- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने आत्मीयतापूर्वक पूछा - घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा - जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी-जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा है सुरक्षित और समृद्ध - मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर / आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं... मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। यह संवाद ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो।बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह लौटने के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां श्रीमती मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई।मुख्यमंत्री श्री साय ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बड़े अपनेपन से प्रमिका की मां से खेतों में धान की कटाई के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान परिवार द्वारा उगाए जाने वाले फसलों की जानकारी ली और खेती-किसानी के संबंध में ढेर सारी बातें की। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान विनोद में श्रीमती मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंप में जवानों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत किया। जवानों के साथ उन्होंने रात का भोजन किया। उन्होंने जवानों को भोजन भी परोसा। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री श्री साय और बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका की मां के बीच मोबाइल पर बात सुनकर सभी जवानों के मन में यही भाव था कि मुख्यमंत्री न केवल अपने जवानों की, बल्कि घर से दूर उनके परिवारों की भी उतनी ही चिंता करते हैं। प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री विष्णु देव साय का सरोकार एवं जुड़ाव सभी किसानों और जवानों के साथ ही उनके परिवारों से भी समान रूप से है। अतिथि सत्कार और अपने अतिथि को उनके मनपसंद व्यंजन खिलाने की संस्कृति भी हमारी परंपरा में है। यही बात मुख्यमंत्री और श्रीमती मोती बाई के बीच चापड़ा चटनी को लेकर हुई बातचीत में भी नजर आई। मुख्यमंत्री ने जवान की मां को प्रणाम कर बातचीत खत्म की, मानो कोई अपने परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग से बेहद आत्मीयता और सम्मान से बात कर रहा हो। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार और अपनापन जवानों व किसानों के प्रति उनके मन में समाहित गहरे सम्मान की भावना को व्यक्त करता है।
- -योजना के तहत मिल रही त्वरित स्वास्थ्य सहायताबिलासपुर / आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए वरदान बन रही है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिरहोर जनजाति के युवक जातिराम को योजना के तहत त्वरित स्वास्थ्य सहायता मिली है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।जिले के सीपत पाली निवासी जाति राम 2 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जातिराम के सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें आयुष्मान योजना अंतर्गत अनुबंधित निजी अस्पताल श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। गंभीर स्थित और आर्थिक सहायता के लिए मरीज के परिजनों ने कलेक्टर जनदर्शन में मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने संवेदनशील पहल करते हुए मरीज के आयुष्मान योजना से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। PVTG बिरहोर जनजाति के मरीज जाति राम का योजना के तहत डाक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज शुरू हुआ और 14 दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद,उनकी स्थिति में सुधार होने लगा। पैर की सर्जरी और सिर के गंभीर चोट का भी इलाज किया गया। बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से अब जातिराम पूरी तरह स्वस्थ्य है।आयुष्मान भारत योजना के तहत, जातिराम के परिवार को 1.02 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला। जातिराम के परिवार ने कहा, ' हम आयुष्मान भारत योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी मदद से हमारा बेटा आज जिंदा है 'उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से शासकीय एवं आयुष्मान भारत योजना से पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में पूर्णतः निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान योजना में न सिर्फ बीमारियों के इलाज की निः शुल्क व्यवस्था है बल्कि एक्सीडेंट होने की स्थिति में भी निः शुल्क उपचार का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 54 शासकीय एवं 73 आयुष्मान से सम्बंधित निजी चिकित्सालय उपलब्ध है।आयुष्मान कार्ड के लिए सभी छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र है बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों को 5 लाख तक उपचार की पात्रता है। वही एपीएल राशन कार्ड धारियों को 50 हजार तक उपचार की पात्रता है। साथ ही वय वंदन योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों हेतु 5 लाख इलाज की पात्रता आयुष्मान योजना में की गई है ।
- बालोद । जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024-25 में राजस्व ग्राम वनाधिकार पट्टा, वनग्राम एवं असर्वेक्षित ग्राम के किसानों का कैरिफाॅरवर्ड या पंजीयन पूर्व वर्ष की तुलना में शेष रहने के साथ-साथ संस्थागत्, रेगहा, बंटाईदार, लीज एवं डुबानक्षेत्र के कृषकों का कैरीफाॅरवर्ड या पंजीयन शेष रहने पर 25 नवंबर 2024 तक एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हेतु अतिरिक्त समय दिया गया है।
- बालोद । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु गत् वर्ष की भांति समितियों अंतर्गत स्थापित 143 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 7433 किसानों से कुल 29135.80 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होने बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जो किसान अपना संपूर्ण धान विक्रय कर लिए है। उनसे सहमति उपरांत उनके शेष धान के रकबे का रकबा समर्पण की कार्यवाही करते हुए उनका शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है। जिससे की कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबेे पर अपना धान का विक्रय ना कर सके।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठन किया गया है, जो कोचिया एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानो में जांच कर रहे है। उन्होने बताया कि 19 नवंबर 2024 की स्थिति में ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 04 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गई है।जिला खाद्य अधिकारी ने अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने द्वारा उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के उपरांत यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है, उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा ले जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके । file photo
- बालोद। जिले के 14 किसानों को कीटनाशक दवाई छिड़काव के बाद फसल नुकसान होने पर त्वरित रूप से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि ग्राम सांकरा ज., जगन्नाथपुर, परसदा, संदरा, नवागांव, कमरौद, पिरीद के कृषकों ने इंडिया पेस्टीसाईड लिमि. का उत्पाद वैलिडामाईसिन के उपयोग से फसल नुकसान के संबंध में लिखित सूचना दी गई थी। जिसके आधार पर जांच टीम गठित की गई जिसे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थान निरीक्षण किया गया। जिससे कृषकों की फसल दवाई के उपयोग के कारण 80-90 प्रतिशत खराब हो गई थी। उन्होने बताया कि कीटनाशक उत्पादक कंपनी के द्वारा उप संचालक कृषि कार्यालय में प्रभावित 14 कृषकों को 24 लाख 62 हजार 500 रूपये का व्यक्तिगत रूप से चेक प्रदाय किया गया है, जिसमें ललित कुमार को 02 लाख 50 हजार रूपये, अर्जुन सिंह देशमुख को 01 लाख 12 हजार 500 रूपये, ज्योति व नुनकरण को 04 लाख रूपये, ईश्वर लाल साहू को 01 लाख 50 हजार 500 रूपये, सालिक राम को 01 लाख रूपये, कमल किशोर को 01 लाख 50 हजार रूपये, कृपाल साहू को 01 लाख 50 हजार रूपये, दुखुराम को 01 लाख 50 हजार रूपये, भीमराज साहू को 50 हजार रूपये, हिरामन सिंह ठाकुर को 02 लाख 50 हजार रूपये, तुकेश कुमार देशमुख को 01 लाख 50 हजार रूपये, नंद कुमार को 01 लाख 50 हजार रूपये, वेंकेटेश्वर को 01 लाख 50 हजार रूपये एवं राधेश्याम कुरेशिया को 02 लाख 50 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि का चेक प्रदान की गई है। file photo
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें शासन द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक विभाग प्रमुख से प्राप्त किये। योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियो को निर्देशित किये और कहा कि हमे प्रयास करना है जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।प्रमुख रूप से आयुक्त का कहना था कि हम सबको जनता के प्रति अच्छा काम करना है। जो भी निगम व जनता के हित का काम है उसे हमे समय पर बताए, हम सब मिलकर निराकरण करेगें। जो भी पेडिंग फाईल है उसे नियमानुसर डिस्पेज के माध्यम से भेजे, सबका निराकरण किया जाएगा। जोन के अधिकारियों को बताया कि जो भी रूका हुआ फाईल है उसे लाकर निराकरण करवाए। निगम क्षेत्र में जितने भी उद्यान है, उसका रखरखाव करना हमारी प्राथमिकता है। जो भी पुराना काम रूका हुआ है, उसकी लिस्ट बनाकर दें, हम बात करेगें, उसका निराकरण करवाया जाएगा। रूके हुए निर्माण कार्यो को शीध्र पुरा करवाया जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बहुत से काम बीएसपी से एनओसी नहीं मिलने के कारण रूका हुआ है उसका निराकरण करने के लिए आयुक्त ने पत्र लिखने के लिए कहा। आयुक्त ने यह भी ध्यान देने को कहा हमे मितव्यिता बनाना है, अनावश्यक बिजली का उपयोग नहीं करना है। लाईट, पंखा, एसी का उपयोग जो करने के बाद बंद कर देना है। वाहन शाखा में अनावश्यक खर्च को रोकना है, जहां पर भी बचत हो सकता है उसे अवश्य करें। छोटी-छोटी बचत बड़ा रूप लेता है, हम सब मिलकर के निगम के स्वच्छता रैकिंग को सुधारेगें।बैठक में मुख्य अभियंता, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन के सभी जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी, राजस्व अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी, शहरी अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण विभाग प्रभारी, राशन कार्ड प्रभारी, स्थापना प्रभारी, जोन के राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।
- बिलासपुर /जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में अस्थायी दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक पदों की वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर छ.ग. के नाम से 3 दिसंबर 2024 को वाक-इन-इंटरव्यू हेतु सीधे आमंत्रित किया जाता है। वाक-इन-इंटरव्यू हेतु पंजीकरण का समय सवेरे 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक सेन्ट्रल लायब्रेरी, नूतन चौक, सरकण्डा, में किया जा सकता है। पदों की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेब साईट www.bilaspur.gov.in पर देखा जा सकता है।
- -अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में अभियान की प्रगति की समीक्षा कीबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जल प्रबंधन द्वारा जल संरक्षण के प्रति आम जनता में जागृति उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे ’जल जतन अभियान’ को सफल बनाने हेतु इस अभियान में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। जिससे कि भविष्य में जिले में जल संकट की स्थिति निर्मित न हो सके एवं घटते जल स्तर को रोकने हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिले में ’जल जतन अभियान’ के कार्यों की प्रगति की बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिले में ’जल जतन अभियान’ को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पीयूष देवांगन, उप संचालक कृषि श्री जीएस धुर्वे, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने कृषकों को जागरूक करने हेतु जिले के विभिन्न स्थानों में लगाए गए जन चैपालोें की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित स्थानों पर जन चैपाल लगाकर किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले गन्ना, गेंहूँ, मक्का, चना, दलहन, तिलहन एवं शाक-सब्जी का उत्पादन के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को इन फसलों के लिए किसानों को समुचित मात्रा में बीज उपलब्ध कराने तथा इसकी उत्पादनों की बिक्री के व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने आम जनता को ’जल जतन अभियान’ के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु साप्ताहिक हाट-बाजार, मेला-मड़ाई आदि में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि संेंट्रल ग्राउण्ड वाटर बोर्ड के रिपोर्ट के अनुसार जिले के विकासखण्ड गुरूर को क्रिटिकल जोन में रखा गया है। इसी तरह बालोद एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड को सेमी क्रिटिकल जोन तथा विकासखण्ड डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा को सेफ जोन में रखा गया है। विकासखण्डों में घटते जल स्तर को देखते हुए जिले में 5 नवंबर 2024 से ’जल जतन अभियान’ का शुभारंभ किया गया है।
- बिलासपुर / धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया गया। दुकान के मालिक सरजू जायसवाल हैं। सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल धान की ट्रेडिंग करते हैं। उनके यहां अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों के कब्जे से 54 क्विंटल धान बरामद की गई। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
- बायोमैट्रिक, टोकन ऐप और सीसीटीवी के उपयोग से धान खरीदी कार्य मंे हो रही है आसानीकिसानो ने व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर शासन प्रशासन की सराहना कीबालोद। जिले में धान खरीदी महाभियान के तहत धान खरीदी केन्द्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं से धान विक्रय हेतु आने वाले किसान काफी उत्साहित है। धान खरीदी केन्द्रों में इस वर्ष की गई विभिन्न तकनीकों जैसे बायोमैट्रिक, टोकन ऐप और सीसीटीवी के उपयोग से धान खरीदी कार्य में काफी आसानी हुई है। सहकारी समिति के श्री मधुसूदन देशमुख ने बताया कि समिति में बायोमैट्रिक के माध्यम से धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसानो का आधार सत्यापन साथ ही उनके वास्तविक रकबे की जानकारी पता चल जाती है जिससे संबंधित किसान से वास्तविक रकबे में उत्पादित धान की खरीदी की जाती है। बायोमेट्रिक की सुविधा होने से वास्तविक किसान ही धान का विक्रय कर पाता है जिससे धान खरीदी कार्य में निष्पक्षता आई है। इसीप्रकार किसानों के हित में उनके समय और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है जिससे किसान अब अपने घर में बैठकर ही अपने धान विक्रय हेतु तिथि निर्धारित कर अपना टोकन अपने मोबाइल में प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे उन्हे अब टोकन हेतु धान खरीदी केन्द्र का चक्कर नही लगाना पड़ रहा है। वह अपने निर्धारित तिथि में धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर धान विक्रय कर पा रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा औैर गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु सीसीटीवी भी विभिन्न स्थानों में लगाए गए है। जिससे धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की बेहतर माॅनिटरिंग की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए बैठक, पेयजल और शौचालय की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।धान विक्रय हेतु खरीदी केन्द्र पहुँची ग्राम देवारभाट के किसान श्रीमती चित्ररेखा भुआर्य ने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि उसने 10 बजे अपना धान विक्रय हेतु लाया था, जो कि दोपहर 12 बजे तक तौल हो चुका है उसने बताया कि खरीदी केन्द्र में इस बार की गई व्यवस्थाओं से उसका धान समय पर विक्रय हो चुका है, इससे वह बहुत खुश है। उसने धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं से संतुष्टि जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है। श्रीमती भुआर्य ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के सुशासन में उन्हे धान विक्रय करने में काफी सहुलियत मिली है। इस वर्ष उन्हे धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नही हुई है।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय बुधवार सुबह 7 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 में निकले। उन्होने भ्रमण के दौरान नेहरू नगर स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर पहुंचे। वहां पर चल रहे कचरा सेग्रिगेशन के कार्य को देखे और वहां पर कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों से पुछे कि किस प्रकार से कचरे को अलग-अलग किया जाता है, उसका किस प्रकार से निष्पादन किया जाता है। खाद बनाने कि विधि आदि का अवलोकन किये। यह सब देख सुन कर आयुक्त बहुत खुश हुए और कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसी तरह से कार्य करने को कहा। किसी प्रकार की समस्या आने पर आप हमसे संपर्क कर सकते है।निगम आयुक्त पदभार ग्रहण करते ही शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर-शोर से लग गये है। उन्होने सभी जोन के जोन आयुक्तों को निर्देशित किए है कि अपने-अपने क्षेत्र के सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रोज सुबह वार्डो का भ्रमण करें, मैं स्वयं भी निरीक्षण करने पहुचुंगा। नेहरू नगर रैश्ने आवास के पास आयुक्त जब सफाई का निरीक्षण कर रहे थे। वहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा नालियों में कचरा फेकने की शिकायत मिल रही थी। उन्होने निवासियों को बुलाकर समझाया कि नाली में कचरा फेकते हुए पाये जाओगे तो इस क्षेत्र में सफाई मित्र रोज सुबह घर-घर कचरा लेने नहीं आएगा। कचरा फेंकने वालो से अर्थदण्ड वसूलने के लिए जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्शेना को निर्देशित किये। यह नहीं चलेगा हम लोग सफाई भी करें और लोग घर का कचरा नालियों में भी फेंकेगें।भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला उपस्थित रहे।
- -गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस से संबंधित विषयों पर होगा विस्तृत विचार-विमर्श-देश भर के 150 प्रतिनिधि होंगे शामिल-मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह समापन सत्र को करेंगे सम्बोधितरायपुर, /छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवम्बर को आयोजित समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे।क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।क्षेत्रीय सम्मेलन के प्रथम दिन 21 नवम्बर को सवेरे 10 बजे ‘‘नवाचार-राज्य‘‘ विषय पर प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री एस.एन. त्रिपाठी करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इस सत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे ‘‘जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व‘‘ विषय पर द्वितीय सत्र आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के वन और खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा करेंगी। अपरान्ह 3.30 बजे ‘‘जिलों का समग्र विकास‘‘ विषय पर तृतीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक अध्यक्षता करेंगी।क्षेत्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सवेरे 10 बजे, चौथा सत्र ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘ (बेस्ट प्रेक्टिसेस) विषय पर आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार करेंगे। पूर्वान्ह 11.30 बजे ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ (सेचुुुरेशन एप्रोच इन होलिस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट्स) विषय पर पांचवा सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद करेंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह दोपहर 2 बजे से आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री श्री साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सिंह, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव श्री व्ही. श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन का सम्बोधन होगा। मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।
- -राज्य के युवाओं को मिलेगा लाभ, पीजी कोर्स करने के लिए नहीं जाना होगा राज्य के बाहर: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवालरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है।राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे।राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है।
-
-राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीँ 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है।मुख्यमंत्री ने बताया केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। -
-342 बच्चों को दिए गए पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट
रायपुर / बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में आज 2211 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 342 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्णप्राशन काफी लाभदायक है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। महाविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग की व्याख्याता डॉ. सत्यवती राठिया तथा स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष की अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 25 जनवरी को 1235, 21 फरवरी को 1420, 18 मार्च को 1720, 16 अप्रैल को 1410, 13 मई को 1256, 10 जून को 1802, 8 जुलाई को 1342, 3 अगस्त को 1370, 30 अगस्त को 1660, 26 सितम्बर को 2046 और 24 अक्टूबर को 2216 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था। -
19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगा अभियान
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य पर 19 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक ’’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’’ अभियान का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। जिसके शुभारंभ करते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन श्री ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग (ग्रामीण) के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत कोलिहापुरी, जनपद पंचायत दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र साहू, सदस्य जि.पं. दुर्ग, श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति सदस्य जि.पं. दुर्ग, श्री देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष ज.पं. दुर्ग, श्री ज्ञानेश्वर मिश्रा सदस्य ज.पं. दुर्ग, श्री रूपेश कुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, श्री ज्वाला प्रसाद देशमुख सरपंच, श्री सुनिल मिश्रा उपसरपंच, श्री निमेश भोयर सचिव ग्रा.पं. कोलिहापुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दौरान 20 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय प्रोत्साहन राशि के डेमो चेक मुख्य अतिथियों के माध्यम से वितरित किये गये। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम में स्वच्छता स्थायित्व बनाए रखने हेतु शौचालय का नियमित उपयोग किया जाना एक महत्वपूर्ण घटक है। शौचालय के नियमित उपयोग के साथ ही शौचालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। जिला दुर्ग हमेशा से स्वच्छता के लिये आगे रहा है, जिसने छ.ग. राज्य में प्रथम ओ.डी.एफ. प्लस जिला होने का गौरव प्राप्त किया है। श्रीमती माया बेलचंदन, मान. सदस्य जिला पंचायत दुर्ग द्वारा कहा गया कि ग्राम में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी आदि के दौरान ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का अनिवार्यतः उपयोग किया जाये। ग्राम में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक शौचालय को निरंतर संचालित रखा जाए। श्री बजरंग कुमार दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जानकारी दी गई कि इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर बेस्ट व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय एवं विकासखंड स्तर पर बेस्ट सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 02 बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय का चयन किया जायेगा एवं उनके हितग्राहियों को सम्मानित कर जानकारी जनपद पंचायत में प्रेषित करेंगे। जनपद पंचायत स्तर पर प्राप्त नामांकित शौचालयों में से 03 बेस्ट शौचालयों के हितग्राहियों को विकासखंड स्तर पर सम्मानित करते हुए उनकी जानकारी जिला स्तर पर भेजी जायेगी। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन अनुसार कुल 05 बेस्ट शौचालयों के हितग्राहियों को सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से 02 बेस्ट सामुदायिक शौचालय वाले ग्राम पंचायत को विकासखंड स्तर पर सम्मानित करते हुए उनकी जानकारी जिला स्तर पर भेजी जायेगी, जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन अनुसार 03 बेस्ट सामुदायिक शौचालयों वाले ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जायेगा। अभियान अंतर्गत ऐसे स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि में स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता के संबंध में विशेष अभियान चलाया जायेगा। ग्राम पंचायत संचालित विभिन्न जल प्रदाय योजना के जल का परीक्षण किया जावेगा, जिसमें विशेषकर ईकोलाई बेक्टेरिया की उपस्थिति का परीक्षण किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह, बिहान, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा केंप लगाया गया। शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता विषय पर आधारित कला-जत्था कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आये लगभग 600 प्रतिभागी उपस्थित रहे। -
मुख्यमंत्री के सुशासन में धान उपार्जन केन्द्रों में की गई है माइक्रो एटीएम की व्यवस्था
किसान अब माइक्रो एटीएम से निकाल पा रहे हैं 10 हजार तक की राशि
बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य में किसानों के हित में लगातार योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की जा रही है। वर्तमान में धान खरीदी महाभियान के अंतर्गत किसानों द्वारा उपार्जन केन्द्रो मे धान विक्रय किया जा रहा है। इस दौरान किसानों को त्वरित रूप से धनराशि उपलब्ध कराने जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की गई है। माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से किसानों को अब अपनी जरूरतों के अनुसार धान उपार्जन केन्द्रो में 02 हजार से लेकर 10 हजार रूपयंे तक की धनराशि अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाल पा रहे हंै।
धान उपार्जन केेेेन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से जिले के किसान काफी खुश हैं उन्हे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने हेतु राशि निकालने के लिए बैंक का चक्कर नही लगाना पड़ रहा है। उन्हें उपार्जन केन्द्र मे ही आसानी से धनराशि प्राप्त हो पा रही है। माइक्रो एटीएम की सुविधा लेने वाले नया पारा बालोद के किसान श्री दानी साहू ने बताया कि शासन द्वारा दी गई यह सुविधा हम किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है। उसने बताया कि जब फसल पककर तैयार हो जाती है तो उसे काटने और धान के रूप में उपार्जन केन्द्र तक लाने में काफी व्यस्तता रहती है। ऐसे समय में हमें फसल कटाई हेतु मजदूरों के मजदूरी भुगतान, धान की मिंजाई सहित धान उपार्जन केन्द्र तक धान के परिवहन हेतु भुगतान के लिए धनराशि की काफी जरूरत होती है। ऐसे व्यस्त समय में हमें पहले बैंक या दूर स्थित एटीएम का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब उन्हे धान उपार्जन केन्द्र में ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिल जाने से मजदूरी भुगतान, परिवहन हेतु भुगतान सहित अन्य छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहुलियत मिली है। किसान श्री दानी साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का खुशी-खुशी आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानो के हित में लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसके परिणाम भी धान उपार्जन केन्द्रो में की गई बेहतर व्यवस्था से नजर आ रहा है। -
19 नवंबर से 10 दिसम्बर तक किया जाएगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
बालोद। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ पखवाड़ा के उद्देश्य एवं समय सारणी की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, मीना सत्येन्द्र साहू सहित उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी तथा सरपंचगण उपस्थित थे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि ’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ पखवाड़ा अंतर्गत 19 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक मिशन फंक्शनेलिटि अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का रिपेयर, रिस्टोर तथा रिफाईन पर ध्यान केन्द्रित करना तथा व्यक्तिगत शौचालय व सामुदायिक शौचालय के सौंदर्याकरण का कार्य किया जाएगा। इसी तरह 05 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक शौचालय की क्रियाशीलता में सुधार, पेंटिंग सामुदायिक सहभागिता, बेस्ट शौचालय का आंकलन हेतु सर्वेक्षण करना। 10 दिसम्बर को अभियान का समापन, बेस्ट शौचालय को अवार्ड का वितरण किया जाएगा। -
बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार 18 नवंबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना की विकासखण्डस्तरीय बैठक ली। बैठक में सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रागीण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-23 के प्रथम किश्त प्राप्त एवं निर्माणाधीन आवासों के हितग्राहीवार, स्तरवार एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबंटित नवीन लक्ष्य के विरुद्ध में प्रथम किश्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्य प्रारंभ एवं प्रगति के संबंध में समीक्षा किया गया है। उन्होंने योजनान्तर्गत वर्ष 2016-23 तक स्वीकृत प्रथम विगत प्राप्त अपूर्ण, निर्माणाधीन आवासो तथा द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त पूर्णता हेतु लंबित आवासी को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को आबंटित नवीन लक्ष्य के विरूद्ध में जनपद पंचायत बालोद को प्रदाय कूल लक्ष्य 1991 के विरूद्ध में 1280 आवास स्वीकृत व 717 स्वीकृति हेतु शेष है। स्वीकृति के विरूद्ध में 1210 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि आबंटित कर कुल 314 आवासों का ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है। डाॅ. कन्नौजे ने 883 अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने तथा स्वीकृति हेतु शेष 717 आवासों को यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ कन्नौजे ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के कार्यों को 30 नवंबर 2024 तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि आधारित कार्यों का व्यय के प्रतिशत लक्ष्य अनुसार वित्तीय वर्ष के अंत तक पूर्ण करने एवं पीओ लॉगिन में लंबित सामाजिक अंकेक्षण के प्रकरण को 30 नवंबर 2024 तक अनिवार्यतः विलोपन करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत् निर्माणाधीन कचरा संग्रहण शेड को 10 दिवस के भीतर पूर्ण करने तथा सभी घरो में नियमित रूप से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कराये जाने, सभी ग्राम पंचायतो में यूजर चार्ज कलेक्ट करने एवं स्वच्छता ग्राहियों के मानदेय वितरण को नियमित रूप से करने निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की लोकोस प्रोफाईल एण्ट्री समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं बैंक लिंकेज के प्रकरणों को शत-प्रतिशत बैंको में प्रेषित करने के निर्देश दिए। -
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत पंजीकृत किसानों के वास्तविक रकबे की धान की खरीदी करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि इस कार्य में त्रुटि एवं गड़बड़ी की गुंजाईश बिल्कुल भी न रहे। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में राजस्व, सहकारिता, खाद्य सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य को शासन के विशेष प्राथमिकता वाली योजना है। जिसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में इस कार्य को पूरी तरह से पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री डीआर ठाकुर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को विशेष सावधानी के साथ पूरा करते हुए धान खरीदी केंद्रों में धान की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बारी-बारी से विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने जल जतन योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जल जतन योजना अंतर्गत जन चैपाल एवं जन जागृति के माध्यम से आम जनता को जल संरक्षण एवं पानी के बचत के उपायों की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय में अग्निशमन यंत्र की समुचित व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में अग्निशमन यंत्र को पूरे समय क्रियाशील रखने तथा इनका समुचित रखरखाव के भी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय बालोद में मोतियाबिंद आॅपरेशन के कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा अस्पताल में मोतियाबिंद का आॅपरेशन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने राज्य शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के शिक्षा ऋण के प्रकरणों के स्वीकृति के संबंध में जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता के साथ शिक्षा ऋण प्रदान करने के निर्देश दिए। जिले के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग के आयोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। - महासमुंद / तहसील महासमुंद अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 24 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। यह कार्यवाही लघु फुटकर व्यापारी रेखराम साहू के खिलाफ की गई, जो बिना वैध दस्तावेज के धान का भंडारण कर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि धान का संग्रहण नियमानुसार नहीं था, जिसके चलते धान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इस कदम का उद्देश्य अवैध धान व्यापार पर लगाम लगाना और मंडी नियमों को सख्ती से लागू करना है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपना धान केवल अधिकृत केंद्रों पर ही बेचें और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें।
- -गंभीरतापूर्वक एवं सर्तकता से करें मतगणना कार्य, सभी कर्मचारियों के व्यवहार सहज हो: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-बेहतर तरीके से प्रशिक्षण करें एवं कुशलतापूर्वक करें मतगणना: संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी श्री ध्रुव-प्रशिक्षण स्थल पर बनाया गया मतगणना हाॅल का माॅडलरायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत 23 नवंबर को रायपुर जिले के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में मतगणना होगी। इसी परिपेक्ष्य में आज सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के सभाकक्ष में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जहां रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सुरक्षा नोडल, पोस्टल बैलेट नोडल, टेबुलेशन नोडल ,मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने कर्मियों को मतगणना में बरते जाने वाले सावधानियों और हर पहलुओं के बारिकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण स्थल पर मतगणना हाॅल का माॅडल बनाया गया। जहां पर सभी मतगणना दल ने माॅडल का अवलोकन कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और बेहतर स्कील के साथ कार्य करें। सभी कर्मी मतगणना कार्य के दौरान व्यवहार सहज रखें। डाॅ. सिंह ने कहा कि टीम निर्वाचन प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन करें।कलेक्टर ने कहा कि हर राउण्ड के बाद राजनैतिक अभिकर्ता के टेबुलेशन चार्ट पर अवश्य हस्ताक्षर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य संवेदनशील है और बहुत ही सावधानीपूर्वक इस कार्य का क्रियान्वित करें।संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी. एस. ध्रुव ने कहा कि सभी कर्मचारी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें साथ ही मतगणना का कार्य कुशलतापूर्वक किया जाएं। प्रशिक्षण की बारिकियों को समझा जाए और उसी के अनुरूप कार्य किया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, रिटर्निंग आॅफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर / जिले में आज 14,900 क्विंटल धान की खरीदी की गई। विभिन्न खरीदी केंद्रों पर 285 किसानों से यह खरीदी की गई है। इसे मिलकर पिछले तीन खरीदी दिवसों में 41 हजार क्विंटल से ज्यादा की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 800 किसानों ने धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
- -कलेक्टर ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर 6 माह में काम पूरा करने दिए निर्देश-स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने तैयार किया है नया डिजाईनबिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिए 5 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के साथ एयरपोर्ट का आज देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य के लिए 15 दिन में टेंडर जारी करते हुए हर हाल में 6 माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए हैं। एयरपोर्ट का नया डिजाईन स्मार्ट सिटी बिलासपुर द्वारा तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बीरेन, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सी.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर ने इस सिलसिले में अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने नये डिजाईन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर एयरपोर्ट में 3सीआईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यो को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रनवे स्ट्रीट आईसोलेशन वे, फायर एप्रोेच रोड, रनवे लाईट, एप्रॉन हाई मास्ट, सेफ्टी वॉच टावर का आवलोकन किया।
-
-जयराम नगर बनेगा मॉडल सोलर विलेज
-30 हजार से 78 हजार तक मिल सकता है अनुदान-लक्ष्य प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य करने दिए निर्देशबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजना का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। वर्तमान प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। योजना में पंजीकृत उपभोक्तओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभान्वित करने को कहा है। योजना के प्रचार के लिए वाहन सूर्यघर रथ को भी कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले को इस साल 8000 का लक्ष्य मिला है। जिसके तहत 6912 उपभोक्ताओं का पंजीयन कर लिया गया है। इनमें से 1102 लोगों के आवेदन भी मिल चुके है। वेण्डर सेलेक्शन के बाद 57 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली संयत्र भी स्थापित किये जा चुके हैं। योजना में अपना अंशदान के लिए बैंक से लोन दिये जाने का भी प्रावधान है। ऐसे 23 प्रकरणों को स्वीकृति के लिए बैंक भेजा गया है। कलेक्टर ने सभी बैंकों को जल्द स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के लिए मस्तुरी विकासखण्ड के जयराम नगर का चयन किया गया। जयराम नगर में विस्तृत सर्वेक्षण कर ग्राम के समस्त शासकीय भवनों में सौर संयत्र की स्थापना, चौक-चौराहों में प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाई मास्ट संयत्रों की स्थापना एवं पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर ड्यूल पम्पों की स्थापना के लिए बनाये गये विस्तृत प्रस्ताव का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में जिला पंयायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसई रूरल सुरेश कुमार जांगड़े, एसई शहर पीआर साहू, ईई मिलिन्द पाण्डेय, सईद मुख्तार, जीएल चंन्द्रा सहित जिला प्रभारी क्रेडा,एलडीएम श्री उरांव तथा पार्षद सुश्री श्रद्धा जैन उपस्थित थीं।क्या है पीएम सूर्यघर योजना -पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकता है।



.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)




.jpg)










.jpg)



.jpg)