- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
- रायपुर ।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें।उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है। हमारा देश, विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए हमे धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित होकर मतदान करना चाहिए।
-
*फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी*
*तेजी से कार्य पूर्ण करने एजेंसियों को दी चेतावनी*
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर की मजबूती के लिए गत 1 वर्ष में डीएमएफ सहित अन्य मद से 30 करोड़ के लगभग कार्य मंजूर किए गए हैं। लेकिन इन कार्यों की प्रगति अत्यंत धीमा है। मरीजों और जनहित के कामों में ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्य एजेंसियों को तेज गति से काम करने की चेतावनी दी है। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अपने कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की कार्य एजेंसी अफसरों, पीएचई, पीडब्ल्यूडी और निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। उन्होंने डीएमएफ के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन के लिए स्वीकृत किए गए कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में नलकूप खनन और पेयजल आपूर्ति के विषय में पीएचई के जिम्मेदार अधिकारी से जानकारी ली, स्पष्ट जवाब न मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराज़गी जाहिर की और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल और सिम्स के लिए स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अनुमोदित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने अफसरों की लापरवाही और लेटलतीफी पर कड़ी आपत्ति जताई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल के विषय में क्रेडा प्रभारी से जानकारी ली, डीएमएफ के तहत 15 स्वास्थ्य केंद्रों में सौर संयंत्र की स्थापना की जा रही है,जिनमें से 10 केंद्रों में सोलर पैनल की स्थापना की जा चुकी है, जिस पर कलेक्टर ने संतोष जाहिर किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए ये जरूरी है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें।
उल्लेखनीय है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएमएफ के तहत बिल्हा, बेलगहना, आमागोहन, कुरदर, सीपत, खोनंदरा, पिपरतराई, सिम्स, जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना विकास के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है जिनमें, सिम्स में गैस पाइपलाइन, रैंप निर्माण, डिजी सेट स्थापना, जिला चिकित्सालय में परिजन शेड, बर्न यूनिट, नेफ्रोलॉजी विभाग नवीनीकरण, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में परिवर्तन, परिवर्धन एवं एनक्यूएएस कार्यक्रम के लिए उन्नयन कार्य, पेयजल आपूर्ति सहित केंद्रों में मरम्मत, रेनोवेशन सहित विभिन्न कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। -
*पांच दिवसीय योग शिविर का 855 ने उठाया फायदा*
बिलासपुर/आयुष ग्राम सिंघरी विकासखंड बिल्हा में आयोजित पांच दिवसीय योगाभ्यास शिविर आज सम्पन्न हुआ। सुदूर ग्रामीण अंचल में आयोजित योग शिविर का 855 लोगों ने लाभ उठाया। संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में यह 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयुष ग्राम सिंघरी के माध्यमिक शाला प्रांगण में 20 से 24 जनवरी तक रोजाना प्रातः 6 बजे 8 बजे तक रखा गया था। योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद बरगाह द्वारा सूर्य नमस्कार, नौकासन, वृक्षासन, पवन मुक्तासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित बहुत से योगासनों का अभ्यास कराया गया। योगासन पश्चात अंकुरित चना, मूंग, मूंगफली, किशमिश एवं रोग प्रतिरोधक काढ़ा का वितरण किया गया। 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में 855 हितग्राहियों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया। योग प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमुदिनी पटेल ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए अपील की योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। योग प्रशिक्षण शिविर में श्री लक्ष्मी कुमार साहू (फार्मासिस्ट), श्री कुशल प्रसाद यादव, श्री आकाश यादव, श्री शानू यादव एवं जन प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।
-
दुर्ग/ जिला मुख्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीइओ श्री बीके दुबे, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री एच.एस. मिरी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि*
बिलासपुर/ गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम से हुआ जैसे कि 26 जनवरी को इस स्थल पर होना है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
जिला स्तरीय समारोह इसी पुलिस परेड मैदान में होगा। राज्य सरकार के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सवेरे 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर ए कुरूवंशी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस बार 8 स्कूलों की टीमों को प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है। आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा नक्सल हिंसा में शहीद के परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे। अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र - छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। -
स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा
प्रदूषण मुक्त शहर विकास के प्रयासों को मिली सराहना
नवाचारों से जुड़कर देश में अपनी बड़ी पहचान बनाएगा रायपुर
रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र कुमार सक्सेना ने रायपुर आकर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वें वित्त आयोग मद से वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किए जा रहे प्रबंधों व नवाचारों की विस्तार से जानकारी ली एवं उपयोगी सुझाव भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने रायपुर नगर निगम द्वारा शवदाह गृहों में नवाचारों के तहत फिल्टर लगाए जाने के प्रोजेक्ट को सराहा और कहा है कि इस दिशा में पहल करने वाला रायपुर संभवतः देश का पहला नगर निगम है। इसी तरह बीरगांव नगर निगम द्वारा सीएसआर अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण व पेवर लगाए जाने के कार्यों की भी प्रशंसा की है एवं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ वायु के गुणवत्ता स्तर तक पहुंचने में रायपुर को सफलता मिलेगी। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त कृष्णा खटिक, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री पी.के. रबड़े सहित परिवहन, नगर निगम बीरगांव व रायपुर के अधिकारी शामिल हुए।
राजधानी रायपुर पहुंचे डॉ. सक्सेना छत्तीसगढ़ में रायपुर-बीरगांव, दुर्ग व भिलाई शहर हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी हैं एवं इसी तारतम्य में उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वें वित्त आयोग मद से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। रायपुर निगम द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया कि अब तक 72 हजार से अधिक पौधा रोपण किया जा चुका है। सड़कों को धुल मुक्त रखने सघन आवागमन वाले क्षेत्रों में जल छिड़काव के अलावा बी.टी. रोड व कॉक्रीट सड़कों का निर्माण किया गया है। रायपुर नगर निगम द्वारा सी. एण्ड डी. प्रोसेसिंग प्लांट पूर्व क्षमता 15 टन से बढ़ाकर 65 टन प्रति दिवस कर ली गई है एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं इस संयंत्र का संचालन कर रही है। इलेक्ट्रानिक व्हीकल्स के लिए 4 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं एवं अगले वित्तीय वर्ष में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शहर के तीन शवदाह गृहों में ए.पी.सी.डी. फिल्टर लगाए जाने के कार्य की डॉ. सक्सेना सराहना की एवं नगर निगम के माध्यम से गौ काष्ठ की सुलभता सुनिश्चित करते हुए दाह संस्कार हेतु इसके उपयोग हेतु प्रेरित करने का सुझाव दिया। इसी तरह जल के शोधन व दुर्गंध नाशक के तौर पर बायो एन्जाइम्स के उपयोग को भी बढ़ावा देकर एक नए नवाचार को प्रेरित करने का सुझाव भी उन्होंने दिया है। बैठक में बीरगांव नगर निगम के पेवर कार्य व वृक्षारोपण गतिविधियों को उन्होंने सराहा साथ ही परिवहन विभाग को पी.यू.सी. सर्टिफिकेट देने वाले एजेंसियों व सभी वाहनों का सघन प्रदूषण जांच के साथ ही अपशिष्ट के साथ जमें लीचेट्स के समयबद्ध निपटान के निर्देश भी दिए हैं।
बैठक में रायपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेंद्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभिंयतागण श्री अंशुल शर्मा, श्री रघुमणी प्रधान, श्री नवसिंह फरेंद्र, श्री द्रोणी कुमार पैंकरा, बीरगावं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री धन्नूलाल देवांगन, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सलाहकार डॉ. पोखराज साहू, सहायक अभियंता श्री कृष्ण विजय सिंह, उपअभियंता श्री रमेश पटेल, ए.एस.ओ. श्री रोहित कुमार मेहरा सहित जिला परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। -
शहर को साफ सुथरा बनाने अभियान चलाने दिए निर्देश
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करने कहा। जोन कमिशनर को सबेरे 6 से 9 बजे तब शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उपायुक्त श्री खजांची कुमार, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और जोन कमिश्नर मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने निदान के तहत् मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं का निराकण कर उन्हें की गई कार्यवाही से अवगत् कराने भी कहा। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, इसी प्रकार राशन कार्ड के लिए भी लोग ना भटके। कलेक्टर ने पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की साफ-सफाई नियमित करवाने कहा। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहा मूलभूत सुविधांए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम भी सुचारु रूप से करने कहा। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपनों को साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने, इसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।
- भिलाईनगर। आज 23 जनवरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हाउसिंग बोर्ड शासकीय स्कूल में मनाई गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय छात्रों के बीच में जाकर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर परिचर्चा किया। बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में साहसिक कार्यों के बारे में बताएं।किस प्रकार से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने यात्राएं की अफगानिस्तान होते हुए जर्मनी से जापान आदि देशों के बीच जाकर सैनिकों को संगठित किया। आजाद हिंद फौज की स्थापना की जिससे अंग्रेज भी घबराते थे। सुभाष बाबू ने अपनी सूझबूझ अपनी कुशल से अंग्रेजी हुकूमत को दिला दिए थे। आयुक्त पाण्डेय द्वारा बच्चों को सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए योगदानों के ऊपर परिचर्चा करके मनाई गई। जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया तुम हमें खून दो हम तुम्हें आजादी देंगे यह नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस सही थे। उस समय हर भारतीय जवान नौजवानों के मुख पर यह नारा गूंजता था ।इसको सुनते ही जोश खरगोश देश के प्रति बलिदान की भावना जागृत हो जाती है। हम सब लोगों को सुभाष बाबू के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए ।यह आजादी आजादी बड़े संघर्षों से मिली है। हमें हमेशा इसका सम्मान करना चाहिए।
-
रायपुर - आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है. रायपुरा ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात शील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का कार्य किया गया है . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया. इस कारण से आज संध्याकालीन जलापूर्ति सम्बंधित रायपुरा ओवर हेड टैंक में आंशिक प्रभावित रही. दिनांक 24 जनवरी 2025:शुक्रवार को सरोना ओवर हेड टैंक में शील्ट सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जायेगा. शील्ट सफाई कार्य के चलते दिनांक 24 जनवरी 2025 को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी. रायपुर शहर की अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी.
-
रायपुर। गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 रविवार को प्रातः 7.30 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है. रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह नगर निगम मुख्यालय भवन के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराएंगे. इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।
- -ग्रामीणों व स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला, रंगोली व रैली विभिन्न माध्यमों से दिया गया मतदान का संदेशदुर्ग। नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के फलस्वरूप जिले में 18 वर्ष एवं अधिक उम्र के नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करने एवं लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता बनाने के उद्देश्य से जाबो कार्यकम के तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत "मेरा वोट-मेरा अधिकार" के नारे के साथ रैली निकालकर, रंगोली बनाकर, मानव श्रृंखला बनाकर इत्यादि विभिन्न गतिविधियों के जरिए नागरिकों को मतदान का महत्व बताकर मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शत्-प्रतिशत् मतदान की शपथ भी दिलायी गयी।
- -सिकलिंग-थैलेसिमिया व जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजनदुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 09.00 बजे से संध्या 05.00 बजे तक रक्तदान शिविर व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा। ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है। दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में जनसमान्य द्वारा अपना अमुल्य योगदान दिया जा सकता है। वजन के अनुसार स्वस्थ्य शरीर में 05 से 06 लीटर रक्त होता है, जिसमें से शरीर रक्तदाताओं को एक बार में केवल 350 मि.ली. ही रक्तदान करना होता है। रक्तदान के समय वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लडग्रुप, मलेरिया, एघआईवी, हेपेटाईटिस, वी.डी.आर.एल की निःशुल्क जॉच होती है। व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 कि.ग्राम से उपर हो, वह रक्तदान कर सकते है। हर तीन माह (90दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120 दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है। हर बालिक व स्वस्थ्य व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील है कि इस मानवीय कार्य में 25 जनवरी दिन शनिवार को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदाताओं को रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुप्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पायें।
- -14 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदनबिलासपुर / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष विद्यार्थी योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को वर्ष 2025-26 में राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 23 मार्च 2025 रविवार दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जावेगी।छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र धारक ऐसे प्रतिभावान छात्र, छात्राएं जो छ०ग० में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत् हो व जिन्होंने कक्षा चौथी की परीक्षा में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। जिनके पालक की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रू. 2.50 लाख, दो लाख पचास हजार से अधिक न हो जो ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययरत हो, ऐसे विद्यार्थी ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकेगें। प्रवेश के लिए जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में लिखित परीक्षा 23 मार्च 2025 (रविवार) को दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक आयोजित की जावेगी।राज्य के अंतर्गत छात्र, छात्राएं जिस जिले के मूल निवासी हो (सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर) उन्हें उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी। मूल निवास जिले से भिन्न जिले में किये गये आवेदन मान्य नहीं होंगे।आवेदन-पत्र का प्रारूप एवं नियमावली की जानकारी संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थी द्वारा अध्ययनरत् शाला में आवेदन-पत्र जमा किया जाना है, जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 14 फरवरी 2025 शाम पांच बजे तक निर्धारित है।योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 हाउसिंग बोर्ड एवं 35 शारदा पारा केम्प-2 में उपचुनाव होना है। जहां पर आचार संहिता प्रभावशील है। जहां पर शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी के पास 8 बूथ रहेगे एवं वार्ड 35 शारदा पारा में जनता स्कूल 5 एवं दुर्गा पारा शासकीय स्कूल में 2 बूथ पर मतदान होगा। वहीं पर वार्ड वासी अपने वार्ड के प्रत्यासियो के चयन के लिए मतदान करेगें। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सभी बूथो का निरीक्षण करने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सतीश यादव के साथ सुबह 9 बजे पहुंच गये।आयुक्त पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, विशेष रूप से साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रवेश/निकासी द्वार, दिव्यांग बुर्जुगो के लिए रैम्प आदि व्यवस्था और ठीक करने के लिए कहे। पर्याप्त लाईट व्यवस्था हो, शौचालयो एवं बोरिंग में पानी पर्याप्त आना सुनिश्चित किया जाये। जिससे मतदान दल एवं मतदान करने वालो को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आदर्श आचार संहिता के सभी नियमो का परिपालन होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सहायक स्वास्थ्य अधिकरी वीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, विनोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
- -जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने जारी किये आदेशबिलासपुर /छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में लोक परिशांति बनाए रखने एवं निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने अन्य उपायों के साथ साथ प्रतिबंधात्मक उपाय आवश्यक है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी किया हैः- बिलासपुर जिले के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बंदूक, रायफल, पिस्टल, रिवाल्वर, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को किसी भी सार्वजनिक स्थान आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाएँ एवं अन्य स्थानों पर लेकर नहीं चलेगा। कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक नारे लगायेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा।यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें अपने कार्य के सम्पादन के लिये लाठी या शस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें चुनाव, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था तथा लंगडापन होने के कारण लाठी रखना आवश्यक है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति अथवा दल भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अंतर्गत दण्डनीय होगा। प्रकरण के तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए इस आदेश के संबंध में संबंधितों को सूचना पत्र जारी कर सुनवाई, सम्यक रूप से संभव नहीं है। अतः यह आदेश एकपक्षीय पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक संपूर्ण बिलासपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।
- बिलासपुर /नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा होने की तिथि से निर्वाचन समाप्ति की तिथि तक कोई भी राजनैतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि को शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस, छत्तीसगढ़ भवन आदि में चुनाव प्रचार-प्रसार अथवा राजनैतिक उद्देश्य से ठहरने या राजनैतिक गतिविधियां करने पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश के अनुसार किसी राजनैतिक व्यक्ति को भवन की आवश्यकता है तो उसे निर्धारित राशि जमा कर ठहरने की अनुमति दी जाएगी। ठहरने हेतु नियमानुसार एक रजिस्टर पर व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, ठहरने की वजह और उनके द्वारा जमा की गई राशि का ब्यौरा रखना होगा। व्यक्ति केवल 47 घंटे के लिए ही गेस्ट हाउस, विश्राम भवन एवं सर्किट हाउस पर रूक सकेंगे। उन्हें गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए अपने साथ 3 से अधिक वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। जिन विश्राम भवनों, गेस्ट हाउस एवं उच्च विश्राम भवनों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ठहरे हों वहां किसी अन्य राजनैतिक दल के व्यक्ति को ठहरने हेतु कमरा नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि यह ध्यान रखा जाए की निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण, प्रेक्षक आदि के लिए सदैव कमरा आरक्षित रखा जाए। इसके उपरांत यदि कक्ष उपलब्ध रहते हैं तो अन्य व्यक्तियों को उपरोक्त प्रक्रिया अनुसार आबंटित किये जा सकते हैं। यह प्रतिबंध निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक संपूर्ण बिलासपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।
- *कलेक्टर हुए शामिल, बच्चों का बढ़ाया मनोबल**बिलासपुर,/शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आज वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कलेक्टर श्री अवनीश शरण भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दिनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी के पात्रा, संचालक आयुष विभाग इफ्फत आरा (IAS) , सिम्स के डीन डॉ रामनेश मूर्ति , शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ जी आर चतुर्वेदी भी मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रक्षपाल गुप्ता एवं प्रोफेसर इन चार्ज स्टूडेंट यूनियन डॉ मीनू श्रीवास्तव खरे ने किया l कुलपति डॉ पात्रा ने विश्विद्यालय से पीएचडी पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने आयुर्वेद महाविद्यालय के वर्तमान भवन का उन्नयन करवाने का आश्वासन दिया। संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा ने विभिन्न राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक दुबे तथा डॉ विद्या भूषण पांडेय द्वारा किया गया। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित*मतदान दलों का प्रशिक्षण*रायपुर / नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज रेडक्रॉस भवन के सभागृह में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जितना अच्छे से आप प्रशिक्षित होंगे उतने अच्छे से आप मतदान कार्य संपन्न कराएंगे। आपको पंचायत के साथ नगरीय निकाय का चुनाव संपन्न कराना है। कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार आपको दोहरी जिम्मेदारी है, मगर सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे पूरी अच्छे तरीके से संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- *कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दिया था निर्देश*रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा 10 जनवरी को सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया था एवं आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसमें आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने को कहा गया था। निर्देश के परिपालन में आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट कर कार्य संचालित किया जा रहा है एवं साथ में लगे कक्ष को प्रतीक्षा कक्ष के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है। इस नई व्यवस्था से बुजुर्गों को एवं आम जनता को बहुत सहूलियत मिली।
- नये पते पर पत्राचार और संपर्क करें : एसडीएम श्री चौबेरायपुर /रायपुर अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के ही पीछे पुराना नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट हो गया है। यहां पर राजस्व से जुड़े सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहें है। एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे आग्रह किया है कि इस कार्यालय जुड़े पत्राचार उक्त कार्यालय के नये पतें पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए पतें पर स्थानांतरित कार्यालय में आयें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान तहसील कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो गया था। जिसके कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नये तहसील कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। नये तहसील कार्यालय का स्वीकृति मिल चुके हैं और इसका जल्द निर्माण होना है। नये तहसील कार्यालय के बनते तक उक्त कार्यालय को नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही यहां पर आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो उसका भी ध्यान रखा गया है।
- रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर छत्तीसगढ़ और सहयोगी संस्था एडुवीव फाउंडेशन द्वारा जिले में चलाई जा रही ‘गढ़बो बचपन’ प्रोजेक्ट के तहत 22 जनवरी को ‘ जिले के सभी केंद्रों में ECCE दिवस का पुन: से सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पालकों को आँगनवाड़ी केंद्रों से जोड़कर बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बच्चों को घर पर गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोजन में रायपुर जिले के लगभग 25000 पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस माह के ECCE दिवस का के तहत प्रमुख *विषय 'सामाजिक और भावनात्मक विकास’* का महत्व रहा। इस अवसर पर पालकों को बच्चों के विकास में सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं की भूमिका के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। पालकों और बच्चों ने एक दूसरे के बारे में सकारात्मक बातें साझा की, एक दूसरे के साथ मिलकर चित्र बनाए और आँगनवाड़ी सुविधादाता ने पालकों के साथ घर में की जाने वाली गतिविधियाँ साझा की। रायपुर जिले के सभी केंद्रों में *प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विभिन्न थीम के आधार पर ECCE दिवस* का निरंतर आयोजन किया जाएगा ।आँगनवाड़ी केंद्र मोहदी-4 की पालक, मंजू लता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘ECCE कार्यक्रम में भाग लेकर और गतिविधियों में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई। मैं आगे भी आयोजित होने वाले ECCE दिवस में अवश्य भाग लूंगी।जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में ECCE दिवस का सफल आयोजन में जिले के सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पालकों तथा ‘गढ़बो बचपन’ प्रोजेक्ट, एडुवीव फाउंडेशन के टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’ विषय परतीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापनरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39वें स्थापना दिवस के अवसर 20 से 22 जनवरी 2025 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के सम्मेलन समन्वयक डॉ. आर.ए. शाह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेन्द्र लाकपाले एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला के संयुक्त तत्वावधान में हाइब्रिड मोड में आयोजित इस तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में काफी अच्छे शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का उपयोग दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है जिसके कारण आने वाले समय में हाइब्रिड मोड पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने शोधार्थियों से आव्हान किया कि वे अनुसंधान कार्य में नवाचार के उपयोग पर अधिक ध्यान दें। डॉ. चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड सहकारिता के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस आयोजन के सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। डॉ. चंदेल ने सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला के सम्मेलन समन्वयक डॉ. आर.ए. शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह सम्मेलन काफी सफल रहा। उन्होंने कहा कि हमें यहां के आतिथ्य सत्कार ने काफी प्रभावित किया। डॉ. शाह ने उम्मीद जाताई की भविष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के साथत मिलकर और भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्र लाकपाले ने बताया कि इस सम्मेलन में 474 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 824 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 190 शोध पत्रों का मौखिक एवं 39 शोध पत्रों का ऑनलाईन प्रस्तुतिकरण दिया गया। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध पत्र एवं पोस्टरों की प्रस्तुति देने वाले वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. राजेन्द्र लाकपाले ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश बनवासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कार्यक्रम के प्रतिभागी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर 20 जनवरी को किया गया था।
- नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने कार्यालय व समय किए गए हैं निर्धारितबालोद। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज से नाम निर्देशन की कार्यवाही नगरीय निकायों में शुरू हो गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु 22 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक (25 जनवरी 2025 एवं 26 जनवरी 2025 सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) नाम निर्देशन की कार्यवाही की जा रही है। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 दोपहर 03 बजे तक नियत है। नाम निर्देशन पत्रो की सवींक्षा जाँच 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 दोपहर 03 बजे तक नियत है एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीको का आबंटन 31 जनवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किया जाएगा।नाम निर्देशन हेतु जिले के नगरीय निकायों में स्थान का निर्धारण किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय नगर पंचायत गुरूर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही, नगर पंचायत अर्जुन्दा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु न्यायालय तहसीलदार अर्जुन्दा, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा, नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी, नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय नगर पंचायत चिखलाकसा निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यालयों में रसीद काउण्टर, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का काउण्टर बनाया गया है साथ ही मतदाता सूची का अवलोकन हेतु काउण्डर लगा है। नाम निर्देशन पत्र हेतु जमानत राशि पार्षद के लिए 1000 रूपए एवं अध्यक्ष के लिए 10000 रूपए है । जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थी का 50 प्रतिशत छूट है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नाम निर्देशन का समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक हैं। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा।



.jpg)


.jpg)





.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)









.jpg)