाउंड्रीवाल नहीं बनाने कहा, ताकि मानसून में बस्ती में निकासी में बाधा उत्पन्न ना होने पाएरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंगलवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 9 के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कमांक 51 क्षेत्र के अंतर्गत जोरा की भाठापारा बस्ती पहुंचकर वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू सहित भाठापारा बस्ती के रहवासियों, महिलाओं, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, जोन 9 कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री रवि प्रभात साहू, श्री आशुतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी सहित संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में भाठापारा बस्ती में बारिश के दौरान गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर स्थल निरीक्षण किया।स्थल पर एक निजी भूखण्ड क्षेत्र में पानी का प्राकृतिक ढलान होना पाया गया । जिसके कारण विगत कई वर्षों से भाठापारा बस्ती में जलभराव की समस्या नहीं होने एवं बारिश में गंदा पानी प्राकृतिक ढलान से आगे निकलकर निकास हो जाने की जानकारी रहवासियों ने स्थल पर महापौर को दी। वर्तमान में बिल्डर श्री राजेश अग्रवाल द्वारा उक्त भूखण्ड को कय करके वहां निर्माण कार्य करवाने हेतु बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके कारण सम्बंधित भाठापारा बस्ती के रहवासियों को इस बार बारिश में जलभराव की आशंका हो गई है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू की उपस्थिति में भाठापारा बस्ती के रहवासियों की मांग पर गंदे पानी के निकास की समस्या के समाधान हेतु सम्बंधित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन रहवासियों को दिया था। आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्थल निरीक्षण कर बस्ती के रहवासियों को दिया गया अपना आश्वासन पूरा किया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्थल पर संबंधित भूमि स्वामी बिल्डर श्री राजेश अग्रवाल को बुलवाया एवं उनसे स्थल पर वार्ड पार्षद एवं रहवासियों की उपस्थिति में निकास समस्या पर चर्चा की । महापौर ने मानसून के दौरान निर्माण कार्य के नाम पर बस्ती के निकास के रास्ते में बाउंड्रीवाल निर्माण नहीं करने सम्बंधित भवन स्वामी बिल्डर को कहा है। ताकि बारिश में जल भराव की समस्या बस्ती में उत्पन्न ना होने पाए और नागरिको को इसके चलते कोई असुविधा ना होने पाये। महापौर ने अधिकारियों को मानसून के बाद बस्ती के गंदे पानी की सुगम निकासी के प्रबंधन हेतु नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया है एवं संबंधित भूमि स्वामी बिल्डर को भाठापारा बस्ती क्षेत्र की गंदे पानी की निकासी की समस्या दूर करने सहयोग करने कहा है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे के स्थल निरीक्षण एवं आश्वासन पूरा करने से अत्यंत प्रसन्न होकर जोरा की भाठापारा बस्ती के रहवासियों एवं महिलाओं ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे का फूलमालाओं से लादकर आत्मीय स्वागत किया। महापौर ने बस्ती के रहवासियों को आश्वस्त किया कि भाठापारा बस्ती में बारिश में जलभराव की समस्या नहीं आयेगी एवं रहवासियों को असुविधा का सामना नहीं करना पडेगा। शीघ्र ही मानसून के बाद सम्बंधित भूमि स्वामी बिल्डर के सहयोग से रायपुर नगर निगम जोन 9 के माध्यम से वहां नाला निर्माण व्यवहारिक आवश्यकतानुसार शीघ्र करवाकर गंदे पानी के निकास की समस्या को दूर करने कार्य किया जायेगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोरा बस्ती के तालाब का निरीक्षण वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह सहित जोन के अन्य संबंधित अधिकारियों एवं भाठापारा बस्ती के रहवासियों एवं महिलाओं की उपस्थिति में किया एवं जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण पीपीपी मॉडल पर करने शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता को स्थल पर दिये।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 कार्यालय में मंगलवार को नगर निगम की नियमित सफाई कामगार श्रीमती कुमारी एवं श्रीमती अम्बिका को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा ने वार्ड पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा सहित जोन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ श्रीफल, शाल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने पर सम्मानित किया एवं उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.
- -नगर निगम जोन 1 में 7, जोन 2 में 4, जोन 3 में 4 नगर निगम कर्मचारी सेवानिवृत्ति पर किये गए सम्मानित-जोन 1 में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू,जोन 2, 3 में जोन कमिश्नर ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानितरायपुर - मंगलवार को रायपुर नगर पालिक निगम के उपायुक्त श्री रमेश जायसवाल सेवानिवृत्त हो गए. उनका सेवानिवृत्ति पर नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न नगरीय निकायों को लम्बी सेवाएं देने पर सम्मान नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा किया गया. उपायुक्त श्री रमेश जायसवाल और नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी श्री अजय राठौर को श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं का नगर निगम आयुक्त ने सभी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सम्मान किया एवं उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की निगम मुख्यालय में उपस्थिति रही.वहीं नगर निगम जोन 1 में आज सेवानिवृत्त हुए 7 निगम कर्मचारी मनोहर लाल पटेल, राजेन्द्र महानन्द, श्रीमती भालू मकरम, श्रीमती क्लेन्द्री, श्रीमती रायमनी, राजू, बिहारी दीप, जोन 2 में सेवानिवृत्त 4 नियमित महिला सफाई कामगारों, जोन 3 में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों सुबेर सेन्द्रे, जुर्मन, तीरथराम, श्रीमती सारणी का जोन कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम जोन 1 में जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन 2 में जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया, जोन 3 में जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मिलकर सम्मान किया गया और सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए कीं.
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम में नामांकित पार्षदों रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करड़भुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राघवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मंगलवार को उनके कार्यालयीन कक्ष में मुलाकात की.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम में नामांकित पार्षदों को उनके नामांकन पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. राज्य शासन ने रायपुर नगर निगम में 11 नामांकित पार्षद का नामांकन किया है.
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर 30 जून मंगलवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 2124 सम्पतियों से 4 करोड़ 32 लाख 97006 रूपये का राजस्व वसूला गया.जोन 1 ने 109 सम्पतियों से 38 लाख 65529 रूपये का राजस्व वसूला. जोन 2 ने 262 सम्पतियों से 51 लाख 81007 रूपये की राजस्व वसूली की. जोन 3 ने 192 सम्पतियों से 35 लाख 24 हजार 796 रूपये की राजस्व वसूली की. वंहीं आज जोन 4 ने 206 सम्पतियों से 50 लाख 13920 रूपये की राजस्व वसूली कीइसी प्रकार जोन 5 ने 241 सम्पतियों से 32 लाख 39 हजार 578 रूपये, जोन 6 ने 198 सम्पतियों से 51 लाख 96316 रूपये, जोन 7 द्वारा 122 सम्पतियों से 29 लाख 87 हजार 907 रूपये, जोन 8 द्वारा 204 सम्पतियों से 41 लाख 11 हजार 106 रूपये, जोन 9 द्वारा 327 सम्पतियों से 44 लाख 8 हजार 30 रूपये, जोन 10 द्वारा 263 सम्पतियों से 57 लाख 67 हजार 817 रूपये का राजस्व वसूला गया.यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि दिनांक 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2026 तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि की पूर्ण अदायगी करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में 5% प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी.
- - प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. हेडगेवार और रास्वसं की भूमिका पर सवाल उठाने पर खेड़ा को दिया करारा जवाब, 1921 के आंदोलन से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक संघ के राष्ट्र-समर्पण का दिया पूरा ब्यौरारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस व कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार के विषय में अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहिए। श्री पाण्डेय ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि आजकल कांग्रेसियों का अध्ययन, पठन और पाठन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इतिहास की सही समझ न होने के कारण वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. हेडगेवार और संघ के योगदान का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कांग्रेस को इतिहास का पाठ पढ़ाया और बताया कि डॉ. हेडगेवार ने 1921 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था, जिसके लिए उन्हें 11 महीने का कठोर कारावास भुगतना पड़ा था। उस समय के तत्कालीन जिला कलेक्टर इरविन ने डॉ. हेडगेवार के भाषणों को अत्यंत देशभक्तिपूर्ण और ब्रिटिश हुकूमत के लिए खतरनाक बताते हुए उन पर एक साल के लिए भाषण देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जब डॉ. हेडगेवार जेल से रिहा हुए, तो उनके स्वागत के लिए मोतीलाल नेहरू, हकीम अजमल खान, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और विट्ठलभाई पटेल जैसे कांग्रेस के तत्कालीन शीर्ष नेता उपस्थित थे। अनेक महान क्रांतिकारी लगातार डॉ. हेडगेवार के संपर्क में थे और वे खुद 'अनुशीलन समिति' के सक्रिय सदस्य रहे थे। श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 1925 में संघ की स्थापना के बाद से ही महान क्रांतिकारी राजगुरु लगातार डॉ. हेडगेवार के संपर्क में रहे और अपनी गिरफ्तारी से पहले तक वे हमेशा उनका मार्गदर्शन लेते रहे। वर्ष 1929-30 में जब महात्मा गांधी ने 'नमक सत्याग्रह' शुरू किया, तो संघ ने तीन दिनों तक बैठक कर इसका पूरा समर्थन करने का निर्णय लिया। इसके बाद 1930 में वर्धा से जो सत्याग्रहियों का काफिला निकला, जिसमें करीब 10 हजार सभी संघ के ही स्वयंसेवक शामिल थे। संघ ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के साथ-साथ देश को मजबूत करने के लिए संगठन का कार्य भी निरंतर जारी रखा। 8 अगस्त 1942 को जब 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का आह्वान किया गया, तब चिमूर में संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर आंदोलन किया। इस आंदोलन में संघ के स्वयंसेवक श्री रायपुरकर अंग्रेजों की गोली का शिकार हुए और देश के लिए बलिदान हो गए।भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पाठ्यपुस्तकों में केवल इंदिरा गांधी की 'वानर सेना' को ही पढ़ाने का काम किया और स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस ऐतिहासिक व गौरवशाली भूमिका को जानबूझकर अनसुना और अनदेखा कर दिया। इतिहास का हवाला देते हुए सांसद श्री पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 1934 में महात्मा गांधी स्वयं वर्धा के संघ शिविर में आए थे और उन्होंने संघ की नीति, रीति और समरसता की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। इसके बाद वर्ष 1947 में गांधी जी दिल्ली की वाल्मीकि कॉलोनी में संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां स्वयंसेवकों के अनुशासन को देखकर उसकी सराहना की। 1947 में देश ने विभाजन की जो विभीषिका देखी, उसे कोई भूल नहीं सकता। उस कठिन समय में लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी जैसे इलाकों में फंसे हुए हिंदुओं और पीड़ितों की जान बचाने तथा उन्हें सुरक्षित निकालने का काम अगर किसी ने अपनी जान पर खेलकर किया, तो वे संघ के स्वयंसेवक ही थे। श्री पाण्डेय ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेसी थोड़ा पढ़ना-लिखना सीखें, इतिहास के पन्नों को पलटें और बिना तथ्यों के अनर्गल प्रलाप करना बंद करें।तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पूजनीय संतों और राष्ट्रभक्त संगठन को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश कभी सफल नहीं होगीभाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर दिए गए अमर्यादित व तथ्यहीन बयान पर भी तीखा पलटवार किया और कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट पर टिप्पणी सनातन विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस के डीएनए में ही भगवान राम का विरोध शामिल है। यह वही कांग्रेस है जिसने सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व को काल्पनिक बताया था और राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस, जिसने देश में कोयला, 2G और कॉमनवेल्थ जैसे अनगिनत घोटाले किए, आज संतों और निष्कलंक ट्रस्ट पर सवाल उठा रही है, जो बेहद हास्यास्पद है। कांग्रेस जितनी बार प्रभु राम और राष्ट्रभक्त संगठनों पर कीचड़ उछालेगी, जनता उसे उतनी ही गहराई से राजनीति के पटल से साफ कर देगी। श्री पाण्डेय ने पवन खेड़ा और कांग्रेस आलाकमान अपने इस बेबुनियाद, अमर्यादित और देश को गुमराह करने वाले बयान के लिए तुरंत देश की जनता और राम भक्तों से माफी मांगें।
- -प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे की दो टूक : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की नौटंकी से जनता भ्रमित नहीं होने वालीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने अभनपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र और उसमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एंट्री पर तीखा तंज कसा है। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस का यह पूरा प्रशिक्षण शिविर और कुछ नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख किया गया एक नाटक मात्र है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कांग्रेस और पवन खेड़ा पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि क्या पवन खेड़ा अब छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिला अध्यक्षों को चरित्र हनन की गंदी राजनीति सिखाएंगे? बदजुबानी, बिना किसी सबूत के झूठे दस्तावेजों के सहारे दूसरों का चरित्र हनन करने की राजनीति और फिर संकट आने पर भगोड़ों की तरह आचरण करने की जो मिसाल खेड़ा ने देश के सामने पेश की है, उससे छत्तीसगढ़ कांग्रेस क्या सीखेगी? खेड़ा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की डूबती नाव को और तेजी से डुबोने की सीख के अलावा और दे ही क्या सकते हैं! श्रीमती पाण्डे ने कहा कि 41 जिला अध्यक्षों को रात में गाँवों में ठहराना, मनरेगा मजदूरों के साथ केवल फोटो खिंचवाने के लिए श्रमदान करना कांग्रेस की पुरानी 'इवेंट मैनेजमेंट' संस्कृति का हिस्सा है। 10 दिनों तक जनता के बीच रहने का नाटक करने वाले कांग्रेसी नेताओं ने अपने शासनकाल में कभी छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत और गरीबों की सुध नहीं ली।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक दिग्गज नेता भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरणदास महंत, सचिन पायलट, टी.एस. सिंहदेव और अलका लाम्बा मिलकर भी अपनी बिखरती हुई संगठन की रीति-नीति को बचा नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि अब उन्हें चुनावी रणनीति और जनहित के नाम पर आंदोलन की नौटंकी करने के लिए बाहरी नेताओं का सहारा लेना पड़ रहा है। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बेहद समझदार है। वह कांग्रेस के इस 'प्रशिक्षण शिविर' के छलावे को अच्छी तरह समझती है। पवन खेड़ा जैसे बदजुबान नेताओं के मार्गदर्शन में चलने वाली कांग्रेस पार्टी का छत्तीसगढ़ में अब कोई भविष्य नहीं बचा है और आगामी समय में जनता इस नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार देगी।
- -महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा : हर क्षेत्र में महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धरायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि भाजपा का 'डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम' कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक, पार्टी की विचारधारा, इतिहास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा एक विशेष प्रशिक्षण अभियान है। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि इस अभियान को महिला कार्यकर्ताओं के बीच बूथ स्तर तक पहुँचाने महिला मोर्चा ने तैयारी पूरी कर ली है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने डिजिटल प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक युग में डिजिटल होना आवश्यक है क्योंकि आज के दौर में त्वरित जानकारियाँ, मुद्दे और विषय डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होते हैं, अत: भाजपा महिला मोर्चा को डिजिटल क्षेत्र में पूर्ण प्रशिक्षित होना अनिवार्य है ताकि वे बेहतर तरीके से डिजिटल क्षेत्र के कार्य करने में सक्षम हो सकें। श्रीमती अवस्थी ने इस कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण भाजपा के आधिकारिक सरल ऐप के माध्यम से डिजिटली प्रदान किया जाता है। इसका आधारभूत मुख्य पाठ्यक्रम कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाना है, जिसके तहत भाजपा की विचारधारा और पार्टी का इतिहास , नेतृत्व और पंचनिष्ठा , नमो ऐप का उपयोग एवं साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की जन-कल्याणकारी विकास योजनाओं को डिजिटल माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में डिजिटल प्रशिक्षण की प्रक्रिया विस्तार से बताई जाएगी। कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल ऐप पर वीडियो और अध्ययन सामग्री के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा प्रश्नोत्तरी होती है। मूल्यांकन पूरा होने पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा । इस अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों को जोड़कर राज्य और मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित की जानी तय की गई हैं। हम यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक बूथ सखियों के बीच जाकर चलाएंगे ताकि डिजिटल प्रशिक्षण हमारी बूथ सखियों तक पहुँच सके। डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा द्वारा सम्भाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर महिला प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है ।
-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के 10 दिनों तक चले कथित प्रशिक्षण शिविर की तुलना 'बिग बॉस' के घर से करते हुए कहा कि यहाँ कार्यकर्ताओं को देश या जनता की सेवा का नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार की चाकरी और सेवा करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी 'प्रशिक्षण' शब्द का मतलब तक नहीं समझा, वे खुद कार्यकर्ताओं को ज्ञान बाँटने आ गए! श्री चिमनानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को न तो कार्यकर्ताओं की चिंता थी और न ही प्रशिक्षण से कोई लेना-देना था। वे इस शिविर में केवल खानापूर्ति करने के लिए आए थे, वहाँ 'मैगी' खाई और वापस चले गए। यह शिविर पूरी तरह से बेअसर और सिर्फ राजनीतिक तमाशा बनकर रह गया।इतना ही नहीं, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पवन खेड़ा और अलका लाम्बा जैसे अप्रशिक्षित लोग वहाँ दूसरों को प्रशिक्षित करने आए या बिगाडऩे।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि देश के गिने-चुने राज्यों तक सिमट चुकी कांग्रेस पार्टी का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय है और आने वाले समय में यह भारत के राजनीतिक नक्शे से गायब हो जाएगी। देश की जनता हमेशा नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वालों को मौका देती है, न कि भ्रष्टाचार के जरिए देश को लूटने वालों को। श्री चिमनानी ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए 'प्रशिक्षण' शब्द का असली अर्थ बेहद सीमित है। उनके लिए इसका मतलब सिर्फ जनता की जेब पर डाका डालकर अपनी जेबें भरना है और एक खास परिवार की परिक्रमा करके पार्टी में अपना नम्बर बढ़ाना है। - -छात्रावास के बच्चों को दी गई कानूनी जानकारीमहासमुंद /नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिलेे में विभिन्न जागरूकता विषयों पर अधारित सरल कानूनी शिक्षा के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जिले एवं तालुका स्थित न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों एवं आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी द्वारा स्थानीय मौहारी भाठा स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पहुंचकर उपस्थित छात्राओं को कानून के विभिन्न विषयों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज, घरेलु हिंसा एवं महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का सरल भाषा के माध्मय से कानूनी जानकारी प्रदान की गई।उक्त अवसर पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी द्वारा छात्रावास के छात्राओं द्वारा उत्सुकता पूर्ण कानूनी सवालों का जवाब तलब कर सरल एवं सहजतापूर्ण सामान्य भाषा में कानून के सामान्य पहलुओं पर अवगत कराया गया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो एवं दिए जाने वाली विधिक सहायता तथा सलाह के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य सभी के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना ताकि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण कोई भी न्याय से वंचित रहे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में सभी के लिए न्याय सुनिष्चित किया गया है और गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गो के लिए निःषुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गई है। सबके लिए समान अवसर एवं समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गो को सक्षम विधिक सेवाए प्रदान करने के लिए एक तंत्र की स्थापना करने के लिए वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम पारित किया गया। जिसके तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन किया गया है, जो कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करने और उसका मूल्यांकन एवं उनके सतत निगरानी का कार्य कर लोगों को कानूनी सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराती है। इसी प्रकार प्रत्येक राज्य में एक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिसके अंतर्गत उस राज्य के पूरे सभी जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील क्षेत्रों में तालुका विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। इसका कार्य नालसा की नीतियों और निर्देशो को कार्य रूप देना और लोंगो को निःशुल्क कानूनी सेवाए प्रदान कराना होता है।
-
राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती के लिए कुल 3 आवेदन प्राप्त हुए है। अनुभव के आधार पर जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में डॉ. सुजाता वासनिक का संविदा पद पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए चयन किया गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता वासनिक एमसीएच भवन जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देंगी।
-
- कृषि चौपाल का आयोजन कर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश
- सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने कहा-एचपीवी वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कीराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों, जन शिकायतों, शासकीय योजनाओं तथा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों तथा लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्वक निराकरण करें। इसके लिए लगातार ऑनलाईन मॉनिटरिंग करने कहा। कलेक्टर ने विधानसभा सत्र से संबंधित के प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।कलेक्टर ने खरीफ सीजन में खाद-बीज वितरण एवं भण्डारण और खेती-किसानी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन ने खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रूपए की आदान सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने किसानों को धान के बदले दलहन, तिलहन एवं अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कहा। जिससे किसानों को कम लागत में अधिक आमदनी मिल सके। उन्होंने सभी ग्रामों में कृषि चौपाल का आयोजन कर अधिक से अधिक किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। जिले के 1 लाख 44 हजार 572 किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन पूर्ण हो चुका है। शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए और इस कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए। उनकी सोनोग्राफी, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाईयों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं से प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी मोबाईल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। जिले में 3 हजार 800 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को स्कूलों का रोस्टर बनाकर एचपीवी वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एक माह में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिले में अब तक 3 हजार 620 हितग्राहियों द्वारा सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। जिससे हितग्राही स्वयं ऊर्जादाता बन चुके हैं। नागरिकों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जिले के अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को हितग्राहियों की चिन्हांकन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। स्वनिधि योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के 4563 हितग्राहियों को अब तक ऋण का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। - -खरीफ 2026 धान के बदले अन्य फसल लेने पर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ आदान सहायतामहासमुंद / राज्य शासन ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ वर्ष 2026 से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की खेती करने वाले किसानों को अब 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बदले वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को 11 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही थी। किसानों को अधिकाधिक फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस राशि को बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ कर दिया गया है। इसके साथ ही वे किसान जो पूर्व से ही खरीफ मौसम में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की खेती कर रहे हैं, उन्हें एकीकृत किसान पोर्टल तथा एग्रीस्टैक पर पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल से किसानों को पारंपरिक धान खेती के विकल्प के रूप में लाभकारी फसलों की ओर आकर्षित किया जा सकेगा। इससे जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता में सुधार तथा कृषि लागत में कमी आने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक एवं एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसल एवं रकबे का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत पात्र किसानों को स्वीकृत आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित की जाएगी। किसान अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति अथवा संबंधित कृषि कार्यालय के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- -’वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत होने का मिला संकेत’-अखिल भारतीय बाघ आकलन (AITE) 2026 के कैमरा ट्रैप में पहली बार रिकॉर्ड हुआ चार ढोलों का संगठित झुंड’रायपुर ।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अखिल भारतीय बाघ आकलन (AITE) 2026 के दौरान उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में लगाए गए कैमरा ट्रैप में चार दुर्लभ भारतीय जंगली कुत्तों (ढोल) का संगठित झुंड रिकॉर्ड हुआ है। वन विभाग ने इसे जंगल के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और बेहतर वन्यजीव संरक्षण का महत्वपूर्ण संकेत बताया है।ढोल (भारतीय जंगली कुत्ता) देश के सबसे दुर्लभ और संकटग्रस्त मांसाहारी वन्यजीवों में शामिल है। इनकी मौजूदगी यह दर्शाती है कि टाइगर रिजर्व में शिकार प्रजातियों की संख्या बढ़ी है और प्राकृतिक आवास पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हुआ है। इससे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलित और स्वस्थ होने का संकेत मिलता है।वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इनमें वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर प्राकृतिक स्वरूप में विकसित करना, वन्यजीव अपराधियों और शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एंटी-पोचिंग अभियान को मजबूत करना तथा कैमरा ट्रैप और आधुनिक तकनीक से लगातार निगरानी करना शामिल है। इन प्रयासों में स्थानीय ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।वन विभाग ने रिजर्व क्षेत्र की लगभग 956 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इससे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास और आवागमन के मार्ग फिर से उपलब्ध हुए। साथ ही 550 से अधिक वन्यजीव अपराधियों और अवैध शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत किया गया।ढोल झुंड में रहने वाले सामाजिक और अनुशासित वन्यजीव हैं। ये चीतल, सांभर और जंगली सूअर जैसे शाकाहारी जीवों की संख्या को संतुलित रखते हैं, जिससे जंगल का प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। यही कारण है कि इनकी मौजूदगी किसी भी वन क्षेत्र के स्वस्थ और समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने बताया कि ढोल के संगठित झुंड का रिकॉर्ड होना यह प्रमाणित करता है कि रिजर्व की खाद्य-श्रृंखला मजबूत हुई है और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण विकसित हुआ है। यह उपलब्धि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किए गए वैज्ञानिक प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और प्रभावी संरक्षण प्रयासों का परिणाम है।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। राज्य सरकार के संरक्षण प्रयासों से यह रिजर्व मध्य भारत में वन्यजीवों के सुरक्षित और समृद्ध आवास के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।
- रायपुर / दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों ने लोकनृत्य, नाटक व गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे वातावरण में उत्साह, भक्ति और उल्लास की मनोहारी छटा बिखरी रही। कार्यक्रम में श्री राम के भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से वातावरण राममय हुआ।इस दौरान जांजगीर चाम्पा जिले के शांति प्रतिमा डांस ग्रुप की महिशासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय लखनपुर की छात्राओं ने मेघदूतम पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुत दी। वहीं साई म्यूजिकल पारम्परिक नृत्य समूह ने हनुमान जी की लीला, रामभजन एवं शबरी प्रसंग पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। प्रकाश रसीला ने लोक गीत एवं वाद्य यंत्र की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्टार ग्रुप ने सामूहिक नृत्य, शास्वती बनर्जी ने नृत्य, जागृति म्युजिकल ग्रुप (विस्वा) ने लोक संगीत, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय ने बैंड, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय ने राजस्थानी नृत्य, शा.उ.मा. विद्यालय सलका उदयपुर ने सरगुजिहा नृत्य, कन्या छात्रावास उदयपुर ने आदिवासी नृत्य, सेजेस उदयपुर द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरमिटी उदयपुर ने सामूहिक नृत्य, वियन्नी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय झिरमिटी उदयपुर ने सामूहिक नृत्य, बृजेश शर्मा ने भजन, संदीप गोस्वामी ने लोक गीत भजन, लालसाय सरगुजिहा पार्टी ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, बीजीएम म्युजिकल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। देर शाम तक चले इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को उत्सव स्थल पर बांधे रखा।
- -1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटीरायपुर / देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू हो रही है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन और आधारभूत विकास को नई गति देने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत -2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण, आजीविका संवर्धन और गांवों के समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को मांग के आधार पर वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, कृषि आधारित कार्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका संवर्धन जैसे टिकाऊ कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विकसित ग्राम की परिकल्पना को साकार करने के लिए योजना में कुल 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2026-27 के बजट में 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।छत्तीसगढ़ में योजना के शुभारंभ एवं क्रियान्वयन को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 जुलाई 2026 को तिरुपति, आंध्रप्रदेश से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें वे देश के विभिन्न राज्यों से संवाद करेंगे। प्रदेश में यह कार्यक्रम कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडईखुर्द में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्रामीणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर संवाद करेंगे।इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी मिलेगी, 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था होगी, कार्य उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। इसी तरह डिजिटल जॉब कार्ड एवं तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन प्रणाली, समयबद्ध एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के साथ ग्राम सभा की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया गया है।वीबी जीरामजी में जल संरक्षण, सिंचाई, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है। इस योजना से ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास एवं आजीविका के नए अवसर प्रदान करेगी। सामाजिक अंकेक्षण एवं डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी। नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की कार्ययोजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जा सकेगा।विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों में विकास की स्थायी आधारशिला तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगी।
- बलौदाबाजार-भाटापारा / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को जनदर्शन में दिव्यांग बालिका ईशु पटेल को व्हील चेयर प्रदान किया। सिमगा विकासखंड के ग्राम सकरी निवासी दिव्यांग बालिका ईशु पटेल की माताजी अपनी पुत्री की समस्या लेकर जनदर्शन में पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर कुलदीप शर्मा को बताया कि उनकी सात वर्षीय पुत्री दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना कर रही है, जिससे दैनिक जीवन के सामान्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।कलेक्टर श्री शर्मा ने बालिका की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग द्वारा त्वरित पहल करते हुए बालिका को मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। व्हीलचेयर मिलने से बालिका एवं उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।बालिका की माताजी ने जिला प्रशासन के त्वरित एवं संवेदनशील प्रयासों के लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी पुत्री को आने-जाने में काफी सुविधा होगी और उसका दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सहज हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
- -शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देशरायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही अपने स्तर पर शीघ्र सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी।
- बलौदाबाजार / संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ द्वारा भारात मौसम विज्ञान विभाग के अल-नीनो प्रभाव संबंधी पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के लिए कृषि कार्य संबंधी आवशयक एडवाइजरी जारी की गई है। किसानो से अपील की है कि अल-नीनो की परिस्थितियों को देखते हुए कम एवं मध्यम अवधि में पकने वाली फसलों तथा किस्मों का चयन करें, जिससे वर्षा की अनिश्चितता वर प्रभाव कम हो।वर्तमान में कम वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए धान की सीधी बुआई को प्राथमिकता दें। रोपा खेती में अधिक पानी एवं लागत की आवश्यकता होती है तथा फसल पकने में अतिरिक्त समय लगता है। धान की सीधी बुआई (सी.एस.आर.) विधि से 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है। फसल की कास्त लागत लगभग 5000 रूपये प्रति एकड़ कम होती है, तथा फसल 12 से 15 दिन पहले पक जाती है।उच्चहन भूमि वाले क्षेत्रों में धाम के स्थान पर दलहनी फसलें जैसे अरहर, मूंग एवं उड़द तथा तिलहनी फसलें जैसे मूंगफली, तिल, रामतिल एवं सोयाबीन की खेती अपनाएं। फसलों की बुवाई कतार पद्धति से करें। इसतसे खरपतवार नियंत्रण, पौधे की उचित वृद्धि एवं नमी संक्षण में सहायता मिलती है।सभी फसलों के बीजों का बुवाई पूर्व फफूंदनाशी-कार्बन्डाजिन 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज़ , वष्टिनाशी थायमेथोक्सान, इमिडाक्लोप्रिड-1.5 मि.ली. प्रति किलोग्राम बीज, जैव उर्वरक धान हेतु एजोरिपरितम्, अन्य फसलों हेतु एजोटोबैक्टर तथा दलहनी फसली हेतु राइजीनियम का अवश्य उपयोग करें। यदि बुवाई के पश्चात् 15 जुलाई तक अंकुरण नहीं होता है, तो पुनः बुवाई करें तथा सामान्य बीज दर की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक बीज का उपयोग करें। जुलाई माह के अंत तक मूंग एवं उड़द की बुवाई पूर्ण कर लें। अगस्त माह में तिल, सूरजमुखी राठा मध्यम अवधि पाली अरहर की बुवाई की जा सकती है। बुवाई के 20 से 25 दिन बाद खरपतवार नियंत्रण हेतु अनुशंसित खरपतवारनाशी का प्रयोग करें, जिससे मिट्टी में नमी का संरक्षण बना रहे।आवश्यक्तानुसार फसलों में मल्चिंग का उपयोग करें। इससे भूमि की नमी संरक्षित होती है तथा फसलें सूखे के प्रभाव से सुरक्षित रहती हैं। गांव के नालों पर सीमेंट की बोरियों में रेत भरकर अस्थायी बांध बनाएं तथा वर्षा जल का संचयन करें। कम वर्षा की स्थिति में नत्रजन उर्वरकों का उपयोग सीमित मात्रा में करें। इसके स्थान पर 2 प्रतिशत पुरिया घोल का छिड़काव अधिक लाभकारी रहेगा अथवा एक एड़क में 2 बोतल नैनो यूरिया का उपयोग करें।कृषि कार्यों की कठिनाईयों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अपने निकट स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं। file photo

























.jpg)
.jpeg)
