- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 12 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने उनकी रचनाओं के आम जीवन पर प्रभाव को याद करते हुए कहा कि मैथिलीशरण गुप्त जी की राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की रचनाओं ने भारतीय समाज के एक बड़े वर्ग को प्रभावित किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की गई थी। उन्होंने खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नये कवियों को काव्यलेखन के लिए प्रेरित किया। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी।
- -’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँरायपुर /छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया।गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और श्री अमित सोनी ने मुख्यमंत्री श्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगमजशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं।पर्यटन और रोमांच का केंद्रमधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।
- नई दिल्ली / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार - 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच श्री मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल ये पुरस्कार कुल 15 राज्यों की 45 पंचायतों व संस्थाओं को दिए गए।इसी के तहत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 27 पंचायतों को प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार कुल 9 विषयों के तहत दिया जाता है, जिनमें गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायत हरदीभाटा को सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपए पुरस्कार की राशि भी प्रदान की गई।
- -सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ का सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में होगा उन्नयनरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक आयोजित की गयी । बैठक में राज्य में सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। स्वास्थ्य मंत्री ने संचालक मंडल के सदस्यों से उच्च स्तरीय लैब निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति को जाना। श्री जायसवाल ने सिकल सेल मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं और सुलभ इलाज के लिए योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।गौरतलब है कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत शून्य से 40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर पोर्टल में इंट्री की जा रही है। बीते एक वर्ष के दौरान राज्य में योजना के अंतर्गच 1 करोड़ 32 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें सिकल सेल मरीजों की संख्या 15 हजार 385 है जबकि सिकल सेल वाहकों की संख्या 1 लाख 88 हजार है। राज्य शासन की तरफ से स्क्रीनिंग किए गए लोगों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं और चिन्हांकित मरीजों का निरन्तर फालोअप भी लिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं जरूरतमंदों को रक्त की भी आपूर्ति की जा रही है।
- -विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग देने जा रहा बड़ी राहतरायपुर / प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, लेकिन किसी कारणवश जिनका पंजीयन नहीं हो पाया है, उनकी कार्यस्थल में मृत्यु होने पर श्रमिक के आश्रितों को किसी तरह की आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाती थी। श्रमिकों की इन परेशानियों को देखते हुए श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर अब विभाग मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करने जा रही है। अभी तक निर्माणी श्रमिक के सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर 5 लाख, कार्यस्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता होने पर 2.50 लाख की सहायता राशि मिलती है। अब अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक के कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि आश्रितों को दी जाएगी।एक साल में 1502 निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को दी गई सहायता राशिजनवरी से लेकर नवंबर तक कुल 1502 निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ दिया गया है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर ऐसे निर्माणी श्रमिकों के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से की जा रही है।
- संभागायुक्त श्री कावरे ने की समीक्षा, पेंशन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण डीडीओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगीस्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जताई गहरी नाराज़गी, अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों को नोटिस देने के भी दिए निर्देशरायपुर /संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में लंबित पेंशन प्रकरणों पर आज विभागीय अधिकारियों और आहरण संवितरण अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक के निर्देशों अनुसार लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और अगले महीनें तक प्रगति दिखाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। संभागायुक्त ने आज की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। श्री कावरे ने आज जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, आबकारी, राज्य कर, सामाज कल्याण, कृषि आदि विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों पर कार्रवाई की गहन समीक्षा की। उन्होंने शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों को उनकी सेवा निवृत्ति से छह महीने पहले तैयार कर कोष लेखा पेंशन कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए ताकि प्रकरणों में सामान्य आपत्तियों जैसे नाम सुधार, दस्तावेज अपलोड करने जैसी आपत्तियों का समय पर निराकरण हो सके। श्री कावरे ने सभी अधिकारियों और आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने स्तर पर निराकरण कर पेंशन प्रकरणों के निपटारें में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सख्ती दिखाते हुए कहा कि शासकीय सेवा से रिटायर होने वाले सेवक को पेंशन का समय पर सही भुगतान आहरण संवितरण अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। प्रकरण के संबंध में किसी भी त्रुटि सुधार के लिए समय पर कार्रवाई कर पेंशन प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद लंबित ईडब्ल्यूआर प्रकरणों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश बैठक में दिए है।बैठक में संभागायुक्त ने जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में पेंशन प्रकरणों के लंबे समय से निराकरण नहीं होने पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराज़गी जताई। श्री कावरे ने लंबे समय से लंबित पेंशन प्रकरणों पर तेजी से कार्रवाई कर अगले महीने की समीक्षा बैठक में प्रगति दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों सहित आहरण संवितरण अधिकारियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।श्री कावरे ने बताया कि जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने वाली है, उनके दस्तावेजों या कार्मिक संपदा रिकार्ड में सुधार आहरण संवितरण अधिकारी के स्तर पर किया जा सकता है। ऐसे सभी शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण छह महीने पहले ही तैयार कर कोष लेखा पेंशन कार्यालय को भेजे जाये ताकि समय पर त्रुटि सुधार किया जा सके और सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। श्री कावरे ने बताया कि सेवानिवृत्ति हो चुके शासकीय सेवकों के कार्मिक संपदा रिकार्ड में सुधार संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन स्तर पर होगा। इसलिए ऐसे सभी प्रकरणों को विभाग तैयार कर संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन को भेंजे।
- रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीनी विवाद को लेकर आज सरे आम गोली चली। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातालाब के रविनगर क्षेत्र की है। फजिया मेमन नाम की एक महिला ने रवि नगर रोड पर जमीन खरीदी थी। जहां आज वे पटवारी के साथ जमीन का सीमांकन करने पहुंची। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे आरोपी हरदयाल सिंह वहां पहुंच गया। उसने खुद को जमीन का मालिक बताया। फिर बाउंड्रीवाल में गेट पर लगे फजिया के ताले को तोड़ दिया। विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हाथापाई के दौरान हरदयाल ने अपने दो नली बंदूक से हवा में फायरिंग कर दी। ।एएसपी सिटी लखन पटले ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज यहां पर एक भूमि का सीमांकन होना था। सीमांकन से पहले ही आरोपी हरदयाल सिंह मौके पर पहुंचा और प्रार्थिया जिसने सीमांकन के लिए अपील की थी, जब वहां पहुंची तो आरोपी हरदयाल सिंह ने जमीन का मालिकाना हक खुद को बताते हुए विवाद किया और इस दौरान उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग भी की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरदयाल सिंह को पूछताछ के लिए थाना लेकर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। आरोपी के पास से पुलिस ने बंदूक और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।
- - बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी ने आईडी ब्लास्ट में घायल 2 जवानों से मुलाकात कीबीजापुर। बीजापुर जिले के मूनगा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान भी बरामद किए हैं.। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट भी कर दिया। . इस घटना में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं.। घटना जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है.। एसपी जितेंद्र यादव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनगा के जंगल में DVCM दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कम्पनी नम्बर 2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू और अन्य 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद बुधवार की सुबह DRG की टीम को रवाना किया गया। मुनगा के जंगल में पूर्व से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया. जिसके बाद जवानों की जवाबी कार्यवाही में एक वर्दी धारी नक्सली ढेर हुआ । सर्चिंग के दौरान 9 mm का पिस्टल भी बरामद किया गया। सर्चिंग अभी भी की जा रही है। बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी ने आईडी ब्लास्ट में घायल 2 जवानों से मुलाकात की और घटना का जायजा लिया।
- बीजापुर । बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और हत्या कर दी है.। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है.। नक्सलियों ने मंगलवार की रात को कुटरू थाना क्षेत्र सोमनपल्ली बीजेपी नेता मान्डों राम कुड़ियाम की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया.। बीजेपी नेता की हत्या होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। .नक्सली बीजेपी नेता को घर से किडनैप कर ले गए । मान्डो राम कुड़ियाम भाजपा नेता है.। इसकी हत्या के बाद नक्सलियों के शव के ऊपर पर्चे भी छोड़े हैं। . इस पर नक्सलियों ने बीजेपी नेता पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है.। बीजापुर में हफ्तेभर के अंदर नक्सली पांच लोगों की हत्या कर चुके हैं। . नक्सलियों ने 6 दिसंबर को दो पूर्व सरपंचों की हत्या की थी। . इसके बाद एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा था। . दो दिन पहले एक महिला की उसके पति के सामने मर्डर कर दिया था और अब भाजपा नेता की हत्या कर दहशत फैला दी है.।
- रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने "शेपिंग ट्रुथ्स: द नेक्सस ऑफ मीडिया, आर्टीफिशियल इंटेलिजन्स, और ह्यूमन राइट्स" पर कार्यशाला की मेजबानी की। यह कार्यशाला अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित की गई थी। संविधान@75 श्रृंखला और सीजी-लर्न के अंतर्गत इस कार्यशाला का यह आयोजन किया गया।कार्यशाला में तीन विषयगत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मीडिया प्रणालियों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संगम और मानवाधिकारों पर इसके प्रभावों का अन्वेषण किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया कर्मी, एएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स के संकाय सदस्य और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।कार्यशाला की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) वी सी विवेकानंदन ने "मैन्युफैक्चरिंग कंसेंट: एआई- ड्रिवन एम्प्लिफिकेशन" विषय पर पहले सत्र के साथ की। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया बस तकनीकें हैं जो बातचीत को सुविधाजनक बनाती हैं। एआई सिस्टम को कुछ परिणामों के लिए अनुकूलित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह संवेदनशील या ध्रुवीकरण करने वाली सामग्री को प्राथमिकता देने के लिए भी शामिल किया जा सकता है। एआई की भूमिका इस संदर्भ में सबसे अधिक सगाई उत्पन्न करने वाली सामग्री को बढ़ावा देना है, हालांकि इसमें गलत सूचना, इको चैंबर और विविध कथाओं को बढ़ावा देने की क्षमता है, जिसे संरक्षित किया जाना चाहिए।"दूसरे सत्र में, श्री द टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व समन्वयक संपादक जॉन जोसेफ ने "एआई-ड्रिवन जर्नलिज्म: नैतिक रिपोर्टिंग के साथ नवाचार को संतुलित करना" विषय पर चर्चा की। उन्होंने सटीकता, निष्पक्षता और नैतिक मानकों को सुनिश्चित करने के लिए एआई और मानव निर्णय के बीच संतुलित साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि एआई-जनित जानकारी के मामले में स्पष्ट लेबलिंग होनी चाहिए ताकि जवाबदेही बनी रहे। उन्होंने कहा, "एआई हर उद्योग और क्षेत्र को बदल सकता है। इसलिए नैतिकता और पारदर्शिता महत्वपूर्ण हैं। एआई प्रक्रियाओं में मानव केंद्र में हैं। इसलिए, प्रौद्योगिकी को मानवता की सेवा करनी चाहिए, न कि इसके विपरीत।"अंतिम सत्र में, विश्वविद्यालय के लॉ एंड गवर्नेंस स्कूल के निदेशक डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने "डीप फेक्स और मीडिया मैनिपुलेशन" विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "डीप फेक्स मीडिया मैनिपुलेशन की व्यापक घटना में योगदान करता है। इसलिए, जनता को वह मीडिया सामग्री के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है जिसे वे उपभोग करते हैं।"इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया कर्मी, एएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स के संकाय सदस्य और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इससे प्रारंभ मे विश्वविद्यालच के विधी और मानवाधिकार केंद्र की प्रमुख डॉ किरण कोरी ने स्वागत किया। कार्यशाला का समन्वय संकाय सदस्य श्रीमती गरिमा पंवार और श्री अभिनव के शुक्ला ने किया ।यह कार्यशाला हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के समकालीन चुनौतियों और संवैधानिक मूल्यों के साथ जुड़ने के मिशन की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई थी।
- बिलासपुर, /ग्राम कलारतराई के बाकीघाट में गोयल क्रेशर द्वारा चल रहे अवैध उत्खनन के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों तथा मीडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर श्री तन्मय खन्ना आई.ए.एस सहायक कलेक्टर प्रभारी तहसीलदार कोटा एवं श्री राकेश ठाकुर नायब तहसीलदार कोटा द्वारा राजस्व विभाग की टीम बनाकर जांच किया गया । जांच टीम द्वारा लीज का दस्तावेज, माइनिंग प्लान, नक्शा, रॉयल्टी पेपर आदि की मौके पर उपस्थित होकर जांच की गई ।
- दुर्ग / जिले के नगर पालिका परिषद जामुल अंतर्गत उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 10 करोड़ 78 लाख 85 हजार रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 43 कार्य के लिए 7 करोड़ 44 लाख रूपए, अधोसंरचना मंद अंतर्गत 09 कार्यों के लिए 3 करोड़ और विधायक निधि अंतर्गत 02 कार्य के लिए 30 लाख रूपए की लागत राशि शामिल है। समारोह में नगर पालिका परिषद ने उप मुख्यमंत्री श्री साव का लडडू से तौलकर स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जामुल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत फुटकर व्यापारी समृद्धि हेतु श्रीमती आशा सूर्यवंशी, श्री विषम्भर यादव तथा श्रीमती संगीता पटेल को क्रमशः 20-20 हजार रूपए राशि का चेक वितरण किया गया। अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा की आज का भूमिपूजन ऐतिहासिक पल है। शासन ने नगरीय निकाय जामुल को आवश्यकता से अधिक राशि विकास के लिए दिया है।इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार, नगर पालिका परिषद जामुल के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पार्षद श्री चुम्मन वर्मा, प्रभारी लोक निर्माण विभाग श्री खम्मन ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -युवाओं को देंगे जाॅब ऑफर लेटर, नव उद्यमी महिलाओं का करेंगे सम्मानरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित को-वर्किंग स्पेस "आरंभ", इनोवेशन सेंटर, "इनोवेट" एवं बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण 11 दिसंबर को करेंगे। साथ ही युवाओं को जाॅब ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। नव उद्यमी महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री एवं वन एवं जलवायु मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, महापौर श्री एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डोमेश्वरी वर्मा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल छगन चौबे, नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, नगर पालिक निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री जितेंद्र अग्रवाल के तौर पर मौजूद रहेंगे।उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में को-वर्किंग स्पेस "आरंभ" का जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं इनोवेशन सेंटर, "इनोवेट" का भाठागांव अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में निर्माण किया गया है। पंडरी, अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया गया है।
-
भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस के घटक में नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारी के रुप में निवासरत् परिवारों एवं वरिष्ठ नागरिकजन, दिव्यांगजन हेतु विभिन्न परियोजना स्थल एनार स्टेट खम्हरिया, वार्ड क्रमांक 01 सूर्याविहार के पीछे खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे खम्हरिया, स्वप्निल बिर्ल्डस कुरूद, कृष्णा इंजिनियरिंग कॉलेज के पीछे, खम्हरिया, आम्रपाली हाऊसिंग बोर्ड, अविनाश मेट्रोपॉलिश कोहका, ग्रीनवेली खम्हरिया अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है।
उक्त स्थलों पर आवास आबंटन हेतु कुल 1018 आवेदन प्राप्त हुये है। आवेदनों की सूची अपूर्ण दस्तावेज एवं पूर्ण दस्तावेज संलग्न कर आवेदन जमा किये आवेदकों की सूची दावा-आपत्ति हेतु मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा की जा रही है, जिसकी 15 दिवस समाप्ति पश्चात् अंतिम तिथि 16.12.2024 निर्धारित की गयी है। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा। अंतिम तिथि का इंतजार ना करें कार्यालय अवधि में आकर के दावा आपत्ति के संबंध में अपना निराकरण करवा लेवे।
- -
जिला प्रशासन का "आरंभ" तैयार
नवउद्यमी बोले-महानगरों की तर्ज पर शहर के बीच में मिला वर्किंग स्पेस
प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग रूम समेत कैफेटेरिया की सुविधा
रायपुर। नव उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस "आरंभ" से युवाओं को स्टार्टअप में बड़ी मदद मिलेगी। सर्वसुविधा युक्त इस उपयुक्त स्थान में बैठकर युवा अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों में पहुंचा सकेंगे। यहां प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग के लिए भी अलग-अलग स्पेस है। साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था के साथ कैफेटेरिया की व्यवस्था है।
वर्तमान में कई स्टार्टअप कंपनियां सर्वसुविधा युक्त को-वर्किंग स्पेस में बैठकर अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगे हुए है। सोशल सेलर टेक्नोलाॅजी कंपनी से जुड़ी सुश्री अर्पिता हरिहरनो का कहना है कि यह को-वर्किंग स्पेस स्टार्ट के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यहां पर हर तरह की सुविधाएं एक आॅफिस जैसा उपलब्ध है। मीटिंग के लिए, अलग से केबिन की सुविधा भी है। अच्छे वातावरण के बीच में यह स्थान है और इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिल रही है। इस नवाचार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शहर के बीच में इस तरह की सुविधा देने के लिए आभार जताते है। इस वर्किंग स्पेस में कंपनी के स्टाॅफ भी बैठकर बेहतर तरीके से काम-काम कर रहे हैं।
किराए के ऑफिस से बेहतर हैं को-वर्किंग स्पेस, महानगरों जैसा ऑफिस है तैयार
स्टार्टअप शुरू करने वाले श्री सुमीत जैन बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार महानगरों की तर्ज पर युवाओं के लिए वर्किंग स्पेस तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही महानगरों जैसे ऑफिस तैयार किया गया है। वे कहते हैं कि शहर के बीच में ऐसे वर्किंग स्पेस हमारे के लिए बहुत ही फायदेमंद है और शांत वातावरण के बीच में एक बेहतर माहौल में हमें काम करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही किराए के ऑफिस से बेहतर यह आॅफिस है। जहां किसी भी तरह का कोई भी चीज खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है। टेबल, कुर्सी से लेकर सबकुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
जानें आरंभ में क्या-क्या मिल रही सुविधाएं
मीटिंग के लिए मिनी आडिटोरियम बनाए गए है। जहां पर टेबल-कुर्सी भी उपलब्ध है। मीटिंग रूम की सुविधा, वीडियो शूटिंग रूम, कैफेटेरिया, पार्किंग स्पेस कार एवं बाइक, प्राइवेट केबिन, हाईस्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरा, फायर सिक्योरिटी, एसी। - रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में 10 दिसंबर को 15 हजार 316 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 2 हजार 583 किसानों से 23 करोड़ 44 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 53 हजार 498 किसानों से 02 लाख 23 हजार 419 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानांे से अब तक 539 करोड़ 43 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
-
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 4 कार्यो के लिए 20 लाख 19 हजार 300 रूपए स्वीकृत किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मतवारी में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर के पास किचन शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम चिरपोटी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 99 हजार 767 रूपए, ग्राम कोकड़ी में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख 09 हजार 535 रूपए, ग्राम करगाडीह के वार्ड-2 आबादी पारा में सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 09 हजार 998 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। -
- पेंशन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करें
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन के लंबित आवेदनों के विभागीय निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रकरण लंबे अवधि तक लंबित न रखकर समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सारथी पोर्टल में दर्ज लंबित प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिले में नगरीय निकायों एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी नगर निगम आयुक्तों को नये प्रस्तावित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण/अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। निर्वाचन प्रशिक्षण का शेड्युल तैयार कर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता, मानक एवं मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिये संचालित परख योजना की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को जिले में इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत सभी स्कूली बच्चों का अपार आईडी कार्ड बनवाने कहा। इस आईडी से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों का परीक्षा नजदीक आ रहा है। ऐसे में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने 10वीं एवं 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट लाने विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रावासों का निरीक्षण करने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में सिंचाई विभाग के केनाल एवं औद्योगिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है। संबंधित एसडीएम एवं निकाय के अधिकारी अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में 70 प्लस आयु वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विकासखण्डवार एवं नगरीय निकायवार जानकारी ली। उन्होंने अभियान के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने एवं पंेशन व महतारी वंदन योजना से भी विलोपित करने के निर्देश दिए। नॉन डीबीटी हितग्राहियों की जांच करने और आधार अपडेशन कार्य में प्रगति लाने को कहा।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने पेंशन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। सभी विभाग प्रमुखों को सेवानिवृत्ति अधिकारी-कर्मचारियों के विभागीय जांच को त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विभागों का चक्कर न लगाना पड़े। इसे गंभीरता से करें। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह व श्री मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं नगर निगमों के सभी आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। -
कच्चे घर की मुश्किलों से मिली निजात
हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार
बिलासपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को स्वयं का पक्का आशियाना मिल रहा है। योजना के तहत पक्का घर मिलने से लोगों को कच्चे घर की मुश्किलों से निजात मिल रही है। हितग्राहियों ने पक्का घर देने के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
धुरीपारा मंगला की रहने वाली श्रीमती चम्पा रजक का स्वयं का पक्के घर का सपना अब पूरा हो गया है, सरकार से मिली मदद से उनका पक्का घर बनाकर तैयार है। श्रीमती चम्पा ने बताया कि पहले कच्चे घर में बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती थी ,लेकिन अब पक्का घर बन जाने से इन सब मुश्किलों से छुटकारा मिल गया है। चम्पा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से हम जैसे गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो पा रहा है। धुरीपारा की ही रहने वाली श्रीमती महेत्रीन बाई श्रीवास और श्रीमती मंजरी श्रीवास ने बताया कि पहले उनकी एक छोटी सी झोपडी थी जिसमें वे अपने परिवार के साथ रहते थे ,कच्चा घर होने से कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं, लेकिन अब पक्का घर बन जाने से उन्हें काफी राहत है, पक्का घर बनने से उन्हें घर की साफ सफाई के लिए ज्यादा समय नहीं देना पड़ता और वे अपने समय का उपयोग दूसरे कामों में कर पाती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार की इस योजना से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत शहर में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर दिया जा रहा है। - -उद्यमी बोले- लग्जरिस सुविधाओं और सपनों का मिला वर्कस्पेस-स्टार्टअप के लिए किफायती दरों में युवाओं को मिलेगा प्राइवेट केबिन और शेयरिंग प्लेटफाॅर्मरायपुर । देश के टायर टू सिटी में शामिल रायपुर में पहली बार इनोवेशन सेंटर, इनोवेट के माध्यम से नव उद्यमियों का भविष्य संवरेगा। स्टार्टअप के लिए यहां युवाओं को किफायती दरों में प्राइवेट केबिन और शेयरिंग प्लेटफाॅर्म मिल सकेगा। 300 सीटर स्पेस के माध्यम से बिजनेस को नए आयाम में पहुंचा सकेंगे। अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में लगभग एक करोड़ की लागत से भव्य इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। पहली बार स्टार्टअप एसोसिएशन की स्थापना राज्य में हो रही है। जिससे नए विचारों को मंच मिलेगा। साथ ही युवाओं को नवाचारों से जुड़ने व अपनी प्रतिभा व बौद्धिक संसाधनों को साझा करने का अवसर मिल सकेगा। इनोवेटिव के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नई दिशा मिल सकेगी।इनोवेट के माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने वाले श्री अलिशेर राइन बताते हैं कि इनोवेट खुलने से आॅफिस ढूंढने और सेटअप तैयार करने में कोई समस्या नहीं आई। सर्वसुविधा युक्त एक आॅफिस सेंटर मिल गया। जहां पर फाउंडर मेंबर और स्टाॅफ को बैठने की सुविधा है। साथ ही फ्री वाई-फाई, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट जैसे अनेक सुविधाएं मिली है। यहां का वातावरण भी बेहतर है और शहर के बीच में एक ऐसा आॅफिस मिलने से सुविधाओं की कोई कमी भी नहीं रहेगी। यह सुविधाएं काफी लग्जरिंयस है और ऐसी सुविधाएं किसी बड़े शहरों में ही देखने को मिलता है।प्राइवेट केबिन और शेयरिंग केबिन की सुविधाइनोवेट में प्राइवेट रूम बनाए गए हैं, जहां पर फाउंडर चेंबर से लेकर स्टाॅफ चेंबर तैयार किए गए है। इस सर्वसुविधा युक्त प्राइवेट रूम में हाईस्पीड वाई-फाई भी मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इनोवेट कैंपस को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं शेयरिंग रूम में अलग-अलग स्पेस हैं, जहां कोई भी युवा उस वर्क स्पेस का लाभ ले सकते हैं। इनोवेट में मीटिंग हाॅल भी बनाए गए है।मनोरंजन के साधन भी तैयारइनोवेट में युवाओं के लिए मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है। यहां अलग से गेम जोन भी तैयार किया गया है। साथ ही कैफेटेरिया की सुविधा और पार्किंग की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। जिससे युवा कुछ पलों को मनोरंजन में भी बीता सकेंगे।
- -कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से-कृषि मंत्री श्री नेताम करेंगे शुभारंभ, वित्त मंत्री श्री चौधरी करेंगे अध्यक्षतारायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली का तीन दिवसीय 32वां वार्षिक सम्मेलन 11 से 13 दिसम्बर, 2024 तक ‘‘उच्च, सतत और समावेशी विकास के लिए कृषि का डिजिटलीकरण’’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास और पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, नाबार्ड छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. पी.के. जोशी, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली के सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. पी.एस. बिरथल एवं राष्ट्रीय जैव स्टै्रस प्रबंधन संस्थान, बरौंडा, रायपुर के निदेशक डॉ. पी.के. घोष उपस्थित रहेंगे।कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली एक पंजीकृत सोयायटी है जो 1987 में अस्तित्व में आई और वर्तमान में भारत और विदेश में इसके 1200 से अधिक आजीवन सदस्य हैं। संघ कृषि अर्थशास्त्र, नीति विश्लेषण और ग्रामीण विकास में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बेहतर बनाने में योगदान देता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष ख्यातिलब्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. पी.के. जोशी हैं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. हुलास पाठक ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों को एक मंच में लाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और टिकाऊ व समावेशी विकास के लिए नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करना है।11 से 13 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित इस तीन दिवसीय 32वीं वार्षिक सम्मेलन में कृषि अर्थशास्त्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों द्वारा ‘‘टिकाऊ खेती के लिए स्मार्ट एग्री-टेक’’, ‘‘कृषि-विपणन में डिजिटल परिवर्तन’’, ‘‘शासन और संस्थागत समार्थन’’ जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में भारत के अग्रणी कृषि अर्थशास्त्री, जिनमें डॉ. पी.के. जोशी, डॉ. प्रताप एस. बिर्थल, डॉ. मृत्युन्जय, डॉ. डी.के. मरोठिया, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. चेंगप्पा, डॉ. आर.एस. देशपाण्डेय, डॉ. सीमा बाठला, डॉ. स्मिता सिरोही, डॉ. सिरिषा सहित देश विदेश के अन्य 350 से अधिक प्रतिष्ठित कृषि अर्थशास्त्री एवं ग्रामीण विशेषज्ञ, शोधकर्ता, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं नौ तकनीकी सत्रों में अपने-अपने विचार रखेंगे। यह वार्षिक सम्मेलन कृषि क्षेत्र में हो रहे शोध और नीतिगत विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कृषि और ग्रामीण विकास में नई संभावनाओं को उकेरने में व नीति निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
-
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता अनेक महापुरुषों के लिए दार्शनिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक शिक्षक रही है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। गीता में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का दिन है।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाला साहब देवरस जी व्यवहार कुशल एवं नेतृत्व क्षमता के धनी थे। बालासाहब देवरस जी के विचार थे कि हम सभी के मन में सामाजिक विषमता के उन्मूलन का ध्येय अवश्य होना चाहिए। हमें लोगों के सामने यह बात स्पष्ट रूप से रखनी चाहिए कि विषमता के कारण हमारे समाज में किस प्रकार दुर्बलता आई और उसका विघटन हुआ। उसे दूर करने के उपाय बताने चाहिए तथा इस प्रयास में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। बाला साहब देवरस जी ने कहा था कि हम सभी को आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है. यह समय है कि हम हर प्रकार की नकारात्मकता छोड़ एक नए मार्ग का निर्माण करें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन् 1975 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल की घोषणा कर मीसा जैसे काले कानून के अन्तर्गत अनेक लोगों को जेल में डाल दिया। बाला साहब देवरस जी की प्रेरणा एवं सफल मार्गदर्शन में विशाल सत्याग्रह हुआ और 1977 में आपातकाल समाप्त हुआ। बाला साहब देवरस जी के द्वारा की गई निःस्वार्थ भाव से देश व मानवता की सेवा हम सभी को सदैव मानवसेवा की प्रेरणा देती है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सहकारिता विभाग के चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र-मुख्यमंत्री ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और अपेक्स बैंक की शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ-अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नई पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभाररायपुर // हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ शासकीय नौकरियों में भर्तियां कर रही है। पिछले एक साल में ही 9 हजार से अधिक पदों पर हमने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रदेश के आम युवाओं का सपना अब पूरा हो रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सहकारिता विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 334 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती का यह संकल्प दोहराया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के तमनार और जशपुर जिले के बगीचा में अपेक्स बैंक की दो नवीन शाखा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की नवीन शाखा गढ़पुलझर और सिरपुर का वर्चुअल शुभारंभ और अपेक्स बैंक के नवीन शाखा भवन जशपुर का वर्चुअल लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने अनाज के भंडार लोगों के लिए खोल दिए, परोपकार की यही भावना हम सभी के भीतर होनी चाहिए। श्री साय ने अमूल का उदाहरण देते हुए युवाओं को सहकारिता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने प्रवास के दौरान सहकारिता को लेकर अमूल्य सुझाव दिये, जिसे हम कार्यान्वित कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि सहकारिता का संबंध किसानों से है और हमें साथ मिलकर उनके जीवन में समृद्धि लानी है। उन्होंने सहकारी और अपेक्स बैंक की नई शाखाएं खुलने पर क्षेत्र के किसानों को अपनी शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहकारिता की भी बड़ी भूमिका होगी और इसमें आप सभी का योगदान अग्रणी रहेगा। श्री साय ने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं के मन में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भय या संशय नहीं होना चाहिए, अब किसान, मजदूर के बेटे-बेटियों की प्रतिभा को सम्मान मिलेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता का क्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है, यह आप सभी को समझना होगा। किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने की दिशा में आप सभी काम करें। उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखाएं खुलने से किसानों को बड़ी सहूलियत मिलेगी और हम इस दिशा में आगे भी काम करेंगे।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 1 साल के भीतर 19 विभागों में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, आप सभी अपनी सेवा भी इसी ईमानदारी के साथ करें और आम आदमी के जीवन को खुशहाल बनाने समर्पित होकर कार्य करें।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सहकारिता विभाग के फील्ड ऑफिसर कार्यालय सहायक, समिति प्रबंधक समेत 334 पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्रकार सभी चयनित युवाओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह हम सभी के जीवन के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नई पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आयुक्त सहकारिता श्री कुलदीप शर्मा, के. एन. कांडे प्रबंध संचालक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -आदिवासी समाज के विराट वीर मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय-महिला सदन और पेयजल व्यवस्था के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा-नवा रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमारायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की 167 वी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इतिहास में वही याद रखे जाते हैं, जो कठिन परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़े होते है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि शहीद वीरनारायण सिंह ने भूख के खिलाफ जो संघर्ष छेड़ा, उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी रखा है। देश को खाद्य सुरक्षा का सबसे बढ़िया माडल छत्तीसगढ़ ने दिया। हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखे पेट न सोये। छत्तीसगढ़ में हमने धान खरीदी का एक व्यवस्थित माडल तैयार किया, जिसकी देश भर में प्रशंसा हुई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छत्तीसगढ़ में आगामी पांच सालों के लिए लागू कर राज्य के 68 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न दे रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें आज बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर में आयोजित आदिवासी समाज के विराट वीर मेला में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और जनजातीय समुदाय के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर मुख्य मार्ग से राजा राव बाबा स्थल तक पहुंचने हेतु पहुंच मार्ग एवं आवश्यकतानुसार पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी। मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था हेतु 20 लाख रूपये और महिला सदन निर्माण के लिए 30 लाख रूपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर के इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायणसिंह की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी बात कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जीआर राणा द्वारा लिखित ‘‘नेक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ पुस्तक का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि हमने 25 दिसम्बर 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए दिये। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हम 3100 रुपए क्विंटल की दर से कर रहे है, जो देश में सर्वाधिक है। पिछले सीजन में हमने 145 लाख मीट्रिक टन की रिकार्ड धान खरीदी की। किसानों को कुल 49 हजार करोड़ रुपए की राशि दी गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों 5500 रूपए प्रति मानक बोरा संग्रहण पारिश्रमिक दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना आरंभ की है, इससे पहली बार इनकी बस्तियों में अच्छी सड़कें, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हुई हैं। साथ ही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से हमारे 6 हजार 691 जनजातीय गांवों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हम छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं और इसका विजन भी तैयार कर लिया है।इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशा राम नेताम, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री नंदकुमार साय, पूर्व राज्य अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री जीआर राणा, पूर्व विधायक श्री विधायक श्री प्रीतम साहू, जनप्रतिनिधि श्री राकेश यादव, श्री पवन साहू एवं समाज के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





.jpg)





















.jpg)