- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, प्रक्षेत्र-दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक श्री मुखीराम ध्रुवे को नगदी लेन-देन का मामला प्रकाश में आने पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जारी निलंबन आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्रक्षेत्र दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक श्री मुखीराम ध्रुवे द्वारा अपने कार्यालय में हितग्राहियों के प्रकरण को रोककर नगदी लेन-देन का समाचार निजी टी.वी. चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था।आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सहायक संपदा प्रबंधक श्री ध्रुवे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुवे का मुख्यालय मुख्य संपदा अधिकारी, मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
- -आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन-बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन-बच्चों के पोषण स्तर की जांच कर पालकों को दी जा रही पोषण सलाहबिलासपुर /1 से 30 सितम्बर तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। वजन तिहार में शून्य से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर और उनके शारीरिक विकास की जांच की जाती है। कुपोषण की स्थिति पाए जाने पर पालकों को पोषण सलाह दी जाती है, साथ ही आवश्यक होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा जाता है। जिले में वजन तिहार के तहत सभी विकासखण्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जा रही है। जिसमें जन प्रतिनिधि भागीदारी निभा कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।वजन तिहार के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के ग्राम पंचायत नगरौड़ी में वजन तिहार व पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और बच्चों के वजन और पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के पोषण स्तर की जांच अवश्य कराए और उसके अनुरूप आवश्यक स्वास्थ्य सलाह का पालन करें। इस अवसर पर एसडीएम श्री बजरंग सिंह वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती भारती रजक, मंडल अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा, सरपंच श्रीमती जानकी साहू एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।इसके साथ ही सीपत के ग्राम कुली में वजन तिहार मनाया गया जिसमें बच्चों का अन्नप्राशन, वजन जांच और अभिभावकों को पोषण संबंधी सलाह दी गई। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन तिहार के तहत गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की जा रही है। भावी माताओं को पोषण और टीकाकरण संबंधी सलाह दी जा रही है। जिले के मस्तूरी, सकरी, हाफा में सुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका रैली का आयोजन किया गया। सुपोषण शपथ दिलवाई गई और जन समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई।
- - दुर्ग, पाटन एवं धमधा अंतर्गत कुल 297 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे अधिकारीदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत संचालित कार्यों का सफल व सुचारू क्रियान्वयन/अनुश्रवण/पर्यवेक्षण हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत 74 ग्राम पंचायतों, विकासखण्ड धमधा अंतर्गत 117 ग्राम पंचायतों एवं विकासखण्ड पाटन अंतर्गत 106 ग्राम पंचायतों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। उक्त अधिकारियों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। समस्त नोडल अधिकारियों को उक्त कर्तव्यों का पालन करते हुए अधिकृत पंचायत का समय सीमा में निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रपत्र अनुसार समस्त कार्यों का अवलोकन किया जाना आवश्यक है। निरीक्षण प्रतिवेदन माह की 10 एवं 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से भरा जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन भरा जाना सुनिश्चित करने कहा है। अन्य माध्यमों से आवेदन प्रतिवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर कलेक्टर को सूचित करने कहा गया है। नोडल अधिकारी केवल योजनाओं के निरीक्षण का कार्य संचालित करेंगे। किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्यवाही नही की जाएगी। इसके अलावा नोडल अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में सौंपे गए दायित्वों का पालन करते हुए समय-समय पर प्रगति कार्यों से कलेक्टर को अवगत कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। आगामी समय में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी के अन्यत्र स्थानांतरण/सेवानिवृत्त/दीर्घकालीन अवकाश होने की स्थिति में संबंधित प्रभारी अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारियों के कर्तव्य का निर्वहन किया जाएगा।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा के 65 कार्याें के लिए कुल 2 करोड़ 89 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री भूपेश बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहाता निर्माण सामुदायिक शाकम्बरी भवन ग्राम पंचायत अमलीडीह के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत औसर में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रूपए, ग्राम डिघारी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रूपए, ग्राम पंचायत औसर में कलामंच सह कक्ष निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत करसा में शेड निर्माण सामुदायिक भवन साहू पारा के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत करेला में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत करेला में सीमेंटीकरण कार्य बाजार चौक के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कुम्हली में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कुर्मीगुण्डरा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत केसरा में सार्वजनिक डोम शेड निर्माण के लिए 6 लाख रूपए एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत खर्रा में अहाता निर्माण ग्राम पंचायत भवन के लिए 3 लाख रूपए एवं कलामंच निर्माण सतनामी पारा के ग्राम बरबसपुर के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खुडमुडी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत खुडमुड़ी में अहाता एवं किचन शेड निर्माण सामुदायिक भवन यादव पारा में 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत गब्दी में श्मशान घाट में प्रतिक्षालय निर्माण के लिए 4 लाख 79 हजार रूपए, नाली निर्माण देवेन्द्र गेडाम घर से कानाकोट रोड तक के लिए एक लाख 97 हजार रूपए, ग्राम पंचायत गुढ़ियारी में नाली निर्माण वार्ड क्र.15 के लिए 3 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम आमालोरी एवं ग्राम पंचायत गुढ़ियारी में सीसी रोड निर्माण चंद्रिका मटियारा घर से भरत चंद्राकर घर तक के लिए 2 लाख 60 रूपए, ग्राम आमालोरी एवं ग्राम पंचायत गुढ़ियारी में सीसी रोड निर्माण सरोज टंडन घर से लखन जोशी घर तक के लिए 2 लाख 60 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत घुघुवा में सीमेंटीकरण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत चुलगहन में सार्वजनिक चबुतरा निर्माण के लिए एक लाख रूपए, ग्राम पंचायत चुलगहन में किचन शेड निर्माण सामुदायिक भवन नया साहू पारा के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम पंचायत जमराव में कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जरवाय में सीसी रोड निर्माण पंचायत भवन के पास के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जरवाय में अहाता निर्माण सामुदायिक भवन सतनामी पारा में के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जरवाय में सीसी रोड निर्माण राम किसुन के घर से रामकृष्ण के घर तक के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जामगांव आर में चबुतरा निर्माण शासकीय महाविद्यालय में के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जामगांव एम में सीसी रोड निर्माण अनिल चंद्राकर के दुकान से उचित मूल्य दुकान तक के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत झींट में कलामंच निर्माण भाठापारा में के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत तर्रा में शेड निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत तुलसी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत देवादा में सीसी रोड निर्माण यादव भवन से साहू भवन तक के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत धौराभाठा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत नवागांव ब अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नारधी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत निपानी में कलामंच सह कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, गा्रम पंचायत पचपेडी में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत परसाही में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसाही में सामुदायिक मानस भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पाहंदा अ में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पौहा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत फुण्डा में सीमेंटीकरण कार्य बाजार चौक के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बटंग में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बटरेल में सार्वजनिक शेड निर्माण समरसता भवन में के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बठेना में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बीजाभांठा में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बेलौदी में सामुदायिक भवन निषाद पारा में टाईल्स कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बोरवाय में कक्ष निर्माण सामुदायिक भवन ढीमर पारा में के लिए 6 लाख रूपए, ग्राम पंचायत भनसुली आर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बटंग में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बटरेल में सार्वजनिक शेड निर्माण समरसता भवन में के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बठेना में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम घोरारी एवं ग्राम पंचायत बीजाभांठा में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बेलौदी में सामुदायिक भवन निषाद पारा में टाईल्स कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बोरवाय में कक्ष निर्माण सामुदायिक भवन ढीमर पारा में के लिए 6 लाख रूपए, ग्राम मोहभठ्ठा एवं ग्राम पंचायत भनसुली आर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत भनसुली में कलामंच सह कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख 49 हजार रूपए, ग्राम पंचायत महकाखुर्द में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत रवेली में सामुदायिक भवन महिला सदन में संधारण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रानीतराई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत रूही में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में कलामंच सह कक्ष निर्माण सतनामी पारा के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सावनी में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सिपकोन्हा में सौंदर्यीकरण कार्य जयस्तंभ के पास के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुरपा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सेमरी में सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सेलूद में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सोरम में चौक निर्माण के लिए 4 लाख 21 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा के एक कार्य ग्राम पंचायत गनियारी भिलाई 03 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए कुल 04 लाख 99 हजार 872 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री डोमनलाल कार्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा द्वारा की जाएगी। file photo
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई भिलाई के आयुक्त ने आदेश जारी कर कई अधिकारी/कर्मचारियो के विभागो में बदलाव किया है। निगम भिलाई में जो कर्मचारी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है। उनका प्रतिमाह सेवानिवृत्त होता जा रहा है। जिससे कार्यालयीन व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभागो में बदलाव किया गया है। जारी आदेश में सहायक अभियंता अनिल सिंह को वर्तमान कार्यो के साथ-साथ राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के नोडल अधिकारी एवं कार्यालय सहायक अधीक्षक अजय शुक्ला को पूर्व अन्य कार्यो के साथ-साथ सहायक परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन का कार्य सौंपा गया है।इसी तारतम्य में अन्य कर्मचारियो के विभागो में बदलाव किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से सहायक गे्रड-02 श्री डी. रवि को राजस्व विभाग से राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन, सहायक गे्रड-02 विकास बेलकर को जोन क्रं. 04 से योजना शाखा, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश पालवे को जनस्वास्थ विभाग से प्रभारी सहायक अधीक्षक जनस्वास्थ्य विभाग, डाटा एन्ट्री आपरेटर ओमकार यादव को राजस्व विभाग से विधि विभाग लिपिकीय कार्य, डाटा एन्ट्री आपरेटर कुमुदनी शर्मा को राजस्व विभाग राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन, सहायक राजस्व निरीक्षक दिलीप हुमने को संपत्तिकर विभाग से राजस्व विभाग, स्वच्छता पर्यवेक्षक विनय कुमार मेश्राम को जनगणना विभाग से राजस्व विभाग, हेल्पर/क्लीनर अंजनी सिंह को जोन क्रं. 02 के साथ सहायक प्रभारी तोड़फोड़ दस्ता, हेल्पर/क्लीनर युवराज साहू को अनुसूचित जाति विभाग में लिपिक राजस्व विभाग, भृत्य मुनिया बाई को राजस्व विभाग से जनसम्पर्क विभाग में पदस्थ किया गया है।
- भिलाईनगर। संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास इन्द्रवती भवन नवा रायपुर के तहत संस्थानों का सुरक्षा आडिट किया जाना है। जिसके परिपालन में नगर निगम भिलाई अंतर्गत संचालित समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कालेज, हाॅस्टल, हाॅस्पिटल, माॅल, सिनेमा घर, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानो का सुरक्षा आॅडिट किया जाना है। ऐसी जाकनारी मिली थी कि इन संस्थानो द्वारा शासन के निर्धारित सुरक्षा गाईडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है जिस आधार पर इनके द्वारा परमिशन लिया जाता है उस नियमो को नियमो की अवहेल्लना किया जा रहा है। उन्ही कार्यो के लिए पूर्व सुरक्षा आॅडिट समिति में आंशिक संशोधन करते हुए पुनः समिति का गठन किया गया है।निगम आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी करते हुए पुनः सुरक्षा आॅडिट समिति का गठन किये है। समिति में प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, प्रभारी राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी को समित का कार्य सौपा गया है। नगर निगम भिलाई अंतर्गत संचालित समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कालेज, हाॅस्टल, हाॅस्पिटल, माॅल, सिनेमा घर, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानो का सुरक्षा आॅडिट 1 माह के भीतर किया जाना है। जिसमें समिति परीक्षण कर पालन प्रतिवेदन तैयार करेगा। जिसके आधार पर जानकारी तैयार कर अधोहस्ताक्षरकर्ता को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। समस्त संस्थान सुरक्षा की श्रेणी में है या नहीं इसकी जाॅच करेगे।
- बिलासपुर, /जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में 23 सितम्बर को मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- बिलासपुर /समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित, प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुविकलांग, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं, नियोक्ताओं एवं सर्वोत्तम जिला संवर्ग में वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टि हेतु आवेदन निर्धारित प्रपत्र में दो प्रतियों में 23 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है ताकि संचालनालय रायपुर को आवेदन पत्र 10 अक्टूबर तक प्रेषित किया जा सके। आवेदन पत्र का मापदण्ड तथा आवेदन का प्रारूप हेतु कार्यालय संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 04 में उपस्थित होकर अवलोकन किया जा सकता है।
- विभिन्न गतिविधियों से दिया गया स्वच्छता का संदेशबिलासपुर, /स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 02 अक्टूबर तक किया जाना है। इस अभियान के तहत आज सभी ग्रामों एवं स्कूलों में स्वच्छता रंगोली एवं सफाई के प्रति लोगो को जागरूक हेतु स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। सभी गांवों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों और महिलाओ द्वारा तैयार किये गये रंगोली में उत्कृष्ट रंगोली का चयन कर प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वच्छता कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, स्कूली बच्चे, स्व-सहायता समूह की दीदीयों की भी उपस्थिति रही। सभी से गतिविधियों का आयोजन करने के साथ-साथ स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई।
- --प्रदेशभर के उच्च अधिकारियों की बैठक में कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवररायपुर। ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने बिजली विभाग के मैदानी अमले को त्वरित गति से उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ ही वितरण में कुशलता लाकर उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसमें किसी लापरवाही होने पर नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। श्री दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश में 64 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हर किसी की जरूरत बन गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशाअनुरूप शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिना किसी व्यवधान के बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, ताकि उनके विकास में किसी तरह की रूकावट न आए। इस बैठक में ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन सहित पावर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री भीमसिंह कंवर (वितरण), एसके कटियार (उत्पादन) एवं आरके शुक्ला (पारेषण) विशेष रूप से उपस्थित थे।उपभोक्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार करेंबैठक में नए कनेक्शन, ब्रेक डाउन एवं शिकायतों की निवारण प्रणाली की समीक्षा की गई। इसमें श्री दयानंद ने कहा कि उपभोक्ताओं के फोन आने पर अधिकारियों को अच्छे लोकसेवक की तरह बर्ताव करना चाहिए। उनकी समस्या को ध्यान से सुनकर यथोचित संतोषपूर्ण उत्तर देना चाहिए एवं उनकी समस्याओं के निकारण के लिए त्वरित गति से मैदानी अमले को सक्रिय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान और बारिश के कारण जो समस्याएं आईं, उनका त्वरित निदान मैदानी अमले ने बखूबी किया है। आने वाले समय में धान पकने की अवस्था में कृषि पंपों को अधिक बिजली की जरूरत पड़ेगी। त्यौहार के सीजन में भी मांग बढ़ेगी। इसके लिए विद्युत प्रणाली में एकतरफा भार न आए और वितरण प्रणाली बेहतर तरीके से काम करे, इसे सुनिश्चित किया जाए।ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन ने कहा कि बिजली की उपलब्धता पर्याप्त है, इसे सही प्रबंधन करके उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए। इसके लिए नई तकनीक का प्रयोग करते हुए त्वरित गति से समाधान किया जाए। शिकायत प्रणाली को मुस्तैद किया जाए, ताकि एकसाथ शिकायतें आने पर सभी की शिकायत दर्ज करके उनका निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री वीके साय, संदीप वर्मा, एम. जामुलकर, शिरीष शैलेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाने के निर्देश, विद्युत सेवा भवन में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठकरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा (रिनीवेबल एनर्जी) की दिशा में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 14151 मेगावाट क्षमता के सोलर और पंप स्टोरेज हाइडल प्लांट लगेंगे। इसके तहत पीएम सूर्यघर योजना, पीएम कुसुम योजना, फ्लोटिंग सोलर योजनाओं पर काम चल रहा है। इन योजनाओं की प्रदेश स्तरीय समीक्षा ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के चेयरमेन श्री पी. दयानंद ने की।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पूरे देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य प्रारंभ किये गए हैं। जिसके अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में इस दिशा में संभावनाओं पर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों से वर्ष 2030 तक 14 हजार 151 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाने हैं। श्री दयानंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं को अमली-जामा पहनाया जाए। पॉवर कंपनी के डगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन सहित पावर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री भीमसिंह कंवर (वितरण), एसके कटियार (उत्पादन) एवं आरके शुक्ला (पारेषण) विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना की बारिकियों को बताया गया। इसमें पूरे प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों से आए कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को उनके क्षेत्र के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्यघर एवं अन्य रूफटाफ योजना के माध्यम से 2415 मेगावाट, पीएम कुसुम योजना में 1316 मेगावाट, फ्लोटिंग सोलर से 600 मेगावाट, ओपन एक्सेस से 1890 मेगावाट और हाइड्रो एवं पंप स्टोरेज तकनीक से 7930 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाएंगे। इन योजनाओं से प्रदेश में एक लाख 19 हजार 371 रोजगार सृजन होंगे। पावर पाइंट प्रजेंटेशन एसई एम बिंबीसार ने दिया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री वीके साय, आरए पाठक, संदीप वर्मा, एम. जामुलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।छह सालों में पूरा करने का लक्ष्यवर्ष – लक्ष्य (मेगावाट)
2024-25- 1157
2025-26- 2385
2026-27- 4252
2027-28- 6321
2028-29 – 6661
2029-30- 14151 - -स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने सभी जिले के प्रोगामर और मास्टर ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षण में शामिलरायपुर / छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के निर्देश पर तथा सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीसी के माध्यम से राज्य के सभी जिले के प्रोग्रामर तथा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। आयोग द्वारा सभी प्रशिक्षिणार्थियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने कहा गया। आयोग द्वारा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक सटीक और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण में प्रोगामरों को मतदाता सूची के सॉफ्टवेयर, डिजिटल उपकरणों के प्रयोग और डाटा एन्ट्री से संबंधित जानकारी दी गई है तथा मास्टर ट्रेनरों को चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनिंग दी गई ताकि वे निर्वाचन अधिकारियों को कुशलतापूर्वक प्रशिक्षित कर सके। प्रशिक्षण में मतदाता सूची का डिजिटल प्रबंधन, आयोग द्वारा विकसित किये गये सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी टूल्स का इस्तेमाल कर मतदाता सूची को सही एवं सटीक तरीके से अद्यतन करने के बारे में बताया गया। जिसमें नये पंजीकरण, सूची से मृत तथा अवैद्य नामों को हटाने एवं सूची में किसी भी प्रकार के सुधार के प्रावधान शमिल किए गए। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि कोई भी गलत नामांकन या त्रुटिपूर्ण डाटा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित न करें।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि स्थानीय निकाय निर्वाचन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व त्रुटि नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रोगामर और मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्य पूरी निष्ठा एवं तत्परता से करे ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता से हों। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की उपसचिव डॉ. नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
-
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में फोर्टिफइड चावल निर्माण तकनीक, चुनौतियों एवं समाधान पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभरायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज यहां खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर द्वारा विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से ‘‘चावल फोर्टिफिकेशन के तकनीकी पहलुओं, वर्तमान स्थिति, चुनौतियां एवं संभावित समाधानों’’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम की डिप्टी कंट्री डायरेक्टर सुश्री नोजोमी हाशिमोतो थीं तथा अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस दो दिवसीय कार्यशाला में भारत एवं छत्तीसगढ़ में एनीमिया एवं कुपोषण की स्थिति, एनीमिया एवं कुपोषण दूर करने में फोर्टिफाइड चावल के महत्व, फोर्टिफाइड चावल के निर्माण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से इसका आम जनता तक वितरण, भंडारण एवं गुणवत्ता संरक्षण तथा फोर्टिफाइड चावल के उपभोग हेतु जन जागरूकता अभियान आदि बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा भावी रणनीति की रूप रेखा तैयार की गई। कार्यशाला में फोर्टिफाइड चावल निर्माता, राइस मिलर, राज्य शासन के अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक तथा शोधार्थी उपस्थित थे।कार्यशाला की मुख्य अतिथि सुश्री नोजोमी हाशिमोतो ने इस अवसर पर कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा भारत में एनीमिया तथा कुपोषण दूर करने के लिए विगत 10 वर्षां से अधिक समय से आयरन तथा फोलिक ऐसिड युक्त फोर्टिफाइड चावल के निर्माण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से इनका आम जनता तक वितरण और इस संबंध में जन-जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक वृहद कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। आज भारत के 80 करोड़ से अधिक परिवारों को आयरन एवं फोलिक ऐसिड जैसे पोषक तत्व युक्त चावल का वितरण किया जा रहा जिससे कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संचालित इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ में फोर्टिफाइड चावल निर्माताओं, राइस मिलरों तथा उपभोगताओं को इस संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थय सर्वेक्षण 2021 की अनुसार भारत में लगभग 67 प्रतिशत बच्चे, 57 प्रतिशत महिलाएं और 25 प्रतिशत पुरूष एनीमिया से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि एनीमिया दूर करने में आयरन तथा फोलिक ऐसिड युक्त चावल (फोर्टिफाइड राइस) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भारत में 80 करोड़ परिवारों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सभी राशन दुकानों के माध्यम से आम जनता को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है, जिसके बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड चावल में सबसे अच्छी बात ये है कि फोर्टिफिकेशन से इसके स्वाद, गंध और आकार में कोई अन्तर नहीं आता तथा उपभोगताओं को इसके सेवन में कोई दिक्कत नहीं आती। उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा संचालित परियोजना में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है और छत्तीसगढ़ में इस परियोजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा रहा है।कार्यशाला में आई.आई.टी. खड़गपुर के प्रोफेसर डॉ. एच.एन. मिश्रा ने चावल फोर्टिफिकेशन तकनीक की प्रक्रिया, समस्याएं, चुनौतियां एवं समाधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में आई.आई.टी. खड़गपुर एवं अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा विगत 12 वर्षां से चावल के फोर्टिफिकेशन पर अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि चावल के अलावा खाद्य तेल, दूध एवं नमक का फोर्टिफिकेशन भी किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल के निर्माण उनकी ग्राइंडिंग, मिक्सिंग एवं कंडिशनिंग, सामान्य चावल में इसका मिश्रण, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण एवं वितरण के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इसमें आने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ. ए.के. दवे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. विनय कुमार पाण्डे उपस्थित थे। - -करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ, मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी समस्यारायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन में सागर द्वारा अपनी समस्या साझा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उसके लिए कृत्रिम हाथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। माना कैंप स्थित पीआरआरसी (Physical Referral Rehabilitation Centre) में सागर के हाथ का नाप लेकर कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा। दुर्ग के बजरंग नगर में रहने वाले 29 साल के सागर देवागंन केबल कनेक्शन का काम करते थे। दो साल पहले केबल लगे खंबे में करेंट की वजह से उनका एक हाथ और सीना जल गया। डॉक्टरों को कोहनी के पास से उनका एक हाथ काटना पड़ा। उसकी पत्नी दूसरे के घरों में काम कर मुश्किल से अपने पति ओर दो छोटे बच्चों का खर्चा चला रही है। सागर ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए कृत्रिम अंग प्रदान करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सागर के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को जल्द से जल्द उसके लिए कृत्रिम अंग तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका का अपना आठ दिवसीय अध्ययन प्रवास पूर्ण कर 20 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे। वे अमेरिका से आज नई दिल्ली पहुंच गए हैं। श्री साव 20 सितम्बर को सवेरे सात बजे नई दिल्ली से नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 08:55 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ 9 सितम्बर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अमेरिका में अपने आठ दिवसीय अध्ययन यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और सेन फ्रांसिस्को में सड़क एवं भवन निर्माण परियोजनाओं का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माण विशेषज्ञों के साथ बैठक कर बड़ी निर्माण परियोजनाओं (Construction Projects) की प्लानिंग, डिजाइनिंग, निर्माण सामग्रियों, निर्माण तकनीकों तथा चरणबद्ध ढंग से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली। उन्होंने विशेषज्ञों से कार्यस्थलों पर निर्माण कार्मिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर चर्चा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अमेरिका में निर्माण स्थलों के भ्रमण के दौरान वहां कार्यरत आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से चर्चा कर प्रयुक्त सामग्री, धातु एवं मशीनरी की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ में उन्नत सड़क परियोजनाओं और भवन निर्माण में आधुनिक तकनीकों व मशीनरी के उपयोग के संबंध में भी निर्माण विशेषज्ञों से चर्चा की। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए अमेरिका में प्रचलित नई तकनीकों और उपायों का विस्तृत अध्ययन कर लोक निर्माण विभाग में लागू करने पर विचार किया जाएगा। श्री साव अपने अध्ययन भ्रमण के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और सेन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदायों और छत्तीसगढ़ मूल के लोगों से भी मिले।
- -मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपए सहायता राशि स्वीकृत कर सौंपा चेकरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। मुख्यमंत्री आज रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों से मिल रहे हैं और बारी-बारी से उनकी समस्याएं एवं जरूरतें सुन निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आस लेकर जनदर्शन पहुंची रायपुर के कोटा में रहने वाली श्रीमती किरण मिश्रा के लिए 20 हजार रुपए तत्काल मंजूर किए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने चंद मिनटों में ही उसे 20 हजार रुपए का चेक भी सौंप दिया।मुख्यमंत्री के जनदर्शन में श्रीमती किरण मिश्रा अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी। वह लंबे समय से स्त्री रोग संबंधी परेशानियों से जूझ रही है। हालांकि वह लगातार इलाज करा रही है, परंतु तकलीफ पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। किरण के पति इलेक्ट्रिशियन का काम कर घर का खर्चा चलाते हैं। खराब आर्थिक स्थिति के चलते वह इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आज मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उसकी परेशानी को देखते हुए तत्काल 20 हजार रुपए मंजूर कर कुछ ही मिनटों में चेक भी सौंप दिया।
- -अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश-स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए निर्देशरायपुर ।रायपुर के अश्विनी नगर में रहने वाले 91 वर्षीय श्री गौरीशंकर अग्रवाल लंबे समय से वकालत के पेशे में संलग्न हैं। बौद्धिक क्षमता के धनी श्री अग्रवाल छत्तीसगढ़ में ग्राम सभा के उपर किताब भी लिख चुके हैं। आज के समय में जब हर इंसान संपत्ति बनाने और बचाने की कोशिश में लगा हुआ है, श्री अग्रवाल ने इन सबसे उपर उठकर अपनी संपत्ति को राष्ट्रहित में दान करने की पेशकश की है।श्री अग्रवाल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की और अपनी मंशा के अनुरूप बलौदाबाजार जिले में स्थित अपनी 38 डिस्मिल की संपत्ति को जनहित में स्वास्थ्य कार्यों के इस्तेमाल के लिए अस्पताल बनाने के उद्देश्य से दान करने की इच्छा जताई। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्री अग्रवाल के इस फैसले की तारीफ करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री अग्रवाल की मंशा के अनुरूप आगे की कार्यवाही के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर को निर्देश दिया है ताकि विधि सम्मत आगे की कार्यवाही की जा सके।
-
रायपुर। दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद (35) और रायपुर की रंजीता खलको (30) ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुलाक़ात की और अपनी उपलब्धि साझा की। दोनों खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर बुलाकर दोनों खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचाई।
- -इलाज के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है अहमदाबाद, मुख्यमंत्री ने कहा - लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान-एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य-बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंतारायपुर / मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए श्री रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित हैl इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की।जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। रोशन ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश मुख्यमंत्री को आवेदन देने आए हैं।उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत ईलाज के लिए 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया कि बच्चे की बीमारी के इलाज की उचित व्यवस्था की जाये तथा इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करें। मुख्यमंत्री ने पिता को ढाढ़स बांधा । लक्ष्य के पिता ने मुख्यमंत्री के सहृदयता को देख उनका जनदर्शन में बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चे का लंबे समय से इलाज करते हुए परेशान हो गये थे और हिम्मत भी हार चुके थे अब मुख्यमंत्री से मिलने के बाद नई उम्मीद जगी है।जिस प्रदेश का ऐसा संवेदनशील मुखिया हो वहाँ के आमजनों की दिक़्क़ते ऐसे ही जल्द से जल्द दूर होंगी ।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के रायपुर स्थित निवास स्थान में आज आमजनता से भेंट - मुलाकात कार्यक्रम जनदर्शन के दौरान जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से , बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है। जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।
- -घर से हीरापुर आईटीआई जाने के लिए 11 किलोमीटर का सफर करते हैं राजूरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं। पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा। दरअसल राजूराम बीजापुर के रहने वाले हैं। जन्म के तीन वर्ष बाद ही उन्हें पोलियो हो गया था। बीजापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आईटीआई करने रायपुर आए हैं। रायपुर में राजूराम सुंदरनगर में रहते हैं, जहां से हीरापुर आईटीआई की दूरी 11 किलोमीटर है। राजूराम ने पिछले जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री ने राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने की तत्काल स्वीकृति दे दी थी। जिसके तहत आज राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकिल प्रदान की गई।
-
रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नीलकंठ बिसाल कोआज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
- -जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग को दिए वॉकररायपुर / मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।दरअसल रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी श्री विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।



.jpg)
.jpg)











.jpg)










.jpg)