- Home
- छत्तीसगढ़
-
*- शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देश, अनुपस्थित अधिकारी को नोटिस
*- सरकार का लक्ष्य हर गरीब का हो पक्का मकान: विधायक श्री कोर्सेवाड़ा**- कलेक्टर श्री सिंह ने “एकैच गोठ, एकैच बानी, बूंद-बूंद बचाओ पानी“ थीम के साथ जनता को जल संरक्षण की शपथ दिलाई*दुर्ग/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में आज जिले के प्रभारी सचिव श्री सुब्रत साहू ने जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहंुचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने मांग एवं शिकायतों की संख्या, उनके निराकरण की स्थिति तथा लंबित आवेदनों की स्थिति की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन प्रकरणों में निराकरण से आवेदक संतुष्ट नहीं हैं, उनकी पुनः गंभीरता से जांच कर संतोषजनक समाधान किया जाए। शिविर के दौरान क्रेडा विभाग का सहायक अभियंता अनुपस्थित पाए जाने पर श्री साहू ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।समाधान शिविर में अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का मकान, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सहायता और किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करना है। विधायक ने बताया कि ग्राम गोड़ी में अपेक्षाकृत कम समस्याएं व मांगे सामने आई हैं, जो प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान से अब लोग बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए, घर बैठे अपनी शिकायतें और मांगें दर्ज करा पा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 8 से 11 मई तक जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आम जनता से आवेदन लिए गए। द्वितीय चरण में इन आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर विभागीय निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है। जिन मामलों में संसाधन और बजट उपलब्ध था, वहां तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की गई है, जबकि अन्य मामलों में बजट स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला प्रशासन जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेगा। जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत 6 मई से 15 जून तक की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने “एकैच गोठ, एकैच बानी, बूंद-बूंद बचाओ पानी“ थीम के साथ जनता को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।ज़िले के ग्राम पंचायत गोढ़ी में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न पंचायतों अछोटी, अहेरी, अकोला, बगडूमर, बीरभाट, बोरसी, ढौर, गोंढ़ी कपसदा, लहंगा, मालपूरीकला, मालपूरीखुर्द, ओटेबांध से कुल 2871 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2803 समस्याओं का निराकरण कर दिया गया, जबकि 68 आवेदन लंबित हैं। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं को अन्नप्राशन कीट वितरित किए गए। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग द्वारा दो हितग्राहियों को नकद ऋण प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों कोे ऋण पुस्तिका, 3 हितग्राही को नक्शा बटांकन और 5 हितग्राही को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। मनरेगा के अंतर्गत 16 हितग्राहियों को जॉब कार्ड और 8 हितग्राहयों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए। मत्स्य विभाग द्वारा जय बुढ़ादेव महुआ सहकारी समिति को 30 हजार रूपए का जाल और जय मां शक्ति महुआ सहकारी समिति बोरसी को 6 हजार रूपए का आइस बॉक्स प्रदान किया गया। सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में प्राप्त आवेदनों की स्थिति से अवगत कराया।समाधान शिविर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह, एसडीएम श्री महेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद सीईओ धमधा श्री किरण कौशिक, सभी विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। -
दुर्ग/ जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय बूटस्ट्रैप कार्यक्रम निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन के संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग एवं एक्सपोर्ट काउंसिल के सौजन्य से 09 मई 2025 को होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में भारत सरकार के द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विदेश व्यापार संस्थान निर्यातकों और उद्यमियों को नवीनतम निर्यात आयात नीतियों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करने के लिए उद्यमियों और निर्यातों के लिए निर्यात प्रक्रियाओं और दस्तावेज उद्यमियों के लिए विषय पर आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य निर्यातकों और उद्यमियों केा विदेशी बाजारों में अपने व्यापार को बढ़ाने और विकसित करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।
इस कार्यशाला में निर्यात परिदृश्य से संबंधित जिलों पर आधारित उत्पादों और संभावनाएं, उत्पादों और विदेशी बाजार के लिए निर्यात , निर्यात संवर्ध्रन , प्रशिक्षण,निर्यात के समर्थन, संगठनात्मक संरचना और कार्य , वैश्विक आर्थिक और व्यापार स्थिति,प्रलेखन,निर्यात के समर्थन प्रक्रिया के अलावा निर्यात के लिए उत्पादों और बाजारों की पहचान तथा निर्यात के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण के बारे में आई.आई.एफ.टी. कोलकाता के विशेषज्ञ टीम के डॉ.के.रंगराजन प्रोफेसर एंव केन्द्राध्यक्ष कोलकाता कैंपस, संस्थापक एमएसएमई अघ्ययन केन्द्र, सुश्री सुमना दास, समन्वयक निर्यात सुविधा केन्द्र, के द्वारा उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में उद्यमियों को निर्यात के प्रति सकरात्मक रूप से प्रभावित किया और प्रेरित किया।छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 तक अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर क्षेत्र के नवीन उद्योगों को स्थापना एंव विद्यमान उद्योगों को विस्तार किया जा सके, नए औद्योगिक नीति के लाभ लेने क्षेत्र के उद्यमी न केवल अपने उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा बल्कि केन्द्र सरकार के उत्पादों को विश्व पटल पर बढ़ाते हुए निर्यात को अग्रसर हो, जिससे की राज्य व क्षेत्र के उत्पादों को उचित मूल्य मिल सके।इस अवसर पर भारतीय विदेश व्यापार संगठन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक पी.आर. खण्डेलवाल, राकेश चौरसिया, प्रबंधक तुषार त्रिपाठी, संजय सिंह, औद्योगिक संगठनों से अजय भसीन प्रदेश महामंत्री छ.ग. चेम्बर आफ कामर्स, ई.ई.पी.सी. से अंकित मेहता, उद्योग चेम्बर से जे.पी. गुप्ता, करमजीत सिंह बेदी, म्यूरा इंफ्रास्ट्रक्चर से श्री सुधाकर व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे। -
*- 2008 से 2024 तक समस्त श्रम कार्ड की नवीनीकरण व्यवस्था हुई आसान*
दुर्ग/ जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत 08 मई 2025 को धमधा विकसखण्ड के ग्राम गोढ़ी में समाधान शिविर आयोजित की गई। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में क्षेत्र की जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देने आयोजित इस शिविर में जिले के प्रभारी सचिव श्री सुब्रत साहु भी शिरकत किए। उन्होंने विभागीय स्टॅालों का अवलोेकन कर आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। श्रम विभाग के निरीक्षण के दौरान श्रम कार्ड ऑनलाईन नवीनीकरण कराने पहुंचे श्रमिकों ने प्रभारी सचिव श्री साहू को अवगत कराया कि उनके श्रमिक कार्ड का ऑनलाईन पंजीयन नहीं हो रहा हैं। श्रम पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी कि श्रम कार्ड की वैधता पांच वर्ष की रहती हैं, वैधता समाप्ति के पश्चात् एक वर्ष के अंतर्गत नवीनीकरण हेतु विभागीय पोर्टल में आवेदन किया जाना होता हैं। निर्धारित समयावधि पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होता हैं। प्रभारी सचिव श्री साहू ने वैधता समाप्त हुए श्रमिक कार्डों के नवीनीकरण के संबंध में मौके पर श्रम विभाग के सचिव से चर्चा की। चर्चा उपरांत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा वर्ष 2008 से 2024 तक की समस्त आवेदन की नवीनीकरण की व्यवस्था पोर्टल में प्रांरभ कर दी गई हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि समाधान शिविर गोढ़ी में आवेदक गोविंद राम पिता स्व. हजारी लाल ग्राम बागडूमर के पांच वर्ष पहले वाले श्रमिक कार्ड आवेदन का नवीनीकरण किया गया हैं। साथ ही आवेदक को पिं्रट कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा शिविर में श्रम कार्ड हेतु प्राप्त पांच श्रमिकों का आवेदन ऑनलाईन कराकर कार्ड जारी किया गया हैं। जिसमें मुकेश कुमार पिता रामखिलावन ग्राम गोढ़ी, दीपक कुमार सोनी पिता रामजी सोनी ग्राम बागडूमर, कुसूम साहू पति जीतू साहू ग्राम कपसदा, किरण पति ओमप्रकाश ग्राम बिरेभाठ एवं आशीष कुमार दीडे पिता विजय कुमार ग्राम बागडूमर शामिल हैं। अपने नाम पर श्रमिक कार्ड जारी होने से गोविंद राम एवं अन्य आवेदकों ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन में सांय-सांय समाधान हो रहा हैं। -
*लिमतरी समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री*
*हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर किया लाभान्वित*बिलासपुर/केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के लिमतरी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का मकान, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सहायता और किसानों से धान खरीदी सहित सभी लोगों की बेहतरी सुनिश्चित करना है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद यादव, बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4300 आवेदन मिले जिनमें से 4200 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी को भी दफ्तरों के चक्कर लगाने की कतई जरूरत नहीं है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री, विधायक, अधिकारीगण शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीब और किसानों के दर्द को समझते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम आवास योजना की शुरूआत कर हर गरीब के पक्के मकान के सपने को साकार किया है। यहां भी शिविर में लगभग 1500 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इन योजनाओं से हम विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेंगे।बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के जरिए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वे लगातार राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। राज्य सरकार जनता की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कमिश्नर श्री सुनील जैन ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासकीय कार्यो में पारदर्शिता आए और येाजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले चरण में अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन नहीं दिया था वे अब भी आवेदन शिविर में दे सकते हैं। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को स्प्रेयर, लपेटा पाईप, राशन कार्ड, मछली पालन के लिए महाजाल, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।*वेद परसदा शिविर में 8274 आवेदनों का निराकरण-*मस्तूरी ब्लॉक के वेद परसदा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री दामोदर कांत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी बिनझवार, उपाध्यक्ष श्री नितेश सिंह ठाकुर अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में कुल 8750 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई, जिनमें से 8274 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया। शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। -
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। दिनांक 14 एवं 15 मई 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर के निकट मल्टी लेवल पार्किंग, 5वीं मंजिल बी.पी.ओ. ऑफिस रायपुर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
इस जॉब फेयर के माध्यम से टेक्नो टास्क, अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लि., अपोलो फार्मेसी लिमिटेड, फिनोवामेडओरगा प्रा. लि., संता टेक्नो प्रा. लि., शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनियों द्वारा कुल 2428 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों में 10वीं, 12वीं, स्नातक, ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू., मैकेनिकल इंजीनियर, फिटर, वेल्डर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। संभावित वेतनमान रु. 8000/- से लेकर 40000/- प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड की प्रति एवं शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक है।सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत रोजगार इच्छुक और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक भी इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क करें। -
*आप लोगों ने मजबूत नींव डाली, आगे भी सफलता हासिल करेंः कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह*
*आप बेहतर है, भविष्य में और बेहतर करेंगेः एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह*रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जिले के 10वीं-12वीं के मेरिट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया। कलेक्टोरेट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों को मेडल, प्रेरणादायी पुस्तकें और चॉकलेट दिया तथा एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने उनके माता-पिता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि 10वीं परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में बी. साईं संजना और नमन कुमार ठाकुर ने छठवां, केतन साहू, खुशबू सेन और पूर्वी साहू ने आठवां, महक, योगिता वर्मा, बर्शा प्रियदर्शनी परिदा ने नौवां तथा राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, काव्या वर्मा, दिव्या तिवारी और चित्रांश देवांगन दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में पल्लवी वर्मा ने छठवां, धनेश्वरी यादव और रूचिका साहू ने सातवां, कीर्ति यादव, कृष्ण कुमार पंजवानी और रूचि कल्याणी ने नौवां और भूमिका देवांगन ने दसवां स्थान प्राप्त किया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आप सभी को बधाई, आपने मेरिट में जगह बनाई। अब आपको तय करना है कि भविष्य में आपको क्या बनना है। आज यहां बैठे सभी विद्यार्थियों को बहुत अच्छे नंबर मिले है। सभी कुछ प्वाइंट से आगे-पीछे है, आप आज यहां बैठे तो आप भविष्य में जहां चाहे अपनी जगह बना सकते है। आपने अपनी नींव मजबूत बनाई है, अब आगे भी सफलता हासिल करें।एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि जिले के 10वीं-12वीं के 21 विद्यार्थियों ने मेरिट में अपनी जगह बनाई है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। अब आगे आपको जो विषय लेना है आप अपनी दिलचस्पी के साथ लें, कोई जोर-जबरदस्ती के साथ विषय सेलेक्ट न करें। आप सभी ने कुछ न कुछ सोच रखा होगा कि आपको भविष्य में क्या बनना है लेकिन इसमें अभी तीन से पांच साल का समय है इसलिए तनाव न लें। अपनी दिशा निर्धारित करें और टुकड़ों में योजना बनाकर उसपर काम करें। आप सभी मेहनत करते रहो, एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, जिला समन्वयक श्री के एस पटले सहित स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। -
*उचित शुल्क देकर कराया जा सकता है टैंक की सफाई*
बिलासपुर/स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत परसदा वेद में मलीय कीचड़ उपचार संयंत्र कि स्थापना की गई है। जिसके तहत 171 गांवों एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में निर्मित सेप्टिक टैंक वाले शौचालयों के भरने पर सफाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसी हितग्राही का सेप्टिक टैंक भर गया हो तो ग्राम पंचायत परसदा वेद के सरपंच से 9893306537 एवं सचिव से 9202698717 मोबाईल नंबरों से संपर्क किया जा सकता है। ग्राम पंचायत परसदा वेद के द्वारा न्यूनतम दर में डिस्लज वाहन के माध्यम से सेप्टिक टैंक के मलीय किचड़ को फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट में लाकर प्रबंधन किया जाता है।सेप्टिक टैंक खाली करने के लिए घर, निजी कम्पनी, व्यवसाय, दुकान, स्कूल, सामुदायिक शौचालय के लिए दूरी अनुसार अलग-अलग दर निर्धारित है। जिसमें 5 किलोमीटर की दूरी वाले घर हेतु 1500 रूपए, निजी कंपनी, व्यवसाय एवं दुकान हेतु 2500 रूपए एवं स्कूल, सामुदायिक शौचालय हेतु 1000 रूपए। इसी प्रकार 5 से 25 किलोमीटर दूरी वाले घर हेतु 2500 रूपए, निजी कंपनी, व्यवसाय एवं दुकान हेतु 3000 रूपए एवं स्कूल, सामुदायिक शौचालय हेतु 1500 रूपए। 25 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 50 रूपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से घर हेतु 2500, निजी कंपनी, व्यवसाय एवं दुकान हेतु 3000 एवं स्कूल, सामुदायिक शौचालय हेतु 1500 रूपए राशि निर्धारित की गई है। -
बिलासपुर/प्रदेश की निजी स्कूलों में बच्चों को विभिन्न कारणों से समय-समय पर प्रताड़ित किये जाने की खबरों को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर बाल अधिकार आयोग अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए इनका पालन कराने की सिफारिश की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस सिलसिले में जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों को पत्र जारी कर इनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी ने बताया कि आयोग के संज्ञान में दूरभाष पर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तथ्य लगाया गया है कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को किसी कारण से स्कूलों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप गु्रप से बाहर करने सहित अन्य प्रकार के प्रकरण सामने आए हैं जिसको आयोग ने संज्ञान में लिया है। डीईओ ने जिले के सभी निजी स्कूलों को आदेशित किया है कि वे बच्चों के अभिभावकों द्वारा फीस नहीं पटाने या उनके माता-पिता से विवाद की स्थिति बनने पर बच्चों को सीधे तौर पर संबोधित न करें और न ही स्कूल में बच्चे के प्रति कोई अपमानजनक स्थिति बनाए। ऐसे मामले आने पर वे बहुत संयम एवं प्रेमपूर्वक वातावरण में एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखते हुए शांति से पैरेन्टस मीटिंग या अभिभावकों को बुलाकर समझाइश दें। उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान रखे कि सभी पालक एक जैसे नहीं होते है,ं इसलिए कम से कम अपने आचार, व्यवहार व पत्राचार से पालकों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करें। फिलहाल आयोग से कोई ऐसे लिखित में शिकायत नहीं मिली है परन्तु भविष्य में ऐसी बातें न हो इसको ध्यान में रखते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बालक अधिकार आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13(घ) व (च) तथा सहपठित धारा 15 के तहत निर्णय लिया गया है। -
शहर में पेवर कार्य करवा रहे ठेकेदार अम्बे रियल इंफा की निविदा गुणवत्ताहीन कार्यों की शिकायतो पर लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित नेताजी सुभाष स्टेडियम के सामने कार्य का निरीक्षण कर एजेंसी की निविदा निरस्त कर नाम काली सूची में डालने के दिये निर्देश
रायपुर/ राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम के विभिन्न जोनो में कराये जा रहे पेवर कार्य को कर रही अनुबंधित एजेंसी ठेकेदार अम्बे रियल इंफा का कार्य गुणवत्ताहीन होने के संबंध में लगातार मिल रही जनशिकायतो को गंभीरता से लेते हुए आज नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा सहित कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान की उपस्थिति में नेताजी सुभाष स्टेडियम के सामने प्रगतिरत पेवर कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। कार्य गुणवत्ताहीन मिला। जानकारी के अनुसार अनुबंधित एजेंसी ठेकेदार द्वारा शहर के विभिन्न जोनो में लगभग 1 करोड की स्वीकृत लागत से पेवर कार्य प्रगति पर है।पेवर कार्य की बेस वर्क की मोटाई 4 इंच के स्थान पर कही डेढ इंच कही दो इंच मिली है। जनशिकायते सही मिलने, स्थल पर कार्य गुणवत्ताहीन मिलने पर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को संबंधित अनुबंधित एजेंसी ठेकेदार अम्बे रियल इंफा की निविदा नियमानुसार निरस्त कर नाम काली सूची में डालने की कड़ी कार्यवाही प्रक्रिया के तहत करने के निर्देश दिये है। - -बलदाकछार में पहुँची बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधारायपुर /प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार पहुँचे, जहाँ उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई श्री रोशन लाल पटेल से सेवा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान बलदाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं ग्राम घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक-एक हजार रुपये की राशि निकालकर डिजिटल सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ उठाया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को गांव के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही स्थान से बैंकिंग, प्रमाण पत्र, बीमा, पेंशन और कई अन्य सरकारी सेवाएँ सरलता से मिल रही हैं। इससे समय की बचत भी होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।बिसनी बाई ध्रुव ने बताया कि अब वह सुविधा केंद्र जाकर आसानी से पैसा निकाल लेती हैं। उन्हें शहर या बैंक की शाखा तक जाने की ज़रूरत नहीं होती। यह सुविधा ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो रही है, जिन्हें पहले बैंकिंग सेवाओं के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता था।केंद्र संचालक श्री रोशन पटेल ने बताया कि इस अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ पंचायत राज दिवस 24 अप्रैल 2025 को हुआ था। यह केंद्र जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, राजस्व सेवाएं, पेंशन, बीमा, पैन कार्ड, बिजली बिल भुगतान, टिकट बुकिंग आदि जैसी 40 से अधिक नागरिक सेवाएँ प्रदान कर रहा है। यह ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण का सशक्त मॉडल बन चुका है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक तकनीक, सुविधा और जनकल्याणकारी योजनाओं की सुलभ उपलब्धता पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र जैसी पहल ग्रामीण जीवन में बदलाव ला रही है और डिजिटल भारत के सपने को गाँव-गाँव में साकार कर रही है।
- -स्थानीय शिल्प और परंपराओं के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बने मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। चौपाल के उपरांत वे सीधे कमार बस्ती पहुंचे, जहां बांस शिल्प से जीविका चला रहे परिवारों से भी मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस से परंपरागत घरेलू उपयोग की सामग्री—पर्रा, धुकना, सुपा—बनाते देखा। उन्होंने न केवल उनके कार्य में गहरी रुचि दिखाई, बल्कि प्रत्येक वस्तु की जानकारी एवं कीमत भी खुद पूछी। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशीलता वहां मौजूद सभी ग्रामीणों को आत्मीयता का अनुभव करा गई।मुख्यमंत्री श्री साय को बांस से बनी सामग्रियाँ इतनी पसंद आईं कि उन्होंने अपने परिवार में होने वाली शादी के लिए तुरंत दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीद लिया। कुल 600 रुपए की राशि बनती थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कुलेश्वरी को 700 रुपए देकर न केवल उनकी मेहनत का सम्मान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा दी।मुख्यमंत्री श्री साय का यह सहज और संवेदनशील व्यवहार जनप्रतिनिधि के रूप में उनके धरातल से जुड़ाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने चौपाल में भी यह संदेश दिया कि प्रदेश के हर कोने में बसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचना चाहिए और पारंपरिक ज्ञान एवं स्थानीय शिल्प को भी राज्य सरकार निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी। परंपरागत शिल्प को प्रोत्साहन देने और स्थानीय कारीगरों की मेहनत को मान्यता देने का यह उदाहरण शासन और समाज के बीच सेतु निर्माण की दिशा में एक प्रेरक कदम है।
- -:पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहनारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।जल संचयन वाहिनी की सदस्य श्रीमती ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बलदाकछार में अब तक 10 नलकूपों के पास सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव, मोर पानी महाभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपों के पास 2500 सोखता गड्ढों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही, लगभग 1291 तालाबों की सफाई भी की गई है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें वर्षा जल संचयन हेतु आवश्यक संरचनाओं के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं तथा निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में दो जल संचयन वाहिनियाँ गठित की गई हैं, जो ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही हैं।
- -'जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं' : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
-
रायपुर/ लगभग सुबह 8 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार जोन नगर निवेश उप अभियंता श्री नवीन वर्मा की उपस्थिति में जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत चिकनी मंदिर के पास , बैजनाथपारा ,जवाहर मार्केट के सामने , धोबी गली में सामने सड़क एवं नाली में बाहर रखे टेबल की जप्ती , लगे एंगल आदि अन्य सामानों को तोड़ने एवं जप्ती की कार्यवाही की गई.
-
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 6,951 आवेदनों का हुआ निराकरण*
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज धरसीवा ब्लॉक के ग्राम गोढ़ी के शासकीय मिडिल स्कूल में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमजनों की मांगों को पूरा कर उनकी शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर में 6,951 मांगों और शिकायतों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर स्थल में आए गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म हुई, बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और बालिकाओं को सेनेटरी किट प्रदान किया गया।शिविर में विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर है कि आज हम जनता के पास उनकी समस्याओं को जानने और उनका निराकरण करने पहुंचे हैं। केवल सुशासन तिहार ही नहीं, आगे भी आमजनों की समस्या का समाधान होता ही रहेगा। शिविर में मांगे ज्यादा और शिकायतें कम है इसका मतलब है कि हम जनता की समस्याओं का समाधान करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं, धरसीवा में सड़क पर दुर्घटना क्षेत्र है, इसीलिए हेलमेट अवश्य लगाएं। आप सभी के सहयोग से हम गोढ़ी को आदर्श ग्राम बनाएंगे।प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने आज समाधान शिविर पहुंचकर स्वास्थ्य, खाद्य, विद्युत सहित अन्य विभागों के स्टॉल में आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में एआई पद्धति से टीबी परीक्षण कराया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे ही आमजनों की जो मांग के आवेदन आए है, उन्हों पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर डॉ. सिंह की सराहना करते हुए कहा कि आमजनों के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ऋण पुस्तिका बनाने के लिए स्टॉल लगाना एक अच्छी पहल है। हम सभी गोढ़ी ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने का प्रयास करेंगे।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविर में आमजनों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा रहा है। सुशासन तिहार में यदि आमजनों की समस्या का समाधान नहीं होता तो हम दोबारा प्रयास करेंगे और समस्याओं का निराकरण हो सके। आपके और प्रशासन के बीच केवल एक फोन कॉल की दूरी है। आमजन कभी भी अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर कॉल सेंटर में फोन कर सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान होगा और आपकी सूचित भी किया जाएगा।एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन जनता के करीब पहुंची है। पुलिस विभाग के पास जो आवेदन आए है उनका हम निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त होती है, जिसका एक कारण नशा है। हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और नशे में वाहन न चलाएं। उन्होंने अपील किया कि आप सभी नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इससे दूर रहने प्रेरित करें। इसकी शुरुआत घर से करें।समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 132 आवेदनों का हुआ निराकरण*
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में ग्राम समोदा में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमजनों की मांगों को पूरा कर उनकी शिकायतों का निराकरण किया गया। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम समोदा में 132 मांग और शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका आज शत-प्रतिशत निराकरण हुआ।शिविर में आमजनों के आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए उनका आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, किसान किताब (ऋण पुस्तिका) बनाई गई और मंच में उपस्थित जनप्रतिधिनियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
प्रावीण्य सूची के विद्यार्थी को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग /जिला अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग, पाटन, पिनकापार में संचालित हैं। उक्त विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग एवं पाटन तथा पिनकापार (बालोद) के नाम से दुर्ग में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा। प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, पाटन का 99 प्रतिशत व पिनकापार 99 प्रतिशत तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के कक्षा 10वीं के छात्र बिटटू कुशवाहा पिता श्री कमलेश कुशवाहा (कृषक) ग्राम-नमारीकला चांदो, जिला-बलरामपुर का 97.83 प्रतिशत के साथ प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्रा कु. भूमिका साहू पिता श्री मनोज कुमार (कृषक) व माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम-मातेखेड़ा छुरिया राजनांदगांव निवासी का 97.66 प्रतिशत के साथ प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिला प्रशासन को गौरवान्वित किया। अध्यापन एवं परीक्षा की तैयारी में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार श्री हेमन्त कुमार सिन्हा सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में श्री आशीष गुप्ता प्रशासकीय अधिकारी के नियंत्रण एवं कोचिंग हेतु चयनित संस्था के सहयोग से उच्च अंक प्राप्त करने में विद्यार्थी सफल हुए है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं सहायक आयुक्त व प्रशासकीय अधिकारी द्वारा समस्त छात्र/छात्राएं व विद्यालय परिवार को उत्कृष्ठ परिणाम व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है। -
_कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन : एक स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक जीते_*
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत एक स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कृषि महाविद्यालय, कटघोरा के छात्र श्री अरमान खलखो ने दौड़ स्पर्धा के अंतर्गत 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग की दौड़ स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की छात्रा सुश्री बसंती नेताम, कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की छात्रा सुश्री संध्या नेताम, कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर की छात्रा सुश्री सुमति मंडावी एवं कृषि महाविद्यालय, अम्बिकापुर की छात्रा सुश्री सोमी वस्त्राकर ने 100ग्4 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के छात्र श्री अक्षय कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पदक विजेता खिलाडियों के साथ-साथ दल में शामिल सभी खिलाडियों एवं खेल अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की।उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा इस वर्ष आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में 02 से 05 मई, 2025 तक 22वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर के कृषि विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हुई थीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का खिलाडियों का दल विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर एवं डॉ. सुबुही निषाद के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुआ -
जोन 7 द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शासकीय संपत्ति पर विज्ञापन लेखन चस्पा कर गंदा करने पर फन फेयर प्रबंधक पर 20 हजार रू. का अर्थदण्ड किया गया0*
रायपुर -रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनो के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही व्यापक रूप से की गई।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा ने जोन नगर निवेश विभाग की ओर से जोन क्षेत्र में अग्रसेन चौक समता कालोनी भैसथान मैदान के पास, शासकीय संपत्ति में विज्ञापन लेखन चस्पा कर गंदा करने एवं रायपुर शहर की सुन्दरता को प्रभावित करने पर संबंधित फन फेयर के प्रबंधक को तत्काल 20 हजार रू. का अर्थदण्ड नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग में निगम कोष में जमा करवाने के निर्देश दिये है एवं नियमानुसार शपथ पत्र देने निर्देशित किया है अन्यथा की स्थिति में प्रकरण में संबंधित पर नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही किये जाने निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा संबंधित थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग एवं जोनो के नगर निवेश विभाग की टीमो ने यातायात पुलिस बल सहित मिलकर विभिन्न जोनो में अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की एवं मार्गो के यातायात को सुगम बनाकर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी। जोन 5 नगर निवेश विभाग ने आमापारा चौक में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने एवं अतिकामको पर जुर्माना करने की कार्यवाही की। आमापारा मार्ग में फ्लैक्स निकालने की कार्यवाही की गई। जोन 10 नगर निवेश विभाग ने डुमरतराई थोक सब्जी मार्केट के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। डुमरतराई कौशल्या विहार गेट के सामने से एम्ब्रोशिया अटल परिसर चौक तक अभियान चलाकर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता ने संयुक्त कार्यवाही की। जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा वार्ड 70 के सरोना क्षेत्र से मुख्य मार्ग में रखी भवन निर्माण सामग्री रेत को जप्त करने की कार्यवाही की। जोन 5 एवं जोन 7 नगर निवेश विभाग ने मुख्य मार्गो में अतिक्रमण हटाने यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की। वहीं नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता ने यातायात पुलिस बल सहित डीकेएस सुपर स्पेसिलिटी हास्पिटल से जयस्तंभ चौक मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर मार्ग को अवैध कब्जो से मुक्त करने अभियान पूर्वक कार्यवाही की एवं मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाकर वाहन चालको नागरिको को सुगम व सुव्यवस्थित यातायात प्रदत्त कर त्वरित राहत दिलवायी। अभियान निरंतर जारी रहेगा। -
रायपुर - आज रात्रि रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत राजीव गाँधी वार्ड नम्बर 13 के विभिन्न स्थानों पर नालों, नालियों, उद्यानों सहित 10वें वित्त आयोग अंतर्गत प्रगतिरत पेवर ब्लाक लगाने के विकास कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन वार्ड 13 के पार्षद एवं निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने देवेन्द्र नगर में विद्यार्थी परिषद कार्यालय के समीप उद्यान के पास किये गए अवैध कब्जोँ को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सम्बंधित कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए. आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता को 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत प्रगतिरत पेवर ब्लाक लगाने के कार्य को सतत मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए.आयुक्त ने राजीव गाँधी वार्ड नम्बर 13 क्षेत्र में गन्दे पानी की सुगम निकासी प्रबंधन करने सर्वे कर आवश्यकतानुसार नए नाले बनाने प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए.
-
*बैजनाथपारा, अमापारा चौक, घड़ी चौक, आश्रम रोड एवं जवाहर बाजार में टीम प्रहरी की बड़ी कार्रवाई*
रायपुर/ नगर निगम रायपुर द्वारा शहर की सड़कों को अवैध विज्ञापन, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे # *“ट्रिपल - जीरो जोन ”* अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर की टीम प्रहरी ने शहर के कई संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की।*आज की प्रमुख कार्रवाई स्थल:*बैजनाथपारा: जहाँ सड़कों और फुटपाथों पर फैलाए गए अवैध कब्जे हटाए गए।*आमापारा चौक*: बाजार क्षेत्र में जाम की बड़ी वजह बने ठेले-गुमटियों को हटाया गया।*घड़ी चौक (डीकेएस अस्पताल के पास):* सार्वजनिक स्थानों पर लगे अनधिकृत विज्ञापन और अतिक्रमण को हटाया गया।*आश्रम रोड* पैदल पथ और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही की गई।*जवाहर बाजार* व्यापारिक अतिक्रमणों पर सख्ती बरतते हुए मार्ग को सुगम किया गया।*ट्रिपल जीरो जोन क्या है?*नगर निगम रायपुर द्वारा लागू की गई यह नीति तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है:*1. कोई अवैध विज्ञापन नहीं**2. कोई अवैध सड़क पार्किंग नहीं**3. कोई अतिक्रमण नहीं*इस नीति के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कें, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल चुने गए हैं, जहां सघन जनसंपर्क होता है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।*निगम प्रशासन की सख्त चेतावनी*रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा के नेतृत्व उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा , नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा , कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह ,सहायक अभियंता श्री सोहन गुप्ता, उप अभियंता श्री अमित सरकार अभियंता की आज की कार्यवाही में स्थल पर उपस्थिति रही। यह अभियान नियमित रूप से चरणबद्ध चलाया जा रहा है। रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना, जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण , सीलिंग की कार्यवाही जैसे प्रावधान भी लागू होंगे।*जनभागीदारी का आह्वान*नगर निगम ने नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को स्वच्छ, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।*"ट्रिपल - जीरो जोन"* सिर्फ एक मुहिम नहीं, रायपुर के भविष्य को सुव्यवस्थित दिशा देने की जिम्मेदारी है। -
*0सभी होटलो में वाहन पार्किंग व्यवस्था प्रबंधन करें0*
रायपुर/आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शहर के होटल, लॉज संचालको को नगर निगम मुख्यालय में बुलाकर महापौर कक्ष में उनकी बैठक लेकर उन्हें शहर में किसी भी अप्रिय घटनाओं पर कारगर अंकुश लगाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से निर्देशित किया कि होटल संचालक उनके होटल, लॉज में बिना आईडी प्रुफ के किसी को भी रूम ना दें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। महापौर ने होटल संचालको को निर्देशित किया कि अपने होटलो में नियमानुसार व्यवस्थित वाहन कार पार्किंग का प्रबंधन करें।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा स्वच्छ भारत मिशन के सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, सहायक अभियंता नगर निवेश श्री सोहन गुप्ता, उपअभियंता श्री अमित सरकार की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर के होटल लॉज संचालको की बैठक लेकर जनहित में आवश्यक चर्चा व विचार विमर्श करते हुए उन्हे अनेक निर्देश दिये है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रायपुर शहर की स्वच्छ रैंकिंग बेहत्तर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की अपील सभी होटल लॉज संचालको से की है। महापौर ने होटल लॉज संचालको से कहा है कि सिंगल यूज प्लॉस्टिक, डिस्पोजेबल आईटम का उपयोग बंद किया जाये, ताकि इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से शहर को बचाया जा सके। 50 किलोग्राम प्रतिदिन से ज्यादा कूड़ा उत्पन्न करने वाले संस्थान बल्क वेस्ट जनरेटर की केटेगरी में आते हैं और उन्हें अपना गीला कूड़ा स्वयं प्रोसेस करना है। इसकी तैयारी की जाये। प्रत्येक माह जीरो वेस्ट इवेंट किया जाना है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने होटल, लॉज संचालको से कहा है कि शौचालय को सीधे नालियों से न जोड़ा जाए। सेप्टिक टैंक की सफाई अनाधिकृत लोगों से न करावे। सी.एस.आर. के अंतर्गत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग करे। महापौर ने होटल, लॉज संचालको से शहर हित में अपील की है कि आप सभी लोग अलग-अलग देशो, प्रदेशों, शहरों में आते-जाते रहते है। आपको वहां की जो भी कार्य अच्छा लगता है जिसको करने से रायपुर शहर को फायदा हो उसके बारे में अवश्य हमें बताए। ठेलों, गुमटियों में खाद्य पैकेजिंग प्रतिबंधित पॉलिथिन की जगह फूड पैकेजिंग पेपर का उपयोग किया जाना अनिवार्य हो। चाय की दुकानों एवं ठेलों-गुमटियों इत्यादि में नाश्ता, खाना परोसने हेतु चीनी मिट्टी, स्टील के बर्तनों का प्रयोग किया जाए तथा यहाँ विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाये।महापौर ने होटल, लॉज संचालको से अपील की है कि होटलों के बाहर कचरे का जमाव ना हो, डस्टबीन में रखकर डोर-टू-डोर गाड़ियों में डाला जावे। शहर के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में शहर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग करें। होटल, लॉज के अंदर किचन में शुद्ध एवं ताजा खाद्य एवं पेय पदार्थों का उपयोग करें। हाइजीन अनुरक्षण करें। होटल, लॉज संचालक अपने किचन से निकलने वाले वेस्ट को सीधे निगम की नॉलियों में ना जोड़ें। एस.टी.पी. बनाकर सिर्फ पानी को ही बहाया जाये और वे नगर निगम में इसकी सूचना जरूर देवे।महापौर ने होटल लॉज संचालको से कहा कि आपके होटल, लॉज के बाहर निगम की नॉलियों में अतिक्रमण कर निकासी व्यवस्था प्रभावित ना होने पाये। इसको त्वरित संज्ञान में लेकर अतिक्रमण हटवा ले ताकि निकासी व्यवस्था प्रभावित ना हो। वेज व नॉनवेज सामग्री रखने के लिये अलग बर्तनों का उपयोग किया जाये एवं एक ही फ्रीज में वेज, नॉनवेज सामग्री ना रखी जाये। रेस्टोरेंट, बेकरी के किचन कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। पानी की टंकी की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं रसोईए साफ-सुथरे कपड़े, ग्लब्स व टोपी का उपयोग करे। - -मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के अधिकारियों की ली बैठक-पेयजल, प्रधानमंत्री आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देशरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के अनुसार जिन हैंडपंपों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें 10 दिवस के भीतर दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हैंडपंपों में राइजिंग पाइप का विस्तार कर जल्द मरम्मत की व्यवस्था की जाए, जिससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेखों का वितरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा बंटांकन जैसे मामलों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसकी प्रगति पर विशेष ध्यान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई हितग्राही प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो उसके द्वारा मकान बनाने के लिए परिवहन की जा रही रेत के वाहन को खनिज विभाग द्वारा नहीं रोका जाना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जो आवास मित्र अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी में प्रधानमंत्री आवासों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऐसे में अधिक से अधिक प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजमिस्त्रियों को भवन निर्माण की सेट्रिंग और मेशन का प्रशिक्षण सुनिश्चित दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें और निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूरे होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान हैं, जिनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती इंदुमणी पैकरा, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., जिले के प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव, सरगुजा संभाग के आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर, /बस्तर संभाग में लगभग तीन दशकों से चला आ रहा नक्सली आतंक अब समाप्ति की ओर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर दिखाई देने लगे हैं। इस परिवर्तन के साथ ही शासन द्वारा लंबे समय से बंद पड़े शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना प्रारंभ कर दी गई है, जिससे बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विकास की धारा बहने लगी है।वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग के अधिसूचित मुख्यालयों में पुनः वन विभाग के कार्यालयों की स्थापना की जा रही है। वन विभाग सदैव आदिवासी एवं वनवासी समुदाय को वनों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। नक्सलियों के द्वारा बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में स्थापित शासकीय कार्यालयों को निशाना बनाकर व्यापक नुकसान पहुँचाया गया। सुकमा जिले के जगरगुण्डा, गोलापल्ली, किस्टाराम, बीजापुर जिले के गंगालूर एवं पामेड़, तथा नारायणपुर के सोनपुर परिक्षेत्र कार्यालयों को नष्ट किया गया।विश्रामगृहों में तोड़फोड़, काष्ठ कूपों एवं डिपों में आगजनी तथा शासकीय कर्मचारियों पर हमले जैसी घटनाएँ आम हो गई थीं।इन हमलों में वन विभाग के कई समर्पित कर्मचारी कर्तव्य पालन करते हुए शहीद भी हुए। भय और असुरक्षा के चलते इन सभी कार्यालयों को क्रमशः दोरनापाल, कोन्टा, बीजापुर और नारायणपुर जैसे सुरक्षित क्षेत्रों से संचालित किया गया, जिससे शासन की पहुंच स्थानीय वनवासी समुदाय से धीरे-धीरे कम होती चली गई। इन कार्यालयों के दूर चले जाने से बस्तर के वनवासी क्षेत्रों में वानिकी कार्य, वन्यजीव सुरक्षा, एवं रोजगार गतिविधियाँ गंभीर रूप से प्रभावित हुईं। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी 40 से 50 किलोमीटर दूर शहरों के कार्यालयों तक जाना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और संसाधनों की भारी बर्बादी होती थी।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लगभग 25 वर्षों पश्चात अब जब बस्तर में शांति लौट रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने दृढ़ संकल्प के साथ माओवादी आतंक से मुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा बस्तर के इन अंदरूनी क्षेत्रों में पुनः शासकीय कार्यालयों की स्थापना की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सुकमा के जगरगुण्डा, गोलापल्ली, किस्टाराम, बीजापुर के गंगालूर एवं पामेड़, तथा नारायणपुर के सोनपुर परिक्षेत्र कार्यालयों को पुनः स्थापित कर शासकीय कार्यों का संचालन शुरू कर दिया है।इन कार्यालयों के पुनः संचालन से अब बस्तर के आदिवासी एवं वनवासी समुदाय को लघु वनोपज संग्रहण, काष्ठ कूप विदोहन, वानिकी कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांवों में मिलने लगा है। साथ ही, वन्य प्राणी एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रयास भी फिर से गति पकड़ चुके हैं। शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि बस्तर के वनवासियों के आत्मविश्वास की पुनर्प्राप्ति है। यह पहल दर्शाती है कि बस्तर अब सिर्फ संघर्ष की भूमि नहीं, बल्कि शांति, समरसता और सतत विकास की एक नई गाथा लिख रहा है।
-
-ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड, वेबटून में सिल्वर मेडल भारत की झोली में
रायपुर, /रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत की युवा प्रतिभा ने अपना परचम लहराया।टीम में शामिल ये सितारेगोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शुभ्रांशु सिंह, शेफाली सिंह, निहाल डुंगडुंग और प्रथम विरानी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है और ये युवा इंजीनियरिंग व फैशन डिज़ाइन जैसे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं। वे ऐनिमी की उस दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे जो अपनी रंगीनता, भावनात्मक गहराई और जीवंत पात्रों के लिए जानी जाती है।वेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंगवेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल छत्तीसगढ़ के ही एक और प्रतिभाशाली युवा विशाल मरावी ने जीता। वे भी एंटैंगल्ड स्टूडियो से जुड़े हैं और उनकी इस रचनात्मक जीत ने स्टूडियो को दोहरी सफलता दिलाई है।सपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुईशुभ्रांशु सिंह ने बताया कि इस रचनात्मक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2024 में नागपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता से हुई। वहां विजयी होने के बाद, टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 शहरों की विजेता टीमों के साथ मुकाबला किया और फाइनल के लिए चुनी गई। WAVES 2025 के मंच पर 20 से अधिक देशों की टीमों को पछाड़कर इन युवाओं ने भारत को स्वर्ण दिलाया।नज़रे अब टोक्यो परगोल्ड मेडल के साथ टीम को 2026 में टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐनिमी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। टीम इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और मानती है कि यह भारत की ऐनिमी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है।युवा सपनों का भविष्य है ऐनिमीटीम लीडर शुभ्रांशु सिंह का कहना है कि भारत में ऐनिमी एनीमेशन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह युवा वर्ग के लिए एक रचनात्मक व करियर विकल्प बन सकता है। रायपुर के इन रचनात्मक सितारों ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक, कल्पनाशीलता और मेहनत का संगम हो तो छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी विश्व मंच पर छा जाना मुमकिन है।


.jpg)



.jpg)
.jpg)
.png)


















.jpg)