- Home
- छत्तीसगढ़
- -राज्य निर्वाचन आयुक्त ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने के दिए निर्देशरायपुर /छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को यहां नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसम्बर 2024-जनवरी 2025 सम्पन्न कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने के संबंध में राज्य के सभी जिलों से आये उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आयोग द्वारा सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से होना चाहिए। इसका जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समय-सीमा में करने के निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के वैधानिक प्रावधान, अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति, कर्तव्य एवं उसके प्रशिक्षण, निर्वाचन नामावली तैयार करने हेतु प्रक्रिया तथा प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन एवं मुद्रण के सबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।इसी तरह प्रशिक्षण कार्यक्रम में दावा आपत्ति प्राप्ति एवं निराकरण, प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में आवश्यक संशोधन एवं साफ्टवेयर में प्रविष्टि, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन एवं मुद्रण, अपील निर्वाचक नामावली प्रेक्षक की नियुक्ति एवं कर्तव्य, राजनैनिक दल हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं निर्वाचक नामावली अभिकर्ता की नियुक्ति तथा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार (जाबो) के संबंध में विस्तार से बताया गया। आयोग के अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पूछे गये समस्याओं का सुझाव भी प्रदान किया गया।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम/उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावाली तैयार करने का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा। जिसे 2 चरणों में पूरा किया जायेगा। जिसमें प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति बुधवार 18 सितम्बर 2024 तक, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 तक, विधानसभा की निर्वाचक नामावली स्थानीय निकायवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना शनिवार 21 सितम्बर 2024 तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को पंचायतवार एवं भागवार मार्किंग करना, शुक्रवार 27 सितम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है।इसी तरह वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाना मंगलवार 01 अक्टूबर 2024 तक, निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार करना शुक्रवार 04 अक्टूबर 2024 तक, चेकलिस्ट (पीडीएफ) की जांच कराना, त्रुटि सुधार कराना सोमवार 07 अक्टूबर 2024 तक, चेकलिस्ट संशोधन पश्चात् प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय करना गुरुवार 10 अक्टूबर 2024 तक तथा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना सोमवार 14 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित किया गया है।इसी तरह द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामवली उपलब्ध कराना बुधवार 16 अक्टूबर 2024 तक, दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे तक, दावा/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 तक, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार 04 नवम्बर 2024 तक तथा प्ररूपः क-1 में प्राप्त दावा का निराक़रण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है।इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी. डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालयं को सौंपना शनिवार 16 नवम्बर 2024 तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र करना मंगलवार 19 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।पंचायत निर्वाचक नामावली तैयार करने जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो की नियुक्ति एवं प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति बुधवार 18 सितम्बर 2024 तक, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 तक, विधानसभा की निर्वाचक नामावली जनपद पंचायतवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना शनिवार 21 सितम्बर 2024 तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को पंचायतवार एवं भागवार मार्किंग करना शुक्रवार 27 सितम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है।इसी तरह वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित पंचायत के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाना मंगलवार 01 अक्टूबर 2024 तक, निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार करना शुक्रवार 04 अक्टूबर 2024 तक, चेकलिस्ट (पीडीएफ) की जांच कराना, त्रुटि सुधार कराना सोमवार 07 अक्टूबर 2024 तक, चेकलिस्ट संशोधन पश्चात् प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय करना गुरूवार 10 अक्टूबर 2024 तक, जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना सोमवार 14 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित किया गया है।द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना बुधवार 24 अक्टूबर 2024 तक, दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 29 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे तक, दावे/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख सोमवार 04 नवम्बर 2024 तक, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 तक तथा प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि गुरुवार 14 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है।इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना मंगलवार 19 नवम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालयं को सौंपना शुक्रवार 22 नवम्बर 2024 तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना सोमवार 25 नवंम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार 29 नवम्बर 2024 को किया जायेगा।इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर एवं श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित सभी जिलों से आये उप जिला निर्वाचन अधिकारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- -उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत कार्य के लिए लगातार मुस्तैद रहने और जिले में बारिश की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के दिए निर्देश-बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की है शीर्ष प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर जल्द ही क्षति आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने के दिए निर्देशरायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को मंगलवार को ग्रामीणों का फोन कॉल आया कि सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के साथ सुबह ही ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणजनों का कुशल क्षेम जाना और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने लोगों की कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर है। जल्द ही क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करें ताकि लोगों को राहत कार्यों का लाभ मिल सके।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता सरकार की प्राथमिकता है और इस आपदा की घड़ी में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सर्वेक्षण कार्य करें और आवश्यक राहत सामग्री की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए सटीक योजना बनाएं।
- -राजीनामा योग्य मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से निराकरण करने सभी संभव प्रयास किया जाना जरूरी: मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हारायपुर, / आगामी नेशनल लोक अदालत 21 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की।मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने सभी न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया कि जिस गति से न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या बढ रही है, उसमें यह जरूरी है कि लोक अदालतों के आयोजन में राजीनामा योग्य मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से विधि सम्मत निराकरण करने का सभी संभव प्रयास किया जावे।मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश श्री सिन्हा ने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से निराकृत प्रकरणों का लाभ जहंा मामले के दोनों पक्षकारों को मिलता है, वहीं ऐसे मामलों के निराकृत होने से न्यायालयों में भी लंबित मामलों की संख्या कम होती है जिससे न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राजीनामा योग्य मामलों से हटकर अन्य प्रकृति के लंबित मामलों को निराकृत करने में न्यायालयीन कार्य दिवसों में अधिक समय दे पाते हैं। उन्होंने 21 सितंबर 2024 को आयोजित होने जा रही नेशनल लोक अदालत में राजीनामा प्रकृति के सभी सिविल, आपराधिक एवं अन्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकित कर विधिवत् निराकृत करना साथ-ही-साथ न्यायालयों में 5 एवं 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि बैंकों, अन्य वित्तीय संस्थाओं, विद्युत वितरण कंपनियों, बीएसएनएल, बीमा कंपनियों एवं अन्य के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्री-लिटिगेशन आवेदनों के पक्षकारों की प्री-सिटिंग करा अधिक-से-अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों के निराकरण की आवश्यकता है। सामान्य राजीनामा योग्य मामलों का न्यायालय में आने से पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही निराकरण हो जाने से ऐसे मामले न्यायालय तक नहीं आते जिससे पक्षकारों को तो लाभ होता ही है, न्यायालयों में भी लंबित मामलों को संस्थित किए जाने की संख्या में वृद्धि नहीं होती है।मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने व्यक्त किया कि पक्षकारों की सहमति से एवं विधि अनुसार अधिक-से-अधिक राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण करने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी का यथोचित प्रयास अपेक्षित है।अवगत हो कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 हेतु निर्धारित कैलेण्डर अनुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन 21 सितंबर 2024 को उच्च न्यायालय से लेकर तहसील न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में भी आयोजित किया जा रहा है। जिलों से प्राप्त अब तक की जानकारी अनुसार 180259 प्री-लिटिगेशन मामले तथा 34824 न्यायालयों में लंबित सहित कुल 215083 मामलों का चिन्हांकन किया जा चुका है, जिनके पक्षकारों के मध्य राजीनामा की संभावनाओं का प्रयास किया जा रहा है।नेशनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में न्यायाधीश छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी तथा न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल शामिल हुए। समस्त जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उनके सचिव, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश, न्यायाधीश, स्थायी लोक अदालत के चेयरमेन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रम न्यायालय के न्यायाधीश भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
- -उपमुख्यमंत्री ने वनांचल क्षेत्रों का किया सघन दौरा-क्षेत्र विकास के लिए सौगातों की लगाई झड़ी-उपमुख्यमंत्री ने चार ग्रामों के विकास के लिए 80 लाख रूपए की घोषणा की-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम जरहाटोला, जामगांव, आमगांव, दलसाटोला, तिलईभाट, ब्राम्हणटोला, और पेड्रीतराई में ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा किया संवादरायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंगलवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम जरहाटोला, जामगांव, आमगांव, तिलईभाट, और पेड्रीतराई मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम जामगांव में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, प्राथमिक शाला में किचन शेड के लिए 3 लाख रूपए, सीसी रोड के लिए 5 लाख रूपए और ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की घोषाणा की। उन्होंने ग्राम जरहाटोला सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए, गोठान समतलीकरण 5 लाख रूपए, बीएमडब्लू रोड जरहटोला से खलेवारा खार तक, नरेगा से पुलिया निर्माण कार्य की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम आमगांव में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की मांग में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 6 लाख रूपए, गोठान समतलीकरण के लिए 4 लाख रूपए और मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्राम तिलईभाट में रिटर्निंग वॉल के लिए 18 लाख रूपए, सीसी रोड के लिए 5 लाख रूपए सांस्कृतिक मंच के लिए 3 लाख रूपए की घोषणा की।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड लोहारा के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए जा रहे है। इसके अलावा कृषि और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को भी और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा ताकि ग्रामीण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की भागीदारी से ही विकास संभव है, इसलिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि साय सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है और सभी बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाया जा रहा है।
- -182 यात्री बसों में अनियमितता पाए जाने पर 2 लाख रूपए से अधिक जुर्माने की वूसलीरायपुर /यात्री बसों के संचालन में मिल रही अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा 9 एवं 10 सितम्बर को परिवहन चेक पोस्ट पर तथा परिवहन उड़नदस्तों द्वारा यात्री बसों की सघन जांच की गई और 182 यात्री बसों पर कार्यवाही करते हुए 2 लाख 8 हजार 700 रूपए के शमन शुल्क की वसूल की गई है।गौरतलब है कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी और सामान का परिवहन करने, मनमाना किराया वसूली व बसों से संबंधित अन्य शिकायतें लगातार मिल रही थी। परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश तथा अपर परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में बसों की सघन जांच के लिए यह अभियान चलाया गया। परिवहन चेकपोस्ट तथा परिवहन उड़नदस्तों द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 तथा छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, नियम 1991 की विभिन्न धाराओं तथा नियमों के तहत् यह अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी यात्री बसों के मालिकों तथा ड्राईवरों द्वारा मोटरयान अधिनियम, नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर परिवहन विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब राज्य में वन विभाग ने खेल कोटे के तहत 41 वन रक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। यह भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत पदों का वितरण इस प्रकार है- हॉकी के लिए 3, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए 2-2, शूटिंग के लिए 1, वॉलीबॉल के लिए 7, बास्केटबॉल के लिए 4, तैराकी के लिए 1, फुटबॉल के लिए 3, भारोत्तोलन के लिए 5, कबड्डी के लिए 6 और एथलेटिक्स के लिए 7 पद उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया के लिए बुलाए गए पात्र उम्मीदवारों की सूची वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन रक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया रायपुर के प्रमुख खेल स्थलों और मैदानों में आयोजित की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण वन विभाग के अधिकारियों की समिति, विभाग के नोडल अधिकारियों और संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन उनके स्टैमिना और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा, जिससे केवल सर्वश्रेष्ठ और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों को ही इन पदों के लिए चुना जा सके। यह भर्ती न केवल खेलों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का अवसर भी प्रदान करता है।
- -बच्चों के जीवन को संस्कारवान करने में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान: सांसद बृजमोहन अग्रवालरायपुर, / बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन से भविष्य में देश के बेहतर नागरिक बनते हैं। हमारे देश मे गुरु पूजन की परम्परा है। गुरु का जीवन मे बहुत महत्व है। गुरु शिक्षा देकर हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है। गुरु को भगवान और माता-पिता से ऊपर का स्थान दिया गया है। उन्होंने शिक्षक को मानव जीवन निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया। शिक्षक भविष्य निर्माता होते हैं। वे समाज का दर्पण बनकर वास्तविक हालातों से अवगत कराते हैं। व्यक्ति के जीवन के सफलता में शिक्षक का अहम भूमिका होती है। उपरोक्त बातें राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मंगलवार को तिल्दा विकासखंड के बी.एन. बी. हायर सेकंडरी स्कूल और कुंदरू स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कहा।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, शिक्षक हमेशा अपने ज्ञान और अनुभव से समाज की दशा बदलने और सकारात्मक दिशा देने में महती भूमिका निभाता है। शिक्षक नैतिकता का पाठ पढ़ाते है। बच्चों के जीवन को संस्कारवान करने का कार्य शिक्षक का है। कार्यक्रम को धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया।कुंदरू हाईस्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने 97 शिक्षकों का प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान कुंदरू के उड़ान महिला संगठन को 50 हज़ार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। शिक्षक सम्मान समारोह के बाद मंत्री श्री वर्मा ने गुजरा (भुरसुदा) में 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित शाला भवन का लोकार्पण किया।इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष नगर पालिका लेमिक्षा गुरू डहरिया, उपाध्यक्ष नगर पालिका विकास सुखवानी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्राचार्य बी.एन.बी. श्री राजेश चंदानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि विनोबा जी ने अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया तथा उनके अधिकारों के लिये खड़े हुए। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में अथक प्रयास किया। साथ ही आचार्य भावे ने देश में आजादी की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री साय ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे का सामाजिक सुधार और दीन दुखियों के उत्थान के प्रति उनका अटूट समर्पण हमें आज भी प्रेरित करता है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी कवयित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि महादेवी जी विलक्षण प्रतिभा की धनी कवयित्री थी। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ भी कहा जाता है। वह उन विरले साहित्यकारों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी।महादेवी जी की रचनाओं ने हर दिल को छुआ। चाहे गद्य हो या पद्य उन्होंने अपनी हर रचना में जीवन मूल्यों को ऊपर उठाते हुए समाज की सोच को विकसित करने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को नई दृष्टि देने की कोशिश की। उनके गीत और उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों के बलिदान को नमन किया है। वन शहीदों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री साय ने कहा है कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस हर साल 11 सितंबर को वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों की याद में मनाया जाता ।इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बिश्नोई समाज द्वारा पेड़ों की कटाई के विरोध में अपने प्राणों की आहुति और पर्यावरण संरक्षण के लिए शहीद हुए लोगों की विरासत को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय वन शहीद दिवस की शुरुआत की गई। श्री साय ने कहा कि यह दिवस उन वनकर्मियों के साहस और बलिदान को सम्मानित करने का है, जो जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किये बिना शहीद हो गए। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की धरोहर को संरक्षित रखा जा सके।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 16 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर एवं इन्वायरोथॉन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम, ’’मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल-एडवांसिंग क्लाईमेट एक्शन’’ रखा गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 16 सितम्बर को रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे होगा।प्रतियोगिताओं में स्कूली और महाविद्यालयीन छात्रों की भागीदारी होगी। इस पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ’जलवायु परिवर्तन के कारण और निदान’ रखा गया है। इस प्रतियोगिता के लिए तीन आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं जिनमें 12 से 17 वर्ष, 18 से 22 वर्ष और दिव्यांगजन शामिल होंगे। इसी प्रकार इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता का विषय "Trash to Treasure" रखा गया है, जिसमें कक्षा 12वीं तक के छात्रों और स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र भाग ले सकेंगे। उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- -मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्टूनिस्टों को किया सम्मानितरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्टून फेस्टिवल-2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्टून एक ऐसी कला जिसके द्वारा बहुत थोड़ी जगह में पूरी बात को स्पष्टता के साथ मनोरंजक और व्यंगात्मक ढंग से व्यक्त किया जाता है। छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है। कभी-कभी सम्पादकीय में जिस बात को आधे पेज में लिखा जाता है, उसे सिर्फ एक कार्टून के माध्यम से व्यक्त कर दिया जाता है ।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्टून फेस्टिवल में इंदौर के कार्टूनिस्ट श्री इस्माइल लहरी को कार्टून क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में संत श्री तुलसीदास जी के दोहों पर आधारित कार्टून पुस्तक 'तुलसी सुगन्ध' का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कार्टून फेस्टिवल में शामिल होना मेरे लिए बहुत आनन्द का विषय है। यह बहुत खुशी की बात है कि कार्टून वॉच परिवार लगातार 28 वर्षों से कार्टून के क्षेत्र में कार्य को कर रहा है। श्री त्रयम्बक शर्मा कार्टून की पूरी मैगज़ीन निकाल रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। इसके लिए मैं कार्टून वॉच परिवार को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि कार्टून वॉच मैगज़ीन के 28 साल की सतत यात्रा रही है। कार्टून एक ऐसा माध्यम जो समाज को आईना दिखाता है। कार्टून कभी गुदगुदाता है तो कभी ऐसी कड़वी दवाई की तरह होता है, जिसका परिणाम अच्छा होता है। कार्टूनिस्ट देश की परिस्थिति को कलम से अभिव्यक्त करता है। वह समाज को नई दिशा देता है । कार्टून और एनिमेशन समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करते हैं।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कार्टूनिस्ट श्री त्रयम्बक शर्मा ने कार्टून की विधा को जिंदा रखा है। वे कार्यक्रम के जरिये नई पीढ़ी तक कार्टून को पहुंचा रहे हैं ।इस मौके पर कार्टून विधा से जुड़े डॉ के सी पन्त और मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ हिमांशु द्विवेदी, श्री इस्माइल लहरी, कार्टून वॉच के सम्पादक श्री त्रयम्बक शर्मा सहित कई कार्टूनिस्ट और साहित्य-कला क्षेत्र से गणमान्य-जन उपस्थित रहे।
-
- सफलता की कहानी
-जिले के कस्तुरमेटा, मोहंदी, इरकभटटी और मसपुर ग्राम पंचायतों में योजनाओं का मिल रही है सुविधाएंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गांरटी को पूरा करते हुए राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् जिले में ग्राम कस्तुरमेटा, मोहंदी, मसपुर और इरकभटटी में पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। जिसके संरक्षण में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी कार्याे को सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश के पहुंचविहीन क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाने का कार्य अभियान की तरह चलाई जा रही है। अबुझमाड़ क्षेत्र में जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के एक हजार 4 सौ 57 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्राधनमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् 12 हितग्राहियों के मकान बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। बैंक सखी माइक्रो एटीएम के माध्यम से एक हितग्राही के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। बारहमासी सड़क सुविधा के लिए 2 सड़क बनाया गया है। नियद नेल्ला नार अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ग्राम मसपुर में राशन दुकान स्थापित किया गया है। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामिण विकास विभाग द्वारा 8 हैण्डपम्प खनन् किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीणों को तीन गांवों में खेल संमग्री उपलब्ध कराया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 547 हितग्राहियों को निःशुल्क चावल, नमक, चना, गुड़ वितरण किया जा रहा है तथा 4 हितग्राहियों को उज्जवला सिलिंडर वितरण किया गया है। कृषि विभाग द्वारा 98 किसानों को किसान सम्मान निधि, 368 किसानों को मुफ्त कृषि बीज वितरण किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा 9 हितग्राहियों को सोलर पम्प वितरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास द्वारा नियद नेल्ला नार के तहत् 15 आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ किया गया है, जिनमें से 4 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनविहीन थे, जिसका भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन गांवों में 2 टेलीविजन उपलब्ध कराया गया है। स्कूल शिक्षा द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत् तोड़ामेटा, इरकभटटी, तोड़ोबेड़ा, जड्डा, कोडलियर बीचपारा एवं मिचिंगपारा में प्राथमिक शाला प्रस्तावित किया गया है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मसपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र अप्रैल 2024 से संचालित किया जा रहा है अब तक 714 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा चुका है, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रात में भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे है। उर्जा विभाग द्वारा 339 घरों में सालाना मुफ्त 500 यूनिट तक बिजली प्रति कनेक्शन दिया जा रहा है। वन विभाग द्वारा 44 लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र प्रारंभ किया गया है और पुलिस विभाग द्वारा कस्तुरमेटा में नाईट लैंडिग और हैलिपैड निर्माण किया गया है।नियद नेल्ला नार अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत् 449 जॉब कार्ड बनाया गया है। राष्ट्रीय परिवहन सहायता योजना के तहत् 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा 547 परिवारो के लिए राशन कार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 26 दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र बनाया गया है एवं शुुगर एवं बी.पी. स्क्रीनिंग 745 लोगो का किया गया है और सिकलसेल स्क्रीनिंग 2541 लोगों का किया गया है, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् 2488 हितग्राहियों का स्वास्थ्य जांच किया गया है एवं राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् 356 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसी प्रकार परिवहन विभाग द्वारा 13 हितग्राहियों के ड्राईविंग लायसेंस बनाया गया है। तहसील कार्यलय के माध्यम से 613 जाति प्रमाण पत्र, 447 निवास प्रमाण पत्र और 208 आय प्रमाण पत्र बनाकर वितरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना के तहत् 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। श्रम विभाग द्वारा 194 श्रमिको का पंजीयन कर श्रम कार्ड बनाया गया है।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् 18 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति के लिए 49 लोगों का सर्वे किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत् 98 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। विधवा पेंशन के तहत् 39 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन 3 हितग्राहियों, सुखद सहारा पेंशन 17, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत् 34 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् 19 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत् 346 महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् 2 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र 477 हितग्राहियों को प्रदाय किया गया है, आधार कार्ड 381 लोगों का बनाया गया है। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् 198 लोगों का बीमा कराया गया है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत् 387 हितग्राहियों का बीमा कराया गया है। जनधन योजना के तहत् 393 लोगों का बीमा कराया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से 34 किसानों को लाभान्वित किया गया है। आयुष्मान कार्ड 51 लोगों का बनाया गया है एवं अटल पेंशन योजना के तहत् 61 हितग्राहियों को पेंशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत् 37 लोगों को लाभान्वित किया गया है। - -अब तक 26 सौ से अधिक डायलिसिस सेशन से मरीज हुए लाभांवित,38 एक्टिव मरीजों का हो रहा है नियमित डायलिसिसरायपुर, / जिला हॉस्पिटल बलौदाबाजार में 2 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग एवं डीएमएफ के सहयोग से अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। जिसके अब सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी मरीजों को मिल रहा है। जिले के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों का डायलिसिस के लिए यहां आना होता है ऐसे में उन्हें इसका पूरा लाभ मिल रहा है। दिसम्बर 2023 से लेकर अगस्त 2024 तक प्रति दिवस तीन डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब तक 2688 सेशन किये गए हैं।इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया की प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में इस समय डायलिसिस हेतु चार मशीनें लगाई गई हैं। जिला चिकित्सालय में लगी हुई मशीनों द्वारा लगभग 4 घंटे में डायलिसिस पूरी होती है। स्थिति के अनुसार मरीज को माह में आठ से बारह बार तक डायलिसिस करवाना पड़ सकता है। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट में 38 एक्टिव पंजीकृत मरीज हैं जो नियमित रूप से डायलिसिस करवाने आते हैं। उक्त चार मशीनों में एक मशीन हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है।डायलिसिस का लाभ ले रहे कसडोल नगर निवासी 67 वर्षीय पूरण लाल साहू के साथ आएं भतीजे देवेंद्र ने बताया की पहले डायलिस के लिए चाचा जी को रायपुर ले जाना पड़ता था जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था अब घर के समीप ही सुविधा मिल जाती है। उन्हें हफ्ते में तीन बार लाता हूं। इसी तरह ग्राम चरौदा के 56 वर्षीय दिलीप बघेल ने बताया की लगभग 10 माह पूर्व रायपुर में जाँच के बाद डायलिसिस की सलाह दी गई थी। कुछ समय वहां रह के कराए,बाद में बलौदाबाजार के ही एक निजी अस्पताल गए जहां काफी पैसा लगता था,उसके बाद जिला अस्पताल से लाभ ले रहे हैं।डायलिसिस कराने वाले मरीज के परिजनों ने बताया की अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है तथा अब हमें डायलिसिस के लिए दूर शहर रायपुर अथवा बिलासपुर में नहीं जाना पड़ता जिसके कारण हमें हर प्रकार से सहूलियत होती है।आने-जाने का खर्च तो बचता ही है साथ में बीमारी की स्थिति में सफर के थकान से भी बचाव होता है। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट हेतु दो टेक्नीशियन एवं एक हाउस कीपिंग स्टाफ को रखा गया है जो निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं। इस यूनिट में डायलिसिस के साथ-साथ मरीज को विशेष प्रकार के खानपान के संबंध में भी शिक्षित किया जाता है।सिविल सर्जन डॉ के के टेम्भूरने ने बताया की डायलिसिस गुर्दे अथवा किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए वह विधि है जिसमें जब गुर्दे काम करना बंद कर देते हैं या फिर उनकी क्षमता कम हो जाती है तब कृत्रिम तरीके से शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को इस विधि के माध्यम से शरीर से बाहर निकाला जाता है। यह तब तक करना पड़ता है जब तक व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाता या फिर नई किडनी प्रत्यारोपित नहीं की जाती। यदि अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर ना निकाला जाए तो शरीर में विष फैल सकता है तथा व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। सीएमएचओ ने जिले के निवासियों से आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का लाभ लेने हेतु अपील की है।
- -सड़क परियोजनाओं का करेंगे अवलोकन, सड़क निर्माण तकनीकों की लेंगे जानकारी*एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में भी होंगे शामिलबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार की देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार सवेरे 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1050.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2263.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 537.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 538.5 सूरजपुर जिले में 940.8 मिमी, बलरामपुर में 1383.3 मिमी, जशपुर में 824. मिमी, कोरिया में 950.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 951.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 872.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1109.6 मिमी, गरियाबंद में 1008.6 मिमी, महासमुंद में 846.6 मिमी, धमतरी में 973.5 मिमी, बिलासपुर में 911.9 मिमी, मुंगेली में 1022.6 मिमी, रायगढ़ में 941.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 615.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1121.8 मिमी, सक्ती 944.6 मिमी, कोरबा में 1297.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1064.8 मिमी, दुर्ग में 611.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 800.0 मिमी, राजनांदगांव में 1065.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1173.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 752.3 मिमी, बालोद में 1120.9 मिमी, बस्तर में 1199.5 मिमी, कोण्डागांव में 1108.2 मिमी, कांकेर में 1349.0 मिमी, नारायणपुर में 1320.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1434.2 मिमी और सुकमा जिले में 1612.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर। गंगरेल के कमांड एरिया के ग्रामों में सामयिक व्यापक वर्षा के चलते खेतों को फिलहाल पानी की आवश्यकता नहीं है । यदि आज की स्थिति में गंगरेल से नदी में पानी छोड़े जाने की हालात न हो और छोड़े जा रहे पानी से नहर प्रणाली को कोई खतरा न हो तो फिर नहरों में पानी बहने दिया जावे अन्यथा पानी की बरबादी रोकने डिस्चार्ज कम कर दिया जावे । यह मांग रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने महानदी जलाशय परियोजना के मुख्य अभियंता कुबेर सिंह गुरुवर को व्हाट्स ऐप के माध्यम से ज्ञापन भेज की है ।हो रहे बारिश के चलते फिलहाल खेती के लिये पानी की आवश्यकता न होने की बात कहते हुये श्री शर्मा ने विभागीय मैदानी अमला से इसकी पुष्टी करा आवश्यकतानुसार डिस्चार्ज कम कराने का आग्रह किया है । अभी हो रहे बारिश के चलते किसानों द्वारा जागरूकता दिखलाने पर फिलहाल कम से कम एक सप्ताह खेतों को पानी की आवश्यकता न होने व बारिश के चलते नहरों में छोड़े जा रहे पानी के नदी - नालों में व्यर्थ जाने की जानकारी देते हुये उन्होंने नदी में पानी छोड़े जाने की स्थिति न होने पर डिस्चार्ज कम करने अन्यथा नदी में पानी छोड़ने के बदले नहरों के वितरक शाखाओं , माइनरों व आउटलेटों के माध्यम से खेतों से होते हुये नदी - नालों में पानी जाने देने बशर्ते इससे नहर प्रणाली को कोई क्षति न पहुंचे , की मांग की है । महानदी सिंचाई मंडल के अधीक्षण अभियंता एस के सहारे , जल प्रबंध संभाग एक के कार्यपालन अभियंता ललित रावटे व बगोली सिंचाई उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद पाल का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है । उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि संभव हो तो खेतों में पानी को सहेज कर रखें ।
- रायपुर। बीते रविवार का दिन शराब कोचियों को भारी पड़ गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह के अगुवाई में थाना अमला द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत थाना क्षेत्र के 3 ग्रामों के शराब कोचिये 5 लीटर से अधिक शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गये । आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में इन्हें गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग धारिणी राणा के न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।पलौद निवासी आरोपी 25 वर्षीय नेकी कुर्रे को अपने दूकान के पीछे शराब का जखीरा ले बेचते मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गोकुल राम साहू व आरक्षक दिनेश झा की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा । तुलसी ( बाराडेरा ) निवासी 52 वर्षीय आरोपी बंगलू बंदे को आरक्षक निहाली साहू के साथ गश्त पर निकले गश्ती प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य मार्कंडेय की टीम ने साधन का इंतजार करते रायपुर रोड पर मंदिर हसौद चौक के आगे पकड़ा । मुनरैठी निवासी 35 वर्षीय आरोपी गोविंद राज को छतौना चौक के पास आटो का इंतजार करते गश्ती प्रधान आरक्षक शांतनु बंजारे के साथ गये निहाली साहू की टीम ने धर दबोचा । इस माह की शुरुआत से ले आज तक 7 शराब कोचिये 5 लीटर से अधिक शराब के साथ पकड़ में आ जेल जा चुके हैं ।
- दक्षिण विधानसभा से सरयूपारीण ब्राम्हण को भाजपा से टिकट देने की मांगरायपुर/सरयूपारीण ब्राम्हण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ के संजय नगर रिंग रोड स्थित भवन के भू- भाटक में छूट देने की छत्तीसगढ़ शासन से मांग अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने की है ।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने भूमि का आबंटन समाज को तो कर दिया,जिसका भूभाटक करोडों रुपये में है।डॉ सुरेश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने अन्य समाज को कैबिनेट के माध्यम से 15 फीसदी राशि में भूमि आबंटित की है, ऊसी प्रकार ब्राम्हण समाज से भी 15 प्रतिशत राशि मे भू भाटक लिया जाय।इसी के साथ ही दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सरयूपारीण ब्रम्हण समाज को टिकट देने की मांग भी की गई। दोनो मांगों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल अजय जामवाल जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ से मिला।डॉ सुरेश शुक्ला ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में 36हजार सरयूपारीण ब्रम्हण मतदाता हैं जो अन्य समाज मे भी सदभाव व्यवहार बनाये रखे हैं। समाज ने दक्षिण विधानसभा से इस बार टिकट की मांग की है।प्रतिनिधि मंडल ने श्री जामवाल जी से आग्रह किया है कि इस बार सरयूपारीण ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाय।प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री कैलाश तिवारी, आर एल द्विवेदी, संगमलाल त्रिपाठी राजेन्द्र शर्मा ,भोला तिवारी, बिनोद तिवारी धनेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र दुबे ,बैधनाथ मिश्रा रामावतार तिवारी,प्रमोद तिवारी,शिवम त्रिपाठी संजय मिश्रा आदि शामिल थे।
- दुर्ग/ जिले में 01 जून से 10 सितंबर तक 611.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 971.8 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 433.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 583.9 मिमी, तहसील बोरी में 471.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 586.8 मिमी और तहसील अहिवारा में 619.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 सितंबर को तहसील दुर्ग में 60.0 मिमी, तहसील धमधा में 38.8 मिमी, तहसील पाटन में 70.0 मिमी, तहसील बोरी में 34.1 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 53.4 मिमी एवं तहसील अहिवारा में 50.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- रायपुर। नई दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी (माल और सेवा कर) परिषद की 54वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भी भाग लिया। बैठक में जीएसटी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
- -बलौदाबाजार जिले के मोहतरा में 7 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी मृत्युरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर उनके वारिसानों को 4-4 लाख रूपए के मान से कुल 28 लाख रूपए जिला प्रशासन द्वारा दी गई है।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घण्टे के अंदर ही मृतक के परिवारों के लिए आर्थिक सहयता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि 8 सितम्बर 2024 को ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मृत्यु हो गई थी।
- रायपुऱ, / सुर-ताल, छंद और घुंघरू के 39 बरस के अवसर पर चक्रधर समारोह में दूसरे दिन दिल्ली, कलकत्ता और रायपुर से आए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत कथक और ओडिसी नृत्यों ने दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया। ओडिसी नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार डॉ.पूर्णाश्री राउत और पद्मश्री रंजना गौहर एवं कथक नृत्यांगना सुश्री दीपान्निता सरकार ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इन कलाकारों के भाव भंगिमा ने सब का मन मोह लिया।प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ.पूर्णाश्री राउत ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित धार्मिक पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। दर्शकगण भगवान जगन्नाथ के धार्मिक गीत आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए। उनके भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दिल्ली से पहुंची लखनऊ घराने कथक नृत्यांगना सुश्री दीपान्निता सरकार और जयपुर घराने के कलाकार सौरभ ने लखनऊ और जयपुर घराने के कथक की बेजोड़ संगम की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में हारमोनियम बांसुरी, तबले और पखावज के साथ नर्तकों की संगत देखते ही बनती थी। दिल्ली की सुश्री ए.मंदाकिनी स्वैन ने चक्रधर समारोह में राग जोश शैली से साजना मोरा घर आवै गाकर सब का मन मोह लिया। इसके साथ ही उन्होंने श्याम कल्याण की भी प्रस्तुति दी। कोलकाता से पहुंचे प्रसिद्ध सरोद वादक सौगत गांगुली की शानदार प्रस्तुति में पारंपरिकता और आधुनिकता का संपूर्ण संगम दिखा। सरोद की तरल ध्वनि जब तबले की थाप के साथ संगत से संगीत की गहराई, सूक्ष्मता और भावनात्मकता का अद्वितीय मेल देखने को मिला। दिल्ली की पद्मश्री रंजना गौहर ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से कबीर का जीवन यात्रा को जीवांत कर दिया। रहस्यवादी कवि कबीर के जीवन के अलग-अलग पड़ावों, उनकी सीख और अनुभवों को साथी कलाकारों नृत्य मुद्राओं से रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान कबीर के दोहों और भजन पर सुरमयी और लयबद्ध प्रस्तुति भी दी गई।चक्रधर समारोह में लोक गायक श्री विजय शर्मा एवं टीम के छत्तीसगढ़ी गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके द्वारा गाए कोरी-कोरी नारियल चढ़े, महुआ झरे गानों पर दर्शक झूम उठे। भोपाल की शास्त्रीय गायिका सुश्री वाणी राव ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी।
- रायपुर / 39 वां चक्रधर समारोह के चतुर्थ दिवस 10 सितम्बर को ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया बांसुरी वादन से अपनी धुनों का जादू बिखरेंगे। समारोह में दिल्ली के प्रसिद्ध कव्वाल मो.चांद अफजल कादरी कव्वाली पेश करेंगे। इसी तरह श्रीमती अनिता शर्मा, रायगढ़ भजन गायन पर प्रस्तुति देंगी। समारोह इस कड़ी में रायगढ़ की सुश्री नीत्या खत्री द्वारा कथक, रायपुर के श्री तपसीर मोहम्मद एवं साथियों द्वारा अकार्डियन वादन, दिल्ली के श्री शिव प्रसाद राव द्वारा शास्त्रीय गायन, श्रीमती बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार द्वारा कथक (रायगढ़ घराना) एवं रायपुर के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी द्वारा भजन एवं गजल गायन पर प्रस्तुति देंगे।
- -सकुशल बचने पर जताया मुख्यमंत्री और रेस्क्यू टीम का आभाररायपुर / छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बची। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तत्परता से उन्हें त्वरित मदद मिली। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। श्री नाग ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी से फोन पर श्री नाग का हालचाल जाना।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। नदी के तेज बहाव में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की कार बह गई थी। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई पर सुरक्षित बाढ़ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई।





.jpg)
.jpg)

-copy.jpg)


















.jpg)