- Home
- छत्तीसगढ़
- -कलेक्टर ने बिहान स्टॉल से की दीवाली खरीदीबिलासपुर / बिहान की लखपति दीदियों ने जिला पंचायत परिसर में मंडप सजाया है। दिवाली पूजा के लिए जरूरी सामान बेच रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्टॉल का दौरा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्वयं अपने निवास में पूजा के लिए दीए सहित अन्य जरूरी सामान खरीदे। उनकी देखादेखी अन्य अधिकारियों ने भी सामग्री क्रय किए। इससे हजारों रुपए की आमदनी महिला समूहों को हुआ है। ये दुकान आज और कल 29 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे। महिलाओं द्वारा सजाए गए दुकानों में किफायती दर पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री बेची जा रही है। इस आमदनी से ही उनकी घर गृहस्थी चलती है। कलेक्टर ने शहर वासियों को लखपति दीदियों से सामान खरीद कर उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, निगम आयुक्त अमित कुमार, अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी, शिव कुमार बैनर्जी ने भी दीए, मोमबत्ती, अगरबत्ती, लाई बताशा मिठाई आदि खरीदे और उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा जिला पंचायत परिसर में मंडप सजाकर लखपति दीदियों को सौंपा गया है।
- -04 नवंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रितबालोद ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 23 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के जनपद पंचायत बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों का विभाजन कर प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि जनपद पंचायत बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति 04 नवंबर तक संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत की जा सकती है।
- -- कसारीडीह निवासी ने मर्चूरी पहुंच मार्ग से अवैध कब्जा हटवाने दिया आवेदन- जनदर्शन में आज 100 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम श्री अरविंद एक्का एवं डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 100 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम बोड़ेगांव के ग्रामवासियों ने शराब दुकान को अन्य स्थान पर खोले जाने की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम बोड़ेगांव व ग्राम रवेलीडीह के आबादी वाले क्षेत्र में शराब दुकान खोला जा रहा है। शराब दुकान के पास शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्थित है। साथ ही शराब दुकान के समीप ग्राम बोड़ेगांव के शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थित है। जहां आस-पास के लोग ईलाज कराने आते हैं। इसके अलावा खेल का मैदान भी है। अरसनारा, बोड़ेगांव, रवेलीडीह के छात्र-छात्राएं ग्राम नंदकट्ठी के हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययन के लिए आते हैैं। शराब दुकान खुल जाने से ग्राम बोड़ेगांव व ग्राम रवेलीडीह में अशांति उत्पन्न हो जाएगी। क्षेत्र का वातावरण दूषित हो जाएगा। इस पर एडीएम ने आबकारी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।कसारीडीह निवासी ने मर्चूरी पहंुच मार्ग से अवैध कब्जा हटवाने आवेदन दिया। मर्चूरी पहंुच मार्ग में अवैध कब्जा कर कपड़ा व अन्य सामग्री विक्रय किया जा रहा है, जिससे मर्चूरी आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय गंभीर घटना की संभावना बनी रहती है। इस पर एडीएम ने सिविल सर्जन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।पाटन निवासी ने प्रधानमंत्री अटल आवास प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह निर्धन परिवार से है। रोजी मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। रोजी मजदूरी के सिवाय आय का कोई साधन नही है। पति का स्वास्थ्य खराब रहने के कारण परिवार की देख-रेख उनको ही करना पड़ता है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री अटल आवास प्रदान करने की मांग की। इस पर एडीएम ने सीईओ जनपद पाटन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।जिला अस्पताल में कार्यरत डीएमएफ मद से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने मासिक वेतन में वृद्धि करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया डीएमएफ मद से कार्यरत समस्त कर्मचारी विगत तीन वर्षांे से कार्यरत है। वेतन बहुत कम होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करने में अत्यंत कठिनाईयां होती है। कर्मचारियों द्वारा कार्य ईमानदारी पूर्वक किया जा रहा है, किंतु वेतन पूर्ववत ही है। इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
-
दुर्ग / निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस 29 अक्टूबर 2024 को सायं 4 बजे कलेक्टर सभाकक्ष दुर्ग में आयोजित की गई है। उक्त प्रेसवार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधियों को आमंत्रित की गई है। file photo
- - आयोजन की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वदुर्ग / राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 5 नवंबर 2024 को पुराना गंजमंडी गजपारा दुर्ग में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा समारोह के सफल संचालन के लिए तीन सदस्यीय कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें श्री अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, श्री अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के नोडल अधिकारी को सहयोग देने हेतु प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। श्री अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री बजरंग दुबे अपर कलेक्टर दुर्ग, श्री विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। श्री मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग एवं जिला सत्कार अधिकारी को जिले में मंत्रीगण/संसदीय सचिव एवं गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र के वितरण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग को स्थल की साफ सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था का, श्री ए.के. श्रीवास कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सुरेश पांडेय कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन, श्री प्रकाश देवरे कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं श्री आर.एल. गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच, स्टॉल, बैरिकेटिंग, सोफ़ा-कुर्सी, माइक, लाइटिंग आदि की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। श्री हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्री अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग एवं श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच की सभी व्यवस्था का, श्री एस.एल. लकरा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग को अतिथियों हेतु शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो की व्यवस्था का, श्री टीएस अत्री खाद्य नियंत्रक दुर्ग, श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग एवं श्री राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को स्थानीय कलाकारों को रुकवाने एवं ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा मंच संचालन का कार्य भी करेंगे। डॉ मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग और डॉ हेमंत साहू सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दुर्ग को चिकित्सा सुविधा-एंबुलेंस व्यवस्था हेतु, श्री संदीप कुमार भोई उपसंचालक कृषि दुर्ग, श्री दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी दुर्ग, श्रीमती पूजा कश्यप साहू उपसंचालक उद्यानिकी दुर्ग एवं श्री पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग को आवश्यकता अनुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि, मंच पर कलाकारों के सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था और महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं श्री उत्कर्ष पांडेय कार्यपालन अभियंता लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग पेयजल की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा श्री एम.एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क दुर्ग को राज्योत्सव के प्रचार-प्रसार का, श्री सीमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग दुर्ग और श्री विकास सरोदे श्रम पदाधिकारी दुर्ग को अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन का एवं सर्व विभाग प्रमुख जिला दुर्ग को विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियां का पोस्टर बैनर अथवा लाइव प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी स्टॉल आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। सभी प्रभारी अधिकारियों को कार्य आबंटन के अनुसार राज्योत्सव की तैयारी हेतु सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं तत्परतापूर्वक संपादन करने कहा गया है। नियुक्त अधिकारी कार्य संपादन हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी अपने साथ लगाएंगे।
- दुर्ग / प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् विभिन्न घटकों का लाभ प्राप्त करने कि लिए एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। उप संचालक मछली पालन ने बताया कि एनएफडीपी का मुख्य उद्देश्य सभी मत्स्य पालक, मत्स्य पालन समूहों एवं मत्स्य समितियों के लिये कार्य आधारित पहचान के डाटाबेस का निर्माण कर उसके माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में योजना के तहत् मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीयन अनिवार्य होगा। उक्त कार्य अंतर्गत मछली पालन, मत्स्याखेट व मछली बेचने के व्यवसाय के जुड़े सभी लोगों का पंजीयन च्वाईस सेंटर के माध्यम से किया जा सकता है। यदि परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न है तो सभी सदस्य का पंजीयन व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा। पंजीयन के बाद मत्स्य विभाग के सत्यापन और उनके बैंक खाते में 80 रूपये शासन की ओर से प्राप्त होंगें तथा कामन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) को उनके प्रत्येक एंट्री पर 18 रूपये कमीशन के रूप में प्राप्त होगा। पंजीयन के लिए मत्स्य कृषकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार लिंक मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी अनिवार्य होगा। पंजीयन पश्चात् प्रारंभ में अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा तथा कृषकों का मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात् स्थायी प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। उप संचालक मत्स्य पालन ने मछली पालन से जुड़े सभी कृषकों से अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की है।
- - प्रधानमंत्री जी के हाथों दिल्ली में जल वाहिनी उर्वशी साहू को मिला प्रमाण पत्रदुर्ग। ग्राम चिरपोटी दुर्ग जिले के विकासखंड दुर्ग से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी में स्थित है। ग्राम चिरपोटी में जनसंख्या लगभग 1956 है, जिसमें कुल 450 परिवार है, लगभग 35 परिवार एसी, 55 परिवार एसटी एवं 360 परिवार ओबीसी है। ग्राम चिरपोटी में पेयजल की व्यवस्था के रूप में 15 हैंडपंप है जिसमें से सभी हैंडपंप संचालित है, परन्तु ग्रीष्मकाल के दिनों में अधिकतर हैंडपंप का जल स्तर निचे गिर जाने के कारण सूखे की स्तिथि उत्पन्न हो जाती थी। ग्रामवासी पेयजल के लिए ग्राम से बाहर हैंडपंप और कूपों से पेयजल की पूर्ति करते थे। इस प्रकार ग्रीष्मकाल में ग्राम की महिलाओं को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ता था।पेयजल समस्या निदान हेतु जल जीवन मिशन के तहत कार्य की शुरूवात पेयजल की समस्या के समाधान हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2019 में जल जीवन मिशन की घोषणा कर कार्य की शुरूवात की गई। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम चिरपोटी में सभी घरों को प्रधानमंत्री जी के इस योजना से जोड़ा गया। जल जीवन मिशन के आने के बाद हर घर नल से जल मिलने लगा। ग्रामवासी महिलाआंे को इस योजना से मिल रही है राहत। ग्राम चिरपोटी दुर्ग विकासखंड का पहला गांव बना जिसमें जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हुआ और ग्राम चिरपोटी हर घर जल ग्राम घोषित हुआ।जल जीवन मिशन से महिलाआंे का जीवन बदला, जल जीवन मिशन के आने से न केवल महिलाओं को राहत मिल रही है, उसके अलावा महिलाओं की छवि भी बदली है। महिलाए घर के साथ साथ समाज के कल्याण के लिए भी हाथ बटा रही है। जल जीवन मिशन से महिलाओं को पहचान मिल रहा है, वे जल वाहिनी के रूप में काम कर रही है, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण में भाग ले रही है।निम्रिति चौहान उम्र लगभग 34 वर्ष एवं उनकी सहेली ग्राम चिरपोटी में जल वाहिनी है, उनका कहना है कि वर्ष 2017 में वो जब शादी होकर आई तब ग्राम चिरपोटी में पानी की बहुत समस्या थी, घर में पानी की पूर्ति के लिए उन्हें दूर कुवें से पानी लाना पड़ता था। तब नयी जगह नए लोग में उन्हें बहुत कठिनाइयों से जल भरकर लाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर में ही नल लगने से बहुत सहारा मिला है। इसी प्रकार कुलेश्वरी साहू उम्र लगभग 28 वर्ष ग्राम चिरपोटी की निवासी है। एक गर्भवती महिला के लिए दूर से पानी लेकर आना कितने मुश्किल की बात है, कुलेश्वरी बताती है इस अवस्था में उनका स्वास्थ्य खराब होने के वजह से उनका छोटा बेटा उनकी मदद करता था। उनका पूरा परिवार जल जीवन मिशन के आने से खुश है। उर्वशी साहू उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम चिरपोटी की निवासी है। गृहणी के साथ-साथ जल वाहिनी भी है। वे कहती है जल जीवन मिशन के साथ जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है, पहले घर पर ही रह के काम करती थी अब वो प्रशिक्षण में भाग लेती है, यह ही नहीं बल्कि एक सक्रिय महिला के रूप में काम करने की वजह से उन्हें दिल्ली भेजा गया था माननीय प्रधानमंत्री जी से समारोह में उन्हें प्रमाणपत्र भी मिला है।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पटाखा के उपयोग के संबंध में पारित आदेश के पारिपालन में आवश्यक कार्यवाहियां हेतु जांच दल गठित किया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिक क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम (संबंधित क्षेत्र), अनुविभागीय दण्डाधिकारी (संबंधित क्षेत्र) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र) तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (संबंधित क्षेत्र) एवं मुख्य नगर पालिका/नगर पंचायत अधिकारी (संबंधित क्षेत्र) जांच दल में शामिल किये गये हैं। उक्त दल को अवैध रूप से संचालित पटाखा दुकानों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
- - मिट्टी के दीयों को किया जाए प्रोत्साहित: कलेक्टरबिलासपुर। दीपावली पर्व पर जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हारों द्वारा लाखों की संख्या में मिट्टी के दीये बनाये जाते है। उनके द्वारा इस त्योहार पर बाजारों एवं हाटों में दीये बेचे जाते हैं। यह उनकी आजीविका का साधन है। मिट्टी के दीये पर्यावरण के लिये भी अनुकूल होते है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज आदेश जारी कर मिट्टी के दीये बेचने वाले इन ग्रामीणों और कुम्हारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका अथवा नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाये। आदेश में यह भी कहा गया है कि मिट्टी के दीये पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त होने के कारण इनके उपयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाए।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री अमर प्रकाश सावंत को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
- -29 अक्टूबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, 28 नवम्बर तक दे सकते हैं दावा-आपत्ति-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी-शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील-आगामी 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कर सकते हैं आवेदन-voters.eci.gov.in एवं वोटर्स हेल्प लाइन एप में ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा-6 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनरायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नाम पंजीयन, विलोपन, स्थानातंरण एवं प्रविष्टि में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज हुई बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी.एस. ध्रुव ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में आयोग को सहयोग प्रदान करें। साथ ही लोगों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल भी बैठक में उपस्थित थे।संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी.एस. ध्रुव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्टूबर को रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के शेष 89 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही दावा/आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। नागरिक 28 नवम्बर तक दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इस दौरान 9-10 नवम्बर तथा 16-17 नवम्बर को सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा/आपत्ति के निराकरण के बाद 6 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर को फोटोरहित मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन और 6 जनवरी को अंतिम प्रकाशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी किया जाएगा। नागरिक मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं।फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण होगी तथा जिनका नाम वर्तमान में किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगामी 1 जनवरी के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना अग्रिम आवेदन दे सकते हैं।इन फार्म्स का करें उपयोग, ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैंनागरिक नए निर्वाचकों के पंजीयन के लिए प्रारूप-6, प्रवासी निर्वाचकों के नाम पंजीयन के लिए प्रारूप-6क, स्वैच्छिक आधार पर निर्वाचकों के आधार नम्बर प्राप्त करने के लिए प्रारूप-6ख, विद्यमान निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आक्षेप/विलोपन के लिए प्रारूप-7, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्र रखने एवं प्रविष्टि में सुधार के लिए प्रारूप-8 का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है। नागरिक निर्धारित प्रारूप में वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in एवं वोटर्स हेल्प लाइन एप में स्वयं आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।मतदाता सूची में मतदाता का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज होने पर आयोग द्वारा संचालित वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in या Voter Helpline App में जाकर e-EPIC डाउनलोड किया जा सकता है। यदि मोबाइल नम्बर दर्ज नहीं है, तो फॉर्म-8 में संशोधन के माध्यम से मोबाइल नंबर दर्ज कराकर e-EPIC Download Tab में जाकर दर्ज e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली में पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए राज्य स्तर पर स्थापित कॉल सेन्टर 180023311950 से संपर्क किया जा सकता है।निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि में राज्य में 2.07 करोड़ मतदाताछत्तीसगढ़ में निर्वाचक नामावली की प्रारंभिक प्रकाशन तिथि 29 अक्टूबर की स्थिति में दो करोड़ सात लाख 43 हजार 791 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ दो लाख 69 हजार 459 पुरुष मतदाता, एक करोड़ चार लाख 73 हजार 614 महिला मतदाता एवं 718 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग चिन्हांकित मतदाताओं की संख्या एक लाख 94 हजार 638 है। वहीं 18-19 वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख दस हजार 639 और 85 वर्ष से अधिक के 94 हजार 691 वरिष्ठ मतदाता हैं। प्रदेश में 20 हजार 173 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देश पर पांचो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्र में बिमारी की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे है। जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की टीम बनाई गई है, जो बस्तीयों में जाकर निरीक्षण करते है। संबंधित परिवार को समझाइस देते है। रैली निकालते है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश देते है कि किस प्रकार से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जावे।नगर निगम भिलाई का दल वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन पुरानी बस्ती के आस-पास कुलर, पानी की टंकी, कन्टेनर, शौचालय एवं नालियों में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन के लिए मैलाथियान, टेमिफास, जला आईल आदि का छिड़काव किया जा रहा है। उसके साथ-साथ नागरिको को जागरूक करते हुए बता रहे है कि पानी को उबालकर पीए, शुद्व ताजा भोजन करे। बाहर के बासी खादय सामग्री खाने से बचे, किसी प्रकार की उल्टी-दस्त, कपकपी के साथ बुखार आदि होने पर नजदीक के शासकीय अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाकर दवा लेवें। अपने मन से मेडिकल स्टोर से दवा लेने से बचें, स्वयं से सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।अभियान के दौरान जोन के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, विरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, चुर्णमणी यादव आदि उपस्थित रहे।
-
टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित विभिन्न मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रिहायशी कॉलोनियों में गरीबों के आवास के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन करने को कहा है। उन्होंने सभी एसडीएम को जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बिल्डरों को अपनी कॉलोनी में 15 फीसदी भूमि गरीब लोगों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है। कुछ कॉलोनियों में इस निर्देश का पालन नहीं होने की शिकायत मिली है। आरक्षित जमीन का एसडीएम सीमांकन कराएंगे। उन्होंने 3 किलोमीटर के दायरे में आवंटित ईडब्ल्यूएस भूमि को भी सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को टीएल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। बताया गया कि इस साल अब तक 6.29 सदस्यता शुल्क से रकम प्राप्त हुई है। उन्होंने सीएम जनदर्शन से मिले पत्रों का हर हाल में 3 सप्ताह में निराकरण करने को कहा है। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।
- संस्था में रहकर नमिता बड़ा ने होम गार्ड फिजिकल टेस्ट किया पासरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। संस्थान में वर्तमान में नगर सैनिक एवं आगामी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी आवासीय सुविधा के साथ कराई जा रही है। यहां के छात्रों को नवसंकल्प एवं जशपुर पुलिस के द्वारा आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग में पुलिस ग्राउंड जशपुर में प्रतिदिन अंतिम चरण हेतु तैयारी कर रहे हैं।छात्रा नमिता बड़ा ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में शासकीय नौकरी की तैयारी करने का कोई विकल्प नहीं था। फिर मुझे अपने दोस्तों से नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के बारे में जानकारी मिली। मेरा एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से नव संकल्प के लिए चयन हुआ। नमिता ने बताया कि वे ग्रेजुवेशन 2022 में पास की है। अब वह नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सीजी पुलिस और होम गार्ड का साथ-साथ में तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट पास की है। नवसंकल्प जशपुर में सुबह से ग्राउण्ड में फिजिकल की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके पश्चात् क्लास चलती है। संस्थान में खाने-पीने की अच्छी सुविधा दी जाती है और पढ़ाई बहुत अच्छी चलती है। नमिता ने कहा कि यहां पढ़ाई करके क्वालिफाई जरूर करूंगी। उन्होंने संकल्प संस्थान में इतनी सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
- -कहा : मुख्यमंत्री के परिवार ने परंपरागत नैतिक मूल्यों पर विश्वास जतायारायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रुपति मूर्मू पिछले दो दिन छतीसगढ़ के प्रवास पर रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के सम्मान में अपने नया रायपुर के नये निवास पर दोपहर भोज रखा था । तरह तरह के छत्तीसगढ़ी- उड़िया व्यंजन रखे गये। राष्ट्रपति की गरिमा के मुताबिक़ सभी इंतज़ाम रहे। राष्ट्रपति ने इस मेहमाननवाज़ी को सराहा, पर जब मुख्यमंत्री ने पत्नी श्रीमती कौशल्या के साथ उन्हें उनके दो दिन के प्रवास से जुड़ी स्मृतियों वाला प्रिंटेड फोटो एल्बम और फोटो फ़्रेम भेंट किया तो वे सबसे ज़्यादा ख़ुश हुईं। पूरे दो दिन के प्रवास की जो फोटो मीडिया और अन्य संचार माध्यमों में वायरल है,उनमें फोटो फ़्रेम लेते वायरल फोटो में राष्ट्रपति की मुस्कान सबसे सहज और भावपूर्ण रही।फोटो एल्बम और फ़्रेम में लगी तस्वीरों को देख राष्ट्रपति के चेहरे पर आश्चर्य मिश्रित ख़ुशी का भाव था, जो वायरल फोटो में साफ़ देखा जा सकता है। फोटो एल्बम और फ्रेम में लगी फ़ोटोज़ को देखकर उन्होंने मुख्यमंत्री और श्रीमती कौशल्या देवी की ओर आश्चर्य से देखा और कहा कि आज के डिजिटल युग में जब लोग व्हाट्सअप, ई मेल पर फोटो वीडियो शेयर करते है, ऐसे में इतनी जल्दी इंस्टेंट टाइम पर फोटो प्रिंट करना, एल्बम बनाना और फ़्रेम करना बहुत ही ख़ुशी की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन की फोटो के साथ मुख्यमंत्री के परिवार के साथ भेंट की फ़ोटोज़ भी इस एल्बम में शामिल है , जो आज के डिजिटल दौर में भी परंपरागत नैतिक मूल्यों में विश्वास को बताता है । उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ और इस प्रवास का यह विशेष अनुभव है । दो दिन मैं जिन कार्यक्रमों में शामिल हुई उनकी स्मृतियाँ इसमें अब चिर स्थाई हो गई है ।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति को नवा रायपुर के निवास में भेंट किए गए फोटो एल्बम और फ्रेम में फ़ोटोज़ का चयन,विद्यार्थियों के साथ कम्यूनिकेशन की फोटो, भगवान जगन्नाथ के मंदिर दर्शन की भाव पूर्ण फोटो, मुक्तांगन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फ़ोटोज़ के साथ मुख्यमंत्री जी के परिवार के साथ वाली फ़ोटोज़ भी इंस्टेंट रूप से शामिल की गई थी।
-
-नेत्र सर्जन सहित तीन तत्काल प्रभाव से निलंबित
रायपुर / सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान लापरवाही बरतने वाले एक डॉक्टर सहित नेत्र सहायक अधिकारी और स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नेत्र सर्जरी के दौरान मोतियाबिंद सर्जरी के निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित पालन नहीं किए जाने के कारण राज्य सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डॉ गीता नेताम नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर नेत्र सहायक अधिकारी सुश्री दीप्ति टोप्पो और स्टाफ नर्स श्रीमती ममता वैदे को भी निलंबित किया गया है।उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर 2004 को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मरीजों के आंखों में संक्रमण की घटना घटित होने पर जांच कराई गई, जिसमें इन तीनों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।निलंबन अवधि में डॉक्टर गीता नेताम और नेत्र सहायक अधिकारी और स्टाफ नर्स का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है। निलंबित अधिकारियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। -
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने तेलंगाना प्रवास के दौरान तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं परिजन भी उपस्थित थे।
-
24 माह में तैयार होगा 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान
200 करोड़ रूपए की लागत से तैयार हुआ है सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स, 240 बिस्तरों का है अस्पताल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर में रहेंगे उपस्थित
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि कार्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले डिटिजल बजट में भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढिकरण की बडी झलक दिखी थी जो वास्तविकता का रूप लेती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रयोग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को खोलने के लिए केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को राज्य के बिलासपुर में 200 करोड़ रूपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वचुअल माध्यम से इस अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे। यह अस्पताल तीन चरणों में प्रारंभ होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट व लैब तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट व लंब की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह से काम करने लगेगा। बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इसी तरह से 29 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया है कि 90 करोड़ रूपए की लागत से इस संस्थान का निर्माण 24 माह में पूरा होगा। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ की भूमि आयुष विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा जो गैर संचारी रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा। केंद्र में वेलनेस थिरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम का भी संचालन होगा। इस संस्थान के शुरू होने से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों के बारे में नए ज्ञान और अंतदृष्टि का विकास होगा। -
बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मांग पर घुमका को नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर घुमका की सरपंच श्रीमती फूलमती वर्मा ने अपने पंचों और ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर घुमका को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि गांववाले काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं। गांव की आबादी छह हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को गांववालों की तरफ से आवेदन सौंपते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए घुमका ग्राम पंचायत के जल्द ही नगर पंचायत के रूप में उन्नयन का आश्वासन दिया।
-
5.81 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल
11 गांवों को मिलेगी राहत, एक साल में पूरा होगा काम
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के दिए निर्देश
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में मनियारी नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कारीडोंगरी में पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मनियारी नदी पर इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घनाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाखड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पुल के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुंगेली जिले में भी सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय रहवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसके आज पूरे होने की शुरूआत हो गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे। -
उप मुख्यमंत्री कौशल विकास पखवाड़ा में हुए शामिल
कारीडोंगरी, घानाघाट और दरवाजा में सीसी रोड एवं स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में घानाघाट में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, शासकीय प्राथमिक शाला दरवाजा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, कारीडोंगरी में सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए तथा मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को सरकार पूरा कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने किया प्रोत्साहित, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल का विकास कर रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी वितरित की। उन्होंने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेकर उनके स्वाद की तारीफ की। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए युवाओं को इससे बचने के लिए जागरूक किया।
हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र बांटे
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में मछलीपालकों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, किसानों को मसूर मिनी किट, ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, महिला स्वसहायता समूहों को ऋण राशि के चेक, बुजुर्गों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रमिकों को नवीनीकृत श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस एवं पीएम जनमन आवास के स्वीकृति आदेश, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत कौशल योग्यता प्रमाण पत्र तथा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और शतरंज के किट प्रदान किए।
श्री साव ने राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों, राज्यपाल स्काउट-गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। -
भिलाई। धनतेरस, दीपावली, छठ आदि त्यौहार के कारण बाजारों में भीड़ भाड़ चल रही है। जिसको देखते हुए आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा नगर निगम भिलाई के राजस्व विभाग एवं तोड़फोड़ विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी प्रमुख बाजारों में नगर निगम भिलाई का दल गस्त करें। जिससे सड़क पर किसी प्रकार की आवागमन की बाधा ना हो। नगर निगम के भिलाई की टीम द्वारा मुनादी भी की जा रही है। सभी बाजरो में विशेष करके पावर हाउस, सर्कुलर मार्केट, जनता मार्केट, लिंक रोड, जलेबी चौक, नंदिनी रोड, सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक, हार्डवेयर लाइन, मसाला गली, रामनगर मार्केट, इत्यादि सभी जगह पर नगर निगम के राजस्व की टीम भ्रमण कर रही है। सभी प्रमुख मार्केट में व्यापारियों से अपील की जा रही है कि अपने सामान को सड़क पर ना पसारे। अपने हद में रखें, पसारा लगाकर बेचने वाले को भी चेतावनी दी जा रही है। कहीं पर भी दुकान में लगावे, निर्धारित स्थल पर ही लगावे। इसके साथ ही खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों समझाइए दिया जा रहा है कि अपने गाड़ी को पार्किंग स्थल पर खड़ा करें। बाजार के अंदर ना ले जाएं। फटाका बेचने वाले व्यापारियों से भी अपील की जा रही है कि निर्धारित स्थल पर ही व्यापार करें। सुरक्षा का ध्यान रखें। ग्राहकों को गाड़ी लेकर अंदर ना आने दे। चेतावनी के बाद भी जो व्यापारी नहीं मान रहे हैं उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जा रही है। ।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, ने सभी नागरिकों को शुभकामना देते अनुरोध किए हैं कि व्यवस्था में सहयोग करें ।अपने गाड़ियों को पार्किंग स्थल पर रखें, सभी दुकानदार अपने निर्धारित स्थल पर ही व्यापार करें, सड़क को बाधित न करें। त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं। गस्त करने वाले दल में है राजस्व अधिकारी मलखान सिंह शोरी, जोन राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जेपी तिवारी, प्रसन्न तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, हेमंत माझी, वीरेंद्र बंजारे, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, कन्हैया यादव, राजेंद्र सिंह, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, आदि अपने अपने क्षेत्र में गस्त कर रहे हैं।
-
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सतर्क रहें और किसी प्रकार से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। - प्रसिद्ध वेब सीरीज-'पंचायत' की टीम को भाया छत्तीसगढ़,राजनांदगांव में अगला प्रोजेक्ट करेंगे शूटरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध 'पंचायत' सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' शूट करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।'पंचायत' टीम को भायी छत्तीसगढ़ की लोकेशंसमुख्यमंत्री को वेब सीरीज की टीम ने बताया कि अभी तक उनके 'पंचायत' सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। मगर इस बार वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थीं उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जाकर खत्म हुई। पूरा छत्तीसगढ़ ही बहुत सुंदर है। यहां सिनेमेटिक ब्यूटी बिखरी हुई है। हमें उम्मीद है कि यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी 'पंचायत' की ही तरह सफल रहेगी।छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को सरकार दे रही है बढ़ावा- मुख्यमंत्री श्री सायमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वेब सीरीज की टीम से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे। नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। राज्य में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं। फ़िल्म सिटी के माध्यम से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा।वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' में दिखेंगे स्थानीय कलाकारमुख्यमंत्री को वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने बताया कि सीरीज में छत्तीसगढ़ के लोकल टैलेंट को भी कास्ट किया जा रहा है। यहां बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिनका उपयोग हम कर रहे हैं। इसलिए थियेटर से जुड़े कलाकारों सहित स्थानीय लोगों को सेलेक्ट किया गया है। लगभग एक महीने यहां शूट चलेगा।इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य,द वायरल फीवर (टीवीएफ) के फाउंडर व ओनर श्री अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर श्री दीपक मिश्रा, एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर श्री गणेश शेट्टी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

















.jpg)