- Home
- छत्तीसगढ़
- =परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने भू-अर्जन, मुआवजा, नामांतरण, बटांकन और वन भूमि के संबंध में त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देशरायपुर, / मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में संचालित केन्द्रीय परियोजनाओं में सड़क, ऊर्जा, मोबाइल टॉवर, रेल्वे और खनिज से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण करने के मद्देनजर परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन, मुआवजा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों के संबंध में जिलों के कलेक्टरों से जानकारी ली एवं परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन, मुआवजा, नामांतरण, बटांकन और आवार्ड प्रकरणों सहित वन भूमि के प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह से कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में जहां मोबाइल टॉवर लगाना आवश्यक है वहां सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने कहा।बैठक में बिलासपुर-उरगा, बिलासपुर से पथरापाली, सिमगा से सारागांव बिलासपुर, 6 लेन रायपुर से विशाखापटनम्, धमतरी-कांकेर-बेडमा-दाहिकोंगा, सड़क परियोजनाओं सहित अन्य सड़क परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इसी तरह से एनटीपीसी, रेलवे परियोजनाओं के अंतर्गत ईस्ट-वेस्ट रेलवे, साउथ ईस्ट कोल फिल्डस् लिमिटेड के अधिकारियों से परियेाजनाओं के कार्यों का विस्तार से जानकारी ली और इस संबंध में आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कोरबा और रायगढ़ जिले के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह से खनन परियोजनाओं के लिए सड़क, भूमि इत्यादि के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर और विभिन्न विभागों के अधिकाकरी शामिल हुए।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी कर दिया गया है।
- रायपुर / राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘तहसीलदार‘ और ‘राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर. बी. सी.)‘ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बजाज उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तकों के लेखक श्री के.के. बाजपेयी, पूर्व संयुक्त सचिव एवं श्री उमेश कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर, रा.प्र.से.-2015 तथा पुस्तकों के प्रकाशक राज लॉ पब्लिकेशन के प्रोपराईटर श्री चंद्र कुमार ठाकुर एवं श्री अविनाश अग्रवाल उपस्थित थे।सामान्य प्राशासन विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव श्री के.के. बाजपेयी द्वारा लिखित पुस्तक ‘तहसीलदार‘ हमारे राज्य के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अलग-अलग कानून में प्रदान किए गए शक्तियों एवं अधिरोपित किए गए कर्तव्यों पर प्रकाश डालती है। पुस्तक में कार्यालय में तैयार किए जाने वाले कई दस्तावेजों के स्पष्ट उदाहरण भी शामिल हैं। इससे हमारे राज्य के तहसीलों की कार्यशैली को बेहतर करने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सकेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव श्री उमेश कुमार पटेल की पुस्तक राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) के द्वितीय संस्करण में अद्यतन विभागीय परिपत्र, संबंधित अधिनियमों, नियमों, अधिसूचनाओं के साथ-साथ विभागीय आदेशों के उदाहरण एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी का भी समावेश किया गया है। विमोचित पुस्तकों के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कानून एवं कार्यों के बारे में आम जनता को भी बेहतर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
- -नारद जयंती पर संस्कृति भवन आडिटोरियम में हुआ आयोजन, मुख्य वक्ता माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति श्री के.जी. सुरेश ने दिया संबोधन, पत्रकारों को किया गया सम्मानितरायपुर / पूरा विश्व पैंडेमिक की तरह इंफोडेमिक से भी जूझ रहा है। कई बार डिजिटल मीडिया के माध्यम से त्रुटिपूर्ण सूचनाएं, गलत तथ्यों को लेकर फैलाई जा रही सूचनाएं और तोड़ मरोड़ कर पेश की जाने वाली सूचनाओं से जो भ्रम फैलता है उससे समाज को काफी नुकसान पहुंचता है। यद्यपि डिजिटल मीडिया में रचनात्मकता के लिए बहुत संभावनाएं हैं। इससे उपजी चुनौतियों से निपटने कारगर कदम उठाये जाएं, राष्ट्रीय मीडिया साक्षरता अभियान चलाएं जाएं ताकि फेक न्यूज आदि से निपटा जा सके तो डिजिटल मीडिया हमारे समाज के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकती है। यह बात नारद जयंती पर आयोजित देवऋषि नारद पत्रकारिता सम्मान के मौके पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति श्री के.जी. सुरेश ने डिजिटल क्रांति के समय पत्रकारिता विषय पर अपने संबोधन में की। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर देवर्षि नारद सम्मान से बीएस टीवी के ब्यूरो चीफ डॉ. अवधेश मिश्र, वरिष्ठ छायाकार श्री भूपेश केशरवानी को स्वर्गीय श्री रमेश नैयर सम्मान एवं वरिष्ठ पत्रकार भोलाराम सिन्हा को स्वर्गीय श्री बबनप्रसाद मिश्र सम्मान से पुरस्कृत किया गया।श्री सुरेश ने कहा कि जिस तरह वर्ष प्रतिपदा और गुरुपूर्णिमा को आयोजन होते हैं वैसे ही नारद जयंती के दिन भी आयोजन होना चाहिए। जब वर्ष प्रतिपदा कहते हैं तो वैसा ही सात्विक भाव मन में आता है जो न्यू ईयर के विचार में नहीं आता। हमें भारतीय परंपरा के अनुसार नारद जयंती के दिन पत्रकारों के लिए, पत्रकारों हेतु और पत्रकारों द्वारा आयोजन करना चाहिए। उपनिषद में जो निर्भीकता का भाव होता है, वैसा ही भाव देवर्षि नारद हमें सिखाए हैं। पत्रकार की सादगी उनसे सीख सकते हैं। उन्होंने लोककल्याण के लिए सूचना का संचार किया। त्रस्त प्रजा के समाचार देवताओं तक पहुंचाए इसलिए भगवत गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि मैं ऋषियों में देवऋषि नारद हूँ। डिजिटल मीडिया के सकारात्मक पक्षों के बारे में उन्होंने बताया कि पहले मीडिया सूचनाएं देता था, अब न्यू मीडिया फीडबैक भी देता है। मीडिया का लोकतांत्रिकीकरण हो गया है। इसके कारण डिजिटल मीडिया की ताकत बढ़ी है। सोशल मीडिया अब समाज को प्रभावित कर रहा है, दुनिया भर में कई बड़े आंदोलन खड़ा करने में डिजिटल मीडिया ने भूमिका निभाई। लेकिन डिजिटल मीडिया तभी प्रभावी है जब जमीन पर आंदोलन मजबूत हो। डिजिटल मीडिया के नाम पर कोई भी समाचार और विचार परोसा जा रहा है, लेकिन यह पत्रकारिता नहीं है। इस क्षेत्र में अनेक एक्टिविस्ट उतर आए हैं जबकि पत्रकार को फैक्टिविस्ट होना चाहिए, तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता होना चाहिए। इन्हीं कारणों से डिजिटल मीडिया के नाम पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता कम हुई है। पत्रकारिता में स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन स्वच्छंदता नहीं होनी चाहिए। पत्रकारिता में परीक्षण आवश्यक है लेकिन अधिकांशतः डिजिटल मीडिया में कोई परीक्षण नहीं हो रहा है, गलत प्रसारित हो जाने के बाद उसे हटा लेना आसान है इसलिए उसकी विश्वसनीयता अच्छी नहीं होती। डिजिटल मीडिया की सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता है। दूसरी चुनौती फेक समाचारों का है, कहीं का फोटो या वीडियो लेकर कुछ भी समाचार परोसा जा रहा है। सामान्य जनता ऐसे गलत समाचारों पर भी विश्वास करते हैं, इससे समाज गुमराह हो रहा है। ऐसी समाचारों के कारण भारत में पढ़े लिखे लोग भी कोविड का टीका नहीं लगवा रहे थे। यह देश के लिए भी खतरा है। इस फेक न्यूज की पहचान करना जरूरी है। जरूरत है नागरिकों को इस खतरे के प्रति जागरूक करने की है, मीडिया साक्षरता अभियान शुरू करने की आवश्यकता हैं। डिजिटल मीडिया की ताकत का उपयोग करके सकारात्मक और रचनात्मक विषयों को जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।मुख्य अतिथि श्री मयंक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि नारद ब्रह्मांड के पहले पत्रकार थे, वे रामायण और महाभारत जैसी रचना के प्रेरणास्त्रोत भी थे। भागवत पुराण में देवऋषि नारद के प्रसंग आते हैं, जिससे पता चलता है कि वे कितनी तेजी से सूचनाएं प्रस्तुत करते थे। नारद संवाददाता थे, केवल समस्या नहीं बताते थे बल्कि समस्याओं का समाधान भी देते थे। आयुक्त जनसंपर्क श्री श्रीवास्तव ने बताया कि लोग बहुत जिज्ञासु होते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि संचार के माध्यम उन्हें समग्र तस्वीर से परिचित कराएं। समाज में बहुत कुछ बुरा घट रहा है तो बहुत कुछ अच्छा भी हो रहा है। इस सकारात्मकता से परिचित कराना बहुत जरूरी है, जिससे लोगों के मन में आशावादिता विकसित हो, वे बेहतर समाज के निर्माण में जुट पाएं। संबोधन के बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह आयोजन समिति के संयोजक श्री आर. कृष्णा दास ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका कौशल ने किया और आभार प्रदर्शन श्री आशुतोष मंडावी ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के प्रचार प्रमुख श्री कैलाश जी, प्रांत के प्रचार प्रमुख श्री संजय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडेय, जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरल, सहज व्यक्तित्व से प्रभावित हुए लोग-विष्णु के सुशासन में संवर रहा छत्तीसगढ़रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की एक झलक जनदर्शन कार्यक्रम में देखने को मिली। इस महीने की 27 तारीख को हुए पहले जनदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने गर्मी और उमस की परवाह किए बिना लगभग 5 घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हुए जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले लोगों को यह पहली बार एहसास हुआ कि मुख्यमंत्री कितने सहज और सरल है। लोगों ने यह भी देखा कि वे पूरी गंभीरता और आत्मीय भाव से लोगों से मिल रहे है और लोगों की समस्याओं की निराकरण के लिए पहल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में किसी को ब्रेन सर्जरी और किसी को कैंसर की ईलाज तो किसी को प्रमाण पत्र और ट्रायसाइकिल देने के निर्देश दिए।जनदर्शन में एक महिला ने बताया कि उनके पति श्री रमेश शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकरए मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।जनदर्शन कार्यक्रम में धमतरी निवासी श्री अमित सोनी के ब्रेन सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री ने डेढ़ लाख रूपए की मंजूरी देने के साथ ही वर्षा चांदवानी के इलाज के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इसी प्रकार दिव्यांग बेेमेतरा जिले के बलराम और रोहित कुमार की मुख्यमंत्री ने रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना करते हुए उन्हें आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी। रायपुर की महाविद्यालय की छात्रा आयुषी द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। सपने में आर्थिक स्थिति बाधा है। मेरे पिता चाहते थे कि मैं सिविल सर्वेंट बनूं और इसके लिए उन्होंने मुझे खूब प्रेरित किया। दुर्भाग्य से कोरोना आया और उनका निधन हो गया। अब मेरा दो सपना है। एक तो मेरे पिता का सपना पूरा करना और दूसरा मेरे खुद का सपना पूरा करना। मुख्यमंत्री जी आप अगर मेरी सहायता करें तो मेरी रास्ते की बाधा दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने आयुषी की तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक सुविधा एवं सहायता दिलाने के निर्देश दिए।
- बिलासपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 30 जून को धमतरी और अहिवारा प्रवास पर जाएंगे। वे 30 जून को सवेरे पौने 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा धमतरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे धमतरी में जिला देवांगन समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे धमतरी से दुर्ग जिले के अहिवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे अहिवारा नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे अहिवारा में सद्गुरु कबीर प्रकट महोत्सव में भी शामिल होंगे। श्री साव शाम चार बजे अहिवारा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम पौने पांच बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
- दुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2024 को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभागार में व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में लेखा समायोजन के संबंध में जिला व्यय अनुक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई है। जो भी अभ्यर्थी निर्वाचन व्यय लेखा में न्यूनोक्ति राशि के संबंध में असहमत हो तो वे उक्त तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर उक्त संबंध में अपना पक्ष रख सकते है। कृपया सभी अभ्यर्थी अवगत हो कि व्यय लेखा से संबंधित समाधान हेतु यह अंतिम अवसर है।
- रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह व व्यय प्रेक्षक श्री अष्टानंद पाठक व श्री रणविजय कुमार ने लेखा समाधान की बैठक ली। इस दौरान प्रत्याशियों के व्यय को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे और नोडल अधिकारी अभिलाषा पैंकरा उपस्थित रहे।
- बालोद। , देश में 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन महत्वपूर्ण कानून के जागरूकता के संबंध में आज गुण्डरदेही में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें एसडीएम गुण्डरदेही श्री सुरेश साहू ने 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन महत्वपूर्ण कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एंव भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी।उन्होंने कहा कि पहले के कानून केवल आरोपी को केंद्र में रखकर बनाया गया था। लेकिन वर्तमान कानून आरोपी एंव पीड़ित दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानून आरोपी एंव पीड़ित के प्रति समान भाव रखता है। सभी वर्गों के लोगों को तीनों नए कानूनों के संबंध में समुचित जानकारी रखना आवश्यक है।
- बालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शुक्रवार 28 जून को जिले के गुरूर विकासखण्ड में विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत धनेली में मनरेगा के कार्य, वृक्षारोपण, सामुदायिक डबरी निर्माण जल संरक्षण के कार्य एवं ग्राम पंचायत छेडिया में, कार्यरत महिला स्व सहायता समुह द्वारा निर्मित अगरबती तथा ग्राम बोरतरा और बोहारडीह विद्युत सबस्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया।कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत छेडिया में निर्मित सी.सी. रोड निर्माण कार्य का अवलोकन किया साथ ही महिला स्वसहायता समुह द्वारा निर्मित अगरबती निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से अगरबती बनाने के विधि से लेकर पैकिंग, और विक्रय के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत धनेली में मनरेगा के तहत् निर्मित सामुदायिक डबरी निर्माण में मछली पालन, मुक्तिधाम में वृक्षारोपण एवं चोरहा नाला मेें निर्मित तटबंधान कार्य का अवलोकन किया।कलेक्टर ने विद्युत सबस्टेशन बोहारडीह एवं बोरतरा का अवलोकन भी किया। उन्होंने ग्राम बोहारडीह स्थित विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन में सहायक अभियंता से विभिन्न इंडीकेटर एवं फाॅल्ट के बारे में चर्चा की। इसी प्रकार ग्राम बोरतरा में स्थित विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन में उपयंत्री से रिले ट्रांसमिशन एवं विद्युत अवरोध के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल, जनपद सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
- - मुख्य न्यायाधीश ने पर्यावरण के प्रति सजगता व्यक्त कीबिलासपुर / मुख्य न्यायाधिपति, श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश व पोर्टफोलियो जस्टिस जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा में न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सिंघौरी व तहसील साजा में एवं बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। चीफ जस्टिस द्वारा प्रशासन को कर्मचारियों के लिए सुन्दर, गुणवत्ता वाले आवास बनाये जाने पर बधाई दी गयी। साथ ही कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि उन्हें जैसे स्वच्छता व गुणवत्ता वाले आवास प्रदान किये गये हैं, उसकी स्वच्छ व गुणवत्ता को बनाये रखेंगे जिससे वे और उनका परिवार स्वस्थ्य और खुश रह सके।न्यायाधिपति ने वन विभाग और जिला प्रशासन को कहा कि आवास के आस-पास पर्यावरण संरक्षण हेतु कॉलोनी में रिक्त भूमि में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराएं। जिससे हमारे आस-पास का वातावरण हराभरा व सकारात्मकता से भरपूर रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमान बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अपर कलेक्टर विभागीय अधिकारी, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, न्यायालय के कर्मचारीगण, नागरिकगण उपस्थित थे। बेमेतरा के सिंघौरी में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में चार ब्लॉक में 22 फैमिली के लिए क्वार्टर बनवाया गया है। जिला न्यायालय परिसर के नवीन भारतीय उप डाकघर में प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा सर्वप्रथम खाता खुलवाया गया ।
- भिलाई । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए बहुत लाभदायक है। जिनके पास पूंजी नहीं है व्यापार बढ़ाना चाहते हैं। पसारा लगाकर घूम-घूम कर फल, गुपचुप, चाट, सब्जी, पंसारी का काम करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना बहुत उपयोगी है ।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनन्तर्गत कोई भी व्यक्ति जो फेरी पसरा या ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है, वह 10 हजार रूपये के ऋण की पात्रता रखता है। 10 हजार रूपये ऋण प्राप्त कर वह अपने व्यवसाय में बढोत्तरी कर सकता है । व्यापारी 1 वर्ष की सीमा में 7ः ब्याज सब्सिडी के साथ बैंकों का ऋण अदायगी कर, वह 20 हजार रूपये ऋण के लिये पात्र हो जाता है। बैंक से बराबर लेनदेन करने, खाता ठीक रखने, हिसाब किताब व्यवस्थित रखने पर वह क्रमशः 50 हजार भी प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार वह अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकता है। प्रधानमंत्री सवानिधि योजना प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, कहां पर क्या व्यवसाय करते हैं इत्यादि की जानकारी देना होगा। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय के आजीविका मिशन में संपर्क कर सकते हैं ।
- भिलाई ।जल जनित बीमारी से बचाव के लिए नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत जोन -4,वार्ड -41 औधोगिक क्षेत्र -छावनी अंतर्गत आदिवासी मोहल्ला में निगम का विशेष दस्ता, शहरी परिवार कल्याण केंद्र -सुपेला, एवं जिला मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फाइट द बाइट (मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम) एवं जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव के घर-घर जा रहे हैं । जन जागरूकता अभियान के तहत जन समुदाय मे उल्टी -दस्त, टाइफाइड, पीलिया से बचाव हेतु बता रहे हैं। पानी उबालकर/ठंडा कर सेवन करें,शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोवे एवं बासी भोजन एवं सड़े गले खाद्यपदार्थ का सेवन नहीं करने की समझाइश दे रहे हैं। बचाव हेतु क्या उपाय करना चाहिए, डायरिया/उल्टी -दस्त होने की स्थिति में तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी,दाल का पानी, ओआरएस का घोल ज्यादा मात्रा में पीते रहने के लिए कहा गया है। अपने घर में ही जीवन रक्षक घोल (एक ग्लास पानी में एक चुटकी नमक एवं एक चम्मच शक्कर, नींबू उपलब्ध हो तो दो -तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर) पीने की सलाह हिंदी जा रही है । ज्यादा अच्छा होगा कि नजदीकी अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं संबंधित डॉक्टर को दिखाकर स्वास्थ्य लाभ लेवे' ।डेंगू/मलेरिया से बचाव के लिए अपने घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें, कूलर, पानी का ड्रम, कंटेनर में संग्रहित किए गए पानी को प्रत्येक सप्ताह रविवार के दिन पुराना पानी खाली कर, सूखाकर ही नया पानी भरकर उपयोग करने की सलाह द गई है । निगम द्वारा दिया जा रहा पानी मिश्रित टेमीफास बाटल से दो ढक्कन दवा उस कूलर में भरे गए नए पानी में डालने की स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।आयुक्त देवेश कुमार धारू वी ध्रुव ने जोन के सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाइजर, मितानिन, सफाई कर्मचारी, मलेरिया उन्मूलन विभाग को घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए निर्देशित किए हैं । रविवार के दिन विशेष ड्राई डे मनाया जा रहा है। सभी जोन आयुक्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाएंगे। भिलाई
-
जिला कलेक्टर परिसर स्थित कमरा नंबर चार अब स्थाई जनदर्शन के लिए है आरक्षित
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज नागरिकों से मिल सुनी समस्या
प्रताप सिंह को मिला मौके पर ही व्हील चेयर
रायपुर/ गली नंबर 7 तेलीबांधा निवासी श्री प्रताप सिंह के चेहरे में बडे दिनों बाद आज खुशी की झलक दिखी। वाक्या ऐसा था जब वे कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-04 के प्रतिदिन लगने वाले जनचौपाल में आए थे। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज यहां नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुन रहे थे।
श्री प्रकाश अपने राशन कार्ड के केवाईसी करवाने आए थे। वे तीन माह पूर्व शुगर बीमारी के चलते अपना बाया पैर स्थाई रूप से गवाँ चुके हैं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि विकलांग होने के कारण उनके जीवनयापन का समस्या आ रही है जिसके कारण हम कुछ काम नही कर पा रहे है। उन्होंने डॉ गौरव सिंह से मदद का निवेदन भी किया। कलेक्टर ने तत्काल खाद्य विभाग को राशन कार्ड की केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राशन प्राप्त करने में दिक्कत न हो। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने कहा ताकि इन्हे अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल सके।
कलेक्टर ने बातचीच के दौरान देखा कि श्री प्रताप सिंह के पास व्हील चेयर भी नहीं है समाज कल्याण से उनको व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुछ समय के भीतर ही श्री प्रताप को वहीं व्हील चेयर मिल गई और उसी व्हीच चेयर के साथ घर वापस लौटे। श्री प्रताप और उनकी पत्नी श्रीमती सिंह बेहद भावुक और खुश हुए व्हील चेयर पाकर चेहरे पर मुस्कान आई। उन्होंने कलेक्टर डॉ सिंह का धन्यवाद दिया।
स्थायी जनचौपाल में आवेदनों का किया जाता है फॉलोअप
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह कलेक्टर परिसर में प्रतिदिन कार्यालयीन समय में जनदर्शन लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि आवेदक के कलेक्टर परिसर स्थित कमरा नंबर 4 के हाल में प्रतिदिन स्थायी जनदर्शन लगता है। इसकी एक प्रक्रिया तय की गई है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग जिला स्तरीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाती है। प्रवेश करते ही काउंटर से टोकन दिया जाता है उसके बाद उपस्थित नोडल अधिकारी को अपनी समस्या से संबंधित आवेदन देता है। समस्या के प्रकृति की अनुसार मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाता है यह ना होने के स्थिति में इसे संबंधित विभाग को अग्रेशित किया जाता है। इसी कक्ष में नगर निगम, जिला प्रशासन सहित सभी विकासखंड से अधिकारी/कर्मचारी बैठे होते हैं। जहाँ एक तरफ आवेदन ऑनलाइन इंट्री की जाती है। वहीं एक प्रति संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन से सुचना दी जाती है और सॉफ्ट कॉपी दी जाती है। साथ ही हार्डकॉपी भी भिजवार्इ्र जाती है। इसका कॉल संेटर में बैठे कर्मचारियों द्वारा फॉलोअप किया जाता है वे आवेदक और विभागीय अधिकारी दोनो से बातचीत करते हैं। साथ ही समस्या के निराकरण होने की स्थिति की जानकारी संबंधित आवेदक से ली जाती है। कलेक्टर डॉ सिंह ने आवेदकों के आवेदन पर निश्चित समयावधि के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल परीक्षण की भी है सुविधा
04 नंबर कक्ष के बाहर मेडिकल परीक्षण की सुविधा है। जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा बीपी और शुगर की निःशुल्क जांच करते है। यहां आने वाले हर आवेदक अपना स्वास्थ्य जांच करा रहे और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं । -
भिलाई। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक आयुष्मान कार्ड प्रत्येक परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं जरूरी कार्ड है। सामान्य परिवार के लिए 50 हजार तक का ईलाज एवं बी.पी.एल. परिवार के लिए 5 लाख तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है।
कलेक्टर सुश्री ऋृचा प्रकाश चैधरी के निर्देश पर नगर निगम भिलाई क्षेत्र के मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शहरी अजीविका मिशन की सी.आर.पी. एवं निगम के स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा पूर्व में बने आयुष्मान कार्डो का वितरण किया जा रहा है। नवीन आयुष्मान कार्ड नगर निगम के मुख्य कार्यालय, सभी जोन कार्यालय, सभी च्वाईस सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्रो, शासकीय अस्पतालों आदि जगहो पर बनाया जा रहा है। हितग्राही अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड के आधार पर नवीन आयुष्यमान कार्ड बनवा सकते है।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के बताया कि भिलाई के 70 वार्डो में निवासरत नागरिको को जल्द ही आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं निगम के स्वास्थ्य सुपरवाईजरो को प्रशिक्षण भी दिया गया है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी वार्डो में हितग्राहियों के घरों में जाकर पूर्व में बने आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगी। सरकार द्वारा गरीब और सामान्य वर्ग के परिवारो के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने प्रत्येक वार्ड में सर्वे कराया जा रहा है। जिससे इस योजना के तहत सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो सके, ईलाज से कोई वंचित न रहे। जिन हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनको तत्काल आंनलाईन प्रक्रिया पूर्ण कर आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरण किया जायेगा।
वैशाली नगर विघायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड सबके लिए महत्वपूर्ण है, कब किसको ईलाज की जरूरत पड़ जाये, कोई नहीं जानता, उस समय यही सहारा बनता है। शहर के सभी महत्वपूर्ण अस्पतालो जैसे- श्री शंकराचार्य इंस्टिडयूड आॅफ मेडिकल सांईस अस्पताल, मित्तल हास्पिटल भिलाई, चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल, आरोग्यम अस्पताल, स्पर्स हास्पिटल भिलाई, हाईटेक अस्पताल भिलाई, यशोदानंदन चिल्ड्रन अस्पताल, एपेक्स अस्पताल, एस.आर. हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, गायत्री अस्पताल भिलाई, आई.एम.आई. अस्पताल दुर्ग, भिलाई नर्सिग होम, न्यू डिल्लन अस्पताल भिलाई, सूरज नर्सिग होम, सिटी केयर अस्पताल, गुप्ता नर्सिंग होम, के गुरूनाथ कार्डिक सेंटर भिलाई आदि अस्पतालो में निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है।
निगम आयुक्त ने आयुष्मान कार्ड बनाने, कार्ड वितरण करने एवं उसकी उपयोगिता के बारे में पुरी जानकारी हितग्राहियो को देने कहा है। सर्वे के आधार पर ही कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जावेगी। सभी हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। -
फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2024 एवं विलंब शुल्क के साथ 12 जुलाई 2024 तक कर दी गयी है
रायपुर/ पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई.एन.टी) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी.ए.एस.एल.पी) पाठ्यक्रम 2024-25 में प्रवेश लेने हेतु आवेदन फॉर्म 28 मई 2024 से ऑनलाइन प्रारंभ किया गया था। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा सामान्य डाक द्वारा 27 जून 2024 तक तथा विलंब शुल्क के साथ 29 जून 2024 तक जमा किये जा सकते थे परंतु दिनांक 27.06.2024 को हुए विभागीय बैठक के निर्णय अनुसार फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2024 एवं विलंब शुल्क के साथ 12 जुलाई 2024 तक कर दी गयी है। आवेदन किये हुए अभ्यर्थियों की सूची दिनांक 18.07.2024 को वेबसाईट raipurbaslp.org में जारी की जायेगी उपरोक्त जारी किए हुए मेरिट सूची में दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थी दिनांक 25.07.2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उक्त दिनांक के पश्चात् दावा आपत्ति हेतु किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएँगे। आवेदन किए हुए अभ्यर्थियों की दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम मेरिट सूची दिनांक 29.07.2024 को वेबसाइट www.raipurbaslp.org में जारी की जाएगी। बी.ए.एस.एल.पी. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग दिनांक 31.07.2024 को आयोजित की जाएगी।
पाठ्यक्रम, प्रवेश संबंधी विवरणिका, आवेदन पत्र, प्रवेश संबंधी नियम, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी हेतु वेबसाइट raipurbaslp.org का अवलोकन कर सकते हैं। -

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव से अनुभाग अधिकारी श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव एवं अधिक्षण यंत्री श्री सतीश शर्मा जी को सेवानिवृत होने पर विभाग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके किए गए कार्यों की सराहना किया गया । इस अवसर पर दोनों अधिकारी को पुष्पगुच्छ,शाल श्री फल , प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ उपहार भी दिया गया । विदाई समारोह में दोनों में एक खास बात की समानता की विशेष चर्चा रही कि दोनों अधिकारी का जन्मदिन 13 जून 1962 है और दोनों ने अपनी सर्विस महासमुंद के एक ही ऑफिस से प्रारंभ किए और सेवानिवृत भी राजनांदगांव के एक ही सर्किल से हुए। ऐसा अद्भुत संयोग शायद ही कही पर मिले । श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने अपने 40 वर्ष के कार्यकाल में सर्वाधिक समय लगभग 38 वर्ष राजनांदगांव में अपनी सेवा प्रदान की। विदाई समारोह अत्यंत भावुक पल रहा कुछ लोगो की आंखे भी नाम थी समारोह के पश्चात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने सेवानिवृत अधिकारी को घर तक पहुंचाने आए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अभियन्ता श्री टी. के. मेश्राम, श्री गोस्वामी , श्री खोटे , सुश्री गीता ठाकुर, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती सरस्वती अय्यर, श्री भावेश वाल्दे, श्रीमती ज्योति ध्रुव, श्री पी. सी. साहू, श्री नूरेंद साहू , श्री उईके, श्री अमर लाल चौहान , श्री राजेन्द्र झरिया, श्री गणेश गणपाईले, श्री सुनील वर्मा, श्री मोरेश्वर साहू, श्री जे. पी. साहू, श्रीमती विनीता खंडेलवाल, श्रीमती भारती यादव, श्री मंडावी, के साथ अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 13 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पाॅवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने उन्हें प्रतीकात्मक भंेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रबंध निदेशक श्री शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के कार्याें की सराहना करते हुए उनके योगदान को कंपनी हित में बहुमूल्य निरूपित किया। कंपनी हित में किये गये कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की एवं उनके बेहतर कार्यशैली से पाॅवर कंपनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।सेवानिवृत्तजनों में अधीक्षण अभियंता सिविल श्री सुशील कुमार बाजपेयी, स्टाफ ऑफिसर श्री विनोद कुमार मेश्राम, अनुभाग अधिकारी श्री दीपक कुमार नायक, अनुभाग अधिकारी श्री अन्नंत कुमार मिस्त्री, अनुभाग अधिकारी श्री उमेश कुमार ब्रम्ह, परीक्षण सहायक श्रेणी -01, श्री प्रयाति सिंह, परीक्षण सहायक श्रेणी-01 श्री नरेंद्र कुमार देवांगन, सिविल सहायक श्रेणी-02 श्री अमर सिंह कंवर, लाइन सहायक 02 श्री मनोहर लाल शेल्के, दफ्तरी श्री उमेश कुमार जोशी, कक्ष सेवक श्री लखपति सिंदूर, माली श्री प्रीतलाल साहू एवं भृत्य श्रीमती एस भानूमति को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार जताया।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री के.एस.मनोठिया, एम.एस.चैहान, संजय पटेल एवं मुख्य अभियंता श्री डी.के.तुली, ए.के.अम्बष्ट विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रबंधक(पी.एंड एस.) श्री राजेश सिंह ने किया।
- -राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने लिया समीक्षा बैठक-राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव,पुलिस महानिदेशक सहित राज्य के आला स्तर के अधिकारी हुए शामिलरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं यूपीएससी परीक्षा के लिए किए गए कोचिंग व्यवस्था की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने तारीफ किया। श्री अहीर की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए।पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्गों के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया तथा उनकी प्रशंसा की। पिछड़े वर्गों के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समुचित पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ निजी संस्थाओं में भी पिछड़े वर्गों के लोगों को आरक्षण के तहत लाभ मिले। राज्य में गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे संबंधित हितग्राहियों को आय के अन्य स्रोत की व्यवस्थित जानकारी मिल सकेगी। श्री अहीर ने छत्तीसगढ़ राज्य में सूचीबद्ध पिछड़ा वर्ग की संख्या की जानकारी लेते हुए कहा कि राज्य में सूचीबद्ध 95 पिछड़ी जाति में से 67 जातियां केंद्रीय सूची में शामिल है। राज्य की अन्य जातियों को भी केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को प्रस्ताव भेजा जावे।समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव श्री आशीष उपाध्याय, सलाहकार श्री राजेश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सचिव सामान्य प्रशासन श्री अम्बलगन पी., सचिव कौशल विकास डॉ. एस. भारती दासन, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री जनक पाठक, संचालक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विभाग श्री नरेन्द्र दुग्गा, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती आबिदी ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की- महिलाओं को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के दिए निर्देशरायपुर, / महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर धरातल पर हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य कर बस्तर अंचल को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए व्यापक सहभागिता निभाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि माताओं-बहनों को शासन की सभी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित कर बस्तर ईलाके में विकास की बयार को सोशल सेक्टर में भी बेहतर प्रदर्शन करने कहा।सचिव श्रीमती आबिदी ने एकीकृत बाल विकास सेवाओं को धरातल में कारगर ढ़ंग से सुलभ कराने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी क्षेत्र के महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाना है। इस दिशा में सेवाओं को परिणामदायी बनाने हेतु जनजागरूकता लाने सहित सेवाओं की गुणवत्ता एवं सेवाओं के विस्तार के लिए प्रभावी पहल किया जाए। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, रेडी-टू-ईट, नोनी सुरक्षा योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले। उन्होंने गर्भवती, शिशुवती माताओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और वजन लेने कहा। वहीं स्कूल पूर्व प्रारंभिक शिक्षा, पूरक पोषण आहार तथा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा को परिणाममूलक बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए।पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती करने रोस्टर तैयार करने के निर्देशसचिव महिला एवं बाल विकास ने पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए नियमित रूप से शत-प्रतिशत बिस्तरों के अनुरूप भर्ती करने कहा। इस हेतु प्रत्येक 15 दिवस में भर्ती करने के लिए कुपोषित बच्चों का रोस्टर तैयार कर लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनांतर्गत निर्धन जरूरतमन्द महिलाओं को लाभान्वित कर योजना के उद्देश्य की सार्थकता साबित करने कहा। वहीं मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों को नियमित स्कूल या ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने एवं उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की स्वीकृति, संचालित एवं प्रगतिरत भवनों इत्यादि की समीक्षा की गई।बैठक में महिला बाल विकास विभाग की संचालक सुश्री तुलिका प्रजापति सहित महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बस्तर, बीजापुर, दन्तेवाड़ा एवं सुकमा जिले के जिला स्तरीय अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर्स उपस्थित थे।
- -खेल अलंकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी-पूर्ववर्ती राजीव युवा मितान योजना की राशि सरकार के खजाने में जमा नहीं करने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार, 2 सप्ताह का दिया समय-बैठक में अनुपस्थित रहने वाले और कार्य की प्रगति नहीं देने वाले अधिकारियों को जारी हुआ शो कॉज नोटिस, कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाजरायपुर, / खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता ने सभी जिला खेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक संचालनालय में ली। इसमें विशेष रूप से पूर्ववर्ती योजना राजीव युवा मितान क्लबों के द्वारा पूर्व वर्षों में व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र, बिल व्हाउचर्स की आडिट तथा शेष राशि को शासन के खजाने में तत्काल जमा करने संबंधी निर्देश दिए गए। आगामी 10 जुलाई तक सभी जिलों को अनिवार्यतः कार्यवाही के निर्देश दिए गए।सहायक संचालक बस्तर तथा प्रभारी खेल अधिकारी जशपुर को अनुपस्थिति और जिले की प्रगति की जानकारी नहीं देने के कारण स्पष्टीकरण देने और सहायक संचालक राजनांदगांव, दुर्ग और रायगढ़ को कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण 7 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया। कार्यों में लापरवाही बरतने और निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। श्री गुप्ता ने पूर्ववर्ती योजना छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के पुरस्कार वितरण हेतु जिलों को पूर्व में वितरित राशि की समीक्षा भी की गई। विभिन्न जिलों में विभागीय कार्यों की प्रगति धीमी होने के कारण उन जिलों में प्रभारी बदलने के लिए संबंधित कलेक्टर्स को पत्र लिखने के निर्देश दिए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय और प्रत्येक जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में 5 एकड़ से लेकर 20 एकड़ तक की भूमि खेल मैदान एवं खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए। इस हेतु 15 दिवस का लक्ष्य जिला खेल अधिकारियों को दिया गया।भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनांतर्गत जिला बिलासपुर, बलौदाबाजार और रायपुर के खेल अधिकारी को शीघ्रातिशीघ्र भारत सरकार द्वारा वांछित तीन बिन्दुओं की जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया, ताकि भारत सरकार से अधोसंरचनाओं के लिए शीघ्रातिशीघ्र फण्ड प्राप्त हो सके। आगामी 29 अगस्त हो आयोजित होने वाले राज्य खेल अलंकरण के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया।खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया कि विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे। इसके साथ ही विकासखण्ड मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों में खेल के लिए भू-खण्ड आरक्षित करने पर भी जोर दिया गया।
- रायपुर / बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में हुए आगजनी की घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के बीमा क्लेम का त्वरित निराकरण जल्द किया जाएगा। परिवहन विभाग के सचिव श्री एस प्रकाश ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में समस्त बीमा कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि बीमा क्लेम और क्लेम सेटलमेंट की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण की जाए।बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में हुई आगजनी की घटना में फस्ट पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 56. थर्ड पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 तथा बिना बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 कुल 240 क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या में से मुख्य रूप से ओडी बीमा क्लेम प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वर्तमान में कुल 12 ओडी बीमा क्लेम प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। अनावश्यक लंबित बीमा प्रकरणों पर परिवहन सचिव द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए 10 दिनों में निराकरण करने का निर्देश दिया गया एवं जिला परिवहन अधिकारी, बलौदा बाजार को निर्देशित किया गया कि किसी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें।
- -आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम में किया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की टीम का सम्मान-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोंडागांव जिला चिकित्सालय व आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र सहसा को किया गया सम्मानितरायपुर । विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के बलौदाबाजार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र सहसा व जिला चिकित्सालय कोंडागांव की टीम का दिल्ली में सम्मान किया गया । विदित हो कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता पूर्ण प्रदायगी व राष्ट्रीय स्तर कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी व अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर पर खरा उतरते हुए यह सम्मान प्राप्त किया है । आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, अनुप्रिया पटेल द्वारा सम्मान प्राप्त सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ. जगदीश सोनकर, उप संचालक गुणवत्ता आश्वासन डॉ डी. के. तुर्रे, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनन्द साहू, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ अभ्युदय शक्ति तिवारी, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य डॉ प्रदीप टंडन, राज्य सलाहकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ नरेंद्र सिन्हा, राज्य सलाहकार गुणवत्ता आश्वासन डॉ विक्रम शर्मा, राज्य सलाहकार ब्रिज कार्यक्रम अंकिता तिवारी के साथ राज्य व जिलों से आये अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
- - कलेक्ट्रेट बिल्डिंग का लिया जायजा, अधिकारियों की बैठक लेकर बढ़ाया मनोबलरायपुर, / प्रदेश क़े मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा शुक्रवार को देर शाम अचानक जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आगजनी की घटना क़े बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूर्ण हो चुके रिस्टोरेशन कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियो की बैठक लेकर बेहतर दायित्व निर्वहन क़े लिए उनका मनोबल बढाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित गुप्ता, रायपुर रेंज क़े पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे।मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। इससे आम जनता को तथा कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को भौतिक नुकसान भी पहुंचा है और इस अप्रिय घटना के चलते सभी को भावनात्मक दुःख भी पहुंचा है। जो आर्थिक नुकसान हुआ है वो जल्द ठीक हो जाता है। भावनात्मक मनोदशा को ठीक करने में समय लगता है। जिला प्रशासन ने भवन का रिस्टोरेशन बहुत कम समय में पूर्ण कर लिया है और सभी अधिकारी कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। घटना के बाद वे पुनः इससे उबरकर उत्साह से काम में जुटे हैं यह प्रशसनीय बात है। उन्होंने कहा कि जो भी क्षति हुई है उसकी पूर्ति के लिए शासन पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता से सीधा संवाद करने तथा उनकी समस्या का तत्काल निराकरण करने क़े लिए जनसमस्या निवारण शिविर शुरू किया जाएगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी घटना से उबर कर खुश व प्रसन्न रहें तथा इस जिले को जन हितैषी जिला बनाने का संकल्प लें।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि इस घटना की पुनरावृति न हो। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उसका पालन सुनिश्चित करें। इस घटना से अधिकारी कर्मचारी के मनोबल पर निश्चित ही असर हुआ है लेकिन आप सभी संकल्पित हैं और जल्द इससे उबर जाएंगे। उन्होने कहा कि लोक सेवक का कर्तव्य है कि उसका लोगों क़े साथ सम्पर्क व संवाद होता रहे। संवादहीनता बिलकुल न आने दें। अधिकारी अपने कक्ष में कम से कम 2-से 3 घंटे लोगों से मिलें। उन्होंने कहा कि घटना में जिनके विरुद्ध साक्ष्य मिल रहे हैं उन पर ही कानूनी कार्रवाई हो।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने पावर पॉइंट प्रेजेटेशन क़े माध्यम से अब किये गए कार्यवाहियों की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होने बताया कि क्षति का आकलन कर लिया गया है जिसमें करीब 12 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त वहानो क़े बीमा दावा राशि का भुगतान शुरू हो गया है। 24 घण्टे सोशल मीडिया मॉनिटरिंगकी जा रही है। नकरात्मक पोस्ट वाले एकाउन्ट को बलॉक किया जा रहा है। उन्होने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि बैठक में जो भी निर्देश दिए गए है उसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा बेहतर कार्य करने सभी का प्रयास होगा।पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आयोजक एवं उसके सहयोगियों सहित अब तक 153 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। संदेहियों की लगातार जाँच की जा रही है।बैठक में डीएफओ मयंक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते सहित विभिन्न विभागों क़े जिला अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सुविधा एक जुलाई से होगी लागूरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही है। आवेदक के पते पर नहीं पहुंचने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र अब संबंधित आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू की जा रही है।मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष यह बात सामने आई कि परिवहन विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजे गए कई ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र पता सही नहीं होने के कारण नया रायपुर स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय इन्द्रावती भवन में वापस लौट आते थे। ऐसे आवेदकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नवा रायपुर आना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने आवेदकों की दिक्कतों को महसूस करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि किसी वजह से अप्राप्त रहे ड्राइविंग लाईसेंस तथा पंजीयन प्रमाण पत्र संबंधित जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जाए।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पष्ट अथवा अपूर्ण पते के कारण नवा रायपुर स्थित परिवहन मुख्यालय लौटने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र लेने के लिए नवा रायपुर आने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक संबंधित कार्यालय से वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने चालक लाईसेंस अथवा पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगें। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा सभी अधीनस्थ कार्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


.jpg)























.jpg)
.jpg)