- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्य स्वीकृत-छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 12 कार्य मंजूररायपुर । छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा लोरमी के विधायक श्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से सरकार ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए प्रदेशभर में 253 कार्यों के लिए 18 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन कार्यों से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय जरूरतों की पूर्ति भी होगी।प्राधिकरण द्वारा जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीसी सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, प्रतीक्षालय शेड निर्माण, सिंचाई कूप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, रंगमंच निर्माण तथा नाली निर्माण के साथ ही उन्नयन एवं मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इन कार्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से न केवल ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरीउप मुख्यमंत्री तथा लोरमी के विधायक श्री अरुण साव क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनकी पहल पर ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एमसीएच की मरम्मत और उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। लालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दस लाख रुपए और डोंगरीगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आठ लाख रुपए भी मरम्मत और उन्नयन कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने में सहायता मिलेगी।गांवों की भीतरी सड़क अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए भी प्राधिकरण द्वारा राशि मंजूर की गई है। सीसी रोड के निर्माण के लिए लोरमी क्षेत्र के सिलतरा (गाड़ाटोला) और डिंडौरी (चि.) में प्रत्येक में सात लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। फुलवारी कला में सीसी रोड के लिए दस लाख 40 हजार रुपए और गुरुवाईन डबरी में 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बघनीभांवर, बघर्रा और जमुनाही में भी सीसी रोड हेतु प्रत्येक गांव के लिए आठ लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। प्राधिकरण ने लोरमी स्थित जनपद पंचायत कार्यालय की मरम्मत और उन्नयन के लिए 12 लाख रुपए तथा गुरुवाईन डबरी में नाली निर्माण के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जारी की राशिरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 166 नगरीय निकायों को कुल 66 करोड़ छह लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख रुपए और 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। नगरीय निकायों के विकास और नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ये राशि प्रदान की गई है। वार्डों के विकास और आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए इस निधि का उपयोग किया जाएगा।नगरीय निकायों को जारी की गई पार्षद निधि की यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित कुल निधि का 50 प्रतिशत है। इससे पहले इस वर्ष जुलाई में भी निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपए का आवंटन जारी किया गया था। पार्षद निधि के रूप में नगर निगमों में प्रत्येक वार्ड के लिए छह लाख रुपए, नगर पालिकाओं में प्रत्येक वार्ड के लिए साढ़े चार लाख रुपए और नगर पंचायतों में प्रत्येक वार्ड के लिए तीन लाख रुपए प्रावधानित है।उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव से हाल ही में विभिन्न नगरीय निकायों के पार्षदों ने मुलाकात कर पार्षद निधि की राशि जारी करने की मांग की थी। श्री साव ने उनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग को पार्षद निधि जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नगरीय निकायों को इस निधि का उपयोग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करने को कहा है। साथ ही सभी कार्यों का क्रियान्वयन वार्डों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्षदों की अनुशंसा से करने के निर्देश दिए हैं।श्री साव ने उम्मीद जताई है कि पार्षद निधि के माध्यम से वार्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकार का उद्दे श्य सभी को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पार्षद निधि से कराए जाने वाले सभी कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
- -मुख्यमंत्री ने जिले में 192 करोड़ 8 लाख 69 हजार रूपए के 242 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन-कुल 41 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए के 122 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150 करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपए के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 531 आवासों की स्वीकृति एवं 10 हितग्राहियों को सौंपे चाबी, पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत 2 गांवों किया सम्मानरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 10 दिसंबर को शहीद वीरनारायण सिंह जी के जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के 192 करोड़ 8 लाख 69 हजार रूपए के 242 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 41 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए के 122 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150 करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपए के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 531 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं 10 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपें। साथ ही पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत दो ग्राम पंचायत ब्लदाकछार एवं अवराई का सम्मान किया गया साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 13 युवाओं को सम्मान पत्र सौंपा गया है। मुख्य मंच से मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों का साल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,टंक राम वर्मा, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, कलेक्टर दीपक सोनी पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे
- -चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा-संभाग के सभी जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर एवं मास्टर ट्रेनर हुए शामिलरायपुर / राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में आज राज्य निर्वाचन आयोग अटल नगर नवा रायपुर के कार्यालय में रायपुर संभाग के सभी जिलो के निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अद्यतन नियमों और निर्देशों की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियो को दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, और नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) ने भाग लिया।प्रशिक्षण सत्र में निर्वाचन संचालन की नवीनतम प्रक्रियाओं, आदर्श आचार संहिता, नामांकन, मतदान प्रक्रिया, मतगणना, और परिणाम घोषणा से संबंधित निर्देशों को विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उपस्थित सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित और जागरूक किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी अभ्यर्थी का प्रस्तावक वही व्यक्ति हो सकता है जो, महापौर या अध्यक्ष के निर्वाचन के मामले में नगरपालिका के किसी भी वार्ड में और पार्षद के निर्वाचन के मामले में संबंधित वार्ड में निर्वाचक के रूप में दर्ज हैं। नामनिर्देशन पत्र के साथ या उससे पहले प्रतिभूति निक्षेप राशि पदवार जमा किया जाना अनिवार्य है। पार्षद के स्थान के लिये नामनिर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने के लिए पात्र होगा यदि उसकी आयु 21 वर्ष हो चुकी हो, और महापौर या अध्यक्ष पद के लिये नामनिर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने के लिये वही पात्र होगा जिसकी आयु 25 वर्ष हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति एक से अधिक वार्डो से पार्षद के स्थान के लिए अभ्यर्थी के रूप में खड़ा होने के लिये हकदार नहीं है। कोई व्यक्ति महापौर/अध्यक्ष एवं पार्षद दोनों के लिए अभ्यर्थी हो सकता है एवं प्रत्येक पद हेतु निर्धारित प्रतिभूति राशि पृथक से जमा करना होगा। दोनों पद पर विजयी होने पर किसी एक पद से त्याग देना होगा। कोई व्यक्ति अधिकतम दो नामनिर्देशन-पत्र प्रस्तुत कर सकता है।निर्वाचन कार्याे की रूपरेखा जिसमें मतदान पूर्व की तैयारी, मतदान दिवस तथा मतदान पश्चात किये जाने वाले जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान केंद्र का गठन, निर्वाचन सामग्री का वितरण, मतगणना स्थल का चयन, सिक्यूरिटी प्लान तैयार करना, नामनिर्देशन प्राप्ति, मतपत्रों का मुद्रण, परिवहन व्यवस्था, निर्वाचन हेतु विभिन्न स्तर पर कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र द्वारा मतदान हेतु सुविधा केन्द्र, नामनिर्देशन प्राप्ति, संवीक्षा एवं प्रतीक आबंटन एवं नामनिर्देशन पत्रों की प्राप्ति हेतु कार्यालय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं बेरिकेटिंग किये जाने के साथ-साथ निर्वाचन व्यय लेखा संधारण एवं प्रस्तुतिकरण संबंधी जानकारी प्रशिक्षण में दिया गया।इसी तरह प्रेक्षक की नियुक्ति, मतदान दिवस की तैयारी, पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान समाप्ति की विधिवत घोषणा, मतगणना हेतु आवश्यक प्रावधान, गणना का अंतिम परिणाम पत्र तैयार करने, निर्वाचन की घोषणा तथा निर्वाचन प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी दी गई।पंचायत चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण में बताया गया कि विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों को चार-पांच समूहों में बांटते हुए प्रत्येक समूह की पंचायतों में पंच तथा सरपंच पद के नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के उद्धेश्य से एक ऐसा प्रमुख स्थान/केन्द्र छांटा जाए जहां हाट बाजार लगता हो, कोई उपयुक्त शासकीय भवन (शाला या अन्य कार्यालय) हो, पुलिस थाना या चौकी हो तथा जहां आने-जाने के लिए सुगम मार्ग और यातायात के साधन सुलभ हो।कुलसचिव एवं मास्टर ट्रेनर श्री सुनील शर्मा ने नगरीय निकाय हेतु,आयोग के उप सचिव श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पंचायत चुनाव के नियम निर्देशों की जानकारी प्रशिक्षण में प्रदान की। साथ ही मास्टर ट्रेनर राकेश डेढ़गवें ने जिला स्तरीय ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मतपेटियों के खोलने और बंद करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और निर्वाचन के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी आवश्यक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर उपसचिव डॉ. नेहा कपूर एवं डॉ. अनुप्रिया मिश्रा ने भी अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी।
- -सौर ऊर्जा से जगमग होंगे जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल-23 स्थानों में 50 से अधिक सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी-पर्यटकों को मिलेंगी सुविधा, पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षा को भी मिलेगा बढ़ावारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से अधिक नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी,मावली माता मंदिर सिंगारपुर ,महामाया मंदिर तरेंगा,दुमनाथ मंदिर रामपुर ,विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत सिध्दखोल वॉटर फॉल,अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट,बारनवापारा सेंचुरी तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान,जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर धोबनी,खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है। उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है।
- -खरीदी व्यवस्था का लगातार की जा रही है मॉनीटरिंग-राज्य में अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी-धान खरीदी के एवज में 8.28 लाख किसानों को 8973.24 करोड़ रूपए का भुगतान-मिलर्स द्वारा धान उठाव शुरू, आज दूसरे दिन तक 15 हजार मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव-शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 8.28 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 8973 करोड़ 24 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 1.22 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके विरूद्ध 15 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 10 दिसम्बर को 78387 किसानों से 3.02 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93197 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 94280 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
- -उत्तरप्रदेश के दो मंत्रियों ने पवित्र गंगा जल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया-महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में राज्य सरकार पंडाल लगाएगी, लोगों के ठहरने - भोजन की व्यवस्था रहेगीरायपुर / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री श्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है। वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है। आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है। हम महाकुंभ में जरूर आएंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक है। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था हेतु महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए भूमि आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से किया है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने बलिदान दिवस पर किया नमनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। वे सोनाखान के ज़मींदार परिवार से थे लेकिन उन्होंने आदिवासियों, किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अनाज गोदाम से अनाज निकालकर गरीबों में बांट दिए। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में उनकी गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी।
- -जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंगरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू को दुर्ग, श्रीमती ऋचा शर्मा को रायपुर, श्री मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव श्री रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव श्री अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव श्री प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव श्री अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव सुश्री आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव श्री रजत कुमार को रायगढ़, सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव श्री एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव श्री अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव श्री भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव श्री एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।सचिव सुश्री शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव श्री यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव श्री भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त श्रीमती किरण कौशल को सक्ती, संचालक श्री सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक श्री सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव श्री जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव श्री सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक श्री रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
- -डॉक्टरों और परिजनों ने बताया अभ्यर्थी सिकल सेल से था ग्रसित-पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के साथ शव भेजा गया गृहग्राम, जिला प्रशासन के अधिकारी भी गए हैं साथ-अंतिम संस्कार के लिए दी गई सहायता राशि, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान किया जाएगा 10 लाखरायगढ़ /बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 09 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता श्री अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील - अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया।अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजुद चिकित्सको द्वारा प्रारंभिक जांच पश्चात् पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी दिक्क्त हो रही थी। अभ्यर्थी का SPO2 ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत परंतु डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन प्रदाय के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रदाय करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रिफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया जिसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशषज्ञो की टीम के द्वारा समुचित ईलाज किया गया। परंतु अभ्यर्थी की स्थिति अति गंभीर होने के कारण दिनांक 09 दिसंबर 2024 को रात्रि 11:35 बजे मृत्यु हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सको के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था।दिनांक 10 दिसंबर 2024 को प्रातःकाल में परिजनो की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।
-
बड़ा दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर, भिलाई में 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन
भिलाई/ जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवीजी द्वारा 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन 10 से 20 दिसम्बर 2024 तक शाम 6 से रात 8 बजे तक बडा दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर भिलाई में किया जा रहा है। प्रवचन के पहले दिन देवीजी ने वेद और शास्त्रों के प्रमाण सहित बताया कि 84 लाख प्रकार की योनियो में मनुष्य शरीर सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि भगवान ने मनुष्यो को ज्ञान शक्ति दी, कर्म करने की शक्ति प्रदान की, जिससे ईश्वर रूपी अंश को जाना जा सकता है। अगर मनुष्य देह पाकर ईश्वर रूपी आनंद को प्राप्त नही किया तो मनुष्य शरीर छूटने पर 84 लाख प्रकार की हीन योनियों में भटकना पड़ेगा। विश्व का प्रत्येक जीव एकमात्र आनंद ही चाहता है। वह आनंद कहाँ है? कैसे मिलेगा? इसी के लिए अनवरत् प्रयासरत् है। क्योंकि जीव ईश्वर का अंश है।
रामायण में भी कहा गया है- ‘‘ईश्वर अंश जीव अविनाशी, चेतन अमल सहज सुख राशि।। और वेदों के अनुसार ‘‘रसो वै सः“ अर्थात ईश्वर ही आनंद है वही रस है। इसीलिए प्रत्येक जीव ईश्वर का सनातन अंश होने के कारण अनादिकाल से आनंद की खोज में लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वेद कहते हैं कि विश्व का प्रत्येक जीव आस्तिक है। इस उक्ति को एक उदाहरण के माध्यम से समझाया गया जैसे कोई नवजात शिशु है, वह जन्म लेते ही पहले रोता है क्योंकि जन्म के समय जो कष्ट होता है उसे वह नहीं चाहता इसलिए रोकर उस दुःख को दूर करने का प्रयास करता है। ऐसे ही किसी विद्यार्थी से पूछा जाए कि तुम पढ़ाई क्यों कर रहे हो वह कहेगा कि परीक्षा में पास हो जाए हमारी अच्छी जॉब लग जाए। फिर पूछा जाए इससे तुम्हें क्या मिलेगा? वह कहेगा सुख मिलेगा खुशी मिलेगी तो यह सब सुख, खुशी, हैप्पीनेस, शांति आदि ईश्वर के ही पर्यायवाची शब्द है। अतः यह निर्विवाद सिद्ध होता है कि हम सभी जीव केवल ईश्वर को ही चाहते हैं क्योंकि हम प्रतिक्षण सुख पाने की होड़ में लगे हुए हैं। परंतु इसके विपरीत हमारे वेद यह भी बताते हैं, कि विश्व का प्रत्येक जीव नास्तिक है यह महान आश्चर्य है और कैसे है? यह आगे प्रवचन में बताया जाएगा। प्रवचन श्रृंखला धारावाहिक होने से प्रतिदिन सुनना अनिवार्य होगा।
-
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से 10 बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई, चर्चा के दौरान सभी सदस्यो ने अपने-अपने सुझाव साझा किए। जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई के संपत्ति की सुरक्षा हेतु 01 सिनियर गार्ड (सहायक सुरक्षा अधिकारी) एवं 99 सुरक्षा गार्ड कुल 100 की वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सभी सदस्यो ने अपरी राय देते हुए निविदा के नियम-शर्तो का परीक्षण किये जाने के साथ वर्तमान निविदा को याथवत रखते हुए अगली निविदा होने तक कार्य में वृद्वि की गई है।
इसी तारतम्य में अभिमत/आपत्ति/अनापत्ति प्रदाय करने जांच प्रतिवेदन में भूमि खसरा नम्बर 1558/1 रकबा 82300 हेक्टेयर मे से 7500 वर्ग फूट भूखण्ड आवासीय क्षेत्र है किन्तु खेल मैदान होने के कारण उसमें आपत्ति लगाया गया है। अभिमत (आपत्ति/अनापत्ति) जांच प्रतिवेदन में खसरा नम्बर 208 रकबा 25.52 हेक्टेयर मे से 9100 वर्ग फूट भूखण्ड आवेदित स्थल पंडित दीनदयालपुरम आवासीय योजना के स्वीकृत अभिन्यास में स्थल चिन्हांकित है, उक्त भूमि का पुनः स्थल निरीक्षण करने सहमति दी गई है। रा.प्र.क्र. 202412101600004 अ-19 (1) आबंटन किये जाने के संबंध में खसरा नम्बर 1253 रकबा 17.3360 हेक्टेयर मे से 7500 वर्ग फूट भूखण्ड को समाज हित में आबंटन की मांग किया गया था। जो आवासीय क्षेत्र है, किन्तु खेल मैदान होने के कारण आपत्ति किया गया है।
जोन 03 सीवर लाईन, चेंबर निर्माण कार्य एवं सीवेज संपवेल, सीवेज पम्पींग मुख्य लाईन तथा ट्रांसफार्मर, पम्प इत्यादि निर्माण कार्य 241.07 लाख की लागत राशि से किया जाना है। जिसमें समिति के सदस्यो ने अपनी सहमति देते हुए कार्य कराए जाने पारित किया गया। जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्रांतर्गत मुख्य राष्ट्रीय मार्ग के किनारे कर्मा चैंक से सुपेला चैंक होते लोहिया पेट्रोल पम्प तक क्षतिग्रस्त निकासी नाला का पुनः निर्माण कार्य लगभग 154.33 लाख की लागत राशि से कराये जाने की सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसी प्रकार नगर पालिक निगम कार्यालय में आंन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापना कार्य कराये जाने को पारित किया। छ.ग. में सतत योजना के तहत नगरीय ठोस अपशिष्ट बायोमास कम्पे्रष्ड बायोमास प्लांट स्थापना हेतु भूमि हस्तांतरण कार्य को सदस्यो ने सहमति दी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत उद्यानों का रखरखाव एवं संचालन/संधारण कार्य कराये जाने की सहमति दी गई। निगम क्षेत्र में स्थित जलागार में डबल वैल्यु सिस्टम करने का कार्य को पुनः निविदा आमंत्रित करने कहा गया। तालाबो की जलकुम्भी सफाई हेतु वीड मशीन क्रय कार्य जो 15वें वित्त आयोग से कराया जा रहा है। जिसकी लागत राशि 150.00 लाख से क्रय कर कार्य कराये जाने की सहमति प्रदान की गई।
महापौर परिषद की बैठक में एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, केशव चैंबे, साकेत चंद्रकार, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, मनान गफ्फार खान, मालती ठाकुर, नेहा साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त येशा लहरे, बी.के.वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सचिव बसंत देवांगन आदि उपस्थित रहे। -
भिलाई। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भगवा चौक में लोगों को जोड़कर श्रमदान किया गया, साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाया गया। एक दूसरे को प्रेरित करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। चौक में सफाई के बाद जोन कमिश्नर येशा लहरें, उद्यान प्रभारी अध्यक्ष नेहा साहू कुरूद उद्यान में जाकर उद्यान की साफ-सफाई कि वहां टहलने वाले योग, व्यायाम, प्राणायाम करने वाले लोगों को जोड़कर श्रमदान किया गया।
श्रमदान के बाद सब लोगों ने स्वच्छता को संकल्प दिलाया गया। वहां पर टहलने वाले, योग करने वाले लोगों ने कहा कि जब नगर निगम इतना कर रहा है, तो हम सबका भी कर्तव्य बनता है। कि मिलकर के छोटे-छोटे जगह जहां हम लोग बैठकर योग करते हैं, प्राणायाम करते हैं, उसको हम सब साफ रखें। यह केवल नगर निगम भिलाई का ही काम नहीं है, हम सब उपयोग करते है, तो साफ भी हम करेंगे। निगम हमारी सुविधाओ को ध्यान में रखकर उद्यान बनाये है, जिसमे हमारे साथ-साथ हमारे बच्चे भी खेलने आते है। जब निगम हमारे बारे में इतना सोचते है तो उनके साथ हम भी साफ-सफाई करेगें। यदि कोई गंदगी करते दिखता है तो उसको भी हम रोकेगे।
सफाई अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता अरविंद शर्मा, श्वेता वर्मा, अर्पित बंजारे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। -
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा ’’क्षितिज अपार संभावनाएं’’ योजना संचालित है। इस योजना अंतर्गत माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ताकि वे स्वावलंबी बन सकें और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज योजना के तहत् जिले के 10 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छः-छः हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का डमी चेक प्रदान किया। इन छात्र-छात्राओं में श्री देवेन्द्र कुमार रजक, श्री विशाल साहू, श्री कृष्णा सिंह, कु. पी.संजना, कु. बिन्दु कुर्रे, कु. युक्ति, कु. दीपा केवट, कु. अल्का साहू, कु. इषा राजपूत और कु. जया खुटियारे शामिल हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित परिहार और कार्यालयीन कर्मचारी भी उपस्थित थे।
-
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्य स्वीकृत*
*छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 12 कार्य मंजूर*
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा लोरमी के विधायक श्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से सरकार ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए प्रदेशभर में 253 कार्यों के लिए 18 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन कार्यों से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय जरूरतों की पूर्ति भी होगी।प्राधिकरण द्वारा जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीसी सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, प्रतीक्षालय शेड निर्माण, सिंचाई कूप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, रंगमंच निर्माण तथा नाली निर्माण के साथ ही उन्नयन एवं मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इन कार्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से न केवल ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
*लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी*उप मुख्यमंत्री तथा लोरमी के विधायक श्री अरुण साव क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनकी पहल पर ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एमसीएच की मरम्मत और उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। लालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दस लाख रुपए और डोंगरीगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आठ लाख रुपए भी मरम्मत और उन्नयन कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने में सहायता मिलेगी।
गांवों की भीतरी सड़क अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए भी प्राधिकरण द्वारा राशि मंजूर की गई है। सीसी रोड के निर्माण के लिए लोरमी क्षेत्र के सिलतरा (गाड़ाटोला) और डिंडौरी (चि.) में प्रत्येक में सात लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। फुलवारी कला में सीसी रोड के लिए दस लाख 40 हजार रुपए और गुरुवाईन डबरी में 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बघनीभांवर, बघर्रा और जमुनाही में भी सीसी रोड हेतु प्रत्येक गांव के लिए आठ लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। प्राधिकरण ने लोरमी स्थित जनपद पंचायत कार्यालय की मरम्मत और उन्नयन के लिए 12 लाख रुपए तथा गुरुवाईन डबरी में नाली निर्माण के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। -
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
- -आवासीय परियोजनाओं में 340 करोड़ की लागत से 1650 भवनों का होगा निर्माण-विभाग के पोर्टल में जाकर कर सकते हैं आवास के लिए आवेदन-निम्न वर्ग के परिवारों को मिलेगा फायदा-छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारीरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल विहार योजना अंतर्गत वृहद स्तर पर आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है, जिनकी कुल लागत 340 करोड़ रूपए है। इन परियोजनाओं में 1650 भवनों का निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस आशय की जानकारी दी।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत शासन द्वारा हाउसिंग बोर्ड को एक रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर भूमि आबंटित की जा रही है। वहीं राज्य शासन द्वारा ईडब्ल्यूएस परिवार को 80 हजार रूपए और एल.आई.जी परिवार को 40 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। श्री कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं से निम्न आय वर्ग को काफी फायदा मिलेगा। इन परियोजनाओं के लिए कोई भी व्यक्ति विभागीय वेबसाईट का अवलोकन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।आयुक्त श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं में भुरकोनी रायपुर में 61 करोड़, कोकड़ापारा बीजापुर में 30 करोड़, खस्तुली धमतरी में 26 करोड़, सिहाद (भखारा) धमतरी में 27 करोड़, पथर्रा राजिम में 62 करोड़, पुलगांव दुर्ग में 104 करोड़ तथा गुरूर बालोद में 30 करोड़ रूपए की लागत आएगी। अटल विहार योजना का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को किफायती एवं गुणवत्तायुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करना है। इस योजना में निम्न एवं कमजोर आय वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भवनों का निर्माण कर आबंटन किया जाएगा। यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश में राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलो जैसे-बीजापुर, सरगुजा, जशपुर तक जरूरतमंदों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने का जो दायित्व है उसे पूरा करने के लिए हम सभी कृत संकल्पित है।
- -चिरमिरी में मुख्यमंत्री ने सर्व सुविधायुक्त 100 बेड जिला चिकित्सालय का किया उद्घाटन-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के सेटअप स्वीकृत की घोषणा-भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के पद की स्वीकृति-चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखंड में ग्रिड से विद्युत सप्लाई की घोषणारायपुर / छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बड़ा बाजार चिरमिरी में 100 बेड वाले सर्व सुविधायुक्त जिला चिकित्सालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के सेटअप स्वीकृत करने, भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के पद की स्वीकृति तथा चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखंड में ग्रिड से विद्युत सप्लाई की घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।जिला अस्पताल चिरमिरी को अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस किया गया है। इस अस्पताल में 08 चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त हैं तथा 80 प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में 07 ओपीडी सहित 04 ऑपरेशन थिएटर बनाए गए है। जिनमें 01 ऑपरेशन थिएटर चालू है। इसे मॉड्यूल ऑपरेशन थिएटर के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही अस्पताल में 08 बिस्तर वाले आईसीयू की सुविधा भी है। इस अस्पताल के बनने से जरूरतमंद लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत हो इस पर राज्य सरकार का विशेष फोकस है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना शासन की प्राथमिकता में है ताकि लोगों को आसानी से अच्छी इलाज की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों, कक्षों तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, उपस्थित मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और उन्हें फल भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सेवा भाव के साथ कार्य करने की सलाह दी।मुख्यमंत्री के हाथों चिरमिरी में जिला अस्पताल के लोकार्पण पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज जिले को 100 बिस्तरीय जिला अस्पताल के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। शासन की प्राथमिकता है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जनता तक पहुंच आसान हो, चिरमिरी का जिला अस्पताल इस अपेक्षा को पूरा करेगा। उन्होंने आगे कहा की जिलेवासियों को अब एक बेहतर अस्पताल मिल गया है जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को काफी सहूलियत होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखंड में छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के ग्रिड से विद्युत सप्लाई की मांग पर विद्युत आपूर्ति करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल के सेटअप की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टिगत रखते हुए भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को स्वीकृति प्रदान की है।
- -विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार-पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मिलेगी मदद-मुख्यमंत्री ने 536 करोड़ रूपए के कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन-अंबिकापुर नगर में अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल अंबिकापुर को डीकेएस रायपुर की तर्ज पर विकसित करने तथा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किए जाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट की शुरू की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कैरियर निर्देशिका का भी विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां महामाया को नमन करते हुए जिलेवासियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सबसे सुंदर और साफ सुथरे शहरों में शामिल है। यह सब नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, हमारे सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के योगदान से हो पाया है। अंबिकापुर के नागरिकों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिनके सहयोग से अंबिकापुर स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया है। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के अल्पकाल में ही सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े कामों को पूरा करने का प्रयास किया है। बीते पांच सालों में गरीब जरूरतमंद परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे, उनके आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए जा रहे हैं। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। हमने वायदे के मुताबिक पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने का काम किया है। बीते वर्ष पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजावासियों को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वहां लगाए गए शासकीय विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वयं सेवक श्रीमती बानी मुखर्जी, मितानिन श्रीमती परिमनिया यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला तिर्की एवं श्रीमती पुरो बाई, स्वच्छता दीदी श्रीमती सुनीता सारखेली, लुण्ड्रा के मंडल संयोजक श्री रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता श्रीमती लीना थॉमस को सम्मानित किया।कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -सामुदायिक भवन निर्माण हेतु समाज को 50 लाख रुपए देने की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर प्रवास के दौरान माता राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज संभाग सरगुजा/जशपुर हेतु अम्बिकापुर के ग्राम अजिरमा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो राष्ट्र को भी मजबूती मिलती है। कोलता समाज शिक्षित और समृद्ध समाज है, जो खेती-बाड़ी में भी आगे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर विशेष जोर होना चाहिए, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हमारे समाज के बच्चे पढ़ें, इस पर समाज की चिंता होनी चाहिए। कहीं ना कहीं नशाखोरी समाज की प्रगति के लिए बाधक है इस पर भी समाज का चिंतन होना चाहिए।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर सदावर्ती, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, एसपी श्री योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के नागरिकगण भी उपस्थित थे।
- - विभिन्न गतिविधियों में युवाओं ने किया अपने हुनर का प्रदर्शनबालोद ।जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में किया गया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू उपस्थित थे। जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के युवा खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य एवं देश में अपने परिवार, समाज एवं जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने कहा कि युवा शक्ति देश की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में एक अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने स्वामी विवेकानंद जी से पे्ररणा लेकर युवाओं को खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने को कहा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम बालोद श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार बालोद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान एवं हस्तशिल्प कला पर आधारित माॅडल का स्टाॅल भी लगाया गया। जिलास्तरीय युवा महोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत तथा लाइफ स्कील के अंतर्गत कहानी लेखन चित्रकला में वक्तृत्व कला, कविता एवं तात्कालिक भाषण, थिमैटिक विधा में विज्ञान मेला तथा युवा कृति के अंतर्गत हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं कृषि उत्पादन आदि गतिविधियां आयोजित की गई। जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से महिला खिलाड़ी शामिल हुई।
- बालोद । उपमुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा आज बालोद जिले के दौरे पर पहुँचे। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने जिला मुख्यालय बालोद के सर्किट हाउस आगमन पर जिले के ग्राम सिवनी से कलेक्ट्रेट मार्ग के चैड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 04 करोड़ 91 लाख रुपए लागत के नवनिर्मित ग्राम सिवनी से कलेक्ट्रेट मार्ग के बनने से अब आमजनों को कलेक्टोरेट आवागमन में काफी सुविधा हुई है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने सर्किट हाउस के सभाकक्ष में जिले के आला अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्योें की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
- - अंतर क्षेत्रीय विद्युत बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापनरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर का दबदबा रहा। टीम इवेंट में 12 सालों के चैंपियन रही कोरबा वेस्ट की टीम को रायपुर क्षेत्रीय टीम ने शिकस्त देकर विजेता का खिताब हासिल किया। महिला एवं पुरुष के एकल व युगल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक (वितरण) श्री भीमसिंह कंवर थे।उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम में विद्युतकर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हमारे विद्युतकर्मी विद्युत आपूर्ति की निर्बाध सेवा के साथ खेल विधि में भी दक्षता साबित कर रहे हैं, यह गौरव की बात है। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री एमएस चौहान, केएस मनोठिया, जेएस नेताम, डीके तुली विशेष रूप से उपस्थित थे।प्रबंध निदेशक ने विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैडमिंटन खिलाड़ी व कार्यपालक निदेशक सिविल श्री डीके तुली को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया।तीन दिन तक चले बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रायपुर क्षेत्र विजेता रहा, अतिथियों ने इस टीम के खिलाड़ी सर्वश्री योहन नायक, राजेश ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर, गिरीश कुमार व नवीन एक्का को विजेता ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम कोरबा वेस्ट के खिलाड़ी सर्वश्री अविनेश पाठक, सीमांत मिंज, एम जोशी, नरेंद्र उइके एवं गौरव गुप्ता को भी ट्राफी व मेडल प्रदान किया गया।महिला एकल में विजेता संध्या रानी कोरबा पूर्व एवं उपविजेता झरना लता साहू रायपुर क्षेत्र रहीं। महिला युगल में रायपुर सेंट्रल की जुवेना गोम्स, सरोज डिहरी विजेता एवं कोरबा पूर्व की संध्यारानी व श्रद्धा पिल्लई उपविजेता रहीं।पुरूष एकल मुकाबले में कोरबा पश्चिम के अनिवेश पाठक विजेता एवं रायपुर सेंट्रल के हितेंद्र मार्कंडेय उपविजेता रहे।पुरूष युगल मुकाबले में विजेता डी बाखला मड़वा व ऐश्वर्य पाठक रायपुर सेंट्रल रहे। उपविजेता कोरबा पश्चिम के अविनेश पाठक व नरेंद्र उइके रहे।इसी तरह वेटरन एकल (45 वर्ष से अधिक) में रायपुर सेंट्रल के संजय वैद्य विजेता एवं बिलासपुर के योगेश पटेल उपविजेता रहे।वेटरन युगल में रायपुर सेंट्रल के संजय अग्रवाल व संजय वैद्य विजेता तथा बिलासपुर के मधुप पटेल व योगेश पटेल उपविजेता रहे। मंच संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविन्द पटेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने किया।अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के चयन के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक ओंकार चंद्राकर रहे। अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिये अविनेश पाठक, हितेंद्र मार्कंडेय, धनेश्वर राम भाकला, सीमांत मिंज, ऐश्वर्य पाठक, योहान नायक, राजेश ठाकुर, नरेंद्र उईके एवं महिला खिलाड़ी संध्या रानी, झरना साहू, जुवेना गोम्स, गायत्री दीवान, कृतिका शर्मा व सरोज धिरही का चयन किया गया है।
- बालोद,। कार्यालय आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर जिले में बुधवार 18 दिसम्बर 2024 को गुरु घासीदास जंयती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 18 दिसम्बर 2024 को जिला बालोद मंे संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भण्डागार बालोद पूर्णतः बंद रहेगा। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- -800 से अधिक पदों पर की जाएगी विभिन्न नियोजकों द्वारा भर्तीबालोद। , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में सोमवार 16 दिसंबर 2024 को मेगा प्लेसमंेट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 03 नियोजकों द्वारा 800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में टेक्नोटास्क बिजनेस साॅल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेडेसरा राजनांदगांव के द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट पुरूष के कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं डाटा एंट्री आॅपरेटर प्रोगामिंग में मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा तथा आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र ग्राम टेडेसरा जिला राजनांदगांव होगा। इसी तरह शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर के द्वारा एसआर सेल्स रिपे्रसेंटेबल के 35 एवं एग्रीकल्चर आॅफिसर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सेल्स रिपे्रसेंटेबल पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं एवं आयु 22 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र गुरूर, धमतरी, गुण्डरदेही एवं बालोद होगा। इसी तरह एग्रीकल्चर आॅफिसर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बीएससी एग्रीकल्चर एवं आयु 22 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र धमतरी, बेमेतरा एवं कवर्धा होगा। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 एवं 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद तथा सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हंै।

.jpg)
.jpg)






.jpg)














.jpg)


.jpg)