- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा 03 जुलाई को बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागवार एजेंडा अनुसार विस्तृत समीक्षा की जाएगी।बैठक क़े एजेंडा अनुसार राजस्व विभाग अंतर्गत जिले क़े राजस्व न्यायालयों में प्रकरण निराकरण की स्थिति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार, शिकायतों का निराकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, श्रमिकों की संख्या, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सशक्तिकरण योजना, एनआरएलएम, बजट आबंटन, आरईएस अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्माण कार्य, पंचायतो में वाई फाई, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव, माध्यन्ह भोजन, शिक्षक विहीन शाला, निर्माण कार्य की स्थिति, शाला भवनों की जर्जर स्थिति, आय, जाति निवास प्रमाण पत्र, समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा की जाएगी।आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत वनाधिकार पत्र, आश्रम-छात्रावासो की स्थिति, पीएम आदर्श ग्राम योजना, उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला व्यापार केंद्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमइजीपी, रोजगार सृजन कार्यक्रम, क़ृषि विभाग के अंतर्गत खाद बीज़ भंडारण एवं वितरण, बुआई की स्थिति, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, किसानों की समस्या का निराकरण, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुपालन क़े लिए क़ेसीसी, अनुदानो की स्थिति, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मौसमी बीमारियों क़े रोकथाम क़े उपाय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, जीवन दीप समिति, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री पूरक पोषण आहार योजना, आंगनबाडी केंद्र, मातृत्व वंदन योजना, कुपोषण की स्थिति, पीएचई के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल गुणवत्ता की स्थिति, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बांधों में जल भराव की स्थिति, नहरों की सफाई, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य, बजटीय स्वीकृति, सेतु निर्माण, भारतमाला परियोजना, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीड़ीएस भंडारण, धान भंडारण एवं उठाव, नगरीय प्रशासन के अंतर्गत साफ सफाई, पेयजल, पीए आवास, शहरी आजीविका मिशन, वन विभाग के अंतर्गत तेंदुपत्ता वितरण, चरण पादुका योजना, वृक्षारोपण, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत रामलला दर्शन योजना, दिव्यांगों क़े लिए आजीविका मूलक कार्य, उपकरण वितरण के साथ ही अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
-
रायपुर। समता कॉलोनी निवासी श्रीमती चमेली शर्मा का सोमवार, 2 जुलाई को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्व. डॉॅ. गिरधर शर्मा (सेमरावाले) की पत्नी, एसईसील, बिलासपुर के अवकाश प्राप्त चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद शर्मा की माताजी और डॉ. आकांक्षा , डॉ. अंकिता और डॉ. अनुराग शर्मा की दादी थीं। उनकी अंतिम यात्रा कल तीन जुलाई को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, दिवंगतों के परिजनों को प्रभु इस दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- रायपुर /स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम राखी के पंचायत प्रतिनिधि व छात्र-छात्राओं के साथ 150 से अधिक छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण से पहले सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं एवं पालकों को शपथ दिलाया कि उनके द्वारा लगाये गये पौधे का वृक्ष बनते तक पालन-पोषण करेंगे तथा उनकी सुरक्षा भी करेंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ’एक पेड़ माँ के नाम’ इस थीम पर पूरे राज्य के स्कूलों में पौधारोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस आशय का पत्र कल ही राज्य शासन ने समस्त कलेक्टरों को भेजा है। ’एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान की शुरुवात जिला रायपुर, वि.खं. आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी से की गई।सचिव श्री परदेशी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि अपने परिजन की स्मृति में पौध रोपण करें। पेड़ पौधों के कारण वातावरण का शुद्ध और तापमान नियंत्रित रहता है। पेड़ पौधों पर ही हमारे जीवन का भविष्य निर्भर रहता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे स्वयं तो पौधे लगायेंगे साथ ही अपने परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने उपस्थित सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, उपसरपंच श्री पोषण पटेल एवं ग्रामीणों से भी पौधा लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई।शिक्षा विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कहा कि हमें जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसरों को यादगार बनाने के लिए पौधे गिफ्ट करना चाहिए और पौधा लगाना चाहिए। आज राखी विद्यालय परिसर में नीम, गुलमोहर, अशोक, अर्जुन, आम, पीपल आदि के 150 से अधिक पौधे रोपे गये और उनकी सुरक्षा का दायित्व स्कूली छात्र-छात्राओं को सौंपा गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी डॉ. पदम जैन, उप सचिव श्रीमती फरिहा आलम, अवर सचिव श्री आर.पी. वर्मा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अपर संचालक श्री योगेश शिवहरे, संयुक्त संचालक श्री आशुतोष चावरे, उप संचालक श्री अशोक बंजारा, सर्वश्री करमन खटकर, महेश नायक, प्रवीण श्रीवास्तव, लव कुमार, आर. के. त्रिपाठी, संस्था की प्राचार्य श्रीमती चंचल परदेशी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह पहुंचे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बच्चों से की बातचीत-आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पके भोजन का कलेक्टर ने चखा स्वाद-जर्जर स्कूल बिल्डिंग को नष्ट करने के निर्देशरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह धरसींवा के ग्राम कुरा में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुंचे। कलेक्टर ने स्कूल से निकलने वाले बच्चों को रूकवाया और उनके बैग को खोलकर स्वयं देखा और वितरित पुस्तकों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल की तरफ से पुस्तकें मिलने की बात पूछी। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर को बताया कि पुस्तकें मिल चुकी है और सुरक्षित करने कवर भी लगा दिए है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि अच्छे से पढ़ाई कीजिए। कलेक्टर ने कुरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। कलेक्टर ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और स्कूल खुलने के टाइमिंग को भी पूछा। साथ ही स्कूल परिसर के जर्जर और पुराने भवन को नष्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उस स्थान को उपयोगी बनाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद और एसडीएम श्री नंदकुमार चैबे उपस्थित थे।कलेक्टर ने चखा मध्यान्ह भोजन का स्वादकलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम कुरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मध्यान्ह भोजन कीचन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जल्द ही कीचन शेड को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर कुरा के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे और मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा। कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं को भी देखी। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर पौधेरोपण करने के निर्देश दिए और फेंसिंग करने के लिए भी कहा। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरा के मध्यान्ह भोजन कीचन का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
- -लापरवाही बरतने के चलते पटवारी, पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस एवं सचिव को किया गया निलंबितरायपुर। बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले है। डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए आज कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा पहुंचकर गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को 76 मरीज एवं 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया। जिसमें से वर्तमान में 82 एक्टिव मरीज है। उक्त मरीजों में 17 को जिला अस्पताल एवं 16 को सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य मरीज गांव के हाट बाजार क्लीनिक भवन में स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आ रहे हैं। ग्रामीणों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।इस पूरे मामले में कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताते हुए ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन,पीएचई सब इंजीनियर के.आर.पैकरा को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम के सचिव राजपाल कोसले के अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।साथ ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के प्रति भी नाराजगी जताते हुए उनके छुट्टी को निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।तुरमा में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जागरुकता के लिए काम करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को डोर टू डोर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान कलेक्टर स्वयं गांव के पानी टंकी पर चढ़कर सफाई संबंधित जायजा लिया।कलेक्टर श्री सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने एवं स्वच्छ पानी आमजनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण को जांच कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। गांव में सर्वे कर जो व्यक्ति डायरिया बीमारी से प्रभावित हो रहे है, उन्हें तत्काल सुविधा देने कहा गया है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। श्री सोनी ने पीएचई विभाग अधिकारियों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव सहित सभी पेयजल स्त्रोतों के जांच करने के निर्देश दिए है।
- -प्रदेश के वृद्धाश्रमों एवं दिव्यांग बाल आश्रम की व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश-समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभाग की ली समीक्षा बैठकरायपुर / समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि दिव्यांगजनों को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी आवश्यक पहल की जाए। श्रीमती राजवाड़े आज मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रही थी।समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में कहा कि सभी जिलो में दिव्यांग के पुनर्वास के साथ-साथ उन्हें रोजगार मूलक कार्यों में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को वृद्धाश्रमों एवं दिव्यांग बाल आश्रम तथा अन्य पुर्नवास केन्द्रों की व्यवस्था दुरूस्त करने भी कहा। बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव, संचालक सुश्री रोक्तिमा यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से कहा कि बुजुर्गो, दिव्यांगों एवं निराश्रितों के कल्याण के लिए अपना शत-प्रतिशत दें तथा सेवाभाव के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित अनुदान प्राप्त संस्थाओं और पुनर्वास केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरूस्त करें। दिव्यांग बच्चों को हुनरमंद बनाकर स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराएं। उनकी रूचि के अनुसार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण दिलाया जाए।समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर बेघर, बेसहारा, घुमंतू, दिव्यांग, बच्चों और महिलाएं मिलने पर उन्हें पुर्नवास केन्द्र में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विभिन्न पेंशन प्रकरणों का भौतिक सत्यापन करके पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से पेंशन का लाभ दिलाए। विभाग के हेल्प लाइन नंबर का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।श्रीमती राजवाड़े ने तृतीय लिंग का भी पंजीयन कराने और राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने और दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाकर यूडीआईडी पंजीयन कराने और मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चे, महिलाओं, युवा, बुजुर्ग जिनको फिजियोथेरिपी, कृत्रिम उपकरण, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसायकल की जरूरत हो उन्हें ये उपकरण उपलब्ध कराए जाए।समीक्षा बैठक में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण प्रदाय योजना, सामर्थ्य विकास योजना, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय निःशक्तजन पुनर्वास कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
- रायपुर /महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी में अध्यनरत बच्चों को आंगनबाड़ी में पांच फलदार वृक्ष लगाने की अपील की है। साथ ही उसकी देखभाल करने में सहयोग देने की बात कही। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है।
- -’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन 2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक संपन्न-’पर्यटन एवं इको पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति’ विषय पर आधारित वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम और दीर्घकालिक लक्ष्य पर विस्तार से की चर्चारायपुर /छत्तीसगढ़ को पूरे देश में पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने तथा राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने आज राज्य नीति आयोग में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार रखे। अटल नगर, नया रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में समिति के सदस्यों ने इस विषय पर लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्यों पर सुझाव दिए।बैठक में सदस्यों ने राज्य के पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना विकास के लिए तथा पर्यटन की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजना बनाने, नए पर्यटन सूचना केन्द्र स्थापित करने, ट्राइबल टूरिज्म सर्किट, ट्राइबल थीम को लेते हुए टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास करने पर विस्तृत चर्चा की। इसी प्रकार पर्यटन स्थलों में एडवेंचर गतिविधियों के विकास तथा निजी निवेशकों को आमंत्रित करने, बस्तर दशहरा, भोरमदेव महोत्सव, सिरपुर महोत्सव, लोक मड़ई मेलों के आयोजन सहित अन्य स्थानीय महोत्सवों को बढ़ावा देने विचार विमर्श किया गया।इसी तरह हस्तशिल्पियों को आकर्षक बाजार उपलब्ध कराने, संगीत और नृत्य के कलाकारों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करने, स्थानीय तीज-त्योहारों, स्थानीय साहित्य, लोक कथाओं और ज्ञान को संरक्षित करने पर गहन विचार किया गया। स्थानीय खान-पान और तकनीकों के संरक्षण तथा नवाचार के लिए प्रोत्साहन, रचनात्मकता और कला कौशल के विकास सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।गौरतलब है कि विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का उत्तरदायित्व राज्य नीति आयोग को सौंपा गया है। सितंबर 2024 तक विजन डॉक्यूमेंट का अंतिम रिपोर्ट तैयार करने की अपेक्षा की गई है, इसके लिए अलग-अलग विषयों पर आठ वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं।बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य सहित अन्य सदस्यों ने विभागों द्वारा बनाए गए लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक विजन एवं रणनीतियों पर सुझाव दिए।बैठक में सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम ने छत्तीसगढ़ में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने, पर्यटन से राज्य की जीडीपी में योगदान बढ़ाने, बुनियादी ढांचे के विकास में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने, पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास तथा मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग अभियान को नीति दस्तावेज में शामिल करने सुझाव दिए।बैठक में राज्य की जनजातिय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने, राज्य में उपलब्ध वनस्पतियों और जीवों से युक्त विशाल वन क्षेत्र को पर्यावरण पर्यटन के रूप में विकसित करने, वैलनेस टूरिज्म, कृषि पर्यटन एवं मनोरंजन पार्क विकसित करने, टिकाऊ, समावेशी और जिम्मेदार पर्यटन, छत्तीसगढ़ को प्रमुख पर्यटन ब्रांड के रूप में स्थापित करने, पर्यटन केन्द्रो को संचालित करने स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने तथा छत्तीसगढ़ को एक सुरक्षित राज्य के रूप में प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में उद्योग विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, वन, पर्यटन, जनसंपर्क, राज्य नगरीय विकास प्राधिकरण, परिवहन एवं विमानन सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
- -फौत पंजी अपडेट नहीं होने पर जताई नाराजगी-नगर पंचायत कुंरा कार्यालय से जल्द से जल्द नए राशन कार्ड वितरण करने दिए निर्देश-रिकाॅर्ड दुरूस्त करने के दिए निर्देशरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम पथरी और बरबंदा के पटवारी और ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचे। कलेक्टर ने हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव से पंजी व अभिलेख के रिकाॅर्ड का अवलोकन किया। फौत प्रकरण के रिकाॅर्ड अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने फौत पंजी अपडेट करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा अन्य अभिलेखों के रिकाॅर्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिला पंचायत श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद व एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे उपस्थित थे।
- - स्वच्छता सर्वेक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए- आयुष्मान कार्ड बनाने डोर-टू-डोर अभियान चलाये- राजीव युवा मितान क्लब के लिए उपलब्ध राशि का यु.सी./सी.सी. उपलब्ध करायें- आपदा प्रबंधन की विभागीय प्रशिक्षण के साथ मुस्तैद रहे अधिकारी- कलेक्टर ने की समय-सीमा लंबित प्रकरणों की समीक्षादुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति तिथि के पूर्व निराकृत कर लिया जाए ताकि अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशन का लाभ मिल सकें। उन्होंने अपडेशन हेतु लंबित प्रकरण व कोषालय द्वारा ली गई आपत्ति संबंधी प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही आहरण संवितरण अधिकारियों को कार्यालयीन संबंधित दस्तावेज सेवा पुस्तिका आदि अपडेट कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि पी.जी.एन./सारथी एप/कलेक्टर जनचौपाल एवं जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फाइट द बाइट के तहत मच्छर उन्मूलन हेतु नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए प्रत्येक रविवार को निकायों में सफाई अभियान चलाने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अभियान में जनप्रतिनिधियों और आमजनता की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। वहीं जल संचयन के लिए शासकीय भवन, शासकीय सामुदायिक भवन के साथ ही निजी भवनों में भी रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के साथ तालाब, कुओं एवं नहर-नालियों की सफाई के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगरीय निकायों के साथ गांवों पर भी फोकस करने कहा। उन्हांेने आयुष्मान कार्ड की अद्यतन जानकारी ली। साथ ही नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाने तथा वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के अंतर्गत उपलब्ध कराये गये राशि के यू.सी./सी.सी. उपलब्ध कराने के साथ ही खाते में जमा राशि तत्काल वापस करने संबंधित नगरीय निकाय, अनुभाग एवं जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी आपदा से होने वाले संभावित क्षति को कम करने के लिए आपदा से पूर्व, आपदा के समय एवं आपदा के बाद किये जाने वाले सुरक्षात्मक प्रयास, आर्थिक सहायता, पुनर्वास व्यवस्था, चिकित्सकीय सहायता हेतु नगरीय निकाय के अधिकारी, जनपद सीईओ एवं अनुविभाग अधिकारी राजस्व सहित टेक्निकल विभाग से संबंधित अधिकारी तत्पर रहें। उन्होंने अवगत कराया कि आने दिनों में जिले के प्रभारी सचिव समीक्षा बैठक लेंगे। अधिकारी विभाग द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपडेट जानकारी रखना सुनिश्चित करें। बैठक में अवगत कराया गया कि आगामी 13 जुलाई को आयोजित लोक अदालत में सभी विभाग निराकृत प्रकरणों की जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- -शराब तस्करों एवं अवैध शराब कोचिया पर राजनांदगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही-24 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब किमती 220,120/- रू. एवं 02 चारपहिया वाहन किमती 13,50,000/- रू. जुमला किमती 15,70,120/- रू. जप्त-दिगर राज्य मध्यप्रदेश निर्मित शराब पर सुकुलदैहान पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही- आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में थाना सोमनी, भिलाईनगर एवं सुपेला में भी अपराध पंजीबद्धराजनांदगांव ।पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशा-निर्देश पर लगातार अवैध शराब तस्करों एवं शराब कोचियों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में मुखबीर सूचना पर दिनांक- 01.07.2024 को रात्रि 11/20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कार्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते हुए मोहारा डोंगरगढ़ की ओर से ग्राम मकरनपुर होते हुए दुर्ग, भिलाई के लिए निकल रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस चौकी सुकुलदैहान एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम मकरनपुर से पेण्डी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी किया गया। कुछ देर बाद पेण्ड्री की ओर से 02 चारपहिया वाहन आते दिखाई दिया। दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा रोका गया तब दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने गाड़ी को छोड़कर भागने लगे जिसे उपस्थित सायबर सेल एवं सुकुलदैहान पुलिस स्टाफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। वाहन क्रमांक महिन्द्रा एस.यू.व्ही.300 क्रमांक सी.पी.-25-एम.-1025 के चालक से पूछने पर अपना नाम अनिल कुमार वर्मा पिता स्व. शंभूप्रसाद वर्मा उम्र 57 वर्ष निवासी कबीरकुटिर के सामने कवर्धा रोड़ जिला बेमेतरा बताया तथा पीछे से आ रहे स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी.-09-जे.एम.-7643 के चालक से पूछने पर अपना नाम रमाशंकर सिंह पिता स्व. अमृत लाल उम्र 54 साल निवासी सुपेला मार्केट भिलाई, जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। मौके पर विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया वाहन क्रमांक महिन्द्रा एस.यू.व्ही.300 क्रमांक सी.पी.-25-एम.-1025 में (01.)- 04 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 200 पौवा किमती 23,000/- रू., (02.)- 03 पेटी मेक्डावल नम्बर-01 अंग्रेजी शराब 36 बाटल किमती 35,460/- रू., (03.)- 03 पेटी रायल स्टेज अंग्रेजी शराब 36 बाटल किमती 44,640/- रू., उक्त वाहन से कुल जुमला शराब 10 पेटी किमती 1,03,100 रू. तथा जप्त शुदा चार पहिया वाहन किमती 8,50000 रू. कुल किमती मशरूका 9,53,100 रू. बरामद हुआ, तत् पश्चात दूसरे वाहन क्रमांक सी.जी.-09-जे.एम.-7643 स्कारपियो को मौके पर विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर, (01.) - 10 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 500 पौवा किमती 57,500/- रू., (02) - 04 पेटी रायल स्टेज अंग्रेजी शराब 48 बाटल किमती 59,520/- रू.। उक्त वाहन से कुल जुमला 14 पेटी शराब जुमला किमती 1,17,020 रू. उक्त वाहन किमती 5,00,000/- रू.। कुल किमती मशरूका 617020/- रू. बरामद हुआ।इस प्रकार दोनां वाहनो में कुल 24 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब किमती 220,120/- रू. एवं दोनों वाहन किमती 13,50,000/- रू. कुल जुमला 15,70,120/- रू. बरामद किया गया। अवैध शराब के संबंध में दोनों वाहनों को पृथक-पृथक धारा 94 बी.एन.एस.एस. का नोटीस जारी कर जानकारी लिया गया, संदेहियों के द्वारा उपरोक्त अवैध शराब परिवहन करने के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रसतुत नहीं करने पर मौके पर विधिवत अवैध शराब तथा घटना मे प्रयुक्त दोनों चारपहिया वाहन को जप्त किया गया। आरोपीगणो के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पाये जाने पर उक्त दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पुलिस चौकी सुकुलदैहान में 0/24 देहाती नालसी पर से असल अपराध थाना लालबाग में अप.क्र. 280/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय ज्यूडिसीयल रिमाण्ड पर भेजा गया।प्रकरण के आरोपी रमाशंकर उर्फ बाबा का पूर्व में थाना सोमनी में अप.क्र. 41/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, थाना भिलाईनगर में अप.क्र. 252/08 धारा 294, 506, 34 भा.दं.वि. एवं थाना सुपेला में अप.क्र. 926/12 धारा 171(ए) दर्ज है।उक्त कार्यवाही में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, पुलिस चौकी सुकुलदैहान प्रभारी भूषण चंद्राकर एवं स्टाफ सउनि चम्पेश ठाकुर, प्र.आर. 925 दीपचंद वर्मा, आर. 1142 रवि वर्मा, आर. 1391 दिलीप साहू, आर. 1316 अजय जोशी एवं साइबर सेल राजनांदगांव से सउनि सुमन कर्ष, आर. परिवेश वर्मा, आर. योगेश राठौर, आर. अतिम सोनी की अहम भूमिका रही।आरोपी -(1) अनिल कुमार वर्मा पिता स्व. शंभूप्रसाद वर्मा उम्र 57 वर्ष निवासी कबीरकुटिर के सामने कवर्धा रोड़ जिला बेमेतरा।(2) रमाशंकर सिंह पिता स्व. अमृत लाल उम्र 54 साल निवासी सुपेला मार्केट भिलाई, जिला दुर्ग।
- - लॉटरी के जरिए किया जाएगा सीटों का आबंटनबिलासपुर /आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से आनलाईन आवेदन एवं भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया एवं आनलाईन पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी RTE.cg.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। आरटीई धारा 12 के तहत प्राइवेट स्कूलों के 25 प्रतिशत सीटे आरक्षित है, जिसमें प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या अभिभावक का पता और पहचान, बीपीएल सर्वे सूची या सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेसूची 2011 में नाम, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक है।डीईओ ने बताया कि प्रथम चरण के स्कूल दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2024 तक है। इसके पश्चात द्वितीय चरण में छात्र पंजीयन (आवेदन) 9 जुलाई से 14 जुलाई, दस्तावेजों की जांच 15 जुलाई से 21 जुलाई, लॉटरी एवं आबंटन 23 जुलाई से 26 जुलाई, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 29 जुलाई से 11 अगस्त एवं वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाईन दावा प्रक्रिया की तिथि 19 अगस्त से 18 सितम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मंगाए गए है। विकासखण्ड तखतपुर अंतर्गत ग्राम टिकरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर 17 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते है। कार्यकर्ता हेतु कक्षा 12वी उत्तीर्ण एवं 18 से 44 वर्ष तक के आवेदक ही पात्र होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवेदन फॉर्म एवं रिक्त पद की संपूर्ण जानकारी हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर में सवेरे 11 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक प्राप्त कर सकते है।
- -कलेक्टर ने दी बधाई और शुभकामनाएंबिलासपुर /भारत सरकार द्वारा जिले के तीन अस्पताल को एनक्यूएएस गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया गया है। ये सभी अस्पताल गुणवत्ता के निर्धारित मानकों को पूर्ण करने में सफल हुए हैं। इनमें कोटा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागांव-सल्का, उप स्वास्थ्य केंद्र मझवानी एवं बिल्हा ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र पेंडरवा शामिल हैं। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अस्पतालों के डॉक्टर एवं स्टॉफ को बधाई दी एवं उन्हें निरंतर जनहित में बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि इस साल मई महीने में 28 मई से 31 तारीख के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों में एनक्यूएएस प्रमाणीकरण हेतु केंद्रीय दल के द्वारा मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के मुख्य बिन्दुओं में सेवाओं की उपलब्धता की स्थिति, मरीजों के अधिकार का पालन, इनपुट (सहयोग/निवेश), सपोर्ट सेवाएं, चिकित्सकीय एवं नैदानिक सेवाएं, संक्रमण की रोकथाम की स्थिति, गुणवत्ता प्रबंधन एवं आउटकम इंडीकेटर को रखा गया था।
- -कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए निर्देश-लंबित मामलों एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर /एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 1 हजार पौधे लगाये जाएंगे। मूलभूत मद के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा इसकी व्यवस्था की जायेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में इस आशय के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में अभियान की शुरूआत की है।कलेक्टर ने टीएल बैठक में लंबित मामलों सहित राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने शहर के अटल आवास इलाके में डायरिया की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों में भी लम्बे समय से गायब कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा है। टीएल बैठक में इसकी समीक्षा भी की जायेगी। कुपोषित बच्चों के पुनर्वास के लिए अस्पतालों में संचालित एनआरसी का नियमित निरीक्षण करते रहने के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को कहा है। कृषि विभाग को खाद-बीज दुकानों का आगे भी सतत् निरीक्षण जारी रखने को कहा है। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिल बच्चों की देखभाल के लिए मेन्टर नियुक्त किये जाएंगे। वे यह देखेंगे कि कहीं उनके साथ स्कूल प्रबंधन अथवा बच्चों द्वारा भेदभाव तो नहीं किया जा रहा है।कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में निवासरत बच्चों का हर महीने स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी चारों ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन बच्चों के उपयोग के लिए एक-एक मल्टीपर्पज हॉल बनाया जायेगा। लोक निर्माण विभाग को इसका प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैें। कलेक्टर ने ग्रामीण इलाकों में मुख्य मार्ग से पशुओं को हटाने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाये हैं। बैठक में निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -शहर की प्रमुख समस्याओं के निदान पर रहेगा जोर-कलेक्टर ने कार्य-योजना बनाकर तैयारी शुरू करने दिए निर्देशबिलासपुर / शहरी नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए बिलासपुर नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जाएंगे। ये शिविर 10 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक लगभग एक माह तक विभिन्न वार्डों में आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक में आज इसके लिए एक कार्ययोजना बनाकर तैयारी शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों में शहरी नागरिकों की प्रमुख पांच समस्याओं के निदान पर जोर रहेगा। इनमें सड़कों की साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड एवं सड़कों की मरम्मत शामिल हैं। इसके अलावा इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही सिकल सेल जांच की सुविधा भी रहेगी। शिविर में स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। शिविर में यथासंभव समस्याओं के तत्काल समाधान का प्रयास किया जायेगा। शिविर में मिले समस्याओं के निदान होने तक समीक्षा भी की जायेगी। कलेक्टर ने शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित एसडीएम एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए 1 से 7 जुलाई तक विशेष वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक एवं अध्यात्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक चेम्बर आॅफ कार्मस के सदस्यो के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रो में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संजय नगर तालाब, नेहरू नगर समता उद्यान के समीप, कोहका भेलवा तालाब, स्मृति नगर नहर किनारे, शांति नगर, प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व व पश्चिम के उद्यानों, कुरूद ढाॅचा भवन तालाब के किनारे, कुरूद शीतला तालाब एवं शहर के अन्य विभिन्न स्थलों पर वृक्षोरापण किया जा रहा है। बीएसपी क्षेत्र में खुर्सीपार बी.एस.पी. कन्या शाला, सेक्टर 1 अम्बेडकर उद्यान, सेक्टर 4, सेक्टर 10 सड़क 33 आदि क्षेत्रो में भी पेड़ लगाए जा रहे है।इस अभियान में विभिन्न शासकीय संस्थाओ, स्कूलो, आंगनबाड़ी केन्द्रो, कालोनियों, अस्पताल परिसर, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, गौठानो, तालाबों, रोड़ किनारे, उद्यानों, नहर किनारे एवं व्यवसायिक क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई का प्रयास है कि देशी वृक्ष मुख्य रूप से नीम, करंज, अमलताश, पुत्रजीवा, गुलमोहर, पेल्ट्राफार्म, बादाम, कचनार, जामुन, मौलश्री जैसे महत्वूपर्ण पौधे ही रोपित किये जा रहे है। ये पौधे भौगोलिक वातावरण के रूप से हमारे शहर, प्रदेश एवं मानव जीवन के अनुकुल हैं। ये सब वृक्ष आसानी से बढ़ जाते है।निगम भिलाई के साथ वृक्षारोपण करने वाली सहयोगी संस्थाएं परमार्थी संस्था, आर्टकाॅम, पर्यावरण मित्र मण्डल, सर्व धर्म सेवा संस्था, आॅक्सीजोन, नई पहल, शपथ फाउन्डेशन आदि का मिल के काम कर रही है।वैशाली नगर विघायक रिकेश सेन ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर क्षेत्र को हरा भरा रखने एवं जल संरक्षण हेतु पुराने कुंओ को पुनः जीवित करने एवं नये कुओ का निर्माण करने पर विशेष बल दिया है। महापौर नीरज पाल ने कहां है कि कि अभी समय है, सही समय है वन महोत्सव में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का। इन पेड़ो से जीवन खुशहालमय होगा। पेड़ पौधो से रोटी, कपड़ा और मकान सभी की आपूर्ति होती है, जो हमारे एवं आने वाली पीढ़ि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देशित किये है कि सभी संगठनो से समन्वय बनारक वृक्षो को लगाना है और बचाना है। लगाये ग
- धमतरी। महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बीते मार्च माह से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। योजनांतर्गत प्रतिमाह एक हजार रूपये महिलाओं के बैंक खाते में सीधे अंतरित होने से प्रदेश की महिलाओं के मन में बेहतर भविष्य की आस बंधने लगी है।योजना से लाभान्वित हुई सहेली संघ स्व सहायता समूह धमतरी की सदस्य श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि उनके साथ श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती रमा सेन, श्रीमती सविता, श्रीमती अनिता यादव सहित उनकी समूह की अन्य महिलायें कलेक्टोरेट के पास कम्पोजिट भवन में कैंटिन का संचालन करती है। इन महिलाओं ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक मजबूती का आधार बन गयी है। वे इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है।श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चो में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं। साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही है। श्रीमती हेमा ने यह भी कहा कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्रीमती हेमा और उनकी समूह की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।
- -सड़क हादसे रोकने सड़कों से मवेशियों को गौशाला व कांजीहाउस में शिफ्ट करने के निर्देशरायपुर, / सड़कों में आवारा मवेशियों को विचरण करता पाया जाए तो सभी विभागों का यह कर्तव्य है कि वे प्राथमिंकता के आधार पर इसकी सूचना नगर निगम और यातायात पुलिस को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम रायपुर एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार काऊ कैप्चर टीम के साथ पेट्रोलिंग की जाए। शहर के भीतर कहीं पर भी घुमंतु आवारा मवेशी पाये जाने पर तत्काल किसी सुरक्षित गौशाला, कांजीहाउस में शिफ्ट करें। यह बात डॉ. गौरव सिंह ने कही।उनके अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज रेडक्रास सोसायटी सभागार में हुई। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार एवं बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण से उपस्थित अधिकारियों को रिंग रोड नम्बर-01 में तेलीबांधा थाना के सामने चौक का आइलैण्ड को छोटा करने और शहर प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने कहा गया। साथ ही विशाल नगर की ओर से आने वाले सर्विस रोड को चंद्रा आईकान बिल्डिंग तक अधूरे सर्विस रोड में मिलाने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कमल बिहार चौक में सिग्नल लगाया जल्द से जल्द कनेक्टिविटी देकर चालू करने बताया गया। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बीरगांव आयुक्त को भनपुरी तिराहा से धनेली नाला, सिलतरा अंडरब्रिज बायपास पहुंच मार्ग तक उचित स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था करने एवं खराब विद्युत बल्बों को तत्काल बदलने के लिए कहा गया।नगर पालिक निगम रायपुर को शहर के अन्दर 16 प्रमुख चौक चौराहों में लेफ्ट टर्न फ्री रखने के लिए लगाये गये। फ्लेक्सिबल इस्प्रिंग पोस्ट जो जहां पर क्षतिग्रस्त एवं टूट गए है जिन्हे तत्काल सुधारने कहा गया। साथ ही शहर के भीतर विभिन्न मार्गों के किनारे स्थित झाड़ियां और वृक्ष जिनके कारण से यातायात बाधित होता है। उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को तेलीबांधा अवंति विहार तिराहा एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे खाली जगह को यातायात थाना तेलीबांधा के लिए यातायात पुलिस को आबंटित करने निर्देश दिए गए।
- रायपुर /राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व मे जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। परंपरा के अनुसार राज्य के प्रथम सेवक होने के नाते श्री हरिचंदन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छेरापहरा की रस्म अदा करते हैं।
- जिला नोडल अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का करने कलेक्टर ने दिए निर्देशमरवाही । गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खसरा पुनः क्रमांकन, व्यववर्तन, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, विवादित बटवारा, अविवादित बटवारा, विवादित नामांतरण, अविवादित नामंत्रण, सीमांकन, लोक सेवा गारंटी केंद्र से संबंधित सेवाओं की समीक्षा के दौरान प्रकरण लंबित पाए जाने पर सभी तहसीलदारों को निराकरण में प्रगति लाने के साथ ही कहा कि एक सप्ताह के भीतर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति नहीं लाने पर असंचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोका जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवीन परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण, ग्राम सभा में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम घोषित करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य समूह की महिलाओं से कराने तथा सप्ताह में एक दिन हर ग्राम पंचायतों में स्व सहायता समूहों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में ऐसे लगभग 98 हजार लोग जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनका शतप्रतिशत कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने तथा स्कूलों में कैंप लगाकर स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। उन्होंने टीबी, सिकल सेल एनीमिया की जांच एवम उपचार तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी का समुचित देखरेख एवं संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। उन्होनें पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शेष रह गए 38 का कार्य पंजीकृत स्व सहायता समूह की महिलाओं को आवंटित करने कहा। साथ ही समग्र शिक्षा के प्रगति रत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने चेक लिस्ट के अनुसार दस्तावेज प्राप्त कर आवेदन पोर्टल में अपलोड कराने कहा।कलेक्टर ने सभी जिला नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों, छात्रावासों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करने और निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण प्रतिवेदन भेज ने कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण, किसानों द्वारा अधिक से अधिक खाद एवं बीज का उठाव कराने, सभी किसानों ईकेवाईसी एवं आधार अपडेशन, पशुओं का टीकाकरण, आवारा पशुओं पर नियंत्रण एवम दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़कों पर बैठे से पशुओं को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत, जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन हेतु खोदे गए गड्ढों का समतलीकरण, निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की समुचित आपूर्ति, जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत भूजल स्तर बढ़ाने वर्षा जल संचयन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- -राशन कार्ड, युडीआईडी, बस-पास और व्हीलचेयर लेकर लौटी घर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवादरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतेाषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है। उन्होंने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर जाती थी तो मेरे बौनापन से छोटे-छोटे होने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने के लिए किये गये रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो जाता था। जिस कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस पर उनके अभिभावकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने संतोषी साहू की समस्या को तत्काल संज्ञान मे लेकर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।अधिकारियों ने उनकी समस्या को देखते हुए संतोषी के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, निःशुल्क बस यात्रा पास तथा आने-जाने के लिए व्हीलचेयर दिया गया। अब वह शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पायेगी, राशन दुकान से अब उन्हें प्रति माह राशन सामग्री मिलेगी। वह अपने जरूरी काम व्हीलचेयर माध्यम से कहीं भी जाकर कर सकेगी। जिला प्रशासन ने उनके लिए निःशुल्क बस यात्री पास बनाकर भी दिया है। ताकि वह यात्रा कर सके। संतोषी छत्तीसगढ़ शासन की बहुत सारी योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हो गई।
-
रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 191.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 283.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 159.1 मिमी, बलरामपुर में 139.7 मिमी, जशपुर में 178.1 मिमी, कोरिया में 164.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 154.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 180.2 मिमी, बलौदाबाजार में 191.6 मिमी, गरियाबंद में 214.5 मिमी, महासमुंद में 211.5 मिमी, धमतरी में 212.1 मिमी, बिलासपुर में 176.7 मिमी, मुंगेली में 178.0 मिमी, रायगढ़ में 187.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 157.1 मिमी, जांजगीर-चांपा में 189.8 मिमी, सक्ती में 156.3 मिमी, कोरबा में 199.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 185.7 मिमी, दुर्ग में 161.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 153.7 मिमी, राजनांदगांव में 169.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 201.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 125.2 मिमी, बालोद में 217.6 मिमी, बेमेतरा में 179.5 मिमी, बस्तर में 232.7 मिमी, कोण्डागांव में 232.6 मिमी, कांकेर में 189.5 मिमी, नारायणपुर में 265.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 217.3 मिमी और सुकमा में 334.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। file photo - रायपुर, / भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षकों से आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किए गए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।लोक शिक्षण संचालनालय से जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षको को स्वयं समस्त प्रविष्टयां ऑनलाईन पोर्टल www.nationalawardstoteachers.education.gov.in के माध्यम से करनी होगी। पंजीयन की तिथि 23 जून से 15 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए राज्य एवं केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के शिक्षक पात्र होंगे। नामांकन हेतु सेवा निवृत्त शिक्षक, संविदा शिक्षक, शिक्षा मितान, शैक्षिक प्रशासक एंव निरीक्षक पात्र नहीं होंगे।जारी परिपत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होंगे तथा राज्य स्तर से संबंधित जिलों के डाईट प्राचार्य प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिन जिलों में डाईट प्राचार्य नहीं है, उनके लिए संभागीय मुख्यालय स्थित डाईट के प्राचार्य को प्रतिनिधि नामांकित किया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा नांमित प्रतिष्ठित अकादमिक सदस्य होंगे।जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों को इस संबंध में अवगत कराते हुए इसका उचित प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकरियों द्वारा शिक्षकों को शिकायत, जांच लंबित नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। चयन समिति को निर्देशित किया गया है कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को ही चयनित किया जाए। पुरस्कार हेतु नामांकित शिक्षक को अपना प्रस्तुतीकरण देना होगा। जिले से चयनित प्रविष्टियों को 22 जुलाई तक अंतिम रूप से छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही प्रेषित किया जाए। शिक्षकों द्वारा किसी आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त दिशा निर्देशों की विस्तार पूर्वक जानकारी हेतु भारत सरकार से प्राप्त पत्रों का अवलोकन कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।













.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)