- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर ।भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के तहत कार्य करने वाले राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति और छत्तीसगढ़ स्टेट बैंकर्स समिति, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संभावित लाभार्थियों और उपलब्ध होने वाले ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देय से आईटीआई-सड्डू, रायपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता, एसएलबीसी-छत्तीसगढ़ के सहायक महाप्रबंधक, श्री मनोज कुमार सिंह ने की । इस कार्यशाला में विभिन्न सरकारी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारीगण, बैंको के शीर्ष अधिकारीगण, लीड बैंक प्रबंधकों सहित लगभग 50 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रशिक्षु और प्रशिक्षकों ने भाग लिया ।इस अवसर पर श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा योजना से मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी । आर.डी.एस.ई. के सहायक निदेशक, श्री शम्मी झा ने आवेदन संबंधी आवश्यक सूचनाओं पर चर्चा की । डीआईसी के संयुक्त निदेशक श्री शिव कुमार राठौर तथा भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, रायपुर के मुख्य प्रबंधक, श्री निकेत कुमार द्वारा लाभार्थियों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रशिक्षुओं के योजना संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए गए । इसके अलावा एनएसडीसी के राज्य समन्वयक, श्री मोहम्मद यूसुफ ने प्रशिक्षण संस्थानों के सामने आनेवाली समस्याओं के बारे में बताया ।कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक लघु फिल्म दिखाई गयी । इसके बाद लाभार्थिओं के सामने आने वाली समस्याओं को जानने के लिए एक खुले मंच का आयोजन भी किया गया । इस आयोजन को सफल बनाने में आई.टी.आई. सड्डू के प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार उपाध्याय और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा ।
- रायपुर ।केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में 'नए भारत का नया कानून' पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक '2023 के नए आपराधिक कानून' का छत्तीसगढ़ की छह प्रमुख स्थानीय भाषाओं—हल्बी, गोंडी, भतरी, कुडुख, छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रूपांतरित संस्करण है। विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
- -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में 8 महीने में 147 माओवादी मारे गए, 631 ने किया आत्मसमर्पणरायपुर / केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों की आज नवा रायपुर के होटल मेफेयर में आयेजित कार्यक्रम में तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 8 महीने में जिस तरह वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में नियद नेल्लानार योजना को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इस योजना के तहत 17 विभागों की 53 जनकल्याणकारी तथा 28 सामुदायिक योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले आठ महीने में ही 147 वामपंथी उग्रवादियों को मार गिराया है। इस दौरान 631 वामपंथी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे हैं। इसका श्रेय साय सरकार द्वारा संचालित नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन को दिया जा रहा है। राज्य में पिछली सरकार के कार्यकाल में जहां सिर्फ 219 वामपंथी मारे गए, वहीं श्री विष्णु देव साय सरकार के आठ महीने में ही वामपंथी उग्रवादियों के लगातार एनकाउंटर तथा आत्मसमर्पण को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवादियों के मोर्चे पर कानून व्यवस्था के साथ ही गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में जिस तरह कार्य हुए हैं, उसे लेकर मुख्यमंत्री श्री साय की प्रशंसा की। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले आठ माह में श्री साय सरकार ने वामपंथी इलाकों में 33 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। जल्द ही 16 और कैम्प स्थापित किए जाएंगे। इन सुरक्षा कैम्पों के माध्यम से पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच दूरी कम हुई है, इससे जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद की सप्लाई चेन और इसके वित्तपोषण पर समग्रता से प्रहार करने पर ज़ोर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार वामपंथी उग्रवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर इस अभियान को विस्तृत (comprehensive) तरीके से आगे बढ़ाना है। श्री शाह ने कहा कि हमें वामपंथी उग्रवाद की विचारधारा का समर्थन करने वालों से लड़ने के साथ ही अपनी बात विनम्रता और द़ढ़ता के साथ समाज के सभी वर्गों को भी बतानी होगी। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के पीड़ित लोगों के भी मानवाधिकार हैं।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने का जो लक्ष्य हमारे सामने रखा है उसे प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर इस अभियान को तीव्र गति से आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद एक राष्ट्रीय, मानवीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्या है और हमें ये प्रयास करने चाहिए कि हम मार्च, 2026 में देश को इससे पूरी तरह से मुक्त घोषित कर सकें।श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विकास के कामों की निगरानी करें जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन हो और इनका लाभ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित अभावग्रस्त क्षेत्रों की जनता को हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को वामपंथी उग्रवाद के कारण निरक्षर रह गए लोगों की पढ़ाई के लिए नीति बनाने के साथ ही उनके रोजगार और प्रशिक्षण के लिए आईटीआई खोले गए हैं एवं कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।
- -मां चंडी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की-फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय का किया निरीक्षणरायपुर / महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज एक दिवसीय बागबाहरा प्रवास पर रहीं। वहां उन्होंने मां चंडी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की | बागबाहरा प्रवास के दौरान श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा का भी निरीक्षण किया | यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना | बच्चों ने इस मौके पर विभिन्न प्रकार की कला का प्रदर्शन किया, जिसमें गाने, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे | एक छोटे से दिव्यांग बच्चे ने कंप्यूटर चला कर श्रीमती राजवाड़े को प्रभावित किया |जिसे देखकर उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ दिव्यांग बच्चे भी अपनी क्षमता और हुनर को प्रकट कर सकते हैं |उन्होंने दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की |मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बागबाहरा निवासियों को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे ने बागबाहरा की जनता के साथ सरकार की संपर्क की एक नई दिशा स्थापित की है और उम्मीद की जाती है कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी |
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाईन पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग द्वारा विकसित वेब बेस्ड पोर्टल खनिज ऑनलाईन को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी अंतर्गत टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग की ओर से यह अवार्ड ज्वाइंट डायरेक्टर एवं खनिज ऑनलाईन के नोडल ऑफिसर श्री अनुराग दीवान ने ग्रहण किया।किसी शासकीय प्रक्रिया को ऑनलाईन करने की यह योजना छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक प्रमुख कदम साबित हुआ है। खनिज ऑनलाईन की सफलता से विभाग अब खनिज ऑनलाईन 2.0 योजना पर प्रयासरत है. जिसमें खानों का जियोफेंसिंग, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम, मोबाईल एप्प आदि के साथ-साथ आरटीओ. रेलवे आदि से इंटीग्रेशन सहित निगरानी एवं नियंत्रण हेतु एक सेन्ट्रल कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की योजना पर कार्य कर रही है। वर्ष 2018-19 में खनिज ऑनलाईन परियोजना को शासकीय प्रक्रिया एवं व्यवस्था का डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से रि-इंजीनियरिंग करने हेतु किये गये पहल एवं क्रियान्वयन में उत्कृष्टता को पहचान एवं बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेस भी दिया गया है।गौरतलब है खनिज ऑनलाईन पोर्टल 21 जून, 2017 से संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल में खनन संक्रिया से संबद्ध स्टेकहोल्डर्स जैसे खान मालिकों, प्रोसेसिंग, परिवहनकर्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं, एण्ड यूज प्लांट ऑनर्स को कार्य में सुगमता की दृष्टि से विभिन्न प्रायोजनों हेतु ऑनलाईन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, सिस्टम जनरेटेड बार कोडेड ई-ट्रांजिट पास, एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। पोर्टल के माध्यम से खनन संक्रिया, प्रसंस्करण, परिवहन, एंड-यूज आदि में संलग्न सभी स्टेकहोल्डर्स सिंगल प्लेटफार्म में कार्य करते हैं।खनन संक्रिया में संलग्न देश की नवरत्न कंपनियां जैसे एनएमडीसी, एसईसीएल आदि के साथ-साथ निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों यथा बालको, हिण्डालको, अल्ट्रोटेक, श्री सीमेंट, ईमामी, जायसवाल निको, गोदावरी पॉवर, जेके लक्ष्मी, नुवोको, अम्बुजा के साथ-साथ छोटे-छोटे डोलोमाईट उत्खनिपट्टाधारकों द्वारा भी खनिज ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक खनन व्यवसाय किया जा रहा है।
- -कलेक्टर ने नाले का निरीक्षण करने के बाद दिए निर्देश-अवैध कब्जा हटाने कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल अमल-चला आधा दर्जन बुलडोजर, सड़क व दीवार धराशायी-कब्ज़ा जमाने प्राकृतिक नाले की दिशा ही बदल दी-नाला के किनारे किनारे बनेगी सड़क, पक्का बनेगा नाला-राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने निगम को दिए निर्देशबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर से होकर गुजरने वाले गोेकने नाला का संपूर्ण रूप से सीमांकन करने को कहा है। नाले की सीमा पर कई जगह अतिक्रमण की शिकायत आई है। सीमांकन के बाद नाले को पक्का बनाया जाएगा और किनारे नया सड़क विकसित जाएगा ताकि लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर नाले के मार्ग का अवलोकन करने का प्रयास किया। बेज़ा कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण कर ऊंची दीवार खड़ी कर दिए जाने के कारण नाले तक नहीं पहुंच पाए। कलेक्टर ने नाले की जमीन पर खड़ी दीवार और निर्मित सड़कों को जमींदोज करने के निर्देश दिए। । कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान तिफरा हाई टेक बस स्टैंड के रेनोवेशन कार्य का भी जायज़ा लिया।उल्लेखनीय है कि घुरू में एमजीएम स्कूल के समीप कुछ लोगों द्वारा नाले पर अवैध कब्जा किया गया है। अतिक्रमण करके उनके द्वारा प्राकृतिक नाले की दिशा ही बदल दी गई है। कलेक्टर ने आज निगम और राजस्व अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्शा, खसरा से नाले की सीमा का मिलान किया। कई लोगों द्वारा अवैध कब्जे की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। सभी अवैध संरचनाओं को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दिए।अवैध निर्माण पर तत्काल चला बुलडोजरकलेक्टर के निर्देश के तत्काल बाद अवैध कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई। 6 जेसीबी मशीनों ने काम शुरू कर दिया। एक डेढ़ घंटे में दीवार ढहा दिए गए। सड़कें भी उखाड़ दिए गए। साथ साथ मलबा का परिवहन भी किया जा रहा है। तहसीलदार अश्विनी कंवर के नेतृत्व में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। नगर निगम का तोड़ू दस्ता और राजस्व और पुलिस बल भी उपस्थित थे।बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का लिया जायज़ाकलेक्टर ने घुरू के बाद तीफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का जायजा लिया ।उन्होंने जहां बसें खड़ी होती हैं, वहां कीचड़ होने की समस्या को दूर करने के लिए सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेन बसेरा निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा । गौरतलब है कि नया बस स्टैंड में 120 क्षमता के दो रेन बसेरा बनाए जा रहे हैं । निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इससे कम आय समूह के यात्रियों को ठहरने की सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने एसीपी वर्क का भी निरीक्षण किया। सेप्टिक टैंक और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की निर्देश दिए। बस स्टैंड आने जाने वाले कुछ यात्रियों से भी मुलाकात कर यात्री सुविधा की जानकारी ली।
- -कलेक्टर के निर्देश पर एक साथ जायज़ा लेने पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार-कई अस्पताल बंद, अनेक डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद-शिक्षक लेट से पहुंचे, समय से पहले कर दी छुट्टी-सीएमएचओ और डीईओ को दोषियों पर कार्रवाई करने दिए सख्त निर्देशबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी अस्पतालों और स्कूलों का हालात जानने एक साथ राजस्व अधिकारियों की टीम से निरीक्षण कराया। एसडीएम और तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार अपने अपने इलाके की ग्रामीण अस्पतालों और स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। कई अस्पताल बंद पाए गए तो कई जगह डॉक्टर व कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। कई अस्पताल व स्कूल समय से पहले ही बंद कर दिए गए । सभी अफसरों ने जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार सीएमएचओ और डीईओ दोषी कर्मचारियों पर कलेक्टर के निर्देश अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं।एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी ने सेंदरी व सेमरताल उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्र बंद पाए गए। परिसर गंदगी से अटा पड़ा है। तहसीलदार अतुल वैष्णव ने लोफंदी उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका हुआ पाया। एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा व तहसीलदार ने पोड़ी और चपोरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। चपोरा में डिलीवरी टेबल की जरूरत बताई गई। एसडीएम बिल्हा बजरंग वर्मा ने पीएचसी कडार का निरीक्षण किया। एक साथ 5 स्टाफ को छुट्टी दे दी गई। उप स्वास्थ्य केंद्र ढेंका बंद पाया गया। मस्तूरी के रिसदा उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। कीचड़ से होकर केंद्र तक पहुंचना पड़ता है।बिल्हा का पौंसरा आरोग्य केंद्र भी बंद पाया गया। पीएचसी पचपेड़ी के निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी नदारद मिले। पीएचसी हरदीकला टोना में एन क्यू ए एस की टीम जांच करने पहुंची है। पीएचसी लखराम में व्यवस्था अच्छी मिली। बिल्हा ब्लॉक की करमा उप स्वास्थ्य केंद्र बंद था। शहर के मंगला और बंधवापारा पीएचसी समय से पूर्व बंद कर दिए गए। अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने केंदा पीएचसी का निरीक्षण किया। दो मेडिकल ऑफिसर,दोनों आर एम ए सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। कभी कभार यह केंद्र खुलता है।गैर हाजिर स्कूल शिक्षकों का कटेगा वेतनसमय से पहले छुट्टी देने वाले शिक्षकों को मिलेगी नोटिसएसडीएम व तहसीलदारों ने अस्पताल के साथ-साथ गांव की स्कूलों का भी औचक जायजा लिया। उनके द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार महमंद स्कूल में खाना बनाने सिलेंडर नहीं है। स्कूल परिसर में जल जमा हो जाता है। कडार में एक शिक्षिका स्कूल आने के आधे घंटे बाद गायब हो गई। उनका एब्सेंट लगाकर वेतन काटने के निर्देश दिए गए। बस्तरहित दिवस होने के बावजूद कई बच्चे बस्ता लेकर स्कूल पहुंचे थे। सिलपहरी में समय पूर्व बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पचपेड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल में सफाई कर्मचारी की शिकायत की गई। प्राथमिक स्कूल मंगला में समय पूर्व 3 बजे छुट्टी कर दी गई। कन्या शाला सरकंडा में मध्यान्ह भोजन कक्ष के पास गुपचुप ठेला की अनुमति दी गई है। हरदीकला टोना में साढ़े 3 बजे शाला में एक भी विद्यार्थी नहीं था।
- -शिविर में बैगाओं को बांटे जाति प्रमाण पत्रबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन गावों का दौरा कर पीएम जनमन योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने आज धूमा, करका, नेवसा सहित अनेकों ग्रामों का धुंआधार दौरा किया। शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा। योजना के तहत इन ग्रामों में पीवीटीजी समूह के बैगा आदिवासियों के लिए पक्का प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने हितग्राहियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। श्री चौहान ने धूमा में आयोजित जनमन शिविर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने शिविर में कार्तिक बैगा को जाति प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और सावधान रहने की जरूरत बताई। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोटा के सीईओ श्री सिन्हा, श्री प्रवीण लठारे सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर धान व चावल जब्त-धीमी गति के कारण शासन ने जताई थी नाराजगीरायपुर । रायपुर जिले में राइस मिलरों द्वारा सीएमआर चावल जमा धीमी गति से की जा रही थी। जिसको लेकर शासन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने खाद्य विभाग को राईस मिलरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए और टीम ने राइस मिलरों में पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए धान व चावल जब्त किया।कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने एफसीआई के अधिकारियों को चावल जमा करने के लिए स्टैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से भी शासन द्वारा शीघ्र रेक उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया है, ताकि सीएमआर चावल शीघ्र जमा किया जा सके। रेलवे ने 26 रेक उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, जिसमें से केवल 8 रेक ही उपलब्ध कराई है। रायपुर जिले में वर्तमान में 2,66,000 मेट्रिक टन चावल जमा किया जाना शेष है।जिले के राईस मिलर्स ने छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिकाओं के उल्लंघन किये जाने और शासन का चावल जमा किये जाने में रूचि नहीं लिए जाने पर अभनपुर विकासखण्ड के राईस मिल फर्म निर्मला राईस प्रा.लि. की जांच कर 3800 क्विंटल धान एवं 7750 क्वि. चावल को जब्त किया। मंदिर हसौद के उमरिया स्थित कमल राईस मिल की जांच कर 3600 क्वि. धान जब्त किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड आरंग स्थित ग्राम जरौदा, कान्हा राईस मिल की जांच में 12570.40 क्वि. धान एवं 350 क्वि. चावल जब्त किया गया। इस कार्रवाई को सहायक खाद्य अधिकारी पवित्रा अहिरवार, भारती हर्ष एवं खाद्य निरीक्षक श्रध्दा चौहान शामिल थे।
- -स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ मोहल्लारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के सेक्टर 7 सड्डू निवासी श्री भूपेंद्र साहू ने मोहल्ले मे स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात मे अधेरा रहने की शिकायत की थी.जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली साथ ही मौक़े का जायजा लिया. और मोहल्ले मे स्ट्रीट लाइट लगवाया.समस्या का निराकरण के लिए समय निर्धारित होने के बाद शिकायतकर्ता श्री भूपेंद्र साहू ने संतुष्टी जताई और आभार व्यक्त किया।
- रायपुर । नंदनवन जंगल सफारी में तितलियों पर वाल्क एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे रायपुर, कुरुद और बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों से 80 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुरुआत में कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री जे.पी. टंडन के स्छात्रों को तितलियों की पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। इसके बाद, शासकीय साइंस कॉलेज रायपुर के जूलाजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. कविता दास ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि अत्यधिक कीटनाशकों के उपयोग के कारण तितलियों की संख्या में तेजी से गिरावट हो रही है, जो पर्यावरण के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने छात्रों को इस दिशा में संवेदनशीलता विकसित करने और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया जिसके उपरांत वॉक की शुरुआत हुई, जिसमें छात्रों को दो समूहों में बाँटा गया और उन्होंने 3 किलोमीटर के ट्रेल पर तितलियों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान की इस दौरान छात्रों ने कॉमन क्रो, एमिग्रेंट, ग्रेट एगफ्लाई, सेलर जैसी तितलियों को देखा।वॉक के अंत में, सभी छात्र ज़ू कैंपस में स्थित बटरफ्लाई गार्डन पहुँचे, जहाँ उन्हें होस्ट प्लांट्स के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि तितलियों के जीवनचक्र में इन पौधों की क्या भूमिका होती है और कौन से पौधे तितलियों के जीवित रहने में अहं भूमिका निभाते है । विसिट के उपरांत छात्रों को इंटरप्रिटेशन हॉल में जंगल सफारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और नंदनवन जंगल सफारी के निदेशक श्री धम्मशील गणवीर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की जंगल सफारी को एक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहाँ छात्र वन्यजीवों पर शोध और अपने ज्ञान को समृद्ध कर सकें साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को जंगल सफारी में युवान वालंटियर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अपील की l अंत में, सभी छात्रों को उनकी भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, और उन्हें चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने तितलियों और अन्य जीवों को नजदीक से देखा
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत बड़ा-बड़ा घेरा बनाकर दुकान संचालको द्वारा अवैध रूप से सड़क के किनारे फल जूस नारियल पानी नाश्ता सेंटर चाय पकौड़े एवं फास्ट फूड बेचने वालों पर अवैध कब्जा निरोधक दस्ता द्वारा हटाया गया। ठेला, टीन का शेड, बांस बल्ली, तिरपाल, लगाकर लगाकर अस्थायी दुकान लगाकर संचालन किया जा रहा था। जिसे जोन 01 नेहरू नगर एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम द्वारा अस्थायी दुकानो को जेसीबी द्वारा हटाने की बड़ी कार्यवाही करते हुए जगह को खाली करवाया। टूटे हुए टूटे हुए मालवों को डंपर से भरकर हटवाया गया जिससे रोड बाधित न हो।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सूचना मिली थी, कि कुछ दुकानदारो द्वारा अवैध रूप से दुकान लगाकर संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आयुक्त ने जोन 01 के अधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अधिकारियो द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि दुकानदारो द्वारा अस्थायी दुकान लगाकर संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण सड़क पर दुकान संचालन से भीड़ इक्कठा हो रही है और आने जाने वालो को असुविधा हो रही है। गौरतलब है कि स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि कुछ रसूखदा जो सामने नहीं आते हैं पर्दे के पीछे व्यापार करवाते हैं। पहले छोटा सा घेरा करके व्यापार करेंगे फिर धीरे-धीरे बढ़ते बढ़ते जाएंगे सड़क के किनारे की पूरी जमीन पर अपना कब्जा बना लेंगे। अच्छा खासा व्यापार चलता है। ट्रैफिक जाम हो जाता है। जिसे देखकर जोन 01 नेहरू नगर की टीम द्वारा मौके पर पहुचकर जे.सी.बी. के माध्यम से सभी दुकानों को एक लाइन से हटाया और जगह को खाली करवाया। निगम की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, फिर भी आदत से मजबूर व्यवसाय शुरू कर देते हैं। नेहरू नगर चैंक से सूर्या माॅल चैंक तक दुकान हटाने की कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, निरंजन असाटी, यात् रामचंद्राकार, शशांक सिंह स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
- रायपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री एंड रिसर्च स्टेशन, संकरा, के बी.एससी. फॉरेस्ट्री तृतीय वर्ष के 33 छात्रों और 3 सहायक प्राध्यापकों ने नंदनवन जंगल सफारी का सफल शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को वन्यजीव स्वास्थ्य प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों, और वन्यजीव अभ्यारण्यों के परिचालन दिशा-निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।सुबह 10:40 बजे आगमन के साथ ही नंदनवन जंगल सफारी की शिक्षा टीम ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सफारी के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। इस दौरे के दौरान छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन कराया गया जिसमे जैव विविधता संरक्षण प्रयास के तहत छात्रों को नंदनवन जंगल सफारी द्वारा किए जा रहे विभिन्न संरक्षण प्रयासों की जानकारी दी गई। इसमें वन्यजीवों के पुनर्वास, प्रजातियों के संरक्षण, और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के प्रयास शामिल थे। वेटरनरी अस्पताल में छात्रों को वन्यजीवों के स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जानकारी देने के लिए वेटरनरी अस्पताल का दौरा कराया गया। यहां उन्हें जानवरों के उपचार, स्वास्थ्य प्रबंधन और पुनर्वास प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। ज़ू और चार रोमांचक सफारी, छात्रों ने ज़ू का दौरा किया, जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, उन्होंने चार रोमांचक सफारी (शाकाहारी, भालू, बाघ और शेर सफारी) का भी अनुभव किया, जहां उन्हें विभिन्न जीवों के प्राकृतिक आवास और व्यवहार के बारे में बताया गया।फिर सफारी के व्याख्या केंद्र में, नंदनवन जंगल सफारी की जू शिक्षा टीम ने छात्रों को सफारी की विशेषताओं और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया। शैक्षिक दौरे का समापन दोपहर 4:30 बजे हुआ। इस दौरान छात्रों और प्राध्यापकों ने नंदनवन जंगल सफारी के संरक्षण प्रयासों की सराहना की और इस दौरे को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
- =राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा आदिवासी महोत्सव में हुए शामिल=स्थल चिन्हांकन के बाद सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के लिए होगी जमीन आवंटनरायपुर /आदिवासी समाज की संस्कृति, रहन- सहन, वेशभूषा, खान-पान सब बिलकुल सहज और सरल है। यह समाज सादगी पसंद और मेहनतकश है जो जल, जंगल और जमीन का रक्षक, प्रकृति की गोद में खेलने वाला तथा उसकी रक्षा करने वाला है। आदिवासी समाज की सहज और सरल संस्कृति अन्य समाज के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस आशय के उद्गार राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के नगर भवन में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी के अवसर पर व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि समाज अब शैक्षणिक, व्यापारिक सहित सभी क्षेत्रों में अन्य समाज के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनें को साकार करने की दिशा में विष्णु देव सरकार द्वारा आदिवासियों के लिये अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आदिवासी समाज की तरक्की से देश के विकास में गति आएगी। बुनियादी सुविधाएं आदिवासी समाज तक पहुँचाया जा रहा है।इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज के लोगों को फलदार पौधे वितरित किए गए। मंत्री श्री वर्मा ने सर्व आदिवासी समाज के द्वारा सामजिक भवन के लिए ग्राम कुकुरदी में जमीन आवंटन की माँग पर पहले जमीन चिन्हाकित करने तथा प्रक्रिया के साथ जमीन आवंटन करने की बात कही।कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष पलारी श्री यशवर्धन मोनू वर्मा, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग प्रांताध्यक्ष श्री सुभाष परते, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र धु्रवंशी ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री ईशान वैष्णव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, श्री बंशी लाल नेताम, भागमणि धु्रव, प्रताप नाथ, राकेश नेताम सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मेलन में पी के राघव को छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष चुना गया ।इस महत्वपूर्ण अवसर पर पी के राघव ने अपने साथियों का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री व्ही रेड्डी महासचिव श्री सगुण शुक्ला, अध्यक्ष श्री गणपति हेगड़े NFRRRBS के महासचिव श्री महेंद्र सिंह और महासचिव श्री शिवकरण ने सेवानिवृत कर्मचारियों को संबोधित किया और पेंशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इनके मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ इकाई का गठन किया गया जिसमें पी के राघव को अध्यक्ष, श्री अरूण मिश्रा को महासचिव, और श्री आर एस ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
-
रायपुर । एजुकेशन हब के नाम से विख्यात विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरदहा में शराब कोचियों का बोलबाला है । ग्रामीणों व पंचायत के लगातार मनाही के बाद भी बाज न आने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव के बाद ग्रामवासियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । मोर्चा के प्रथम चरण में ग्रामसभा का प्रस्ताव ले पंचायत प्रतिनिधियों , शाला विकास समिति , महिला संगठनों सहित प्रबुद्ध ग्रामीणों ने पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह , थाना प्रभारी मुकेश वर्मा को ज्ञापन सौंप अवैध शराब बिक्री पर स्थायी रोक लगाने व लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस व प्रभावी कार्यवाही की मांग की है । ज्ञापन की प्रति क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह व शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा को भी सौंप सहयोग का आग्रह किया गया है ।
विधानसभा से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर रायपुर - बलौदाबाजार मार्ग पर स्थित है तकरीबन 8000 की आबादी वाला ग्राम नरदहा जो एजुकेशन हब के नाम से विख्यात है । शहरी परिवेश से जुड़ जाने के चलते यहां की ग्रामीण व्यवस्था चरमरा गया है और इसी के चलते ग्रामीणों व पंचायत के मनाही के बाद भी असमाजिक तत्व यहां हावी हो चले हैं जिसका खामियाजा ग्राम के सभ्य नागरिकों , महिलाओं व नौनिहालों को अशांति के रूप में भुगतना पड़ रहा है । इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते 20 अगस्त को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में अवैध शराब बिक्री स्थायी रुप से बंद कराने शासन -प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने व असफलता की स्थिति में आंदोलनात्मक रुख अपनाने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है । इसी प्रस्ताव के अनुरूप ग्राम के एक प्रतिनिधि मंडल ने आई जी , एस पी व थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन उनके केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते उनके कार्यालय को सौंपा है । -
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 41 असिस्टेंट इंजीनयिर ट्रेनी (सहायक अभियंता-प्रशिक्षु) के पदों पर सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पॉवर कंपनी के नियमित पद पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) पात्र होंगे। वे अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पारेषण एवं वितरण कंपनी के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता के नियमित पद पर कार्यरत कार्मिकों की सहायक अभियंता - प्रशिक्षु (पारेषण में 08 एवं वितरण में 33) के कुल 41 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा हेतु परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र एवं आवेदन का प्रारूप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड की अधिकारिक विभागीय वेबसाइट ऊर्जानेट (Urjainet) पर उपलब्ध है।परिपत्र की शर्तों के अनुसार आवेदनकर्ता कनिष्ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) को यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई.से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एण्ड इन्स्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में चार वर्षीय बी.ई./बी.टेक./बी.एससी. (इंजीनियरिंग) का योग्यताधारी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 30 अगस्त 2024 की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि को छोड़कर नियमितीकरण के दिनांक से कनिष्ठ अभियंता (पारेषण-वितरण) के पद पर न्यूनतम पॉंच वर्षों की नियमित अर्हकारी सेवा पूर्ण होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के इच्छुक कनिष्ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) परिपत्र की विस्तृत शर्तों का अवलोकन कर निर्धारित दिनांक तक अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। -
रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 866.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1788.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 480.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 881.0 मिमी, बलरामपुर में 1236.3 मिमी, जशपुर में 705.8 मिमी, कोरिया में 895.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 879.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 736.5 मिमी, बलौदाबाजार में 916.2 मिमी, गरियाबंद में 831.7 मिमी, महासमुंद में 663.4 मिमी, धमतरी में 776.0 मिमी, बिलासपुर में 802.2 मिमी, मुंगेली में 896.1 मिमी, रायगढ़ में 813.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 506.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 943.6 मिमी, सक्ती 801.5 मिमी, कोरबा में 1152.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 874.9 मिमी, दुर्ग में 531.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 684.2 मिमी, राजनांदगांव में 856.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 961.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.2 मिमी, बालोद में 895.3 मिमी, बेमेतरा में 478.3 मिमी, बस्तर में 904.8 मिमी, कोण्डागांव में 834.0 मिमी, कांकेर में 1056.9 मिमी, नारायणपुर में 976.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1063.8 मिमी और सुकमा जिले में 1142.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। -
रायपुर / केद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के पवित्र धाम चंपारण पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उनके साथ थे।
चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंचने पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का परम्परागत् ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री द्वारिकेश्वर लाल जी महाराज द्वारा उन्हें महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की गई। वल्लभाचार्य निधि ट्रस्ट की ओर से भी उनका स्वागत किया गया तथा श्री हरीश बाबरिया और मोनल बाबरिया द्वारा उन्हें श्रीनाथ जी का चित्र भेंट किया गया।छत्तीसगढ़ में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के जन्मस्थली चंपारण में देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी जुटते हैं। बनारस-दक्षिण प्रवास के दौरान वल्लभाचार्य जी की माता को प्रसव पीड़ा हुई और चंपारण में चम्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट उन्होंने बालक को जन्म दिया। वल्लभाचार्य जी ने पुष्टि मार्ग का प्रवर्तन किया और देशभर में कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।भारत में हमेशा से उत्तर से दक्षिण भारत की ओर तथा दक्षिण भारत से उत्तर की ओर तीर्थ यात्रा की परंपरा रही है और यह तीर्थ यात्रा महानदी के बहुत से तीर्थ स्थलों के निकट से गुजरती है। चंपारण की कहानी अपने आप में भारत की विशिष्ट सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। उसके साथ ही यह महाप्रभु वल्लभाचार्य एवं भक्ति आंदोलन के आचार्यों की सुंदर परंपरा को भी दर्शाती है जिन्होंने सनातन परंपरा के मूल्यों को संजोया और कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।चौरासी वैष्णवों की वार्ता तथा वल्लभ दिग्विजय जैसे ग्रंथों में महाप्रभु के बचपन और उनकी सुंदर स्मृतियां दर्ज हैं। चंपारण, त्रिवेणी संगम राजिम के निकट है राजिम में भगवान श्री राजीव लोचन विराजित हैं। यह पदम क्षेत्र कहा जाता है। इस पद्म क्षेत्र के चारों ओर पंचकोसी परिक्रमा होती है। इस पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालु हिस्सा लेते हुए चम्पेश्वर महादेव में जल अर्पित करते हैं।इस मौके पर सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री प्रितेश गांधी पदीय, श्री वल्लभाचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री चेतन अधिया, श्री वल्लभाचार्य ट्रस्ट के सदस्य श्री वल्लभ अधिया, गुजराती समाज के पदाधिकारी श्री हरीश कुमार बाबरिया, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, अपैक्स बैंक पूर्व अध्यक्ष श्री अशोेक बजाज और चंपारण के सरपंच श्रीमती राधिका ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। -
रायपुर /केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नवागांव हेलीपेड पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू और श्री रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद श्री चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच श्री भागवत साहू और संभाग आयुक्त श्री महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया। हेलीपेड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (कमरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इकट्ठा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो, सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहें।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ-पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेलारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।एससीईआरटी के संचालक श्री कटारा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय उल्लास मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित गतिविधियों के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लास साक्षरता अभियान के शुभारंभ और मेले का प्रसारण सोशल मीडिया के जरिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर किया जाएगा।श्री कटारा ने बताया कि राज्य में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जनजागरण के लिए 01 सितंबर से 07 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व एससीईआरटी के संचालक श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा के शिक्षार्थियों साक्षरता अभियान में योगदान के लिए उन्हें बोनस अंक भी दिया जाएगा।
- -मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने दिया व्याख्यानरायपुर, / भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री सुयोग्य कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज यहाँ सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह में चुनाव प्रबंधन की चुनोतियां विगत चुनावो के अनुभव विषय पर व्याख्यान व परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने अपना व्याख्यान दिया। 2 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के अधीन समितियों के असिसटेंट रजिस्ट्रार, रायपुर, संस्था के सोसायटी के रुप में पंजीयन किये जाने के उपरांत विधिवत भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा गठित की गयी है। जिसमें श्री सुयोग्य मिश्रा पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता एव श्रीमती इंदिरा मिश्रा तथा श्री अजय सिंह की उपअध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठित की गयी है। यह संस्था भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की नई दिल्ली स्थित मुख्य शाखा के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में यह संस्था एक स्वायत्त सोसायटी के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य संबधित लोक प्रशासन के प्रबंधन प्रशिक्षण एवं सूचनाओं के प्रचार प्रसार की गतिविधियों संपादित करेगी एवं राज्य सरकार को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगी।सुश्री रीना बाबा कंगाले ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि वर्ष 2024 पूरे विश्व में चुनाव के दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक वर्ष होगा क्योंकि विश्व के 80 देशों के 4 बिलियन से ज्यादा लोग चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे एवं अपने राजनैतिक प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। भारत चुनाव के दृष्टिकोण से पूरे विश्व में एक आकर्षण का केंद्र होगा क्योंकि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में विशाल जनसंख्या के द्वारा मतदान के प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। वैसे भी विगत विधान सभा एवं लोकसभा के भारत में हुये चुनाव का शांतिपूर्ण पूरा हो जाना अपने आप में विश्व के देशों लिये एक कौतुहल का विषय हो गया। इसमें छत्तीसगढ़ का भी विशेष योगदान है। क्योंकि इतनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता तथा विशाल क्षेत्र में जो कि यूक्रेन, श्रीलंका, घाना जैसे देशों से भी बड़ा क्षेत्र है वहां लगभग 2 करोड़ मतदाताओं के द्वारा शांतिपूर्ण मतदान पूर्ण कराया जाना वास्तव में प्रशासन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विशेष रुप से बस्तर जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान का संपन्न होना हमारे जवानों एवं चुनाव में भाग लेने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी एव मतदाताओं के समर्पण एवं जागरुकता का ही फल है। बिना उनके सहयोग एवं भाग्य के साथ दिये संभव नहीं है। यद्यपि हमारी टीम के द्वारा इतने बड़े चुनाव कार्य को एक आपदा प्रबंधन का कार्य मानकर काफी समय पूर्व से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी के लिये अनवरत प्रयास से ही यह चमत्कार संभव हो सका है। वर्ष 2018 की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में राष्ट्रीय लक्ष्य से ज्यादा विधान सभा के 76 प्रतिशत एवं लोक सभा में 78 प्रतिशत का लक्ष्य पहुँचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के वावजूद मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह एक अभूतपूर्व सफलता है इसके लिये जवानों एवे मतदाताओं की इच्छा शक्ति की जितनी भी तारीफ की जाये कम है।सर्वप्रथम सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव श्रीमती इंदिरा मिश्रा ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री सुयोग्य मिश्रा ने सुश्री रीना बाबा कंगाले के विभिन्न पदों पर कार्य करने की जानकारी दी एवं उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया कि सुश्री कंगाले के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के विस्तृत अनुभव के साथ उन्हें विगत विधान सभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रबंधन का कार्य सुचारु रुप से संपन्न करने हेतु बेस्ट परफार्मिंग स्टेट के लिये नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।परिचर्चा में श्री अजय सिंह, श्री पी.सी. दलई श्री आर.एस. विश्वकर्मा, श्री ओंकार श्रीवास्तव श्री अनूप श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। श्री अनूप श्रीवास्तव ने संस्था के प्रथम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रीना बाबा कंगाले सभी प्रतिभागी अधिकारी एवं प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के आगे और सफल करने में सभी के सहयोग करते हुये यह कहा कि संस्था को लोक प्रशासन के संबंध में प्रभावी बनाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
-
रायपुर/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत हितग्राहियो के लिए 28 अगस्त को ऋण मेला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे हितग्राही किरायेदार के रूप में निवासरत, बेघर परिवारो को आवास प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। हितग्राहियो द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा करके लाॅटरी में भाग लेकर मकान अपने नाम आबंटित कराया गया है। हितग्राहियो द्वारा आवास आबंटन की शेष 90 प्रतिशत राशि जमा करने पश्चात मकान का अधिपत्य पत्र उन्हे सौंपा जाता है। बहुत से हितग्राही शेष 90 प्रतिशत राशि जमा नही कर पा रहे है। ऐसे हितग्राहियो के लिए ऋण मेला लगाया जा रहा है। जिसके माध्यम से आबंटित आवास का शेष राशि जमा करके मकान प्राप्त कर सकेगें।आवास ऋण मेला नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर मे प्रातः 11ः00 बजे से से 3ः00 बजे तक लगाया जायेगा। बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर आवास लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। हितग्राही उसका लाभ ले सकते है। बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज- आबंटन पत्र की छायाप्रति, पेन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैक पास बुक की छायाप्रति, शपथ पत्र, 6 माह का बैंक स्टेटमेंट, वेतन प्रमाण पत्र, 3 पासपोर्ट साईज फोटो, किरायानामा, जमा की गई राशि के रसीद की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आना है।आवास हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार बैंक से लोन प्राप्त कर आबंटित आवास प्राप्त कर सकते है। प्रमुख बैंक जिनके माध्यम से लोन प्रदान किया जायेगा। आई.आई.एफ.एल. होम लोन सुपेला भिलाई, पिरामल केपिटल एंड हाउसिंग लिमिटेड सुपेला भिलाई, इजी होम फायनेंस रायपुर, स्वतत्रं माईक्रो फायनेंस कार्पोरेशन रायपुर, आवास फायनेंस दुर्ग, आवास फाईनेस पावर हाउस भिलाई आदि बैंक संयुक्त रूप से अपने ब्याज दर के विवरणी के साथ उपस्थित रहेगे। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी आबंटितो से अपील की है कि अपनी सुविधा के अनुसार बैंक से लोन प्राप्त करके शेष राशि जमा कर मोर मकान-मोर आस योजना अंतर्गत आबंटित मकान प्राप्त कर सकते है।










.jpg)







.jpg)






.jpeg)

.jpg)