- Home
- छत्तीसगढ़
- -किसानों और भू-स्वामियों को राजस्व मामले के निराकरण से मिलेगी सुविधा-धमतरी जिले में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठकरायपुर / राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि राजस्व पखवाड़ा के दौरान राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। राजस्व के बहुत से कामों के लिए समय-सीमा निर्धारित है, इसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को काम मे गति लानी होगी, लोगो को भटकना न पड़े, बेवजह राजस्व प्रकरणों को रोकने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। श्री वर्मा आज धमतरी के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हम यहां हैं। किसानों को नकली खाद, बीज, दवाई इत्यादि के बिक्री पर संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसान सम्मान निधि की राशि पात्र किसान को मिले। इसी तरह जिले में अवैध उत्खनन, शराब, सटोरिया इत्यादि पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए बजट हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर,धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन के कार्यों, खाद्यान्न के भंडारण, जल शुद्धिकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले के सभी नागरिकों को एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने कहा।
- -जनदर्शन में मिले 1700 से अधिक आवेदनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। 04 जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पूर्व 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जनदर्शन में बारी बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री कोे दे रहे हैं।जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आगंतुकों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी के दो स्टाल लगाए गए हैं। एक हेल्थ स्टाल भी लगाया गया है, जहां बीपी, शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि आज 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन में 1700 आवेदन मिले थे, जिसमें से ज्यादातर आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित थे। 27 जून को आयोजित प्रथम जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से अधिकांश का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है। शेष आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में है।
- -दूरस्थ क्षेत्रों में नर्स को देखकर मन में विश्वास रहता हैः श्री जायसवाल-नर्सों को हड़ताल अवधि का मिलेगा पूरा वेतन, अध्ययन अवकाश का मिलेगा लाभ-नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्रीरायपुर। विश्व में किसी भी तरह की आपदा आए, चाहे वह युद्ध हो या फिर कोरोना जैसी महामारी, नर्सों का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। नर्स आपात परिस्थिति में अपने बच्चों को छोड़कर अस्पताल में मरीजों की मां बनकर सेवा करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर किसी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु नर्सों के बिना स्वास्थ्य महकमे का संचालन काफी मुश्किल है। यह बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के टेलीमेडिसीन हाल में नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में कहा।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अस्पताल में नर्स की भूमिका हर मरीज की मां के समान होती है,ऐसे में नर्स को भी मरीजों की देखभाल अपने बच्चों के समान ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक उपलब्ध न हों लेकिन अस्पताल में नर्स को देखकर ही मरीज और परिजन के मन में विश्वास उत्पन्न हो जाता है। श्री जायसवाल ने कहा कि जैसे दवा के साथ दुआ की जरूरत होती है, वैसे ही डाक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के साथ नर्सों का व्यवहार, कार्य, सहयोग दवा की तरह काम करता है।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य में पहले नर्सिंग कालेज की शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी और अब तक शासकीय और निजी मिलाकर लगभग 140 नर्सिंग कालेज खुल चुके हैं, जिसमें लगभग साढ़े सात हजार से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। श्री जायसवाल ने इस मौके पर नर्सों से कहा कि पिछली हड़ताल की अवधि का पूरा वेतन दिया जा रहा है और साथ में नर्सों को अध्ययन अवकाश की सुविधा भी दी जा रही है।इस मौके पर पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम, नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत समेत नर्सेस बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
- दुर्ग /राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा 26 जून से 10 जुलाई तक ग्राम पंचायत स्तर पर बीज उपचार पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसमें बीज उपचार करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इस उपचार से बीज की बचत, भूमि के अंदर हानिकारक कीटों और बीमारियों से बीज की सुरक्षा होगी। पौधा निकलने के बाद जड़ों में होने वाली बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी और स्वस्थ पौधा तैयार होगा। साथ ही दवाईयों के लागत खर्च में कमी आएगी। जिले के ढाबा, बासीन, परसदा, तरकोरी, अरसनारा, बोरी, नगपुरा, भटगांव, बोरेन्दा, चंगोरी, सोरम, मचांदूर, सेलूद सहित अन्य ग्रामों में भी यह अभियान चलाया गया।बीज उपचार करने के तरीके-अच्छे बीज का चयन कर उसे प्लास्टिक की बोरी या पन्नी पर फैला कर छायादार स्थान पर रखें। बीज अमृत या विभिन्न प्रकार के कल्चर का मिश्रण, बीज की मात्रा अनुसार बीज पर उपयोग करें। हाथों में पन्नी या दस्ताने पहन कर मिश्रण को इस तरह से मिलाएं कि बीज के ऊपर एक परत सी चढ़ जाए (आवश्यकता पड़ने पर गुड़ और पानी के घोल का उपयोग भी करें।) मिश्रित करने के बाद बीज को छायादार स्थान में फैलाकर सुखा लें और बुआई के लिए उपयोग करें।
-
रायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने खाद्य आयोग कार्यालय में विगत दिवस खाद्य विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक माह नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित हो। यूनिवर्सल पीडीएस के तहत राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं को ई-पास के माध्यम से पंसद की दुकानों में राशन वितरण करने संबंधी व्यवस्था को दुरूस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्री बाबरा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन सामग्री वितरण में पारदर्शिता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पीडीएस से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर एवं कॉल सेंटर का दूरभाष नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। विभाग के कॉल संेटर का दूरभाष क्रमांक 1800-233-3663 एवं टोल-फ्री नंबर 1967 है। उन्होंने समीक्षा बैठक में फोर्टिफाईड चावल वितरण, वaन नेशन वन राशन कार्ड योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन पहुंचविहिन उचित मूल्य दुकानों में अग्रिम राशन भण्डारण की व्यवस्था, ग्राम पंचायतों के उचित मूल्य के दुकानों का संचालन सहित खाद्यान्न वितरण से संबंधित विभिन्न विभागों में प्रचलित योजनाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर श्री राजेन्द्र महिलांग, श्री कुलदीप शर्मा, श्रीमती ज्योति कश्यप, सदस्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग, अपर संचालक, डी.एस. श्री अभिषेक कुमार जायसवाल, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्री राजीव कुमार जायसवाल, खाद्य विभाग के अपर संचालक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। - -’जनदर्शन में व्हीलचेयर मिलने से केवल को आगे पढ़ाई में मिलेगी मदद’रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज आयोजित जनदर्शन में दिव्यांगों की समस्याओं और मांगों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवेदनशीलता से केवल की बातों को सुनकर उन्हें तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिस पर तत्काल निराकरण करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केवल को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर तरक्की करों और जीवन में एक सफल इंसान बनो।मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता संबंधी आवेदन देकर समाधान का निवेदन किया। इस दौरान जिला रायपुर के आरंग विकासखंड के दिव्यांग केवल साहू ने आर्थिक सहायता हेतु मदद मांगी। केवल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उसके कमर से नीचे का हिस्सा काम नही करता है, जिससे उसे चलने-फिरने में दिक्कत आती है। इन दिक्कतों के कारण उसकी पढ़ाई भी छूट गयी है। उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं, जिससे परिवार का खर्च बहुत मुश्किल से चल पाता है।व्हीलचेयर मिलने पर खुशी से गदगद होते हुए केवल और साथ आये उसके पिता श्री कृष्णा साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। केवल के पिता श्री कृष्णा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने आज मेरे बच्चे के भविष्य को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा। अब मेरे बच्चे को स्कूल जाने में कोई तकलीफ नहीं होगी और वह आगे की पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेगा।
-
-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में अपनी नातिन का इलाज करने की आस लेकर पहुंचे श्री दोहत राम विश्वकर्मा को आज बड़ा सहारा मिला। दरअसल मुख्यमंत्री को जानकारी मिली की जनदर्शन में एक दस साल की दिव्यांग बच्ची दिव्या विश्वकर्मा बैठी हुई है । जिसके हाथ में विकृति है । परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से बच्ची का इलाज नहीं हो पा रहा है । जबकि डॉक्टर्स का कहना है कि उसके हाथ का ऑपरेशन करके ठीक किया जा सकता है । जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल बच्ची को मंच में बुलाया , उसके परिजनों से पूरी जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश दिये और एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री ने स्वयं बच्ची को डेढ़ लाख रुपए का चेक सौंप दिया ।श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा बताई। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी नातिन दिव्या विश्वकर्मा जब तीन वर्ष की थी तो उसे गेहूंआ सांप ने काट लिया था। जिससे उसका दायां हाथ गलने लगा था। जड़ी बूटियों से इलाज करने पर घाव तो सूख गया, लेकिन दायां हाथ विकृत हो गया। उसका इलाज करने के लिए वे लोग राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर से मिले जहां डॉक्टरों ने बताया कि दिव्या का दो ऑपरेशन करना पड़ेगा। उसके हाथ की विकृति ठीक हो जाएगी पर लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्च आएगा।श्री दोहात राम विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिव्या के पिता श्री त्रिवेंद्र ग्राम कनेचूर, नयापारा, बैजनपुरी, भानुप्रतापपुर में रहते हैं। श्री त्रिवेंद्र खेती किसानी का काम करते हैं इतना बड़ा खर्च उठाने में वे असमर्थ हैं । मुख्यमंत्री ने उनकी व्यथा को संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को दिव्या के इलाज के लिए डेढ़ लाख रूप की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के एक घंटे के भीतर दिव्या के इलाज के लिए चेक जारी कर दिया गया।श्री विश्वकर्मा ने नातिन के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अब दिव्या का हाथ ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद। - रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर गंभीर हैं। राज्य में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपने पहले ही बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई घोषणाएं की। घोषणा के अनुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर का 1200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन किया जाना एवं 776 करोड़ की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में बनने वाले 700 बिस्तर अस्पताल का निर्माण शामिल है।इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में बनने वाले 700 बिस्तर अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने अस्पताल अधीक्षक श्री एसबीएस नेताम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मेडिकल कालेज के पुराने हास्टल का निरीक्षण किया और साथ ही 700 बिस्तर अस्पताल के लिए मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी के लिए भी स्थल का निरीक्षण किया। श्री जायवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा में कहा है कि बजट में शामिल 776 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के लिए आवश्यक निर्माण संबंधी तैयारियां जल्द ही शुरू हो जाएंगी।
- -मुख्यमंत्री ने प्रार्थी को राहत दिलाने दिए निर्देशरायपुर ।मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में आज बाईक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बाईक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू आज मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताई आए। भूपेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई, वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है।मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें। file photo
-
-अवैध कब्जा हटने के बाद कई किसानों को वापस मिला खेत आने-जाने का रास्ता
पिछले ‘जनदर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटवाने का किया था आग्रह, मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाईरायपुर । मुख्यमंत्री के 'जनदर्शन' का असर मैदानी स्तर पर तुरंत दिखने लगा है। राजधानी रायपुर से सटे सेजबहार के युवा किसान ललित साहू अपने गांव के अन्य किसानों के साथ आज प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने आए थे। उन्होंने और उनके साथी किसानों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित 'जनदर्शन' में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर अपने खेतों से लगी शासकीय जमीन के कब्जामुक्त होने के बाद खेत आने-जाने के लिए पुनः रास्ता मिल जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।सेजबहार के किसान ललित साहू, कामता प्रसाद, शारदा राम साहू, लाकेश्वर प्रसाद साहू और कामता प्रसाद साहू विगत 27 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहले 'जनदर्शन' में अपनी समस्या लेकर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि उनके खेतों से लगे सरकारी जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। इससे उनके खेत आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। गांव की जमीन पर बेजा कब्जा कर बेच रहे हैं और विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और अवैध कब्जाधारियों के आतंक से गांव को मुक्ति दिलाने का निवेदन किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने दोबारा 'जनदर्शन' पहुंचे ललित ने मुख्यमंत्री को आज बताया कि उनके निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अमले की टीम ने गांव पहुंचकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया है। वहां अवैध रूप से बने मकानों को भी ध्वस्त किया गया है। इससे किसानों को निर्बाध रूप से अपने खेत आने-जाने का रास्ता वापस मिल गया है। पिछले पांच-छह सालों से अवैध कब्जे की वजह से खेतों में ट्रैक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर ले जाने में बहुत दिक्कत होती थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई होने से ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने पूरे सेजबहारवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। - रायपुर। अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद की फरियाद लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंची श्रीमती शशि वर्मा को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके बच्चे का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। मुख्यमंत्री ने श्रीमती शशि वर्मा के आग्रह पर उन्हें उनके बीमार बच्चे के साथ रायपुर स्थिति कुनकुरी सदन पहुंचाने के निर्देश दिए।यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दूर-दराज के जरूरत मंद लोगों के इलाज और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था के लिए रायपुर में कुनकुरी सदन शुरू किया गया है। इसकी जानकारी श्रीमती शशि वर्मा को मिली तो वह भी अपने बीमार बच्चे को लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुनकुरी सदन में रूकने और बच्चे का इलाज कराए जाने का आग्रह किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने श्रीमती वर्मा के आग्रह पर उनके ठहरने और बीमार बच्चे के समुचित इलाज की व्यवस्था कुनकुरी सदन के माध्यम से किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुनकुरी सदन इसलिए ही बनाया गया है, ताकि राजधानी में इलाज में किसी तरह की दिक्कत महसूस कर रहे लोगों की सहायता की जाए। वहां पर प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। श्रीमती शशि वर्मा ने बताया कि कुनकुरी सदन के बारे में यह जानकारी मिली थी कि मुख्यमंत्री द्वारा यहां बीमारों के इलाज और मरीज के परिजन के रूकने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जनदर्शन में वह इसी उम्मीद से अपने बीमार बच्चे को लेकर पहुंची थीं, कि उसका रायपुर में बेहतर इलाज बिना किसी परेशानी के हो सके। मुख्यमंत्री ने उनकी न सिर्फ फरियाद सुनी, बल्कि बड़ी ही सहृदयता के साथ कुनकुरी सदन में रूकने और इलाज कराने का भी प्रबंध कर दिया है। बच्चे के इलाज का प्रबंध होने पर खुशी जताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया।
- -मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीर आश्रम के लिए हर संभव सहायता करेंगेरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज कबीर ब्रह्मचारिणी आश्रम, पोटियाडीह धमतरी के सदस्यगण मिले। मुख्यमंत्री ने साहेब बंदगी कहकर अभिवादन किया। कबीर ब्रह्मचारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को आश्रम परिसर में विविध कार्यों के संबंध में अवगत् कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग कबीर दास जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आपके माध्यम से संत कबीर के विचार नई पीढ़ी को प्रसारित हो रहे हैं। हम इसमें हर संभव आपकी मदद करेंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में आज धमतरी जिला के मकेश्वर वार्ड नं 9 की निवासी श्रीमती वंदना प्रजापति और श्रीमती रीना सोनवानी पहुंची थी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 5 वीं किश्त की राशि उनके खाते में आ गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दी। वंदना प्रजापति और रीना सोनवानी ने कहा कि महतारी वंदन की हर माह मिलने वाली राशि से पूजा सामग्री और तीज-त्यौहार के लिए सामग्री सहित नई साड़ी खरीदूंगी।वंदना और रीना ने बताया कि हर माह एक हजार की राशि मिलने से आर्थिक सहायता मिल रही है। वर्तमान में बच्चों का स्कूल चालू हो गया है। ऐसे में अपने बच्चों के कॉपी, किताब, पेन्सिल और स्कूल फीस के लिए राशि का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, उसी प्रकार प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपए मिलने वाली राशि से घर की गृहस्थी के संचालन मंे सहायाता मिल रही है। वंदना ने बताया कि जुलाई और अगस्त का महीना महिलाओं के तीज-त्यौहार, व्रत, अनुष्ठान के लिए माना जाता हैै। ऐसे में महतारी वंदन की एक हजार रुपए प्रति माह मिलने वाली राशि से पूजा सामग्री, फल-फूल खरीदने और अन्य घरेलू सामान खरीदने में व्यय करेगी। जनदर्शन में वंदना और रीना ने मकान के लिए पट्टे की मांग को लेकर आवेदन किया, मुख्यमंत्री ने संबंधित आवेदन का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
- मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिए निर्देशरायपुर / जनदर्शन कार्यक्रम में आज धरसींवा ब्लॉक से आए सुशील कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में शिक्षक दिवस के ही दिन उनके शिक्षक पिता ने खारुन नदी में डूबते बच्चे को बचाने कोशिश करते हुए असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई।सुशील ने अपनी अनुकंपा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उनकी बात को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। file photo
- मुख्यमंत्री ने ‘‘नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’’ में 13 विद्यार्थियों को वितरित किए दो-दो लाख रुपए की राशि के चेकरायपुर, / श्रमवीरों के परिवार के बच्चों के लिए अब डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी बनने की राह अब आसान हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत दो-दो लाख रुपए के चेक प्रदान किए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।श्रमवीर परिवारों के ऐसे मेधावी बच्चे जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट प्रथम दस में स्थान बनाया है, उन्हें दो-दो लाख रूपए की राशि के मिलने से इन बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने का रास्ता मिल गया है। मुख्यमंत्री के हाथों बच्चों को सम्मानित और उन्हें राशि मिलने से ये बच्चे उत्साहित हैं। उन्हें मिले सम्मान और सहायता राशि से उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है।कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली वेदिका निषाद ने बताया कि वह कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। उसने कृषि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दी है। वेदिका ने बताया कि उसके माता-पिता किसानी और मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करते हैं। आज मिली राशि से उनका वैज्ञानिक बनने का सपना साकार हो सकेगा इस राशि का उपयोग वे आगे की पढ़ाई के लिए करेंगी।बालोद जिले की जिज्ञासा ने बताया कि उन्हें दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है। उनके पिता मजदूरी करते हैं। वह डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए है। दसवीं की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पद्मनी शांडिल्य सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। इसी प्रकार मेरिट में आठवें स्थान में आने वाले खोमेंद्र इंजीनियर बनना चाहते हैं। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली होनिशा के पिता मिस्त्री का काम करता हैं, होनिशा डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती हैं।
- -नया राशन कार्ड मिलने पर आज महेश ने मुख्यमंत्री को 'जनदर्शन' में दिया धन्यवादरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘जनदर्शन’ से जरुरतमंदों को तुरंत राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों से बड़े स्नेह से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित कर रहे हैं। रायपुर जिले के ग्राम माठ के महेश भोभरे का मां के निधन के बाद पत्नी के नाम से राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था। विगत 27 जून को पहले ‘जनदर्शन’ में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी इस समस्या की जानकारी दी। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तुरंत ही खाद्य विभाग को उनका राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महेश के मुख्यमंत्री निवास से निकलने के पहले ही राशन कॉर्ड बन जाने की सूचना उन्हें मिल गई।मुख्यमंत्री श्री साय की तत्परता से तुरंत राशन कार्ड बन जाने से खुश महेश आज मुख्यमंत्री से मिलने दोबारा ‘जनदर्शन’ में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परिवार के लिए नया राशन कार्ड मिलने पर धन्यवाद दिया और अपने परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
- -बिटिया का कॉमनवेल्थ खेलों में हुआ सलेक्शन, मुख्यमंत्री से मदद का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को दिए निर्देशरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर, अमलीडीह निवासी तलवारबाजी खिलाड़ी रीवा बेनी की माँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पास अपनी बिटिया का आवेदन लेकर पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बिटिया का सलेक्शन न्यूजीलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए हुआ है, इसमें लगभग चार लाख रुपए की लागत आने की संभावना है। बिटिया का वीजा भी क्लियर हो गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से किसी तरह की मदद मिलती है तो बिटिया के लिए बहुत अच्छा होगा।मुख्यमंत्री ने पूछा कि बिटिया का अब तक का क्या अचीवमेंट रहा है, इस पर श्रीमती बेनी ने बताया कि बिटिया अभी तक नेशनल में बहुत अच्छा परफॉर्म कर चुकी है। चेन्नई और गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स में भी बिटिया ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी बिटिया पटियाला में साई स्थित केंद्र में तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने रीवा बेनी की मदद के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए खेल विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल आप कलेक्टर रायपुर से मिल लीजिए, वे खेल विभाग के साथ आवश्यक समन्वय कर आपकी हर संभव मदद करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिटिया को मेरा पूरा आशीर्वाद है, तलवारबाजी में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करे, न केवल बिटिया कॉमनवेल्थ में अपितु ओलंपिक खेलों में भी अच्छे प्रदर्शन के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करे।
- -मुख्यमंत्री जनदर्शन: ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग पति-पत्नी के चेहरे खिल उठेरायपुर /दिव्यांगता को कमजोरी नही मान कर हौसले से जीवन को सहज और सरल तरीके से जीने की कला कोई श्री भागवत से सीखे। जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग श्री भागवत आरंग विकासखंड के ग्राम केशला के रहने वाले है। शिक्षा समाप्ति के बाद बिजली विभाग में कॉल अटेंडर के रूप में कार्य करना शुरू किया। श्री भागवत की दिव्यांगता के चलते विवाह में दिक्कतें हुई। ऐसे में उन्होंने दिव्यांग लड़की से विवाह करने का फैसला लेकर दिव्यांग वीणा निषाद से विवाह किया। बिजली विभाग फोन अटेंडर के रूप में कार्य करने से होने वाली आय से घर परिवार चलाने में दिक्कते खड़ी होना प्रारम्भ हो गया। वैसे भी उन्हें कार्यस्थल तक आने जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी होती थी। किसी पर आश्रित नही होने की महत्वाकांक्षा उसे अंदर ही अंदर खाये जा रही थी। कही भी आने जाने की सुविधा के लिए श्री भागवत ने निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकल के लिए समाज कल्याण और सम्बन्धित विभागों में आवेदन देने के बाद भी पिछले 2 सालों से उन्हें सहायता नही मिल पा रहा था। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आमजनों की शिकायतों और मांगो को पूरा करने के लिए जनदर्शन के बारे में पता चला। श्री भागवत मुख्यमंत्री के सहृदयता के बारे में विभिन्न माध्यमो से अवगत थे। उन्हें पूरे विश्वास था कि जनदर्शन में जाने से निश्चित रूप से मदद मिलेगी।जनदर्शन कार्यक्रम में श्री भागवत अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ उपस्थित होकर बैटरी चलित ट्रायसाइकल हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर संवेदनशीलता से विचार कर दोनों को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसाइकल प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल करते हुए दिव्यांग पति-पत्नी को बैटरी चलित ट्रायसाइकल प्रदान की गई। ट्रायसाइकल मिलने पर दिव्यांग पति पत्नी के खुशी का ठिकाना न रहा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को सवेरे 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल श्री कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर श्री सालिक साय एवं ग्राम पंचायत बगिया सरपंच श्रीमती राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगे।
- - गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय पुत्र दीपेश के दिव्यांग होने की सुनाई दास्तानरायपुर /मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी श्री अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है ।वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में लगाया दहीमन का पौधा-एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 70 लाख पौधों का रोपण-राज्य में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 3.95 करोड़ पौधों का हो रहा रोपणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं हरीतिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर अपने निवास कार्यालय परिसर रायपुर में दहीमन का पौधा लगाने के साथ ही प्रदेशवासियों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए जाने का आव्हान किया। इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे। दहीमन का पौधा सरगुजा अंचल में बहुतायत रूप से मिलता है। औषधीय गुणों से भरपूर और यह कई बीमारियों के इलाज में यह उपयोगी है।यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने की अपील देशवासियों से की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत 70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में लोग अपनी मां के नाम पौधा लगाएंगे। पौध रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पौध रोपण क्षेत्र के संरक्षण के लिए इसे जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद भी लिया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत लोग अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुरूप देवी-देवताओं के नाम पर भी पौध रोपण कर सकेंगे। वन क्षेत्रों के अलावा सामान्य क्षेत्रों में सड़कों के किनारे भी पौध रोपण किए जाएंगे।छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 95 लाख 85 हजार से अधिक पौधों के रोपण किया जा रहा है, जिसमें से 2 करोड़ 82 लाख 35 हजार पौधों का रोपण किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत हो रहा है। राज्य में अब तक सवा करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत पौधों का रोपण पूरा करने का लक्ष्य है।
- -मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी गई सहायता राशिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चोें को दो-दो लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इसमें मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए तथा स्कूटी क्रय के लिए दी जाने वाली एक लाख रूपए का चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित मेधावी बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित थे।श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 13 बच्चों को कुल दो-दो लाख रूपए के मान से 26 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इसमें एक लाख रूपए का चेक स्कूटी खरीदी के लिए मेधावी बच्चों को प्रदान किया गया।ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिक के 13 बच्चे टॉप-10 सूची में है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं में गरियाबंद जिले से कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले से कुमारी डेनिसा, रायगढ़ जिले से कुमारी बबीता एवं उमा, सूरजपुर जिले से आयुष कुमार, बलरामपुर जिले से कुमारी अंशिका, जशपुर जिले से कुमारी मीना यादव, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनी, जिज्ञासा एवं कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वीदेका का नाम शामिल है।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आरक्षक श्री भरत लाल बरेठ के किडनी प्रत्यारोपण के लंबित देयक के भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। आरक्षक श्री बरेठ ने जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर बताया कि वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3.05 लाख रूपए व्यय का भुगतान आपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर को किया गया। किडनी प्रत्यारोपण के बाद एंटीबॉडी मेडिकेडेट रिएक्शन होने से दवाईयों एवं प्रत्यारोपित किडनी की बायोस्पी की गई जिसके कारण इलाज का कुल 7.59 लाख रूपए का खर्च आया है। आरक्षक श्री भरत लाल बरेठ ने अपनी शारीरिक एवं आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से किडनी प्रत्यारोपण एवं इलाज पर व्यय शेष राशि 4.55 लाख रूपए का भुगतान शासन की ओर से किए जाने का आग्रह किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आरक्षक श्री बरेठ के चिकित्सा देयक की शेष राशि के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज यहां आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदेश के दूर-दूराज से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया जा रहा है और उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी जा रही है। साथ ही चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों का खून जांच, बी.पी. शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच की व्यवस्था की गई है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में युग प्रवर्तक और युवाओं के प्ररेणास्रोत स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन किया। श्री साय ने कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वे महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।


























.jpg)
.jpg)