- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नशीली दवाओं और गांजे के अवैध व्यापार से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों में आयुक्त महादेव कांवरे (IAS) ने एक निर्णायक और प्रभावशाली कार्रवाई की है। उन्होंने अवैध व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को अलग-अलग प्रकरण में तीन-तीन महीने की सजा सुनाई है, जो नशे के खिलाफ प्रशासन की कड़ी मुहिम का स्पष्ट संकेत है।आधिकारिक आदेश के अनुसार, अनावेदक एजाज खान पिता अहमद खान, निवासी भवानी नगर सिमगा, और ज्वाला चतुर्वेदी पिता इंद्रमन चतुर्वेदी, निवासी भैंसापसरा, बलौदाबाजार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा इश्तगाशा पेश किया गया था। अवैध रूप से स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थों का व्यापार करने की पुष्टि हुई थी। मामले की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों आरोपियों की संलिप्तता में कोई संदेह नहीं है।जांच के दौरान, आयुक्त महादेव कांवरे ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अवैध गतिविधियों से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके आदेश में यह भी उल्लेखित है कि अनावेदक अवैध रूप से नशीली कैप्सूल तस्करी करने के आदी हैं, जिससे उनके समाज में रहने से संभावित विपरीत प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।आयुक्त कांवरे ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर गहन विचार करने के बाद यह निर्णय लिया कि अनावेदक एजाज खान और ज्वाला चतुर्वेदी के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 10 के तहत तीन माह के लिए जिला जेल बलौदाबाजार निरुद्ध किया जाए।आयुक्त महादेव कांवरे की यह कड़ी कार्रवाई न केवल नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ प्रशासन की दृढ़ता को प्रदर्शित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ सरकार नशे के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति को गंभीरता से लागू कर रही है। इस कार्रवाई के माध्यम से आयुक्त ने यह संदेश दिया है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्पित हैं और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
- दुर्ग, / प्रदेश के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम और वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डे के मैत्री नगर रिसाली भिलाई स्थित निवास गृह पहुंचे। मंत्री द्वय ने यहाँ स्व. श्याम जी पाण्डे के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। उन्होंने पूर्व सांसद सुश्री पांडे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विदित हो कि विगत 09 सितंबर 2024 को पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डे की पिता श्री श्याम जी पाण्डे का निधन हो गया।पूर्व लोक निर्माण मंत्री के घर भी पहुंचे कृषि मंत्री श्री नेतामआदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम आज ग्राम पाऊवारा पूर्व लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुंचे। उन्होंने यहां पर स्व. कमला देवी साहू के छायाचित्र पर पुष्प कुंज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मंत्री श्री नेताम ने पूर्व मंत्री श्री साहू व उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया। विदित हो कि विगत 09 सितम्बर को पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमलादेवी साहू की निधन हो गई हैं।
- दुर्ग, / जिला प्रशासन समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला दुर्ग के सहयोग से संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पोस्ट ऑफ द मंथ जुलाई और अगस्त माह के जिला स्तर के विजेता शिक्षकों को दुर्ग शहरी विधायक श्री गजेंद्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक उन्नयन के लिए आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्कृष्ट गतिविधियों को क्रियान्वित करने वाले शिक्षकों को पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना जाता है। विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा मंच है, जहां शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सराहना होती है। यहाँ शिक्षक एक दुसरे के साथ कनेक्ट होते है। साथ ही विद्यालयीन गतिविधियों को एक दूसरे के साथ साझा करते है। शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। इस में मुख्य रूप से शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षणिक गतिविधियां सभी से साझा करने के लिए शेयर एंड लर्न तथा शिक्षकों के नवनवीन उपक्रम, टीएलएम और शिक्षकों को शैक्षणिक सहायता तथा मार्गदर्शन मिलने के लिए विनोबा ऐप सहायक है। उत्कृष्ट दुर्ग प्रोग्राम और प्री एन.ए.एस. के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले टॉप 3 में आने वाले 15 शालाओं को पुरस्कार दिया गया। साथ ही पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत जुलाई और अगस्त माह में जिला लेवल पे 10 शिक्षाकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, डीएमसी श्री सुरेंद्र पांडे, जिला नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पा पुरुषोत्तम, एपीसी श्री विवेक शर्मा, एडीपीओ श्री जे. मनोहरण, विनोबा टीम से श्री विजय वावगे, श्री जितेंद्र सिंह, श्री हेमंत साहू, जिला समन्वयक श्री प्राची तुमसरे उपस्थित थे।
-
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी
- कलेक्टर ने अधिकारियों को राहत शिविर में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश
- सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना प्रारंभ, लोगों की हो रही अपने घर वापसी
- बाढ़ आपदा हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
राजनांदगांव । जिले में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा राजनांदगांव, डोंगरगढ़, छुरिया विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज ग्राम बांकल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को राहत शिविर में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ऐसे जनसामान्य जिनके मकान की क्षति हुई है, उनका आरबीसी 6-4 के अंतर्गत प्रकरण बनाने के लिए कहा।
सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है और लोग अपने घर वापस हो रहे हैं। लाल बहादुर नगर तहसील में ग्राम चिचोला एवं नारायणगढ़ के लोगों को प्राथमिक शाला चिचोला में शिफ्ट किये जाने हेतु 2 शिविर एवं रामपुर में 1 राहत शिविर चलाया जा रहा है। नारायणगढ़ के पंचायत भवन में 50 व्यक्ति एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 15 व्यक्ति को ठहराया गया है। रामपुर के प्राथमिक शाला में 60 व्यक्तियों को ठहराया गया है। डोंगरगांव तहसील में आरगांव एवं आलीखूंटा में बाढ़ की स्थिति है। 4 घर प्रभावित होने के कारण अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। आसरा, बम्हनीभाटा, आरगांव, ढारागांव प्रत्येक ग्राम में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है। लोग अपने घर वापस हो रहे है। डोंगरगढ़ तहसील में ग्राम बाघनदी में फंसे दोनों सिक्योरिटी गार्ड को सुरक्षित निकाला गया एवं 5 परिवार को हाई स्कूल में शिफ्ट किया गया है एवं 1 राहत शिविर चलाया जा रहा है। भंडारपुर में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है।
राजनांदगांव तहसील में हल्दी में लगभग 50 लोगों को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। धामनसरा में लगभग 15 परिवार के 60 लोगों को पंचायत के मंगल भवन मे ठहराया गया है। छुरिया तहसील में ग्राम बापूटोला, हालेकोसा, बनियाटोला, रंगीटोला, मगरधोखरा में प्रत्येक ग्राम में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। लगभग 25 से 30 घर बाढ़ से प्रभावित हैं, स्कूल में रूकने की व्यवस्था किया गया है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है। लोग अपने घर वापस हो रहे हैं। कुमरदा तहसील में ग्राम तुमड़ीलेवा में बाढ़ की स्थिति है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है। मोंगरा बैराज से 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। खातूटोला, घुमरिया, सूखा नाला बैराज के गेट बंद किए गए है। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव श्री अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित
कलेक्टर कार्यालय राजनांदगांव में बाढ़ आपदा हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है। इसी प्रकार नगर निगम राजनांदगांव का नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-296001 है। बाढ़ आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 1073.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 8.5 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा घुमका तहसील में 20 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 9.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 9.2 मिमी, घुमका तहसील में 20 मिमी, छुरिया में 5.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 5 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 3.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। - -98 सिलेंडरों सहित औजार भी जब्त किएरायपुर । रायपुर जिले में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घरेलु गैस-सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 98 गैस-सिलेंडर भी जब्त किए गए है। इसके साथ ही बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु एलपीजी गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जैसे हथौड़ा, पाना-पेंचिस, बीस रेगुलेटर और पीतल की तीन बांसुरी भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही गोदाम संचालक के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम आदेश 2000 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।आज की गई छापामार कार्रवाई के संबंध में खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि विभाग को आशोका हाईट्स अमन नगर मोवा के पास एक छोटे गोदाम में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु गैस रिफिलिंग करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य निरीक्षकों के दल के साथ खाद्य नियंत्रक ने छापामार कार्रवाई की। गोदाम में दो व्यक्तियों द्वारा 14 किलोग्राम के घरेलु गैस-सिलेंडरों में से गैस निकालकर पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग करते हुए पाया गया। खाद्य विभाग के दल को मौके पर विभिन्न कंपनियों के 14 किलोग्राम क्षमता के 16 गैस-सिलेंडर और चार व्यावसायिक गैस उपयोग के एक्सपायरी सिलेंडर तथा पांच किलो ग्राम क्षमता के 78 सिलेंडर भी मिले। घरेलु गैस के सिलेंडरों में एचपी कंपनी के 8, इंडियन कंपनी के 4, भारत कंपनी के 4 और पांच किलो क्षमता के 78 गैस सिलेंडर दल द्वारा जब्त किए गए। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के दल ने रिलाइंस कंपनी के चार एक्सपायरी व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए। मौके से एक हथौड़ा, दो पाना-पेंचिस, 20 रेगुलेटर और तीन पीतल की बांसुरियों सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए।
-
-वनमंत्री राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि राज्य में वन्य तस्करी, लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन में संलिप्त माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इन पर शिकंजा कसा जा रहा है। वनों की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध संघन कार्रवाई का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसको प्रोत्साहित और संरक्षण देने वाले लोगों की भी पहचान कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को बेहतर रखने के लिए वनों का बचाव जरूरी है।वनमंत्री श्री कश्यप आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर देश में वन और वन्य जीव की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वन माफिया एवं वन्य तस्करी में संलिप्त लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। वन की अवैध कटाई को रोकने के लिए बाह्य शक्ति से ज्यादा आंतरिक शक्तियों से लड़ने की आवश्यकता है। ऐसी शक्तियों को हमें रोकना होगा। उन्होंने कहा कि आज इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जा रहे हैं। देश में वन एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’’ की सराहना की और इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं पर्यावरण के संरक्षण तथा हरियाली को और अधिक बढ़ाने के लिए पूरे जोर-शोर से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधों का रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस अभियान ने राज्य में जनआंदोलन का रूप ले लिया है। शहर से लेकर गांव तक जहां-जहां भी सरकारी जमीन उपलब्ध है, वहां वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण एवं उसके संरक्षण का काम पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान में न सिर्फ हिस्सा ले रहे हैं अपनी मां, पूर्वजों एवं देवी-देवताओं के नाम पर भी पेड़ लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वन विभाग लगातार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 7 करोड़ वृक्षों का रोपण किया गया है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 70 लाख माताओं-बहनों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है।वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि पौराणिक काल से भी हमारे वनों का ऐतिहासिक महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि वनवासी नेताओं ने आजादी के पहले से वनांचल में वनों को बचाने के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि शहीद वीर गुण्डाधुर ने अंग्रेजों से कहा था कि यदि एक पेड़ काटोगे, तो हम एक सर काटेंगे का नारा दिया था, जिसका वनांचल के वनवासियों ने समर्थन किया। हमारी सरकार वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उसे सुदृढ़ करने के लिए वनरक्षक सहित अन्य पदों की भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। वनवासी जंगल को अपना घर समझते हैं और उसकी रक्षा करते हैं। कोई बाहरी व्यक्ति या तस्कर अवैध कटाई के लिए उन्हें प्रेरित करता है तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में वनमंत्री श्री कश्यप ने राष्ट्रीय वन कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रस्तावित मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्वीकृत पदों का सेटअप का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है।कार्यक्रम को विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री सतीष मिश्रा, महासचिव श्री कमल यादव, कोषाध्यक्ष श्री जगबन्धु पात्रा सहित 17 विभिन्न प्रदेश के अखिल भारतीय वन अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।यहां यह उल्लेखनीय है कि आज सुबह राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वन शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया और वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिल भारतीय वन अधिकारी-कर्मचारी महासंघ ने वनमंत्री श्री केदार कश्यप को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। - -बच्चों के भविष्य संवारने में शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका-सांसद श्री अग्रवाल-जिले के 14 शिक्षक हुए शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानितरायपुर, / मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजनांतर्गत बुधवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में आयोजित शिक्षादूत पुरस्कार समारोह-2024 का आयोजन किया गया। इस समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 14 शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले 5 स्कूलों के प्राचार्य, 10 संकुल समन्वयक तथा नावाचारी कार्य हेतु 4 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षकों में सृजन और क्रांति दोनों गुण विद्यमान होते हैं। वें अपने सृजन कौशल से नवाचार क़ा प्रयोग कर बच्चों क़ा भविष्य संवारते हैं। उन्होंने कहा कि पहले गांव में शिक्षक मुखिया की भूमिका निभाते थे। कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में उन्ही की जिम्मेदारी होती थी। आज शिक्षको को उसी प्रकार अपनी भूमिका क़ा निर्वहन करते हुए अपना मान-सम्मान बनाये रखना होगा।कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा क़ि आज जिले के 33 शिक्षकों को सम्मानित किया गया हैं। ये सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी क़ा बखूबी निर्वहन करते हुए अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगें। शिक्षक देश के भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में साधन सुविधा क़ी कमी नहीं है।इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अदिति बाघमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री विजय केशरवानी, कलेक्टर श्री दीपक सोनी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि,शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और एसओईबीआईटी साइबर सिक्योरिटी, नीदरलैंड्स (यूरोप) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षण और शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। सीएसवीटीयू के कुलपति प्रो. एम. के. वर्मा ने कहा कि यह समझौता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक मानकों को प्राप्त करने में मदद करेगा। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो संजय अग्रवाल ने कहा कि सीएसवीटीयू ऑनलाइन मोड पर छात्रों के लिए प्लेसमेंट ऑन कैंपस की तैयारी एसओईबीआईटी के प्रतिनिधि द्वारा कराई जाएगी और ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एसओईबीआईटी साइबर सिक्योरिटी के प्रतिनिधि श्री सोनिल सोबेदार ने कहा कि यह समझौता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को साझा करने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच को बढ़ाने में मदद करेगा। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञता को विकसित करने में मदद मिलेगी।
- दुर्ग, / भारतीय रेडक्रास सोसायटी के द्वारा विभिन्न जनोपयोगी तथा मानव सेवी गतिविधियों का संचालन किया जाता है, जिससे जनता में मानव सेवा की भावना जागृत होती है। साथ ही जरूरतमंदों को भी विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधा प्राप्त होती है। रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में सोसायटी को मजबूती प्रदान करने की पहल की जा रही है।रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के सचिव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार रेडक्रास के द्वारा ब्लड बैंक, वृद्धाश्रम, पोस्टमार्टम सेंटर मरचुरी एवं शववाहन का संचालन किया जाता है। रेडक्रास की समस्त गतिविधियां दान/सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि से संचालित होती है। रेडक्रास सोसायटी के गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करना तथा अधिक से अधिक जन तक पहुँचाने के लिए रेडक्रास सोसायटी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला रेडक्रास के लिये संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य बनाया जाना है। गणमान्य नागरिकगण एवं समाजसेवकों को इस पुनीत कार्य में जुड़ने की अपील की गयी है। सदस्यता के लिए सहायता राशि निर्धारित है। जिसके अनुसार संरक्षक सदस्य 25,000 रूपए, उप संरक्षक सदस्य 12,000 रूपए, संस्थागत सदस्य वार्षिक 5,000 रूपए और आजीवन सदस्य 1,000 रूपए है। सदस्य बनाते समय सदस्यों का सदस्यता का फार्म भर कर जो व्यक्ति रेडक्रास के सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने के इच्छुक हो, उन्हें सदस्य बनाया जाएगा।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा निवासी श्रीमती रेखा यादव जिनका प्रसव का केस था। इसके लिए उनके परिजनों ने 112 पर काल किया लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे उनको परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से 108 और 112 के कर्मचारियों से संपर्क किया गया। जिसके बाद प्रसूता के पास तत्काल मंे एंबुलेंस भेजवाई गई। साथ ही प्रसूता को राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती यादव व उनके परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। file photo
- -सीएचसी में उपलब्ध कराई गई शुगर नापने मशीनरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 सिलतरा निवासी श्रीमती रूकमणि साहू ने धरसींवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुगर और बीपी की मशीन खराब होने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि मशीन खराब होने से आने मरीजों के उपचार में परेशानी आ रही है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की थी। लेकिन इस संबंध में देरी होने से उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से तत्काल में सीएचसी में शुगर नापने की मशीन को उपलब्ध करवा दिया गया। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती साहू व आने वाले मरीजों ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। file photo
-
- बिलासपुर जिले में 64 हजार 925 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64 हजार 925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर के सवेरे 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है। -
रायपुर। पस्थिति में, श्री हरदीप पुरी, मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, प्रोफेसर श्री अजय सूद, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, डायरेक्टर जर्नल डीएसआईआर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, उक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देदश्य भारत को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग एवं निर्यात के लिये एक वैश्विक केन्द्र के रूप में विकसित करना है।
इस महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व श्री सुमित सरकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा बायोमास आधारित ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन पर अपना अभिमत एवं इस दिशा में किये जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रस्तुतीकरण देते हुये अपरम्परागत् ऊर्जा के क्षेत्र में जैव ईंधन के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोत्साहन की दिशा में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि राज्य के पूरे ग्रामीण परिदृश्य में बायोमास जैसे कि कृषि अपशिष्ट, डेयरी उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट, फल एवं सब्जी बाजारों के अपशिष्ट, गोबर की बहुतायत है, जिसका उपयुक्त तकनीक से प्रसंस्करण कर वृहद पैमाने पर ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें हैं। यह प्रयास सफल होने पर राज्य में संचालित वृहद स्टील उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, फर्टीलाईजर इकाई में ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग इन्डस्ट्रीयल एप्लीकेशन के रूप में किया जाएगा। इस तरह राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन वर्ष 2030 के लक्ष्य 05 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन की दिशा में छत्तीसगढ़ का अहम् योगदान होगा तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छता ही सेवा की शुरूआत 14 सितम्बर से होने वाली था, जो अब 17 सितम्बर से शुरू होगी एवं 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है उसको देखते हुए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सभी जोन में अलर्ट मोड में काम कर रहे है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियो को निर्देशित किये है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। सुबह 6 बजे से सभी लोग फिल्ड में नजर आना चालिए मै कहीं भी जाकर औचक निरीक्षण कर सकता हूॅ। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्व तत्काल कार्यवाही की जावेगी। सफाई नगर निगम भिलाई की पहली प्राथमिकता है।जिसमे ंप्रमुख रूप से सुलभ शौचालयो का साफ-सफाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, नलो एवं वास बेसिंग के आस-पास कहीं भी गंदगी न पाई जाये इत्यादि पर ध्यान देना है। कई सुलभ शौचालय के स्वास्थ्य कर्मचारियो से शिकायत मिल रही है। कि जिन शौचालयो मेे पानी की टोटी, मग एवं बाल्टी, वास बेसिंग में मिरर इत्यादि लगया दिया गया है। वहां असामाजिक तत्वो द्वारा गायब कर दिया जाता है। जिससे अन्य लोगो को परेशानी होती है। गौरतलब है कि ये सब सुविधा स्थानीय लोगो के लिए ही प्रदाय की जाती है। कुछ लोग छोटे-छोटे लालच में फस के इस प्रकार के कृत्य करते है जो असोभनीय है।इसी प्रकार सफाई अभियान तालाबो, उद्यानो, नालो एवं नालियो की सफाई भी निरंतर की जा रही है। जिससे भिलाई शहर साफ-सुथरा बना रहे। महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगो से सहयोग की अपील की है। यह सब सुविधा आप सबके लिए है उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबको लेनी होगी।
- -कठिन मेहनत और परिश्रम से सफलता होगी हासिल: कलेक्टर डाॅ. सिंह-कलेक्टर ने विद्यार्थियों के अलग-अलग सवालों के दिए जवाबरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित सभागार में कबीरधाम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्ररेक उद्बोधन एवं संवाद किया। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारत कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए पदचिन्ह तय करने की जरूरत है। हर विद्यार्थियों को अपने लिए पढ़ाई करनी चाहिए। इससे माता-पिता की पहचान बनने के साथ गांव, परिवार का नाम रोशन होता है। उन्होंने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि असफलता मिलती तो कभी घबराएं नहीं। कलेक्टर ने कहा कि मैंने कभी कक्षाओं में कभी पहले नंबर पर नहीं किया, बल्कि द्वितीय स्थान पर ही रहा। शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से अध्ययन किया और बाद में मास्टर आईआईटी से किया, लेकिन लक्ष्य सोचा था उसके लिए मेहनत की और यूपीएससी पास कर आईएएस बना। डाॅ. सिंह ने कहा कि कोई भी चीज को पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के साथ दृढ़संकल्पित होना जरूरी है। साथ ही जज्बा और कड़ी मेहनत से निश्चित ही सकारात्मक परिणाम आता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सीखने, समझने की जिज्ञासा होनी चाहिए। पढ़ाई को बोझ समझने से बेहतर हैं कि खेल की तरह मन लगाकर करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक हर बच्चों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। क्योंकि इसी दौरान विद्यार्थियों को इतिहास की बेहतर जानकारी मिलती है। यहीं आगे की पढ़ाई में बहुत ही कारगर साबित होती है।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर कुछ बड़ा कर गुजरने की चाहत होनी चाहिए। जीवन में कठिनाई के दौर भी आते हैं, लेकिन मेहनत ही सफलता दिलाती है। वहीं समय खुशियों का पल होता है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सबसे सरल सवाल पूछे जाते हैं। सर्वप्रथम अभ्यर्थियों से बेसिक जानकारी ली जाती है और अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व के बारे में सवाल किए जाते हैं। साथ ही कलेक्टर ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप मौजूद थे।
- रायपुर / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के बेलरगांव तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार श्री अनुज पटेल को बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने और शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण निलंबित किया गया है। संभागायुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश भी जारी किया जा चुका है। निलंबित तहसीलदार का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।इस संबंध में श्री कावरे ने बताया कि धमतरी जिले के बेलरगांव के तहसीलदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। तहसीलदार श्री अनुज पटेल का बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने के आदी होने की शिकायतें भी मिली है। उनके खिलाफ शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और रूचि नहीं होने की शिकायतें भी मिली थी। श्री कावरे ने बताया कि राजस्व संबंधी प्रकरणों के समाधान में न्यून प्रगति, प्रकरणों को लंबे समय तक लंबित रखने से आमजनों को भी परेशानी की शिकायत भी श्री पटेल के विरूद्ध मिली थी। इस संबंध में धमतरी जिले के कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए थे। संभागायुक्त ने बताया कि कलेक्टर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर बेलरगांव के तहसीलदार श्री अनुज पटेल को निलंबित किया गया है। श्री पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है। संभागायुक्त ने श्री पटेल के विरूद्ध आरोप पत्र, आरोपों का विवरण, गवाहों की सूची, दस्तावेजों की सूची आदि तैयार कर सात दिन के भीतर संभागायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर धमतरी को दिए है।
-
रायपुर । बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 के कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक श्री रजत बसंल ने जायजा लिया। कलेक्टर एवं संचालक ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंचीय कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था और अन्य कार्यक्रम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
-
बिलासपुर, /माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों में आवारा पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों बिल्हा ब्लॉक के अम्बिकापुर-कटघोरा, बिलासपुर-रायपुर एनएच 130 एवं बिलासपुर-जांजगीर चांपा रोड एनएच 49, कोटा ब्लॉक के अम्बिकापुर-कटघोरा, बिलासपुर-रायपुर एनएच 130, मस्तूरी ब्लॉक के बिलसापुर-जांजगीर चांपा रोड एनएच 49 एवं तखतपुर ब्लॉक के मुंगेली-बिलासपुर एवं हिर्री-सेंदरी एनएच 130 में पशु प्रबंधन हेतु जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विभागीय अमलों द्वारा ग्रामवासियों को लगातार इस संबंध में समझाईश दी जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरपी चौहान ने बताया कि आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु 44 गांवों में जनचौपाल के लिए तिथियां निर्धारित कर ली गई है।
जनचौपाल आयोजन के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी में 12 एवं 26 सितम्बर तथा 9 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर, ग्राम मोहतराई में 13 सितम्बर एवं 27 सितम्बर तथा 10 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर, ग्राम गतौरी में 17 सितम्बर एवं 30 सितम्बर तथा 14 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर, ग्राम धौराभाठा में 18 सितम्बर, 1 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर, ग्राम पेण्ड्राडीह में 19 सितम्बर, 3 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर, ग्राम हिर्री में 20 सितम्बर, 4 अक्टूबर एवं 17 अक्टूबर, ग्राम सिलपहरी में 23 सितम्बर, 6 अक्टूबर एवं 18 अक्टूबर, ग्राम हरदीकला में 24 सितम्बर, 7 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर, ग्राम कडार में 25 सितम्बर, 8 अक्टूबर एवं 22 अक्टूबर को जनचौपाल का अयोजन किया जाएगा।
इसी अनुक्रम में कोटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रानीगांव में 12, 23 एवं 30 सितम्बर तथा 7, 14, 21 एवं 28 अक्टूबर, ग्राम नवागांव कर्रा में 13 एवं 24 सितम्बर तथा 1, 8, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम मेलनाडीह में 14 एवं 25 सितम्बर तथा 3, 9, 16, 23, एवं 30 अक्टूबर, ग्राम कर्रा में 16 एवं 26 सितम्बर तथा 4, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर, ग्राम जाली में 18 एवं 27 सितम्बर तथा 5, 11, 18, 25 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है I इसी प्रकार विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम दर्रीघाट में 13 एवं 26 सितम्बर तथा 14 एवं 24 अक्टूबर, ग्राम लावर में 14 एवं 27 सितम्बर तथा 15 एवं 25 अक्टूबर, ग्राम किरारी में 16 एवं 30 सितम्बर को तथा 16 एवं 28 अक्टूबर, ग्राम भदौरा में 18 सितम्बर एवं 1, 17 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम जयरामनगर में 19 सितम्बर एवं 3, 18 एवं 30 अक्टूबर, ग्राम मोहतरा में 20 सितम्बर एवं 4, 21 एवं 31 अक्टूबर, ग्राम खुडुभाठा में 23 सितम्बर एवं 5, 22 एवं 26 अक्टूबर एवं ग्राम पाराघाट में 25 सितम्बर एवं 7, 23 अक्टूबर तथा 1 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है।
इसी प्रकार विकासखण्ड तखतपुर अंतर्गत ग्राम पेण्डारी में 13 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर तथा ग्राम बिनौरी में 14 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर, ग्राम खुजरीनवागांव में 16 सितम्बर एवं 15 अक्टूबर तथा ग्राम काठाकोनी में 19 सितम्बर एवं 17 अक्टूबर, ग्राम भिलौनी में 18 सितम्बर एवं 16 अक्टूबर, ग्राम देवरी खुर्द में 20 सितम्बर एवं 18 अक्टूबर, ग्राम खम्हरिया में 21 सितम्बर एवं 19 अक्टूबर, ग्राम जरौंधा में 23 सितम्बर एवं 21 अक्टूबर, ग्राम लिदरी में 24 सितम्बर एवं 22 अक्टूबर, ग्राम खपरी में 25 सितम्बर एवं 23 अक्टूबर, ग्राम जरेली में 26 सितम्बर एवं 24 अक्टूबर, ग्राम छतौना में 27 सितम्बर एवं 24 अक्टूबर, ग्राम बोड़सरा में 28 सितम्बर एवं 26 अक्टूबर, ग्राम अमसेना मंे 30 सितम्बर एवं 28 अक्टूबर, ग्राम बेलमुण्डी में 1 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम सैदा में 3 एवं 30 अक्टूबर, ग्राम पांड़ में 4 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर, ग्राम संबलपुर में 5 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर, ग्राम हाफा में 7 अक्टूबर एवं 4 नवम्बर, ग्राम जोंकी में 8 अक्टूबर एवं 5 नवम्बर, ग्राम लोखंडी में 9 अक्टूबर एवं 6 नवम्बर एवं ग्राम तुरकाडीह में 10 अक्टूबर एवं 8 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है।
उपरोक्त तिथियों को आयोजित होने वाले जनचौपालों में अधिक से अधिक संख्या में पशुपालकों को उपस्थित रहने हेतु जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा अपील की गई है जिससे पशुपालकों की सहभागिता से सड़कों पर घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा। -
बिलासपुर /राशन कार्डों के नवीनीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। बचे हुए उपभोक्ताओं को एक और मौका नवीनीकरण के लिए दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने इस आशय की जानकारी दी है।
- बिलासपुर /श्रम विभाग द्वार जिले के भवन निर्माण जगहों पर काम कर रहे श्रमिकों को छत्तीसगढ़ एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीयन कराने हेतु विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। विभाग द्वारा श्रमिकों के कामों के अनुसार उन्हें शिविर स्थल पर ही उनका पंजीयन किया जा रहा है। श्रमिक केवल अपने आधार कार्ड, बैक खाता एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी देकर श्रम विभाग से अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में ऐसे श्रमिकों का भी पंजीयन किया जाएगा जिनका पूर्व में ई-श्रम कार्ड बना हुआ है।शिविर का आयोजन 12 सितम्बर को एस एस स्कूल बिल्हा हाई कोर्ट कॉलोनी बोदरी एवं हाउसिंग कॉम्प्लेक्स छठघाट, 13 सितम्बर को साहू मोहल्ला सेंदरी, 17 सितम्बर को आदिवासी भवन तेलीपारा, हाउसिंग देवरी खुर्द एवं अरपा ग्रीन सेंदरी, 20 सितम्बर को तहसील भवन सीपत, बरतोरी एवं गीतांजलि सिटी, 23 सितम्बर को राजकिशोर नगर, 24 सितम्बर को अंडरग्राउंड पार्किग बोदरी, 25 सितम्बर को मस्तूरी, 27 सितम्बर को नचिकेता सिलपहरी एवं गणपति होम्स मोपका में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- रायपुर / भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन के अनुसार रायपुर तहसील में 1097.4 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 994 मिलीमीटर, तिल्दा में 982.3 मिलीमीटर, धरसींवा में 896.4 मिलीमीटर, खरोरा में 885.4 मिलीमीटर आरंग तहसील में 809.4 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 816.6 मिलीमीटर, अभनपुर में 765.5 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 994.5, मंदिर हसौद में 816.6 मिलीमीटर व अभनपुर में 765.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर आज 11 सितम्बर को जिले में सर्वाधिक वर्षा तिल्दा में 76.7 मिलीमीटर, धरसींवा में 58.5, खरोरा में 32.2, मंदिरहसौद में 31, रायपुर में 27.7, आंरग में 8.8 व गोबरा नवापारा में 6.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में आज कुल 33.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से प्रतिशत 111.8 मिलीमीटर है।
- रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुंदर नगर रायपुर निवासी श्री सुभाष शर्मा (पौता वाले) का आज 72 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. श्री चंद्रप्रकाश शर्मा के पुत्र, अनिल शर्मा के अग्रज और सोनल शर्मा तथा तनुश्री पांडे के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।
-
-ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय
बिलासपुर, /एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले पर्व-गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।महापौर श्री रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर के गौरवशाली परंपरा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जुलूस के लिए यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए गए हैैैैं। उन्होंने बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की।इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, श्री शेख नजरूद्दीन, श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री एस ए कादिर, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री सुरेश टण्डन, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। - -शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा भवन, साइंस पार्क, गुरु घासीदास संग्रहालय और रायपुर कलेक्टोरेट का किया भ्रमणरायपुर।, जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत आज रायपुर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने आज उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपने शैक्षणिक भ्रमण के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है। छात्र-छात्राओ ने आज विधानसभा भवन का भ्रमण किया और जहां उन्हें संसदीय प्रक्रिया और शासन व्यवस्था की जानकारी दी गयी। इसके अलावा वे गुरु घासीदास संग्रहालय, साइंस पार्क और रायपुर कलेक्टोरेट का भी भ्रमण किये। जिससे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और तकनीकी विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण आयोजित होगा, जहां छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा।
-
सफलता की कहानी
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृत संकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में गरीब परिवारों को उनका खुद का पक्का मकान मिल रहा है। बलरामपुर जिला के सुरजन कोरवा ने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। वे बताते हैं जिले के विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पचायत सरगढ़ी के ग्राम गोविन्दपुर के निवासी है। पक्के मकान से पहले वो लकड़ियों और पैरा से बनाए गए झोपड़ी में रहने को मजबूर थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा रहते थे। बेटे की असामायिक मृत्यु हो जाने से घर की हालात और भी खराब हो गई। एक तरफ बेटे के जाने का दुःख और दूसरे तरफ घर की परिस्थितियां उनके मन को चिंतित कर रही थी। लकड़ी और पैरा से बने घर में उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था, जहां एक तरफ जीव-जन्तु का डर वहीं दूसरी ओर मौसम की मार पेरशानियों को कम नहीं कर रही थी। आगे वे बताते हैं कि मजदूरी कर वह अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में घर बनाने के लिए असहाय थे। तब पीएम जनमन के तहत उनको पक्का आवास मिला।श्री सुरजन ने जनमन अभियान से हुए परिवर्तन के बारे में बताया कि आज उनका खुद का पक्का आवास है। वे कहते हैं हम जैसे आदिवासी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री संवेदनशीलता दिखाते हुए प्राथमिकता से कार्य कर रहे हैं। श्री सुरजन के पास आज आधार कार्ड भी है जिसके माध्यम से अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम है और जनमन शिविरों में भी जाकर योजनाओं की जानकारी लेते हैं। ताकि शासन की योजना का लाभ उठा सकें।राज्य शासन के द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके सामाजिक और आर्थिक विकास में सहयोग प्रदान की जा रही है। जिससे वो विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है। बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक विशेष स्थान है। जहां शासन-प्रशासन के प्रयासों से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों को बेहतर जीवन शैली के लिए मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास जारी है। वैसे तो एक तरह से देखा जा सकता है कि पीवीटीजी परिवारों की स्थितियों में सुधार के लिए कई पहल किए गए हैं। लेकिन जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सुशासन आया तब से पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पीवीटीजी बसाहटों में पहल तेज हुई है।जहां पीवीटीजी समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों का नतीजा है कि प्रधानमंत्री न्याय महाभियान अंतर्गत पहाड़ी कोरवा सदस्यों को शासन की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनमन आवास, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आदि महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

.jpeg)







.png)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)