- Home
- छत्तीसगढ़
- -छत्तीसगढ़ में पंजीयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने सुगम ऐप की नई सुविधारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश में तकनीकी नवाचारों के निरंतर प्रयास से नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ’सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। सुगम मोबाइल ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसके लिए एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) प्रणाली के अंतर्गत नई सुविधा शुरू की गई है। यह पहल धोखाधड़ी की संभावनाओं को रोकने के लिए उठाई गई है, ताकि संपत्ति के दस्तावेज़ पंजीयन को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सके।सुगम ऐप का उपयोग संपत्ति के तीन कोणों से फोटो अपलोड करने के लिए किया जाएगा, जिससे संपत्ति की वास्तविक भौतिक स्थिति को चिन्हांकित किया जा सके। ऐप स्वचालित रूप से संपत्ति के अक्षांश और देशांतर को कैप्चर कर एनजीडीआरएस प्रणाली के ऑनलाइन आवेदन में स्टोर कर देता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से दस्तावेजों की पारदर्शिता और सुरक्षा में वृद्धि होगी।सुगम ऐप अलग से कोई पंजीयन सॉफ्टवेयर नहीं है, बल्कि यह केवल संपत्ति के फोटो और उसकी अवस्थिति (अक्षांश-देशांतर) को एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर में कैप्चर करने के लिए तैयार किया गया है। दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता या पक्षकार इस ऐप का उपयोग करते हुए एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन पहले की तरह ही कर सकते हैं।
- -सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में नवजीवन उपहार कार्यक्रम के तहत 5 बच्चों को स्वस्थ होने पर दी विदाई, मुख्यमंत्री ने प्रदान किए उपहाररायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अटलनगर, नवा रायपुर स्थित सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में श्री सत्य साईं नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बीएससी नर्सिंग की नव प्रवेशी छात्राओं को लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्हें मानवता की सेवा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सत्य सांई ट्रस्ट के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल सत्य सांई बाबा के आशीर्वाद से माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल में बना है। इसका उद्देश्य मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 33 हजार से अधिक बच्चों के जटिल हृदय ऑपरेशन निःशुल्क किए गए हैं, ओपीडी में तीन लाख से ज्यादा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिससे छत्तीसगढ़ की देश-विदेश में पहचान बनी है। उन्होंने हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों को इस उपलब्धि के लिए धन्वंतरी अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संजीवनी अस्पताल की सराहाना करते हुए कहा कि इस अस्पताल में कैश काउंटर नहीं है, लोग निःशुल्क इलाज करवाकर खुशी-खुशी लौटते। यहां लोग पर्स लेकर नहीं आते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल का उदघाटन 21 फरवरी को उनके जन्मदिवस के दिन हुआ था और इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। सत्य सांई ट्रस्ट अब नर्सिंग छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण, आवास और भोजन की सुविधाएं भी प्रदान करेगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अस्पताल के शिलान्यास और निर्माण का मैं बतौर मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष साक्षी रहा हूं, यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है। सत्य सांई ट्रस्ट की प्रतिबद्धता से अस्पताल का निर्माण एक वर्ष के भीतर ही पूरा हुआ। बच्चों के जन्मजात हृदय रोग का इलाज कराने देश के साथ-साथ विदेशों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी सत्य सांई ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की सेवा में समर्पित संस्थान बताया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत से छात्राओं को निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था मिलेगी।कार्यक्रम में सत्य सांई संजीवनी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास ने नवजात बच्चों के हृदय रोगों के निःशुल्क उपचार की सेवाओं पर प्रकाश डाला और ट्रस्ट के भविष्य के उद्देश्यों पर चर्चा की। सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में प्रतिदिन आयोजित होने वाले ‘नवजीवन उपहार‘ कार्यक्रम के तहत आज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके पांच बच्चों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों उपहार प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि कोरबा जिले के बालक श्री प्रखर साहू की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके अभिभावकों द्वारा शरीर दान किया गया था। इस बच्चे के हृदय का वाल्व एक बच्चे को लगाया गया, जिससे बच्चे को नया जीवन मिला। यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। इस बच्चे को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रखर के अभिभावकों को सम्मानित करते हुए उनकी इस मानवीय पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ हुए बच्चों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए संजीवनी हॉस्पिटल की टीम को इस अद्भुत सेवा के लिए बधाई दी।इस अवसर पर नर्सिंग की नव प्रवेशी छात्राओं, उनके अभिभावकों, हॉस्पिटल के चिकित्सा व पैरामेडिकल स्टाफ, और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर राज्य में शैक्षिक परिदृश्य को सुदृढ़ बनाने और बच्चों में बुनियादी साक्षरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के तहत, नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता कौशल को विकसित करने और बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी), रायपुर के तत्वावधान में और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट एवं USAID के सहयोग से किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य पठन के प्रति जागरूकता फैलाना, बच्चों में पढ़ने का आनंद विकसित करना और स्कूलों व समुदायों को इस दिशा में एकजुट करना था।पठन महोत्सव के दौरान सेरी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में किए गए बुनियादी साक्षरता प्रयासों की प्रस्तुति , बाल साहित्य की भूमिका और कक्षा में लैंगिक समानता पर चर्चा, शिक्षकों द्वारा बाल साहित्य निर्माण और अनुवाद के अनुभव साझा किए गए। इसी तरह डाइट व्याख्याताओं द्वारा लाइब्रेरी और सेवापूर्व शिक्षण से संबंधित अनुभवों का आदान-प्रदान और खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा बाल साहित्य अनुरूप चित्रकारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए रोचक गतिविधियों, पढ़ने और लिखने के अभ्यास, कहानी सुनाने और सुनने की गतिविधियों, पुस्तकालय उपयोग, और ऑनलाइन-ऑफलाइन पठन सामग्री का समावेश किया गया।इस अवसर पर एससीईआरटी के उप संचालक श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा, श्रीमती दिव्या लकड़ा, और एनजीओ प्रकोष्ठ प्रभारी श्री डेकेश्वर वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में USAID की सुश्री शिखा जैन और रूम टू रीड के डॉ. भाग्यलक्ष्मी बालाजी, डॉ. भावना शिंदे, श्री ताहिर अली एवं यशवर्धन उनियाल, 33 जिलों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षकगण, और 19 डाइट के व्याख्याताओं सहित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- -महतारी सदन में अहाता निर्माण व दो क्रिकेट क्लब को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा-ग्राम बेमेतरा में महतारी सदन का लोकार्पणरायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बेमेतरा में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन बनने से अब महिलाओं को बैठक आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 30 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। इस महतारी सदन को और भी सजाना संवरना है। मुख्य्मंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर पचरी निर्माण, रंगमंच निर्माण, दो सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, चेक डेम निर्माण, सार्वजानिक शौचालय, गौठान शामिल है। गौरतलब है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया यह पहला महतारी सदन है। जिला प्रशासन द्वारा इसके निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य प्रमिला चेलक, जनपद सभापति शिवशंकर शर्मा, सरपंच सुनीता साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
- -गिरदावरी कार्य को विशेष सावधानी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के दिए निर्देशबालोद। , कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली के 03 किसानों के खेतों में पहुँचकर फसल गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं किसानों से फसल गिरदावरी के कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा उन्होंने इस कार्य को विशेष सावधानी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर श्री चन्द्रवाल ने विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के समीपस्थ ग्राम बटेरा में पहुँचकर कल्याण आदिवासी महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे बेर के अचार निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूह के द्वारा स्वादिष्ट अचार निर्माण कार्य की सराहना करते हुए अचार की समुचित बिक्री एवं इसका उचित दाम दिलाने आदि के संबंध में मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम बटेरा में बेर अचार का उत्पादन करने वाले कल्याण महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी के घर में पहुँचकर बेर अचार के अवलोकन के साथ-साथ इसके निर्माण के संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी धुव्र ने कलेक्टर श्री चन्द्रवाल को अचार निर्माण के पूर्व बेर की समुचित साफ-सफाई, पैकेजिंग तथा इसकी बिक्री आदि प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम बटेरा में निर्मित स्वादिष्ट बेर अचार को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा निर्मित इस बेर अचार को आसपास के गांवों के अलावा बालोद बाजार तथा मांग के अनुसार धमतरी, भिलाई, दुर्ग-राजनांदगांव आदि शहरों में भी इनकी बिक्री की जाती है। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत एवं अन्य अधिकारियों को बेर अचार के उत्पादन कार्य में लगे महिलाओं को जरूरी मदद उपलब्ध कराने तथा इनके उत्पादों की समुचित बिक्री एवं उचित मूल्य दिलाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। श्रीमती भगत ने बताया कि बेर अचार के निर्माण कार्य में लगे इस महिला स्वसहायता समूह को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत 01 लाख 70 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया है। इसके अलावा इस कार्य के लिए 01 लाख 50 हजार रुपये का बैंक लिंकेज तथा 10-10 हजार रुपये की मुख्यमंत्री एवं विधायक निधि प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। इस दौरान एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार श्री गोविंद सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में शंकराचार्य कालेज रायपुर के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अध्ययन रत विद्यार्थियों का समूह वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से मिलकर आज उन्हें स्वल्पाहार करवाया और मिठाई का वितरण किया, साथ ही सूखा अनाज भी प्रदान किया गया।विद्यार्थियों ने दीपावली के पूर्व सामाजिक सरोकार के दृष्टिकोण से असहाय निराश्रित बुजुर्गो से मिलकर उन्हें कुछ पल की खुशियां बाटी। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव , श्रीश शर्मा के नेतृत्व में हर्षित,कपिल,राज,जतिन,अभय,आयन,तरुण,चंदन,बृजभूषण, रैना,सुजाता, मालविका, याचना, अनीता, जाह्नवी,अश्लेषा, सौम्या, एवं MBA 1st सेमेस्टर छात्र छात्राओं का समूह के साथ वृद्धाश्रम की वार्डन पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।
-
दुर्घटना रोकने पालन करने दिए निर्देश
बिलासपुर/जिला अग्निशमन अधिकारी सह जिला सेनानी श्री दीपांकुर नाथ ने पटाखा दुकानदारों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने दीपावली पर्व के दौरान निर्मित स्थायी,अस्थायी संरचना एवं पण्डालों मे संचालित पटाखा दुकानो में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तथा अग्निशमन यंत्र को रखते हुए सावधानियों को अपनाना सुनिश्चित करने को कहा है। किसी भी तरह की चूक अथवा सुरक्षा का पालन नहीं किए जाने पर संबधित संचालक व दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होगें।
जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नाथ ने कहा कि पटाखा दुकान रिहायशी या फिर बाजार के पास नहीं खोले जायें। पटाखा दुकान का निर्माण किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे- कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर, अज्वलनशील सामग्री से बने टिन (शेड) द्वारा निर्मित होना चाहिए तथा अग्निमंदक घोल से उपचारित किया होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी (साईड) पर एवं एक दूसरे के सामने न बनाई जाए। पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैंप, गैस लैम्प एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होना चाहिए। विद्युत तारों में ज्वाइंट खुला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट बेकर लगा होना चाहिए, जिससे शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह अपने आप बंद हो जाए। दुकाने ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके ऊपर से हाई टेंशन पावर लाईन न गुजरती हो।
प्रत्येक पटाखा दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना चाहिए। इसकी मास्क क्षमता 6 फिट की होती है। दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर्स क्षमता के पानी के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए। पटाखा दुकानों के सामने बाईक व कार की पार्किंग प्रतिबंधित होना चाहिये। अग्निशमन विभाग एवं एम्बुलेंस का फोन नम्बर दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए। अग्निशमन वाहन के मूवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। भारतीय मानक 8758:2013 का पालन करते हुये अस्थाई संरचना और पण्डाल का निर्माण किया जावे। -
हर पंचायत में प्राथमिक सहकारी समिति का होगा गठन
बिलासपुर/केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सहकार से संमृद्धि’अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्तर की सहकारी समिति का गठन करने एवं सहकारिता के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु जिला पंचायत सीईओ आर.एल. चौहान, की अध्यक्षता में संयुक्त कार्य समिति दिनांक (रवपदज ूवतापदह बवउउपजजमम) की बैठक कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई।
संयुक्त वर्किंग कमिटी की सदस्य सचिव एवं उप आयुक्त सहकारिता श्रीमति मंजू महेन्द्र पाण्डेय द्वारा बैठक में बिलासपुर जिले में सहकारिता से संबंधित विभिन्न समितियो के संबंध में अवगत कराया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सहकारी समिति का गठन करने हेतु निर्देश दिये गए। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतो मे पैक्स/मत्स्य / दुग्ध / पशुपालन / वनोपज समितियो में से किसी एक समिति उपयुक्तता के अधार पर गठन किया जाना हैं। जिस संबंध में संबंधित विभागो को समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना बना कर प्राथमिक स्तर की सहकारी समिति गठन करने का निर्देश दिये गए ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के सेवा सहकारी समितियो में शीघ्र प्रधान मंत्री जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जाने के संबंध में प्रगति की जानकारी ली गई। तीन समितियो को जिले में ड्रग लॉइसेन्स प्रप्त हो चुका हैं तथा दो समितियों को स्टोर कोड प्राप्त हो चुका है। जहा शीघ्र जनऔषधि केन्द्र प्रारंभ हो जायेगा। जन औषधि केन्द्र प्रारंभ होने से आम जनो को सस्ते दर पर दवाईया उपलब्ध हो पायेंगी। इसी प्रकार श्री चौहान द्वारा सेवा सहकारी समितियो में लोक सेवा केन्द्र सीएससी सेंटरो के कार्य की समीक्षा की गई तथा सीएससी सेंटरो को ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संलग्न करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसे आम जनो को सहकारी समितियों के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक में वन मंडल अधिकारी, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं नाबार्ड के प्रतिनिधि उपस्थित थे। -
डेयरी और मछलीपालन के लिए आसानी से लोन उपलब्ध कराने कलेक्टर के निर्देश
बिलासपुर/खेती किसानी से आमदनी बढाने के लिए संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर अवनीश शरण ने विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए डेयरी, मछलीपालन और फूलों की खेती पर जोर दिया। उन्होंने इन कारोबारों पर ज्यादा से ज्यादा लोन देने के निर्देश दिए। अब तक इन व्यवसायों में लोन दिये जाने की उपेक्षा किये जाने पर जिला सहकारी बैंक प्रबंधन को फटकार लगाई।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सरकार ने डेयरी, मछलीपालन, सब्जी की खेती को भी कृषि का दर्जा दिया है। इनकी गतिविधि को बढ़ाने के लिए उन्हें भी खेती की तरह आसान ऋण उपलब्ध कराने में बाधा नहीं आने दिया जायेगा। उन्होंने आवेदनों के रिजेक्ट अथवा लंबित होने के मामले की जांच के लिए ब्लॉक स्तरीय समिति के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा दिए गये निर्देशों और उनके पालन की स्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने फसल बीमा योजना से ज्यादा संख्या में किसानों के आप्ट आउट हो जाने पर चिंता जाहिर की। श्री शरण ने कहा कि संकट की दशा में इससे किसानों को काफी राहत मिलती हैं। प्रीमियम भी कुछ ज्यादा नहीं है। इसलिए किसानों को हर साल योजना का फायदा उठाना चाहिए। काफी सोच-समझ के केन्द्र सरकार ने योजना को लांच किया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि गरमी में धान का रकबा कम करने की कार्य-योजना तैयार की गई है। पिछले साल से धान का रकबा कम कर इस साल केवल साढे 16 हजार हेक्टेयर में रबी धान का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक आरएईओ को धान के बदले दलहन-तिलहन बोने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हें विभागीय योजनाओं का प्राथमिकता के साथ फायदा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 साल से ज्यादा पुराना और इससे कम अवधि के खेती की तुलना कर किसानों को समझाएं। परिणाम की जानकारी देकर उन्हें समझाइश दें। कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों ने सरना के बदले एमटीयू 1318 प्रजाति को बेहतर बताया। इससे 45 से 48 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन दे रहा है। प्रोटीन युक्त भोजन पदार्थों की उपलब्धता के मामले में लक्ष्य से बाहर जाकर कुछ उल्लेखनीय काम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। -
बिलासपुर/बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी श्री रामनरेश बागड़ी को अपनी पूर्व पदस्थापना के ग्राम मटसगरा में सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने आज निलंबन आदेश जारी किया।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील बेलगहना जिला बिलासपुर अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली में पदस्थ पटवारी श्री रामनरेश बागड़ी द्वारा ग्राम मटसगरा तहसील कोटा के स्थापना के दौरान श्री सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 285/1, 37/1, 37/2 रकबा 0.591 हे. 0.251 हे. 0.182 हे. के सीमांकन पर दिनांक 11-4-2017 को पंचनामा / स्थल जांच में जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा सुरेश कुमार की भूमि पर किसी भी कब्जे को नहीं बताया गया है परन्तु दूसरी ओर अन्य दिनांक 20-4-2017 को तहसीलदार कोटा को प्रेषित सीमांकन प्रतिवेदन में स्वयं हस्ताक्षरित रिपोर्ट में जनकराम द्वारा श्री सुरेश कुमार की भूमि 285/1 रकबा 0.591 हे. के अंश भाग 0.35 एकड़ पर कब्जा बताया गया है। जिससे स्पष्ट है कि श्री रामनरेश बागड़ी, पटवारी द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 128-129 में दिये निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में निहित प्रावधानों के प्रतिकूल है। अतः अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर द्वारा श्री रामनरेश बागड़ी पटवारी को निलम्बित कर विभागीय जांच प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये है।
अतएव एतद् द्वारा श्री रामनरेश बागड़ी, पटवारी के उक्तानुसार उनके कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाये जाने से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है तथा मुख्यालय तहसील कार्यालय बेलगहना जिला बिलासपुर (छ०ग०) निर्धारित किया जाता है। श्री अमित पाण्डेय पटवारी (पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव ) तहसील बेलगहना को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में निहित प्रावधानों के तहत श्री रामनरेश बागड़ी, पटवारी के विरूद्ध विभागीय जांच भी संस्थित किया जाता है तथा जांच अधिकारी श्री अभिषेक राठौर, तहसीलदार बेलगहना जिला बिलासपुर को नियुक्त किया जाता है। -
सरोवर में वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भूरकापाट के आश्रित ग्राम शिकारीटोला मंे पहुँचकर वहाँ निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अमृत सरोवर में पौधरोपण के अलावा सरोवर के सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो ने सरोवर में प्रगतिरत कार्यों के संबंध मंे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत अमृत सरोवर में पौधरोपण हेतु गड्ढे खोदाई के कार्य के अलावा ग्रामीणों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सी इत्यादि का निर्माण किया गया है। इसके अलावा अमृत सरोवर में ध्वजारोहण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर आवश्यक निर्माण कार्य को पूरा करने की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार श्री गोविंद सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बोर खनन एवं सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख 49 हजार 523 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भिलाई नगर विधानसभा विधायक श्री देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 45 बालाजी नगर खुर्सीपार स्थित न्यु गांधी विद्यालय के पास एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास इसी प्रकार वार्ड क्र. 50 शास्त्री नगर स्थित सड़क-27 में एवं सड़क-32 में बोर खनन हेतु 1-1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है। इसी क्रम में वार्ड क्र. 38 में कनोल रोड गन्नीखान के ऑफिस के सामने सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 49 हजार 523 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
-
-भाजपा ने 10 महीने में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जनता के हित में काम किया, उसका लाभ उपचुनाव में मिलेगा : शिवरतन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्तित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी एक विश्वास का वातावरण है, सुकून का वातावरण है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि श्री सोनी ही बृजमोहन द्वारा कराए गए कामों की रक्षा और दक्षिण विधानसभा को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार है दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है। छत्तीसगढ़ सरकार से भी पैसे आएंगे और चूँकि बृजमोहन सांसद बन गया है तो केंद्र सरकार से भी पैसे आएंगे और दुगुनी गति से रायपुर शहर के साथ-साथ दक्षिण विधानसभा का विकास होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसलिए हम दक्षिण विधानसभा की जनता से रायपुर शहर की जनता से इस बात का आह्वान करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए, दक्षिण विधानसभा के विकास के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में हिस्सा ले और ज्यादा-से-ज्यादा मतदान कर भाजपा को रिकॉर्ड जीत का सेहरा पहनाए।भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने दुहराया कि रायपुर दक्षिण को एक नहीं, दो विधायक मिलेंगे। एक परमानेंट बृजमोहन, जिसे 35 साल तक जनता ने आशीर्वाद दिया है और वह कभी इसको भूल नहीं सकते। रायपुर दक्षिण के विकास के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ वह हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी प्रकार की कोई समस्या कोई प्रॉब्लम दक्षिण के लोगों को नहीं आए, इसके लिए सुनील सोनी पूरी तरह काम करेंगे।भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर शहर में अगर सिटी बस का संचालन, नगर निगम का भव्य कार्यालय व्हाइट हाउस, विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंदजी की बैठी हुई मूर्ति की बुढ़ा तालाब में स्थापना, स्वच्छ पेयजल के लिए 33 पानी टंकियों का निर्माण, आम आदमी गरीब आदमी के लिए 10 से ज्यादा शादी घर और सामुदायिक भवन, स्मार्ट सिटी के लिए 365 परियोजनाओं के लिए लगभग 1000 करोड रुपए की स्वीकृति, रायपुर में एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन बनाने के लिए अमृतकाल रेलवे स्टेशन योजना के लिए 480 करोड रुपए की स्वीकृति श्री सोनी के कार्यकाल में हुए हैं।भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन में आए श्री सोनी पार्षद रह चुके हैं, रायपुर नगर निगम के दो बार महापौर रहे हैं, सभापति रहे हैं, आरडीए के अध्यक्ष रहे हैं और सांसद के रूप में उन्होंने क्षेत्र की सेवा की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने एकदम नया-नवेला प्रत्याशी, जिनको रायपुर शहर की एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है और रायपुर दक्षिण की तो आधा प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है ऐसा प्रत्याशी दिया है। भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर का अगर व्यवस्थित विकास हुआ है उस विकास को करने में महत्वपूर्ण भूमिका बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी व राजेश मूणत की रही है। कभी 90 के पहले के रायपुर शहर को याद करें और छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहले रायपुर शहर की क्या स्थिति थी और डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में जो काम हुए उसके बाद रायपुर का कायाकल्प हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पूरा काम बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी और राजेश मूणत के कार्यकाल में हुआ। विकास के साथ-साथ जो हितग्राहीमूलक योजनाएँ चलीं उन सारी योजनाओं की शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई। 15 साल पहले और अभी लगभग 10 महीने से हमारी सरकार है। बीच में 5 वर्ष कांग्रेस के शासन में विकास का काम रुक गया। विकास का काम हो, चाहे व्यक्तिगत रूप से योजना का काम हो, इन सारे क्षेत्र में भाजपा ने काम किया है। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले 10 महीने में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने क्षेत्र की जनता के हित में काम किया है, उसका लाभ रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भाजपा को मिलेगा। बृजमोहन अग्रवाल ने 35 साल तक जो रायपुर दक्षिण की जनता की सेवा की है, उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। - -लंबे राजनीतिक अनुभव को उपचुनाव में भुना रहे सुनील सोनी , जनता का मिल रहा आशीर्वादरायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का ज्वर अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी चुनावी मैदान में है। सुनील सोनी अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को इस उपचुनाव में भुना रहे हैं और वे लगातार दक्षिण विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। स्थानीय समाज प्रमुखों और सम्मानित वरिष्ठों सहित युवाओं के बीच भी लगातार पहुंच रहे हैं। वरिष्ठों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ लगातार उन्हें चुनावी दौरे के दौरान प्राप्त हो रहा है। दक्षिण के स्थानीय रहवासी होने का लाभ भी उन्हें इस उपचुनाव में मिल रहा है। अधिकतर लोगो से उनके निजी संबंध भी काफी प्रगाढ़ है।भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जी ने जनता जन संपर्क के दौरान कहा कि मैं लगातार बृजमोहन अग्रवाल जी के चुनाव संचालक के रूप में, महापौर के रूप में और सांसदों के रूप में आपके बीच रहा हूं। आपकी समस्याएं समझता हूं व इससे दूर करने का लगातार प्रयास करने का विश्वास दिलाता हूं। रायपुर दक्षिण विधायक के नाते आपकी समस्याओं पर हमेशा उपस्थित रहूंगा। चुनाव प्रचार की कड़ी में प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज अपना जनसंपर्क नेता जी चौक से प्रारंभ किया जहां से स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों से मतदान हेतु समर्थन मांगा। स्थानीय नागरिकों ने सुनील सोनी का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया एवं चुनाव में समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया। वहां से भार्गव राज कॉलोनी से होते हुए भाजपा नेता योगी अग्रवाल के निवास पहुंचे उसके पश्चात कक्कड़ चौक, शिव मंदिर, बजरंग चौक, सतबहनिया मंदिर पहुंचकर वहां माता का आशीर्वाद लेकर रावण पुतला, गोवर्धन चौक होते हुए झूलेलाल धाम, कपूर होटल मदर टैरेसा वार्ड का बूथ से इंदिरा चौक, क्रिश्चियन कॉलोनी, गोकुल अपार्टमेंट, श्रीराम नगर से होते हुए तरुण सिंह चौक पर अपने जनसंपर्क का समापन किया। जन संपर्क के दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी का स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय महिलाओं ने भी उनकी आरती उतार कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के प्रति अपना आभार जताया इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, बॉबी खनूजा, मनोज राजपूत, पुरुषोत्तम देवांगन कामिनी देवांगन आलोक सोनी मनोरमा हनोतिया बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
एग्री कार्नीवाल - 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल - 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ के तृतीय दिवस आज 24 अक्टूबर को ‘‘जलवायु कुशल कृषि एवं प्राकृतिक खेती’’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पद्मश्री श्री हुकुम चंद पाटीदार, प्रगतिशील कृषक, मानपुर, राजस्थान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल सेन्टर फॉर ऑरगेनिक फार्मिंग, गाजियाबाद के डायरेक्टर डॉ. गगनेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जलवायु परिवर्तन के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योकि पृथ्वी तापमान बढ़ने के कारण विभिन्न फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है अतः इस दिशा में विशेष प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। जिससे मानव के मूलभूत आहार की आवश्यकताओं को निरंतर पूरा किया जा सके।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और चरम मौसम की घटनाओं के कृषि में प्रभाव को कम करने के लिए उनके अनुकूल और शमन रणनीतियों जैसे जलवायु कुशल कृषि एवं प्राकृतिक खेती का किसानों के प्रक्षेत्र पर क्रियान्वयन हेतु मन्थन कर कार्य योजना बनाना है साथ ही किसानों एवं शिक्षार्थियों के बीच जागरूकता लाना है। इस कार्यशाला में लगभग 500 प्रगतिशील किसान, कृषि विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में विशेष बिन्दूओं पर परिचर्चा की गई एवं इनके लाभ को रेखांकित करते हुए कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा हुई जिससे प्रकृति की संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पाद प्राप्त करने की तकनीक को विकसित किया जा सके।आज एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रदर्शनी के अवलोकन के द्वारा उच्च तकनीक कृषि का लाभ प्राप्त किया। लगभग 5 हजार किसान भाई-बहनों ने आज भाग लिया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए 16 स्कूलों के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रदर्शनी द्वारा कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।एग्री कार्नीवाल-2024 के चतुर्थ दिवस ‘‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एण्ड डाटा एननालिसिस इन एग्रीकल्चर’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को अपरान्ह ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। - रायपुर / रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक चौबीस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 24 अक्टूबर 2024 को सुंदर समाज पार्टी से रामकुमार अजगल्ले, सर्व आदि दल से अंकुश बरीयेकर, धूं सेना से नीरज सैनी, निर्दलीय से जितेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय जनसंघ से रवि कुमार श्रीवास, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से अखिलेश ब्रम्हदेव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से मजहर इकबाल, निर्दलीय से मनीष श्रीवास्तव ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
- -उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक-भू-विस्थापितों के मुआवजे और नौकरी संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के दिए निर्देश-सभी उपक्रमों और संयंत्रों को लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने कहारायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में बुधवार को कोरबा जिला मुख्यालय में जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में जिले में स्थापित सभी सार्वजनिक उपक्रमों के संयंत्रों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे और रोजगार प्रदान करने की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संयंत्रों को भू-विस्थापितों के पुनर्वास तथा रोजगार संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संयंत्रों को अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द करने को कहा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण सर्वश्री प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर सिंह मरकाम और फूलसिंह राठिया तथा महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद भी समिति की बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में पुनर्वास और रोजगार की समस्याओं के निराकरण के लिए संयंत्र प्रबंधनों को प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बहुत दिनों से लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति निर्मित न हो। श्री साव ने इसके लिए संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियो को लोगों के बीच जाकर प्रावधानों और नियमों की पूरी जानकारी प्रदान करने को कहा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा, दीपका और कोरबा द्वारा अर्जित भूमि के एवज में प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई नौकरी एवं पुनर्वास की जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और प्रभावितों को नियमों के तहत समय पर रोजगार एवं भत्ता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही पुनर्वास के तहत स्थापित बसाहटों में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने तथा समय-समय पर इनकी मरम्मत भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान क्षेत्रो में ब्लास्टिंग एरिया में बसाहट से पूर्व ग्रीन जोन निर्मित करने को कहा जिससे बस्तियों में ब्लास्टिंग का प्रभाव कम हो।श्री साव ने एनटीपीसी, बाल्को, लैंको और अडानी प्लांट द्वारा अर्जित भूमि के एवज में दी जाने वाली मुआवजा, रोजगार व अन्य लाभों के बारे में भी जानकारी ली और प्रभावितों को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संयंत्रों में रोजगार देने एवं निर्धारित दर पर ही मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम और नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित जनप्रतिनिधि, खनन प्रभावित क्षेत्र के सरपंच एवं विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
- -मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न-विकासखंड स्तर पर एक नवंबर से जिला स्तर पर 21 नवंबर से और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से प्रारंभरायपुर /छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है। बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25 नवंबर और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य होंगी। बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन हेतु उच्च स्तरीय राज्य आयोजन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खेलों में बस्तर संभाग के सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। खेलों के आयोजन स्थलों पर व्यापक-व्यवस्थाएं करने एवं खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल के आस-पास शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने प्रदर्शनी इत्यादि लगाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। बस्तर संभाग के सभी गांव के युवाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कराए जाने हेतु प्रयास करने एवं अधिक संख्या में खिलाड़ियों का पंजीयन कराना सुनिश्चित करने कहा गया है।मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने और यहां के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने और प्रोत्साहित करने हेतु बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री जैन ने संभाग आयुक्त बस्तर को बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करने कहा है। आयोजन हेतु खेल मैदान आयोजन स्थल पर आवश्यक खेल सामग्री, प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं के लिए व्यापक निर्देश दिए गए है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बस्तर ओलंपिक आयोजन हेतु शुभंकर एवं लोगो का निर्धारण किया गया है। खेल प्रतियोगिताओं में वेटलिफ्टिंग एवं हॉकी खेल विधा में सीधा जिला स्तर से संभाग स्तर पर दल की भागीदारी होगी। अधिकारियों ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। खेलों के सफल आयोजन हेतु विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तरीय समितियों का गठन कर विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर ओलंपिक आयोजन के लिए आयोजित उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति जनजाति विकास श्री सोनमणि बोरा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस.प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संभागायुक्त बस्तर सहित कलेक्टर बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और पुलिस विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
- -सेल द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभरायपुर / प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा नारायपुर में आयोजित स्कूली बच्चों की पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस खेल प्रतियोगिता में 40 स्कूलों की टीमे भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रामकृष्ण आश्रम के बच्चों ने जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी कार्यकारी महानिदेशक श्री अनिर्वाण दासगुप्ता ने की।खेल मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अंचल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के द्वारा खेल अधोसंरचना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के 31 जिलों में खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोच तथा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के युवा अब राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ एजुकेशन के मामले में भी आगे बड़ रहे है। आईएएस और आईपीएस भी बन रहे हैं।खेल मंत्री श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत तो लगा रहता है। जीवन भी इसी प्रकार एक खेल है। खेल से खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास होता है और अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले को 3 करोड़, रजत पदक प्राप्त करने वाले को दो करोड़ और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक करोड रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामकृष्ण मिशन आश्रम के नरसिंह दुग्गा, द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श विद्यालय गरांजी के रस्सूराम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतागढ़ के अभिषेक को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामीजन सहित कोच, रेफरीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे।
- -अटलनगर नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक होगा राज्योत्सव का आयोजन-रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री की अपील : प्रदेशवासी राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएंमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर को अपने -अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव उत्सव मनाने की अपील की है। राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर, अटलनगर में 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी शहरों और गांव में नागरिकों से 1 नवंबर की शाम को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।आम जनता के लिए राज्योत्सव स्थल तक आने जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध रहेगीनया रायपुर के राज्योत्सव स्थल तक आने जाने के लिए आम जनता को परिवहन की सुविधा रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्योत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर प्रत्येक दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।संस्कृति संध्या में वॉलीवुड सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता होंगे आकर्षण का केंद्रसांस्कृतिक संध्या में 4 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर श्री शांतनु मुखर्जी (शान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।5 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन का कार्यक्रम होगा।6 नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोहराज्योत्सव के आखिरी दिन 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।विकास प्रदर्शनी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगाराज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रमुख विभागीय योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। निजी संस्थानों और पीएसयू संस्थानों के लिए भी हैंगर बनाया जाएगा। कृषि और जल संसाधन विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में विभागों की नई योजनाएं प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी।शिल्पग्राम, फूड कोर्ट, फैन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्रराज्योत्सव आयोजन स्थल पर शिल्पग्राम, फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यहां ट्राइबल फूड भी उपलब्ध होगा। बच्चों के लिए फन पार्क भी बनाया जाएगा जहां विभिन्न झूले होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के कृषि एवं नीति सलाहकार श्री धीरेन्द्र तिवारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद और श्री राहुल भगत, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. संचालक श्री विवेक आचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- रायपुर ।. राज्य शासन द्वारा सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत की सीमाएं ही शिवनंदनपुर नगर पंचायत की सीमाएं होंगी।
- -जिले के 2463 हितग्राहियों को सौंपी चाबीरायपुर / प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास मेला में 2 हजार 463 लाभार्थियों को नए मकानों की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले में अब तक लगभग 7,000 मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 2,463 मकानों का निर्माण पूर्ण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। आवास मेला के दौरान 894 लाभार्थियों को 40-40 हजार रुपए की पहली किस्त का चेक प्रदान किया गया।मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हर घर नल जल योजना, गैस कनेक्शन, और शौचालय निर्माण जैसे कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि को 04 हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपए कर दी गई है और मजदूरों हेतु चरण पादुका वितरण योजना फिर से शुरू की गई है। बस्तर संभाग के बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए दंतेवाड़ा में एजुकेशन हब स्थापित किया गया है और संभाग के अन्य जिलों में प्रयास एवं एकलव्य आदर्श विद्यालयों की स्थापना की गई है। इन संस्थानों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मशरूम बीज और मिनीकिट बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामीजन सहित कोच, रेफरीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे।
- -67 पहाड़ी कोरवाओं और 36 बिरहोरों सहित 303 अनुसूचित जनजाति परिवार को दिया गया वनाधिकार पत्ररायपुर / कोरबा के टीपी नगर के राजीव गांधी आडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में कल मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव, उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल उपस्थिति में हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय अंतर्गत पहाड़ी कोरवा को 67, बिरहोर को 36 तथा अनुसूचित जनजाति के 303 हितग्राहियों सहित कुल 404 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में कई दशकों से जीवन यापन कर रहे परिवारों को वनाधिकार पत्र प्राप्त होने पर उन्हें बेदखली के भय से मुक्ति मिलेगी।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशन में कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों में प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत शिविर लगाए गए। शिविर के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं तथा बिरहोर जनजाति समाज के लोगों को जागरूक करने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी के पात्र हितग्राहियों का वनाधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता खोलने एवं प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्राप्त कर लाभान्वित किया जा रहा है। कोरबा जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य हितग्राहियों को वनाधिकार अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत वनाधिकार पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिले में 56,711 वनाधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई एवं हितग्राही इस अवसर पर उपस्थित थे।
- -24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापनरायपुर / कोरबा के सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान और सरगुजा ने द्वितीय और बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने समापन समारोह में शामिल होकर प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रदेश के सभी संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल भावना से खिलाड़ियों को सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।समापन समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों तथा कोच, मैनेजरों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले को मेजबानी मिलना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों ने कोरबा के मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका यह प्रदर्शन बेकार नहीं जाएगा, किसी न किसी रूप में उनकी मेहनत काम आएगी। अभ्यास से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और एक न एक दिन आपकी मेहनत आपको ऊंचे मुकाम पर ले जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल पाएंगे। खिलाड़ी भारत के भविष्य भी हैं और खेल में हुए मानसिक तथा शारीरिक विकास का लाभ उन्हें पुलिस तथा सैन्य सेवा में मिलेगा। उन्होंने शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने की बात कहते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।विधायक पाली तानाखार श्री मरकाम ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। समारोह के सभापति श्री सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री अग्रवाल ने भी संबोधित किया और खिलाड़ियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभापति नगर पालिक निगम श्री श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल आदि शामिल हुए।समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। चार दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान सरगुजा व तृतीय स्थान बस्तर संभाग ने हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग एवं सरगुजा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर. एस.विश्वकर्मा ने आयोग का प्रतिवेदन सौंपा। इस आयोग का गठन तीन माह पहले अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए किया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य सर्वश्री यशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, कृष्णा गुप्ता, शैलेन्द्री परगनिहा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद तथा मुख्यमंत्री और नगरीय विकास विभाग के सचिव डॉ.बसव राजू एस.,सचिव राजस्व श्री अविनाश चंपावत उपस्थित थे।

.jpg)














.jpg)




.jpg)





.jpg)