- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ के जेलों के बंदियों के मध्य अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा घटना उपरान्त त्वरित कार्यवाही के लिए जेल मुख्यालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों द्वारा विभिन्न कार्यवाहियां की गई है। सभी जेलों में क्विक रिएक्शन टीम (क्यू.आर.टी.) का गठन किया गया है। कोई भी अप्रिय घटना होने पर क्यू.आर.टी. द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु नियमित रूप से मॉकड्रिल तथा रिहर्सल भी किया जा रहा है। अपराधिक घटनाएं रोकने के लिए कैदियों की व्यवहार प्रोफाईलिंग तैयार की गई है। कैदियों की विभिन्न अपराधियों तथा अपराधिक समूहों से संबद्धता एवं इतिहास पर नजर रखी जा रही है।केन्द्रीय जेल दुर्ग के जेल अधीक्षक से मिली जानकारी अनुसार बंदियों का हिंसक व्यवहार रोकने के लिए तथा रचनात्मक अभिरूचि बढ़ाये जाने के लिए बंदियों के लिए शैक्षणिक प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण और जीवन कौशल संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इससे बंदियों के मध्य तनाव में कमी आई है। साथ ही बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, थेरेपी और परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके माध्यम से अपराध के सामाजिक-आर्थिक कारकों को भी संबोधित किया जा रहा है। बंदियों के परिवारों के साथ स्वस्थ रिश्तों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामाजिक समर्थन प्रणालियाँ प्रदान करने हेतु प्रक्रिया विकसित की गई है। इससे बंदियों के रिहा होने पर अपराधिक जीवन में पुनः प्रवेश करने की संभावना में कमी आएगी।सकारात्मक संलग्नता बढ़ाने के लिए बंदियों को मनोरंजन गतिविधियाँ और खेल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे बंदियों के मध्य टीम वर्क और सहयोग को बढ़ावा मिला है। बंदियों को योग, ध्यान तथा काउंसिलिंग प्रदाय की जा रही है। बंदियों के मध्य समरसता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मध्यस्थ नियुक्ति किये गये हैं तथा उनके द्वारा बंदियों से सतत् संवाद रखा जा रहा है। आसूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। निगरानी हेतु टेक्नोलोजी, सीसीटीवी इत्यादि का सहारा लिया जा रहा है। जेल कर्मियों को जेल नियमावली का पालन करने तथा मेहनत, लगन तथा ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। ’श्री मनीष संभाकर, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, दुर्ग द्वारा बताया गया कि जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर दुर्ग संभाग की सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है। अन्य निर्देशों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने विभागीय कार्यो के सुचारू संचालन में कसावट लाने अधिकारी/कर्मचारियो के लिए आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों के कार्यावधि के संबंध में पूर्व जारी आदेश को अधिकृमित करते हुए राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्य अवधि सुबह 10 बजे से सायं 5ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है।आयुक्त पाण्डेय ने आदेश में निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में कार्यरत समस्य अधिकारी/कर्मचारियों को आदेश दिए है। सभी अधिकारी/कर्मचारी शासन द्वारा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होवें और सौंपे गये दायित्वो का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करे, अपने दायित्वों का परिपालन करें। विभागीय नस्तियों को अपने टेबल पर जमा न होने दे, शीध्र उसका आगे बढ़ावें। जिससे कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। आयुक्त से संबंधित नस्तियों को समय अवधि के अंदर प्रस्तुत किया जाए। मैं भी नस्तियों का त्वरित निराकरण करूगां। किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्व नगर निगम अधिनियम के अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गृह सचिव भारत सरकार व राज्य शासन के योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निर्देशों के परिपालन में किसी भी जन्म एवं मृत्यु की सूचना रजिस्ट्रार को उसकी घटना के एक वर्ष के पश्चात देने के मामले में विलंबित पंजीयन आदेश जारी करने हेतु दुर्ग जिले के सभी कार्यपालन मजिस्ट्रेट को उनके अधिकार क्षेत्र के भीतर प्राधिकृत किया गया है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के आदेश के विरूद्ध अपील दायर की जाए तो इस अपील की सुनवाई हेतु जिला मजिस्ट्रेट सक्षम प्राधिकारी होगा।
-
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 9 कार्याें के लिए 49 लाख 88 हजार 694 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चंदखुरी अंतर्गत वार्ड 05 एवं 06 में सीसी रोड निर्माण एवं ग्राम पंचायत पीसेगांव अंतर्गत इंदिरा चौक से कोमल देशमुख घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अण्डा में भिखारी यादव घर से पप्पू महर घर तक वार्ड 14 में एवं उतरा साहू घर से पुनीत चंद्राकर घर तक वार्ड 17 में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 3.10-3.10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बोरई अंतर्गत गायत्री मंदिर 3 से भरतदास वैष्णव घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 19 हजार 859 रूपए, ग्राम पंचायत मचांदुर अंतर्गत जगदीश साहू 4 के घर से सुंदर यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख 99 हजार 571 रूपए, ग्राम पंचायत खोपली अंतर्गत डीही सांस्कृतिक मंच दशहरा मैदान के सामने एवं पूरन देशलहरे के घर से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए क्रमशः 6 लाख 99 हजार 570 रूपए एवं 4 लाख 99 हजार 694 रूपए तथा ग्राम पंचायत कुथरेल अंतर्गत शास. मद से निर्मित सार्वजनिक भवन में चेकर टाईल्स कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। - दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 10 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चंगोरी अंतर्गत शीतला मंदिर से कमलचंद जैन घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। file photo
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा के 03 निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए 53 लाख 45 हजार 458 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रं 20 वैशाली नगर अंतर्गत लोकांगन में सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 19 लाख 96 हजार 610 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 04 नेहरू नगर पश्चिम अंतर्गत सियान सदन में चेनलिंक फेसिंग एवं टयूबलर पाल लगाने हेतु 8 लाख 50 हजार एवं सार्वजनिक अशोक उद्यान का सौंदर्यीकरण एवं विद्युतीकरण हेतु 24 लाख 98 हजार 848 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- -कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश-जनदर्शन में आज 106 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, रोजगार दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 106 आवेदन प्राप्त हुए।बजरंग नगर दुर्ग निवासियों ने गैस एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही करने मांग की। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले हम मजदूर रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हमारे नाम से गरीबी रेखा राशन कार्ड बना हुआ है। शासन की योजना के अंतर्गत उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए 2018 में आवेदन किया गया था। अपने नाम का गैस सिलेण्डर लेने गोल्डन गैस एजेंसी पद्मनाभपुर में गए तो वहां के.वाय.सी. नही हुआ है, कहकर लगभग तीन वर्षो से घुमाया जा रहा है, जबकि मेेरे नाम से गैस सिलेण्डर प्रतिमाह उठाया जा रहा है, जो कि मेरे नाम से जारी दिखा रहा है। इसी प्रकार अन्य महिलाओं को भी गैस सिलेण्डर के लिए घुमाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर खाद्य नियंत्रण अधिकारी को परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम औंरी निवासी ने विकलांग पेंशन प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत विकलांग होने के कारण जीवन यापन हेतु शारीरिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम नही है। वर्तमान में किसी भी प्रकार का पेंशन प्राप्त नही होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।ग्राम मोहलई के गोविंद गोपालन केन्द्र ने नाली का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने आवेदन दिया। सड़क निर्माण के दौरान नाली निर्माण किया जा रहा था। गौशाला के सामने लगभग 200 फुट नाली का निर्माण संबंधित विभाग द्वारा कतिपय कारणों से नाली निर्माण नही किया गया। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया था। गौशाला के प्रदूषित जल का निष्कासन खाली प्लाट में किया जाता है, चूंकि पीछे प्लाट में भवन निर्माण हो जाने के कारण निष्कासन के लिए समस्या उत्पन्न हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को वस्तुस्थिति का जायजा लेकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- दुर्ग / जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग अंतर्गत जिले में संचालित संजीवनी बालिका छात्रावास तथा संदीपनी बालक छात्रावास हेतु अनुदेशक पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक आवेदकों का 18 नवंबर 2024 को साक्षात्कार लिया गया था। आवेदकों द्वारा साक्षात्कार से प्राप्त पात्रता अनुसार प्रावीण्यतम सूची जारी की गई है। जिला परियोजना कार्यालय के जिला मिशन समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्संबंध में आवेदकों से 31 दिसंबर 2024 तक दावा आपत्ति तक कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। निर्धारित अवधि के बाद दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।
- -उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों और प्रतिनिधियों की बैठकरायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के तहत कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे ने आज रेडक्राॅस सभाकक्ष में राजनैतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों जैसें वाहन, लाइट, माइक, शामियाना, डेकोरेशन, भोजन, वीडियोग्राफी एवं प्रचार सामग्री समेत विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर सर्व सम्मति से निर्धारित किया गया।इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई।
- -मुख्यमंत्री ने कहा : राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, ओलंपिक में मेडल लाने लगातार मेहनत करने की दी सीख-प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024" से सम्मानित किया गया है।हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने हेमबती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया।उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।
- -राज्य के 20 जिलों के किसान कर रहे हैं फोल्डस्कोप का उपयोग-उन्नत तकनीक के जरिए किसान मिट्टी की गुणवत्ता और पौधों की बीमारियों का पता लगाने में हो रहे सक्षमरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में खेती को उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए लगातार नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किए जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धुरी भी कृषि है। छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को हर संभव मदद दे रही है।छत्तीसगढ़ में फसलों के कीट प्रकोप प्रबंधन और उन्नत नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप के उपयोग के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के सहयोग से राज्य के 20 जिलों के किसानों को ’’फोल्डस्कोप’’ नामक पोर्टेबल माइक्रोस्कोप वितरित किया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को खेती और पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों से सशक्त बनाना है। रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, सक्ती, महासमुंद, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, कांकेर और बस्तर जिलों के 30 से अधिक गांवों में फैले इस कार्यक्रम को आईसीएआर - राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।फोल्डस्कोप एक किफायती और पोर्टेबल माइक्रोस्कोप है, जिसे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक प्रोफेसर मनु प्रकाश और उनकी टीम ने विकसित किया है। इसे 2014 में लॉन्च किया गया था और तब से इसका उपयोग शिक्षा, शोध और निदान के लिए किया जा रहा है। यह उपकरण खेती और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में बेहद उपयोगी और किफायती है। फोल्डस्कोप का उपयोग किसान कीट और रोग का पता लगाने, मिट्टी की गुणवत्ता की जांच और पानी के विश्लेषण के लिए कर रहे हैं। इसकी मदद से फसलों में पाउडरी फफूंदी, पत्ती झुलसा, पत्ती धब्बा और कटाई के बाद होने वाली बीमारियों की पहचान की जा रही है। अब तक, फोल्डस्कोप की मदद से 16 प्रकार के फफूंद रोगों और उनके कारक जीवों की पहचान हो चुकी है। उदाहरण के लिए, गोलोविनोमाइसेस सिचोर-एसेरम और एरीसिफे पॉलीगोनी जैसे रोगजनकों का पता लगाया गया है। फोल्डस्कोप केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पशुपालन में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए वीर्य की गुणवत्ता का आकलन करने में इसका प्रयोग किया गया है। इससे गर्भधारण दर में सुधार हुआ है और देशी मवेशियों की नस्लों की ग्रेडिंग बेहतर हो रही है।फोल्डस्कोप का उपयोग पांच जैविक कीटनाशकों और दो जैव एजेंटों का परीक्षण करने के लिए भी किया गया है। इससे रसायनों पर निर्भरता घटाने और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है। फोल्डस्कोप को बनाने का विचार तब आया जब प्रोफेसर मनु प्रकाश ने खेतों का दौरा किया और पाया कि वैज्ञानिक उपकरणों की अनुपलब्धता किसानों के लिए एक बड़ी बाधा है। उन्होंने एक ऐसा उपकरण विकसित किया जो सस्ता, टिकाऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग के लिए आदर्श हो। फोल्डस्कोप ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषि और पशुपालन को सरल और वैज्ञानिक बना दिया है। यह उपकरण न केवल खेती में लागत कम कर रहा है, बल्कि फसल और मवेशियों की गुणवत्ता में सुधार कर उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है।
- -कृषक भीमसिंह ने बीते साल की धान बिक्री से खरीदा सिंचाई पम्प, अब धान के साथ सब्जी-बाड़ी से भी हो रही है अतिरिक्त आयअम्बिकापुर । शासन की मंशानुरूप कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिससे कृषकों की आय में वृद्धि के साथ ही उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार आया है। जिले के अम्बिकापुर के उपार्जन केंद्र सुखरी में धान बेचने आए भीम सिंह ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष 127 क्विंटल धान बेचा था, जिसके अंतर की राशि लगभग एक लाख रुपए उन्हें मिले थे। उन्होंने इस राशि से सिंचाई हेतु पम्प खरीदा। सिंचाई सुविधा में वृद्धि से उन्होंने धान के साथ अब शेष भूमि में सब्जी लगाया है, जिससे उन्हें अच्छी खासी अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हम किसानों को जो गारंटी दी थी, वो पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया।भीमसिंह ने बताया कि इस वर्ष भी उन्होंने धान बेचा है। बोनस राशि मिलने पर वे इस राशि को भविष्य के लिए जमा करेंगे। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा हमें माइक्रो एटीएम की भी सुविधा दी गई है जिसमें जरूरत के हिसाब से तुरंत पैसे निकाल सकते हैं।
- राजनांदगांव में टक्कर से दूर गिरे, टुकड़ों में बंटी लाशराजनांदगांव/ राजनांदगांव केजिले में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। युवक बाइक से दूर जाकर गिरे, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मामला घुमका थाना क्षेत्र के मुरमुंदा तिराहा का है।मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में भुवन यादव (30), तुलेश्वर यादव (26) और नारद यादव (30) शामिल है। तीनों मुरमुंडा गांव के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की हड्डियां तक चकनाचूर हो गईं।
- रायपुर, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के 45-वर्षीय एक अधिकारी ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सीएएफ की 14वीं बटालियन के अनिल सिंह गहरवार ने राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय में अपने बैरक में रात करीब आठ बजे कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी उनके कमरे में पहुंचे, जहां वह मृत पाए गए। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले गहरवार कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि अधिकारी के परिजन फिलहाल दुर्ग जिले में रहते हैं और उन्हें घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
- टी सहदेवभिलाई नगर। दुर्ग-भिलाई की उभरती म्यूजिकल संस्था 'राग मंजरी' ने शनिवार को सिविक सेंटर में हिंदी सिनेमा के श्रेष्ठतम पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी की जन्मशती के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम 'रागांजलि' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था के गायकों ने रफ़ी साहब के अमर गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग के कभी तिरोहित नहीं होने वाले सितारे मोहम्मद रफ़ी की गायकी की सादगी, मधुरता और भावपूर्ण अदायगी ने उन्हें हर दिल का अजीज बना दिया। उनकी जन्मशती पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी कला, व्यक्तित्व और विरासत को नमन किया गया।'राग मंजरी' के गायकों जगदीश बामनिया, ऋषभ साहू, सुमन जोशी, जीवनंदन वर्मा, तपननाथ, सुरेश बारसागढ़े, वंदना देशमुख, तामेश्वर साहू, प्रमोद ताम्रकार, पवन भुआर्य में से ज्यादातर गायक दुर्ग में संचालित संगीत महाविद्यालय 'नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय दुर्ग के विद्यार्थी हैं। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद 'राग मंजरी' के गायकों ने रफ़ी साहब के कई सुपरहिट गीत जैसे 'ये चाँद सा रोशन चेहरा', 'एहसान तेरा होगा मुझ पर', 'है दुनिया उसी की, जमाना उसी का', 'चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे', 'पुकारता चला हूँ मैं', और गजल 'रंग और नूर की बारात किसे पेश करूँ' गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर रफ़ी साहब के छत्तीसगढ़ी में गाये गीतों को याद करते हुए 'राग मंजरी' के गायकों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म 'घर-द्वार' के गीत 'गोन्दा फूलगे मोर राजा', 'सुन सुन मोर मया के पीरा के' आदि गाकर उपस्थित श्रोताओं को भावुक कर दिया। सिविक सेंटर में उपस्थित संगीत प्रेमी श्रोताओं ने गानों के साथ झूमते हुए और साथ साथ गाते हुए इस कार्यक्रम को खूब सराहा। कई गानों पर 'वंस मोर' की आवाज भी आई और कुछ श्रोताओं ने अपनी ओर से कुछ गानों की फरमाइश भी की। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्रोताओं ने इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार करते रहने का आग्रह भी किया।
.jpeg)
- टी सहदेवभिलाई नगर। श्री सांई नाथ जनसेवा समिति के सातवें स्थापना दिवस पर बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में अध्यक्ष जी माधवराव के नेतृत्व में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आंध्र साहित्य समिति के विशेष सहयोग एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू तिवारी के संरक्षण में आयोजित शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। डॉ मंजू ने इस मौके पर श्रीमद् भगवद्गीता की प्रतियां भी भेंट कीं। अब तक सांईनाथ जनसेवा समिति लगभग 14000 यूनिट रक्त संग्रह कर चुकी है। समिति ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी दिए। रक्त संग्रह सना ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर ने किया। शिविर में सबसे पहले डॉ के चिरंजीवुलु ने रक्तदान किया।प्रमुख व्यक्तियों का सम्मानइस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, सह सचिव बीए नायडु, तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्ना केशवुलु, विष्णु केमिकल के उपाध्यक्ष एमवी राव, समाजसेवी एनएन राव सहित कई प्रमुख व्यक्तियों तथा 46 विभिन्न सामाजिक संगठनों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। डॉ मंजू तिवारी ने श्रीमद् भगवद्गीता की प्रति देते हुए कहा कि समाज में जब लोग हिंसक रूप अपना रहे हैं, ऐसे समय में गीता को पढ़ना और उसके सार को आत्मसात करना जरूरी हो गया है। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अपने पार्थ अर्जुन को गीता का जो ज्ञान दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है।हफ्ते भर की मानवता की सेवाजनसेवा समिति ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह असहायों, निराश्रितों तथा जरूरतमंद गरीबों की अलग-अलग तरीकों से सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 23 दिसंबर को समिति ने दिव्य ज्योति नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को दोपहर का भोजन कराया तथा कपड़े भी दिए। उसके अगले दिन सेक्टर 6 के सांई बाबा मंदिर में जाकर कंबल वितरण किया गया। तीसरे दिन बुधवार को चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पीछे स्थित बस्ती में साड़ियां दी गईं। चौथे दिन सिविक सेंटर स्थित नयनदीप नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को खाने की सामग्री वितरित की गई। पांचवे दिन फील परमार्थम फाउंडेशन के वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों के लिए रात के भोजन की व्यवस्था की गई। अगले दिन शुक्रवार को सेक्टर 8 स्थित स्नेह संपदा आश्रम के मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को नए कपड़े दिए गए।सुर संग्राम के कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुतिशिविर में सुर संग्राम के कलाकारों ने संगीतमय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में बीएस मूर्ति, सी संगीता राव, अमल कुमार विश्वास, शुभम मोरे, मनीष काले, पी नरेश, पी पूजा, दामोदर दलाई, वाई बालकृष्णा, वाई हेमावती, रेवती दलाई, अनीता साहू, डॉक्टर एलआर साहू तथा टी प्रह्लाद ने फिल्मी नगमे पेश कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सना ब्लड केंद्र के स्टाफ में दीपक साहू, स्वाति टंडन, मोहित देवांगन, सोनू देवांगन एवं बी रवि राव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन के मोहनराव ने किया।

-
लोक निर्माण विभाग ने 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को किया अद्यतन, ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम होगा कम
1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा नया एसओआर
सड़कों के संधारण के लिए राज्य में पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. होगा लागू, विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन किया गया है। नए एसओआर में नई मशीनरी और निर्माण की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ ही ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम कम होगा। राज्य में 1 जनवरी 2025 से नया एसओआर लागू होगा। सड़कों के प्रभावी संधारण के लिए छत्तीसगढ़ में भी पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. (Peformance Based Maintenance Contract/Output and Performance Based Maintenance Contract) लागू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जल्दी ही पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नए एसओआर के विमोचन के मौके पर आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नए एसओआर के लागू होने के बाद इनमें और आसानी होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रचलित एसओआर 1 जनवरी 2015 से लागू है। उस समय इसमें 2014 में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्री की दर एवं मशीनरी की दर शामिल की गई थी, जिनमें अब दस वर्षों के बाद बहुत अधिक परिवर्तन आ चुका है। नवीन दर अनुसूची वर्तमान में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्रियों की दर एवं मशीनरी की दर के आधार पर तैयार किया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि वर्ष-2015 में जारी की गई दर अनुसूची उस समय प्रचलित सभी टैक्सेस (Taxes) को समावेशित करते हुये तैयार की गई थी। नए एसओआर में देश में 1 जुलाई 2017 से लागू जी.एस.टी. को समाहित किया गया है। ठेकेदार अपनी निविदा दर जी.एस.टी. सहित देंगे जिससे ठेकेदार को पृथक से जी.एस.टी. का भुगतान नहीं करना होगा, परन्तु कार्य की लागत में जी.एस. टी. का प्रभाव सम्मिलित रहेगा। दरों को जी.एस.टी. के प्रभाव के बिना रखे जाने से समय-समय पर जी.एस.टी. की दरों में होने वाले परिवर्तन के कारण ठेकेदार को कार्य करने में जोखिम नहीं रहता है। जी.एस.टी. का प्रभाव सम्मिलित प्रचलित जी.एस.टी. की दरों को प्राक्कलन में जोड़ा जाएगा। ऐसा करने से ठेकेदारों पर वित्तीय जोखिम नहीं आएगा।
श्री साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि विगत 10 वर्षों में कई नवीन तकनीक (New technology), नए मटेरियल एवं आई.आर.सी. द्वारा विभिन्न कार्यों की कार्यविधि में परिवर्तन किया गया है। इन नवीन तकनीकों और मटेरियल्स के उपयोग का प्रावधान भी नवीन एस.ओ.आर. में किया गया है। इनमें सीमेंट एवं केमिकल से स्वाइल स्टेबलाईजेशन, पेव्हमेंट व्हाइट टॉपिंग, रोड साइनेज में एल्युमिनियम कम्पोजिट मटेरियल शीटिंग का उपयोग, प्रीकास्ट आर.सी.सी. ड्रेन, प्रीकास्ट बाक्स कल्वर्ट, फाउंडेशन कार्य में आर.सी.सी. के उच्च ग्रेड एम-40, एम-45, एम-50 का उपयोग, सब-स्ट्रक्चर कार्य में प्री-स्ट्रेसिंग, बम्बू क्रैश बैरियर और नॉइज बैरियर जैसी नई चीजें शामिल हैं।
श्री साव ने बताया कि नवीन दर अनुसूची लागू होने से निर्माण कार्यों के डी.पी.आर./ प्राक्कलन में कार्य लागत का आंकलन वास्तविक होगा एवं कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति की जाने वाली राशि कार्य करते समय पुनरीक्षित स्वीकृति की आवश्यकता कम होगी। कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने में सार्थक परिणाम मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि सड़कों के संधारण के लिए वर्तमान पद्धति में सड़क के वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त होने की संभावना के अनुसार पूर्वानुमान लगाकर निविदाएं आमंत्रित कर ठेकेदारों का चयन कर संधारण कार्य किया जाता है। कई बार ऐसी स्थिति होती है कि सड़क खराब रहती है, परन्तु संधारण हेतु एजेंसी उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़कों के गड्ढे भरने एवं संधारण में विलम्ब होता है। कई बार एजेंसी निर्धारित होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा संधारण कार्य समय पर नहीं करने के कारण भी सड़कें गड्ढायुक्त एवं क्षतिग्रस्त रहती हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कई राज्यों के लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के संधारण हेतु पी.बी.एम.सी. (Peformance Based Maintenance Contract)/ओ.पी.आर.एम.सी. (Output and Performance Based Maintenance Contract) पद्धति से सड़कों का संधारण कार्य किया जा रहा है। इसके संधारण हेतु सड़कों का चयन कर 5 वर्ष से 7 वर्ष तक लगातार संधारण हेतु एक ही एजेंसी निर्धारित की जाती है एवं सड़क खराब होने पर या आकस्मिक किसी तरह का सुधार/अति क्षति होने पर सुधार कार्य हेतु निर्धारित एजेंसी द्वारा अनुबंधित निर्धारित समय-सीमा में सड़क का सुधार कार्य किया जाता है। सड़क का नियमित संधारण भी ठेकेदार द्वारा समय-सीमा में किया जाता है। यदि ठेकेदार निर्धारित समय-सीमा में सड़क सतह सुधार का कार्य नहीं करते हैं तो प्रत्येक दिन विलम्ब हेतु पेनाल्टी का भी प्रावधान है। इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग ऑनलाइन भी की जाती है, जिससे सड़क कहां-कहां पर अच्छी या खराब स्थिति में है, यह कंट्रोल रूम में बैठकर ही देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ में भी इस पद्धति से कार्य करने का निर्णय लोक निर्माण विभाग द्वारा लिया गया है। जल्दी ही पायलेट आधार पर कुछ जिले चयनित कर इसे लागू किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट्स के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने पर पूरे राज्य में सड़कों के संधारण के लिए इसे लागू किया जाएगा। - -सर्वाधिक 9-0 गोल से जीती मध्य भारत की टीमरायपुर / राजधानी रायपुर में हो रही 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन फुटबॉल के 13 मैच खेले गए। फुटबॉल के सात मैच कोटा स्टेडियम पर और छह मैच यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर खेले गए । आज राज्य तीरंदाजी एकेडमी मैदान पर आर्चरी की 40 मीटर और 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा भी हुई। आज के खेलों में जनजातीय खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया।फुटबॉल के मैच और परिणामआज के खेलों में मध्य भारत के खिलाड़ी छाए रहे। हिमांचल से हुए मध्यभारत के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक नौ गोल दागकर एक तरफा मैच को 9-0 से जीत लिया ।मिजोरम और कोंकण के बीच खेले गए मैच में मिजोरम के खिलाड़ियों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।तोपजी राम के दो गोलों से को मिलकर मिजोरम ने यह मैच शून्य के मुक़ाबले 7 गोलों से जीता।एक अन्य मैच में छतीसगढ़ के जशपुरनगर और त्रिपुरा के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इस मैच में खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल से बराबरी पर रही और शूट आउट में जशपुर ने यह मैच 3-2 गोल से जीत लिया ।दक्षिण असम और नागालैंड के रोमांचक मैच में अंत तक गहमा गहमी रही और नागालैंड ने दो गोल कर खेल को 2-0 जीता।मिजोरम ने बिहार के साथ खेले मैच को एक गोल से जीता। बिहार की टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं ।उड़ीसा और जशपुर के रोमांचक मैच में जशपुर की टीम उड़ीसा पर हावी रही पर बहुत प्रयासों के बाद भी निर्धारित समय तक खेल में कोई गोल नहीं हो पाया। अंत में खेल का फैसला शूट आउट से करने का निर्णय लिया गया। शूट आउट में जशपुर ने 5-4 गोलों के अंतर से मैच जीत लिया ।महाकौशल और असम के बीच बहुत रोमांचक मैच हुआ जिसमें महाकौशल की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4- 3 से जीत हासिल की।झारखंड और अंडमान के बीच हुए मैच में झारखंड की टीम 4- 0 से विजई हुई।उत्तरबंग और दिल्ली के बीच हुई एक तरफा मुकाबले में उत्तर बंग की टीम 5- 0 से विजई हुई।वही उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच हुए मैच में पेनल्टी शूटआउट में राजस्थान की टीम ने 4- 2 जीत हासिल की।छत्तीसगढ़ और गोवा के बीच हुए मैच में गोवा की टीम ने 3- 0 से जीत हासिल की।मणिपुर और संथाल परगना के बीच बहुत ही रोमांचक मैच हुआ जिसमें संथाल परगना की टीम पेनल्टी शूटआउट में 4- 3 से जीत हासिल की।अंत में संथाल परगना और मेघालय टीम के बीच हुए मैच में संथाल परगना ने एक तरफा मुकाबले में 5 - 0 से जीत हासिल की।तीरंदाज़ी के खेल में आज बालक बालिका के जूनियर और सब जूनियर ग्रुप में 40 तथा 30 मीटर की स्पर्धाएं40 मीटर जूनियर बालक स्पर्धा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह ने 322 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।राजस्थान के हिमेश बरांडा 319 अंक लेकर दूसरे और मणिपुर के गाई हेमलूम हलमई 313 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहें।40 मीटर जूनियर बालिका आर्चरी प्रतियोगिता में उड़ीसा की मंजुला हेब्रम पहले स्थान पर रही । मंजुला ने 281 अंक अर्जित किए। मध्य भारत की दीपिका मूंदड़ा ने 233 अंकों के साथ दूसरा और 230 अंकों के साथ छतीसगढ़ की रामशीला नेताम तीसरे स्थान पर रही ।तीरंदाज़ी के 30 मीटर सब जूनियर बालिका समूह में कर्नाटक के खिलाड़ियों ने पहले दो स्थान प्राप्त किए। 300 अंक लेकर भाग्यश्री पहले और बजरंग 282 अंकों के साथ अन्नपूर्णा दूसरे स्थान पर रहीं । राजस्थान की दर्शी डामोर ने 257 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।30 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का दबदबा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज विशाल कुमार ने 327 अंक अर्जित कर दूसरा और दीपक ने 325 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया । पहले स्थान पर उत्तर बंगाल के तीरंदाज सकनोन लेपचा ने 328 अंक प्राप्त किए।कल तीरंदाज़ी में बालक-बालिका समूह में 30 मीटर जूनियर और 20 मीटर सब जूनियर स्पर्धाएँ होंगी जिसमें दो सौ से अधिक जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएँ राज्य आर्चरी एकेडमी मैदान पर सुबह आठ बजे से शुरू होंगी।
- बिलासपुर / अवैध रूप से भंडारित 44 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा अनुविभाग के बेलगहना तहसील के दो गांवों में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एसएस दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ग्राम बरपाली निवासी गोपाल सिंह पिता समारू के घर से 28 क्विंटल धान जब्त किया गया। उनके खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम टेनगनबाड़ा में कैलाश प्रसाद के किराना दुकान से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने कार्रवाई में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी ने जो कार्य किये वे चिरस्थाई रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव के परिवारजन उपस्थित थे।
- भिलाई,। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार नायलॉन चाइनीज मांझा खरीदने और बेचने पर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस धागे से गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।छत्तीसगढ़ सरकार ने पक्षियों, इंसानो और पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए चाइनीज मांझे की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। इस आदेश के उल्लंघन पर 5 साल की जेल, एक लाख जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने चीनी धागों की खरीद और बिक्री के मद्देनजर अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर इसे दंडनीय अपराध करार दिया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धाराओं का उपयोग करते हुए इसकी खरीद, बिक्री, उत्पादन, भण्डारण, आपूर्ति और उपयोग पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।ऐसी जानकारी मिली की कुछ व्यापारी चोरी छिपे नायलॉन चाइनीज मांझे का बिक्री चोरी छुपे कर रहे हैं।जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को नायलॉन चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई हेतु आदेशित किए। निगम भिलाई क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं के वहां दविश दी गई। कुछ व्यापारी नायलॉन चाइनीज माझा बेचते हुए पाए गए। जिसमें जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 17, के फरीद पतंग फैक्ट्री, सुलझमी जनरल स्टोर, जोन क्रमांक 3 पावर हाउस पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में मोहम्मद हसन, ताज पतंग सेंटर, चैलेंज पतंग दुकान, जोन क्रमांक 2 राम रामनगर में सुरेश किराना स्टोर में नायलॉन एवं चीनी मांझा, इंडस्ट्रियल धागा पाया गया। इन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 9800 अर्थ दंड वसूला गया। बेचने वाली प्रतिबंध सामग्री की जप्ती की गई। संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी गई दोबारा अगर नायलॉन चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए, तो गुमास्ता लाइसेंस कैंसल कर दुकान सील कर दी जाएगी।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझा, इंडस्ट्रियल धागा का उपयोग पतंग उड़ाने में ना करें। इससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है । पता नहीं चलता, चलते चलते कब गले में फंस जाता है। इंसान गंभीर रूप में घायल हो जाता है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद रूप से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में जोन स्वच्छता अधिकारी अनिल मिश्रा, वीरेन बंजारे, अंकित सक्सेना, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, संतोष हरमुख, दल बनाकर सभी व्यापारिक क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- भिलाई,। नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध रूप से खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। कोई भी कोई भी दुकानदार कहीं पर भी अवैध रूप से मांस मछली का बिक्री नहीं कर सकता है। हर एक जगह के लिए हर एक क्षेत्र के लिए मांस मछली बेचने का स्थान निश्चित है। वहीं पर मांस मछली का बिक्री किया जाना है। नगर निगम भिलाई के सभी जोन में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तारतम में जोन क्रमांक 1 में खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 3 मॉडल टाउन में विक्रेता मुनीर से ₹800 डांडिक शुल्क लिया गया एवं द्वारा खुले में मटन व्यवसाय न करने की समझाइए देकर उक्त स्थल को खाली कराया। स्थानी लोगों से भी अपील है कि अधिकृत दुकानों से ही मटन मांस मछली खरीदें कहीं पर भी बेचने वाले अवैध रूप से बेचने वाले दुकान लगा देते हैं। वहां से नहीं लेना है। इस प्रकार की कार्रवाई लगे भी जारी रहेगी।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। file photo
- -स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी, राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थाओं का संचालन: कलेक्टर-स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिला अस्पताल सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार-सभी विकासखंडों को 4 केंद्रों के उन्नयन का दिया गया लक्ष्यबिलासपुर/ / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं, इसी क्रम में कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी विकासखंड में सीएचसी, पीएससी में आवश्यक सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य केंद्रों में उन्नयन के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए। सभी विकासखंडों को आगामी तीन माह में 4 स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन का लक्ष्य दिया गया। कलेक्टर ने कहा के स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।मंथन में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने क्रमवार सभी बीएमओ से सीएचसी केंद्रों में व्याप्त समस्याओं और सुविधाओं के विस्तार के संबंध में आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। सभी विकासखंडों के बीएमओ द्वारा केंद्रों में सुविधाओं के उन्नयन के लिए जरूरी संसाधनों के बारे में बताया गया और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया। तखतपुर में सीएम की 50 बिस्तरों के अस्पताल उन्नयन की घोषणा और इस संबंध में जिला स्तर पर किए गए कार्यों की कलेक्टर ने जानकारी ली। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों के विषय में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता ने जानकारी दी। डॉ गुप्ता ने अस्पताल से डीएडिक्शन सेंटर अन्यत्र स्थानांतरित करने ,मॉड्यूलर ओटी, डॉयलिसिस के लिए अतिरिक्त वार्ड, आधुनिक डेंटल सेटअप, परिजन शेड की मांग सहित अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई मांगे रखी। टीबी की नोडल अधिकारी डॉ गायत्री बांधी ने टीबी जांच के लिए आधुनिक सेटअप की भी मांग रखी।कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि शीघ्र ही सभी मांगों के विषय में प्रस्ताव बनाकर भेजें,ताकि शीघ्रता से इन सुविधाओं को स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराए जाने के इंतजाम किए जा सकें। बैठक में कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा संबंधी मांग भी रखी गई। बैठक में कलेक्टर ने 100 दिवसीय निक्षय निरामय योजना में अपेक्षाकृत कार्य को पूर्ण करने,जाँच , उपचार, एवं रिपोर्टिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।कुछ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत पाए जाने पर कलेक्टर ने शो काज नोटिस जारी करने ,निलंबन और स्थानांतरण किए जाने के निर्देश सीएमचओ को दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी 2 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करना है ताकि सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर सभी अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ ही स्व प्रेरणा से अपने पेशेवर जीवन में भी लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करने के प्रयास करें।बैठक में सीएमएचओ डॉ.प्रमोद तिवारी, डॉ.अनिल श्रीवास्तव, डॉ. अनिल गुप्ता, डीपीएम पियुली मजूमदार ,सभी ब्लॉक के बीएमओ, बीपीएम, हॉस्पिटल कंसल्टेंट, विभिन्न कार्यक्रमों के सलाहकार मौजूद थे।
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय प्रयास से किसानों को हुआ सम्मान का अनुभवबालोद। विष्णु की पाती‘ पाकर बालोद जिले के किसानों में खुशी और उत्साह की लहर है, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय प्रयास से किसानों को सम्मान का अनुभव हो रहा है। जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा के किसान श्री दुरजन सिंह साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश ‘विष्णु की पाती‘ पाकर अपनी खुशी व्यक्त की है। दुरजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पत्र को पढ़कर सम्मान का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय प्रयास से हम किसानों को काफी खुशी हुई है, यह हम सभी किसानों के लिए किसी सम्मान से कम भी नहीं है। दुरजन सिंह ने राज्य सरकार द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल की धान खरीदी के निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की दर में वृद्धि कर हम किसानों की मेहनत को सम्मान देने का कार्य किया है।ग्राम कोहंगाटोला के किसान श्री ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णयों से हम किसानों की आर्थिक स्थिति अब समृद्धि की ओर है। किसान अब पारम्परिक कृषि से आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य कर रहे हैं। किसान अब अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और घर की स्थिति को भी मजबूत कर पा रहे हैं। उसने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजा गया यह पत्र हम किसानों को आशान्वित करता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हम किसानों के मेहनत को सम्मानित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसी प्रकार पाररास के किसान श्री बसंत निर्मलकर ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी फैसलों एवं निर्णयों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।किसान श्री रमेश कुमार साहू ने कहा कि विष्णु की पाती के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने हमसे संवाद कर हमारा मान बढ़ाया है। विष्णु की पाती मिलने से हम सभी किसानों को बहुत ही अपनत्व एवं गर्व की अनुभूति हो रही है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने पर सभी व्यवस्था उपलब्ध होने से हम किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नही हुई है। रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुशासन में हम सभी किसानों को समृद्धि के साथ ही सम्मान भी मिला है।



.jpg)
.jpg)
.jpg)









.jpeg)
.jpeg)






.jpg)



.jpg)