- Home
- छत्तीसगढ़
- -काम का निरीक्षण कर अधिकारियों और ठेकेदार की मौके पर ली क्लास, जांच के दिए आदेश-लापरवाही की जांच कर तीन दिन में मांगी रिपोर्टरायपुर. ।. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में मरम्मत कार्य में लापरवाही की खबर पर आज कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य में लापरवाही और खराब काम पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर्स को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को मरम्मत कार्य का एक रुपए भी भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा किए जाने पर अधिकारियों के वेतन से भरपाई की जाएगी। श्री साव के मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी भी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उच्च अधिकारियों को मौके पर ही मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी से ओवरब्रिज मरम्मत कार्य की जांच करवाकर तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारी को नहीं बख्शेंगे, जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।लोक निर्माण विभाग ने तत्काल जारी किए जांच के आदेशउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के सख्त निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने मरम्मत में घोर लापरवाही पर डामरीकरण कार्य में खराबी आने के कारण और जिम्मेदार अधिकारी जैसे बिंदुओं की जाँच मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों से कराकर तीन दिनों में रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा है।
-
बालोद/ छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी के निर्वांण दिवस 30 जनवरी को जिले के देशी, विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शासन के निर्देश बिंदु 16(16.1) के अंतर्गत जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं विदेशी मदिरा दुकान को 26 जनवरी एवं 30 जनवरी 2025 को बंद रखने के निर्देश दिए हंै। इस अवधि मेें मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा हम सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
- -एलपीजी गैस कनेक्शन के विस्तार से पेड़ भी सुरक्षित, वन भी सुरक्षित और पर्यावरण भी सुरक्षित-मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल-एलपीजी वितरकों के सम्मान समारोह में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गांव-गांव में घर-घर तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचा है, जिससे हमारे पेड़ भी सुरक्षित हैं, हमारे वन भी सुरक्षित हैं और हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित है। इससे हमारी माता - बहनें भी धुंए से होने वाली परेशानियों से सुरक्षित हैं।मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं एलपीजी वितरकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने 25 वर्षों से गैस कनेक्शन वितरण और रिफिलिंग का कार्य कर रहे एलपीजी वितरकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आप लोगों ने शुरआती चुनौती भरे दौर में लोगों को गैस कनेक्शन देने का जो कार्य किया, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। आज घरेलू गैस की सुविधा जिस तरह से आसान हुई है, उसके पीछे भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ ही इस कार्य से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स की भी अहम भूमिका है। हाल के वर्षों में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उज्ज्वला योजना के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़े। वर्तमान में इस योजना के 12 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे इंडेन के डीलर शहरी क्षेत्रों में तो हैं ही, वे आदिवासी क्षेत्रों में भी पूरे लगन से अपनी सेवा दे रहे हैं। उज्ज्वला योजना आज सबसे सफल योजना इसलिए बन पाई क्योंकि इंडेन जैसी एजेंसी के डीलर्स का नेटवर्क सबसे अंदरूनी क्षेत्रों तक फैला है। आज जिन डीलर्स का सम्मान हुआ है, उन्होंने उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुँए से मुक्ति दिलाई है। इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री जी को है ही, आपको भी है जिन्होंने हर घर में समय पर इसकी डिलीवरी कराई।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों वे स्वयं लकड़ी जला कर खाना बनाते थे। बरसात के दिनों में लकड़ी गीली रहती थी, तब मिट्टी तेल डाल कर लकड़ी जलाना पड़ता था, लकड़ी जलने के समय आंखे लाल हो जाती थी। हम लोगों को रिफिलिंग करने 150 किलोमीटर दूर रायगढ़ आना पड़ता था। गैस कनेक्शन के लिए डेढ़ से दो वर्ष इंतजार करना पड़ता था। सांसदों को गैस कनेक्शन दिलाने के लिए साल में 100 कूपन मिलते थे। लोगों में इसके लिए होड़ लगी रहती थी। अटल जी के शासन काल और बाद के समय में इसमें आसानी होती गई, जनता के लिए गैस कनेक्शन लेना आसान हो गया। उन्होंने आदिवासी अंचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिलिंग का परसेंटेज बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने सम्मानित होने वाले सभी वितरकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष में शासन - प्रशासन के कार्यों में शुचिता लाने और प्रक्रियागत परिवर्तन लाने का काम बड़े पैमाने पर हुआ है। इससे लोगों को बड़ी आसानी हुई है।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आप लोगों की सक्रियता से घर - घर में एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचा, जिससे जंगलों का संरक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश में 35 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं।स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास ने दिया। इंडेन के डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड श्री रूपेश राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और वितरक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-
बालोद/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के समस्त विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। कलेक्टर द्वारा जारी किए निर्देश में कहा गया है कि कार्यालय में समस्त अधिकारी-कर्मचारियों केे प्रतिदिन कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन कार्यालयीन समय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्यालयों का सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से आकस्मिक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में सप्ताह के दो दिन प्रथम पाली में आम जनता से भेंट मुलाकात हेतु समय निर्धारित करने के निर्देश दिए है, जिसमें सोमवार के दिन को अनिवार्य रूप से करने को कहा है। समस्त कार्यालय प्रमुख सोमवार को पूरे दिन कार्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगें जिससे आम जन अपनी समस्या व मांग से अवगत करा सके। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की दो महिनों में कम से कम एक बार बैठक अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए हैं। जिसमें कार्यवाही विवरण जिला स्तर पर विभाग प्रमुख द्वारा संधारित की जाए। समस्त विभाग प्रमुख अपने विभागों के लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा है। जिसकी समीक्षा समय सीमा की बैठक में की जाएगी। समस्त विभाग प्रमुख सभी कार्यों के ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। इसके अलावा 31 दिसंबर 2024 तक किए गये कार्यों का भुगतान ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को 20 जनवरी 2025 तक की जाए। समस्त विभाग प्रमुख अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण के संबंध में तृतीय श्रेणी के पद उपलब्ध नहीं होने पर चतुर्थ श्रेणी पद की उपलब्धता के संबंध में आवेदक को पंजीकृत पोस्ट के माध्यम से अनिवार्य रूप से सूचित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग के बैंक खातों की एक सूची बनाने, निष्क्रिय खाता को तत्काल बंद कर जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कैश बुक का मिलान 3 माह में कम से कम एक बार करने एवं अपने विभाग में संचालित केन्द्र एवं राज्य शासन के योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से संपादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। - - कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दी बधाईदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रभारी अटल टिकरिंग लैब प्राचार्य श्रीमती रेणुका चन्द्राकार एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। ज्ञात हो कि विगत 09 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अटल टिंकरिंग माडल प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अण्डा के प्राचार्य श्रीमती सीमा जाम्बुलकर की प्रेरणा से यंग इनोवेटर्स नवीन देशमुख 12, दीपांशु चंद्राकर 12, रेमन देशमुख 11 द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप आक्टोपेड-म्यूजिकल इन्सट्रूमेंट को द्वितीय प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में सोमेश साहू 11, हेमेश देशमुख 11 द्रारा निर्मित प्रोटोटाइप स्मार्ट ब्रेल लिपि व ओमप्रकाश साहू 11, वाणी चंद्राकर 11, कशीश जोशी 11 द्वारा निर्मित स्मार्ट व्हीलचेयर ने सफलतापूर्वक अपना प्रदर्शन किया है। अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी श्रीमती रेणुका चंद्राकर को माडल शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है।
- -पहले दिन 80 डंपर निकाली गई मिट्टी,कल भी चलेगी कार्रवाई-कोनी में खसरा नं. 126 ,रकबा 0.74 एकड़ को मूल स्वरूप में लाया जा रहा-अवैध दुकानों पर भी चला निगम का बुलडोज़रबिलासपुर। कोनी में तालाब को पाटकर समतल कर देने के मामले में आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व भू अभिलेख में खसरा नंबर 126,रकबा 0.74 एकड़ तालाब के नाम पर दर्ज प्रविष्टी को मूल स्वरूप में लाने के लिए एसडीएम के पत्र के बाद निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने आज खुदाई शुरू की और पहले दिन 80 डंपर मिट्टी निकाला। इससे पहले 27 दिसंबर 2024 को एसडीएम द्वारा अनावेदकगणों को उक्त भूमि को मूल स्वरूप में लाते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया था। परंतु समय अवधि बीत जाने और 9 जनवरी तक भी अनावेदकगण द्वारा आदेश का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद एसडीएम ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर तालाब को मूल स्वरूप में लाने और मिट्टी हटाए जाने को लेकर पत्र लिखा।बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने पिछले माह नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की जांच एसडीएम पीयूष तिवारी के द्वारा कराई थी, जिसमें यह बात सामने आयी कि ग्राम कोनी खसरा नंबर 126 रकबा 0.74 एकड़ जो कि वर्तमान में हजारी प्रसाद पिता रामप्रसाद के नाम पर दर्ज है, यह जमीन मिसल के कालम 4 में 'पानी के नीचे ' मद में दर्ज है और वाजिबुल अर्ज के कालम 2 में 'तालाब ' दर्ज है. छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 के अनुसार तालाब और पानी के नीचे की जमीन का स्वरूप परिवर्तन नहीं किया जा सकता क्यूंकि यह सामूहिक निस्तार की जमीन होती है, इसका उल्लंघन लोकहित को बाधित करता है ।एसडीएम ने तहसीलदार से जाँच कर स्पष्ट प्रतिवेदन मंगाया, जांच में तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार यह सिद्ध हुआ था कि अनावेदक व्यासनारायण पाण्डेय पिता रामचरण तथा सुरेंद्र पाण्डेय पिता रामलाल के द्वारा तालाब को पाट कर खेत बनाया गया है, अनुविभागीय अधिकारी ने भू राजस्व संहिता की धारा 242 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनावेदकों से जवाब लिया जवाब में अनावेदकों ने भी यह स्वीकार किया कि उन्होंने तालाब की जमीन को पाट कर खेत बनाया है, बाकी जवाब संतोषप्रद ना होने के कारण छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 242, 253 के तहत अनावेदकों पर 25000रु का जुर्माना अधिरोपित किया गया था और तालाब को उसके मूल स्वरूप में लाने का आदेश पारित किया साथ ही अपने आदेश में उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि 7 दिवस के भीतर तालाब को उसके मूल स्वरूप में नहीं लाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।समयावधि बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं करने पर आज नगर निगम ने कार्रवाई किया। कार्रवाई में 4 जेसीबी,8 डंपर 2 हाईवा और 2 ट्रैक्टर वाहनों का इस्तेमाल किया गया है।दो अवैध दुकान और गोदाम जमींदोज* कोनी में गुड़ाखू फैक्ट्री के पास शासकीय जमीन में निर्मित दो अवैध दुकान और उसके पीछे बने गोदाम को भी नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने तोड़कर कब्जा मुक्त किया है। उक्त दुकान और गोदाम को तोड़ने से मेन रोड से लगी जमीन अतिक्रमण से मुक्त हुआ है।
- -संभागयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने ली बैठक,दिए निर्देश-15 जनवरी को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप राष्ट्रपतिबिलासपुर /महामहिम उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर के साथ ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा भी अपने स्तर पर गरिमा के अनुरूप तैयारियां जारी हैं। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचने वाले हैं। कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल की मौजूदगी में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे एवं आईजी श्री संजीव शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उप राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विशेष रूप से ध्यान रखने वाले बिन्दुओं को रेखांकित किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड का मौका निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को बारीकी से मुआयना किया और महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय और केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर पर हेलीपेड बनाये गये हैं। कार्यक्रम स्थल एवं आस-पास को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सिम्स के अलावा अपोलो अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तमाम तैयारियों को परखने 14 जनवरी को फाइनल रिहर्सल रखा गया है।
- -प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभरायपुर / केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
- -11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी, एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाहीरायपुर । राज्य के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी।कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों - 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है । इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।
- -अनुपस्थित पाए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारीरायपुर । संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः 9:30 बजे भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, श्री टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुश्री दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और श्री विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी।संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य श्री टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान संचालक श्री रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- -छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावारायपुर / केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण कर छत्तीसगढ़ राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाना है। अभियान के तहत देशभर में मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य में 4 जुलाई 2024 को एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में पौधा लगाने और वृक्षारोपण स्थलों का नाम स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर रखने का आह्वान किया है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने की अभिनव पहल है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस अभियान के तहत 4 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि “पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, छांव, और फल देते हैं। धरा को हरा-भरा बनाए रखने और जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेड़ लगाएं, उनकी सुरक्षा करें और पर्यावरण को संरक्षित करें। राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पुलिस चौकियों, अस्पतालों, सरकारी और निजी संस्थानों की खाली जमीनों में पौधरोपण किया जा रहा है।
- -व्यापम की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी-32 से अधिक परीक्षाएं लेगा व्यापम-09 मार्च से प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा से होगी शुरूआतरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शासकीय सेवा का पिटारा खोल दिया है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। व्यापम द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिसमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ से लेकर पुलिस कांस्टेबल, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय तक के पद शामिल हैं। ये परीक्षाएं 09 मार्च 2025 से शुरू हो कर 21 दिसम्बर 2025 तक चलेंगी।संचालनालय कृषि विभाग के अंतर्गत जिनमें प्रयोगशाला सहायक 09 मार्च 2025 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी 13 अप्रेल 2025, संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक 23 मार्च 2025, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल एवं वि/यां.), तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत पी.पी.टी. और प्री.एम.सी.ए. का 01 मई, पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की परीक्षाएं 08 मई 2025 को होगी। पीएटी-प्रीव्हीपीटी 15 मई, प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड 22 मई, बीएससी नर्सिंग 29 मई, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षाएं 05 जून 2025 को। इसी प्रकार सहायक विकास विस्तार अधिकारी 15 जून, नगर सैनिक का 22 जून 2025 को परीक्षा संभावित है।लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों के लिए परीक्षा तिथि 13 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग में उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई, आयुक्त आबकारी में आबकारी आरक्षक पद के लिए 27 जुलाई, उच्च शिक्षा संचालनालय में प्रयोगशाला परिचारक पद के लिए परीक्षा 03 अगस्त, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में डार्करूम असिस्टेंट, पेस्टिंग बॉय, ऑग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य, हेल्पर (समूह-6) पदों के लिए परीक्षा 31 अगस्त तथा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) एवं 06 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में कनिष्ठ प्रबंधक-(2) (कंसट्रक्शन, मेंटनेंस), उप प्रबंधक (उपयंत्री), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), कनिष्ठ प्रबंधक-(2), (आईटी, प्रोग्रामर), कनिष्ठ संवर्ग (आईटी विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर) एवं सहायक प्रबंधक (सहायक प्र्रोग्रामर) पदों की परीक्षा तिथि 7 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।इसी तरह गृह पुलिस विभाग अंतर्गत आरक्षक संवर्ग 14 सितम्बर, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स 21 सितम्बर एवं वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया 12 अक्टूबर और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला 09 नवम्बर 2025 को परीक्षाएं आयोजित होगी। मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के विभिन्न पदो पर 30 नवम्बर, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन 07 दिसम्बर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर अंतर्गत अनुवादक 14 दिसम्बर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत केमिस्ट पदों के लिए 21 दिसम्बर को संभावित परीक्षा तिथि जारी की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in का अवलोकन कर सकते है।
- -नगरीय निकाय चुनावों के संचालन हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की मुख्य प्रदेश टीम के साथ, नगर पालिका प्रभारी, संभागीय चयन समिति, नगर पंचायत के प्रभारियों की घोषणा-प्रदेश टीम में भूपेंद्र सवन्नी बने संयोजक 9 बने सदस्य-नगरीय निकायों के चुनावों के लिए प्रदेश टीम व प्रभारियों की घोषणारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से नगरीय निकायों के चुनावों के लिए 10 सदस्यीय प्रदेश टीम और प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश टीम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए नियुक्त प्रभारियों और संभागीय चयन समिति की सूची जारी करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने यह जानकारी दी। घोषित प्रदेश टीम और निकाय प्रभारियों की सूची निम्नानुसार है :प्रदेश की टीम में 10 सदस्यभूपेंद्र सवन्नी संयोजक, संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, महेश गागड़ा, अनुराग सिंह देव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगनलाल मूंदड़ा, दीपक म्हस्के, अमित चिमनानी।नगरपालिका के प्रभारीरायपुर संभाग के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा - अंजय शुक्ला, तिल्दा-संतोष उपाध्याय आरंग- चंदूलाल साहू, मंदिर हसौद-ओमप्रकाश देवांगन, अभनपुर - श्रीमती रंजना साहू, महासमुंद जिले के महासमुंद- श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, बागबाहरा - श्रीचंद सुंदरानी, सरायपाली - अवधेश जैन, बलौदाबाजार जिले में भाटापारा- देवजी भाई पटेल, बलौदाबाजार - अशोक पाण्डेय, सिमगा-डॉ. विमल चोपडा, गरियाबंद जिले में गरियाबंद-किशोर महानंद को प्रभारी बनाया गया है। दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में अहिवारा - सचिन बघेल, कुम्हारी-डॉ. सियाराम साहू, अमलेश्वर-पूनम चंद्राकर, बालोद जिले में बालोद-रिकेश सेन, दल्लीराजहरा - संतोष अग्रवाल, बेमेतरा जिला में - प्रदीप गांधी, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ - लामचंद बाफना, कवर्धा जिले के कवर्धा - लोकेश कावडिया, पंडरिया - गौरीशंकर श्रीवास को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर संभाग के बिलासपुर जिले के तखतपुर - दुर्गा महेश्वर, रतनपुर - डॉ. खिलावन साहू, बोदरी-गुलाब चंदेल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेण्ड्रा - नवीन पटेल, गोरेला- शैलेष शिवहरे (कोरिया), मुंगेली जिले के मुंगेली - पवन गर्ग, लोरमी-किशोर राय, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर मैला - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चांपा- अशोक चावलानी, अकलतरा - ललित माखीजा सक्ती जिले के सक्ती - जोगेश लाम्बा, कोरबा जिला के दीपका - राकेश तिवारी, कटघोरा - श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, बांकी मोंगरा - दिनेश सिंह, रायगढ़ जिले के खरसिया - श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव को प्रभारी बनाया गया है। सरगुजा संभाग बलरामपुर जिला के बलरामपुर - ओमप्रकाश सिन्हा सुरजपुर जिला के सूरजपुर - अंबिकेश केसरी, जशपुर जिले के जशपुर नगर - निर्मल सिन्हा, पत्थलगांव - राजकुमार अग्रवाल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के मनेन्द्रगढ़ - रितेश गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले के कोण्डागांव - डॉ सुभाऊ कश्यप, नारायणपुर जिले के नारायणपुर - श्रीमती शालिनी राजपूत, कांकेर जिले के कांकेर - अभिषेक शुक्ला, दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल - सत्यजीत सिंह चौहान, बड़े बचेली - बैदुराम कश्यप, दंतेवाड़ा - बृजमोहन अग्रवाल, बीजापुर जिले के बीजापुर - लच्छू राम कश्यप, सुकमा जिले के सुकमा - विद्याशरण तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।संभागीय चयन समितिबस्तर संभाग के लिए विधायक विक्रम उसेण्डी संयोजक बनाया गया है एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग, दिनेश कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, महेश गागड़ा, श्रीनिवास राव मद्दी, विधायक विनायक गोयल, चैतराम अटामी, नीलकंठ टेकाम, आशा राम नेताम को सदस्य बनाया गया है।रायपुर संभाग के लिए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को संयोजक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विधायक सुनील सोनी, अजय चन्द्राकर, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत सिंह, रोहित साहू, इन्द्रकुमार साहू, योगेश्वर राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।दुर्ग संभाग के लिए सांसद संतोष पांडेय को संयोजक एवं विजय बघेल, मधुसूदन यादव, रामजी भारती, भरत लाल वर्मा, अवधेश चंदेल, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्रीमती भावना बोहरा, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, अभिषेक सिंह को सदस्य बनाया गया है।बिलासपुर संभाग के लिए विधायक धरमलाल कौशिक को संयोजक बनाया गया है और देवेन्द्र प्रताप सिंह (सांसद राज्यसभा), सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगडे विधायक पुन्नुलाल मोहले, अमर अग्रवाल, निर्मल सिन्हा, विकास रंजन महतो, नारायण चंदेल, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रेमचन्द पटेल, सुशांत शुक्ला, प्रणव कुमार मरपच्ची को सदस्य बनाया गया है।सरगुजा संभाग के लिए विधायक श्रीमती गोमती साय को संयोजक बनाया गया है एवं सांसद चिन्तामणि महाराज, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, रामप्रताप सिंह, कमलमान सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, श्रीमती परमेश्वरी राजवाडे, कृष्णकुमार राय, भीमसेन अग्रवाल, भैयालाल राजवाड़े, श्रीमती रायमुनि भगत, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, राजेश अग्रवाल, राम कुमार टोप्पो को सदस्य बनाया गया है।टीप: संभागीय चयन समिति मे राष्ट्रीय भाजपा पदाधिकारी/केन्द्रीय राज्मंत्री/प्रदेश भाजपा अध्यक्ष/मा. मंत्रीगण/नगरीय निकाय प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने निवासरत संभाग में एवं संभाग प्रभारी/सहप्रभारी अपने निवासरत संभाग एवं कार्यक्षेत्र संभाग में पदेन सदस्य होंगे।नगर पंचायत के प्रभारीरायपुर संभाग के जिला-रायपुर शहर नगर पंचायत माना कैम्प (रायपुर ग्रामीण) - रामकृष्ण धीवर को प्रभारी बनाया गया है। जिला-रायपुर ग्रामीण कूरा (धरसींवा) - संजय डीडी, खरोरा (धरसींवा)- वेदराम मनहरे, समोदा (आरंग) - गुलाब टिकरिया, चंद्रखुरी (आरंग) - संतोष शुक्ला, जिला बलोदा बाज़ार के पलारी (कसडोल) - कृष्णा अवस्थी, लवन (कसडोल) - विजय केशरवानी, कसडोल (कसडोल) - अनिल पाण्डेय, टुण्डरा (बिलाईगढ़) - गिरधारी बघेल, रोहांसी (कसडोल) - महाबल बघेल, जिला-गरियाबंद के राजिम (राजिम) - गोवर्धन मांझी, फिंगेश्वर (राजिम) - भागीरथी मांझी, छुरा (राजिम) - योगेश शर्मा, कोपरा (राजिम) - रामकुमार साहू, देवभोग (बिन्द्रानवागढ़) - राजेश साहू, जिला-महासमुंद, तुमगाँव (महासमुद) - विपिन उपवेजा, बसना (बसना), बन्द्रहास चन्द्राकर, पिथौरा (बसना)-प्रीतम दीवान, जिला-धमतरी, आमदी (धमतरी) - विकल गुप्ता, कुरूद (कुरूद) - श्रीमती अर्चना चौबे, भखारा (कुरूद)- - विजय मोटवानी मगरलोड (सिहावा) - शशि पवार, नगरी (सिहावा) - महेंद्र पंडित को प्रभारी बनाया गया है।दुर्ग संभाग जिला-दुर्ग - नगर पंचायत- धमधा - कांतिलाल बोथरा, पाटन - दिलीप साहू, उतई -मनोज सोनी, जिला-बेमेतरा नगर पंचायत बेरला - नथमल कोठारी, साजा - दिलीप सिंह, थानखम्हरिया - दयावंत बोधे, देवकर - राजेन्द्र शर्मा, परपोडी - नरेन्द्र वर्मा, नवागढ़ - विजय सुखानी, दाढ़ी - श्रीमती ललिता साहू, भिम्भौरी - तानसेन पटेल, कुसमी - बल्लभ सिंह ठाकुर, जिला-बालोद -नगर पंचायत डौंडी - के.सी. पवार, अर्जुन्दा - यज्ञदता शर्मा, डौण्डीलोहारा - राकेश यादव, चिखलाकसा पवन साहू, गुरूर - विरेन्द्र साहू, गुण्डरदेही - प्रीतम साहू, जिला राजनांदगांव नगर पंचायत डोंगरगांव - सौरभ कोठारी, छुरिया - दिनेश गांधी, लाल बहादूर नगर - सुनील जैन, जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी - मदन साहू, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नगर पंचायत छुईखदान - रामाधार रजक, गंडई - पूरन जंघेल, जिला कवर्धा नगर पंचायत पिपरिया - कैलाश चंद्रवंशी, पाण्डातराई - विदेशी राम धु्रव, बोड़ला - संतोष पटेल, सहसपुर लोहारा - गोपाल साहू, इंदौरी - अनिल सिंह ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है।बस्तर संभाग जिला-कांकेर - चारामा राजीव लोचन सिंह, भानुप्रतापपुर - श्रीमती किरण उसेण्डी, अंतागढ़ - टिकेश्वर जैन, पखांजूर - सतीश लाटिया, जिला-कोण्डागांव नगर पंचायत केशकाल - बालकुंवर प्रधान, फरसगांव - गोपाल दीक्षित, जिला-बस्तर नगर पंचायत बस्तर - विनायक गोयल, जिला-दंतेवाड़ा नगर पंचायत गीदम - मुकेश शर्मा, बारसूर - नंदलाल मुडामी, जिला-सुकमा नगर पंचायत दोरनापाल - लीलाधर राठी को प्रभारी बनाया गया है।बिलासपुर संभाग - जिला-बिलासपुरनगर पंचायत बिल्हा -प्रदीप कौशिक, कोटा - अवधेश अग्रवाल, मल्हार - तिलक साहू, जिला-गौरेला-पेंड्रा मरवाही नगर पंचायत मरवाही - संदीप जायसवाल, जिला-मुंगेली नगर पंचायत पथरिया - गुरुमीत सलूजा, सरगांव, राजेन्द्र वैष्णव, बरेला - निश्चल गुप्ता, जरहागांव - कोमल गिरी गोस्वामी जिला जांजगीर चम्पा नगर पंचायत खरौद - चुन्नीलाल साहू (अकलतरा), शिवरीनारायण - अमर सुल्तानिया, बलौदा - कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राहौद - प्रशांत सिंह ठाकुर, नवागढ़ - संतोष लहरे, सारागांव - श्रीमती नंदनी राजवाडे, नरियरा - रवि पांडे, पामगढ - पुरुषोत्तम शर्मा, जिला-सक्ती नगर पंचायत नयाबाराद्वार - गोपी सिंह, अड़भार - मनहरण राठौर, जैजेपुर - प्रदीप नामदेव, चंद्रपुर - कलौश साहू, डभरा - केशव चन्द्रा, जिला-कोरबा नगर पंचायत पाली - संतोष देवांगन, छुरीकला - अलोक सिंह, जिला-रायगढ नगर पंचायत पुसौर - सतीश बेहरा, किरोड़ीमलनगर - विवेकरंजन सिन्हा, घरघोड़ा - सत्यानंद राठिया, धरमजयगढ़ - विजय अग्रवाल, लैलूंगा - सनद नायक, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ नगर पंचायत बरमकेला - द्वारिका साहू, सरिया - कमल गर्ग, बिलाईगढ़ - अमित तिवारी, भटगांव - रामकृष्ण नायक, सरसीवा - मनोज जायसवाल, पवनी - अमित अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है।सरगुजा संभाग जिला-जशपुर नगर पंचायत कुनकुरी - मुकेश शर्मा, बगीचा उपेन्द्र यादव, कोतबा - नरेश नंदे, जिला-सरगुजा नगर पंचायत लखनपुर - डी.के. पुरिया, सीतापुर - अभिमन्यु गुप्ता, जिला-सूरजपुर नगर पंचायत विश्रामपुर - राजेश महलवाला, जरही - सत्यनारायण सिंह, भटगांव - लाल संतोष सिंह, प्रतापपुर - शशिकांत गर्ग, जिला बलरामपुर नगर पंचायत - रामानुजगंज - संजय सिंह, राजपुर - रामलखन पैकरा, कुसमी - गौरीशंकर अग्रवाल, वाड्रफनगर - अनूप सिन्हा, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नगर पंचायत झगराखाण्ड - सत्यनारायण विश्वकर्मा, खोंगापानी - जमुना पाण्डेय, नई लेदरी - डमरू बेहरा, जनकपुर - राहुल सिंह जिला-कोरिया नगर पंचायत - पटना - पंकज गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार के कई प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग (डीपीआरडी), छत्तीसगढ़ सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और डीपीआरडी मंत्री श्री विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव और डीपीआरडी, छत्तीसगढ़ की संयुक्त आयुक्त डॉ. सीमा मिश्रा ने, दुर्ग के नगपुरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में हस्ताक्षर किए।इस दौरान एनआईटी रायपुर से डॉ. पी. वाई. ढेकने, रजिस्ट्रार, डॉ. एस. सान्याल, आईआईसीसी के चेयरमैन और डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, एसोसिएट डीन, डॉ. हिमांशु पोपटानी, असिस्टेंट प्रोफेसर और डॉ. मालती आर. प्रसन्ना असिस्टेंट प्रोफेसर (सीएसवीटीयू) मौजूद थे। डीपीआरडी की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, पीएमएवाई-(जी) के निदेशक श्री रजत बंसल और डीपीआरडी की टीम से श्री अरविंद राही (ओएसडी-टी) भी इस दौरान मौजूद रहे।डीपीआरडी और एनआईटी रायपुर ने पहले ही विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह के लिए हाउस मॉडल नामक एक परियोजना शुरू की है और यह समझौता ज्ञापन ज्ञान के आदान-प्रदान और संसाधन साझाकरण, संयुक्त अनुसंधान और विकास, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, ग्रामीण समुदायों के सतत विकास के लिए भविष्य की तकनीक की खोज का मार्ग प्रशस्त करेगा। समझौते में सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों की रूपरेखा दी गई है, जिसमें डीपीआरडी और एनआईटी रायपुर के बीच बातचीत के लिए एक साझा मंच बनाना, सरकारी-शैक्षणिक संबंध को आगे बढ़ाना, प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) जैसी योजनाओं के लिए साझा स्तर पर कार्य करना इत्यादि |यह समझौता ज्ञापन युवा पीढ़ी को शामिल करते हुए नवीन विचारों के माध्यम से अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देकर और अनुसंधान परिणामों का प्रसार करके इन योजनाओं के निरीक्षण और निगरानी के लिए एआई और ड्रोन जैसी अत्याधुनिक तकनीक के कार्यान्वयन को भी बढ़ावा देगा। डीपीआरडी के अधीक्षण अभियंता श्री विनय कुमार गुप्ता और एनआईटी रायपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. विकास कुमार विद्यार्थी डीपीआरडी और एनआईटी रायपुर के बीच इन सभी सहयोगी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।
- रायपुर / केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।
- रायपुर, / केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/कोटा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल मझगांव का सालाना जलसा ‘हमर फुलवारी’ हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री उत्तम जायसवाल एवं समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य डॉक्टर प्रफुल्ल शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती भगवती देवी जगत द्वारा की गई।
कार्यक्रम में डॉक्टर प्रफुल्ल शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे और अच्छा प्रदर्शन करने तथा मन लगाकर पढ़ने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना तथा शाला नायक की प्रतिभा की प्रशंसा की। प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने शाला का वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शोभाराम पालके व्याख्याता ने किया तथा मास्टर ऑफ सेरेमनी श्री रंजीत कुमार खूंटे रहे। इसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर, प्रश्न मंच, चित्रकला, रंगोली, रस्साकशी, सलाद सज्जा, पुष्प सज्जा, इत्यादि रखे गए थे। कबड्डी बालक प्रतियोगिता में सुंदरम निकेतन प्रांजल एवं साथी, कबड्डी बालिका प्रतियोगिता में शिवम निकेतन कुमारी संजना एवं साथी, खो खो में बालक वर्ग मधुराम निकेतन से कुणाल खुसरो एवं साथी, खो खो बालिका वर्ग से शिवम निकेतन की कुमारी अनुष्का एवं साथी को पुरस्कृत किया गयाइसी तरह रस्साकशी खेल में बालक वर्ग से प्रशांत एवं साथी, बालिका वर्ग से आकांक्षा भानु एवं साथी, 100 मीटर दौड़ में प्रथम बालक वर्ग से चंद्रदीप जायसवाल, बालिका वर्ग से कुमारी खुशबू जायसवाल, 200 मीटर दौड़ प्रथम बालक वर्ग से चंद्रदीप जायसवाल, लंबी कूद चंद्रदीप जायसवाल प्रथम, ऊंची कूद प्रथम चंद्रदीप जायसवाल, गोला फेक प्रथम बालक वर्ग से प्रशांत जायसवाल, बालिका वर्ग से मुस्कान नेताम, कुर्सी दौड़ बालक वर्ग से प्रथम चंद्रदीप जायसवाल, बालिका वर्ग से कुमारी रोमा मरावी, पुष्प सज्जा प्रथम आराधना जायसवाल, सलाद सज्जा प्रथम कुमारी मुस्कान नेताम, रंगोली में प्रथम कुमारी अंजली मरावी, विज्ञान मॉडल प्रथम कुमारी पूनम मरावी, क्राफ्ट कला प्रथम कुमारी खुशबू धु्रव, कक्षा में सर्वाेच्च अंक 12वीं में नरेश केवट, 11वीं में कुमारी रोमा मरावी, दसवीं से कुमारी हिना धु्रव, नवमी से कुमारी श्रद्धा जायसवाल को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य पदक कक्षा 12वीं से रितेश यादव एवं कुमारी रोशनी यादव को दिया गया। शाला नायक प्रशांत जायसवाल को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया। -
-नदारद प्राचार्यो को नोटिस, कहा शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता
बिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में बिना पूर्व अनुमति के नदारद जयरामनगर और बेलतरा स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान अधोसंरचना, शिक्षक भर्ती, स्कूलों में पाठ्यक्रम पूर्णता एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सहित अन्य संबंधों में समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री सीएल जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री ओम पाण्डेय, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री रामेश्वर जायसवाल सहित सभी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी स्कूलों में स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत शिक्षकों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूलों में रिक्त सभी पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए। ऐसे स्कूल जहां मरम्मत की जरूरत है वहां जनपद सीईओ, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी की संयुक्त टीम बनाकर भौतिक सत्यापन करने के उपरांत संबंधित निर्माण एजेंसियों के द्वारा वहां मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने कहा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया गया कि सेजेस के कुल 34 स्कूल संचालित हैं। इनमें हिन्दी माध्यम के 13 और अंग्रजी माध्यम के 21 स्कूल शामिल है। इन स्कूलों में 21 हजार 578 बच्चे अध्ययनरत हैं। डीएमएफ मद से नर्सरी के 4 स्कूल सेजेस लाल बहादुर शास्त्री, शेख गफ्फार तारबाहर, लाला लाजपतराय एवं तिलक नगर स्कूल संचालित हैं। सभी स्कूलों में 2 शिक्षक, 1 आया एवं 1 स्वीपर कार्यरत है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही 1 हफ्ते के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाईन एप बनाने के कहा। कलेक्टर ने प्राचार्यो से कहा कि स्कूल के बच्चों की प्रतिभा निखारें ताकि वे नवोदय, सैनिक स्कूल सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सके। उन्होंने सभी प्राचार्यो से कहा कि शिक्षण का कार्य सजगता से करें। बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता से करें।
- -विशेष साक्षात्कार का प्रसारण 11 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजेरायपुर। आकाशवाणी रायपुर के प्रादेशिक समाचार एकांश के सम-सामयिक विषयों पर लोकप्रिय कार्यक्रम 'बातों-बातों में' इस बार उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का विशेष साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा शनिवार, 11 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे इसे प्रसारित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र इसे रिले करेंगे। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी के मीडियम वेब 981 किलोहर्टज और एफ.एम. चैनल 101.6 मेगाहर्ट्ज पर सुना जा सकता है।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान है, इसमें से नेहरू नगर क्षेत्र में 50 से अधिक उद्यान निर्मित किये गये है। जिसकी देखरेख नगर निगम भिलाई द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई का प्रयास है, कि जिन उद्यानो का निर्माण हो चुका है। उसका देखरेख सिंचाई, साफ-सफाई, खाद डालने का कार्य आदि की व्यवस्था स्थानीय जागरूक नागरिको द्वारा किया जायेगा, तो अच्छा स्वरूप रहेगा। निगम की सीमित संसाधनों के कारण बहुत सारे उद्यानो का देखरेख नियमित नहीं हो पा रहा है। निगम प्रशासन जागरूक समितियां, स्थानीय नागरिको से आव्हान करता है। कि अपने निवास क्षेत्र में स्थित उद्यानों का देखरेख का कार्य स्वयं करे, निगम उनके मध्य अनुबंध करेगा, इसका लाभ सभी लोगो को प्राप्त होगा।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के उद्यानो का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता उद्यान जो नेशनल हाईवे पुलिस यातायात कार्यालय के समीप है। बहुत अच्छा निर्मित है, उसका सौंदर्यीकरण करके आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही शिवाजी पार्क, सांई उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान आदि जगहो का निरीक्षण किये। जिसमें स्थानीय नागरिको द्वारा कुछ आवश्यक सलाह दिये, आयुक्त ने यथा संभव उसको पुरा करने को कहा। लेकिन साथ में एक शर्ते रहेगी, कि निगम भिलाई द्वारा व्यवस्थित करके एक बार दे दिया जाएगा। उसका देखरेख स्थानीय नागरिको द्वारा समिति बनाकर स्वयं के व्यय से किया जायेगा।निरीक्षण के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, भारत विकास परिषद के शिवनारायण मोदी, बी.एन.पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुषमा झाम, गीता मोदी, एम.एस.ठाकुर, एस.ई.आनंद, उमेश सिंह भंडारकर आदि उपस्थित रहे। -
-मुख्यमंत्री ने इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के अधिवेशन का किया शुभारंभ
-देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स हो रहे शामिलरायपुर / पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा। आज पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है। देश-दुनिया के कई शहरों में भू जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो जल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। जल प्रबंधन आज समय की मांग है। हमें आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए जल के प्रबंधन, संरक्षण के साथ ही जल स्रोतों के संवर्धन पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वैश्विक जलवायु संकट के परिपेक्ष्य में जल संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शुरू कर जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मोदी जी ने प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल से जल योजना शुरू की। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन प्रदान किया है, जिससे लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचने से उनका स्वास्थ्य स्तर भी सुधरा है और ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंडियन वॉटर एसोशिएसन की स्मारिका का विमोचन किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर से आए इंजीनियर्स, जल संरक्षण के विषय विशेषज्ञ जल संरक्षण के विषय में गहन विचार विमर्श करेंगे और जल संरक्षण के लिए रणनीति तैयार करने में योगदान देंगे।उल्लेखनीय है कि इंडियन वॉटर एसोशिएसन की मेजबानी में दूसरी बार राजधानी रायपुर में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे इस अधिवेशन में जल-360 डिग्री की थीम रखी गई है। अधिवेशन में देश के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। - -दूसरे प्रदेश के लोग भी ओपन हार्ट सर्जरी के लिए करने लगे अम्बेडकर अस्पताल का रूख़-हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू एवं टीम ने किया मध्य प्रदेश के मरीज की सफल हार्ट सर्जरी-मरीज का हृदय मात्र 35 प्रतिशत कार्य कर रहा था, सांस लेने में थी चार साल से दिक्कत-लंबी बीमारी के कारण वाल्व के साथ-साथ लेफ्ट वेंट्रीकल भी पत्थर जैसा(कैलीफाइड लेफ्ट वेंट्रीकल )हो गया था। इस कंडीशन में नया वॉल्व लगाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण थारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इसका नतीजा है कि स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के प्रति लोगों का विश्वास दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इस संस्थान के विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की समर्पित टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ की बदौलत जटिल से जटिल मेडिकल केस में डॉक्टरों को सफलता मिली है। यही वजह है कि न केवल राज्य बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।इसी कड़ी में हाल ही में अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मध्यप्रदेश निवासी एक मरीज की एक बार फिर सफल ओपन हार्ट सर्जरी की है। हार्ट सर्जरी का यह केस इसलिए विशेष है क्योंकि मरीज का हृदय मात्र 35 प्रतिशत ही काम कर रहा था। मरीज को रूमैटिक हार्ट डिजीज नामक बीमारी थी जिसके कारण मरीज के दो वाल्व क्रमशः एओर्टिक वाल्व और माइट्रल वाल्व में सिकुड़न थी एवं तीसरे वाल्व ट्राइकस्पिड वाल्व में लीकेज था। विभागाध्यक्ष हार्ट सर्जरी डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन में मरीज के हृदय के इन दोनों वाल्व को टाइटेनियम मेटल के वाल्व से बदला गया एवं तीसरे वाल्व को रिपेयर किया गया। सर्जरी के पश्चात् मरीज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है एवं एक-दो दिन बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह ऑपरेशन शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के अंतर्गत पूर्णतया निशुल्क हुआ है।अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर कहते हैं कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के साथ हमारी कोशिश रहती है कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा का लाभ मिले। मध्यप्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के मरीजों का भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत यहां उपचार संभव हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के ऐसे विस्तार ने अम्बेडकर अस्पताल के प्रति लोगों का भरोसा बरकरार रखा है।मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी 52 वर्षीय मरीज को चार साल से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जरा सा भी काम करने पर सांस फूल रहा था। शुरूआत में स्थानीय डॉक्टरों द्वारा अस्थमा की बीमारी की तरह उपचार किया गया। बाद में दूसरे डॉक्टरों से जांच कराने पर पता चला कि मरीज के हार्ट के चार में से तीन वाल्व खराब हो गये हैं। चूंकि 3 वाल्व बदलना बहुत ही चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन होता है इसलिए मरीज के शुभचिंतकों ने उसे अम्बेडकर अस्पताल जाने की सलाह दी। फिर भी मरीज मध्यप्रदेश के जाने माने हार्ट सेंटर में गया परंतु वहां मरीज को विश्वास नहीं हुआ फिर अन्य सेंटर में 5 लाख से भी अधिक का खर्च बताया गया इसलिए अंततोगत्वा मरीज अम्बेडकर अस्पताल पहुंचा।अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के द्वारा मरीज की पुनः जांच की गई और उनको हार्ट के तीनों वाल्व के ऑपरेशन के बारे में बताया चूंकि इस मरीज की किडनी भी कमजोर थी एवं उसका क्रिएटिनिन भी 1.5 एमजी बढ़ा हुआ जिससे ऑपरेशन और अधिक रिस्की होने के बारे में बताया एवं कई बार ऐसे मरीजों की किडनी बाईपास के बाद खराब हो जाती है और डायलिसिस की नौबत आ सकती है फिर भी मरीज अपना ऑपरेशन अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग में कराने के लिए तैयार हो गया।मरीज की बीमारी को रूमेटिक हार्ट डिजीज कहा जाता है। यह बीमारी बचपन में सर्दी-खांसी के ठीक से इलाज न कराने पर होता है। इस बीमारी में बचपन में स्ट्रेप्टोकोकस नामक बैक्टीरिया द्वारा गले में संक्रमण होता है जो सामान्य सर्दी-खांसी के रूप में होता है। जब यह बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश करता है तब हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा इस बैक्टीरिया के विरूद्ध एंटीबॉडी बनता है परंतु यह एंटीबॉडी बैक्टीरिया को न मारकर हमारे हृदय के वाल्व को ही बैक्टीरिया समझ कर उसको खराब करना प्रारंभ कर देता है। या यूं कहें कि यह एंटीबॉडी मिस गाइडेड मिसाइल की तरह होती है। यह बीमारी नार्थ एवं सेंट्रल इंडिया में सबसे ज्यादा मिलता है एवं साउथ इंडिया में सबसे कम।मेडिकल भाषा में मरीज रूमैटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) विद सीवियर माइट्रल स्टेनोसिस विद सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस प्लस ट्राइकस्पिड वॉल्व रिगर्गिटेशन नामक बीमारी से पीड़ित था। मरीज का माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट विद एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट बाई, बाई लीफलेट मेटैलिक वाल्व विद डिवेगास ट्राइकस्पिड वाल्व रिपेयर नामक सर्जरी की गई।मरीज ऑपरेशन के दूसरे दिन ही अपना नाश्ता और भोजन अपने हाथों करना शुरू कर दिया। पहले भी इस संस्थान में दूसरे प्रदेशों के मरीज का सफल ऑपरेशन हो चुका है। इसके पहले भी हरियाणा का एक मरीज दिल्ली में ऑपरेशन न कराकर अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में अपना सर्जरी करवाया।इस मरीज की सर्जरी करने वाली टीम में विभागाध्यक्ष हार्ट सर्जरी डॉ. कृष्णकांत साहू के साथ कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. संकल्प, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. श्रुति तुरकर, परफ्यूशनिस्ट राहुल एवं डिगेश्वर, ओटी टेक्नीशियन भूपेंद्र, हरीश, निराकार एवं नर्सिंग स्टाफ राजेन्द्र, नरेन्द्र, चोवा एवं दुष्यंत आदि शामिल थे।
-
*गंदगी फैलाने वाले पर भी हुई कार्रवाई, दुपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही होगी सुगम*
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यातायात को सुगम बनाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। आज बैजनाथपारा में नगर निगम की टीम पहुंची और सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही गंदगी फैलाने वाले पर भी कार्रवाई हुई। साथ ही बैजनाथ पारा को नो-वेंडिग जोन करने की हिदायत दी गई। अब वहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को कोई भी दिक्क़ते नहीं होगी। दुपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही अब सुगम होगी।
कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 द्वारा शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग, बैजनाथपारा अखाडा गली, एवर ग्रीन चौक में अभियान चलाकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण एंगल व ठेले हटाकर जब्ती करने की कार्रवाई की गई। साथ ही बांस टाल, मालवीय रोड जाने वाले रास्ते को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है।
वहीं निगम जोन 7 द्वारा साइंस कालेज के सामने जीई मार्ग में अभियान चलाकर कब्जा हटाये एवं कब्जाधारियों के ठेले गुमटियों को जब्त करने की कार्रवाई की। जोन 9 ने शंकर नगर टीवी टावर से शंकरनगर चौक मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर पूर्व में हटाने के बाद पुनः कब्जा कर बैठे ठेले गुमटी व्यवसायियों को हटाकर उनके ठेले गुमटियां जब्त करने की कार्रवाई की गई। अभियान जनहित में जनसुविधा के लिए मार्गो में सुगम आवागमन देने नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोनो के नगर निवेश विभाग के माध्यम से सतत जारी रहेगा। - -देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स करेंगे हिस्सेदारी-10-12 जनवरी तक आयोजित इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पररायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 10 जनवरी को सवेरे दस बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इसका आयोजन किया गया है।इडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर के जाने माने 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल होंगे। इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर आयोजित है। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का समापन 12 जनवरी को होगा।













.jpg)






.jpg)




.jpg)

.jpg)