- Home
- छत्तीसगढ़
- -भूमि-मकान आदि के पंजीयन के समय ऑनलाईन पेमेंट की सुविधा-राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में जुलाई माह से व्यवस्था लागूरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लोगों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में लोगों को अपने भूमि-मकान आदि के एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेटबैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग द्वारा ऑनलाईन शुल्क भुगतान की सुविधा को एनजीडीआरएस प्रणाली में जुलाई 2024 से लाईव किया गया है। पक्षकार रजिस्ट्री कराने हेतु ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेटबैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान कर सकते हैं।गौरतलब है कि राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में एनआईसी द्वारा निर्मित एनजीडीआरएस प्रणाली से दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य हो रहा है। ऑनलाईन पेमेंट की सुविधा न होने से पंजीयन शुल्क नगद, चेक तथा डीडी के माध्यम से जमा किया जाता रहा हैं। ऑनलाईन शुल्क भुगतान की सुविधा होने से विभाग कैशलेस के साथ पेपरलेस एवं फेसलेस पंजीयन की दिशा में अग्रसर हो सकेगा, जिसमें आधार आधारित वेरिफिकेशन किया जाकर पक्षकारों को घर बैठे ही संपत्ति के क्रय-विक्रय संबंधी विलेखों के पंजीयन की सुविधा प्रदान की जा सकेगी।पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए वर्तमान में ऑनलाईन शुल्क भुगतान के साथ नगद अथवा चेक के माध्यम से फीस लिये जाने की व्यवस्था आगामी आदेश तक जारी रहेगी। ऑनलाईन भुगतान होने से पक्षकारों को सुविधा के साथ-साथ पंजीयन कार्यालय के कर्मचारियों को भी कैश हैंडलिंग की समस्या से राहत होगी।अधिकारियों ने यह भी बताया कि दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं पंजीयन कार्य से जुडे व्यक्तियों को ऑनलाईन भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है तथा विभाग द्वारा कैशलेश प्रणाली के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विभाग द्वारा ऑनलाईन पेमेंट गेटवे के अतिरिक्त पंजीयन कार्यालयों में स्वाईप मशीनों की स्थापना भी की जा रही है। इससे दस्तावेजों का पंजीयन कराने वाले पक्षकारों को सुविधा होगी।
- -जल शक्ति से नारी शक्ति के तहत जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ-10 जुलाई को कलेक्टर आकाश छिकारा एक पेड़ मां के नाम से सेल्फी कॉन्टेस्ट और निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रमजांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में तालाब किनारे, सड़क किनारे, स्कूल प्रांगण, खेल मैदान सहित विभिन्न स्थानों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के तहत पौधारोपण किया जा रहा है।अभियान के तहत जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायतों में स्कूल, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र व अन्य परिसरों में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिक्षकों, बच्चों, सचिवों, सरपंचों के साथ साथ जनपद अध्यक्ष, बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वृक्षारोपण के साथ ही जल शक्ति से नारी शक्ति के तहत जल संरक्षण की जानकारी व शपथ भी लिए गए। ग्राम पंचायत लगरा जनपद पामगढ़ द्वारा नारी शक्ति से जल सक्ति के माध्यम से पौधारोपण किया गया व रैली निकाल कर गांव में जागरूक किया गया। इसके साथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के तालाब किनारे, सड़क किनारे, स्कूल प्रांगण, खेल मैदान सहित विभिन्न स्थानों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के तहत पौधारोपण किया गया।10 जुलाई से चलेगा पौधरोपण सप्ताह, सेल्फी कॉन्टेस्ट और निःशुल्क पौधा का होगा वितरणजिले में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत वृहद पौध रोपण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय ने बताया कि 10 जुलाई को कलेक्टर आकाश छिकारा एक पेड़ मां के नाम से सेल्फी कॉन्टेस्ट और निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। 13 एवं 14 जुलाई को हरियाली रथ रवाना किया जाएगा, जो 13 जुलाई को जांजगीर एवं 14 जुलाई को चांपा के मुख्य चौक-चौराहों में भम्रण करते हुए निःशुल्क पौधा का वितरण करेगा। 16 जुलाई को समापन के साथ सभी स्कूल, कालेज, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रमों, शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों, अमृत सरोवर सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए शपथ का आयोजन किया जाएगा।
- -छत्तीसगढ़ में 03 करोड़ 85 लाख पौधों का होगा रोपण-राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई सेरायपुर /‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधा रोपित कर राज्य को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2024 को ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 85 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई शाम 4 बजे जैव विविधता पार्क, अटल नगर, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथ्य में और अध्यक्ष वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। महावृक्षारोपण अभियान में अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा एवं सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अभनपुर, श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के रूप में उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा वृक्षारोपण स्थलों का नामकरण स्थानीय देवी-देवताओं के नाम से करने का आह्वान किया गया है। राज्य के सभी जिलों में ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आग, जामुन, बेल, कटहल, सीताफल, अनार, शहतूत, बेर, तेन्दू, गंगाईमली जैसे फलदार पौधे तथा लघु वनोपज एवं औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे- हर्रा, बहेड़ा, आंवला, नीम, पुत्रन्जीवा, काला सिरस, रीठा, चित्रक आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातियां बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन के साथ अन्य प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्र, पुलिस चौकी, अस्पताल, शासकीय परिसर, शासकीय एवं अशासकीय भूमि, विभिन्न अद्योगिक संस्थानों की रिक्त भूमि पर इस महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।महावृक्षारोपण अभियान के तहत समस्त शासकीय विभाग, गैर सरकारी संगठन, स्वयं सेवी संस्थान, वनप्रबंधन समिति के सदस्यों, सभी स्तर के पंचायत संस्थान, स्कूल, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा।
- रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा अमेरिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में चिकित्सा संस्थानों में फैलने वाले एक प्रकार के फंगस 'कैंडीडा ओरिस' पर प्रस्तुत पत्र को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय सारांश का पुरस्कार दिया गया।माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रो. उज्जवला गायकवाड़ को अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एसोसिएशन फॉर प्रोफेशनल्स इन इंफेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (एपिक-24) एनुअल कांफ्रेंस एंड एक्सपोजिशन में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अमेरिका की 40 वर्ष पुरानी यह संस्था दुनियाभर के माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञों को एक साथ लाकर संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने की दिशा में कार्य करती है। 'कैंडीडा ओरिस' एक प्रकार का फंगस होता है जिसे डब्ल्यूएचओ द्वारा दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण बताया गया है। इसके दुष्प्रभावों और संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सक और शोधार्थी प्रयासरत हैं।प्रो. गायकवाड़ एम्स में संक्रमण नियंत्रण अधिकारी भी हैं। उन्हें इस फंगस पर स्वयं के अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कांफ्रेंस में दुनियाभर के 30 देशों के 4000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सारांश का पुरस्कार अध्यक्ष केरोल एम. मेक्ले की ओर से प्रदान किया गया। कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) और अन्य चिकित्सकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है
-
रायपुर / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले घरों की बेटियों के हाथ पीले कर माता पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है। जिनकी घर में बेटियां होती है। उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत प्रत्येक कन्या को 21 हजार रुपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में प्रदान की जाती है। इसके अलावा 15 हजार रुपए की राशि के उपहार दिए जाते हैं।
जिले में वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 160 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें से महासमुंद वार्ड नम्बर 5 की निवासी श्रीमती राजकुमारी देवांगन ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 12 मार्च 2024 को हुआ था। उनके पिताजी नहीं है, ऐसे में शादी की चिंता मां और परिवारजनों को सता रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वे अभी अपने पति के साथ बेहद खुश है। साथ ही उनकी माता और उनके परिवार सरकार की इस योजना से खुश है। इसी तरह श्रीमती राखी सिक्का ने बताया कि उन्होंने भी इस योजना के तहत शादी की है। गरीबी के चलते शादी करना परिवार वालों के लिए चुनौती थी। इस योजना के चलते यह चुनौती आसानी से हल हो गई। दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना ने उनके माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर दिया है। - रायपुर ।आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट eklavya.cg.nic.in पर परिणाम का अवलोकन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि रोल नंबर अथवा नाम में कोई विसंगति हो तो प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी अपना अभ्यावेदन ई-मेल [email protected] पर 12 जुलाई को शाम 5 बजे तक तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अभ्यर्थी ई-मेल [email protected] पर 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक कर मेल कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किया गया अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित कर विभिन्न जिला मुख्यालयों में 9 जून 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं (शिक्षण सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए 18 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी।
- -अर्जुनी पुलिस व सायबर टीम ने की कार्रवाईधमतरी। बैग में गांजा रखकर वाहन का इंतजार कर रहे दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 27 किलो 248 ग्राम गांजा जब्त कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।अर्जुनी पुलिस व सायबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली कि भोयना हाईस्कूल के सामने रोड पर दो व्यक्ति गांजा को अपने पिट्ठू बैग में रखकर गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुनी, सायबर टीम एवं पुलिस स्टाफ के साथ भोयना हाईस्कूल के सामने रोड किनारे जाकर घेराबंदी की और दोनों व्यक्ति से नाम व पता पूछा गया। आरोपी ने अपना नाम विक्की बिन्द उम्र 26 वर्ष एवं गंगा सोनकर उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी महेवा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अवैध रूप से गांजा की बिक्री के लिए गांजा रखकर ले जाना स्वीकार किया। गवाहों के समक्ष दोनों के पिटठू बैग में रखे खाखी रंग के पैकेट में लपेटा हुआ गांजा को जब्त किया गया। गांजा को रखने के संबंध में किसी तरह दस्तावेज पेश नही करने पर पुलिस ने 27 किलो 248 ग्राम गांजा को दोनों आरोपितों से जब्त किया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज करके दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में विक्की बिन्द 26 वर्ष और गंगा सोनकर 25 वर्ष निवासी ग्राम महेवा पोस्ट हरिहरपुर बेदौली,थाना मड़री,जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है। गांजा तस्करों को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम से सउनि राजेंद्र सोरी, उत्तम निषाद, प्रआरक्षक खोमेंद्र भारद्वाज,देवेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक भावेश मानिकपुरी,प्रदीप साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, योगेश नाग, मुकेश मिश्रा,आनद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू का विशेष योगदान रहा।
- बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला सफरीभांठा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री नरेश कुमार मरावी के परिवार से उनकी पुत्री सुश्री हेमकुमारी मरावी, शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री राजेन्द्र कुमार बंजारे के परिवार से उनके पुत्र श्री पवन कुमार बंजारे एवं मस्तुरी विकासखण्ड के कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. श्री बिसाहू राम चंदेल के परिवार से उनके पुत्र श्री द्वारिका प्रसाद चंदेल ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिए है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
-
बलरामपुर। जिले के भवरमाल धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2023-24 में 77 लाख के गबन का मामला सामने आने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने मामले की शिकायत रामानुजगंज थाने में दर्ज करायी थी । रामानुजगंज पुलिस ने धान खरीदी केंद्र 11 लोगो के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज किया था। वही इस गबन के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरी होने के बाद ऑडिट के दौरान भवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख के गबन का मामला सामने आया था. जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी और पुलिस ने इस मामले में धान खरीदी समिति से जुड़े 11 लोगो के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज किया था । वही पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
- बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 8 जुलाई को सवेरे दस बजे बिलासपुर में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे मुंगेली जिले के तोरला में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव 8 जुलाई को सवेरे दस बजे बिलासपुर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के बाद साढ़े दस बजे बिलासपुर से मुंगेली जिले के तोरला के लिए रवाना होंगे। वे तोरला में साढ़े 11 बजे भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे तोरला से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- भिलाई। प्रभु जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल था । सभी तरफ जय जयकार के बीच में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल पहुंच करके पूजार्चना अर्चना किये, श्रद्धा पूर्वक रथ को खींचे।
- बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी के सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ यात्रा के पवित्र दिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। भक्त माता कर्मा खिचड़ी बनाकर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाती थीं। आप सबने मिलकर यहां भव्य मंदिर का निर्माण किया है। इसके लिए मैं सभी ग्रामवासियों को बधाई देता हूं।।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आपके विधायक को राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। वहीं सांसद श्री तोखन साहू को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है और उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिला है। ये लोरमी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लोरमी के विकास में कोई कमी नहीं होगी। पिछली बार जब गांव आया था तो रंगमंच निर्माण की घोषणा की थी। अब यह मंच बनकर तैयार हो गया है। आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने मोदी जी की गारंटी को 100 दिनों में पूरा किया है। श्री मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कैबिनेट की पहली ही बैठक में देशभर में तीन करोड़ आवास निर्माण की स्वीकृति दी है। सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
- रायपुर। जंगल सफारी नवा रायपुर में साँपों के संरक्षण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साँप विशेषज्ञ डॉ स्वामी और आदर्श श्रेष्ठ जी के द्वारा स्नेक कंसर्वेशन, सर्पविष, जहरीले साँपो को पहचानना , साँप का संरक्षण क्यों आवश्यक है और सावधानी पूर्वक साँप रेस्क्यू कैसे करें आदि विषयों के बारे में बहुत बारीकी और विस्तार पूर्वक जानकारी प्रस्तुत किया गया तथा कार्यशाला में प्रतिभागियों के साँप से सम्बंधित शंका और प्रश्नों का समाधान भी किया गया । इस अवसर पर जंगल सफारी के युवान वालंटियर्स श्री अनुपम यादव, पल्लवी जी , नरेंद्र जी, गाइडस,और स्टॉफ उपस्थित रहे। जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने कहा की मा. वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के दिशा निर्देश और पीसीसीएफ़ वन्यप्राणी श्री सुधीर अग्रवाल जी के मार्गदर्शन अनुसार जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा लगातार आम नागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों को जंगल सफारी में प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण कार्य में जोड़ने के लिए के अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी साथ मिलकर पर्यावरण शिक्षा के मोड्यूल तैयार किए गए है । इससे स्कूली विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा साथ ही भविष्य में यह विद्यार्थी प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में अपना योगदान दे सकेंगे l
- 0 जिला प्रशासन के साथ सामाजिक योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका
दुर्ग। जिला प्रशासन दुर्ग, यूनिसेफ छ.ग एवं एग्रिकॉन फाउंडेशन के संयुक्त पहल कार्यक्रम युवोदय स्वयंसेवा कार्यक्रम ने अपने पहले वर्ष की सफलता के साथ एक नया मील का पत्थर छू लिया है। इस कार्यक्रम की शुरुवात 7 जुलाई 2023 को हुई थी इस कार्यक्रम में अभी 700 से अधिक स्वयंसेवकों ने जुड़कर जिले में विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जिला प्रशासन का सहयोग किया है। कार्यक्रम के दौरान, युवोदय स्वयंसेवकों के द्वारा सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी, किशोर किशोरी स्वास्थ्य, नशा मुक्ति में समुदाय को जोड़कर कार्य, माहवारी स्वच्छता, मतदान जागरूकता, और पौधा रोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर 200 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से जिले में इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के अभियान ने लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में मदद की। आओ बात करे मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के कारण लोगांे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जगरूकता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित अभियानों में युवोदय युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दिया। किशोर किशोरी स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों ने जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को कम करने में मदद की। नशा मुक्ति अभियानों में नशीली पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मतदान जागरूकता अभियानों में लोगों को अपने मताधिकार का सही उपयोग करने के प्रति प्रोत्साहित किया। पौधा रोपण अभियानों ने हरित जिले के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।शिक्षा के क्षेत्र में आज क्या सिखा और पढ़ाई का कोना के बारे में स्वयंसेवकों के द्वारा स्कूलों में जाकर शिक्षकों के मदद से छात्र-छात्राओं को जानकरी दिया जा रहा है, हम होंगे कामयाब परीक्षा के समय मानसिक स्वास्थ्य को रखने हेतु ऐसे 100 से अधिक स्कूलों में कार्य क्रम किया जा चुका है, जिससे हजारों बच्चों को फायदा मिला है। इसके साथ ही पालक-शिक्षक मीटिंग, गृह भेंट के माध्यम से ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास युवोदय स्वयंसेवको के द्वारा किया जायेगा।जिला प्रशासन के सहयोग से युवोदय स्वयंसेवकों ने इन सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, युवोदय स्वयंसेवक कार्यक्रम ने जिले में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम इस कार्यक्रम की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं और भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक कार्यों में उनके सहयोग की अपेक्षा करते हैं। यूनिसेफ छ.ग सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह ने कहा यह एक वर्ष उन सभी स्वयंसेवकों की मेहनत, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भविष्य में भी यह कार्यक्रम इसी तरह से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। युवोदय टीम के बेहतर कार्याें को देखकर विशेष मौकों जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि एवं अन्य विशेष अवसरों पर जिला प्रशासन के द्वारा स्वयंसेवको को सम्मानित भी किया जा चुका है।भविष्य की योजनाएं युवोदय स्वयंसेवक कार्यक्रम आने वाले वर्ष में भी इसी तरह से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के तहत नए परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिनमें महिला सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता में शिक्षा विभाग के साथ नव भारत साक्षरता (उल्लास) अभियान में सहयोग, ग्रामीण विकास, और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान शामिल है। इन नई पहलों का उद्देश्य समाज में व्यापक सकारात्मक बदलाव लाना है। युवोदय का लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इस अभियान के माध्यम से संगठन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि समाज में हर व्यक्ति को एक बेहतर जीवन जीने का अवसर मिले और सामाजिक असमानताएँ कम हो। - भिलाई। नगर निगम भिलाई जोन क्रमांक 4 की टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान देखा गया शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 44 औद्योगिक रोड के समीप अवैध रूप से संचालित करके मांस, मटन का बिक्री किया जा रहा है। नगर निगम की टीम वहां पहुंची उस नोटिस दिए, और अवैध रूप से संचालित हो रहे मटन, मांस दुकान को बंद करवाया । नगर पाली निगम अधिनियम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी खुले में मांस, मटन बिक्री नहीं कर सकता है। अगर कोई बिक्री करते हुए पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से संचालित दुकानों पर चालान काटा जाएगा, सब कुछ जपती बनाई जाएगी, दुकान में ताला लगा दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विक्रेता की होगी ।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई के सभी जोन में आज रविवार के दिन में 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सभी क्षेत्रों में ड्राई डे मनाया गया। इसके अंतर्गत नागरिक, नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अपने घरों में कुलर, गमले, मटका, जहां पर भी पानी जमा होने की संभावना है ।उसको साफ किया, उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डाला गया। घरों में खोज खोज करके जहां पर भी पानी जमा होने की संभावना है उसे ढूंढ करके निकल गया। सभी क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम भिलाई के विधायक, महापौर, आयुक्त, सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। डेंगू के मच्छर हमेशा साफ पानी में ही पनपते हैं। हम सबको सचेत रहना होगा ।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
- 0 शिवनाथ से रेत निकालते दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त
बिलासपुर।. खनिकर्म विभाग ने 06 जुलाई को रात्रि में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा,उदयबंद,गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात्रि लगभग 3 बजे को ग्राम कुकुर्दीकला ,थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 1ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। - 0 अतिरिक्त ओपीडी कक्ष और बारह बिस्तरों की आपातकालीन सुविधा होगी उपलब्ध, उद्यान का किया गया लोकार्पणबिलासपुर।.केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव द्वारा आज सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए बाहर बिस्तरों के आपातकालीन सेवा, अतिरिक्त ओपीडी कक्ष और उद्यान का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को स्वास्थ सेवाएं शीघ्रता और सुगमता से उपलब्ध हो पाएंगी।संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाया गया है जिसकी लागत लगभग 30 लाख है। बारह बिस्तरों के आपातकालीन सुविधा (TRIAGE) का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव द्वारा सिम्स में इन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। सीएमपीएचटीएफ और डीएमएफ फंड से निर्मित इस केन्द्र का निर्माण सीजीएमएसएसी द्वारा किया गया है। इसकी लागत लगभग 50 लाख है। इस सुविधा के तहत आपदा का वर्गीकरण करते हुए मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ सिम्स में अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। मेडिकल रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और ओपीडी कक्ष आस-पास होने से अब मरीजों को सुविधा होगी।सिम्स के साैंदर्यीकरण के लिए बनाये गये उद्यान का लोकार्पण भी आज केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया। नगर निगम द्वारा निर्मित इस उद्यान की लागत 211.31 लाख है जो डीएमएफ और स्मार्ट सिटी के फंड से बनाए गए है। श्री तोखन साहू और श्री साव ने इस अवसर पर जनऔषधि केन्द्र का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर रेड क्रॉस की अतिरिक्त शाखाएं खोलने के भी निर्देश दिए। श्री साहू ने इस अवसर पर सिम्स प्रबंधन को बधाई देते हुए मरीजों के हित में बेहतर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम जरूरतमंदों को उत्तम स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध करा सके। इस मौके पर बिलासपुर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण, निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सिम्स के अधीक्षक डॉ. एस. के. नायक, डॉ. कमल किशोर सहारे, जन प्रतिनिधि, सिम्स प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी और स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल द्वारा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया ।इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री युवराज ढिरहेर, संजीव बंजारे, करण कोसरे, कमल लहरे, गंगा बंजारे तथा ऋषि खरे आदि शामिल थे।
- -राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण-स्कूल में अहाता निर्माण, प्रार्थना शेड सहित प्रयोगशाला के लिए 30 लाख रूपये की मंजूरीरायपुर / वन विभाग और भारत स्काउट एवं गाइड क़े संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुनी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित वन महोत्सव में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि क़े रूप में शामिल हुए। श्री वर्मा ने विद्यालय परिवार के लोगों को पेड़ लगाने एवं बचाने क़े लिए संकल्प दिलाया तथा एक पेड़ माँ क़े नाम अभियान क़े तहत शाला परिसर में मौलश्री का पौधारोपित किया। इसके साथ ही 30.13 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया और स्कूल में अहाता निर्माण एवं प्रार्थना शेड हेतु 10 -10 लाख, पम्प हेतु 2 लाख, प्रयोगशाला एवं शौचालय निर्माण हेतु 8 लाख रूपये देने की घोषणा की।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ क़े नाम पर लगाने का सन्देश दिया है। प्रधानमंत्री जी क़े सन्देश को जन -जन तक पहुँचाने और पर्यवारण की रक्षा क़े लिए सभी लोग अपनी माँ क़े नाम पर माँ क़े साथ पेड़ लगाएं । यदि माँ नहीं है तो उसकी स्मृति में पेड़ लगाएं। उन्होने कहा कि पेड़ लगाना आसान है, लेकिन उसका संरक्षण व देखभाल करते हुए बड़ा करना कठिन है। हमें कठिनाईयों का सामना करते हुए पेड़ को बचाना है। जल, जंगल और जमीन सलामत रहेंगे, तभी हमें प्राण वायु मिलेगा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ को शांति और समृद्धि क़े रास्ते पर ले जाने क़े लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय क़े सन्देश का अनुपालन करना होगा। उन्होंने भारत स्काउट एवं गाइड क़े कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि सामजिक सद्भाव क़े साथ पर्यवारण बचाने क़े काम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।भारत स्काउट एवं गाइड्स क़े प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी क़े आह्वान पर एक पेड़ माँ क़े नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अपनी माँ क़े नाम पर एक पेड़ लगाना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माँ की आँचल बच्चे को शीतलता देती है उसी तरह बड़े होकर पेड़ हमें शीतल छाया प्रदान करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े, स्काउट एवं गाइड क़े जिला अध्यक्ष श्री रामाधार पटेल, स्काउटर श्री खोड़स राम कश्यप ने भी सम्बोधित किया।वनमंडलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान क़े तहत जिले में 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत 55 हैक्टेयर में 65 हजार एवं नदी तट वृक्षारोपण अंतर्गत 50 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना की भी शुरुआत की गई है, जिसमें वाणिज्यिक प्रजाति क़े पौधे किसानों द्वारा अपने जमीन पर लगाए जाएंगे। 5 एकड़ से कम भूमि पर पेड़ लगाने पर शासन द्वारा शतप्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, वही 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पेड़ लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। सेवा निवृत शिक्षक एवं स्काउटर का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्री ईशान वैष्णव, सरपंच श्री प्रमोद जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, नरेश केशरवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित भारत स्काउट एवं गाइड क़े पदाधिकारी, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- रायपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 8 जुलाई को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 8 जुलाई के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 3 अगस्त, 30 अगस्त, 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।
- -पेड़ को जीवित रखने के संकल्प के साथ करें पौधरोपण: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी-‘पीपल डिस्ट्रिक्ट’ बनाने का किया आह्वान-नगर वन उर्दना में आयोजित हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम-पूरे जिले में हुआ वृहत वृक्षारोपणरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ की अपील लोगों से की है। जिसके तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर व्यापक पौधरोपण का कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के उर्दना स्थित नगर वन में अपनी मां श्रीमती कौशल्या देवी चौधरी के नाम पर उनके साथ पीपल का पेड़ लगाया।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उतना ही महत्व है जितना मानव जीवन का। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति के बीच जीवन-यापन की परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ों की रक्षा वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। किसी भी पेड़ लगाने से ज्यादा उसको जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने स्थानीय देशी किस्म के पौधे जिनकी आयु ज्यादा है उन्हें प्राथमिकता के साथ रोपण करने को कहा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, माता-पिता के जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाये और जीवित रखें। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा प्रयास करे कि आने वाले दो सालों में 50 हजार से ज्यादा पीपल के पेड़ जिले में विकसित हो सके, ताकि रायगढ़ जिला पीपल डिस्ट्रिक्ट के नाम से जाना जा सके, तभी हम एक नई संस्कृति का विकास कर पायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि रायपुर में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने पीपल फॉर प्यूपिल अभियान चलाया था। आज इसी प्रकार नवा रायपुर में भी अभियान चलाकर लगभग 70 हजार पीपल के पौधे रोपे जा रहे है। वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने डीएफओ रायगढ़ को नगर वन के ऊपरी क्षेत्र में ट्रेकिंग ट्रेल, वॉच टावर एवं ईको टूरिज्म के रूप में विकसित के निर्देश दिए।लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का सिलसिला आज पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी आह्वान पर हम सब इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मना रहे है। गांव-गांव में भी सभी परिवार इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए एक पेड़ लगाना बहुत ही महान काम है। एक पेड़ मां के समान है। जैसे मां अपने बच्चों को सजाती एवं संवारती है, भोजन कराती है, ठीक उसी तरह एक पेड़ हमें फल एवं शुद्ध हवा देता है। जिससे हम आज खुली सांस ले पा रहे है, इसलिए मेरा सभी से आग्रह है कि आप भी अपने मानव जीवन में एक पौधे लगाये और उसे पेड़ बनते तक देखभाल करें।राज्य सभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। इसे सहेजकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हम सब एकजुट होकर पर्यावरण के सुधार के लिए ऐसा प्रयास करें कि रायगढ़ जिला ग्रीन रायगढ़ के नाम से जाना जाए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री विजय अग्रवाल, श्री पंकज कंकरवाल, श्री आशीष ताम्रकार, श्री सुरेश गोयल, सुषमा खलखो, श्री सत्यनारायण बाबा की माता, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत सहित गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।विभिन्न किस्म के 611 से अधिक लगाए पौधेडीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी ने जानकारी दी कि आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जनसामान्य एवं बच्चो द्वारा पीपल, बरगद, आम, करंज, आंवला, नीम, अमलतास, शोभागर पॉम ट्री एवं चंपा जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। यहां जन सामान्य के लिए 2 कि.मी. का वाकिंग ट्रैक बनाया गया है। जहां शहरवासी अपनी मां के नाम या विशेष अवसर पर पौधरोपण कर सकते है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पौध वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडीआयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शहरवासियों को निरूशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वे पौधरोपण कर हस्ताक्षर अभियान का भी हिस्सा बने। उल्लेखनीय है कि पौध रोपण को प्रोत्साहित करने 1 जुलाई से वन विभाग द्वारा जन सामान्य के पौध रोपण के लिए पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। ताकि जनसामान्य को फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे आसानी से प्राप्त कर अपने घर एवं आस पास के क्षेत्रों में रोपण किया जा सके।वृहत पौधरोपण के लिए जिले में चल रहा पीपल फॉर प्यूपिल अभियानसीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर के तर्ज पर जिले में भी पीपल फॉर प्यूपिल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 549 ग्राम पंचायतों में लगभग 8 लाख पौधे रोपे जायेंगे। जिसमें नगरीय क्षेत्र में 5 हजार से अधिक एवं 2500 से अधिक स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौधरोपण किया जाएगा। इसी तरह 200 अमृत सरोवर एवं डबरी निर्माण कर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही पीपल फॉर प्यूपिल अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में 10 हजार पीपल के पेड़ रोपे जायेंगे।
- -सर्वोच्च बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मारायपुर।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्य के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए शहीद पुलिस सेल के गठन के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करना है।विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन अपनी समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से मिले थे और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था तब उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि शीघ्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर उनके समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में शहीद पुलिस सेल का गठन किया जा रहा है। इस सेल का मुख्य उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण करना है। सेल में रेंज पुलिस महानिरीक्षक अध्यक्ष होंगे वही रेंज मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नामांकित उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारी सदस्य होंगे।शहीद पुलिस सेल शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को इकाई स्तर, रेंज स्तर, तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में परिवारजनों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान, परिवारजनों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर भी मिलेगा। बैठक के अतिरिक्त, प्रत्येक बुधवार को शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है, ताकि वे अपने मुद्दों को पेश कर सकें। इसके लिए आवश्यकता अनुसार व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। जिससे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजन उपस्थित हो सकें। यदि किसी कारणवश इकाई बैठक के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है, तो रेंज स्तरीय शहीद पुलिस सेल के माध्यम से निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। यदि रेंज स्तरीय शहीद पुलिस सेल के स्तर पर निराकरण न हो सके तो पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित शहीद पुलिस द्वारा निराकरण कराया जायेगा।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं का समुचित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए गए हैं। यह पहल पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को मानसिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा की यह पहल शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। यह सुनिश्चित करता है कि जिन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनके परिवारजनों की देखभाल और सहायता सुनिश्चित की जाए।
- -मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के होराइज़न हॉस्पिटल के संचालक डॉ पंकज द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को डॉ पंकज द्विवेदी ने अपनी स्वरचित किताब 'द पॉसिबिलिटी' की प्रति भेंट की और इस पुस्तक की विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।डॉ पंकज ने बताया कि 'द पॉसिबिलिटी' का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। यह किताब व्यक्तिगत विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉक्टर पंकज द्विवेदी को उनकी किताब के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मकता से भरी किताब निश्चित रूप से पढ़ने योग्य है और विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. क्षितिज द्विवेदी, श्री योगेश मिश्रा और श्री हेमंत शर्मा भी उपस्थित थे।
- रायपुर / खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ में अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से 99 लाख 31 हजार की लागत से निर्मित हाने वाली जैतखाम का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को एकता, भाईचारे, तथा समरसता का संदेश दिया है। बाबा के आदर्शाे पर चलने का प्रेरणा मिलती है। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समाज में ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने का प्रयास किया। गिरौदपुरी धाम में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम भी बनाया गया है ।सतनामी समाज द्वारा नवागढ़ के सतनाम मंगल भवन में गुरु असम दास जी तेलासपुरी धाम खपरीडीह खुर्द के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता अजीत रात्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत मारो श्री घनलाल देशलहरे, जिला पंचायत सदस्य श्री अंजू बघेल, श्रीमती गिरजा कुर्रे, श्री ताराचंद जांगड़े, श्री हेमलाल धृतलहरे जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।

.jpg)

.jpg)

















.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)