- Home
- छत्तीसगढ़
- -मंत्रालय में विभागीय सचिवों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देशरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव स्तर के सभी अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है और इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, एमडी एनएचएम श्री जगदीश सोनकर, चिकित्सा शिक्षा संयुक्त सचिव श्री अभिजीत सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा एवं संचालक सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में नवाचारी पहल अंतर्गत पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के सतत मॉनिटरिंग हेतु आदिवासी विकास विभाग द्वारा कमार परिवारों को प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण किया गया। उक्त प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार एवं अवराई में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार निवासरत 46 परिवारों को आज किया गया है।प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड के जरिए सीधे प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना),शिक्षा के लिए हॉस्टल आवासीय शिक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,मोबाइल मेडिकल यूनिट,प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण,वनधन विकास केंद्र,दूर दराज गांव तक मोबाइल नेटवर्क सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय सिकलसेल नियंत्रण कार्यक्रम,टीकाकरण अभियान,टीबी उन्मूलन राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, मिड डे मिल (मध्यान भोजन) प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), पीएम जनधन योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना,नोनी समृद्धि योजना,आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे योजना अन्य से लाभांवित होने के संबध में सीधे जानकारी प्राप्त होगी। कार्ड मिलने पर कमार परिवारों के सदस्यों ने बड़े ही प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- रायपुर / वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।वित्तमंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य रूप से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंनेे कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन व कुश्ती संघ को बधाई दिया। श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानितवित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल रेफरी श्री अजीत मान एवं हरियाणा के श्री यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, कुश्ती संघ के श्री दिनेश जायसवाल, श्री राजानंद यादव, श्री श्याम सिंह सोनी, श्री रमन यादव, सुश्री भाविका पाण्डेय, श्री मनोज साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
-
रायपुर/ चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक व्यक्तित्व का स्पंदित रूपांकन हैं ।गायन वादन और नृत्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कलाकारों सहित नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली कला साधक इस भव्य समारोह में अपनी प्रस्तुति एवं कला का प्रदर्शन करते हैं । इस समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष रायगढ़ जिले में विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है ।इसी कड़ी में कक्षा 8वी की युवा कत्थक नृत्यांगना सौम्या नामदेव अपने गुरु प्रीती रूद्र वैष्णव जी के मार्गदर्शन में कला का प्रदर्शन करेंगी। जहा इस समारोह में देश के सभी प्रांतों से विख्यात कलाकार इस मंच में अपनी प्रस्तुतिया दे रहे हैं वही सौम्या को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित 39वे चक्रधर समारोह 2024 में 11 सितम्बर को नृत्य प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया हैं ।सौम्या जिंदल स्टील एंड पॉवर के पर्यावरण प्रबंधन विभाग में कार्यरत अतीत नामदेव की पुत्री हैं और जिंदल स्कूल रायगढ़ की छात्रा भी हैं। सौम्या ने अपनी इस कला को माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रायगढ़ से अटूट अभ्यास कर निखारा है । चक्रधर समारोह इस वर्ष दिनांक 7 सितंबर से 16 सितंबर तक रायगढ़ में आयोजित हो रहा है। पद्मश्री रामलाल , पद्मश्री हेमा मालिनी , पद्मश्री रंजना गौहर, पद्मश्री देवयानी, पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्म श्री डॉक्टर सुरेंद्र दूबे, कुमार विश्वास , मीनाक्षी शेषाद्रि , बांसुरी वादक राकेश चौरासिया ,जितु शंकर इत्यादि जैसे लगभग 24 कलाकार इस वर्ष चक्रधर समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे।
- -मुख्यमंत्री ने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का किया अनावरण-वन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का रखा गया मौनरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपस्थित सभी ने दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे है जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और इसे संरक्षित करने हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राजस्व मंत्री ने अपने पिता की स्मृति में पौधा रोपा।गौरतलब है कि वन शहीदों की स्मृति में आज राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन में 20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव, अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष श्री सतीश मिश्रा, चेयरमैन श्री दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार-मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से इस वर्ष बिलासपुर जिले के 131 मरीजों को मिली आर्थिक सहायतारायपुर, /मंगला के किसान मुजफ्फर खान को किडनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनके इलाज में आसानी हो रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत इस वर्ष बिलासपुर जिले के 131 परिवार योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।मंगला निवासी किसान मुजफ्फर खान विगत 2 वर्ष से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज में लाखों का खर्च था, खेती किसानी करने वाले परिवार ने किसी तरह जमा पूंजी से प्रदेश के एक बड़े निजी अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया, लेकिन हर तीसरे दिन होने वाले डायलिसिस के खर्च ने उनकी कमर तोड़ दी। मुजफ्फर खान के बेटे मुश्ताक खान ने बताया कि इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना‘ के विषय में जानकारी मिली और रायपुर जाकर उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। शीघ्र ही उन्हें इलाज के लिए राशि स्वीकृत हो गई, जिससे अब उनके पिता के डायलिसिस व दवाओं के खर्च में मदद मिल रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार से मिली इस आर्थिक सहायता से उनके पिता को नया जीवन मिला है। मुजफ्फर खान की पत्नी बिल्किस बानों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिली इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है, अब आसानी से उनके पति का इलाज हो पा रहा है।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। बिलासपुर जिले में इस वर्ष 131 मरीजों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।
- -हादसे से परिवारों को कंपनी देगी 15-15 लाख रुपए-घायल को मिलेगा 3 लाख रूपए-प्रशासन की अनुमति के बिना प्लांट का नहीं हो सकेगा पुनः संचालनरायपुर, / सरगुजा जिले के एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी द्वारा 15-15 लाख रूपए की मुआवजा दी जाएगी। इसी प्रकार घायलों को 3-3 लाख रूपए की राशि मिलेगी। गौेरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा गत रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर सरगुजा द्वारा एलुमिना प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर ने आज जांच दल के साथ एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया और कंपनी के अधिकारियों को हादसे में मृत और घायल परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि सौंपने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में प्रत्येक मृतक परिवार को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 3-3 लाख रूपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी 12 सितम्बर को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा एलुमिना प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।
- -घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और बरहागुडा में लगाया गया नया विद्युत ट्रांसफार्मर-बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों को मिली राहत-ग्रामवासियों ने त्वरित पहल की मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभाररायपुर / बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से लगातार लोगों की समस्याएं सुलझ रही हैं। जशपुर जिले के पांच गांवों के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए आवेदन दिया। इस आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश कैंप कार्यालय से जारी किया गया। इन गांवों में तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और बरहागुडा गांव हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से यहां के ग्रामीण कैंप कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए पहुंचे थे। कैंप के अधिकारियों द्वारा इस पर तत्काल पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों के निर्देशित किया गया। इन गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत की आपूर्ति बाधित हो गई थी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों द्वारा इन गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया गया। अब इन गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति त्वरित पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।
- रायपुर, / जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मंागी गई है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।
- रायपुर। राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत अभनपुर की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं होंगी।
- -गांव में बैंक सखी के माध्यम से मिल रही बैंकिंग सुविधाएं-दशोमती कश्यप ने पांच वर्षों में 5 करोड़ रुपए से अधिक राशि का कर चुकी हैं भुगतानरायपुर राज्य के सुदूर वनांचलों में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं मिल रही हैं। बैंकिंग सुविधाएं देने में बैंक सखियों का महत्वपूण योगदान है। जगदलपुर के धुरागांव की रहने वाली बैंक सखी श्रीमती दशोमती कश्यप ने अपने गांव सहित आस-पास के चार गांवों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। विगत 5 वर्षों में वह 5 करोड़ रूपये से ज्यादा के लेनदेन कर चुकी हैं और करीब 20 हजार से ज्यादा ट्रांजेक्शन कर चुकी हैं जिससे लगभग 10 हजार मनरेगा श्रमिकों और 5 हजार से ज्यादा पेंशन हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। वह आज अपने पैरो पर खड़ी है और गांव की अन्य महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।श्रीमती दशोमती कश्यप बताती हैं कि उन्होंने बैंकिंग किस्योस्क के माध्यम से ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसा जमा करने एवं निकासी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ पहुँचाया है। स्नातक की पढ़ाई कर चुकी दशोमती के पति पुलिस विभाग में कार्यरत हैं जो हमेशा दशोमती का मनोबल बढ़ाते हैं और उनके निर्णय का साथ देते हैं। दशोमती ने बताया गायत्री महिला स्व-सहायता समूह के संपर्क में आने के बाद उन्हें बीसी सखी योजना की जानकारी हुई। श्रीमती कश्यप ने बतया कि उन्हें महसूस हुआ कि यह एक ऐसा कार्य है जिसमें वह ग्रामीण एवं बुजुर्गों को बैंकिंग की सेवाएं देकर उन्हें सहयोग और सुविधा प्रदान कर सकती है। साथ ही उन्हें इससे अतिरिक्त आय भी मिलेगी। जनवरी 2018 में वह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की बीसी सखी बन गयीं। उनका कार्य ़क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों उसरीबेड़ा, धुरागांव, छिंदगांव एवं कोड़ेबेड़ा है।दशोमती सीएससी का भी कार्य करती हैं जिसमें उन्होंने 2000 आयुष्मान कार्ड, 1000 ई-श्रम कार्ड, 30 पेन कार्ड इत्यादि बनाये हैं साथ ही बिजली बिल का भुगतान भी करती हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीएससी की टेली-लॉ सेवा ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाकर करीब 5 हजार रूपये अतिरिक्त आमदनी अर्जित की हैं। वर्तमान में दशोमती अपने बैंक सखी के कार्यों से 4 हजार रुपये और सीएससी के कार्यों से 2 हजार रुपये प्रतिमाह कमाकर लगभग 6 से 7 हजार रुपये कमा लेती हैं।
- -गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिया जा रहा पौष्टिक आहाररायपुर, / छत्तीसगढ़ के लगभग 52 हजार आंगन बाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनके पोषण संबंधित देख-भाल के लिए समझाइश दी जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ को एनीमिया और कुपोषण मुक्त बनाने के लिए गांवों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा सुुपोषण रथ के माध्यम से जागरूकता लाई जा रही।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के समस्त जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्था प्रतिनिधि महिला स्व-सहायता समूहों, प्रबुद्ध वर्ग, विद्यार्थी वर्ग, सर्वाजनिक एवं निजी क्षेत्रों के निकायों के प्रतिनिधि एवं समस्त जनसमुदाय से अपील की है कि पोषण माह की गतिविधियों में पूरे उत्सह और ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ को कुपोषण और एनीमिया मुक्त बनाने सहभागी बने। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक संचालित किए जा रहे हैं पोषण माह के दौरान इस वर्ष एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय हेतु तकनीक का प्रयोग और समग्र पोषण पर ध्यान केंदित किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समूह बैठक में वजन त्यौहार के बारे में चर्चा की जा रही है। ग्रामीण महिलाओं से चर्चा के दौरान 0 से 06 साल के बच्चे, किशोरी बालिकाओं की खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया जा रहा है। महिला बाल विकास की योजना की जानकारी देने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के साथ ही 12 से 23 सितम्बर प्रदेश की आंगनबाड़ियों में वजन त्यौहार भी मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी को मापने के साथ ही सामुदायिक जागरूकता का कार्य भी किया जाएगा। वजन त्यौहार के दौरान लिए गए बच्चों के वजन सहित अन्य विवरण को महिला और बाल विकास विभाग के मोबाइल ऐप पर दर्ज किया जाएगा। इसी तरह, पोषण माह के दौरान सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे आयोजन पंचायत और शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। पोषण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में नारा लेखन, निबंध, चित्रकला और दीवार लेखन, स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों और शालाओं में पोषण वाटिका भी विकसित की जा रही है।
- - एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष-खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए राज्य सरकार करेगी हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री श्री साय-पहाड़ी कोरवा लोगों की नैसर्गिक तीरंदाजी प्रतिभा को तराशने जशपुर क्षेत्र में आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री श्री साय को अध्यक्ष चुना गया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गौरव की बात है, आप लोगों ने सर्वसम्मति से मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एसोसिएशन के अनेक आयोजनों में मुझे शामिल होने का मौका मिला। राष्ट्रीय आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा जी के साथ भी मुझे आयोजनों में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आर्चरी एसोसिएशन ने बड़ी कुशलता और परिश्रम से छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों की प्रतिभा को तराशा जिससे हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर सहित अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं स्वयं इस एसोसिएशन जुड़ गया हूं, सभी के सहयोग और मार्गदर्शन में आर्चरी एसोसिएशन के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं जनजातीय बहुल जशपुर क्षेत्र से आता हूं। बचपन में हम लोग भी तीर धनुष लेकर शिकार किया करते थे। आर्चरी हम सभी लोगों का विशेष रूप से जनजातियों का पसंदीदा खेल है।जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा निवास करती है। ये लोग बड़े धनुर्धर होते हैं, प्राचीन काल में पहाड़ी कोरवा तीर धनुष से शिकार करते थे। आज भी उनके हर घर में तीन धनुष रहता है। श्री साय ने कहा कि इन लोगों की तीरंदाजी की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशने के प्रयास किए जाने चाहिए। अभी प्रदेश में तीरंदाजी की तीन अकादमी हैं। जशपुर जिले में भी आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। खेलों के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा किया जाएगा। हमारे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी आर्चरी के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रौशन करें।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्री भारत मटियारा, श्री रामलखन पैकरा, श्री दीपेश अरोरा सहित अनेक पदाधिकारी, ऑब्जर्वर सर्वश्री अकरम खान, सुमंता चंद्र मोहंती, प्रवेश जोशी सदस्य गण, तीरंदाजी में पदक विजेता खिलाड़ी उपस्थित थे।
- रायपुर/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1064.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 11 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2277.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 540.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 949.7 मिमी, बलरामपुर में 1390.8 मिमी, जशपुर में 832.7 मिमी, कोरिया में 960.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 967.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 905.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1122.1 मिमी, गरियाबंद में 1013.4 मिमी, महासमुंद में 849.6 मिमी, धमतरी में 975.2 मिमी, बिलासपुर में 927.7 मिमी, मुंगेली में 1044.8 मिमी, रायगढ़ में 946.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 616.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1128.4 मिमी, सक्ती 947.1 मिमी, कोरबा में 1304.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1079.8 मिमी, दुर्ग में 625.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 848.4 मिमी, राजनांदगांव में 1073.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1194.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 810.2 मिमी, बालोद में 1126.0 मिमी, बस्तर में 1217.9 मिमी, बेमेतरा में 569.7 मिमी, कोण्डागांव में 1114.5 मिमी, कांकेर में 1359.8 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.7 मिमी और सुकमा जिले में 1616.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
-
*दो मासूम बच्चों को मिली नई जिंदगी*
रायपुर/बलौदाबाजार जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु की टीम ने जन्म से श्रवण बाधिता से पीड़ित दो बच्चों का एक साथ ऑपरेशन करवा कर उनमें सुनने की क्षमता लाने का कार्य किया है। गत दिवस विकासखंड सिमगा के ग्राम चक्रवाय और ग्राम बिटकुली के दोनों बच्चों का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में सफल ऑपरेशन हुआ और वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार अवस्थी ने बताया की विकासखंड सिमगा के ग्राम चक्रवाय के साढ़े पाँच वर्षीय भानू निषाद तथा ग्राम बिटकुली के पाँच वर्षीय आरु साहू जन्मजात श्रवण बाधित थे जिनकी पहचान बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चिरायु की टीम ने किया था।
दोनों ही बच्चों के कई प्रकार की जाँच के बाद एम्स के चिकित्सकों ने कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन की सलाह दी। इसमें भानू निषाद का 20 अगस्त तथा आरु साहू का 22 अगस्त को ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा।
सिमगा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पारस पटेल के अनुसार दोनों ही बच्चों के पालकों को इस ऑपरेशन को लेकर कई प्रकार से काउंसिलिंग कर तैयार किया गया। पालकों ने बताया कि,बच्चों को जन्म से ही सुनाई नहीं देता था। इस कारण उनकी परवरिश आम बच्चों जैसी नहीं हो पाई। क्योंकि बच्चे सुन नहीं सकते जिस कारण उनमें भाषा शक्ति भी विकसित नहीं हो पाई जिससे बोलने में भी दिक्कक्त होती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी साधारण है जिससे महंगे प्राइवेट अस्पताल के इलाज का खर्च नहीं उठा सकते थे। भानू के पिता ड्राइवर हैं जबकि आरु के पिता चाय की छोटी दुकान चलाते हैं। दोनों ही बच्चों का यह ऑपरेशन निःशुल्क हुआ है। जाँच और दवाइयां भी निःशुल्क प्राप्त हुई हैं।जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु अंतर्गत स्कूलों और आंगनवाडी केंद्रों में स्वास्थ्य टीम स्वास्थ्य परीक्षण करती है। इसमें कई प्रकार की बीमारियो की पहचान कर बच्चों का इलाज किया जाता है। इससे पूर्व भी टेढ़े-मेढ़े पैर,हृदय में छेद ,बच्चों में मोतियाबिंद जैसे प्रकरणों का उपचार किया गया है। गौरतलब है की कॉक्लियर इम्प्लांट एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो ऐसे व्यक्ति को लगाया जाता है जिसके सुनने की क्षमता या तो नहीं है या एकदम कम है। इसमें एक हिस्सा बाहरी होता है जबकि दूसरा हिस्सा ऑपेरशन से कान के अंदर लगाया जाता है।निजी अस्पतालों में यह काफी महंगा होता है जिसकी लागत लाखों में हो सकती है।
-
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन*
दुर्ग/ संभागायुक्त दुर्ग श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने शिवनाथ नदी के किनारे पुलगांव राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ित लोगों से चर्चा की। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर द्वारा पूछने पर ग्रामवासियों ने बताया कि सुबह पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण घरों में पानी घुसने लगा। नगर निगम के अधिकारी ने कोसरिया यादव समाज के माध्यम से संचालित यादव भवन में आश्रय दिलवाया है। नगर निगम आयुक्त ने उनके रहने की व्यवस्था के साथ भोजन व नास्ते की भी व्यवस्था कराई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान में लाया गया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में निगरानी रखने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं आदि का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने कहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले के ग्राम पंचायत भरदा का भी भ्रमण कर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। ग्रामवासियों को सुरक्षित रहने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सुचित करने एवं प्रशासन द्वारा हर संभंव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री लोकेश चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। - बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे का मंगलवार की शाम बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे लंबे समय से रायपुर दूरदर्शन में समाचार एकांश में संवाददाता के रूप में काम कर रहे थे। श्री कमल दुबे नेे न्यूज चैनल आज तक के प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया। उनके निधन से बिलासपुर पत्रकार जगत में शोक का वातावरण है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार 11 सितंबर के उनके विनोबानगर स्थित निवास स्थान से पं. देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त कियामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। श्री कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे।
- -बजट प्रावधान के अनुरूप हो विकास एवं निर्माण केे काम-स्वीकृत कार्याें को समय-सीमा में पूरा कराएं, ताकि लोगों को उसका लाभ मिले-टीएसपी, डीएमएफ, सीएसआर, प्राधिकरण मद से गैप फिलिंग के काम को प्राथमिकता दें-आदिवासी उप-योजना एवं अनुसूचित जाति उप-योजना के कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षारायपुर, /आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन महानदी में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आदिवासी उप-योजना एवं अनुसूचित जाति उप-योजना मद से स्वीकृत कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की गहन समीक्षा की। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सरकार के मंशानुरूप अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा इन वर्गो के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इन वर्गो की भलाई और अनुसूचित जनजाति उप-योजना क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त बजट दिया जाता है। बजट के प्रावधान के अनुरूप विकास एवं निर्माण कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराना हम सब की जिम्मेदारी है।मंत्री श्री नेताम ने उप-योजना क्षेत्रों में कतिपय कारणों से कहीं-कहीं अधूरे अथवा लंबित निर्माण एवं विकास के कार्यो को लेकर चिंता जताई और कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को उप-योजना क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत सभी कार्यो को तेजी से पूरा कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 65 प्रतिशत क्षेत्र अनुसूचित जनजाति उप-योजना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। राज्य के 1100 से अधिक गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य तथा 4000 से अधिक गांव अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वाले है। इन क्षेत्रों तथा यहां के लोगों के उत्थान के लिए बीते 3 सालों में लगभग एक लाख करोड़ रूपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। समय सीमा में बजट का शतप्रतिशत उपयोग हो और इसका लाभ उन लोगों को मिले जिसके लिए यह राशि प्रावधानित है। मंत्री श्री नेताम ने उप-योजना क्षेत्रों में विकास एवं निर्माण के कार्यो की सतत् मानिटरिंग एवं समीक्षा के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।मंत्री श्री नेताम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की गई है। इसको साकार करने के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति एवं कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान तथा अनुसूचित जनजाति उप-योजना क्षेत्र का समग्र विकास जरूरी है। उन्होंने विकास विभाग के अधिकारियों को जनसंख्या के अनुपात में बजट में राशि का प्रावधान किये जाने की बात कही।प्रमुख सचिव आदिमजाति कल्याण विभाग श्री सोनमणि बोरा ने सभी विकास विभाग के अधिकारियों को उप योजना क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य योजना बनाते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिये कि, जो भी काम उप-योजना मद के तहत प्रस्तावित किये जाये वह लोगांे के लिए लाभाकारी और उपयोगी हो। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार तथा जनकल्याण के लिए नवीन योजनाओं का प्रस्ताव देने को कहा ताकि उसे बजट में शामिल किया जा सके। बैठक में उप-योजना मद से विभागों को प्रदत्त आबंटन तथा स्वीकृत कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, सचिव-सह-आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग श्री नरेंद्र दुग्गा, सहकारिता सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक श्री पी.एस. एल्मा सहित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -साफ पेयजल की 15 साल पुरानी थी मांग, अब जाकर लोगों को मिलेगी राहतरायपुर, / वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व कोयला प्रक्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) मानिकपुर वार्ड क्रमांक 30 में 2.11 करोड़ की लागत से होने वाले पेयजल आपूर्ति कार्य का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से मानिकपुर वार्ड के रहवासियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसईसीएल की पुरानी जंग लगी लाईन से गंदे पानी की सप्लाई होती थी। पोखरी के गंदे पानी की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज मानिकपुर कॉलोनी के लिए ऐतिहासिक दिन है, विगत कई वर्षों से जो मांग अधर में लटकी हुई थी। प्रदेश की विष्णु देव सरकार आने के बाद तेजी से प्रक्रिया पूरी कर अब कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मानिकपुर कॉलोनी के 487 एसईसीएल कर्मचारियों की आज लंबे अरसे बाद पूरी होने जा रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए अब नवीन पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरु किया जा है। जो कि उच्च जलागार से सीधे लोगों के घर तक पहुंचेगी। सभी को साफ पेयजल की आपूर्ति होने लगेगी। मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद फूलचंद सोनवानी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, वॉर्ड क्रमांक 23 के पार्षद श्री अब्दुल रहमान, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा, सरयू अजय, सुशील गर्ग, नारायण कुर्रे समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।मानिकपुर की चेतना महिला मंडल समिति ने मंत्री श्री देवांगन का पेयजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति द्वारा सामाजिक भवन की कमियों से मंत्री श्री देवांगन को अवगत कराया। इस पर मंत्री श्री देवांगन ने भवन की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद फूलचंद सोनवानी ने विभिन्न परेशानियों से निजात दिलाने मांग पत्र सौंपा। सोनवानी ने कहा कि वार्ड के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक काम नहीं हो सकी है। मांग पत्र को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों को अब किसी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वॉर्ड की हर हर जरुरत पूरी की जाएगी।
- -नगर सैनिकों के 465 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 सितम्बर से, 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल-200 पुरूष नगर सैनिकों और 265 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती-कलेक्टर-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारीरायपुर.। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने मंगलवार को भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के डीआईजी श्री एस.के. ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिताएं होंगी। नगर सैनिकों के 200 पदों में से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद तथा मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के लिए 25-25 पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल-लेटर जारी कर दिया गया है। दक्षता परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी-सी सर्टिफिकेट, हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा।बिलासपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने भर्ती मैदान के समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी एवं बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट्स के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान, चलित शौचालय, भर्ती मैदान एवं उसके आसपास कानून-व्यवस्था तथा यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान भी इस दौरान मौजूद थे।
- रायपुर /राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य में संस्कृत भाषा के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को सम्मानित करने हेतु राजेश्री वैष्णव दास महंत जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।इस पुरस्कार के अंतर्गत किसी एक संस्था या व्यक्ति को दो लाख रुपए एवं प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर बंद लिफाफे में अथवा डाक द्वारा 20 सितंबर 2024 के शाम 4 बजे तक कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, ब्लॉक-3 द्वितीय तल इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक संबंधी विलंब के लिए यह कार्यालय उत्तरदायी नहीं होगा। पुरस्कार से संबंधित नियम की प्रति कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर से निःशुल्क कार्यालयीन अवधि में प्राप्त की जा सकती है अथवा विभाग के वेबसाईट से डाउनलोड की जा सकती है।
- -करमा महोत्सव का आमंत्रण दियारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के यहां उनके निवास कार्यालय में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष श्री हरवंश सिँह मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को युवा कंवर समाज द्वारा आयोजित होने वाले करमा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कंवर समाज के महासचिव श्री नकुल चंद्रवंशी, श्री टूकेश कंवर भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के जेपरा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।
- रायपुर / राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर नौवें चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को 12 सितम्बर 2024 को समय प्रातः 09.30 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड. सड्डू, रायपुर में उपस्थित होने कहा गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरुद्ध लगभग 03 गुना या सामान प्राप्तांक होने पर उक्त प्राप्तांक धारक सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा-आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
- रायपुर /नंदनी तांडी कहती है कि अकेले रहने का दर्द मैं बखूबी झेलती रही हूं। एक तो आर्थिक समस्या दूसरी ओर बच्चों का लालन-पालन की जिम्मेदारी, कठिन परिस्थितियों में सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए दिया जाना हम महिलाओं के लिए नया सहारा बना है। वे कहती है कि वो बकरी पालन का कार्य भी करती हैं। अभी उनके पास एक बकरी है, महतारी वंदन के पैसे से जल्दी ही वो दूसरी बकरी खरीदेंगी। उनकी बेटी भी 9वीं कक्षा में पढ़ रही है, जिसे वो उच्च शिक्षा दिलाना चाहती है। नंदनी कहती है कि मुझे हर महीना अपने मोबाईल पर घंटी बजने का इंतजार रहता है। सच कहूं तो अब मेरा मन प्रसन्न और बटुआ भरा रहता है।महासमुंद जिला के वार्ड नम्बर 4 ईदगाह भाठा, शारदा मंदिर के पीछे देवारों की बस्ती में एक छोटा सा घर नंदनी तांडी का भी है। जहां वो अपने दो बच्चों के साथ रहती है। बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपनी हालत के बारे में बया करते नंदनी भावुक हो जाती है।पति से अलग होने के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह मेरे कंधो पर आ गई। कचरा बीनकर जो कुछ मिलता उसे बच्चों की देखभाल और जीवन यापन के लिए खर्च करती थी। बे-मुश्किल से प्रतिदिन 100-150 रुपए तक ही कमा पाती थी। मेरा बटुआ हमेशा खाली रहता था, किंतु विगत सात महीने से मेरा बटुआ भरा रहता है। जबसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए दे रहे हैं, तबसे बटुआ खाली रहने की नौबत नहीं आई।










-copy.jpg)
.jpg)



.jpeg)






.jpg)




.jpg)