- Home
- छत्तीसगढ़
- महिलाओं को अब नहीं करनी पड़ती पानी के लिए अपनी बारी का इंतजारग्रामीणों ने राज्य सरकार का माना आभाररायपुर । जल जीवन मिशन योजना के तहत् जिला राजनांदगांव के विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं उसके आश्रित ग्राम मनकी में शुद्ध पेयजल मिलने से अब ग्रामीणों की स्थिति पहले की अपेक्षा सुधरने लगी है। हर घर नल कनेक्शन लग जाने से अब महिलाओं को पहले की तरह नल के सामने लाईनें नहीं लगानी पड़ती है। इससे उनकी समय की बचत होती है। वहीं पर्याप्त शुद्ध पेयजल भी मिल रही है। तोरकट्टा ग्राम पंचायत के ग्रामीण अब खुश है, उनके गांव के हर घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गयी है। शासन की जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर-नल कनेक्शन से ग्राम की महिलाएं प्रसन्न है, अब उन्हें हैंडपंप के सामने लाइन नहीं लगानी पड़ती है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम तोरनकट्टा एवं मनकी में जल जीवन मिशन के तहत डिस्ट्रीब्यूशन 400-400 मीटर की पाइप लाइन बिछाकर दोनों ग्रामों के लगभग 304 परिवारों को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ग्राम तोरनकट्टा की सरपंच श्रीमती सेवती साहू ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में सभी को पानी मिल रहा है, जिससे पूरे गांव में खुशहाली का माहौल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक सतत अभियान चलाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वार्ड नंबर 11 की श्रीमती तीरथ बाई और वार्ड नंबर 8 की श्रीमती प्रमिला साहू ने सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, पानी के लिए लम्बी लाइन लगाना, बोरिंग एवं कुंआ पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन से उन्हें घर पर ही नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है, जिससे उनके समय की बचत भी हो रही है। पेय जल प्रबंधन से जुड़ी सदस्य श्रीमती सीता बाई ने बताया कि हर 3 महीने में जल वाहिनियों द्वारा जल की शुद्धता का परीक्षण एफटीके किट के माध्यम से किया जाता है, ताकि सभी को गुणवत्ता युक्त पेयजल प्राप्त हो सके। स्कूली छात्रा पल्लवी यादव ने कहा कि पहले पानी की समस्या की वजह से स्कूल जाने में देरी होने के साथ ही घर के बाकि कामों में भी देरी होती थी। एक महिला के समय के साथ-साथ उनके पूरे घर वालों के समय का नुकसान होता था, किन्तु योजना के आने के बाद उन सभी के काम समय से पूरे हो रहे है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
- बीमार युवक कोमल यादव का तत्काल ईलाज हेतुमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को किया निर्देशितबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम हुच्चेटोला के प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के घर में पहुॅचकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके कार्यों एवं व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली तथा उनके आय को दुगुना करने के उपायों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने सड़क दूर्घटना में घायल युवक कोमल यादव के घर में पहुॅचकर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को श्री कोमल यादव के समुचित ईलाज कराने के निर्देश भी दिए।
- कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी बस में सवार होकर ग्राम हुच्चेटोला पहुॅचेग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आय दुगुना करने के संबंध में किया गया गहन विचार मंथनबालोद/बालोद जिला प्रशासन द्वारा आज 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के अंतिम छोर पर स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम हुच्चेटोला में वन संरक्षण आजीविका उन्मूखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने आज सुबह संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बस से सफर करते हुए ग्राम हुच्चेटोला पहुॅचकर, ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम हुच्चेटोला एवं आसपास के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के मुखिया एवं जिले के आला अधिकारियों को बस से सवार होकर अपने गांव में आने पर ग्रामीण बहुत ही प्रसन्नचित एवं अभिभूत नजर आ रहे थे। ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के इस संवेदनशील पहल की भूरी-भूरी सराहना की। समारोह में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को आदिवासी पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों से बारी-बारी से चर्चा कर उनके व्यवसाय एवं खेती किसानी आदि के कार्योें के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय को दुगुना करने के संबंध में गहन विचार मंथन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. संजय कन्नौजे के द्वारा गाॅव के चबूतरा में तिरंगा लगाकर जिले में हर-घर तिरंगा लगाने के अभियान का आज विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने वनाधिकार पत्रधारी कृषकों एवं ग्रामीणों से बारी-बारी से चर्चा कर, उनके कुल जमीन, व्यवसाय, वार्षिक आय आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा ग्रामीणों से उनके आय में वृद्धि हेतु उनके रूचि के व्यवसाय तथा कार्यों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बारहमासी खेती करने हेतु सिंचाई सुविधा के लिए बोर खनन एवं मोटर पंप के मांग के अलावा, मुर्गीपालन, मछलीपालन तथा अन्य व्यवसाय को प्रारंभ करने हेतु सहयोग करने की मांग की कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों के रूचि के अनुरूप उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर उनके व्यापार व्यवसाय एवं विभिन्न आजीविका मूलक कार्यों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों एवं जरूरतों को समझने के लिए मैं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर आपके गांव में पहुॅचा हूॅ। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय दुगुना करने का समुचित प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्रामीणों को भी आगे आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कुपोषण दूर करने हेतु बच्चों को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र भेजने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने किसानों को अपने आय को दुगुना करने हेतु धान के अलावा दलहन-तिलहन, साग-सब्जी, मक्का आदि फसल लगाने तथा इस कार्य में समूह की महिलाओं को भी सक्रिय भूमिका निभाने कहा। उन्होंने हुच्चेटोला के ग्रामीणों से एक साल के भीतर पूरे ग्रामवासियों के आय को दुगुना करने के इस महति अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। श्री चन्द्रवाल ने एक-एक करके ग्रामीणों के सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर सुदुर वनांचल के ग्राम हुच्चेटोला में आज कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के आगमन की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप पूरे देश के मजदूरों एवं किसानों के आय को दुगुना करने हेतु शासन द्वारा किए जा रहे उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को अंचल एवं स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप आय दुगुना करने के उपायों के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी बोली में चर्चा कर शासन द्वारा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय को दुगुना करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को अपने आय बढ़ाने के लिए खेती किसानी के अलावा व्यापार, व्यवसाय पर भी ध्यान देने को कहा। इसके अंतर्गत उन्होंने ग्रामीणों को मछलीपालन, मुर्गीपालन, कारपेंटर का कार्य करने तथा महिलाओं को अपने घरेलू कार्य के अलावा सिलाई-बुनाई आदि कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुदारी दल्ली को सामूहिक वन संसाधन अधिकार पत्र समूह प्रदान किया गया। इसके अलावा अतिथियों के द्वारा नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीण कलाकारों के द्वारा वन संरक्षण के संबंध में भी लघु नाटीका एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सरपंच श्री झुमुकलाल परसाई, उप सरपंच श्री ललित देशमुख, ग्राम पटेल श्री टेमन लाल देशमुख, श्री गौतम सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
- प्राथमिक शाला भवन का किया जाएगा शीघ्र मरम्मत, आवागमन हेतु छोटे पुल का किया जाएगा निर्माणबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदुर वनांचल के ग्राम कुदारी दल्ली में पहुॅचकर प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक शाला भवन का शीघ्र मरम्मत कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने गांव के उपयुक्त स्थान पर नए आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण एवं भवन आदि से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम कुदारी दल्ली में ग्रामीणों के समुचित आवागमन हेतु मनरेगा के अंतर्गत छोटा पुल निर्माण करने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया।
-
10 अगस्त को जिले में हुई 4.3 मिलीमीटर औसत वर्षा
रायपुर । भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक रायपुर जिले के धरसींवा तहसील में 1236.5 मिलीमीटर, आरंग तहसील में 1069.8 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 1085.4 मिलीमीटर, अभनपुर में 910.8 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 980.0 मिलीमीटर, तिल्दा में 985.4 मिलीमीटर, खरोरा में 1096.2, रायपुर तहसील में 1250.2 वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक 1076.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 10 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा गोबरनवापारा मे 24.1मिलीमीटर, अभनपुर मे 8.2 आरंग मे 2.5 मिलीमीटर ,दर्ज की है। जिले के बाक़ी तहसीलो मे बारिश के आसार नहीं हैं ।
-
विद्यार्थियों ने एक मिनट में 200 नीम के पौधों का किया रोपण, कलेक्टर ने ग्रामीणों के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम घीना में पहुॅचकर ग्राम घीना के नीम काॅरिडोर में पौधरोपण किया। इसके अंतर्गत आज ग्राम घीना में मात्र एक मिनट में 200 नीम के पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम घीना के ग्रामीणों के द्वारा जनसहयोग से किए जा रहे सघन वृक्षारोपण के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से रोपे गए पौधों के समुचित देखभाल करने की अपील भी की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने ग्राम घीना के ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे सघन वृक्षारोपण के कार्य की सराहना करते हुए इसे अत्यंत पूनीत कार्य बताया। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डौण्डीलोहारा के एस.डी.एम. श्री शिवनाथ बघेल एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घीना के सरपंच और ग्रामीण मौजूद थे। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लगातार सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओ को बैल, सांड, गाय, भैंस को पकड़कर शहरी गौठान में रखा जा रहा है। पशु मालिक जानवरो का दुध निकाल लेते है और जानवरो को खुले में छोड़ देते है। जिससे जानवर सड़को पर आकर बैठ जाते है एवं आपस में लड़ते रहते है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आवारा पशु पकड़ने का दल तीनो सिफ्ट में कार्यवाही कर रहा है। जानवरो को पकड़ने में भी बहुत परेशानी होती है, पकड़ते समय यह देखना पड़ता है जानवर, यात्री एवं पकड़ने वाले को कहीं चोट न लग जाये। यह सबसे बड़ी समस्या है।जानवर पकड़ने वाला कर्मचारी कन्हैया यादव ने बताया जानवर हमे और हमारी गाड़ी को पहचानने लगे है, हमे दूर से देखते ही जानवर भाग जाते है। कभी-कभी हम लोग खुद चोटिल हो जाते है।अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य निरंतर कर रहे है।
-
भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की जागरूकता हेतु साईकल रैली निकाली गई। जन जागरूकता रैली जोन क्रमांक 01, 02 में निकाली गई, जिसमें सैंकड़ो लोग शामिल हुए। रैली की शुरूवात नेहरू नगर जोन कार्यालय से भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, सुशील चैधरी, भारत विकास परिषद के अनिल कुमार डागा, जितेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
पुरे उत्साह एवं जोश-खरोस के साथ हाथों में तिरंगा झण्डा लिये छात्र-छात्राएॅ, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी बड़े ही स्वाभीमान के साथ चले जा रहे थे। भारत माता की जय, बन्दे मातरम की जय, कौन हमारी सबकी माता, भारत माता भारत माता, हर-हर गंगा, घर-घर तिरंगा का जयघोध करते हुए चले रहे थे। रास्ते में आने-जाने वालो से बहुत समर्थन मिल रहा था। आर्ट आॅफ लिविंग संस्था से गुलाब देशमुख, श्रीधर अग्रवाल एवं सदस्यगण गाड़ी से उतर कर झण्डा लेकर खुद को रैली में शामिल होने से नहीं रोक पाये। रैली वहां से निकलकर केपीएस चैंक, नेहरू नगर में भ्रमण करते हुए नेहरू नगर चैंक पर स्थित शहीद पार्क में समापन किया गया। वहां पर एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली में शामिल हुए सभी सदस्यो को तिरंगा शपथ दिलाया। ’’मैं शपथ लेता हूॅ कि मैं तिरंगा फहराउगां अपने स्वतंत्रता सेनानीयों और वीर सपूतो की भावना का सम्मान करूगां और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूगां।’’ रैली में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राओ को काॅपी, पेन एवं रबर पेसिंल निरंकारी द्वारा वितरण किया गया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।रैली में प्रमुख रूप से शामिल हुए जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, अनिल मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, राजेश पालवे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रदीप भुवाल, स्पोर्टस शिक्षक विजय, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परगनिया, हेमंत मांझी, भूतपूर्व कर्मचारी निर्मल शर्मा, प्रेमलाल साहू, शहरी अजीविका मिशन से मिशन मैनेजर अमन पटले एवं अन्य राष्ट्र भक्त सहभागी रहे। - शिविर को मिला लोगों का अच्छा प्रतिसादबिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के साथ ही बोदरी नगर पंचायत में भी जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया गया। नगर पंचायत बोदरी के 15 वार्डो में 08 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। पखवाड़े का समापन वार्ड क्र.15 में आयोजित शिविर से हुआ। इस पखवाड़े के दौरान एसडीएम श्री बजरंग वर्मा एवं संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया। शिविर में जनता ने स्वयं आकर अपनी समस्याओं से मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया। नगर पंचायत की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती भारती साहू के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर अलग-अलग टेबल के माध्यम से सभी विभागों के जनसमस्या का त्वरित निराकरण किया गया। दिनांक 10 जुलाई से 08 अगस्त 2024 तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़े में नगर क्षेत्रांतर्गत सभी विभागों से 927 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें नगर पंचायत बोदरी से संबंधित कुल 661 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया हैं। शेष अन्य विभाग से संबंधित आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर को सफल बनाने में नगर पंचायत बोदरी के सभी विभाग के कर्मचारीगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सहयोग प्रदान किया ।
-
गांव में निकाली गई तिरंगा रैली
बिलासपुर/ बेलगहना तहसील के 4 गावों के 164 ओला पीड़ित किसानों को आज 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित कुछ किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को आरटीजीएस के जरिए राशि बैंक खातों में जमा करा दी गई। गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों का रबी धान की फसल को ओला वृष्टि से नुकसान पहुंचा था। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की थी। कलेक्टर ने टीएल में रखकर इसकी प्रगति की समीक्षा की। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को तेजी से सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभान्वित किसानों में पहांदा के 116, कोनचरा के 33, सूखेना के 11 और जरगा के 4 किसान शामिल हैं। गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर नुकसान के लिए 8500 रुपए की मुआवजा दी जाती है। 33 प्रतिशत अथवा इससे अधिक नुकसान पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कोनचरा गांव में तिरंगा रैली भी निकाली गई। एसडीएम ने तिरंगे की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर बेलगहना तहसीलदार श्री कोसले, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि,ग्रामीण और किसान रैली में शामिल हुए।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 750.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1693.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 370.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 672.0 मिमी, बलरामपुर में 988.8 मिमी, जशपुर में 570.7 मिमी, कोरिया में 708.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 737.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.3 मिमी, बलौदाबाजार में 790.6 मिमी, गरियाबंद में 727.9 मिमी, महासमुंद में 545.2 मिमी, धमतरी में 704.9 मिमी, बिलासपुर में 691.0 मिमी, मुंगेली में 715.0 मिमी, रायगढ़ में 632.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 414.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 713.2 मिमी, सक्ती 607.5 कोरबा में 956.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 689.3 मिमी, दुर्ग में 848.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 592.9 मिमी, राजनांदगांव में 794.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 912.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 557.1 मिमी, बालोद में 835.0 मिमी, बेमेतरा में 733.7 मिमी, बस्तर में 829.8 मिमी, कोण्डागांव में 782.5 मिमी, कांकेर में 1000.2 मिमी, नारायणपुर में 913.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 981.2 मिमी और सुकमा जिले में 1064.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा-युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक मिलेगा प्रशिक्षण-मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन के लिए 484.22 करोड़ रूपए जारीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। इसके लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 484 करोड़ 22 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। मॉडल आइटीआई में उन्नयन के पश्चात युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मॉडल आईटीआई में उन्नयन को राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य के आईटीआई को मॉडल आईटीआई में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 160 आईटीआई के लिए 484.22 करोड़ रूपए का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सिडबी योजना के तहत 20 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति जारी की गई है।राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार के सकरी शासकीय आई टी आई के विभिन्न ट्रेड का उन्नयन और अधोसंरचना के कार्य किये जाएंगे। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीन टूल्स और उपकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपए जारी किया गया है। इसमें कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपए, फीटर के लिए 46 लाख, मेकेनिक डीजल के लिए 44 लाख रूपए और वेल्डर के लिए 53 लाख रूपए शामिल है। इसी तरह सिविल वर्क में आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख रूपए, गार्ड रूम के लिए 7 लाख 42 हजार रूपए, मोटर गाड़ियों के पार्किंग के लिए 1 करोड़ 25 लाख रूपए, स्टाफ क्वाटर्स निर्माण के लिए 11 करोड़ 78 लाख रूपए तथा प्रवेश द्वार और बाऊण्ड्रीवाल के लिए 34 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
- रायपुर । नई दिल्ली के लाल किला परिसर में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ से 16 स्वंयसेवक चयनित हुए हैं, जिसमे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,रायपुर से एकमात्र स्वंसेवक विक्रम चंद्रवंशी पिता श्री माखन लाल चंद्रवंशी ग्राम- मोहतरा कला जिला - कबीरधाम का चयन हुआ है।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम मे शामिल होने हेतू चयन किया है।विक्रम विगत सात वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना के कर्मठ स्वयं सेवक है। विक्रम को एन. एस. एस. मे जुलाई 2024 मे सी- प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। इनका कोविड काल मे जागरूकता अभियान, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्रामीण स्वच्छता, रक्तदान के क्षेत्र मे अग्रणी कार्य करने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,रायपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पी. के. सांगोड़े द्वारा दिल्ली मे स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता के लिए चयन किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल इसके लिए बधाई और शुभकामनाए दी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जी. के. दास, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय भारिया तथा कृषि विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों में भी इनके चयन के लिए खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।साथ ही साथ विक्रम के माता पिता तथा क्षेत्र के लोगो के बीच हर्ष का माहौल है कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना सौभाग्य की बात है और हमारे बीच का युवा छात्र इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है जिससे हमे भी अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है।इस तरह से क्षेत्र के लोगो ने भी विक्रम को बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए है।
- -हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री श्री देवांगन ने दिलाई आम नागरिकों को शपथ-हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजनरायपुर / हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोरबा जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज पहले दिन मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट कोरबा परिसर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आम नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस के जवानों ने बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन मेंदेश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एव उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट harghartiranga.com के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।
-
रायपुर, / समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को कोरबा जिले के 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल से उनकी निर्भरता किसी और पर नहीं रहेगी तथा आने जाने में समय की बचत भी होगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी तथा उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
- -शोक संतप्त परिवारजनों को बंधाया ढांढसरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बेमेतरा नयापारा में श्री तुषार साहू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तुषार साहू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि हम सब दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं, इस कठिन समय में हम सब को धैर्य बनाए रखना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तुषार साहू एक होनहार युवा थे। समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से उनकी भागीदारी रहती थी। किसी भी कार्य को वह हमेशा समर्पण और सेवा भाव से करते थे। उनकी कमी हम सब को खलेगी। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, गणमान्य नागरिकों और श्री तुषार साहू के करीबी सहयोगियों ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि श्री तुषार साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के भांजे थे। विगत 4 अगस्त को उनकी कवर्धा ज़िले के बोडला स्थित रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
- -उपमुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर और उनके योगदान की सराहना की-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम तरेगांव जंगल और रेंगाखार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर / उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा शुक्रवार को कबीरधाम जिले के आदिवासी एवं बैगा बहुल बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तरेगाव जंगल के एकलव्य आर्दश आवसीय विद्यालय परिसर और ग्राम रेंगाखर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, वीर शहीद गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह और धरती आबा बिरसा मुंडा के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ग्राम तरेगांव जंगल में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा का आदिवासी परंपरा की विशेष पहचान फेटा (पगड़ी), कलगी, छिट और तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने आदिवासी अधिकारों और उनके विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आदिवासी संस्कृति की रक्षा और संवर्धन के लिए जोर दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हम सब इस समाज के लोग विश्व आदिवासी दिवस पर एक साथ उपस्थित हुए है यह हमारे आदिवासी समाज के एकता का प्रतीक है। इसी तरह हम 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती पर एक साथ मिलकर स्मरण करेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र में समाज के प्रमुखों की प्रशंसा करते हुए बताया कि अपने समाज को एक जुट रख कर अपने समाज, अपनी परंपरा को बचाएं रखने का प्रयास करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में संचालित सभी आश्रम छात्रावास में जनभागीदारी समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में आश्रम छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों के पालक, जनप्रतिनिधि और बच्चों के माताएं शामिल होंगे। समिति के लिए सदस्यों का चयन प्रारंभ हो गया है। जनभागीदारी समिति आश्रम छात्रावास के व्यवस्थाओं देख रेख करेंगे। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए समाज को एक होकर कार्य करना है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि विशेष पिछड़ी बैगा जन जातियों के युवक और युवतियों के लिए एएनएम, बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैगा समाज के प्रमुख व्यक्ति अपने आसपास युवक और युवतियों को प्रेरित करें और बताए की जो युवक, युवतिया एएनएम, बीएससी नर्सिंग का कोर्स करना चाहते है उसकी पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान ग्राम वासियों ने उप मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों, शिकायत के संबंध में आवेदन किया। उप मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्री संतोष पटेल, श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री बरसती वर्मा, श्री राम किनकर वर्मा, श्री बलदाऊ चंद्रवंशी, श्री झुम्मन चंद्रवंशी, श्री नरेश चंद्रवंशी, श्री संतराम, श्री सुंदर लाल बैगा, एसडीएम बोड़ला श्रीमती गीता रायस्त सहित जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री लालमनी सोनवानी ने किया।
- -पारम्परिक वेशभूषा में पहुंचे मूल निवासीरायपुर / बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टोरेट परिसर में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक सोनी तथा आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने बड़ा देव की पूजा- अर्चना किया तथा शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग पारम्परिक परिधान एवं वेश- भूषा के साथ शामिल हुए। इस दौरान मल्लखम्भ प्रशिक्षण के 20 प्रतिभागियों को ड्रेस किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही निःशुल्क पौधा वितरण भी किया गया।कलेक्टर श्री सोनी ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि ऐसे अवसर एक दूसरे के साथ जुडने व जानने समझने के लिए होता है। एक दूसरे से जुड़ेंगे तो समाज के बारे में जानकारी मिलेगी, समस्या या सुझाव मिलेंगे जिससे समाज की बेहतरी के लिए रास्ते निकलेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या या बात रखने में संकोच न हो। अपनी बोली भाषा में भी बिना झिझक के समस्या या सुझाव के बारे में बता सकते हैं। समाज के विकास के लिए नवाचार पहल होनी चाहिए जिससे प्रशासन के सहयोग से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में मल्लखम्ब खेल प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से हुनर तराशने का प्रयास किया जा रहा है।सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र ध्रुवंशी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस सभी मूल निवासियों के लिए गौरव का दिन है। आदिवासियों को प्रकृति के सान्निध्य में जीवन यापन करने का सौभाग्य मिला है। हमें सांवैधानिक अधिकार भी दिए गए हैं। इन अधिकारों के तहत हमें अपने समाज को आगे ले जाना है।
-
दुर्ग/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2024 को आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित जिले के सभी शासकीय छात्रावासों, प्रयास आवासीय विद्यालय तथा विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र में आदिवासी महापुरुषों से संबंधित शैक्षणिक एवं सामाजिक, समाज सेवा, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, गीत संगीत, आदिवासी नृत्य, भाषण, चित्रकला आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से आदिवासी समाज की संस्कृति/सभ्यता को कैसे एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी में हस्तांरित किए जाये, ऐसे संदेश देने वाले कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग श्री अरविंद कुमार एक्का, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री हेमंत कुमार सिन्हा तथा समाज के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शासन के मंशा अनुरूप हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत 09 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली गई। - भिलाई/ नगर निगम भिलाई के सभागार में हर घर तिरंगा झंडा अभियान की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत तिरंगा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे तिरंगे झंडे में जो तीनों रंग है के बारे में बताया गया। केसरिया बलिदान का प्रतीक, सफेद शांति अहिंसा विश्व बंधुत्व, हरा, हरी भरी हो धरती, प्रकृति की हरी हरियाली का प्रतीक है।संगोष्ठी के दौरान आज 9 अगस्त ऐतिहासिक काकोरी कांड को भी याद किया। गुलामी के समय कैसे हमारे क्रांतिकारियों द्वारा पहली बार अंग्रेजों का खजाना काकोरी रेलवे स्टेशन पर लूट थे। उद्देश्य था जो पैसा मिलेगा उससे आजादी के आंदोलन में लगाएंगे। जिसमें राष्ट्रभक्त राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह, को फांसी की सजा हुई थी। कुछ को उम्र कैद, कुछ को काले पानी की सजा हुई थी ।उसे भी याद किया गया। हर घर तिरंगा झंडा अभियान की शुरुआत तिरंगा शपथ से लेकर की गई। उसके बाद प्रतीकात्मक रैली निकल गई ।नगर निगम भिलाई से निकलकर आकाशगंगा होते हुए, घड़ी चौक पर समापन हुआ। वहां पर राष्ट्रगीत गया गया। सभी लोगों ने संकल्प लिया, हम अपने घर घर में तिरंगा झंडा फहराएंगे, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। राष्ट्र की भावना जागृत करने के लिए, यह एक बहुत ही गौरव का प्रतीक है। वैशाली नगर विधायक रीकेस सेन, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सब लोग अपने घर सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक तिरंगा झंडा लगाना है ।इसका सम्मान करना है । भिलाई में प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाना है। कोई घर ना छूटे राष्ट्रभक्ति से ।
-
दुर्ग/ जिला चिकित्सालय दुर्ग में पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में बच्चों व माताओ के स्वास्थ्य के बेहतर बनाने तथा स्तनपान की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार हर साल विश्व स्तनपान दिवस (वर्ल्ड एलाएंस फॉर ब्रेस्ट फीडिंग) के द्वारा चुनी गई नयी थीम के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में हमारे जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, डॉ. हेमंत साहू ने स्तनपान की आवश्यकता की जानकारी दी, नोडल अधिकारी डॉ. सीमा जैन के द्वारा स्तनपान के बारे मे बच्चों को स्वास्थ्य व पोषण के महत्व के बारे में बताया गया तथा एनआरसी के फीडिंग डेमोन्स्ट्रेटर श्रीमति सपना शर्मा द्वारा पोषण पुर्नवास में भर्ती सभी माताओं में स्तनपान की अवश्यकता, जरूरत व पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डां हेमंत साहू, नोडल अधिकारी डाँ सीमा जैन, डा. ओ.पी.वर्मा अस्पताल सलाहकार, फिडिंग डेमोन्ट्रेटर (एनआरसी) श्रीमती सपना शर्मा समस्त स्टाफ नर्स अंजू वर्मा, सविता मानिकपुरी, राजलक्ष्मी, प्रिति विश्वकर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा एनआरसी कूक अश्वनी बांधे, अटेंडेंट देवकी यादव व समस्त एनआरसी में भर्ती माताएं एवं बच्चे शामिल थे। -
दुर्ग/ कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायलों को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा पोस्ट कोड़िया तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी श्री शौर्य सिंह कश्यप एवं खुमान सिंह कश्यप की विगत 07 फरवरी 2023 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ वाहन दुर्घटना के चलते गंभीर उपहति हो गई थी।
उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल श्री शौर्य सिंह कश्यप एवं खुमान सिंह कश्यप को प्रतिकर राशि स्कीम 2022 के तहत सोलेशियम प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
वृहद् ऑयल पॉम पौधरोपण अभियान के तहत
दुर्ग/ जिले के धमधा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चेटूवा में विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में ऑयल पॉम पौधरोेेपण किया गया। वृहद् ऑयल पॉम पौधरोपण कार्यक्रम अंतर्गत 3 एफ ऑयल पॉम कंपनी और उद्यानिकी विभाग के तत्वाधान में कृषक श्री जगदीश सोलंकी रकबा 5.00 हेक्टेयर के प्रक्षेत्र में पॉम ऑयल पौधे का रोपण किया गया। विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने स्वयं भी ऑयल पॉम पौधरोपण किया।
ग्राम पंचायत चेटुवा में किसानों की उपस्थिति में उद्यान विभाग एवं 3-एफ ऑयल पॉम कंपनी के समन्वय से ऑयल पॉम की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों में जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम रखा गया। उपसंचालक उद्यान श्रीमती पूजा कश्यप साहू और 3 एफ ऑयल पॉम छ.ग. प्रमुख श्री मनोज कुमार शर्मा द्वारा केन्द्र पोषित ऑयल पॉम योजना (एनएमईओ-ओपी) की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ऑयल पॉम की खेती कर रहे कृषक श्री योगेश साहू ग्राम टेमरी द्वारा ऑयल पॉम खेती से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले को 300.00 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अहिवारा अध्यक्ष श्री नटवर लाल ताम्रकार, जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, जनपद सदस्य श्रीमती हेमा साहू व श्री अशोक पटेल, पूर्व सरपंच ढौर श्री खेमू साहू, सरपंच ग्राम पंचायत चेटूवा श्री आत्मा राम गजपाल, साथ ही उद्यानिकी विभाग धमधा के अधिकारीगण और 3 एफ ऑयल पॉम के कर्मचारी उपस्थित थे। -
दुर्ग/ जिले में 01 जून से 09 अगस्त तक 483.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 814.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 332.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 402.0 मिमी, तहसील बोरी में 396.6 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 427.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 527.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 09 अगस्त को तहसील पाटन में 3.0 मिमी, तहसील बोरी में 6.3 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 1.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 2.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। -
*- अऋणी कृषकों के लिए 16 अगस्त की तिथि यथावत*
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के ऋणी किसान अब 25 अगस्त तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा कर सकेंगे। भारत सरकार ने ऋणी किसानों के लिए बीमा कराए जाने की निर्धारित तिथि 16 अगस्त को बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया है। अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने खरीफ फसल बीमा कराए जाने की तिथि को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। अब नए आदेश के तहत ऋणी कृषकों के लिए समयावधि 25 अगस्त तक कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।
राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान, जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं, इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।











.jpg)
.jpg)













.jpg)
.jpg)