- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने दिया गंभीरता से विचार कर कार्यवाही का आश्वासन-श्री साय साहू समाज के हरेली उत्सव-सम्मान समारोह में हुए शामिल-केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री साव भी रहे मौजूदरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक श्री संदीप साहू, पूर्व मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू सहित साहू समाज के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने मरीन ड्राइव का नाम परिवर्तन कर तेलीबांधा ड्राइव करने तथा दोनों ओर भव्य गेट बनाने और चौक का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर करने की माँग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस आयोजन के लिए साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आज हरेली के पावन पर्व पर सुबह से ही पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि की मन्नत माँगी है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब रायपुर शहर की शान है और साहू समाज की माँग पर गंभीरता से विचार किया जाकर इसके नामकरण के लिए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय को साहू समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का तैल्य चित्र और राम चरित मानस की प्रति भेंट की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय को स्मृति चिन्ह के रूप में रुद्राक्ष के वृक्ष के साथ शाल श्री फल भेंट किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहले तिहार है और इसी से आगे प्रदेश में तिहार उत्सवों की लंबी श्रृंखला चलती है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरेली एक समृद्ध परंपरा के तिहार है, किसानों का तिहार है, प्रकृति से जुड़ने का तिहार है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को इस पावन त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी।कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को साहू समाज का मेहमान बताते हुए कहा कि हरेली के पावन अवसर को भक्तिभाव से मनाने की परंपरा हमारे बुजुर्गों ने बनाई है। हरेली खेती किसानी, गौ माता, प्रकृति को सहेजने का उत्सव है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को भी इस त्यौहार का महत्व बताने का आह्वान सामाजिक बंधुओं से किया। श्री तोखन साहू ने साहू समाज से पहली बार किसी व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी ज्ञापित लिया। रायपुर जिला साहू समाज ने श्री तोखन साहू को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में साहू समाज के प्रतिभागियों ने गीत गायन और नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया। साहू समाज ने यहाँ गेड़ी दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में दो जुड़वा बहनों प्रमिला और पार्वती द्वारा दी गई शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने सभी मन मोह लिया।
- -मुख्यमंत्री श्री साय कवर्धा बूढ़ा महादेव में करेंगे दर्शन व अभिषेकरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 अगस्त, सोमवार को भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के बारे में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान करेंगे और लगभग 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे। भोरमदेव में वह हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। उसके उपरांत भोरमदेव बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किये कामना करेंगे।कवर्धा में बूढ़ा महादेव मंदिर में करेंगे अभिषेकभोरमदेव में पुष्प वर्षा के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 8:00 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे। वे 9 बजे तक भोरमदेव मंदिर और कवर्धा के प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भोरमदेव और बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कावड़िये अमरकंटक से नर्मदा जल लाकर शिवजी का अभिषेक करते हैं। यह परंपरा पिछले 25 से 30 वर्षों से जारी है और हर वर्ष कावड़ियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री साय का इस वर्ष शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करना इस परंपरा को और अधिक विशेष बना रहा है।भोरमदेव और बूढ़ा महादेव की महत्ताभोरमदेव मंदिर और कवर्धा का बूढ़ा महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। भोरमदेव मंदिर अपनी प्राचीनता और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसे छत्तीसगढ़ का "खजुराहो" भी कहा जाता है। यहाँ श्रावण मास में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बूढ़ा महादेव मंदिर भी अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हर वर्ष श्रावण मास के दौरान हजारों शिव भक्त अपने कावड़ में नर्मदा जल लाकर अभिषेक करते हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भोरमदेव और कवर्धा दौरे के दौरान सुरक्षा और आयोजन की विशेष तैयारियाँ की गई हैं। पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक इंतजाम करें ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही, शिव भक्तों के लिए भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा कर सकें।छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षणयह आयोजन छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित होगा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा।
- -उप मुख्यमंत्री आंजनेय विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में हुए शामिल-कानूनी विशेषज्ञों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ पर तीन दिनों तक किया मंथनरायपुर. । उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के नरदहा में आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ (Decoding the Challenges of India’s new Criminal Laws) विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर अमल भारत सरकार का क्रांतिकारी निर्णय है। यह लोगों को त्वरित न्याय दिलाने और देश की न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। पुराने कानूनों में सुधार की जरूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, पर इन्हें बदलने देश के किसी भी सरकार ने हिम्मत और हौसला नहीं दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए 1 जुलाई 2024 से नए कानूनों को देश में लागू कराया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विगत 2 अगस्त से प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आए कानूनी विशेषज्ञों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ पर तीन दिनों तक मंथन किया। श्री साव ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ जैसे सामयिक और प्रासंगिक विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय की जरूरत, नागरिकों को जल्दी न्याय दिलाने, जांच और न्याय की प्रकिया में वैज्ञानिक तकनीकों, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के प्रावधानों को शामिल करने तीन नए कानूनों को प्रभावशील किया गया है। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर देश की आजादी से काफी पहले बने पुराने और अप्रासंगिक औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव किया गया है। अंग्रेजों ने भारतीयों पर शासन करने और दंड देने के लिए पुराने कानून बनाए थे, जबकि नए कानूनों का उद्देश्य नागरिकों को न्याय दिलाना है।श्री साव ने कहा कि नए कानूनों से आपराधिक मामलों की जांच और सुनवाई में तेजी आएगी। आधुनिक प्रावधानों के साथ साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुतीकरण में सुधार होगा। यह नया अधिनियम डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। तीनों नए कानूनों को नागरिकों की वर्तमान जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया गया है, जिससे न्याय प्रणाली जनता के लिए अधिक प्रासंगिक और उपयोगी होगी। ये कानून आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार लाने के साथ ही समाज में न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्री साव ने आज विश्वविद्यालय परिसर में आंवला का पौधा भी लगाया।आंजनेय विश्वविद्यालय के चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ प्रचलित कानूनों में बदलाव जरूरी है। भारत सरकार ने भी जनहित और न्यायिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने इनमें परिवर्तन किया है। एक विश्वविद्यालय होने के नाते लोगों को जागरूक करना और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों से अवगत कराना हमारा दायित्व है। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता (Aids) उपलब्ध कराकर हम आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री सुमीत श्रीवास्तव, महानिदेशक डॉ. बी.सी. जैन, नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राहुल चौधरी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। वाइस-चांसलर श्री टी. रामाराव और श्री तुषार चोपड़ा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की सचिव डॉ. रूपाली चौधरी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और शोधार्थी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर / हरेली त्यौहार के अवसर पर खाघ मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास के ग्राम पंचायत गोढ़ीकला में प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण हितग्राहियों के उन्मुखीकरण कार्यकम में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और आग्रह किया कि अभियान का हिस्सा बनकर अपने घर आंगन, खेत में अपनी मां के नाम पर पौधा जरूर लगाएं। खाद्य मंत्री ने कहा कि राशनकार्ड का नवीनीकरण आगामी 15 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। छुटे हुए सभी हितग्राहियों को अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का आग्रह किया। ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकान के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर सरपंच जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मेरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पुआग़र, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री मोतीलाल साहू और श्री संदीप साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन साहू समाज द्वारा किया गया।
- -शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचाररायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जन्म से बीमारी से जूझ रहे जशपुर जिला के 66 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान चिरायु टीम ने लौटाई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के हर नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सभी के उत्तम स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।जिला चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार रात्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चिरायु योजना के तहत पैर की विकृति से जूझ रहे 1, होंठ और तालू की विकृति से जूझ रहे 14, मोतिया बिंद के 3, ह्रदय रोग के 18 के साथ अन्य बीमारियो से जूझ रहे 25 पीड़ितों को निशुल्क आपरेशन करा उन्हें बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है।उल्लेखनीय है जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर सहित पूरे प्रदेश से लोग अपनी समस्या और मांग लेकर पहुंचते हैँ। बगिया प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनदर्शन में शामिल हो कर लोगांे कि समस्या सुनते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवा के साथ अन्य सरकारी सेवा और योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही परेशानियों का समाधान मिलता है। कैम्प कार्यालय ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए 07764-250061, 07764-250062 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से भी सीएम कैंप जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराता है।
- -सकरी में पीडीएस भवन व मानस भवन की मिली स्वीकृतिरायपुर / राजस्व एवं अपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हरेली पर्व, पीएम आवास लाभार्थियों के गृह प्रवेश एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर अतिथियों के द्वारा क़ृषि औजारों की पारम्परिक रीति से पूजा- अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की। मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास पूर्ण होने पर 10 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर के मेड़ पर पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सकरी में नवीन पीडीएएस भवन की स्वीकृति एवं मानस भवन के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार है। हरेली जो किसानों सहित सभी के लिए हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का सन्देश लाती है। किसान खेती-किसानी के कार्य से निवृत्त होकर अच्छी फसल की कामना के साथ क़ृषि औजारों और प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे इसी बात को ध्यान रखते हुए मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन के ध्येय वाक्य को हमारी सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसे तीसरे स्थान पर लाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों के पक्के मकान के सपने पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बहुत कम समय में किये गए वायदों को पूरी की है।महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीना एक हजार दिया जा रहा है। स्व रोजगार उपलब्ध कराकर मातृशक्ति को सुदृढ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह के माध्यम से रेडी टू -ईट संचालन का काम दिया जाएगा। इसी प्रकार भूमिहीन क़ृषि मजदूरों को योजना के तहत 10 हजार रूपए सालाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सकरी ग्राम के 18 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बताया कि जिले में अब तक 86 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आजीविका के साधन के रूप में अमृत सरोवर विकसित किये जा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार अमृत सरोवरों का शत- प्रतिशत निर्माण समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-
रायपुर /शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2024 में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फसलों की बीमा कराने की तिथि को बढ़ाते हुए 16 अगस्त 2024 कर दिया गया है। भारत सरकार ने सभी अधिसूचित फसलों के लिए ऋणी एवं अऋणी किसानों के नामांकन के लिए कट ऑफ की तिथि को 16 अगस्त कर दिया है। जिले के कृषकों से निर्धारित तिथि तक अपने फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, मूंगफल्ली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी का बीमा करा सकते हैं। किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, कीटव्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत ऋणी एवं अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो सम्मिलित हो सकते हैं, जो किसान अधिसूचित ग्राम व राजस्व निरीक्षक मंडल में अधिसूचित फसल के लिए वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत, नवीनीकृत की गई हो। योजना ऋणी कृषकों के लिए विकल्प चयन आधार पर क्रियान्वित होगी, ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते है, उन्हें स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र बीमा आवेदन के अंतिम तिथि के 7 दिवस पूर्व तक संबंधित वित्तीय संस्था में जमा करना होगा। विकल्प चयन नहीं करने पर अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जाएगा। इनके अलावा ऐच्छिक आधार पर अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी गैर ऋणी किसान जो योजना में सम्मिलित होने के इच्छुक हो, वह बुआई प्रमाण पत्र क्षेत्रीय पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित कराकर एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2024-2025 तक जिले के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी का चयन निविदा के आधार पर हुआ हैं। किसानों द्वारा प्रदाय किए जाने वाली प्रीमियम दर, खरीफ वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल बीमित राशि का 2 प्रतिशत मुख्य फसल धान सिंचित 1200 रूपए, धान असिंचित 900 रूपए एवं अन्य फसल मक्का 900 रूपए, मूंगफल्ली 840 रूपए, मूंग एवं उड़द 540 रूपए, सोयाबीन 960 रूपए, अरहर 760 रूपए, कोदो 320 रूपए, कुटकी 340 रूपए एवं रागी 300 रूपए किसानों द्वारा प्रीमियम राशि देय है। एक ही अधिसूचित क्षेत्र एवं अधिसूचित फसल के लिए अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से कृषि ऋण स्वीकृत होने की स्थिति में किसानों को एक ही स्थान से बीमा कराया जाना है। इसकी सूचना किसानों को संबंधित बैंक को देनी होगी। ऋणी एवं अऋणी किसानों द्वारा समान रकबा, खसरा का दोहरा बीमा कराने की स्थिति में जो रकबा पहले प्रविष्टि की गई हो को स्वीकार किया जाएगा तथा अन्य सभी बीमा को कंपनी द्वारा निरस्त किया कर प्रीमियम की राशि योजना प्रावधानानुसार अंतरित (राजसात) किया जाएगा। इसके संबंध में देशव्यापी हेल्पलाईन नंबर 14447 एवं 18004190344 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कृषक निर्धारित अंतिम तिथि अपने फसलों का बीमा कराकर पावती अवश्य कर ले। बीमा हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है एवं ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, बुवाई प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए अपने समिति, संबंधित बैंक, बीमा प्रदायक कंपनी भारतीय कृषि बीमा कंपनी, लोक सेवा केन्द्र, एआईडीई मोबाईल एप से भी अपने फसलों का बीमा करा सकते हैं। - -535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी हुआ पदस्थापना आदेशरायपुर ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा चिकित्सा स्नातक एमबीबीएस पाठ्यक्रम 2018 बैच के चिकित्सा स्नातकों को निष्पादित अनुबंध अनुसार दो वर्ष की संविदा सेवा का अवसर दिया गया है। इन चिकित्सा अधिकारियों में बालोद जिले में 22, बेमेतरा में 10, धमतरी में 6, दुर्ग में 55, गरियाबंद में 6, कबीरधाम में 20, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 8, महासमुंद में 34 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गयी है।इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 3, रायपुर में 42, राजनांदगांव में 22, बलौदाबाजार-भाटापारा में 3, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15, बिलासपुर में 22, जांजगीर-चांपा में 12, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में 4, कोरबा में 32, मुंगेली में 3, रायगढ़ में 42, सक्ती में 1 स्नातक चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गयी है।इसी प्रकार बस्तर में 17, बीजापुर में 5, दंतेवाड़ा में 13, कांकेर में 19, कोण्डागांव में 7, नारायणपुर में 1, सुकमा में 11, बलरामपुर में 19, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 16, जशपुर में 21, कोरिया में 6, सूरजपुर में 6 तथा सरगुजा जिले में 32 स्नातक चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गयी है ।
- -प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं-कलाकारों के साथ किया डंडा नृत्य, गेड़ी का भी लिया आनंदरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। उन्होंने इस दौरान गेड़ी का भी आनंद लिया। श्री साव ने हरेली पर्व पर प्रदेश को हरा-भरा बनाने और धरती मां के श्रृंगार के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान और स्मृति में पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही धरती की सुंदरता भी बढ़ेगी।
-
रायपुर/मलखंभ के युवाओं ने आज हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रोमांचक प्रदर्शन कर रहे हैं। मलखंभ शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गौरतलब है कि नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है।
हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास में युवा तथा बुजुर्ग समवेत रूप से राऊत नाचा में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों ही पीढ़ियां अपनी परंपरा को बढ़ा रही हैं। राऊत नाचा के लोकगीत हमारे लोक समाज की उत्सव और मनोरंजन के प्रति उसके आकर्षण दिखाते हैं। सरकार इन लोककलाओं को बढ़ावा देकर एवं लोकगीतों को भी सहेजने का काम कर रही है। -
रायपुर के अवयुक्त , अंकिता एवं प्रणव बने राज्य विजेता प्रांशी बनी उपविजेता
रायपुर/ विगत दिनों भिलाई के सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में 1 से 4 अगस्त तक अंडर 7 एवं अंडर 11 राज्य चयन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित थी. में अंडर 11ओपन वर्ग में रायपुर के प्रणव अग्रवाल ने 6 अंको के साथ विजेता का खिताब जीता ।
अंडर 7 वर्ग में रायपुर के अवयुक्त अग्रवाल ने 5 अंक बनाते हुये राज्य विजेता बने एवम बालिका वर्ग में रायपुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता एवम उपविजेता का खिताब रायपुर के नाम किया अंकिता अग्रवाल ने 5.5 अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता तथा प्रांशी अग्रवाल ने 4.5 अंक के साथ उपविजेता बनी।
अभी 6 दिन पूर्व भी मुंगेली में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित स्टेट फीडे रेटेड प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में रायपुर के शुभांकर बामेलिया ने बिना कोई मैच हारे 7.5 अंको के साथ विजेता बने थे तथा बालिका वर्ग में रायपुर की बहुत ही प्रतिभावन खिलाड़ी तनीषा ड्रोलिया ने 6.5 अंक अर्जित करते हुए खिताब अपने नाम किया था।
रायपुर जिले के युवा शतरंज खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में लगातार शानदार उपलब्धि हासिल कर रहे है ।
राजधानी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,सचिव नवीन शुक्ला सदस्यों गौरव दीवान,संदीप दीवान एवम रायपुर के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की -
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात*
नई दिल्ली/नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट की।
- नई दिल्ली/आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया।इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ एवं राज्यपाल श्री रमेन डेका की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
-
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 1 से 3 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लिया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के आकांक्षी जिलों, ब्लॉक, और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर अपनी प्रस्तुति दी।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। राज्यपाल ने विशेष रूप से बीजापुर जिले के माओवादी गतिविधियों से प्रभावित ग्राम मुड़ावेडी का उल्लेख किया, जहां सड़कों का विस्तार किया गया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई। इसके बाद वहां के वंचित बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। -
-सीएसपीडीसीएल के एमडी ने की समीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं ऊर्जा सचिव श्री पी .दयानन्द के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने क्षेत्रीय अधिकारीगण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। श्री भीमसिंह ने आज कार्यपालक निदेशकों,मुख्य अभियंताओं,अधीक्षण अभियंताओं,कार्यपालन अभियन्ताओं से चर्चा कर उनके क्षेत्र में विद्युत प्रदाय की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुये मैदानी अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता रखनी चाहिये । सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश का कड़ाई से पालन करना चाहिए और तात्कालिक समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से करना चाहिये । बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी । श्री भीम सिंह ने निर्देश दिये हैं मरम्मत कार्य में संसाधनों की कमी नहीं रहनी चाहिये ।विगत दो हफ्तों से अवकाश दिवसों पर क्षेत्रीय भंडार खुले रखने का उपाय सफल हुआ है अत: मौसम को देखते हुये इसके लिये आगे भी तैयार रहना चाहिये । फेल ट्रांसफार्मरों को जल्दी से जल्दी बदला जाए। मैदानी स्तर पर संसाधनों की कमी हो तो तत्काल क्षेत्रीय वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाये । इसके बावजूद कोई समस्या हो तो मुख्यालय स्तर पर समाधान किया जायेगा । श्री भीमसिंह ने कहा कि उपभोक्ता सेवा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है , इस विषय पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।श्री भीमसिंह ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर ऊर्जा सचिव स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है अत: सभी अधिकारी -कर्मचारी सतर्कता से कार्य करें । file photo
- बालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विगत कुछ दिनों से प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिले के आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि बालोद जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों एवं नीचले इलाकों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे कठिन समय में जिले के आमजनों से अपील की जाती है कि वे नदी नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं।
- भिलाई,। मानसूनी बारिश एक हफ्ते से लगातार हो रही है। पिछले रात दिन से अधिक पानी गिर रहा है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट थे । जहां से भी शिकायत मिली उसका निवारण तुरंत किया गया। आज प्रमुख रूप से अंजोरा रिंग रोड को क्रॉस कर दुर्ग निगम के कातुलबोर्ड से भिलाई के दीनदयाल कॉलोनी जूनवानी रोड पर घुस रहे पानी को मिट्टी के बाध बनाकर रोका गया। वार्ड क्रमांक 21 हाउसिंग बोर्ड कोहका भगवा चौक के पास जल भराव का जल निकासी किया करवाया गया। वार्ड क्रमांक दो स्मृति नगर में जल भरा हो गया था नाली को खुदवा कर पानी को निकासी करवाया गया। आकाशगंगा अंडर ब्रिज के पास पानी को पंप से बाहर निकलवाया गया। ईदू आईटी नाला के पास पानी भर रहा था उसे साफ कर कर ठीक किया गया। वार्ड क्रमांक 23 खदान पारा नहर को साफ किया गया। बैंक कॉलोनी सड़क नंबर 10 11 के बीच में पानी भर गया था पानी नहीं निकल रहा था उसे नाली बनकर निकल गया। इस प्रकार प्राप्त शिकायतों से त्वरित निराकरण करने से कहीं भी जल भराव नहीं हुआ है।नगर निगम भिलाई द्वारा पूर्व से ही प्रत्येक जोन में दो दो डीजल पंप खरीद कर रखा गया था जैसे ही कहीं पानी भराव के शिकायत मिली पंप लगाकर पानी निकल गया। निगम भिलाई क्षेत्र की स्थिति सब जगह सामान्य है ।कुछ निचली बस्तियों में बस्तियों में आधे घंटे का पानी था कच्ची नाली बनाकर एवं पंप से पानी निकाल कर साफ कर दिया गया । जहां भी नाल एवं नाली मे कचरा जाम हो गया था। साफ कर दिया गया पानी धीरे-धीरे निकल गया।महापौर नीरज पाल ने नगर निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जल भराव संबंधी समस्या होने पर नगर निगम भिलाई के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम 0788 229 4303 मैं कॉल करके सूचित करें संबंधी समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाएगा । जनसंपर्क विभाग,
- -छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का चखा स्वादरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आरंग में पोस्ट मैट्रिक व प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के लोकार्पण समारोह के अवसर पर छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं के साथ भोजन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन पीढ़िया, अनरसा, ठेठरी-खुरमी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम व विधायक श्री खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने भी छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान श्री साय ने छा़त्राओं से उनकी पढ़ाई और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि छात्राओं की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा हर संभव मदद भी की जाएगी।
- - बच्चों के भविष्य की राहें होगी आसानरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम व विधायक श्री खुशवंत साहेब, कमिश्नर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।आरंग के जरौद गांव निवासी श्रीमती राम बाई साहू के पति मन्नु साहू की मृत्यु हो गई थी। वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी मृत्यु के बाद पत्नी श्रीमती राम बाई साहू को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए वितरित किया। वे कहती है कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों के आगे की पढ़ाई में करेगी। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके।शीतला पारा निवासी श्री केशव निषाद ने 10 वीं की पढ़ाई करते है। उनके पिता श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए राशि का वितरण किया। केशव निषाद ने बताया कि यह राशि आगे की पढ़ाई के लिए काफी मददगार होगी। यह राशि मेरे लिए काफी फायदेमंद है।
-
-जब मुख्यमंत्री ने छात्रा से पूछा-पढ़ लिखकर क्या बनोगी, छात्रा ने कहा-पुलिस बनूंगी
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास लोकार्पण के अवसर पर छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकिल का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के पहुंचने पर छात्राओं ने सायकिल की घंटी बजाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम व विधायक श्री खुशवंत साहेब, कमिश्नर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिल पाने वाली आरंग की छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रा विनिता लोधी से पूछा कि बड़े होकर पढ़-लिखकर क्या बनना चाहोगी, छात्रा ने तत्काल कहा कि पुलिस बनकर जनता की सेवा करूंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाएं योगिता गडरिया, गायत्री निषाद, स्निग्धा निषाद, विनेश्वरी प्रजापति, निशा पाटले, इशा साहू देवकी साहू समेत कई छात्राओं को साइकिल दिया। छात्राएं बताती है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन सायकिल मिलने से अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा। बहुत कम समय में ही स्कूल और स्कूल से घर पहुंच जाएंगे। इस योजना का लाभ पाने वाली छात्राएं कहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए काफी अच्छी योजनाएं है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है। - दुर्ग / जिले में 01 जून से 03 अगस्त तक 410.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 683.9 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 294.2 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 368.8 मिमी, तहसील बोरी में 304.7 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 355.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 454.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 03 अगस्त को तहसील दुर्ग में 32.4 मिमी, तहसील धमधा में 29.8 मिमी, तहसील पाटन में 29.1 मिमी, तहसील बोरी में 43.3 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 18.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 27.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
-
-बालोद जिले में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय विभागीय कार्यशाला आयोजित
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें, जिससे आमजनों को उसक लाभ समय पर मिल सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की जिला स्तरीय विभागीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यशाला में विशेष ध्यान देवें एवं प्रशिक्षण का लाभ लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं जिससे आमजन को लाभ मिल सके। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित समस्त एस.डी.एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और प्रस्तुतकर्ता मौजूद थे।राजस्व विभाग की कार्यशाला में राज्य स्तर से आए हुए प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थितजनों को राजस्व विभाग से संबंधित विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने नामंातरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, गिरदावरी, आनावारी रिपोर्ट, आरबीसी6-4, मुआवजा, सिंचित फसल, असिंचित फसल, फसल कटाई प्रयोग, आॅनलाईन दर्ज प्रकरणों का निराकरण, समय के प्रकरणों का समय पर निराकरण, आय व निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों और शंकाओं का भी निराकरण किया। - -शिविर में जनता के समस्याओं का किया जा रहा है निराकरणबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। आज नगरीय निकायों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।उल्लेखनीय है कि आज नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 के निवासियों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुल 24, राशन कार्ड बनाने हेतु कुल 07, पेयजल से संबंधित 06, राजस्व विभाग से संबंधित कुल 08, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 29, विद्युत विभाग से संबंधित कुल 01 आवेदनों के अलावा शिविर में जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन आदि से संबंधित कुल 85 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 के लिए वार्ड क्रमांक 17 शीतला मंदिर के पास मंच में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री साय को आरंग में आयोजित आश्रम छात्रावास लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नवमी कक्षा के छात्र हर्ष गिलहरे ने अपने हाथों से बनाई स्केच पोर्ट्रेट भेंट की। हर्ष की भेंट पाकर मुख्यमंत्री ने उसे शुभाशिर्वाद दिया और उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने हर्ष से कहा कि उसके पास केवल एक पेंसिल से किसी की हू-ब-हू तस्वीर बनाने (स्केच) बनाने का अनूठा हुनर है और खूब अभ्यास कर इसको निखारना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रैक्टिस से परफेक्शन आता है, उसकी बारीकियाँ पता चलती है। लगातार प्रैक्टिस करके वो एक अच्छा स्केचमेकर बनकर देश-दुनिया में अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है। हर्ष गिलहरे रायपुर के डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 का कक्षा नौंवी का छात्र है।








.jpg)













.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)