- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। श्री डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू संस्थागत निवेश और विदेशी संस्थागत निवेश के द्वारा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन 2025 के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ बड़े और छोटे उद्योगों, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट निवेश को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
श्री डेका ने श्रीमती सीतारमण को बताया कि छत्तीसगढ़ में भरपूर प्राकृतिक, खनिज एवं वन संपदा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं है। इस दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ में निवेशक सम्मेलन का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की। -
*उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन एवं पाइपलाइन की जांच की*
रायपुर/ जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कांकेर और कोंडागांव जिले में मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम रतेडीह, कुरुटोला, कानापोड़ एवं डेढ़कोहका में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. भुरे ने कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के गुलबापारा में भी मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया।
जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. भुरे ने इन गांवों में मिशन के तहत बनाए गए उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन, पाइपलाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर नल के माध्यम से जल आपूर्ति की जानकारी ली। डॉ. भुरे ने विभागीय अधिकारियों को जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मिशन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के कोंडागांव मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री जी.एल. लखेरा, कांकेर के कार्यपालन अभियंता श्री बी.एन. भोयर, कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता श्री विरेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता श्री राजेश हिरकने, उप अभियंता श्री आर.पी. जोशी और कु० निभा कोर्राम सहित सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। -
रायपुर/ भारी मशीनरी की खनक-खनक की आवाज़ से अभ्यस्त होने में कुछ समय लग सकता है। शुरू में जया को फैक्ट्री के जीवन की सटीकता और गति डरावनी लगी। याद रखने के लिए नियम थे, अनुसरण करने के लिए कदम थे और सम्मान करने के लिए पदानुक्रम थे। 38 साल की उम्र में, कोविड-19 की पहली लहर के दौरान अपने पति की अचानक मृत्यु के बाद, जया को एक ऐसी भूमिका में धकेल दिया गया था, जिसके लिए किसी ने उसे तैयार नहीं किया था। जया की कहानी महिलाओं को सशक्त बनाने और समुदायों को बदलने में लेबर हेल्पलाइन और लेबर रिसोर्स सेंटर के दूरगामी प्रभाव का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग को यूएनडीपी के संसाधन, विशेषज्ञता और सहायता ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जया ने कहा, जब मेरे पति का निधन हुआ, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं घुटन भरे अंधेरे में घिर गई हूं, जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। पति की मृत्यु के बाद जीवन आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक कलंक से भरा हुआ था, जो अक्सर भारतीय समाज में विधवा होने के साथ होता है। जया दुख और अविश्वास के सागर में डूबी हुई थी। लेकिन जल्द ही उसे अपने पति के कर्ज की सच्चाई का सामना करना पड़ा। अनिश्चित वित्तीय भविष्य सामने था और जया जानती थी कि उसे चीजों को सही करने के लिए कार्यबल में प्रवेश करना होगा।
आशा की एक किरण रायपुर में स्थापित सीएम श्रमिक हेल्पलाइन (मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र) के रूप में सामने आई। वहां, जया को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के बारे में पता चला, जो एक सरकारी योजना थी जो एक मृत मजदूर के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती थी। दयालु स्टाफ सदस्यों ने जया को सरकारी योजना की जटिलताओं को समझने में मदद की और उसे 1,00,000 रुपये की सहायता राशि दिलाने में सहायता की।
यह रकम उनकी जीवनरेखा बन गई और कर्ज चुकाने में मदद की। उन्होंने कहा, मेरे पति की अचानक मृत्यु हो गई थी, इसलिए यह योजना बहुत मददगार रही। कर्ज चुकाने के बीच में ही इस योजना ने उन्हें बचाया। जिस दिन जया कर्ज मुक्त हुईं, उनकी सोच बदल गई। उन्हें न केवल राहत मिली, बल्कि आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प भी मिला। जया ने तय किया कि अब समय आ गया है कि वह अपने घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर काम पर लग जाएं।
खस्ता मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में फैक्ट्री की नौकरी के पहले दिन उसके हाथ-पैर कांप रहे थे। मशीनरी और निर्माण प्रक्रिया डराने वाली थी, लेकिन जया ने पहले भी कई चुनौतियों का सामना किया था। धीरे-धीरे, मुस्कुराते हुए, सौम्य सहकर्मियों की मदद से, जया ने अपनी नई भूमिका को अपनाया। -
दुर्ग/ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर ‘‘स्वच्छ भारत दिवस‘‘ का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश से आए जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों, स्वच्छाग्राहियों एवं अधिकारियों को संबोधित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला दुर्ग को 15 अगस्त, 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल जिला घोषित किया गया। ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल जिला घोषणा होने के सम्मान में जिला दुर्ग से सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर दुर्ग को स्वच्छ भारत दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन में नई दिल्ली आमंत्रित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश से 11 अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री राजकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य, जिला कवर्धा, सुश्री सुरुचि सिंह, मुख्य कार्यपालन, जिला पंचायत राजनांदगांव, पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, राजनांदगांव, श्रीमती धनेश्वरी साहू, सरपंच ग्रा.पं. टेमरी, जिला महासमुंद, श्रीमती राधिका पैंकरा, सरपंच, ग्रा.पं. मेंडरबहार, जिला जशपुर, श्रीमती मनप्यारी बाई, स्वच्छाग्राही, ग्राम पंचायत लोधमा, जिला जशपुर तथा राज्य की टीम से डॉ. रूपेश राठौर एवं सुश्री अभिलाषा आनंद, राज्य सलाहकार द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
जिला दुर्ग में कुल 300 ग्राम पंचायते एवं 381 ग्राम है, समस्त ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसके अंतर्गत जैविक अपशिष्ट हेतु नॉडेप, वर्मी का निर्मार्ण किया गया है, वहीं अजैविक अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड, घर-घर कचरा एकत्रीकरण हेतु ट्रायसायकल, प्रत्येक गांव में स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समुह को संलग्न किया गया है। ग्रे-वाटर मैनेजमेंट के लिये सभी गांव के सार्वजनिक स्थानों, शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोकपिट, किचन गार्डन का निर्माण किया गया है, ग्राम की ऐसे नाली जहाँ अपशिष्ट जल तालाब या अन्य जल स्त्रोतों में जा रहा है, वहां त्री-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई का निर्माण किया गया है। ब्लैक-वाटर मैनेजमेंट के लिये जिले में कुल 05 फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। सभी ग्रामों में सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था है। मार्गदर्शिका अनुसार ग्रामों के ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल स्व-घोषणा पश्चात् विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय गठित दल द्वारा समस्त गांव का सत्यापन कराया गया। इसके पश्चात् वाटरएड एवं समर्थन संस्था द्वारा तृतीय पक्ष सत्यापन के लिये 10 प्रतिशत ग्रामों का रेण्डम सत्यापन कराया गया है। इस प्रकार जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन के ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल विकासखंड घोषणा के साथ सम्पूर्ण जिला दुर्ग ग्रामीण को ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल जिला घोषित किया गया है। -
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत ग्राम गोबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 2 एवं ग्राम अमलडीहा में सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 17 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी में संपर्क कर सकते हैं।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर स्थित ओम शांति ओम चैंक के पास स्थित गौरव पेट्रोल पम्प को आयुक्त बजरंग दुबे के आदेश पर सील किया गया। सनद रहे कि गौरव पेट्रोल पम्प विगत 2011-12 से अब तक संपत्तिकर एवं अन्य कर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कर रहा था। उसको संपत्तिकर जमा करने के लिए बार-बार नोटिस भी जारी किया गया था। किन्तु उनके द्वारा अब तक संपत्तिकर की राशि 1636934. निगम कोष में जमा नहीं किया गया।
आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैसे ही आया, उन्होने नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी कर पेट्रोल पम्प को सील करने का आदेश दिया। आदेश के परिपालन में जोन राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी अपने दल के साथ गौरव पेट्रोल पम्प पर उपस्थित हुए। उनको देखकर सब आना कानी करने लगे, फिर वही बातें आज नहीं कल करेगें। अभी छूट दे दिजीए, यह सब एक भी नही चला। आयुक्त के आदेश का परिपालन हुआ गौरव पेट्रोल पम्प पर नगर निगम का विधिवत ताला चपड़ा लगाकर नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि जो भी बकायादार संपत्तिकर की राशि जमा नहीं कर रहे हैं उनको निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। सभी पर कार्यवाही की जावेगी। समय अवधि के अंतर्गत संपत्तिकर की राशि जमा करना अनिवार्य है।
कार्यवाही के दौरान अरूण सिंह, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन्द्र सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि सीलिंग की कार्यवाही में उपस्थित रहे। -
*कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्रों को घरेलू गैस कनेक्शन करने के दिए गए थे निर्देश*
*डीएमएफ से जिले की 4900 से अधिक संस्थाओं में खाना पकाने के लिए गैस रिफिलिंग हेतु लगभग 07 करोड़ से अधिक की राशि का आबंटन*
रायपुर/ कोरबा जिले के स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज भी लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे निकलने वाले धुंए से संस्था में काम करने वाली माताओं, बहनों एवं पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 4900 संस्थाओं में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन देकर संस्थाओं को धुआं मुक्त किया जा रहा है। अब इन संस्थाओं में बच्चों को पौष्टिक नाश्ता व भोजन कम समय में उपलब्ध हो सकेगा। उक्त बातें कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शालाओं, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास को गैस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कही।
मंत्री श्री देवांगन कहा कि संस्थाओं में परंपरागत तरीके से लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाने के लिए बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई भी होती है। जिसके दुष्परिणाम पर्यावरण असंतुलन के रूप में देखे जा सकते हैं। संस्थाओं में घरेलू गैस कनेक्शन से संस्थागत माताओं बहनों को खाना पकाने में सुविधा होगी ही, इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से जिले के संस्थाओं को परंपरागत तरीके से चूल्हे पर खाना बनाने से निकलने वाले धुंए से मुक्ति मिलेगी। इसके आगामी समय में निश्चित ही सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को घरेलू गैस कनेक्शन की राशि डीएमएफ मद से दी जा रही है। इसके साथ ही गैस रिफिलिंग में होने वाले व्यय की राशि भी डीएमएफ मद से प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले शासकीय बालक विद्यालय कोरबा के वैभव लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह, शासकीय साडा कन्या विद्यालय के जागृति महिला स्वसहायता समूह, शासकीय प्राथमिक शाला अंधरी कछार के जय अम्बे महिला स्वसहायता समूह, शासकीय विद्यालय मुड़ापार के अंजनीपुत्र स्वसहायता समूह को गैस सिलेण्डर प्रदाय किया। इसके साथ ही प्रीमैट्रिक बालक अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास नोनबिर्रा पाली, आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले श्रीमती रथबाई, कुसुमबाई बुधवारी, ज्योतिकपल मुड़ापार को घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्रदान किया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि संस्थागत कर्मचारियों, बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ावा देने के लिए स्कूल, आश्रम, छात्रवास, आंगनबाड़ी में लकड़ी से खाना बनाने की मुक्ति के लिए संस्थाओं को घरेलू गैस कनेक्शन की योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम छात्रावासों में भोजन के लिए 50 प्रतिशत राशि सरकार से अनुदान मिलता है। इसके साथ ही शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के 2100 स्कूलों के लिए 1.5 करोड़, महिला बाल विकास अंतर्गत 2600 आंगनबाड़ी केंद्रों में 02 करोड़ रूपए एवं आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत 200 छात्रावास आश्रमों के लिए 13 लाख रूपए की राशि का घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। संस्थाओं में घरेलू गैस कनेक्शन करने पर करीब 03 करोड़ 63 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे, जिसकी राशि डीएमएफ मद से प्रदाय की गई है।
संस्थाओं को यह सुविधा लंबे समय तक मिलती रहे इसका ध्यान रखते हुए वार्षिक गैस रिफलिंग के लिए शिक्षा विभाग के लिए 04 करोड़ रूपए, महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2.5 करोड़ रूपए तथा आदिम जाति विकास विभाग के लिए 01 करोड़ रूपए कुल राशि 7.5 करोड़ रूपए व्यय होंगे। व्यय राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। -
रायपुर/ कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। -
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित किया गया सम्मान समारोह
*डीएमएफ से बनेगा वृद्धाश्रम*
रायपुर/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कोरबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठजनों एव वृद्धजनों का सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस आशय के उद्गार उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में कही।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में नए सियान सदन बनाए जाएंगे। यह सियान सदन वातानुकुलित व मनोरंजन की दृष्टि से सुविधापूर्ण होंगे। सियान सदन में आवास के साथ ही दवाई भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं वॉकिंग स्टीक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 08 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आपने जो योगदान दिया है उसे आज स्वीकार करने का दिवस है। आपके पास अनुभवों की अमूल्य धरोहर है। आप ज्ञान की लाइब्रेरी की तरह हैं, जिस तरह लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ती जाती है उसी तरह आपके पास ज्ञान और अनुभव बढ़ता जाता है। कलेक्टर ने वृद्धजनों को भरण-पोषण अधिनियम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खनिज संस्थान न्यास मद नगर में सर्व सुविधा युक्त वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री मजूमदार ने वृद्धजनों को पिछले 19 वर्षों से कार्य करने वाली बाल्को मैत्री संघ के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल, बाल्को मैत्री संघ के सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन उपस्थित थे। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा। इस संबंध में आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
-
*किसानों को 4.50 करोड़ का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश*
*निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वालों को नोटिस*
बिलासपुर/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज एसडीएम कार्यालय बिल्हा, तहसील कार्यालय बिल्हा और जनपद कार्यालय बिल्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पहचान के लिए नेम प्लेट लगाने को कहा है। फ़ाइलों को व्यवस्थित रखने, आम जनता के साथ व्यवहार सही रखने , भू अर्जन लंबित मुआवज़ा 4.5 करोड़ का वितरण शीघ्र करने और राजस्व प्रकरण निराकरण में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा भी उपस्थित थे।
-
*शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मातारानी को नमन*
*मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे*
*समस्त छत्तीसगढ़वासियों को नवरात्र के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मातारानी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही कामना है - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
- बिलासपुर. पांचवी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी चैंपियनशिप 2024 का हुआ विधिवत उद्घाटनप्रतियोगिता का उद्घाटन डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया कार्यक्रम के अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,राजेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान नवीन सिंह सी सी एम एससीआर रेलवे बिलासपुर ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रोहित बाजपेई अध्यक्ष हॉकी बिलासपुर फिरोज अंसारी अध्यक्ष हॉकी छत्तीसगढ़ डॉ मनीष श्रीवास्तव महासचिव हॉकी छत्तीसगढ़ रवि पारेख मंजुला विश्वास रेखा गुला पूर्णिमा पिल्ले धनीराम यादव सोनू सिंह सुल्तान अमिताभ मानिकपुरी शेख मोइनुद्दीन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे आज सुबह 7:00 बजे पहला मैच पुरुष वर्ग में बेमेतरा विरुद्ध रायगढ़ के बीच खेला गया जिसमें रायगढ़ ने बेमेतरा को 7--1 से पराजित किया दूसरा मैच कोरबा विरुद्ध जांजगीर के बीच खेला गया जांजगीर ने कोरबा को 12--0 से हराय तीसरा मैच जयपुर विरुद्ध एससीआर रेलवे बिलासपुर के बीच खेला गया रेलवे ने एक तरफा मुकाबले में 8--0 से जीत दर्ज की ,चौथा मैच सरगुजा विरुद्ध कबीरधाम के बीच खेला गया जिसने कबीरधाम में 6--1 से शानदार विजय दर्ज की पांचवा मैच रायपुर व दंतेवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें रायपुर में एक तरफा मुकाबले में 17--२से दंतेवाड़ा को राैद दिया आज का 6 मैच महिला वर्ग में ,जांजगीर विरुद्ध कोरबा के बीच खेला गया जिसमें कोरबा की टीम ने दो के मुकाबले तीन गोल से जीत दर्ज की और अंतिम मैच पुरुष वर्ग में महासमुंद विरुद्ध बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने 6-0 से जीत दर्ज की कार्यक्रम का संचालन धनीराम यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन रोहित वाजपेई ने किया
- टी सहदेवभिलाई नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयती पर तालपुरी बी ब्लॉक में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह सात बजे क्लब हाउस प्रांगण से निकली यह रैली कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वहीं पर समाप्त हुई। इस अवसर पर दोनों विभूतियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी रखी गई, जिसमें लोगों से स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील की गई। रैली की शुरुआत दोनों महान व्यक्तियों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई।रैली में शामिल लोगों ने अपने हाथों में स्वच्छता संदेश की तख्तियां लिए माइक से लोगों को जागरूक किया। सामने ऑटो और उसके पीछे कतारबद्ध महिलाओं और पुरुषों ने कॉलोनी को स्वच्छ बनाना है, अपने जीवन को स्वस्थ बनाना है, घर का कचरा डस्टबिन में डालना है, कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाना है, एक-दो-तीन-चार, स्वच्छता की जय जयकार जैसे स्वच्छता के नारे लगाते हुए कॉलोनीवासियों में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर खेल, नृत्य, शिक्षा, लेखन और कला के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली कॉलोनी की विभिन्न प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।सम्मानित होने वाले बालक-बालिका वर्ग में तनिशी ढोबले, मौलिक वाहने, ऋद्धिमा त्रिपाठी, प्रखर त्रिपाठी, सान्वी तिवारी, मोक्ष वर्मा, जीवन वर्मा, प्रियल शैलेश, अलंकृत माहेश्वरी, अनाघ माहेश्वरी, क्षितिज शुक्ला और डॉ प्रियंका जबकि महिलाओं में डॉ संगीता साहू, सरस्वती धानेश्वर, डॉ नीतू साहू, आशा वर्मा, शुभ्रा वर्मा, डॉ दुर्गा शुक्ला, दीक्षा शिंदे तथा अनीता मनीष सोनी शामिल हैं। रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख, पूर्व उपाध्यक्ष असीम सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी जीडी बनर्जी, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सिंह, संगवारी ग्रुप की अध्यक्ष कीर्तिलता वर्मा, आरआर शर्मा, अमल दास, नोहर सिंह, अश्विनी शुक्ला, स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह देशमुख सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
- रायपुर. भव्य सैन्य समारोह के लिए आज रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा ज़िला प्रशासन ने किया स्वागत।इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ, आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ,जा रही है।
- -जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों ने राष्ट्रपिता एवं स्व. शास्त्री के योगदानों का किया स्मरण-स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों, स्वच्छाग्राहियों एवं विद्यार्थियों का किया गया सम्मानबालोद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बालोद के टाॅउन हाॅल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू एवं ललिता पीमन साहू सहित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. संजय कन्नौजे सहित जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के अतुलनीय योगदानों का स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया। समारोह में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के अलावा जिले के प्रत्येक विकासखण्डों के स्वच्छाग्राहियों एवं स्कूली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, चेक एवं पूर्णता प्रमाणपत्र का भी वितरण किया गया। समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ग्रीन कमाण्डो श्री विरेन्द्र सिंह सहित स्वच्छता पर आधारित चित्रकला एवं अन्य गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का आज 02 अक्टूबर को विधिवत् समापन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. शास्त्री के राष्ट्र व समाज के निर्माण में उनके योगदानों पर प्रकाश डालते हुए इन दोनों महापुरूषों को सभी के लिए पे्ररणा स्त्रोत बताया। श्री जैन ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता को पूरे देश में जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयासों एवं उनके व्यक्तित्व के कारण पूरे देश में स्वच्छता अभियान आज व्यापक रूप ले लिया है। श्री जैन ने कहा कि स्वच्छता का संस्कार बचपने में ही डालने की आवश्यकता है। जिससे बालक इस कार्य को अपना अनिवार्य दायित्व समझकर स्वच्छता के कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के अद्वितीय योगदान का उल्लेख करते हुए इन दोनों महान विभूतियों को पे्ररणा के पुंज बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी एवं व्यापक सोच के परिणाम स्वरूप 2014 से स्वच्छता अभियान की शुरुआत एक जन आंदोलन के रूप में हुई थी। आज यह अभियान वृहद एवं व्यापक रूप ले लिया है। उन्होेंने स्वच्छता के क्षेत्र में पूर्व एवं वर्तमान की स्थिति पर तुलना करते हुए कहा कि आज कही पर भी गंदगी एवं साफ-सफाई का अभाव दिखाई देता है तो वह चर्चा का विषय बनता है। श्री साहू ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र में इस तरह का व्यापक बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं करिश्माई व्यक्तित्व के कारण संभव हो पाया है। स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप आज गांव, शहर, पारा, मोहल्ला, अपने घरों तथा शासकीय कार्यालयों तथा सभी स्थानों में स्वच्छता का भाव जागृत हुआ है, वह वास्तव में सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और कर्मों को आत्मसात करते हुए सभी लोगों से स्वच्छता के महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान का उल्लेख करते हुए इन दोनों विभूतियों को भारत माता के सच्चे सपूत और हमारे देश के धरोहर एवं आधार स्तंभ बताया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जिले के स्वच्छता दीदियों के योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता से संबंधित आयोजित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उन स्थानों को पूरी तरह से स्वच्छ-सुंदर बनाकर उनका पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता को एक व्यक्ति विशेष का कार्य नही मानते हुए इसे एक जन आंदोलन बनाए जाने की आवश्यकता है। तभी स्वच्छता का यह महत्वपूर्ण अभियान पूरी तरह से फलीभूत हो पाएगी। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। उन्होंने साफ-सफाई के लिए किसी विशष्ेा दिवस का इंतजार न करते हुए उनकी शुरूआत आज से और स्वयं से करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारी छोटी-छोटी आदतें वृहद एवं बेहतर परिणाम का आधार बन सकता है। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाज के विभिन्न लोगों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के अभियान को अपने कंधो पर उठाकर इस मूर्त रूप देने वाले लोग ही वास्तव में सही मायने में स्वच्छता चैंपियन है। श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले कार्यक्रम में उपस्थित तीन नन्हें बालिकाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वयं कभी गंदगी नही करने तथा दूसरों को भी गंदगी नही करने देने की शपथ भी दिलाई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू ने जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, पंचायत विभाग के उप संचालक श्री आकाश सोनी, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।
- -जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने साफ-सफाई के कार्य में सहभागिता निभाईबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अलावा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आज जिले के विभिन्न स्थानों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयांे की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा जिले के स्कूलों, आश्रम छात्रावासों में भी वहाँ के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, सहायक संचालक मछली पालन विभाग, उप संचालक कृषि, श्रम पदाधिकारी एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई की।
- बालोद। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से प्रारंभ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत जिले में कचरे के जमाव तथा साफ-सफाई के अभाव वाले ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उनकी समुचित साफ-सफाई की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप आज से कुछ दिन पूर्व तक कचरों के जमाव रहने वाले यह स्थान वर्तमान में बहुत ही स्वच्छ, संुदर एवं आकर्षक लग रहे हैं। समाज एवं जीवन में स्वच्छता के महत्व को इस बात से ही समझा जा सकता है कि कुछ समय पहले तक कचरों के जमाव के कारण लोग इन स्थानों पर जाने के लिए भी कतराते थे। लेकिन आज सभी की सहभागिता से इन स्थानों की नियमित साफ-सफाई से इनका स्वरूप पूरी तरह से परिवर्तन हो गया है। इन स्थानों की समुचित साफ-सफाई से इसके स्वरूप में अमूलचूल परिवर्तन हो गया है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने समाज के सभी वर्गों के सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप जिले के कचरे के जमाव वाले ब्लैक स्पाॅटों को स्वच्छ एवं संुदर बनाने के कार्य में सफलता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने स्वच्छता अभियान के कार्य में लगे सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हम सभी के द्वारा किए गए छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा बदलाव एवं परिवर्तन का आधार बन सकता है।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम झलमला के बस स्टैण्ड के पिछले हिस्से, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली एवं भरदा तथा जिले के अन्य ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर इनका समुचित साफ-सफाई की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप यह स्थान बहुत ही स्वच्छ एवं सुंदर नजर आ रहा है और सफाई के पूर्व एवं सफाई के पश्चात् इन स्थानों की स्वरूप में बहुत अंतर दिखाई दे रहा है।
- -प्रगतिरत विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देशबालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौज ने मंगलवार 01 अक्टूबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौज ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना केे अंतर्गत समस्त अपूर्ण कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 तक के समस्त अपूर्ण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लाईन डिपार्टमेंट के विभाग प्रमुख के साथ जनपद सीईओ व कार्यक्रम अधिकारी को अपूर्ण कार्यों का फील्ड विजिट करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीईओ कन्नौजे ने आदर्श अमृत सरोवर के निर्माण में वृक्षारोपण, सामुदायिक शौचालय, पाथवे, बेंच, सोलर लाईट, घाट इत्यादि निर्माण कर सौंदर्याकरण एवं आजीविका संबंधी विभिन्न घटको के संबंध में समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों को कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रतिमाह शत-प्रतिशत जानकारी एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप के माध्यम से अपलोड करने के निर्देश दिए। जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन, नवीन पंचायत भवन, सेग्रीग्रेशन शेड एवं वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी को फील्ड विजिट करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने जनपद सीईओ को सेग्रीग्रेशन शेड में वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के अपूर्ण कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ओ.डी.एफ. प्लस हेतु सेग्रीग्रेशन शेड निर्माण कार्य को समय-सीमा पूर्ण करने एवं स्वच्छता ही सेवा के विभिन्न गतिविधियों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन एन्ट्री कराने के निर्देश दिए।बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत लखपति दीदी पहल की समीक्षा की गई। जिसमें डिजीटल आजीविका रजिस्टर एन्ट्री कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए वार्षिक कार्ययोजना अनुसार हितग्राहियों के प्रशिक्षण आयोजन कराने के निर्देश दिए। एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए बैंकों में 10 अक्टूबर तक 75 प्रतिशत प्रकरण बैंक में प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को पूर्व वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक स्वीकृत प्रथम किश्त प्राप्त अपूर्ण, निर्माणाधीन आवासों के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर। गायत्री परिवार समता कॉलोनी रायपुर में पितृपक्ष के अवसर पर प्रतिदिन निःशुल्क तर्पण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस एवं मीडिया प्रभारी श्री अमित डोये व प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि पितृमोक्ष अमावस्या के दिन 02 अक्टूबर को गायत्री परिवार द्वारा पितरों को श्रद्धा दें वे तुम्हे शक्ति देंगे भाव के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिव्राजक श्री नीलम सिन्हा, तोरण सिन्हा ने विधिवत तर्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमें 100 लोगों ने अपने पितरों व पूर्वजों को श्रद्धासुमन के साथ तर्पण करते हुए विदाई दी गई। विशेष रुप से महिलाओं एवं छोटे बच्चों ने भी तर्पण कार्य पूर्ण किया।
- दुर्ग / जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तिम दिन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों, पंचायतों सहित गांव-गांव में साफ सफाई एवं श्रम दान किया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए जागरूक किया गया।उल्लेखनीय है कि जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक जिले के चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आज कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, सभी तहसील कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं सभी शासकीय अस्पताल, महाविद्यालयों, स्कूलों, नगरीय निकायों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
- -अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिलाई शपथबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा इस कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 02 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने गंदगी नही करने एवं किसी को भी गंदगी नही करने देने की शपथ ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -ग्राम सुखरापारा, पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण-ग्राम ढुढरूडांड़ और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली भूमिपूजन-सरगुज विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर किया लोकार्पणरायपुर, / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया।झारखंड से वर्चुअली तौर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बधाई दी और कहा की महात्मा गांधी की जनजातीय कल्याण के प्रति दृष्टि और विचार हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने माना कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब जनजातीय समाज तेजी से आगे बढ़े।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड की पावन धरती से 80 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के प्रति प्राथमिकता का प्रमाण है।नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, लैब जैसी सुविधाएं होंगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेंएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा पत्थलगांव के निर्माण के लिए 37.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अभी 19.40 करोड़ की लागत से पहले फेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में 10 वीं तक की पढ़ाई विद्यालय में संचालित की जाएगी। दूसरे फेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद 12 वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। विद्यालय को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लासेस, लैब, हॉस्टल की सुविधा होगी। इसी तरह ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल में 36.60 करोड़ और विकासखंड फरसाबहार में 36.59 करोड़ की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में श्री सुनील गुप्ता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री हरजीत सिंह भाटिया, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर श्री संजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे।
- -महासमुंद जिला सर्वाधिक घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणीरायपुर / राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 05 हजार 147 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 39 लाख 50 हजार 400 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 924 स्कूलों, 41 हजार 663 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 319 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला सर्वाधिक 1 लाख 96 हजार 667 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है। इसी तरह जिला रायगढ़ 1 लाख 95 हजार 983, जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 82 हजार 437 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम सहित अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मो. केसर अब्दुलहक और जल जीवन मिशन संचालक डॉ. सर्वेश्वेर भूरे द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।जल जीवन मिशन के तहत अब तक बिलासपुर जिले में 1 लाख 78 हजार 664, रायपुर जिला 1 लाख 78 हजार 161, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 76 हजार 393, कवर्धा 1 लाख 63 हजार 198, धमतरी जिले में 1 लाख 52 हजार 233, बालोद में 01 लाख 49 हजार 510, बेमेतरा जिले में 1 लाख 48 हजार, मुंगेली में 1 लाख 46 हजार 906, जशपुर में 1 लाख 43 हजार 454, बस्तर में 1 लाख 41 हजार 925, कोरबा में 1 लाख 41 हजार 623, बलरामपुर में 1 लाख 39 हजार 229 तथा राजनांदगांव जिला 1 लाख 38 हजार 788 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह दुर्ग 1 लाख 36 हजार 001, सक्ती में 1 लाख 32 हजार 005, गरियाबंद 1 लाख 30 हजार 025, सरगुजा जिले के 1 लाख 27 हजार 209, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 1 लाख 17 हजार 360, सूरजपुर में 1 लाख 14 हजार 619, कांकेर 1 लाख 09 हजार 494, कोण्डागांव में 1 लाख 871, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 66 हजार 209, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 61 हजार 703, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 60 हजार 117, सुकमा में 45 हजार 838, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 45 हजार 460, दंतेवाड़ा में 39 हजार 091, कोरिया में 37 हजार 522, बीजापुर 31 हजार 969, और नारायणपुर जिले में 21 हजार 736 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
- रायपुर / कोविड-19 महामारी और पति के आकस्मिक निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही दुर्गा साहू ने हिम्मत नहीं हारी। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना ने न केवल उसकी जिंदगी बदल दी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना दिया।कोविड-19 महामारी के दौरान, जब निर्माण मज़दूरी के अवसर बंद हो गए, तब दुर्गा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। पति की मृत्यु के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, लेकिन बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दुर्गा ने हार नहीं मानी। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत दुर्गा ने एक ई-रिक्शा खरीदा और समाज के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर महिला ई-रिक्शा चालक के रूप में नई पहचान बनाई। उसने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड और बैंक ऋण स्वीकृति सहित आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। स्थानीय बैंक से ऋण प्राप्त करने के बाद, दुर्गा को अपना ई-रिक्शा मिला, जिसने एक आश्रित मजदूर से एक स्व-निर्मित उद्यमी बनने के लिए उसके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।रायपुर शहर के सड़कों में दुर्गा के ई-रिक्शे का लाल-पीला रंग उसकी पहचान बन गया है। दुर्गा अब प्रतिदिन 600-800 रुपये कमा रही हैं। इस योजना ने उन्हें सिर्फ आर्थिक आजादी ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का मौका भी दिया। दुर्गा अब अपने समुदाय की अग्रणी महिला ई-रिक्शा चालकों में से एक हैं। उनका साहस और परिश्रम न केवल उनकी अपनी सफलता की कहानी है, बल्कि यह लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गया है। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी भी दुर्गा को ई-रिक्शा वाली दीदी के नाम संबोधित करने लगे हैं।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु समूह के न्यूनतम 3 वर्ष से पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों को एक लाख रूपए अनुदान राशि प्रदान किया जाता है।











.jpg)

.jpg)










.jpg)


.jpg)