- Home
- छत्तीसगढ़
- -तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलिरायपुर / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम दुर्ग जिले के मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए।राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ नेता श्री सौदान सिंह, विधायक सर्वश्री विक्रम उसेण्डी, किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
- -ओबीसी सर्वेक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ और संबंधित लिपिकों को जारी किया नोटिस-अनुपस्थित पाए गए कार्यपालन अभियंता को भी नोटिसरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार ने आज कुम्हारी नगर पालिका तथा भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगमों का दौरा कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने तीनों नगरीय निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के आगामी आम निर्वाचन के लिए महापौरों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा वार्ड पार्षदों के पदों के लिए आरक्षण किया जाना है। राज्य शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया गया है। आयोग के निर्देश पर सभी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है जिसे 25 सितम्बर तक पूर्ण किया जाना है।नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी नगरीय निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। संचालनालय और संभागीय कार्यालयों द्वारा इसकी मॉनिटरिंग के लिए टीमों का गठन किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार खुद प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आज कुम्हारी नगर पालिका पहुंचकर औचक निरीक्षण कर सर्वेक्षण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही निविदा प्रक्रिया में पादर्शिता, शुचिता तथा जेम पोर्टल के स्पेशिफिकेशन्स के अनुरूप खरीदी के निर्देश दिए।नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुमार ने कुम्हारी नगर पालिका में चल रहे अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की भी समीक्षा की तथा संधारित नस्तियों का अवलोकन किया। उन्होंने निकाय की कार्यप्रणालियों में खामी मिलने तथा सर्वेक्षण कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सीएमओ एवं संबंधित प्रभारी लिपिकों को नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रभारी कार्यपालन अभियंता के अनुपस्थित पाए जाने पर उसे भी नोटिस जारी किया गया। संचालक, नगरीय प्रशासन ने कुम्हारी नगर पालिका के बाद भिलाई-चरोदा नगर निगम और रिसाली नगर निगम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों नगर निगमों में भी ओबीसी सर्वेक्षण और अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
- -पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाली पूर्वक कर रही जीवन व्यतीतरायपुर / विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ की गई कल्याणकारी योजना पीएम जनमन का लाभ सुदूर अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का स्वयं के पक्के मकान निर्माण के सपने को हकीकत में बदला जा रहा है।कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमरकछार की रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समूह की श्रीमती बुधवारा बाई को पीएम आवास निर्माण होने से कच्चे मकान में जिंदगी बसर करने से राहत मिली है। अब वह अपने परिवार के साथ पक्के घर मे खुशहाली के साथ रह रही है। हितग्राही ने बताया कि वह पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहती थी। पक्का आवास की इच्छा तो हमेशा से थी परंतु जितनी घर की आमदनी थी उसमें परिवार का पालन पोषण हो पाता था। थोड़ी बहुत जमा पूंजी कच्चे मकान की समय-समय पर मरम्मत में खर्च हो जाती थी। जिससे उनका पक्का मकान बनाने का सपना, सपना ही रह गया था।योजना का लाभ लेकर पक्का मकान बन जाने से बुधवारा बाई को इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिला है। अब उसे बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता नही रही। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नही रहा। अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में खुद को सुरक्षित महसूस करती है एवं सुखद जीवन व्यतीत कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में आवास निर्माण हेतु स्वीकृति मिली। मकान निर्माण की विभिन्न चरणों में उन्हें 02 लाख रुपए की राशि चार किश्तों में उनके बैंक खाते में मिली तथा मनरेगा के माध्यम से 95 दिवस की मजदूरी की राशि भी प्राप्त हुई। हितग्राही ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके सामाजिक जीवन मे काफी बदलाव आया है, उन्हें शासन की अनेक योजनाओ का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का घर बनाने के सपने को सच करने हेतु जिला प्रशासन सहित प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज का दिन बस्तर के नक्सल पीड़ितों के लिए उम्मीदों भरा था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए 70 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत, अपनी पीड़ा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा। उनके चेहरे पर वर्षों से झेले गए अत्याचार की छाप थी, लेकिन उनकी आंखों में अब उम्मीद की किरण भी नजर आ रही थी।राष्ट्रपति से मुलाकात का उद्देश्य साफ था — नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को देश की सर्वोच्च शक्ति के सामने रखना और बस्तर को माओवाद के आतंक से मुक्त कराने की अपील करना। मुलाकात के दौरान पीड़ितों ने बताया कि कैसे माओवादी हमलों ने उनके जीवन को तबाह कर दिया है।बस्तरवासियों की व्यथाप्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि पिछले चार दशकों से बस्तरवासी माओवादी आतंक का दंश झेल रहे हैं। माओवादी हमलों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सैकड़ों लोग अपंग हो चुके हैं। बारूदी सुरंगों और बम विस्फोटों ने उनके जीवन को तहस-नहस कर दिया है। विस्फोटों से न केवल शरीर को नुकसान पहुंचा है, बल्कि मानसिक रूप से भी वे पूरी तरह टूट चुके हैं।प्रतिनिधियों ने बताया कि माओवादियों ने उनके घर, जमीन और संस्कृति को भी बर्बाद कर दिया है। बस्तर में 8,000 से अधिक लोग पिछले ढाई दशकों में माओवादी हिंसा के शिकार हुए हैं। आज भी कई लोग नक्सलियों के डर के साये में जीने को मजबूर हैं। जहां देश के अन्य हिस्सों में लोग स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वहीं बस्तर के लोग अपनी जमीन और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहलप्रतिनिधिमंडल ने जब राष्ट्रपति के समक्ष अपनी बात रखी, तो उन्होंने खास तौर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को सराहा। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल और नेतृत्व के कारण बस्तर में शांति बहाली और विकास के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उनके नेतृत्व में बस्तर में न केवल नक्सल उन्मूलन के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, बल्कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं ने बस्तरवासियों में एक नई आशा जगाई है।शांति और पुनर्निर्माण की अपीलबस्तर शांति समिति के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं मंगऊ राम कावड़े और जयराम दास ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि बस्तर में शांति बहाल करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बस्तर कभी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण जीवन के लिए जाना जाता था, लेकिन माओवादी आतंक ने इस स्वर्ग को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि बस्तर को माओवादी आतंक से मुक्त करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि वहां फिर से शांति और सामान्य जीवन लौट सके।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सल पीड़ितों की व्यथा गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तरवासियों के बेहतर भविष्य के प्रति सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।
- रायपुर / वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने आगामी ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 250 से अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे 20 से अधिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के चयन हेतु एक विशेष टूर्नामेंट 29 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया था।जिसमें 350 से अधिक प्रतिभागियों का चयन हुआ। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के चयनित प्रतिभागी अनुभवी और पेशेवर प्रशिक्षकों के निर्देशन में एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के संरक्षण में प्रशिक्षण शिविरों में कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी कर रहे हैं।राज्य के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए रायपुर के सर्वसुविधायुक्त मैदानों एवं कोर्ट्स में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है। इसके साथ ही उनके आहार और स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है, ताकि उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बेहतर बनाया जा सके। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने इन खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से गत वर्ष 2023 में पंचकुला, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 67 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी प्रतिभागी उसी जुनून और मेहनत से तैयारी कर रहे हैं, ताकि अपने पिछले रिकॉर्ड को और बेहतर बनाया जा सके।टीम में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनमें एथलेटिक्स की चारुलता गजपाल, वेटलिफ्टिंग की तेजा साहू, और तैराकी में मनीराम आदिले शामिल हैं। ये खिलाड़ी बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के लिए कई गोल्ड मेडल्स जीत चुके हैं और इस बार भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। छत्तीसगढ़ की टीम अनुशासन और जोश के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी है और सभी को विश्वास है कि इस बार भी प्रदेश की टीम मेडल तालिका में शीर्ष स्थान पर रहेगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें राज्य स्तर के कुल 09 और जिला स्तरीय 228 पद शामिल हैं। राज्य स्तरीय पदों में सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रोग्रामर व लेखापाल के एक-एक पद एवं भृत्य के दो पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है।जिला मिशन प्रबंधन इकाई के 228 पदों में जिला मिशन प्रबंधक के 02, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के विभिन्न 21, विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक के 23 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय समन्वयक के 98, लेखापाल के 10 एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के 49, कार्यालय सहायक, ऑपरेटर के 17 और भृत्य के 8 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर भर्ती होने से मिशन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा हाल में ही पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों और स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल उपचार और देखभाल के लिए तैनातरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने श्रीमती तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को श्रीमती तीजन बाई के बेहतर उपचार और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल द्वारा श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के दल द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित आवास में उनकी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
- -4 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से बनेगी डामरी सड़क-ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जताया सीएम साय का आभाररायपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की विशेष पहल की जा रही है। इस कड़ी में प्रदेश के सुदुर आदिवासी इलाके में जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के अंतर्गत मुस्कुटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 28 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। मुस्कुटी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी से मुलाकात कर सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृत करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री की इस पहल से अब क्षेत्र की इन सड़कों के कार्य पूर्ण हो जाने पर कुनकुरी एवं जिला मुख्यालय तक काफी दूरी कम होगी और इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जिले में अन्य कई सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए भी करोड़ों रूपये स्वीकृत किए गए है।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़कों पर कीचड़ और दलदल के कारण यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। अब सड़क के निर्माण हो जाने पर इन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। इस सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत के साथ ही स्थानीय निवासियों के जीवनस्तर में सुधार होगा और क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी आएगी।
- -हेमिन बाई को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वाभिमान से जीने का आधार- पक्का मकान मिलने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को कहा शुक्रियाप्रधानमंत्री आवास योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम-खुशी के माहौल में सुरक्षित है घर-परिवाररायपुर । समाज एवं परिवेश में परिवर्तन जैसे जीवन में परिवर्तन का आगाज। ऐसी एक बदलाव, जागरूकता, सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं स्वाभिमान की मिसाल प्रधानमंत्री आवास योजना है, जिसने सफलता की नई ईबारत लिखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के आवास के सपने को पूरा करने की एक उम्मीद है। प्रधानमंत्री आवास योजना से न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि महिलाओं को स्वाभिमान से जीने के लिए एक आधार दे रही है। इसकी ऐसी ही बानगी राजनांदगांव जिले में दिखाई दी। राजनांदगांव के कौरिनभाठा वार्ड नंबर 45 की निवासी श्रीमती हेमिन बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत पक्का आवास प्राप्त हुआ है।श्रीमती हेमिन बाई ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई और बच्चों को पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेदारी भी है। पहले कच्चे घर में बहुत दिक्कत होती थी। खपरा लगाने एवं मरम्मत में भी व्यय होता था और बारिश में पानी टपकने से भी परेशानी होती थी। बारिश के दिन में इस कारण बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहता था और पढ़ाई-लिखाई पर भी असर पड़ता था। यह पक्का मकान उनके लिए बहुत मायने रखता है। अब जब से पक्का मकान बना है, तो बहुत सुविधा और राहत मिल गई है और हम लोग खुशी के माहौल में सुरक्षित अपने घर में रह रहे हैं। उन्होंने आवास मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। श्रीमती हेमिन बाई ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही राशन कार्ड के माध्यम से चावल प्राप्त हो रहा है। वे महतारी वंदन योजना का लाभ भी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से उन्हें बहुत लाभ एवं संबल मिला है।
- *जल परीक्षण अब फिल्ड टेस्ट किट से किये जाएंगे*रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्याें में तेजी लाई जाए। कलेक्टर ने प्रत्येक सप्ताह जल जीवन मिशन के कार्याें और प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी है। कलेक्टर ने कहा कि मिशन का कार्य करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मिशन का कार्य तेजी के साथ किया जाए और मैदानी क्षेत्रों में कार्य पूरा होने के बाद लोगों के घर तक पानी भी पहुंचाई जाए। इससे हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने तिल्दा विकासखंड के धनसुली में पाइन लाइन कार्य पर चर्चा की। इसके अलावा मिशन के तहत 76 योजनाओं का निविदा करने, जल जीवन मिशन के तहत आंबटित राशि का भुगतान करने 119 चलित योजनाओं के समय वृद्धि समेत विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की। बैठक में जल जीवन मिशन के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 410 ग्राम पंचायतों के 477 ग्रामों में जल परीक्षण के लिए नए फिल्ड टेस्ट किट की खरीदी की जाएगी। जिससे जल का परीक्षण भी किया जा सकेगा।
- *शक्क्र आवंटन न करने को लेकर राशन दुकान संचालक को जारी हुआ नोटिस*रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। पंडरी निवासी श्री किरण सागर ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा शक्कर आंवटित नहीं किए जाने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया कि वार्ड में संचालित राशन दुकान का संचालक मनमानी करता है। जिसको उसका मन करता है उसी को शक्कर देता है। इसको लेकर उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके संबंधित विभाग ने जांच कर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी श्री सागर को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर /नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन में नगर पालिका आम, उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु लगभग 150 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. नगर निगम के अपर आयुक्त श्री यू. एस अग्रवाल ने उपायुक्त (राजस्व ) श्री विवेकानंद दुबे, सभी जोन कमिश्नरों, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों को निर्वाचक नामावली तैयार करने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान रायपुर तहसीलदार कार्यालय निर्वाचन विभाग के सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका आम/ उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारम्भिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपतियाँ प्राप्त करना, दिनांक 22 नवम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाना है .
- रायपुर -स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ओर रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के क्षेत्र में विविध सकारात्मक गतिविधियां प्रतिदिन की जा रही हैँ आज इस क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ मिलकर नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम जोन 4 द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय के समीप नगर निगम के ऑक्सीजोन में स्वच्छता जागरूकता आयोजन रखा गया आयोजन में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित रासेयो रविवि के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर एलएस गजपाल, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, स्वच्छ भारत मिशन कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, जोन 4 सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर एवं गणमान्यजनों, रासेयो स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने रासेयो स्वयंसेवकों, सफाई मित्रों को स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया. रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु सभी उपस्थितजनों को सामूहिक शपथ दिलवाई. रायपुर उत्तर विधायक ने नागरिकों को जीवन में परिवार में, घर, मोहल्ले, वार्ड, नगर, राज्य,समाज, राष्ट्र में स्वच्छता का महत्व समझाया एवं सभी से स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया. रासेयो स्वयंसेवकों ने सफाई मित्रों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर ऑक्सीजोन एवं आसपास के मार्गो में सफाई श्रमदान कर लगभग 100 बोरी पॉलीथिन कचरा एकत्र किया एवं स्वच्छता कायम कर सफाई एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक सन्देश जन - जन को रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व एवं निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में दिया. स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता का सन्देश रंगोली बनाकर, पोस्टर तैयार करके, स्वच्छ सिग्नेचर ड्राईव चलाकर दिया गया.
- भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के रूप में बजरंग दुबे ने नगर निगम भिलाई के आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किये, पूर्व आयुक्त अशोक द्विवेदी द्वारा उन्हें पदभार दिया गया। नगर निगम भिलाई से संबंधित कुछ व्यवहारिक जानकारियां उनके द्वारा ली गई।
- -खुद के आशियाने में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा बिरहोर पूरन सिंह-प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरन के पक्के मकान का सपना हुआ सचरायपुर, / प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन समुदाय के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की खुद के पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।पीएम जनमन योजना अंतर्गत कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के गुडरूमुड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर वर्ग के हितग्राही श्री पूरन सिंह के खुद के पक्के आशियाने का सपना साकार हुआ है। हितग्राही ने आवास पूर्ण होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी दशा और दिशा बदल दी है। योजना के तहत वर्ष 2023-24 में उन्हें आवास की मंजूरी मिली। पंचायत स्तर पर दस्तावेजों की पूर्ति होने के साथ ही आवास निर्माण प्रारंभ किया गया। जिसमें पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये मिलते ही उनकी मकान निर्माण की उम्मीद पक्की होने लगी। उनके द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर आवास निर्माण कार्य शुरू किया गया। मकान निर्माण आगे बढ़ने के साथ ही प्रगति के आधार पर किश्त की राशि मिलती गई और देखते ही देखते उनके सपनों का आशियाना पूरा होकर तैयार हो गया। हितग्राही ने बताया कि आवास निर्माण में कार्य करने पर मनरेगा के तहत उन्हें मजदूरी का भुगतान भी किया गया।हितग्राही अपने पुराने दिनों की कठिनाई याद करते हुए बताते हैं कि वह एक खेतीहर मजदूर हैं। रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आवास निर्माण से उनका परिवार कच्ची झोपड़ीनुमा घर में निवास करते थे। जहां जीवन व्यतीत करना बहुत कठिन था। मौसम के अनुसार अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन आना, साथ ही सर्दी के समय रात में ठण्ड के कारण नींद नहीं आती थी। साथ ही साल भर जहरीले कीड़े, सांप, बिच्छू इत्यादि का डर बना रहता था। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास में चैन की नींद सो रहे हैं। पक्की छत वाली घर होने से उनकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ी है। नए आवास में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हितग्राही श्री पूरन सिंह ने बताया कि शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उनके परिवार को मिल रहा है। जिसके अंतर्गत महतारी वंदन योजना के तहत उनकी पत्नी को प्रतिमाह 01 हजार रूपए की सहायता राशि मिल रही है। इसी प्रकार रोजगार गारंटी योजना मनरेगा में कार्य, तेंदूपूत्ता संग्रहण, किसान पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जैसी अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं। जिससे उनके परिवार की आय बढ़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को अपने आर्थिक एवं सामाजिक वृद्धि हेतु आभार व्यक्त करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आशियाने के सपने को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिये प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरूआत की है। इसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, नलजल, आजीविका, कौशल विकास, उज्जवला सहित अन्य योजनाओं से प्राथमिकता से लाभान्वित किया जा रहा है।
- बिलासपुर/संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोटा ब्लॉक के ग्राम तुमाडबरा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के स्तर का परीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। एक सहायक शिक्षक तृप्ति बुडेक बिना अवकाश लिए शाला से गायब पाईं गई। उन्हें शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी वरिष्ठ अफसरों को स्कूल छात्रावास का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा है। इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंच रहे हैं।
- *हेल्प डेस्क दो दिन में शुरू करने कहा**कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण**मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा*बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सिम्स में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमिटी का गठन कर लिया गया है। समिति ने जांच भी शुरू कर दी है। कलेक्टर ने अस्पताल में ऐसी व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा जिसमें मरीज को केवल एक बार ही पंजीयन काउंटर पर आना पड़े। इसके बाद मरीज को सीधे ही सम्बन्धित विभाग में उपचार के लिए रखा जाए। मरीज के परिजन पंजीयन कक्ष में सारी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी कर सकें। निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण में साथ थे।कलेक्टर अवनीश शरण ने आज फिर सिम्स अस्पताल का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए जल्द हेल्प डेस्क बनाने कहा। उन्होंने कहा कि पंजीयन काउंटर के पास ही मरीजों को अस्पताल में सहूलियत देने हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। यहां एक डेडीकेटेड कर्मचारी नियुक्त करने कहा जो मरीजों को सभी तरह की जानकारी सरल भाषा में दे सके। कलेक्टर ने पूरे अस्पताल में घूम घूम कर साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में तीन बार सफाई करने के निर्देश दिए।सुबह 7 से 09 बजे, 11 से 01 और शाम को 5 से 06 बजे नियमित साफ सफाई होने चाहिए । कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैजुअल्टी और गार्डन के पास नाली निर्माण जल्द किया जाए। पीडब्ल्यूडी को बचेहुए टॉयलेट और ड्रेनेज का काम हर हाल में एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मरीजों के सुविधा पूर्वक आने - जाने के लिए 6 लिफ्ट हैं। सभी चालू हालत में हैं। एक और लिफ्ट का काम जल्द पूरा करने कहा। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली। परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज को ठीक करने को कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, गार्डन, किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने निर्देश दिए।*डॉक्टर बेन बनाए गए पीआरओ*सिम्स अस्पताल में डॉक्टर ए. आर. बेन, प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स विभाग को पीआरओ बनाया गया है। डॉक्टर बेन से मोबाइल नंबर 79999-01856 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने श्री बेन को हमेशा मोबाइल फोन चालू रख मीडिया को तत्परता पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
- भिलाई । नगर निगम भिलाई में स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 21 सितंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान में किया गया। जिसमें बहुत सारे युवा शामिल हुए। विशेष करके ऐसे युवा जो देश के सेवा में जाना चाहते हैं। विशेष करके सेना भर्ती, अभियान पुलिस भर्ती, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, या अन्य सेना से संबंधित तैयारी कर रहे हैं। मैराथन दौड़ने वाले बहुत खुश थे। उनका कहना था कि स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़कर के हमें बहुत खुशी हुई। विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ के दौरान वार्ड पाषर्द अभिषेक मिश्रा स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर अंजनी सिंह, पी यू आई के अभिनव ठोकने, शुभम पाटनी, आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1097.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2303.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 570.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 589.3 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 938.6 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 912.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1133.2 मिमी, गरियाबंद में 1024.2 मिमी, महासमुंद में 864.2 मिमी, धमतरी में 979.9 मिमी, बिलासपुर में 945.0 मिमी, मुंगेली में 1050.3 मिमी, रायगढ़ में 990.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 630.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1145.7 मिमी, सक्ती 968.0 मिमी, कोरबा में 1332.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1134.9 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 853.7 मिमी, राजनांदगांव में 1077.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1196.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 816.8 मिमी, बालोद में 1132.0 मिमी, बस्तर में 1225.7 मिमी, कोण्डागांव में 1116.5 मिमी, कांकेर में 1363.1 मिमी, नारायणपुर में 1340.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1476.3 मिमी और सुकमा जिले में 1631.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
-
रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 तक कुल 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
- -नवसंकल्प शिक्षण संस्थान ला रहा युवाओं के जीवन में बदलाव-प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जा रही निःशुल्क तैयारी-विभिन्न परीक्षाओं में अब तक हुए है 150 युवा चयनितरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में युवाओं का भविष्य संवर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से रोजगार एवं कौशल विकास को लेकर अनेक कार्य हो रहे है। जिससे विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सार्थक पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है, इससे युवाओं का जीवन बदल रहा है। यहां युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए जशपुर में आवासीय नवसंकल्प शिक्षण संस्थान संचालित है। जहां आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा दूरस्थ अंचल के बच्चों को वर्तमान में राज्य सेवा परीक्षा, उप पुलिस निरीक्षक, आरक्षक, शिक्षक भर्ती एवं नेट, सेेट, व्यापमं द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाएं, बैकिंग, अग्निवीर और एसएससी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री निःशुल्क दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयार करके अपना भविष्य संवार सके। नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में रहकर तैयारी कर एसएससी जीडी उत्तीर्ण कर चुके जशपुर बेलडीपा के युवा नेहरूलाल ने बताया कि पहले क्षेत्रवासियों को सेंट्रल लेवल परीक्षा की तैयारी के लिए दूर जाना पड़ता था। अब जशपुर में ही उन्हें निःशुल्क पढ़ाई की सुविधा मिलने लगी है।सोगड़ा के सोनकश्यप प्रधान ने कहा कि मेरे घर वाले इतना फीस नही दे पाते थे कि कही और जाकर एसएससी जीडी की तैयारी कर सकू। नवसंकल्प शिक्षण संस्थान द्वारा हमें प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के साथ-साथ हॉस्टल और मेस की सुविधा प्रदान की जाती है। एसएससी जीडी उत्तीर्ण शेखरपुर की अमीना ने कहा कि वे नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में रहकर तैयारी करते हुए उन्हें एसएससी जीडी में सफलता मिली है।नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह संस्था आवासीय है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की बच्चों को तैयारी कराई जाती है और अब तक इसमें से करीब 150 बच्चें विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए सेलेक्ट हो चुके हैं। उन्होंने ने कहा कि संस्था में युवाओं का परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हो रहा है। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार कर रहे युवाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए धन्यवाद दिए।
- -घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश-रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरा स्टॉफ बदलारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को श्री शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में श्री रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के स्थान पर श्री गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर श्री राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस श्री विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
*संभागायुक्त महादेव कावरे ने वीसी के जरिए ली बैठक*
बिलासपुर/ संभागायुक्त महादेव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज और इससे सम्बद्ध अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में स्वशासी मद के अंतर्गत आय-व्यय का अनुमोदन दिया गया। आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा रायपुर को स्वशासी समिति में सदस्य बनाये जाने हेतु प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु बजट प्रस्ताव व आवंटन हेतु पत्र प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सा शिक्षकों एवं तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपलब्धता एवं कमी हेतु पूर्व में किये गये प्रयासों की जानकारी ली गयी।
स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शा. चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति अस्पताल रायगढ़ में रेडक्रास दवाई दुकान प्रारंभ किये जाने पर चर्चा किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने का निर्णय लिया गया।विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में रात्रिकालीन ड्यूटी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए मुख्यालय से निवास तक अवागमन हेतु बस सेवा प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में कलेक्टर, जिला रायगढ़, संचालक चिकित्सा शिक्षा रायपुर, गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन एवं समिति के अन्य सदस्य श्रीमती संतन देवी जांगड़े एडीएम रायगढ़ डॉ. पी.एम. लुका, अधिष्ठाता स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति, शास० चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़, डॉ. एम.के. मिंज, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति, चिकित्सालय रायगढ़ , डॉ. बी.के. चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायगढ़ एवं पी.डब्ल्यू.डी व सीजीएमएससी के अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ बैठक में शामिल हुए। -
आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए चलेगा आपके द्वार आयुष्मान अभियान*
*चौपाल, शिविर, सभा और बाइक रैली का होगा आयोजन*
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन 20 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन के लिए आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयुष्मान चौपाल और सभा का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष्मान भारत साइकिल एवं बाइक रैली, स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, स्वास्थ्य दौड़ का आयोजन समेत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। -
*-जन्म से समय महज़ 1.6 किग्रा था वजन, आँगनवाड़ी के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की बदौलत 9 माह में ही लगभग 8 किग्रा हुआ बच्चों का वज़न*
दुर्ग/ यह कहानी परियोजना दुर्ग ग्रामीण सेक्टर उतई के ग्राम रिसामा के दो जुड़वा बच्चों प्रिंस और पार्थ की है। माता राजेश्वरी, पिता रविशंकर तथा परिवार को जैसे ही नए बच्चे के आगमन का पता चला, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। माता का रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी में हुआ और उसे सभी सेवाओं का लाभ और समझाइश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला ठाकुर के द्वारा दिया जाने लगा। सही समय पर माता हॉस्पिटल में भर्ती हुई और 9 दिसंबर 2023 को दो प्यारे-प्यारे जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। लेकिन दोनों बच्चों में से पार्थ का वजन 2 किलो और प्रिंस का वजन सिर्फ 1.6 किलो था। अब पूरे परिवार की परीक्षा की घड़ी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सब बच्चों को सुपोषित करने में भीड़ गए। बच्चे को पहले 10 दिन तक हॉस्पिटल में रखा गया और उनको कंगारू मदर केयर दिया गया। जब दोनों बच्चों को घर में लाया गया, अभी भी दोनों बच्चों का वजन बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा था। परिवार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, सेक्टर पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा ने लगातार गृहभेट किया। माता और पूरे परिवार को कंगारू मदर केयर अंतर्गत थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चों को शरीर से लगाकर रखने की समझाइश दी गई। जिससे बच्चा गर्म रहे, साथ ही माता को साफ सफाई और अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने के लिए बताया गया ताकि दूध अच्छे से बने। मां द्वारा 6 माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान करवाया गया, 6 माह पूरा होते ही कार्यकर्ता की निगरानी में ऊपरी आहार की शुरुआत की गई।
कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक के लगातार गृहभेट से अब 9 माह के हो चुके दोनों बच्चे पोषण माह के वजन त्योहार में लिए गए वजन में सामान्य की श्रेणी में हैं। जिसमें पार्थ का वजन 8.51 तथा प्रिंस का वजन 7.91 किलो है। दोनों बच्चों के वजन बढ़ने तथा अब सामान्य श्रेणी में होने से परिवार बहुत खुश है।











.jpg)







.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)