- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर, /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 2 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत के परिवार से उनके पुत्र श्री आदित्य सिंह राजपूत एवं बिल्हा विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री विनय कुमार सोनी के परिवार से उनकी पुत्री कुमारी सिवानी सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- -घायल को अम्बेडकर अस्पताल लाने की सूचना मिलते ही डीन डॉ. विवेक चौधरी एवं अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने ऑपरेशन से जुड़ी टीम एवं डॉक्टरों को कर दिया था अलर्ट-मरीज का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक बुलेट ने अंदर इतना गहरा घाव कर दिया था कि बायीं जांघ की सबसे लम्बी हड्डी फीमर हो गई थी चकनाचूर-सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अभी डॉक्टरों की देख-रेख में अस्थि रोग विभाग में भर्तीरायपुर। जांजगीर में हुई घटना के दौरान अपनी ड्यूटी करते - करते पैर में बुलेट (गोली) लगने से घायल गार्ड को 15 जनवरी की रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच अम्बेडकर अस्पताल लाया गया। जहां उसी दिन अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों ने मरीज का इमरजेंसी ऑपरेशन कर बायीं जांघ के अंदर फंसे बुलेट को सफलतापूर्वक निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक बुलेट की चोट इतनी गहरी थी कि मरीज के जांघ की सबसे लम्बी हड्डी फीमर चकनाचूर हो गई थी। जांघ के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अभी अस्थि रोग विभाग में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती है।घायल मरीज को जैसे ही अम्बेडकर अस्पताल लाने की सूचना मिली डीन डॉ. विवेक चौधरी और अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया था जिससे समय रहते तुरंत ऑपरेशन हो सके।घायल का उपचार करने वाली टीम के प्रमुख डॉ. राजेन्द्र अहिरे के अनुसार, 15 जनवरी की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच मरीज सिम्स बिलासपुर से रेफर होकर अम्बेडकर अस्पताल पहुंचा। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को पहले ही केस के आने की सूचना मिल चुकी थी। मरीज के आते ही उसे प्रारंभिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को स्थिर (स्टेबल) किया। इमरजेंसी में मरीज की सभी प्रकार की जांच कराई। सुबह होते-होते जांच की सभी रिपोर्ट आ गई थी। उसके बाद मरीज के ऑपरेशन की योजना बनाई गई। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास के मार्गदर्शन में डॉ. राजेन्द्र अहिरे, डॉ. सौरभ जिंदल, डॉ. अजिन फिलिपोस, डॉ. मनोज पल्ली एवं एनेस्थीसिया के डॉ. ए. शशांक तथा डॉ. सर्वप्रिया की टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया।डॉ. अहिरे एवं डॉ. सौरभ जिंदल के अनुसार, बुलेट इंजरी होने से बायीं जांघ की फीमर हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई थीं। सर्जरी करके बुलेट निकाला और साथ में हड्डी को प्लेट से फिक्स कर दिया गया। बुलेट फिमोरल आर्टरी के करीब था इसलिए बहुत ही सावधानीपूर्वक निकाला गया। उसके बाद हड्डी को फिक्स करने के लिए 10 होल का लम्बा लॉकिंग प्लेट लगाया गया। ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण इसलिए था कि बुलेट को निकालते - निकालते खून की नस के कटने का डर था, लेकिन डॉक्टरों की कुशल टीम की बदौलत नस को कोई नुकसान नहीं हुआ और ऑपरेशन भी सफल रहा।
- दुर्ग / दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ, अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त सूरज कुमार साहू पिता स्व. शिवकुमार साहू ग्राम खर्रा तहसील बेरला जिला बेमेतरा को छः माह के लिए जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध करने हेतु आदेशित किया है। आदेश पारित करने के पूर्व संभाग आयुक्त द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत जवाब/तर्क, न्याय दृष्टांतों एवं शपथपूर्वक कथन का अध्ययन तथा प्रकरण में प्रस्तुत ईश्तगासा मय दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। तथ्य के अनुसार सूरज साहू के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के 03 मामले पर आबकारी एक्ट के एक मामले और भारतीय दण्ड विधान के दो मामले बेरला थाना में दर्ज कार्यवाही की गई। इनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 252/214 एवं अपराध क्रमांक 247/17 धारा-20(ख) एडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया है तथा अपराध क्रमांक 264/223 धारा -20 (ख) एडीपीएस एक्ट न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक के मामले भी थाना बेरला में दर्ज है। अनावेदक जेल से छूट जाने के पश्चात् लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार प्रतीत नहीं होता है। वर्तमान में भी शराब व गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ भी बेचने की शिकायत भी लगातार मिलती रही है। इनके आपराधिक गतिविधियों से समाज में रहने से विपरीत प्रभाव पढ़ने से संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसी स्थिति में प्रकरण में आये प्रतिवेदन, जवाब, साक्षियों के बयान एवं तर्क के आधार पर सूरज कुमार साहू को जेल में निरूद्ध किया जाना आवश्यक है।ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के प्रतिवेदन के अनुसार सूरज कुमार साहू अवैध रूप से धन अर्जन हेतु अवैध गांजा/अवैध शराब की बिक्री में सक्रिय है। आरोपी के क्रियाकलापों से समाज व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोग अवैध रूप से मिलने वाली गांजा का सेवा कर नशे की आदी होकर मोहल्ले तथा अपने परिवार के लोगों से झगड़ा विवाद करने लगे हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी का निवास ग्राम खर्रा बस्ती में सार्वजनिक स्थल में स्थित है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत नागरिक अपने परिवारजनों के साथ आना-जाना करते हैं। आरोपी के द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने से ग्राम खर्रा के आस-पास असामाजिक तत्वों को सुलभ अवैध गांजा मिलने से गांजे की नशे में लिप्त होकर गली में आने वाले लोगांे के साथ झगड़ा विवाद जैसे घटनाओं को अंजाम देते हैं। सूरज अवैध रूप से शराब व गांजा जैसे नशीली पदार्थ का अवैध व्यापार करने का आदी हो गया है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 15 जनवरी 2025 को न्यायालयीन आदेश पारित कर मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त सूरज कुमार साहू को जिला जेल बेमेतरा में छः माह के लिए निरूद्ध करने के आदेश दिये हैं।
- दुर्ग, / भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।उप संचालक रोजगार श्री आर.के.कुर्रे ने बताया कि वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता साईंस विषय (गणित समूह) के लिए इन्टरमिडिएट 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंगेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हो अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों से तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाईल इन्स्ट्रूमेंटेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्स के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स (भौतिकी या गणित विषयों में 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य संकाय के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को 01 जनवरी 2005 से जुलाई 2008 तक के जन्म लेने वाले अविवाहित महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं ।
-
-कल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में बैकों की है महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री
-राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने पर दिया गया जोररायपुर / छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार सजग है और पिछड़े एवं दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बैंकिंग सिस्टम रीढ़ की तरह है। बिना बैंकिंग सुविधा का विकास किए बिना हम प्रदेश का विकास नहीं कर सकते इसलिए हमें तेजी से बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डीबीटी के मामले में देश में अग्रणी राज्य है। राज्य में पहले की अपेक्षा में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हुआ है, लेकिन अभी और विस्तार की गूंजाईश है। उन्होंने बताया कि राज्य का सीडी रेसियो राष्ट्रीय स्तर से बेहतर है और छत्तीसगढ़ देश में तीसरा सर्वाधिक सीडी रेसियो वाला राज्य है। लेकिन कुछ जिलों का सीडी अनुपात कम है, इसे बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और पशुपालन के लिए भी पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख से अधिक आवास निर्माण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। पीएम आवास के लाभार्थियों को यदि बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है तो लाभार्थियों के लिए व्यवस्थित और सुविधायुक्त आवास बनाने में आसानी होगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ आर्थिक क्रियाकलापों में भी बढ़ोतरी होगी।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर में बैंकों के रीजनल और हेड ऑफिस प्रारंभ करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में रीजनल और हेड ऑफिस बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन आवंटन प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि छत्तीसगढ़ के पिछड़े और दूरस्थ इलाकों में बैंक शाखाएं प्रारंभ करने पर इन शाखाओं को सरकारी योजनाओं की डिपॉजिट दिलाने की पहल की जाएगी।समीक्षा बैठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह , प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, एसबीआई के उप प्रबंधक निदेशक श्री सुरेन्दर राणा, सीजीएम नाबार्ड श्री ज्ञानेंद्र मणि, श्रीमती शीतल एस वर्मा डीआईएफ छत्तीसगढ़ सहित अनेक बैंक अधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के सचिव, आयुक्त, संचालक स्तर के अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित थे। -
रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रषासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देष पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 10 क्षेत्र में डुमरतराई सब्जी मंडी क्षेत्र एवं आस पास मुख्य मार्ग की सफाई व्यवस्था का एक बार पुनः लगातार दूसरे दिन प्रत्यक्ष निरीक्षण अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जोन 10 जोन कमिष्नर श्री राकेष शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, स्वच्छ भारत मिषन शाखा के कार्यपालन अभियंता श्री रधुमणी प्रधान, जोन कार्यपालन अभियंता श्री आषीष शुक्ला एवं अन्य संबंधित जोन कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान डुमरतराई सब्जी मंडी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं जोन कमिष्नर को इसी प्रकार निरंतर अच्छी सफाई व्यवस्था सतत माॅनिटरिंग कर देना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। आयुक्त के निर्देष पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिष्नर ने डुमरतराई सब्जी मंडी के पास खाली प्लाट जहां लगातार कचरा डाला जा रहा था, उस कचरे के निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग से सफाई करवायी और संबंधित खाली प्लाट के स्वामी को नोटिस देकर वहां उनसे तत्काल ग्रीन नेट लगवाया ताकि नागरिक वहां कचरा ना फेंके आयुक्त ने खाली भूखण्डों में माॅनिटरिंग कर स्वच्छता रखना सुनिष्चित करने एवं कचरा मिलने पर संबंधित भूखण्ड स्वामी को नोटिस देकर जुर्माना करने अथवा उनसे ग्रीन नेट वहां लगवाने की व्यवस्था देने कहा है ताकि नागरिक वहां कचरा ना डाले, आयुक्त ने बाजार और मुख्य मार्गो में सफाई व्यवस्था निरंतर चुस्त दुरूस्त रखने के कार्य को प्राथमिकता देने जोन कमिष्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देषित किया है। - दुर्ग / माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं राज्य शासन के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025 का आयोजन कर आम जनता को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में परिवहन विभाग दुर्ग द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में 16 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर, दुर्ग द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया कि आप सभी युवा है, आगे जीवन में बहुत कुछ करना है, जीवन बहुमूल्य है, फलतः सभी ड्राईविंग लायसेंस बनवाये एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें। विशिष्ठ अतिथि एस.डी.एम. दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी ने कहा कि आप सभी युवा देश का भविष्य है, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटना होने की संभावना होती है, सुरक्षित वाहन चलावें, स्टण्ड करने से बचें। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा ने कहा कि वाहन चलाते समय स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखे, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया है तथा युवाओं को नशा पान से दूर रहकर अपना भविष्य बनाने पर जोर दिया। परिवहन निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर ने दुर्ग जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात नियमों एवं संयमित गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का विस्तार से अवगत कराया गया। परिवहन निरीक्षक श्री विकास शर्मा ने कहा कि चलानी कार्यवाही से बचने के लिए हेलमेट न पहने अपितु स्वयं की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए पहने, हेलमेट पहनने की आदत बनावे व दूसरों को भी प्रेरित करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, जेब्रा क्रॉसिंग, ओवर स्पीड, बाईक पर तीन सवारी चलने से बचें। डॉ. शशीनाथ झा, प्रभारी प्राचार्य द्वारा भी सावधानीपूर्वक निर्धारित गति पर वाहन चलाने लायसेंस बनवाने की अपील किया गया एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिनके लायसेंस नहीं बने हुए थे, उनका लर्निंग लायसेंस बनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर, परिवहन निरीक्षक श्री विकास शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री सुभाष बंजारे, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय श्रीमती मुग्धा साहू एवं श्री तरूण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- दुर्ग / बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 27 जनवरी 2025 से महिला टेलर (30 दिन), 10 फरवरी 2025 को ड्राईवर (30 दिन) प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https:forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।
- दुर्ग, / छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 27 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। दुर्ग संभाग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की भांति विभागीय परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष भी विभागीय परीक्षा संचालन हेतु 27 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 04 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने कहा है। साथ ही की गई व्यवस्था के संबंध में कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग को सूचित करने कहा है।
- - धान का उठाव 3,40,529.13 मीट्रिक टन- खरीदी के साथ उठाव ने भी पकड़ी रफ्तारदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 99905 किसानों से 5,13,054.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,62,314.33 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,40,529.13 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 24993 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 569.95 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
- दुर्ग / दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बैगापारा निवासी कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष की खुशी का ठिकाना नही रहा।पूरा हो चुके खुद के पीएम आवास में उन्होंने पूरे परिवार के साथ कदम रखा तो खुशी के कारण आंखों में आंसू आने लगे।उन्होंने बताया कि जिंदगी भर कवेलू के मकान में रहें है। कृष्णा यादव ने प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना खुद का पक्का सुंदर आशियाना बनवा लिया।गरीबी और शरीर की लाचारी से तंग आकर मैं हिम्मत हार चुका था, मेरा एक पैर पूरी तरह से शून्य है. ऐसी तंगी हालत में कच्चे मकान में रहना बहुत ही दुखद प्रतीत होता था,शरीर की लाचारी, पैसे की तंगी, परिवार की जिम्मेदारी, भाई की मजदूरी ऊपर से कच्चा मकान बारिश की दिनों में रहना दूर्लभ हो गया था। छानी वाला खप्पर का मकान होने की वजह से हर साल रिपेयरिंग करवाने का झंझट के लिए अपनी लाचारी एवं मज़बूरी पर आंसू बहाया करता था। खप्पर वाले मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता था इस स्थिति में परिवार के साथ में रहना मज़बूरी थी, हमेशा अपनी किस्मत को कोसता था।मोहल्ले के दोस्तों से इस बात की जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया जा सकता है। तब वार्ड के पार्षद से मुलाकात कर जानकारी लिया कि किस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है। नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो वहां के अधिकारियां ने सारे दस्तावेज एवं आवश्यक कार्रवाई के बारे में जानकारी दिया।जैसे-जैसे मुझे बताया गया मैं उसे सारे दस्तावेज भरकर दे दिया। निगम के अधिकारियों ने मेरे घर का निरीक्षण किया तथा समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन करते रहे। प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम आने के साथ राशि मेरे खाते में आना शुरू हो गया और मकान बनना प्रारंभ हो गया। इस तरह से मेरा मकान बनकर तैयार हो गया। मैं कभी सपने में नहीं सोचा था कि मेरा पक्का मकान होगा जो मेरे मॉ-बाप, दादा नहीं बनवा सके उसे आज सरकार ने बनवा दिया। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं जिनके सहयोग से मुझे एक पक्का ओर सुंदर मकान मिल गया।
- - भारत के आर्थिक विकास नवाचार और रोजगार सृजन में स्टार्टअप के महत्वपूर्ण योगदान: कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग, / जिला इनक्यूबेशन हब, टीआईएसएस इनक्यूब फाउंडेशन (टीआईएफ) और दुर्ग जिला प्रशासन की एक संयुक्त पहल से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, छात्रों, सरकारी अधिकारियों और हब में कार्यरत उद्यमियों का एक जीवंत मिश्रण एक साथ आया, जिसने क्षेत्र की बढ़ती उद्यमशीलता की भावना को उजागर किया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उद्यमशीलता के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने में हब की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के आर्थिक विकास, नवाचार और रोजगार सृजन में स्टार्टअप के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने लिए 16 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। नवाचार, रोजगार सृजन और तकनीकी उन्नति में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य जीवन की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान है। प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही है, किंतु पर्याप्त आमदानी प्राप्त नही हो रही है। आर्थिक रूप से सक्षम व अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उद्यमशीलता को बढ़ावा देना होगा और इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। यदि कोई युवा या व्यक्ति उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार करने के इच्छुक हैं तो उन्हें शासन व प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। यदि आप उस क्षेत्र में असफल भी होते हैं तो निराश होने की जरूरत नही है। असफलता हमारी कमजोरी दिखाती है। उन्हें दूर कर हम भविष्य में सफल हो सकते हैं।नगर पालिका निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव कुमार पांडे ने स्थानीय स्टार्टअप का समर्थन करने और क्षेत्र के आर्थिक ढांचे में उद्यमशीलता को एकीकृत करने के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा किए। इस दौरान प्रोफेसर सत्यजीत मजूमदार ने स्टार्टअप और उद्यमिता पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। श्री सुजय दीक्षित, सीईओ- टीआईएसएस इनक्यूब फाउंडेशन ने डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब के विजन को साझा किया। इस कार्यक्रम में हब के सहयोगात्मक प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। दुर्ग के उद्योगों और इसके निवासियों के विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया गया। डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब की स्थापना दुर्ग जिले व यहां निवासरत लोगों के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी प्रकार के स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए किया गया है। हब का उद्देश्य स्थानीय नवाचार को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों को सशक्त बनाना है। स्टार्टअप कृषि, हस्तशिल्प और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए सलाह और बुनियादी ढाँचा प्रदान करना। शिक्षा जगत के साथ नवाचार और उद्यमशीलता की सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी करना है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राडा ऑटोएक्सपो 2025 का किया उद्घाटन-छत्तीसगढ़ सरकार दे रही लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूटरायपुर / अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल उद्योग सहित पूरी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज यातायात के साधनों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात नियमों की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले साल ऑटो एक्सपो में 10 हजार से ज्यादा वाहन बिके थे। इस साल भी वाहनों के लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इस निर्णय के बाद मुझे लगता है ऑटो एक्सपो में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक्सपो ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि ऑटो एक्सपो के आयोजन में हर तरह की जरूरतों की अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों को एक जगह पर खरीदा जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अन्नदाताओं को धान का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने 145 लाख मीट्रिक टन धान का विक्रय किया था। इस वर्ष यह आंकड़ा भी रिकॉर्ड पार कर जाएगा। इस साल 27 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानो से लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन संभावित है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से पिछड़ा राज्य माना जाता था। आज अपनी 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ अपने पैरों पर खड़ा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से धान की खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। किसान के घर में खुशहाली आने से सभी की प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की पहल पर सड़कों का जाल छत्तीसगढ़ में बिछाया जा रहा है। बहुत तेजी से छत्तीसगढ़ में सड़कों का निर्माण हो रहा है। दूसरी ओर एक्सीडेंट्स भी बढ़ रहे हैं, इसे रोकना हम सभी के लिए जरुरी है। हमें सड़क पर चलते वक्त सभी नियमों का पालन और सुरक्षा के उपाय जरुर अपनाने चाहिए।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऑटोमोबाइल कनेक्टिविटी का सबसे अहम जरिया हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों के खाते में सीधे पैसा आने से छत्तीसगढ़ में ऑटोसेक्टर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 50 प्रतिशत रोड टैक्स में लाइफटाइम की छूट का लाभ बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। वाहनों की बिक्री के साथ जीवन की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। लोगों को जागरूक कर के ही हम सड़क सुरक्षा को लागू कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो में होंडा एसपी 125 और ऑडीक्यु 7 वाहनों को लांच किया और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर ऑटो एक्सपो में सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन द्वारा 5 लाख की राशि सीएसआर के तहत दी गयी। मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो के पहले कस्टमर को वाहन की चाबी भी सौंपी।इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत,विधायक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्री राजकमल सिंघानिया, परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी, श्री मनीष राज सिंघानिया सहित राडा के सदस्यगण व आमजन उपस्थित थे।
- -सेक्टर 6 में लक्ष्मी द्वार के पास स्थित है छत्तीसगढ़ पवेलियन-प्रयाग रेलवे स्टेशन के पास से दारागंज रोड से नजदीक है छत्तीसगढ़ पवेलियनरायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन पूरी तरह से तैयार है। राज्य के लोगों को प्रयागराज में भी अपनेपन का अहसास मिले इसलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए लोगों के निःशुल्क ठहरने और भोजन करने भी व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है। यह ठीक बघाड़ा थाना मेला के पास स्थित है जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क अथवा हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते दारागंज होते हुए पुराना लोहे का यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।
- -179 बच्चों को पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट भी दिए गएरायपुर। बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में बुधवार को 2516 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 179 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। महाविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग की व्याख्याता डॉ. सत्यवती राठिया तथा स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभा सभागार में नगर निगम रायपुर में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए माह अक्टूबर 2024 से दिसम्बर 2024 तक सेवानिवृत्त मुख्यअभियंता श्री राजेष शर्मा, उपायुक्त श्री हेमषंकर देषलहरा, उपअभियंता श्री ललित वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री यषवंत बेरिहा, राजस्व उपनिरीक्षक श्री दयानंद सेन, चालक श्री सुरेष यादव, वाहन चालक श्री प्रकाष शर्मा, हेल्पर श्री आनंद सागर, सफाई कामगार श्री छोटू /ईष्वर, मेट श्री तारेष्वर बेहरा को संघ का स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम अपर आयुक्त सामान्य प्रषासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक ने संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाघव, उपाध्यक्ष श्री मोहित दर्रो, श्री श्याम सोनी, पदाधिकारी श्री बमषंकर गुप्ता, आनंद ताम्रकार अन्य पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्ष श्री अषोक मिश्रा, निगम सामान्य प्रषासन विभाग की वरिष्ठ लिपिक सुश्री उषा सिंदूर सहित सम्मानित किया एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के उज्जवल सुखमय, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं की । सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री राजेष शर्मा एवं उपायुक्त श्री हेमषंकर देषलहरा ने अपने सेवाकाल के संबंध में संस्मरण सुनाए। अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा नगर निगम को सेवाएं देने की सराहना की । संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाघव ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उनके कार्यो को सराहा और उन्हे बधाई दी । कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाघव ने मंच से अपर आयुक्त सामान्य प्रषासन विभाग से रायपुर नगर निगम के अब तक छुटे हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरानी पेंषन योजना का लाभ एवं छटवे और सातवे वेतनमान का एरियर्स सक्षम स्वीकृति शीघ्र लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों के कल्याणार्थ दिलवाने का विनम्र अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन व अंत में आभार प्रदर्षन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी श्री जितेन्द्र नियाल ने किया।
- भिलाई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम सभी विभागो, जोन कार्यालयों से कर्मचारियो की जानकारी मंगाई। उसके पश्चात पूर्व जारी आदेश में आशिक संशोधन करते हुए नगर निगम भिलाई में कार्यरत 42 नियमित सफाई कर्मचारियो को उद्यानों की साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालने आदि कार्यो हेतु उद्यान विभाग में पदस्थापित किये गये। इसमें से 17 कर्मचारी मुख्य कार्यालय, 4 जोन-1 नेहरू नगर, 2 जोन-2 वैशाली नगर, 7 जोन-3 मदर टेरेस नगर, 2 जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार एवं 10 कर्मचारी जोन-5 सेक्टर 6 से लेकर उद्यान विभाग में पदस्थ किये गये। सभी कर्मचारियो का मूल पद सफाई कामगार है। ये मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के विभिन्न कार्यो में संलग्न थे।नगर निगम भिलाई में प्रमुख रूप से 150 से अधिक उद्यान है। जिसकी साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालना, व्यवस्थित रखना, खाद डालना, झाड़ियो की कटाई-छटाई करना आदि प्रमुख कार्य है। इन्ही सभी के माध्यम से ही उद्यानों को साफ-सुथरा, सुन्दर एवं हरा-भरा रखा जा सकता है। आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देशित किये है कि इन कर्मचारियो के माध्यम से उद्यानों को व्यवस्थित किया जाए, उसकी मानिटरिंग भी की जाए। पांचो जोन आयुक्त को भी निर्देश किये है कि सभी उद्यानों में पानी, पाईप एवं लाईट की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए। बिना पानी के उद्यानों को हरा-भरा नहीं रखा जा सकता है। किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो आयुक्त के संज्ञान में लाए उसे यथा संभव पूर्ण किया जाएगा।स्थानीय निवासियों का भी मांग था, कि उनके क्षेत्र के उद्यानों को हरा-भरा रखने के लिए कर्मचारी लगाया जाये। निगम भिलाई का यह भी उददेश्य है कि यदि कोई संस्था, बैंक, सोसायटी, कंपनी, स्थानीय निवासी किसी भी उद्यान को स्वयं के व्यय से रखरखाव करना चाहते है। तो निगम से अनुबंध करके ले सकते है, उसमें अपनी संस्था का प्रचार-प्रसार, विज्ञापन बोर्ड आदि भी कर सकते है। कुछ उद्यानों को दिया भी गया है, नागरिक सहभागीता से उद्यानों का रखरखाव करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में उद्यान अधिकारी से संपर्क करके आवेदन कर सकते है।
- कर समय सीमा में प्रगतिरत विकास कार्य पूर्ण करने, अप्रारंभ विकास कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करने दिये निर्देषरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने उपायुक्त लोककर्म विभाग श्रीमती राजेष्वरी पटेल, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर सहित नगर निगम जोन 5 कार्यालय पहुंचकर जोन कमिश्नर श्री विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, श्री नागेश्वर रामटेके , सहित जोन के सम्बंधित अभियंताओं कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन क्रमांक 5 के कार्यो की समीक्षा कर आवष्यक निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने निर्देषित किया कि अप्रारंभ विकास कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाया जाये। इसी प्रकार प्रगतिरत सभी विकास कार्यो को अभियंतागण सतत माॅनिटरिंग कर तय समय सीमा में जनहित में प्राथमिकता से गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाये। अपर आयुक्त ने निर्देष दिये कि विकास व निर्माण कार्यो से संबंधित देयकों को नियमानुसार समय पर प्रस्तुत करना अभियंतागण सुनिष्चित करें । विकास कार्यो के देयको की प्रस्तुति में अनावष्यक विलंब ना हो, यह सुनिष्चित हो।
- भिलाई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम मुख्य कार्यालय के सभी विभागो में जाकर आकस्मिक निरीक्षण किये। वहां जाकर उनके द्वारा किये जा रहे आफिस कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त किये। सभी विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियो को यह भी निर्देशित किये की सब लोग सुबह 10 बजे अपने कार्यालयीन अवधि में आफिस आकर निष्ठा एप्प लागाये। 10 बज कर 10 मीनट के बाद निष्ठा ब्लाक हो जाएगा और अपने दायित्वो का निर्वहन करके समय पर अपने घर जाये।सभी कर्मचारी यह ध्यान दे कोई भी आवेदक/जनता आता है, तो उसको पुरी जानकारी दे। सर्वप्रथम उनसे अच्छी शैली में बात करें और उसको संबंधित विषय की पुरी जानकारी दें, आवेदक को बार-बार निगम न आना पड़े। भूमि आबंटन, नामंत्रण, फ्रीहोल्ड के प्रकरणो का निराकरण आवेदन जमा होने के 2 माह के अंदर कार्य पूर्ण करना होगा। इस संबंध में राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी ने बताया कि नामंत्रण, फ्रीहोल्ड के प्रकरणो का समाचार पत्रों में प्रकाशन होता है। उसमें 1 माह का समय अवधि दिया जाता है। आवेदक को किसी प्रकार का दावा आपत्ति है, तो उसक माध्यम से आफिस आकर कर सकते है। उसके बाद सभी प्रकार की फाईलिंग कार्य 1 माह के अंदर पूर्ण करके आवेदक को सूचित किया जाएगा। पुरे कार्य की समय अवधि 2 माह अधिकतम होगी। आयुक्त पाण्डेय ने यह भी कहा मेरे पास कोई भी प्र्रकरण 1 दिन से ज्यादा नहीं रूकेगा। फाईल जिस विषय से संबंधित है, उसके बारे मे पूरी जानकारी के साथ संक्षिप्त में लिखकर भेजें, जिससे फाईल के बारे में समझने में आसानी हो।इसी तारतम्य में योजना, संपत्तिकर, भवन अनुज्ञा, काउन्टर शाखा, कैश काउन्टर, राजस्व विभाग, जनसूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग में जाकर फाइलो को जांच किये। कितने दिन में आवेदन आया, कितने दिन में निराकरण किया गया, यदि विलम्ब हुआ तो क्यों हुआ। इसके बारे में विभागीय अधिकारी से जानकारी प्राप्त किये। यह भी कहा की कार्य पूर्ण हो जाए तो संबंधित आवेदक को मोबाईल नम्बर पर सूचित करे। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वो का निर्वहन करेगे।
- *- महिला एवं बाल विकास विभाग का आयोजन**- जिले के विभिन्न 07 स्थानों में हुआ यह आयोजन*दुर्ग/ राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिलेे के विभिन्न 07 स्थानों पर विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देने सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चन्द्राकर, श्री गजेन्द्र यादव, श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं श्री रिकेश सेन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल वैवाहिक मंडप में पहुंचे।स्कूल मैदान कोलिहापुरी में आयोजित कार्यक्रम में 55 जोडे़, विवेकानंद सभागार दुर्ग में 34 जोड़े, खण्डेलवाल भवन वैशाली नगर भिलाई में 32 जोड़े, सतनाम भवन भिलाई-3 नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में 20 जोड़े, रिक्रियेशन क्लब नंदिनी नगर अहिवारा में 72 जोड़े, दौलत वाटिका जामगांव एम में आयोजित कार्यक्रम में 15 जोड़े तथा खुबचंद बघेल सामुदायिक भवन पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। संपूर्ण विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के द्वारा संपन्न किया गया। विवाह उपरान्त सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा उपहार के रूप में चांदनी का मंगलसूत्र एवं बीछिया, संपूर्ण श्रृंगार सामग्री, कपड़े, सूटकेश एवं हाथ घड़ी इत्यादि वर-वधु को दिये गये। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपए की राशि का चेक अतिथियों ने अपने करकमलों से प्रदान किये। कन्या विवाह से लाभान्वित सभी जोड़ों के परिजनों ने हर्षपूर्वक वैवाहिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाई। कन्या विवाह में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रशंसा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहना की गई। आयोजन में सांसद-विधायकों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजूल खर्ची को रोकना और सामुदायिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है।
- धान का उठाव 3,30,257.94 मीट्रिक टनदुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 98079 किसानों से 5,00,198.84 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,43,224.51 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,30,257.94 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 24363 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 544.35 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
- पर्यटन स्थल ओनाकोना के खुबसूरत वादियों में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग महोत्सव का किया आयोजनमहोत्सव में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजनबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से बालोद जिले को उत्कृष्ट एवं बेहतरीन पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की शुरूआत आज ओनाकोना से हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। जिन पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा। जिससे बालोद जिले की पहचान देश व प्रदेश में पर्यटन हेतु बेहतर और उत्कृष्ट क्षेत्र के रूप में हो सके। श्री चन्द्रवाल आज मकर संक्रांति के अवसर पर बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में स्थित पर्यटन के केन्द्र ओनाकोना में आयोजित पतंग महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि ओनाकोना को प्रदेश व देश में पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर पहचान दिलाने की पहल के रूप में यह आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ओनाकोना को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।आज मकर संक्रांति के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा पतंग महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। महोत्सव की शुरूआत नौका रेस की शुरूआत से हुई। जिसमें कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नौका चालकों को हरी झण्डी दिखाकर नौका रेस की शुरूआत की। जिले में पहली बार हो रहे ऐसे अद्भूत नौका रेस को देखने, बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल और जिला पंचायत के सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने नौका रेस के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ नौका विहार का आनंद भी लिया। इस दौरान कलेक्टर ने नौका चालक से नौका विहार हेतु आने वाले पर्यटकों की संख्या और उनसे प्रतिदिन होने वाले आय एवं ओनाकोना में पर्यटकों हेतु की गई सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।पतंग महोत्सव मंे कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने पतंग उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों ने भी बड़ी संख्या में आकर्षक ढंग से तैयार किए गए पतंग उड़ाकर पतंग महोत्सव को जीवंत एवं आकर्षक बनाया। महोत्सव में रस्सा खींच, वाॅलीबाल, क्रिकेट, कुर्सी दौड़, स्कूली बच्चों का चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपना बेहतर प्रदर्शन किया। महोत्सव में स्व सहायता समूह एवं दूध गंगा बालोद द्वारा फूड स्टाॅल भी लगाया गया। जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों को आंगतुकांे को परोसा गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने पतंग महोत्सव में जिलेवासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने महोत्सव में हुए विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ओनाकोना को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की यह पहल सार्थक साबित हो रही है। आज का यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पतंग महोत्सव को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान की है। इस अवसर पर एसडीएम गुरूर श्रीमती प्राची ठाकुर, उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम, जनपद सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 04 नियोजकों के द्वारा विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्तीबालोद। जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में विभिन्न नियोजकों के द्वारा 21 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस राजनांदगांव में एडवाईजर के 50 पद, फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के द्वारा फायर मैन के 20, सिक्यूरिटी गार्ड के 150, ड्राईवर के 10 एवं होम केयर टेकर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह एलआईसी आॅफ इंडिया बालोद द्वारा आरसीए, सीसीए एवं एलसीए के 20-20 पदों एवं ट्रेनर के 01 तथा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 200 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी, बारहवीं निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
- बालोद। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में 100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा बैठक आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में टीबी के मरीजों की पहचान, संदेहास्पद मरीज का ट्रू नॉट मशीन से जांच हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, संस्था प्रभारी एवं एसटीएस का प्रत्येक दो दिवसों में विकासखंडवार समीक्षा लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में मरीज की पहचान हेतु एक्सरे एवं ट्रू नॉट जांच की संख्या में कमी वाले विकासखण्डों में सूक्ष्म कार्य योजना बनाते हुए प्रति दिवस लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु टीबी के मरीजों की पहचान, संदेहास्पद मरीज का ट्रू नॉट मशीन से जांच करने एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, टीबी मरीज के घरेलू संपर्क, कुपोषित एवं बीपी, शुगर आदि के मरीजों का एक्सरे के माध्यम से निःशुल्क जांच किया जा रहा है। बैठक में जिला नोडल अधिकारी टीबी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला टीबी स्टॉफ उपस्थित थे।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक में केवल महिलाओं का इलाज किया जाता है, जो अपने आप में एक मिसाल है। सभी प्रकार के इलाज, 18 प्रकार का निशुल्क जांच एवं निःशुल्क दवा वितरित की जाती है। वहीं जांच करने के लिए सब लोग पैथोलॉजी लैब में जाते हैं हजारों पैसा खर्च होता है, वह शासन द्वारा प्रदाय सुविधा के अनुसार सुगम-सुलभ निःशुल्क होता है। सुबह जांच करावो साम तक फोन के माध्यम से जानकारी मिल जाती है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय दाई-दीदी क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण करने गए। निर्देश दिए की दाई-दीदी क्लीनिक या मोबाईल मेडिकल यूनिट लगाने से पहले स्थानीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों को पहले से सूचना देने के लिए कहे। जिससे सबको पता हो कि हमारे वार्ड में कहां पर दाई-दीदी क्लीनिक या मोबाईल मेडिकल क्लिनिक लग रहा है। इससे अधिकतम लोगो को शासन के सुविधा का लाभ मिलेगा। आयुक्त पाण्डेय को बुर्जुग महिला प्रेमी भाई 62 वर्षीय कोसानाला में मिली उसका स्वास्थ्य खराब था, उसे दाई-दीदी क्लीनिक में ले जाकर जांच कराकर ईलाज करवाये और उसको घर तक छोड़े।एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर इशांन शर्मा जानकारी भी प्राप्त किए की दवाई बराबर आ रही कि नहीं। उन्होने बताया कि अभी पूरी दवाई मिल रही है हम सबको वितरित कर रहे हैं। कुछ ऐसे वृद्ध पुरुष जो बाकी जगह दवा नहीं ले पाते हैं इमरजेंसी में वह आ जाते हैं तो उन्हें भी उनकी स्थिति देखकर दवा दिया जाता है। क्योंकि बीपी एवं शुगर से संबंधित दवाइयां आवश्यक होती हैं उसे प्रदान किया जाता है। आयुक्त ने सभी को समय पर पहुंचकर लोगों से संपर्क करके अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित करने को कहे।



.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)














.jpg)