- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि जल निकायों (स्रोतों) को साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी हैं। नदियों, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों में किसी भी प्रकार प्रदूषण नही होना चाहिए। मुख्य सचिव श्री जैन सोमवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा पारित आदेश के परिपालन में आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने राज्य की नदियों, जलाशयों, तालाबों एवं अन्य जल स्त्रोतों को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए एक्शन प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
- दंतेवाड़ा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार नेशनल लोक अदालत माननीय उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा, व्यवहार न्यायालय सुकमा, बीजापुर बचेली एवं कोंटा में दिनांक 13 जुलाई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, धारा-138 परकाम्य लिखित अधिनियम, बैंक रिकव्हरी केस, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, श्रम विवाद, बिजली, पानी, वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण प्रकरण,, वेतन एवं भत्ते से संबंधित सर्विस मेटर, राजस्व प्रकरण जो जिला न्यायालय में लंबित हैं, अन्य सिविल वाद, (भाड़ा, सुखाचार अधिकार, निषेधाज्ञा) एवं प्री-लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण निराकरण किये जायेगें।इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा अपील की गई है कि जिस किसी भी व्यक्ति का उपरोक्त प्रकार के प्रकरण यदि न्यायालय में लंबित हों तो नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई का लाभ उठाकर प्रकरण का निराकरण कर सकते है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण से पक्षकारों को कोर्ट फीस तुरंत वापस होती है एवं नेशनल लोक अदालत का निर्णय अंतिम स्वरूप का होता है जिसमें अपील, दलील नहीं होती है तथा दोनों पक्षकार की जीत होती है एवं सालों से चल रही रंजिश एक ही दिन में समाप्त होकर भाईचारा बढ़ता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय दंतेवाड़ा के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा, तथा व्यवहार न्यायालय बीजापुर, सुकमा एवं बचेली के लिए, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायाधीश से संपर्क किया जा सकता है।
- 0 एक हजार महिला कृषकों की बाडि़यों में ’’बिहान’’ बनाएगा ’’मचान’’दंतेवाड़ा । जिले की ग्रामीण बसाहटों की एक प्रमुख विशेषता प्रत्येक घर आंगन में शाक वाटिका या सब्जी बाग उगाने के लिए पर्याप्त भूमि की सुव्यवस्था का रहना है। जहां कृषक परिवार अपने आवश्यकतानुसार प्रत्येक मौसम अनुरूप स्थानीय सब्जियां जैसे भिंडी, कुम्हड़ा, भटा, करेला, लौकी, विभिन्न प्रकार की भांजियां का सीमित तौर पर पैदावार कर लेते है। अब इन्हीं शाक वाटिका को महिला कृषकों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत बहुउपयोगी, संवर्धित करके आजीविका से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे है। बाडि़यों में उगने वाले लता उन्मुख शाक सब्जियों जैसे करेला, तोरई, बरबटी, सेम की लताओं के लिए मचान विधि फायदेमंद रहती है। इसमें लताओं के फलने फूलने के लिए रस्सी और तार के माध्यम से मचान निर्मित किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि पौधे में आने वाली सब्जियां खराब नहीं होती है और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी रहती है साथ ही इनकी फलने की अवधि में भी बढ़त हो जाती है। जिले के कृषकों का रुझान सदैव जैविक कृषि की ओर रहा है अतः मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक सब्जियां एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के अंतर्गत 1000 दीदियों के बाडि़यों में ’’मचान’’ विधि से सब्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जहां वे मचान विधि से सब्जियों का उत्पादन कर आजीविका के नये स्रोत से जुड़ेगी। इस कड़ी में विकासखण्ड दन्तेवाड़ा के ग्राम पंचायत कुपेर के स्व सहायता के दीदी श्रीमती झुनकी यादव के मकान की 3.8 डिसमिल भूमि में ’’मचान विधि’’ से करेला लगाने के लिए नर्सरी बेड तैयार किया गया है। साथ ही अन्य दीदियों के घर के बाडि़यों में इसी विधि से सब्जी लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। ताकि स्थानीय समुदाय को अधिक से अधिक ताजी जैविक सब्जियां उपलब्ध होने के साथ-साथ दीदियों की आमदनी में वृद्धि हो। इसके अलावा इन्हें कृषि मित्रों एवं उद्यानिकी विभाग के द्वारा समय समय पर आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
- 0 कलेक्टर एवं एसपी ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में रोपे फलदार, छायादार एवं सुगंधित फूल के पौधेराजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए खाली जगहों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव परिसर में फलदार, छायादार एवं सुगंधित फूल के पौधे रोपित किए। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में बादाम, करंज, कदम, मधुकामिनी, मौलश्री जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। कलेक्टर ने सभी से कहा कि इस बारिश के मौसम में अपने-अपने घरों एवं आस-पास के खाली जगहों में छायादार एवं फलदार पौधे अधिक से अधिक लगायेें। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इससे हमारा जिला हरा-भरा हो जाएगा। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय जायसवाल ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे, श्री केआर राव, श्री रणविजय सिंह, श्री महेन्द्र सोनी, श्री अनुराज श्रीवास्तव, नगर निगम की टीम एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।उल्ललेखनीय है कि जिले में वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत उद्योगों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समूह की महिलाओं तथा जनसहभागिता से सघन पौधरोपण किया जा रहा है। नगर निगम के संस्कारधानी वृक्षारोपण रथ के माध्यम से बारह महीने पौधे विभिन्न स्थानों में उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। नगर निगम की टीम द्वारा शहर के खाली जगह, स्कूल प्रांगण, तालाब के किनारे, सड़क किनारे, मुक्तिधाम एवं विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया जा रहा है। बादाम, आंवला, नीम, करंज, पीपल, बरगद, बेल, अमरूद, जामुन एवं विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं जा रहे हैं। नगर निगम के श्री दिलीप गोस्वामी ने बताया कि पीटीएस, शीतला मंदिर रोड, कुरूक्षेत्र, लक्ष्मी नगर, सृष्टि कॉलोनी, आरके नगर सहित विभिन्न स्थानों में पौधे लगाएंगे गए हैं।
- 0 खराब बिजली ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने के दिए निर्देशरायपुर। जिले में बिजली विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति धीमी होने पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नाराजगी जताई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में विद्युत वितरण कंपनी के कार्याें की समीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट डिवीजन व सिटी कंस्ट्रक्शन डिविजन के विभिन्न योजनाओं जानकारी ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कम प्रगति वाले कार्याें पर नाराजगी जाहिर की और बाकी के कामों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जिले में पंप कार्याें के विस्तर की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि 1241 नग पंप में 1029 पंप के कार्य पूर्ण किए गए है। बाकी अपूर्ण होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के बिजली ट्रांसफार्मरों को बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। इससे बिजली भी बाधित न हो। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा व जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।
- 0 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर दिए कार्रवाई के निर्देश0 कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक0 अस्पतालों को साफ-सफाई व प्रसव मंे गुणवत्तापूर्ण रखा जाए0 जिले में बनाए जाएंगे 4.50 लाख आयुष्मान कार्ड, डोर-टू-डोर होगा सर्वेरायपुर । जिले में डेंगू के संक्रमण को रोकने स्वास्थ्य अमला मैदान में उतरेगा और डेंगू संक्रमित स्थानों की तलाश की जाएगी। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट के रेडक्राॅस सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही शासकीय अस्पतालों को साफ-सफाई रखने को कहा है, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले में नए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए है। जिले में 4 लाख 50 हजार राशनकार्ड धारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।कलेक्टर ने सी.जी.एम.एस.सी. को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयावधि मेें पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एन.आर.सी. पर रायपुर में 20 बेड बढ़ाने की, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी की सुझाव को पूरा करने के लिए कोविड वार्ड जिला चिकित्सालय पण्डरी में प्रस्ताव पारित कराने को कहा। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के समीक्षा में पाया कि गर्भवती का पंजीयन प्रथम तिमाही में अर्बन रायपुर एवं तिल्दा का कम है, इसे बढ़ाने का निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एवं हाईरिस्क गर्भवती को समय पर एफ.आर.यू. रिफरल करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रति गुरूवार को सुपरवाईजर को फिल्ड में जाकर रिपोर्ट कलेक्ट करें। कोई भी संस्था बंद न रहे। साथ ही मातृत्व मृत्यु की जानकारी लेने पर एम.सी.एच. नोडल द्वारा मातृत्व मृत्यु की कारणों की जानकारी बताई गई, जिसमें 3 केस की मृत्यु पी.पी.एच., हार्ट प्राब्लम, टी.बी. से मातृ मृत्यु होने की जानकारी दी गई। परिवार नियोजन में पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में पुरूष नसबंदी अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए है। साथ ही टीकाकरण रिपोर्ट में सुधार करने एवं कार्यक्रम अधिकारी एवं सलाहकार को अच्छे से मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। आर.बी.एस.के. टीम के कार्यों व प्रगति से कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उनकी विजिट आंगनबाड़ी एवं स्कूल में कम है एवं उनकी रिपोर्ट में विभिन्नता दिखी, जिस पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी एवं सलाहकार को फिल्ड स्तर में सुधार करने को कहा। आर.बी.एस.के. टीम की स्क्रीनिंग कम है टीम पर कार्यवाही करने का निर्देश दिए। कुष्ठ से रोकथाम के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए है और छोटे बच्चों में मिल रहे लेप्रोसी केस के लिए चिंता व्यक्त की और घर-घर सर्वेक्षण पूर्ण कर लेप्रोसी का पूर्णतः उपचार पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान आर.सी.एस. सर्जरी कम होने न्यू केस ज्यादा मिलने पर सर्वे के निर्देश दिए है। साथ सिकल सेल की स्क्रीनिंग आरंग ब्लाक में कम होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि बारिश में जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए के लिए पुख्ता इंतजाम करने व स्टाफ डायरिया कैंपेन प्रचार प्रसार व मितानिन स्तर पर प्रशिक्षण, ओ.आर.एस. की उपलब्धता, ब्लिचिंग पावडर, क्लोरिन गोली की उपलब्धता और फिल्ड में सूचना तंत्र. मजबूत करने के निर्देश दिए। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान चलाकर वृक्षारोपण करने को कहा है। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को निर्धारित समय में खोलने को कहा है और सभी नोडल अधिकारी एवं सलाहकार को अपने-अपने कार्यक्रम की समीक्षा फिल्ड स्तर पर जाकर करने के लिए निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सीएमएचओ डाॅ. मिथिलेश चैधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव 9 जुलाई को नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे 9 जुलाई को प्रातः सवा सात बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव सवेरे 10:10 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 01:10 बजे नई दिल्ली से शासकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे वापस रायपुर पहुंचकर मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
- 0 कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं0 सहायता राशि न मिलने से थे परेशान, कलेक्टर ने किया त्वरित समाधान0 जनदर्शन में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने हितग्राही को तुरंत दिलाई सहायता राशि0 जनदर्शन में 63 आवेदन प्राप्त हुए
रायपुर। जिले के ग्राम खोरसी, भैंसा निवासी श्री रतन यादव के लिए आज का दिन विशेष था। उनकी करीब 9 माह पुरानी समस्या का समाधान कलेक्टर जनदर्शन में कुछ क्षणों में ही हो गया। इतने तेज समाधान से श्री यादव बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर कर जिला प्रशासन को इसके धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन की राह पर बढ़ चला है।श्री यादव ने कलेक्टर जनदर्शन में आज डॉ गौरव सिंह को अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. श्री भुवन लाल यादव की आकस्मिक मृत्यु विगत वर्ष अक्टूबर माह में हो गई थी। उनकी मृत्यु उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अन्तर्गत मिलने वाली सहायता राशि के लिए श्रम विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया लेकिन आवेदन देने के बाद अब तक सहायता राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला श्रम अधिकारी से मामले की पूरी जानकारी ली और निराकरण करने आदेशित किया।कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशन पर श्री रतन यादव को तुरंत ही सहायता राशि का ऑनलाइन आर.टी.जी.एस. भुगतान किया गया एवं श्री यादव को 1 लाख रुपये राशि का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। श्री रतन यादव ने त्वरित समाधान से प्रसन्न होकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।जनदर्शन में आवेदक तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गनियारी से श्री श्याम लाल साहू ने ग्राम पंचायत गनियारी में हो रहे अवैध मुरूम उत्खनन पर रोक लगाने के लिए आवेदन देकर कहा कि इससे ग्राम पंचायत एवं शासन को राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही भूमि को भी क्षति पहुंच रही है। इसे तत्काल रोका जाए। इस पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) को उत्खनन रोकने आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खोला तहसील क्षेत्र गोबरा से आये श्री केवलचंद मन्नाडे ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। सिमरन सिटी मठपुरैना निवासी श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर ने अपने पुत्र ओजस्वी कुमार ठाकुर का स्वामी आत्मानन्द स्कूल के कक्षा आठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन दिया। रेडक्रास सभाकक्ष में हुए इस जनदर्शन में 63 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर पहुंचे स्वयं आवेदकों के पास, सुनी समस्याजनदर्शन के दौरान भारी संख्या में पहुंचे आवेदकों को देखकर कलेक्टर डॉ सिंह स्वयं बाहर आए और सभी से बारी-बारी मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी एवं उनके आवेदन लिए। आवेदन पर त्वरित समाधान का प्रयास किया गया एवं संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। आवेदकों में शिक्षक व्यवस्था, नया बोरवेल , राजस्व संबंधी समस्याएँ, अतिक्रमण, पहुँच मार्ग निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन प्रारंभ करने तथा रोजगार चाहने आदि अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए कार्रवाई की गई। इस अवसर पर डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सभी एडीएम, एसडीएम उपस्थित थे। - बालोद। बालोद जिले मंे अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे ने बैठक में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और 15 सूत्रीय कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी सहित अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम में शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने, आर्थिक कार्यकलापों एवं रोजगार में समुचित हिस्सेदारी, अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर की दशा में सुधार करना और साम्प्रदायिक घटनाओं की रोकथाम व नियंत्रण आदि शामिल किया गया है। बैठक में समिति के सदस्यों से उक्त कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव भी लिए गए।
- 0 स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने दिया आवेदन0 खुर्सीपार निवासी वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशीप में भाग लेने फंड की मांग
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 171 आवेदन प्राप्त हुए।खुर्सीपार निवासी वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशीप में भाग लेने फंड की मांग की। उक्त चैम्पियनशीप का आयोजन यूरोप में अगस्त माह में होने वाला है। इसके पहले महाराष्ट्र एवं मथुरा में आयोजित नेशनल एंड पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशीप में गोल्ड मैडल प्राप्त कर चुकी है। इस वर्ष भी चैम्पियनशीप में भाग लेना चाहती है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बजट वहन करने में असमर्थ है। चैम्पियनशीप में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना चाहती है। इस हेतु फंड के लिए आवेदन दिया।ग्राम कौही निवासी आवेदिका ने शारीरिक एवं मंद बुद्धि के चलते पेंशन राशि हेतु आवेदन दिया। अपने पिता के साथ पहंुची आवेदिका, जो कि शारीरिक एवं मंद बुद्धि से ग्रस्त है। पिता ने बताया कि पेंशन राशि के लिए ग्राम पंचायत कौही आवेदन दिया गया था, किंतु आज दिनांक तक इसका लाभ प्राप्त नही हो पाया है। इस पर दोनों ही प्रकरणों में कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।मजदूरी पैसा दिलाने आवेदन लेकर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि ग्राम निपानी मंडी के धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपार्जन केन्द्र में हेमाली का कार्य करते है। समिति के नियम अनुसार सभी मजदूर आपसी सलाह से किसी एक के खाते में मजदूरी का पैसा ट्रांसफर होने के पश्चात अपने-अपने हिस्से के बंटवारे की बात हुई थी। मेहनताना की पहली किश्त प्राप्त होने पर सभी ने अपने-अपने हिस्से का बंटवारा किया, किंतु दूसरी किश्त आने पर पैसे मंगे जाने पर पैसा नही देने की बात करने लगे, जिससे सभी मजदूर बहुत परेशान और दुखी हैं। मजदूर गांव वाले कोर्ट कचहरी नही जानते और न ही इतने पैसे भी नही है। इस पर कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को तत्काल परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम परसदा निवासियों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि रोड के किनारे स्कूल संचालित होने के कारण बच्चों का आना जाना लगा रहता है। चूंकि किसी प्रकार की गति अवरोधक नही होने के कारण रोड पार करने में स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गति अवरोधक नही होने की वजह से दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। - भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रोका छेका अभियान के अंतर्गत सड़क के ऊपर बैठे जानवरों को पकड़ने का काम जारी है। बारिश के मौसम में मक्खी के वजह से अक्सर देखा जाता है की जानवर सड़क के मध्य में आकर बैठ जाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।उसी के देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आदेश जारी किया। सभी जोन में रोका छेका अभियान के अंतर्गत पहले मुख्य मार्ग को जानवरों से खाली कराया जाए, उसके बाद अंदर के मार्गों को भी खाली कराया जावे । सभी पालतू जानवरों के मालिकों को निर्देश है कि अपने-अपने जानवरों को अपने घरों में बांध के रखें। सड़क पर मत छोड़े इन्हीं जानवरों के कारण दुर्घटना हो जाती है। आज की कार्रवाई जोन 1 नेहरू नगर चौक से घड़ी चौक सुपेला, घड़ी चौक से गदा चौक से अदावंती बाई चौक, अवंती बाई चौक से कोहका तक , सड़क पर बैठे जानवरों को हटाया गया। पकड़ करके डी मार्ट के पास गोठान में लाया गया। अभियान में जोन सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, थोड़ू दस्ताता, एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहयोगी रहे । यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।
- 0 अधिकारियों ने गांव भ्रमण कर ग्रामीणों से की चर्चाबिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान के मार्गदर्शन में हितग्राहियों को राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कोटा ब्लॉक के शिवतराई में जन चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीएम कोटा श्री युगल किशोर उर्वशा की अध्यक्षता में अधिकारियों द्वारा गांव का मैदानी भम्रण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना एवं उनके द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जन चौपाल में सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा,विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं महिलाएं मौजूद थी।
- 0 अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देशबिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से सभी के आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में जोंकी निवासी श्री मनहरण साहू ने वृद्धावस्था पेंशन राशि दिलाने की मांग की। शहर के गीतांजली सिटी के निवासियों ने कलेक्टर के समक्ष कॉलोनी में बरसात के पानी की निकासी एवं साफ-सफाई न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। श्रीमती जलदेवी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। श्रीमती जलदेवी ने बताया कि वह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आवास नहीं होने के कारण बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने कहा। ग्राम महमंद के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देते हुए ग्राम में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गावं में अच्छी सड़क, बिजली खंबा, नाली व कचरा पेटी नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी को सौंपते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सोनसरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में पानी जमाव की समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया। मानिकचौरी निवासी श्री रम्हउ ने ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्ती के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर ग्राम निपनिया को ग्राम मौहाकापा में जोड़ने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
- 0 लगभग 15 करोड़ के 94 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन0 शहरी विकास के लिए नहीं होगी राशि की कमी : अरूण सावबिलासपुर। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रूपये के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। श्री शुक्ला के विशेष प्रयासों से पन्द्रहवें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद एवं निकाय मद के अंतर्गत ये तमाम विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाईट से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं विधायक श्री सुशांत ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाये।मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में पहली बार विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की एकमुश्त राशि मिली है। हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से गत दिनों मुलाकात हुई। जल्द ही और आवंटन मिलने की संभावना है ताकि हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का छत मिल सके। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी को पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसे बड़े होते तक सहेजने की भी अपेक्षा की है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि 15 करोड़ के विकास कार्यों की शुरूआत तो एक ट्रेलर है। पूरी तस्वीर आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी शहर की समस्याओं से अवगत हैं। धीरे-धीरे पूरी समस्याओं का समाधान होगा। इससे शहर की दशा एवं दिशा जरूर बदलेगी। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मीडिया प्रभारी श्री प्रणव शर्मा ने किया।
- दुर्ग /जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजकों द्वारा उपलब्ध 63 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 जुलाई 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एनआईआईटी प्राईवेट लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 20, ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार नियोजक विहान आयरन एण्ड स्टील भिलाई द्वारा अकाउन्टेंट के 4, प्लांट सुपरवाईजर के 3, ऑटो कैड डिजाइनर एवं मार्केटिंग एक्सक्लूसिव के 2-2, नियोजक फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड रायपुर द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के एवं सिनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 10-10 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- बालोद। जिले में शासकीय निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी बुधवार 10 जुलाई को 11 बजे कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना में की जाएगी। जिला सेनानी वं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने बताया कि शासकीय निष्प्रयोज्य सामग्रियों में होमगार्ड जवानों की वर्दी, जूता, मोजा, शर्ट, पेंट, कैप, कंबल, दरी, मच्छरदानी, बरसाती, सलवार सूट, बेल्ट, किट बॉक्स तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सामग्री एक ही लॉट में नीलामी की जाएगी। ईच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलाम की जाने वाली सामग्री का अवलोकन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के 01 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करना अनिवार्य होगा। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी उन्हें जमा की गई प्रतिभूति राशि वापस कर दी जाएगी। खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार कियें जाने पर संपूर्ण राशि जमाकर उसी दिन ही संपूर्ण सामग्री को उठाना होगा। बोली लॉट में की जाएगी। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति के अधिकार नीलामी कमेटी का होगा।
- बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की भर्ती के लिए मंगाए गये आवेदनों के पश्चात परीक्षण कर अंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दिया गया है। जारी सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 18 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा में प्रस्तुत किये जा सकते है।
- दुर्ग / अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से मशीन कम्प्यूर-सीएनसी लेथ, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन घरेलु एवं उद्योग, असिस्टेंट ऑपरेटर सीएनसी, कम्प्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग एवं मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्रत्येक कोर्स 3 माह का प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था एमएसएमई रसमड़ा द्वारा छ.ग. राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के द्वारा निःशुल्क आवासीय (जिसमें निवास, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था) प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक जिले का मूल निवासी हो। परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र। शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र। आधार कार्ड और आवेदक संबंधित जाति वर्ग का हो (तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र हो)। उपरोक्त प्रात्रता एवं शर्ते रखने वाले आवेदक 15 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
- -राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशनरायपुर । बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1342 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन समन्वयक डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह काफी लाभदायक है। महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष की अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 25 जनवरी को 1235, 21 फरवरी को 1420, 18 मार्च को 1720, 16 अप्रैल को 1410 और 13 मई को 1256 और 10 जून को 1802 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था।
- -नन्ही लक्ष्मी ने कृत्रिम पैरो के सहारे से चलना किया प्रारंभरायपुर, / जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चिरायु टीम लगातार बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कसडोल की चिरायु टीम के सहयोग से ग्राम अमरूवा की 7 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी जिसका जन्म से एक पैर नहीं था उसे नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा कृत्रिम पैर लगवाया गया। बच्ची के पिता कृषक श्री हरिचन्द बरिहा बताते हैं कि लक्ष्मी का जन्म से ही बायाँ पैर नहीं है। बच्ची का जीवन इस कारण काफी कष्टपूर्ण रहा। उसे रोज़मर्रा के कामों में दिक्कक्त होती थी। गांव के ही स्कूल में वह पढ़ती है।आम बच्चों की तरह वह खेल-कूद भी नहीं पाती। स्कूल में ही आई चिरायु टीम जिसमें डॉ अभिषेक यदु,डॉ सविता धृतलहरे, अजेंद्र ,सपना और पद्मिनी ने इस बच्ची का परीक्षण किया तथा परिवार से कृत्रिम पैर लगवाने की बात कही। कसडोल बीएमओ डॉ रवि शंकर अजगल्ले के अनुसार उक्त चिरायु टीम लगातार तीन माह तक नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से संपर्क में रही । गत 30 जून को रायपुर में आयोजित नारायण सेवा संस्थान के शिविर में बच्ची लक्ष्मी को कृत्रिम पैर लगाया गया जो निःशुल्क रहा। अपनी बच्ची की स्थिति में सुधार से परिजनों में प्रसन्नता है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा के अनुसार चिरायु टीम द्वारा सतत रूप से स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया जा रहा है। इस प्रकार के किसी केस में टीम के सहयोग से बच्चों का उच्च स्थान में रेफर कर इलाज भी होता है इसके लिए किसी प्रकार का कोई धन खर्च नहीं करना पड़ता। चिरायु द्वारा कटे-फटे होंठ, जन्म जात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर, श्रवण बाधा सहित 44 प्रकार की बीमारी तथा विकृति पर कार्य किया जाता है, जिसका उपचार निःशुल्क होता है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने चिरायु टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसे केसों पर तत्काल उपचार और सहायता शुरू करने के निर्देश सभी संबंधितों को दिए हैं।
- -दिव्यांग के चेहरे में आई मुस्कान-मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने दिव्यांग को भेंट की चाबीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने अपने निजी निवास बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में वनगांव निवासी बृजकुमार को बैटरी से चलने वाली ट्राई सायकल प्रदान की। बैटरी चलित ट्राई सायकल पाकर विकलांग बृजकुमार ने मुख्यमंत्री श्री साय और श्रीमती कौशल्या साय का आभार जताया है।गौरतलब है की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के बगिया में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बगिया पहुंचे थे, जहां सीएम कैंप कार्यालय में जनदर्शन के दौरान दिव्यांग बृजकुमार चांद ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर ट्राय सायकल उपलब्ध कराने की मांग की थी, इनकी मांग पर संवेदनशील मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ट्राई सायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद इन्हें बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया, मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल भेंट कर चाबी सौंपी। दिव्यांग ने बैटरी चलित ट्राई सायकल मिलने पर ताली बजाकर खुशी जाहिर की, मुख्यमंत्री और श्रीमती कौशल्या साय का आभार जताया है।
- -उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए। श्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है और उनका प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश और पुस्तकों का वितरण भी किया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला और खरहट्टा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
- -गांव के 306 परिवारों को मिली नल से जल की सुविधारायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनता की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। जल जीवन मिशन के माध्यम से राज्य में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे न केवल ग्रामीणों के जीवन में सुधार हो रहा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और समृद्धि में भी बढ़ोतरी हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में दूरस्थ अंचलों तक घर-घर नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जल जीवन मिशन एक व्यापक एवं महत्वपूर्ण परिवर्तन की दस्तक है। हर घर जल पहुंचाने की शासन की इस अनोखी योजना के अंतर्गत घर पर ही नागरिकों को नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत अचानकपुर के आश्रित ग्राम परमालकसा में घर-घर नल लग जाने से गांव की दशा पहले की अपेक्षा सुधरने लगी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव के प्रत्येक घर को नल और जल से जोड़ने से ग्रामीणों को घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने लगा है।जल जीवन मिशन के तहत गांव में 400 मीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाकर 306 परिवारों को नल से जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। ग्राम की सरपंच श्रीमती शालिनी संध्या टोप्पो ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को घर पर ही नल से जल मिलने लगा है, जिससे ग्रामवासी राहत की सांस लेने लगे हैं। ग्रामवासी श्रीमती ज्योति मारकण्डेय तथा श्रीमती सविता साहू अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि उनके गांव के लोगों को पहले काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को पानी भरने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होना, बोरिंग का बंद पड़ जाना, कुओं का सूख जाना जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता था। पहले ग्रामीणों को पानी भरने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था, कई बार रात्रि को पानी के लिए जाना, बरसात के दिनों में पानी के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता था। किन्तु जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव के हर घर में नल कनेक्शन मिलने से पेयजल मिल रहा है और ग्रामीणों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन जैसी अनोखी योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
- -मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उचित इलाज हेतु दिए निर्देशरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य में मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उचित इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। श्री जायसवाल ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।श्री जायसवाल ने आपात स्थितियों में बेहतर और त्वरित उपचार प्रदान करने के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कहा है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। श्री जायसवाल ने सभी अस्पतालों में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण फैलने की संभावना को कम किया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विशेष जोर दिया और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित करने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, मिशन संचालक श्री जगदीश सोनकर, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि श्री कुलदीप शर्मा, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा, प्रबंध संचालक सीजीएमसीसी श्रीमती पद्मिनी भोई सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
- -राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक प्रगति सहित अनेक मुद्दों पर होगा विचार-विमर्शरायपुर /केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल राजधानी रायपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास तथा आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। वित्त आयोग 12 एवं 13 जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर भी रहेगा।केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज कुमार पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष तथा आयोग के सचिव श्री ऋत्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण भी रायपुर पहुंचेंगे।केन्द्रीय वित्त आयोग के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल ने होटल मेफेयर में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन एवं नोडल अधिकारी 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग श्री महादेव कावरे, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार, रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, संचालक जनसम्पर्क श्री अजय अग्रवाल सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
















.jpg)








.jpg)
.jpg)
.jpg)