- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दुर्ग विधायक श्री ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में आये शास्त्री नवयुवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को पारम्परिक खुमरी पहना कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग जिले के मड़ियापार में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोला महोत्सव के 65वें आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शास्त्री नवयुवक मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, शास्त्री नवयुवक मंडल से श्री सुनील साहू, श्री मनीष साहू, श्री सुदामा निषाद और श्री हेमलाल साहू सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
- -अब आम नागरिक 24 घंटे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे-बेहतर और पारदर्शी प्रशासन के मद्देनजर शुरू किया है कॉल सेंटर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंहरायपुर । आम नागरिकों की समस्याओं के अब त्वरित निराकरण होगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।कलेक्टोरेट में बनाए गए कॉल सेंटर में दूरभाष की चार लाईनों में लोगों की शिकायतें और समस्याएं दर्ज की जाएंगी। इसके लिए 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। समस्या दर्ज होेने के साथ ही लोगों के पास आएगा एसएमएस। कॉल सेंटर में दर्ज होने वाली समस्याओं के निराकरण की निगरानी के लिए एक विशेष पोर्टल भी बनाया गया है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में पारदर्शी और बेहतर प्रशासन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को अपने कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटना पड़े। इसी सिलसिले में जिला प्रशासन द्वारा यह कॉल सेंटर शुरू किया गया है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और बेहतर प्रशासन के मद्देनजर कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर शुरू किया गया है। आम नागरिक राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से दे सकते हैं। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।टेलीफोन पर दर्ज होगी समस्याएंजिला प्रशासन द्वारा कॉल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर कॉल कर शिकायत दर्ज की जाएगी। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस कॉल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो कॉल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।ऐसे होगा शिकायतों का निवारण- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक कॉल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।- कॉल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे कॉल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।- केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।- प्रकरण का त्वरित निराकरण किया जाएगा- जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक कॉल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फॉलोअप करेगा।- समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को कॉल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
- -छत्तीसगढ़ की पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की सूची में पाव जाति के साथ शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा-वर्षों से अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की बाट जोह रही जाति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर आभार जताया-छत्तीसगढ़ के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इन जातियों को लक्षणों के आधार पर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की अनुशंसा की हैरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्षों से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बाट जोह रही छत्तीसगढ़ की पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की सूची में पाव जाति के साथ शामिल करने के लिए संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री ने इन जातियों का नृजातीय अध्ययन प्रतिवेदन अनुशंसा सहित भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय को आगे की कार्यवाही के लिए भेजा है।प्रदेश भर से आए पाव, पबिया, पविया, पवीया जाति के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक श्री रामकुमार यादव के नेतृत्व में आज विधानसभा के समिति कक्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनकी इस संवेदनशील पहल के लिए आभार प्रकट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की लंबे समय से अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल होने की मांग थी। राज्य शासन द्वारा अनुशंसा सहित प्रतिवेदन भारत सरकार को भेजा गया है। उम्मीद है इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। उन्होंने बारिश के मौसम में प्रदेश भर से रायपुर आने के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मध्य प्रदेश के समय उन लोगों के अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र बन रहे थे, लेकिन मात्रात्मक त्रुटि के कारण पिछले 22 वर्षों से प्रमाण पत्र बनना बंद हो गया है, इसकी वजह से हमारे बच्चों को अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाले लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। हमारे बच्चे पढ़ाई-लिखाई में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय को अनुशंसा सहित प्रतिवेदन भेजने के लिए धन्यवाद दिया।प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पूरे प्रदेश में इन जातियों की जनसंख्या लगभग 22 हजार है। यूं तो ये लोग पूरे प्रदेश में पाए जाते हैं लेकिन प्रमुख रूप से चंद्रपुर, रायगढ़, लैलूंगा, खरसिया, पेंड्रा, मरवाही और जशपुर में रहते हैं।छत्तीसगढ़ के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पाव, पबिया, पविया, पवीया जाति का नृजातीय अध्ययन करने के बाद प्रतिवेदन तैयार किया है, जिसमें इन जातियों को लक्षणों के आधार पर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की अनुशंसा की गई है।विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। आज उपस्थित जाति के लोग वास्तव में आदिवासी हैं, लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनके हित में मुख्यमंत्री जी ने अच्छी पहल की है। उन्होंने समाज के सामाजिक भवन के लिए रायपुर में जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने नजदीक से महसूस किया है जनजातियों का दर्दगौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं भी अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। उन्होंने बिरहोर, पहाड़ी कोरवा सहित अनुसूचित जनजातियों के लिए अपने सार्वजनिक जीवन के प्रारंभ से काम किया है, इसलिए वे जनजातियों का दर्द अच्छे से जानते हैं।
- रायपुर / सूरजपुर जिले के अंतर्गत ग्राम रमेशपुर के ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई है, क्योंकि नए ट्रांसफार्मर लगने से पूरा रमेशपुर जगमगा उठा है। वहां के ग्रामीण लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रांसफार्मर का खराब हो जाने जैसी समस्या से लंबे समय से परेशान थे। यहां के किसानों द्वारा धान की बुवाई हेतु लगाए गए थरहा पर्याप्त वर्षा न होने के कारण सुख जा रहा था, किसानों का कहना था कि यदि बिजली रहेगी तो हम मोटर पंप के जरिए धान के थरहा को सूखने से बचा सकते हैं। इन सभी समस्याओं से ग्रामवासियों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को अवगत कराया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने किसानों और ग्रामवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के 24 घंटे के अंदर ही तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में खुशी व्याप्त है और समस्त ग्रामवासियों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का आभार व्यक्त किया है।
- -कोरबा के छह दूरस्थ गांव के ग्रामीणों का सहारा बना पीडीएसरायपुर / बेहतर वितरण प्रणाली से देश-विदेश में अपनी पहचान साबित कर चुकी छत्तीसगढ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस ) सही मायने में ग्रामीणों के लिये वरदान साबित हो रही है। दूरस्थ अंचल तक शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित होनें से पहाडी व सरहदी इलाकों में बसने वाले ग्रामीणों को सहूलियते बढ गई है साथ ही सैकड़ों गरीब परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिलने की गारंटी भी हो गई है। राज्य में ऐसे कई ग्राम पंचायत है जो दूरस्थ क्षेत्र में होने के साथ ही मजरा टोले एवं पारा से जुड़े है और इन ग्रामों की आबादी न तो घनी है है और न ही अधिकांश घर आस पास है। विषम परिस्थितियों के बीच बसर करने वाले ग्रामीणों का शासकीय उचित मूल्य की दुकान खाद्यान्न सहायता योजना अंतर्गत मिल रही खाद्यान्न ही एकमात्र सहारा है, जहां इन्हें प्रत्येक माह चावल समेत दूसरी सामग्री मिलने की गारंटी होती है। कोरबा जिले के सुदूर वनांचल लामपहाड़ सहित बगदरीडांड, परसाखोला, बहेरा, खोरी भावना,सरडीह के कार्डधारियों को पहले अपने ग्राम पंचायत में 12 से 17 किलोमीटर तक की दूरी तय कर खाद्यान्न लाना पड़ता था। इस दौरान उन्हें खाद्यान्न लाने के लिए किराए का वाहन तक भी लेना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुशार कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने राशन दुकान से बहुत दूर आश्रित ग्रामों के कार्डधारियों को नजदीक के राशन दुकानों में खाद्यान्न लेने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा दूरस्थ क्षेत्र लाम पहाड, सरडीह, बगदरीडांड में रहने वाले पहाड़ी कोरवा लाभन्वित हुए हैं।कोरबा विकासखंड से लगभग 80 किलोमीटर दूर ग्राम लामपहाड में बड़ी संख्या में पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं। लामपहाड़ ग्राम पंचायत बड़गांव का आश्रित ग्राम है। जो कि बड़गांव से 12 किलोमीटर दूर है। लामपहाड़ से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अरसेना के शासकीय उचित मूल्य के दुकान में 78 राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न प्रदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत बेला से 6 किलोमीटर दूर परसाखोला के 66 राशनकार्डधारियों को दो किलोमीटर दूर चुईया के राशन दुकान में खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। ग्राम सोनगुड़ा के आश्रित ग्राम तराईडांड की दूरी 5 किलोमीटर दूर होने पर नजदीक के ग्राम 1.5 किलोमीटर दूरी पर स्थित सोनपुरी में, गढ़उपरोड़ा के आश्रित ग्राम बहेरा की दूरी 10 किमी होने पर तीन किलोमीटर दूर सतरेंगा में और ग्राम पंचायत केराकछार के आश्रित ग्राम बगदरीडांड, खोरीभावना, सरडीह की दूरी लगभग 17 किलोमीटर थी। जिसे 5 किलोमीटर दूर मदनपुर के शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में स्थानान्तरित कर में हितग्राहियों को नजदीक के राशन दुकानों में खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। शासकीय उचित मूल्य की दूकान से कार्डधारी ग्रामीणों को अनाज एवं अन्य सामग्री, शक्कर, नमक तथा चना प्राप्त होता है। अलग-अलग गांव के ग्रामीणों की जरूरतों की पूर्ति महीने के निर्धारित दिनों में होती है। ग्रामीणों की माने तो पहले लंबी दूरी तय कर चावल लाना बड़ी चुनौती थी।महीने भर की चिंता से मिलती है मुक्ति-ग्राम लामपहाड का पहाड़ी कोरवा संतोष कुमार और उनकी पत्नी दिलेश्वरी बाई, रघुवीर कोरवा और उनकी पत्नी सुखमती बाई, मंगलू कोरवा, धनसिंह मजदूरी का काम करता है। पहाड़ी कोरवा बताते हैं कि सरहदी पहाड़ी इलाका होने की वजह से खेती कार्य आसान नही है, ऐसी स्थिति में राशन कार्ड उनके परिवार का प्रमुख सहारा है। पहाड़ी कोरवा संतोष बताता है कि महीने में एक बार 12 किलोमीटर दूर बड़गांव के राशन दुकान में जाने में बहुत समय लगता था। वहां से अनाज को उठाकर इतनी दूरी तय करना भी मुश्किल था, इसलिए किराए में वाहन करना पड़ जाता था। अब पास के ही दुकान में खाद्यान्न उपलब्ध होने से उनका समय और किराए के वाहन का पैसे भी बचेंगे।
- रायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय के परिसर में आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी, अवर सचिव गीता दीवान, अतुल वर्मा, प्रदीप गौर, श्रीमती रजनी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में आम, अमरूद, जामुन, करौंदा, अनार, पीपल, बड़, नीम, सीताफल, सन्तरा, आँवला, चीकू, नीबू आदि फलदार पौधों के साथ ही पारिजात, मोंगरा, कचनार, मधुमालती गुलमोहर आदि फूलों के पौधे लगाए गए। इस दौरान सूचना आयोग के कर्मचारियों ने पौधों को अपनी माँ को समर्पित कर पौधों की सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया।
- -विप्र समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलिरायपुर। अश्वनी नगर, रायपुर निवासी श्री राजीव शुक्ला का सोमवार 22 जुलाई को 56 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे श्रीमती अनुपमा शुक्ला के पति , वंशिका व आयुषी के पिता तथा विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता भगवती प्रसाद शुक्ला (आरंग वाले) के ज्येष्ठ पुत्र तथा संजय, आशा शर्मा व संगीता पांडेय के भाई थे। उनकी अंतिम यात्रा 23 जुलाई को सुबह 9.30 बजेे अश्विनी नगर स्थित निवास से महादेव घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।विप्र समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलिश्री राजीव शुक्ला के निधन पर विप्र समाज के भूपेन्द्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, अमित कुमार शुक्ला, अजय शर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला,संतोष उपाध्याय (दुर्ग), वीणा शर्मा, ज्योति पांडे, कल्पना दुबे, सीमा उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, डॉ. अनुभा शर्मा, सुयश शुक्ला, अनिल तिवारी (सेमरा वाले), सुरेन्द्र कुमार दीवान, विनय कुमार शर्मा, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, अनिता शर्मा, वसुधा पांडेय, ब्रजेश शर्मा, ज्योति पांडे, प्रीति, सरिता शर्मा, संदीप तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
-
*मेडिकल एवं फिजिकल फिटनेस और मेरिट के आधार पर हुआ चयन*
*अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा*रायपुर/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 बालक तथा 20 बालिकाओं का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम एवं खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में सम्पन्न हुआ।खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देश पर चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास प्रशासक खेल अकादमी रायपुर के द्वारा चयन ट्रायल सुव्यवस्थित तरीके से कराया गया। चयन समिति में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के (एन.आई.एस.) प्रशिक्षक शामिल रहे। चयनकर्ताओं के द्वारा खिलाड़ियों के फिटनेस से संबंधित मोटर एबिलिटी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स स्कील टेस्ट एवं मेंटल एबिलिटी टेस्ट लिये गए। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रदर्शन के आधार पर मेरिट क्रमानुसार 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है।प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया, इसमें राज्य के जिले रायपुर से 05 बालिका और 09 बालक, सरगुजा से 07 बालिका, धमतरी से 02 बालक और 04 बालिका, महासमुंद से 05 बालिका और 02 बालक, नारायणपुर से 03 बालक, बिलासपुर से 01 बालक, कोण्डागांव से 01 बालक एवं गरियाबंद जिले से 01 बालिका का चयन किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों को 10 दिवस के भीतर अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। यदि चयनित खिलाड़ी में से कोई प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है, तो प्रतीक्षा सूची में से मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की कार्यवाही की जाएगी।खेल अकादमी में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम-2014 के अंतर्गत निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक सुविधा, परिधान, प्लेइंग किट, दुर्घटना बीमा एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवासीय खेल अकादमी के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के द्वारा एन.आई.एस. प्रशिक्षकों की भर्ती की गई है। समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को खेल अकादमी में आमंत्रित कर विशिष्ट प्रशिक्षण का आयोजन भी कराया जाएगा। - रायपुर, / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 378.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 22 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 936.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 147.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 211.6 मिमी, बलरामपुर में 346.6 मिमी, जशपुर में 257.7 मिमी, कोरिया में 254.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 212.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 312.5 मिमी, बलौदाबाजार में 347.0 मिमी, गरियाबंद में 458.5 मिमी, महासमुंद में 261.8 मिमी, धमतरी में 444.5 मिमी, बिलासपुर में 353.2 मिमी, मुंगेली में 354.9 मिमी, रायगढ़ में 337.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 206.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 337.9 मिमी, सक्ती में 283.7 कोरबा में 401.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 347.5 मिमी, दुर्ग में 247.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 311.7 मिमी, राजनांदगांव में 429.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 438.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 287.7 मिमी, बालोद में 510.8 मिमी, बेमेतरा में 229.0 मिमी, बस्तर में 526.9 मिमी, कोण्डागांव में 431.0 मिमी, कांकेर में 515.2 मिमी, नारायणपुर में 519.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 505.1 मिमी और सुकमा जिले में 709.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- 0 आधा दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सीलबिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य , निगम , पंचायत की संयुक्त बैठक लेकर डायरिया , मलेरिया , डेंगू के रोकथाम हेतु एस डी एम पीयूष तिवारी की अगुवाई में समन्वय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एस डी एम बिलासपुर पीयूष तिवारी के नेतृत्व में बिलासपुर अनुविभाग अंतर्गत बिलासपुर व बेलतरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते हुए डीएचओ डॉ प्रमोद तिवारी,डॉ सौरभ शर्मा के साथ किसान पारा चांटीडीह स्थित शिव कुमार धुरी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। क्लीनिक संचालक शिव कुमार धुरी द्वारा एलोपैथी दवाईयां , इंजेक्शन रखने और इलाज करने संबंधी कोई भी सुसंगत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण क्लीनिक को सील किया गया । सेंदरी में पलाश कुमार राय के क्लिनिक में जांच की गई। चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई।ग्राम सेमरताल में श्री प्रसंजीत मलिक एवं ग्राम सेमरा में दरसराम साहू व पुष्पा साहू के क्लीनिक में जांच की गई।चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई। ग्राम देवरीखुर्द में बंगाली क्लीनिक का अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई । सरकंडा इमलीभाटा में अवैध क्लिनिक सील किया गया। वहीं एस डी एम बिलासपुर द्वारा डायरिया प्रभावित ग्राम नेवसा व मदनपुर का निरीक्षण किया गया। गांव में पाइपलाइन को दुरुस्त कर नया पाइपलाइन बिछाने व सतत सर्वे कर डायरिया के रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम के साथ तहसीलदार अतुल वैष्णव , मुकेश देवांगन , शशिभूषण सोनी, शशांक शेखर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार राहुल साहू , नेहा विश्वकर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीम लेकर कार्रवाई पूर्ण किया गया।
- राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा सप्ताह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिले के सभी विद्यालयों में दिवसवार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार 22 जुलाई 2024 को टीएलएम दिवस में शिक्षकों को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन एवं कक्षा में इनके उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार 23 जुलाई 2024 को एफएलएन दिवस में एफएलएन के क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों के मध्य जागरूकता विकसित की जाएगी। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार 24 जुलाई 2024 को खेल दिवस में खेल और फिटनेस के महत्व हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के चौथे दिन गुरूवार 25 जुलाई 2024 को सांस्कृतिक दिवस में विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार 26 जुलाई 2024 को कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस में विभिन्न कौशलों को बढ़ावा देने व सीखने में डिजिटल पहल को प्रोत्साहित किया जाएगा। सप्ताह के छठवें दिन शनिवार 27 जुलाई 2024 को मिशन लाइफ व इको क्लब दिवस में स्कूलों में इको क्लब का गठन, एक पेड़ माँ के नाम का आयोजन, स्कूलों में पौधरोपण किया जाएगा। सप्ताह के सातवें दिन रविवार 28 जुलाई 2024 को सामुदायिक भागीदारी दिवस में स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधि, पालक, एसएमसी, पीटीए, पंचायती राज संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सभी शालाओं में न्यौता भोज का आयोजन किया जाएगा और उल्लास कार्यक्रम से जुडऩे संबंधी शपथ भी दिलाई जाएगी।
- 0 समाजसेवी संस्थाएं दे रहे सहयोग
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण की अपील पर मलेरिया व डायरिया से निपटने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलना शुरू हो गया है। नेमीचंद जैन मथुरा वाले चैरिटी ट्रस्ट पेंडारी सकरी ने 200 नग मच्छरदानी वितरण के लिए जिला प्रशासन को दान दिए हैं।मलेरिया प्रभावित ग्राम मझगांव में जरूरतमंद लोगों में इसके वितरण कार्य का शुभारंभ एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने किया। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ इसका वितरण किया। एसडीएम उर्वाशा ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी एक अचूक उपाय है। उन्होंने इसका नियमित उपयोग करने का आग्रह लोगों से किया। मझगांव में मोबाइल मेडिकल वाहन द्वारा शिविर भी लगाया गया था।शिविर में पहुंचे लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय भी बताए। महामाया मंदिर सेवा ट्रस्ट ने भी अभियान में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उनके द्वारा रतनपुर अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताजा खिचड़ी परोसा जा रहा है। - भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के निर्देशानुसार सभी जोन मे विगत माह कुर्की वारंट जारी किये गये थे। जिसकी वसूली सभी जोन मे नियमित रूप से की जा रही है। इसी कड़ी मे जोन क्रमांक 3 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम के साथ मे राजस्व विभाग की टीम द्वारा विगत दिनो नंदिनी रोड पावरहाउस के बकायादारो से 1,25,684/- रुपये की राशि वसूल की गई । सड़क पर अनाधिकृत तरीके से सामान रखने वाले व्यापारियो का सामान जब्त किया गया। साथ में चालानी कार्रवाई भी की गई। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव द्वारा सभी व्यापारियो से अपने आबंटित व अधिकृत स्थान पर ही सामान रखकर व्यवसाय करने का निर्देश व्यापारियों को किया गया है। ताकि सामान जब्ती और जुर्माना संबंधी कार्यवाही से सभी व्यापारी बच सके। व्यापारी वर्ग अपने आदत से मजबूर होने के कारण सामान बाहर निकाल कर सड़क जाम कर देते हैं। इससे आवाज गवन में परेशानी होती है ।उन्होने सभी जोन के सहायक राजस्व अधिकारियो को कड़ाई से लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली एवं अतिक्रमण करके सड़क वालों के व्यापारियों के प्रति कढ़ाई करने का निर्देश भी दिये है।
- भिलाई। रविवार के दिन फाइट द बाइट, मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जोन -4 अन्तर्गत खुर्सीपार में स्थित आई टी आई (औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान) के बालक एवं बालिका छात्रावास में ड्राई डे मनाया गया। नगर निगम की टीम दिन में 10:00 बजे पहुंच कर सभी कमरों में , प्रांगण में स्प्रेयर पंप द्वारा पानी मिश्रित मैलाथियान का छिड़काव कार्य संपादित किया। कूलर, गमले, पानी का टब, आदि को खाली किया गया । छत पर बरसाती जमाव पानी में जला आइल का छिड़काव किया गया।छात्रावास में निवासरत सभी बालक एवं बालिकाओं को प्रत्येक सप्ताह रविवार के दिन ड्राई डे मनाते हुए, सभी संग्रहित किए गए पानी पात्रों को साफ कर, सूखाकर ही नया पानी भरकर उपयोग करने की समझाइश दी गई। छात्र-छात्राओं को समझाइए दी गई कि छात्रावास के प्रांगण में कहीं भी बरसाती पानी का जमाव नहीं होने दें, बरसाती जमाव पानी में जला आइल का छिड़काव करें। छात्रावास के प्रांगण में पड़े अनावश्यक अनुपयोगी कबाड़ पात्रों को तत्काल हटवाया गया, ताकि बरसाती पानी का जमाव नहीं हो।अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और डेंगू/मलेरिया मुक्त शहर बनाने में अपना अमूल्य सहयोग करें।इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर की छात्रा काजल ने अतिरिक्त डस्टबिन की मांग की जिससे रविवार के दिन सफाई करके उसमें कचरा डाल सके। चर्चा के दौरान यह तय हुआ कि रविवार तक इंतजार क्यों प्रत्येक दिन सफाई हो सुबह 7:00 बजे नगर निगम का रिक्शा हॉस्टल जाएगा छात्राएं छात्र-छात्राएं गिला एवं सूखा कचरा कचरा अलग करके रिक्शा वाले को दे देंगी। जिससे स्वच्छता बनी रहे। अभियान के दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्ष के. के. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परगनिया अपने दल के साथ उपस्थित रहे।
- रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के विभिन्न जोनों के भिन्न वार्डो में ड्राई डे और सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया और नागरिकों को मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, जलजनित रोग डायरिया के प्रति जागरूक बनाया. नगर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर सभी जोनों में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वच्छता दीदियों के सहयोग से घर - घरजाकर रहवासियों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक बनाया. ड्राई डे और सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में सभी वार्डों में महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष श्री नागभूषण राव सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदगणों की अगुवाई में चलाया जा रहा है. ड्राई डे और सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान प्रत्येक सप्ताह को शनिवार के दिन सभी वार्डों में नागरिकों को स्वास्थ के प्रति जागरूक बनाने चलाया जा रहा है. अभियान में स्वच्छता दीदियों द्वारा सहयोग कर रहवासियों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है. आज ड्राई डे और सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत गोविन्द नगर, सुन्दर नगर, लाखेनगर, शांति नगर, न्यू शांति नगर, गीतांजलि नगर सहित अन्य बस्तियों, मोहल्लों में घर - घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया. नागरिकों से घरों के विंडो कूलरों में भरा पानी तत्काल खाली करवाया गया और उसमें एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया गया. विभिन्न मोहल्लों, बस्तियों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया. नागरिकों से आव्हान किया गया कि अपने घरों और आसपास कहीं भी जल का जमाव नहीं होने देवें, इस हेतु साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखें. ठहरे हुए साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैँ. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहने. नालियों में समय - समय पर मोबिल ऑइल अथवा दिये का जला हुआ तेल छिड़क देवें, जिससे नाली में मच्छरों का लार्वा पनपने ना पाए. अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने बुखार होने पर तत्काल निकट स्थित शासकीय चिकित्सालय में जाकर शासकीय चिकित्सक से जाँच करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की सभी नागरिकों से एक बार फिर विनम्र अपील की है.
- रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के अंतर्गत योजना में कुल स्वीकृत 12831 आवासों में से अब तक 10010 आवासों का निर्माण कार्य रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा पूर्ण किया जा चुका है. उक्त जानकारी पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तेजी के साथ आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने को लेकर नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के नोडल अधिकारी श्री राजेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश राठौर सहित नगर निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) शाखा में कार्यरत सम्बंधित नगर निगम के सभी अभियंताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों की इसमें चुस्त कार्यप्रणाली को सराहा है और साथ ही उन्हें योजना के अंतर्गत शेष बचे आवासों का निर्माण तेज गति से कार्य करवाकर शीघ्र पूर्ण करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता से छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ।
- 0 गांवों में रैली के जरिए मलेरिया और डायरिया से बचाव का दे रहे संदेशबिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जनजागरुकता की कमान संभाली ली है। गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं। अब ग्रामीणों पर इसका असर दिख रहा है।कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों को प्रार्थना के समय जागरूक किया जा रहा है। बच्चे भी रैली के जरिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डायरिया से बचाव और सुरक्षा हेतु स्कूल में भाषण और प्रेजेंटेशन के जरिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मझगांव स्कूल में मलेरिया से बचाव विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई ।इस कार्यशाला में मलेरिया के लक्षण तथा उससे बचाव की छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों की तरफ से कक्षा 12वीं से चंद्रदीप जायसवाल और कुमारी कृशा तथा कक्षा ग्यारहवीं से नितेश यादव एवं हिना ध्रुव ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर मुख्य वक्ता जीवविज्ञान विषय के व्याख्याता श्री शोभाराम पालके ने मलेरिया की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी।जिसके तहत मच्छर दानी लगा कर सोने, डीडीटी का छिड़काव, मलेरिया रोधी क्रीम का प्रयोग, आसपास सफाई, रुके पानी का निस्तारीकरण, कूलर की सफाई, बुखार रहने पर खून की जांच करवाना एवं नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना इत्यादि बचाव के उपाय बताए गए ।इस अवसर पर प्रधान पाठक शैलेश कुमार पांडेय तथा शिक्षकों से श्री रंजीत कुमार खूंटे, माधव प्रसाद कौशिक, गीता पांडेय, पूनम सिंह, हेमंत अनंत लीलाराम खूंटे तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- -15 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्तमहासमुंद / अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम कालीदरहा थाना बलौदा में आरोपी प्रमोद सेठ से गवाहों के समक्ष पूछताछ कर उसके रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली जाने पर आरोपी के रिहायशी मकान से 5-5 लीटर क्षमता वाली 3 नग प्लास्टिक जरकेन में भरी हुई हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कुल 15.00 लीटर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.। प्रकरण में जप्त मदिरा की मात्रा 5 लीटर से अधिक होने के कारण अपराध की प्रकृति धारा 59 (क) आब. एक्ट के तहत अजमानतीय होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.।उपरोक्त कार्रवाई दरसराम सोनी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली एवं नितेश सिंह बैस आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना की संयुक्त टीम द्वारा की गयी,। जिसमें आरक्षक राजकिशोर पांडे, खिनीराम खुटे, संजय मरकाम, सैनिक लक्ष्मीचरण, कविग्वाल एवं समस्त आबकारी स्टाफ उपस्थित थे।
- रायपु / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।
- -निचली बस्तियों में हुआ जल भराव-प्रशासन द्वारा लोगों को तत्काल पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान परदंतेवाड़ा / दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहाड़ी में एनएमडीसी द्वारा निर्मित एन-1 बी डेम जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण अनेक घर बाढ़ की चपेट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की साफ सफाई भी किया गया है। यहां भी जिला प्रशासन के द्वारा निचले स्तर पर बसी बस्तियों में जलभराव स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन मौके पर तैनात होकर रेस्क्यू कर रहा है तथा प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया जा रहा है। इस दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे, जो बाढ़ की चपेट में आ गए थे, उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- -शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा नया गार्डन-बॉक्स क्रिकेट एवं बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकार्पण-कमला नेहरू गार्डन के उन्नयन कार्य का भूमि पूजनरायपुर । रायगढ़ शहर में नगर वासियों की सुविधा के लिए नया गार्डन बनेगा। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज इसके लिए 10 करोड़ रूपये की घोषणा की और अधिकारियों को स्थल का चिन्हांकन तथा जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वे आज शहर के नटवर स्कूल परिसर में बने बॉक्स क्रिकेट एवं बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण और कमला नेहरू गार्डन के उन्नयन कार्य के भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण सहित सभी मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है। आने वाले समय में सभी के सहयोग से रायगढ़ विकास के नए पायदान पर स्थापित होगा। उन्होंने शहर में हो रहे निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नटवर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20 लाख 33 हजार रुपए की लागत से बॉक्स क्रिकेट एवं 8 लाख 71 हजार रुपए की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने बॉक्स क्रिकेट में क्रिकेट और बैडमिंटन कोर्ट पर बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कमला नेहरू गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में 26 लाख 81 हजार रूपये की लागत से गार्डन उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। उन्नयन कार्य के अंतर्गत गार्डन में शौचालय, रिनोवेशन, साइड बाउंड्री वॉल, फब्बारा उन्नयन, प्रवेश द्वार, फुटपाथ आदि का निर्माण किया जाएगा।
- रायपुर l कबीरधाम जिले के बोडला ब्लॉक धवई पानी ग्राम चिलपी मैं पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली और इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान मैं एक दिवसीय कृषक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमे अध्यक्ष डा त्रिलोचन महापात्र ,पौधा किस्म संरक्षण एवम कृषक अधिकार, डा दिनेश अग्रवाल,रजिस्ट्रार जनरल , तकनीकी अधिकारी श्री रवि प्रकाश, श्री एस आर के सिंह निदेशक , अटारी जबलपुर एवम डा दीपक शर्मा , नोडल अधिकारी पौधा किस्म एवम कृषक अधिकार इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय उपस्थित थे l डा महापात्र ने अपने उद्बोधन मैं कहा कि कृषक किस्म रजिस्ट्रेशन द्वारा अधिक से अधिक आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते है l ओर इन्हें कैसे वैल्यू चैन से जोड़ा जा सकता है l उन्होंने कटहल की विशेष किस्म जिसका पल्प गोल्डन रंग का है उसने इस किस्म के रजिस्ट्रेशन द्वारा कैसे लाभ कमाया कृषकों को जानकारी दी l डा अग्रवाल ने बताया की कुल 7600 किसमे पंजीकृत हो चुकी है जिनमे 53 प्रतिशत किसमे किसानों की है l डा रविप्रकाश द्वारा किस्मों का रजिस्ट्रेशन कैसे करते है बताया l डा एस आर के सिंह द्वारा किस्मों को सुरक्षित करने हेतु पूर्ण सहयोग देने को कहा गया l डा दीपक शर्मा द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ के किसानों की 558 किस्मों के सर्टिफिकेट दिए जा चुके है lज्ञातव्य है कि धवई पानी क्षेत्र बैगा जनजाति बाहुल्य है l जो अभी श्री अन्न की खेती कर रहे है l कार्यक्रम मैं कृषक कल्याण समूह द्वारा फसलों की विभिन्न किस्मों के 88 आवेदन पत्र पंजीकरण हेतु अध्यक्ष महोदय को दिए गए l जिसमे मिलेट्स की दुर्लभ देशी किस्म शामिल है l यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के किसानों को एक नई दिशा प्रदान करने मैं महत्वपूर्ण दिशा प्रदान करेगा l
-
-हर सोमवार को विशेष रूप से बाबा बूढ़ेश्वरनाथ का शृंगार किया जायेगा
रायपुर। हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर की प्राचीनत्तम बूढ़ेश्वर मंदिर में कल से शुरू होने जा रहे सावन महीने मनाने के लिए भव्य तैयारी की गई है। मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा रंग बिरंगी बिजली के झालर व बंदनवार से की गई है। संयोग से इस बार पांच सोमवार रहेंगे इसलिए हर सोमवार को विशेष रूप से बाबा बूढ़ेश्वरनाथ का शृंगार किया जायेगा। बूढ़ेश्वर मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से जानकारी देते हुए श्री चंद्रप्रकाश व्यास ने बताया कि पूरे सावन माह भर बाबा बूढ़ेश्वरनाथ के भक्तजन हजारों की संख्या में रोजाना पहुंचते हैं, रायपुर ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों से भी दर्शनार्थी आते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान का विशेष रूप से श्रृंगार किया जाता है,इस बार पहले सोमवार को बाबा बूढेश्वरनाथ का स्वरूप 'पुष्पलोचना' रहेगा। जिसका तात्पर्य यह है कि पूरी सजावट केवल फूलों की ही रहेगी जिसमें कमल फूल, रजनीगंधा, सेवंती, गेंदा, गुलाब जैसे कई सारे फूलों का उपयोग किया जा रहा है। त्रिनेत्रदारी का नेत्र रौद्र रूप में न दिखकर सौम्य रूप में कमल की पंखुड़ी के समान दर्शनार्थियों को नजर आयेगा। इन्ही पुष्परुपी आँखों से बाबा बूढ़ेश्वरनाथ कृपा बरसायेंगे। वैसे सुबह व संध्या महाआरती, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, फलादि जैसे नियमित पूजन क्रम रोजना जारी रहेंगे। - -जंगली मशरूम, घर पर ही जड़ी-बूटी से उपचार और प्रसव पश्चात लापरवाही के कारण हुई मौत-कवर्धा के सोनवाही गांव में हालात सामान्य, जांच में नहीं मिला डायरिया को कोई प्रकरण-सरेंडा गांव में तीन ग्रामीणों की मृत्यु अलग-अलग कारणों से, ग्राम में स्वास्थ्य परीक्षण जारी-कलेक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने की मामले की जांचरायपुर। ग्राम सोनवाही में बैगा आदिवासियों की मृत्यु के संबंध में जांच के लिए कवर्धा कलेक्टर ने तीन सदस्यीय टीम बनायी थी। इस टीम के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में बैगा आदिवासियों की मौत डायरिया से नहीं बल्कि अन्य कारणों से होना पाया गया। जांच टीम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे।जांच टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम का भ्रमण कर तथा ग्रामवासियों और मृतकों के परिजनों से चर्चा कर जो तथ्य पाए हैं उसके अनुसार महिला बैगा आदिवासी फुलबाई के पति ने ये जानकारी दी है उन्होंने जंगली मशरूम खाया था जिसके बाद उसकी पत्नी और बेटे दोनों की तबीयत खराब हो गयी थी और फिर पत्नी की मौत हो गयी। एक अन्य मामले में मृतक सुरेश धुर्वे को पेट दर्द की शिकायत थी, मितानिन द्वारा उसके घर जाकर सरकारी अस्पताल ले जाकर ईलाज कराने के सलाह देने के बावजूद चिकित्सा लाभ न लेकर स्वयं घरेलू उपचार करने के कारण उसकी मौत हो गयी। अन्य प्रकरण में ललेश्वरी नाम की बैगा आदिवासी महिला सामान्य प्रसव होने के बाद अपने मायके लालघाट मध्यप्रदेश चली गई थी। और वहीं उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। सोनसिंह नामक मृतक की तबीयत खराब थी।ग्राम सोनवाही में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानिनों द्वारा डोर टू डोर रैपिड फीवर सर्वे कराकर सभी संभावितों की जांच व उपचार किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति वर्तमान में ग्राम सोनवाही की स्थिति सामान्य है।इसी तरह से कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड के ग्राम सोनवाही के पारा-टोला ग्राम सरेंडा निवासी तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण अलग-अलग है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट दी है। कलेक्टर के निर्देश पर सरेंडा ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सरेंडा गांव में तीन ग्रामीणो की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम सरेंडा का भ्रमण कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया गया कि सरेंडा की निवासी मृतक पनकिन बाई पति नन्हुआ सिंह 75 वर्ष की थी। पिछले कुछ वर्षों से लकवा रोक से ग्रसित थी, जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ थी। धीरे-धीरे शारीरिक कमजोरी बढ़ने के कारण घर पर ही मृत्यु हो गई।मृतक सोमबाई पति सुमेर सिंह बैगा का उम्र 70 वर्ष की थी। पिछले दो वर्षों से लकवा ग्रस्त थी। उसे खाना खाने में बहुत तकलीफ हो रही थी। पिछले 20 दिनों से खाना भी नहीं खा पा रही थी। मृत्यु के समय उन्हे किसी भी प्रकार की अन्य बीमारी नहीं थी। इसी प्रकार मृतक अनिता बैगा पिता महासिंह उम्र 29 वर्ष की थी, वह 6 माह की गर्भवती थी। उन्हें उल्टी-दस्त बुखार एवं रक्त स्त्राव की समस्या के साथ 14 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झलमला में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हे जिला अस्पताल कवर्धा में रिफर किया गया। जिला अस्पताल में उनका स्वास्थ्य सुधार नहीं होने के कारण उसे डॉ भींम राव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में भर्ती किया गया, उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गईमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य संबंधी देखभाल को गंभीरता से लेते हुए सभी जिले के मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश हैं कि सतत ग्रामीण क्षेत्रों को भ्रमण कर जलजनित बीमारी की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य शिविर लगाना सुनिश्चित करें और पेयजल स्रोतों में क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। file photo
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली मिनी स्टेडियम हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ग्राम बनोरा में आयोजित श्री गुरू दर्शनम् महोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।









.jpg)
















.jpg)
.jpg)