- Home
- छत्तीसगढ़
- -ऑनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबेंरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार भी मौजूद थे।डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते है। डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय के जरिए सभी आयु वर्ग के बच्चे अपनी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। कॉमिक्स, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र और जनरल भी इस माध्यम से पढ़े जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी इत्यादि से संबंधित किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पाठक मौजूद थे।
- -स्वच्छता हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा : श्री अरुण साव-उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में 65 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन-स्वच्छता दीदियों, प्रहरियों का किया सम्मान, दिलाई शपथ-स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानारायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के बहतराई इन्डोर स्टेडियम में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में बिलासपुर के लिए करीब 65 करोड़ रुपए के विकास कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के समापन समारोह में स्वच्छता दीदियों के पांव पखारकर उनका सम्मान किया। उन्होंने प्रदेशभर के नगरीय निकायों के स्वच्छताग्राहियों, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडोज और स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। महात्मा गांधी जी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद बिलासपुर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 140 करोड़ रुपए दिए गए हैं। हमने मात्र दस महीनों में ही 2820 करोड़ रुपए शहरों और नगरीय निकायों के विकास के लिए दिए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त प्रयास से 'नमस्ते' योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों का काम जोखिम भरा होता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि वे सावधानी से अपना काम करें। सफाई के दौरान शून्य मृत्यु करने के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण योजना को सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे स्वभाव में रहा है। यह हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में कल लाखों बच्चों ने स्वच्छता की अलख जगाने की शपथ ली है।विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को शुरू किया था और अब इसे दस वर्ष हो चुके हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में बिलासपुर का और विकास होगा। विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर में स्वच्छता अभियान जन सहयोग से एक मिशन बन गया है। स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है।कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस.ने स्वच्छता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम में स्वच्छता गैलरी भी बनाई गई थी जिसका सभी ने अवलोकन किया। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -लखपति दीदी बनने तक के सफर का अनुभव साझा कियारायपुर, / जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई झारखंड के हजारी बाग में 2 अक्टूबर को पीएम जन-मन के मेगा इवेंट में शामिल होने पहुंची है। इस दौरान पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई ने आज आदिम जाति कल्याण विभाग के केंद्रीय मंत्री श्री जुएल उरांव से मिलकर पीएम जन-मन योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। श्रीमती मनकुंवारी ने बताया कि उन तक प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी, सहित अन्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को जशपुर जिले के महिलाओं द्वारा तैयार किया गया स्थानीय उत्पादों की टोकरी भी भेंट किया। मंत्री श्री उरांव ने समूह की महिलाओं की खूब सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जन-मन योजना का लाभ दिया जा रहा है।
-
-निजात अभियान का पोस्टर दुर्गोत्सव पंडालो में लगा नशेड़ियों को जागरूक करने का अनुरोधरायपुर । गुरुवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के दुर्गोत्सव समितियों की एक बैठक थाना प्रभारी सचिन सिंह द्वारा लिया गया । थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में श्री सिंह ने मौजूद समितियों के कर्ताधर्ताओं को बीते दिनों शासन -प्रशासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों की जानकारी देते हुये उसका पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया । साथ ही नशे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान का पोस्टर दुर्गोत्सव पंडालो में लगा नशेड़ियों को जागरूक करने का भी अनुरोध किया । पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने जागरूक रहने का अनुरोध करते हुये शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल थाने में देने का आग्रह किया ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सके । समितियों के मौजूद कर्ताधर्ताओं ने पर्व पर कानून व्यवस्था बनाये रखने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । - -स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रमवीरों को किया सम्मानितरायपुर /छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज राजनांदगांव के गांधी सभागृह में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमवीरों को सम्मानित किया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें स्वच्छता के सकल्प के साथ परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत और कल्पना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी। वे स्वयं अपना शौचालय साफ करते थे। जिसका असर पूरे देश में हुआ। उन्होंने न केवल देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि अस्पृश्यता के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हम सभी को एक जैसा बनाया है और सभी का रक्त लाल है। मानवता की दृष्टि से ऊंच-नीच, छुआछूत की भावना नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सभी और पूरे देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही पखवाड़ा मनाया है। जिसके अंतर्गत पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजनांदगांव में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान से जुड़कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने जनसहभागिता से श्रमदान कर साफ-सफाई की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। हम सभी को स्वच्छता को अपने आदत में शामिल चाहिए और स्वच्छता हेतु हम सभी को आगे आना होगा। गांधी जी कहते हैं कि अपने आस-पास और परिवेश में साफ-सफाई करने के साथ ही अपने मन को साफ रखें।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव शहर का कायाकल्प तभी होगा जब हम सभी श्रमदान करते हुए स्वच्छता के लिए अपना योगदान देंगे। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे अपने शहर और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करें। जिले में पौधरोपण, जलसंरक्षण, गीला एवं सूखा कचरा को अलग करना, रिसायक्ल करना तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न गतिविधियों को अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों का पैर धोकर उनका सम्मान किया। अब बच्चे भी स्वच्छता का महत्व समझने लगे हैं। हमें स्वच्छता को अपने जीवन पद्धति में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वच्छता के लिए शहरी क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने के लिए नगर निगम आयुक्त एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम अपने शहर राजनांदगांव को स्वच्छ और सुंदर बनाकर कायाकल्प कर सकते हैं। राजनांदगांव शहर को प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी रखने के लिए मिल कर कार्य कर सकते हैं। हम आज यह संकल्प लेकर इस परिवर्तन के लिए प्रयास करें।डॉ. रमन सिह ने इस अवसर पर एसएलआरएम सेंटर पेण्ड्री से श्रीमती किर्ती मानिकपुरी, नवागांव से श्री गुलाब गोड़, रेवाडीह से श्रीमती पुष्पा नेताम, 18 एकड़ से श्रीमती संगीता यादव एवं इन्द्रानगर से महेश्वरी साहू सम्मानित किया गया। जनपद मुख्यालय में स्वच्छता के लिए अच्छा कार्य करने वाले सरपंच, सचिव, स्वच्छताग्राही दीदी एवं बिहान की दीदी को सम्मानित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत बरगा, सिंघोला, पार्रीखुर्द, खुटेरी, सांकरा, धीरी, मुड़पार, पदुमतरा एवं सुकुलदैहान के सरपंच, सचिव, ग्राम ग्राम ढोढीया के स्वच्छताग्राही दीदी और इको ब्रिक्स बनाने वाली बिहान की दीदी एवं अन्य श्रमवीरों को प्रमाण पत्र एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री रमेश पटेल, श्री अशोक देवांगन, श्री सूर्यकांत भंडारी, श्री कोमल सिंह राजपूत, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम तथा जिला पंचायत के अधिकारी, आम नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर / वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज बुधवार को गांधी जयंती पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हम जिस तरह घर में स्वच्छता और सफाई रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थल व बाहर भी सफाई का ध्यान रखें। कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करें। कुछ ऐसे ही उपाय अपनाकर हम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि स्वयं को भी स्वस्थ रख सकते हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज से 10 साल पहले बापू और शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। जिसका बेहतर प्रतिसाद मिला। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, सुनिल भटपहरे, राधे यादव, बुधवार यादव, विजय साहू, नारायण सिंह ठाकुर, अनिल यादव, राज जायसवाल, किशन कैवर्त, संजय कुर्मवंशी, नारायण राजपूत, सुखदेव प्रजापति सहित अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर lमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है l
- रायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान और कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।
- -ओलंपिक विजेता मनु भाकर समापन समारोह में होंगी शामिलरायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा।इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव एवं नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें।छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। श्री अरुण प्रसाद, आईएफएस एवं श्री जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है। इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है। इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है। राज्य के खिलाड़ी इस वर्ष भी उच्च मनोबल और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ को अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और एक और सफल अध्याय जोड़ने की पूरी उम्मीद है।
- - उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर से नई दिल्ली और भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअली जुड़े- भटगांव नगर पंचायत में 56.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय योजना का काम जल्द होगा शुरू, कार्यादेश जारी, दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्यरायपुर.। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। अमृत मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत इस जल प्रदाय योजना का काम अगले दो वर्षों में पूर्ण होगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर से नई दिल्ली और भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल हुए। उनके साथ बिलासपुर से विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान भी दोनों जगहों में आयोजित कार्यक्रमों से ऑनलाइन जुड़े।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी भटगांव में मौजूद लोगों को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नई जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने के बाद भटगांववासियों की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद भटगांव के लोगों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।दो एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र बनेगा, 64 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन से 3586 नल कनेक्शन दिए जाएंगेमिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार, 64 किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
- रायपुर.। उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर कलेक्टोरेट में गार्डन का लोकार्पण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह खूबसूरत गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने विभिन्न कार्यों से दूर-दराज से कलेक्टोरेट आने वाले लोगों के लिए गार्डन में विश्राम की भी व्यवस्था है। श्री साव ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाउन-हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्से में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है जहां पुरातात्विक महत्व की सैकड़ों मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गई हैं। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता से अवलोकन भी किया। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।
- -192.60 करोड़ रुपए की लागत के 108 विकास कार्यो का किया लोकार्पण-भूमिपूजनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" के शुभारंभ कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्यो के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्यो में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।लोकार्पण कार्यो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पाेरेशन के 97 लाख 57 हजार रुपये के 05 निर्माण कार्य है।इसी प्रकार भूमिपूजन के कार्यों में 191 करोड़ 63 लाख रुपये के 103 निर्माण कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 70 करोड़ 48 लाख के लागत से 06 सड़क निर्माण कार्य तथा 02 करोड़ 55 लाख रुपए के लागत के 03 भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 68 करोड़ 31 लाख रुपये के 13 भवन निर्माण कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 06 करोड़ 48 लाख रुपये के 03 छात्रावास निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 39 करोड़ 01 लाख रुपये के 10 जीर्णोद्धार कार्य, महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 करोड़ 79 लाख लागत के 3 नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य शामिल है।इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणि महराज, विधायकगण श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते भी उपस्थित थीं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की 2 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि श्री हसन का उर्दू भाषा के प्रसार में विशिष्ट योगदान है। उन्होंने कहा कि श्री हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। श्री हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है।
- -उच्च क्षमता की लेजर लाईट आंखों के लिए नुकसान दायक-डॉ प्रांजल मिश्ररायपुर। जुलूस या फिर किसी कार्यक्रम में लेजर लाइट का इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है। ये लेजर लाइट आंखों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। कई बार इंसान दृष्टिहीनता का शिकार तक हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया रायपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी के दौरान देखने को मिला।रायपुर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि उनकी क्लीनिक में हाल ही में एक युवक बाईं आंख से कम नजर आने की शिकायत लेकर पहुंचा था। गणेश यादव नाम का यह 19 वर्षीय युवक रायपुर का ही रहने वाला है। यह युवक हाल ही में नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी में शामिल हुआ था। उसने बताया कि लेजर लाइट के आंख में पडऩे के बाद उसे एक आंख से कम नजर आ रहा है। उसकी दाहिनी आंख की नजर ठीक थी, लेकिन जब उसकी बाईं आंख के पर्दे की जांच की गई तब यह देखा गया कि उसकी आंख के परदे में जो रक्त वाहिका है , वह क्षतिग्रस्त हो गई है।मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉक्टर प्रांजल मिश्र ने जब मरीज की आंखों के परदे की ओ सी टी की, तब पाया कि लेजर किरणों के टकराने से उक्त मरीज की आंखों के परदे की रक्त वाहिका में छिद्र हो गया है और इस जगह से रक्त निकल कर पर्दे में जमा हो गया है।डॉ. प्रांजल मिश्र ने जानकारी दी कि इस प्रकार सार्वजनिक कार्यक्रमों में जो लेजर लाइट उपयोग की जाती है, वह अत्यधिक तीव्रता की होती है। यह 3 डी, 3 बी या 4 कैटेगरी में आती है. जबकि एफडीए भी पांच मिली वाट से ज्यादा की लेजर किरणें उपयोग करना निषेध करती है। इसमें से ब्लू स्पेक्ट्रम वाली लेजर आंखों को सबसे ज्यादा डैमेज करती है जैसे पर्दे में खून का बहना और यहां तक की पर्दे में छेद भी हो जाता है । डॉ. प्रांजल मिश्र ने बताया कि कई बार मरीजों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती और आंखों की खराब होने की संभावना होती है, इस प्रकार से प्रभावित मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए ताकि सही समय पर उपचार हो सके और उनकी दृष्टि बचाई जा सके।इस संबंध में डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि हर साल इस प्रकार की घटनाएं होती हैं और ऐसे मरीज आते हैं जिनकी आंखें अधिक क्षमता की लेजर किरणों के पडऩे के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं । इसलिए इस प्रकार की गैदरिंग में उच्च क्षमता वाली लेजर लाइट का उपयोग नहीं करना चाहिए जिससे किसी भी व्यक्ति को दृष्टिहीनता का शिकार होना पड़े।
- दुर्ग / महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र नेवई भाठा-05 उड़ियापारा वार्ड क्रमाक 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नेवई भाठा-04 वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जानी है।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर एवं अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में आठवी तक अध्ययन करने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे।ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
- बिलासपुर, /पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भेड़ बकरियों को पी.पी.आर. से बचाने जिले में 31 अक्टूबर 2024 तक सघन टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पी.पी.आर. भेड़ बकरियों के प्लेग के रुप में भी जाना जाता है यह अत्यधिक वायरल संक्रामक रोग है। जो घरेलू छोटे जुगाली करने वाले पशुओं को होता है। इस रोग के होने पर पशुओं को बुखार, मुह में छाले, दस्त और निमोनिया हो जाता है तथा 50 से 80 प्रतिशत मृत्यु की संभावना होती है।जिले में भेड बकरियों की संख्या 1 लाख 34 हजार है। विभाग सभी अधीनस्थ संस्थाओं को टीकाद्रव्य उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। यह टीका विभाग द्वारा प्रतिवर्ष लगाया जाता है। जिससे मृत्यु दर घटकर 10 प्रतिशत तक हो गई है। जिले के संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर द्वारा भेड़ बकरी पालने वाले समस्त पशु पालकों से टीकाकरण कराने अपील की गई।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी के आंगनबाड़ी केंद्र 6 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 3 में कार्यकर्ता के 1-1 एवं ग्राम हरदीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 6 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में 9 अक्टूबर 2024 तक दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा में संपर्क कर सकते हैं।
-
बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद एवं ग्राम पंचायत भैंसबोड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 15 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 70 आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 264 में कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 7 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरतोरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 1 एवं ग्राम पंचायत मुरकुटा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर, /प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी डी हथेश्वर द्वारा खरीफ 2024 हेतु मेरी पालिसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीमा पालिसी का वितरण कर 11 किसानों को पालिसी से सबधित जानकारी बीमा धारक किसानों को दी गई । मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य गांव में किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराने हेतु प्रेरित करना है।कार्यक्रम के तहत् प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी एम एफ बी वाय) के तहत् बीमा लेने वाले प्रत्येक किसान को अपने घर पर पालिसी दस्तावेज उपलब्ध कराया जावेगा। देश के किसानों के लिये भारत सरकार एवं कृषि किसान कल्याण मंत्रालय पालिसी मेरा हाथ का छठा संस्करण की शुरूआत 01 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इस अभियान के तहत् यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रधानमंत्री फसल थीमा (एम.पी.एम.एच) के तहत सभी बीमित किसानों को बीमा दस्तावेज उनके हाथों में ही दिया जावे ताकि बीमित फसल से संबधित सभी जानकारी हो तथा फसल में नुकसान की रिति में कृषक अपना पालिसी न टोल फ्री नं. 14447 पर फोन कर अपना क्लेम दर्ज करदा सकता है। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय के श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक अवेन्द्र सिंह एवं एच डी एफ सी अर्याे भी उपस्थित थें।
- -संयुक्त टीम ने की कोटपा एक्ट में की कार्रवाई, सामग्री जब्त,अवैध कब्जा हटाया गयाबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में आज राजस्व विभाग , पुलिस विभाग ,पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बोड़सरा तहसील बोदरी के स्कूल एवं अस्पताल का निरीक्षण किया गया । स्कूल एवम अस्पताल के परिसर में संचालित दुकान सुहाग भंडार एवं एक किराना दुकान का जांच किया गया, जिसमें गुटखा, बीड़ी एवं तंबाकू पाया जाने पर कोटपा एक्ट के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया एवं दुकान संचालक का अवैध निर्माण है जिससे कब्जा हटाकर भवन को स्कूल के प्रधानपाठक को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया है। जिनके दुकान से नशीले सामग्री जप्त किया गया उनमें नरोत्तम पिता देवलाल जब्त सामग्री विमल गुटखा और रमेश कुर्रे पिता वीरसिह कुर्रे निवासी बोड़सरा जब्त सामग्री गुटखा , बीड़ी एवं तंबाकू है।कार्रवाई में नायब तहसीलदार बोदरी ओम प्रकाश चंद्रवंशी पुलिस विभाग से आरक्षक श्री उपाध्याय ग्राम बोड़सरा के सरपंच,उप सरपंच, हल्का पटवारी, शिक्षा विभाग के शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन हेतु दिशा-निर्देश शासन द्वारा जारी किये गये है। निर्देशानुसार एकीकृत किसान पोर्टल में दिनांक 31 अक्टूबर तक पंजीयन एवं पंजीकृत फसल के साथ रकबे में संशोधन की कार्यवाही किया जाना है। किसान द्वारा धान विक्रय के समय धान खरीदी केन्द्र में स्वयं उपस्थित होकर या उनके द्वारा नामांकित नामिनी के द्वारा उपस्थित होकर बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली के माध्यम से धान का विक्रय किया जावेगा, जिसके लिये किसान पंजीयन अविधि के दौरान किसान का एवं उसके नामिनी का आधार नम्बर लिया जावेगा। नामिनी के रूप में किसान के परिवार के नामित सदस्य एवं अन्य करीबी रिश्तेदार को मान्य किया जाएगा।किसान यदि गत वर्ष पंजीकृत नॉमिनी में परिवर्तन करना चाहता है जो समिति स्तर पर संशोधन किसान द्वारा कराया जावेगा। साथ ही इस वर्ष नवीन पंजीकृत कृषकों से भी नॉमिनी की जानकारी एकत्रित की जावेगी। दिनांक 30 सितम्बर की स्थिति में जिले में 574 नवीन कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है। पूर्व खरीफ वर्ष के 1,05,558 कृषकों का पंजीकृत रकबा 1,18,136 हेक्टेयर के कैरी फॉरवर्ड की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है एवं शेष पूर्व वर्ष के पंजीकृत कृषकों के पंजीयन कैरी-फॉरवर्ड प्रक्रियाधीन है। अतः जिले के समस्त ऐसे किसान जिनका इस वर्ष नॉमिनी परिवर्तन, रकबा संशोधन, नवीन पंजीयन सम्बन्धित कार्य कराना है, के द्वारा अपने सम्बन्धित समिति में दिनांक 31 अक्टूबर 2024 के पूर्व उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करा सकते है।
-
-सिविक सेंटर स्थित कलामंदिर में देर रात तक बही सुरों की गंगाटी सहदेवभिलाई नगर। सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कलामंदिर में मंगलवार को बोंगूस इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर बी सुग्रीव तथा नीलम्स एजुकेशनल के संचालक नीलम चन्ना केशवलु की अगुवाई में सुरों के जादूगर लेजेंड्री पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कलामंदिर के खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 'सच मेरे यार है' सीजन-4 की शुरुआत संगीत जगत की कल्पनातीत हस्ती स्व. बालासुब्रमण्यम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बड़ी स्क्रीन पर वीडियो द्वारा पेश की गई उनकी संगीतमय यात्रा, उनके सदाबहार गीतों की मेडली तथा अस्पताल में बिताए गए अंतिम समय और अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब के मार्मिक दृश्य को देखकर ऑडिटोरियम में मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम देर रात तक चला।एसपी के सदाबहार गीतों की धूमसंगीत संध्या का आरंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसे बी लिपिका ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भरतनाट्यम के माध्यम से प्रस्तुत किया। उसके बाद एसपी के गाए 24 फिल्मी गीतों को स्थानीय और अतिथि गायकों ने लय में गाया। इनमें एवी श्रीनिवास, श्रव्या, रमेश, बी चैतन्या, शैलेंद्र नायक, जाह्नवी, आरती, विशाल, वीणा माखीजा, लता, तुषिता, जी समीक्षा, जे ललिता तथा आर जानकी शामिल हैं। उनकी गायकी के दौरान चीयरलीडर्स ने न केवल गायकों को प्रेरित किया, बल्कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। इस मौके पर बोंगूस फैमिली ने 'सच मेरे यार है' गीत तथा कर्नाटक शैली की शास्त्रीय गायिका गंटि सरोजा ने एक तेलुगु गीत प्रस्तुत किया।पचास से ज्यादा व्यक्ति सम्मानितकार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल, एसपी जीतेंद्र शुक्ला, भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी, आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, संयुक्त सचिव बीए नायडु, पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान, ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, समाजसेविका बी पोलम्मा, राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त के शारदा, श्रीधर मद्दी, जी स्वामी, श्रीनिवास रेड्डी, संजीत, बी पापाराव, डी मोहन राव, राहुल गुलाटी, बी कांताराव, बी जतिन, बी शुभम, पवन केशवानी, आदि नारायण, के अनिल, के लक्ष्मीनारायण एवं प्रभुनाथ बैठा सहित पचास से ज्यादा गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।सांसद ने सुर में गाया रफी का गीतइस अवसर पर इवेंट डायरेक्टर बी सुग्रीव के आग्रह पर सांसद विजय बघेल ने शहंशाह-ए-तरन्नुम रफी साहब के गाए गीत 'तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं' को बहुत ही सुर में गाया। उन्होंने इस यादगार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बी सुग्रीव की प्रतिभा और नीलम चन्ना केशवलु के प्रयासों की सराहना की। सांसद ने भिलाई के सांस्कृतिक और सामाजिक तानेबाने को लेकर कहा कि इसमें एक अजीब-सी कशिश है, यहां एक बार जो कोई आता है तो उसका दिल यहीं रम जाता है। पहले यह लौह नगरी, फिर खेल नगरी, उसके बाद शिक्षा नगरी, अब यह संगीत नगरी एवं लोक कलाकारों की नगरी बन गई है। भिलाई के बनने का सिलसिला अभी तो शुरू हुआ है, यह थमने वाला नहीं है। भिलाई में अनंत संभावनाएं हैं, हमें इस लघु भारत को हिंदुस्तान के क्षितिज पर पहुंचाना है।















.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)


.jpg)