- Home
- छत्तीसगढ़
- -वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने किया भूमिपूजनरायपुर /वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में हायर सेकेण्डरी शाला के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री स्वप्निल स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि शाला भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। भवन निर्माण गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जा सकता। स्कूल ही वह मंदिर है जहां बच्चे भविष्य का निर्माण करते हैं। भूमि पूजन के पश्चात वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्कूल परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 6 महीने के अंदर नवीन शाला भवन का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। ठेकेदार समय सीमा में काम करके देंगे। फरवरी तक नवीन शाला भवन में हायर सेकेंडरी स्कूल की क्लास लगेंगे। इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया के प्रभारी प्राचार्य श्री तिर्की ने वित्त मंत्री से नवीन शाला भवन में चार अतिरिक्त कक्ष की मांग की। जिसकी वित्त मंत्री ने तत्काल घोषणा कर दी।मेधावी छात्रों को पुरस्कार देंगे वित्त मंत्री श्री चौधरीवित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छात्रों ने दृढ इच्छा शक्ति, मेहनत, लगन के बल पर एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन में उच्च अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर शाला का नाम रोशन किया है। यहां के कक्षा दसवीं के एक छात्र ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में टॉप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह अन्य मेधावी छात्रों की यहां भरमार है। यहां वित्त मंत्री ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने मेधावी छात्रों को अपनी ओर से भी पुरस्कृत करने की घोषणा की। इसके पहले वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी नगर पंचायत कार्यालय सरिया पहुंचे, जहां नागरिकों ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिए। वित्त मंत्री ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।सरिया के वार्ड 15 के नागरिकों को मिलेगा पट्टावित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के आगमन की जानकारी होने पर नगर के वार्ड क्रमांक 15 के नागरिकों ने एक बार फिर वित्त मंत्री को आवेदन किया। वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वार्ड क्रमांक 15 के लोगों से मैंने वादा किया था और वादे के अनुसार आप लोगों को मकान के लिए पट्टा दिलाया जाएगा।
- -
रायपुर, । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक (राजस्व) श्रीमती सरोज तिवारी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पोषण कुमार कश्यप एवं मुख्य अभियंता (टी.एण्ड क्यू.) श्री आशीष श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार, पाॅवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश शुक्ला सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। प्रबंधक निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रतीकात्मक भंेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण श्री कटियार एवं श्री शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्याें की सराहना करते हुए उनके योगदान को कंपनी हित में बहुमूल्य निरूपित किया। कंपनी हित में किये गये कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की एवं उनकी बेहतर कार्यशैली से पाॅवर कंपनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए साधुवाद दिया एवं सुखद सेवानिवृत्ति के लिए शुभकामनाएं दी।विदाई समारोह में श्रीमती तिवारी, श्री कश्यप एवं श्री श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा किये। तीनों अधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया। - बिलासपुर/सीजी पीएससी की तैयारी के लिए उम्मीदवारों की चयन परीक्षा अब 14 जुलाई को होगी। इसके पहले यह परीक्षा 30 जून को निर्धारित थी। बिलासपुर सहित सभी संभागीय मुख्यालयों में केंद्र बनाया गया था। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस दिन बीएड और डीएड की परीक्षा होने के कारण तिथि आगे बढ़ाई गई है। परीक्षा केंद्र और समय पूर्ववत रहेंगे।
- बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सैदा 2 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक मंगाये गये है। सूूची के संबंध में दावा आपत्ति 12 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी में प्रस्तुत किये जा सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात दावा आपत्ति पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
- बिलासपुर/जिला चयन समिति द्वारा डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 8 प्रतिशत निःशुल्क शासकीय कोटे से प्रवेश हेतु मंगाये गए आवेदनों मे से पात्र विद्यार्थियों का चयन सूची जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों के प्राचार्याें को निर्देशित किया गया है कि सूची में दिए गए नामों के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश देने की प्रक्रिया पूर्ण किया जाए।
- -देश की जरूरत के मुताबिक कृषि क्षेत्र में रहें अपडेट-कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय कृषि विज्ञान केद्रों की क्षेत्रीय कार्यशाला का किया शुभारंभरायपुर / कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि देश में कृषि और उद्यानिकी के विकास में कृषि वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृषि वैज्ञानिकों को वर्तमान दौर में लोगों के जरूरत के मुताबिक कृषि क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले देश में भुखमरी की स्थिति थी। आवश्यकता के अनुरूप अनाज का उत्पादन नहीं हो पाता था, जिसके कारण अन्य हमें देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। हमारे देश के कृषि वैज्ञानिकों, रिसर्चर, प्रोफेसर के नीत नए तकनीकों की खोज और उत्पादन में वृद्धि के प्रयास का प्रतिफल है कि आज हमारे पास अन्न का पर्याप्त भंडार है और दूसरे देशों को निर्यात भी करते हैं। मंत्री श्री नेताम आज कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पत्रिकाओं का विमोचन किया।कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘एक गांव, एक फसल’’ का आव्हान किया है। देश को सक्षम और समृद्धशाली बनाने के प्रधान मंत्री श्री मोदी के इस सोंच के अनुरूप कृषि वैज्ञानिकों और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नवीन तकनीक और दलहन-तिलहन व मिलेट्स फसलों का खोज कर उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश भर में अनेक जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित हैं। कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक का रिसर्च और किसानों में विभिन्न फसलों के प्रति जागरूकता उनकी महती योगदान को दर्शाता है। श्री नेताम ने इस मौकंे पर उन्होंने हरित क्रांति के जनक महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामी नाथन को भी याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरिश चंदेल ने कहा कि कृषि के विकास और किसानों को समृद्ध बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मूल रूप से कृषि विश्वविद्यालय का काम शिक्षा विस्तार और शोध का है। लेकिन वास्तव में कृषि विद्यालय के शोध को किसानों तक पहुंचाने का काम कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया है। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि को सुदृढ़ बनाने विज्ञान केन्द्रों द्वारा नए-नए तकनीकों किसानों तक पहुंचने का काम किया गया है। जिससे कम लागत और उत्पादन में वृद्धि संभव हुआ है। आज बाजार आधारित कृषि विकास की जरूरत है कृषि विज्ञान केन्द्र इस पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मंे अब धान का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। देश में चावल निर्यात में छत्तीसगढ़ का 17 से 18 प्रतिशत का योगदान है। उन्होंने कहा कि मिलेट फसलों कोदो-कुटकी का अच्छा बाजार का भी उपलब्ध हो रहा है। मिलेट फसल के अच्छे भाव मिलने से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।कार्यशाला को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. रंजय के. सिंह और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
- -जरूरतमंदो को तुरंत पहुंचाया जा रहा अस्पतालरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के सुदूर पहुंचविहीन गांवों में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई बाईक एम्बुलेंस ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण की विशेष पहल पर कोटा ब्लॉक के गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार लाने बाईक एम्बुलेंस संगवारी एक्सप्रेस की सुविधा शुरू की गई है। वर्तमान में 4 बाईक एम्बुलेंस के जरिए जरूरतमंदों को अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। यह सुविधा चौबीसों घंटे ग्रामीणों को मिल रही है।कोटा ब्लॉक के एक बड़े हिस्से में विषम भौगोलिक परिस्थति के चलते सड़क मार्ग से पहुंच पाना संभव नहीं होता है। ग्रामीणों को आपातकाल स्थिति में घर से अस्पताल आने-जाने के लिए बाईक एम्बुलेंस निःशुल्क परिवहन का एक अच्छा माध्यम बन गया है। संगवारी एक्सप्रेस बाईक में बनाई गई एक मिनी एंबुलेंस की तरह है, जिसमें एक मरीज को बिना असुविधा के अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है। राज्य शासन द्वारा जन स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही अन्य एम्बुलेंस की तरह यह भी एक बिलकुल निःशुल्क सुविधा है। कोटा ब्लॉक के सुदूर वनांचलों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों के लिए बाईक एम्बुलेंस वरदान साबित हो रही है।हजारों मरीजों को मिली मददविकासखण्ड कोटा में बाईक एम्बुलेंस की सेवाएं शुरू होने से अब तक 1 हजार 339 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिला है। इनमें सभी वर्ग के मरीज शामिल है। शिवतराई पीएचसी में 385, बेलगहना पीएचसी में 322, केंदा पीएचसी में 366 और आमागांव में 266 मरीजों को बाईक एम्बुलेंस की सुविधा मिली। बाईक एम्बुलेंस के जरिए वनांचल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए केन्द्र तक लाया जाता है और शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर भी पहुंचाया जाता है।बच्चों के लिए भी मददगारबाईक एम्बुलेंस गर्भवती माताओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।ग्रामीण इस बाईक एम्बुलेंस की सुविधा के लिए शासन को धन्यवाद देते हैं। वे कहते है कि पहले यातायात सुविधा न होने के कारण हम लोगों केा इलाज के लिए काफी दिककते होती थी लेकिन अब बाईक एम्बुलेंस शुरू होने से उन सभी परेशानियों से राहत मिली है। बगधरा गांव की श्रीमती रोशनी ने बताया कि उन्हें प्रसव के लिए बाइक एंबुलेंस से ही अस्पताल ले जाया गया। यह सुविधा वाकई ग्रामीणों के लिए काफी फायदेमंद है। मोहली गांव की श्रीमती ईश्वरी गोंड ने बाइक एंबुलेंस के लिए आभार जताते हुए बताया कि यह सुविधा लोगों के लिए जीवनदायनी साबित हो रही है।रात में 11 बजे उन्हें प्रसव के लिए बाइक एंबुलेंस के जरिए आमागोहन सरकारी अस्पताल में लाया गया। वे कहती हैं कि इस सुविधा के चलते ही मैं और मेरा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। ग्राम पंचायत तुलूफ के 27 वर्षीय श्री महेश धनवाड़ को सांप ने काट लिया था उन्हें तुरंत बाइक एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। तुरंत इलाज मिल पाने से वो आज स्वस्थ हैं।
- -भारत सरकार के सहयोग से कृषि मंडपम, आईजीकेवी में तीन दिवसीय आरोग्य मेले का आयोजन-स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया आरोग्य मेले का उद्घाटनरायपुर। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 28-30 जून 2024 को कृषि मंडपम, IGKV, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय रायपुर आरोग्य मेले का आयोजन किया है। आज कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में IGKV के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, आयुष निदेशालय, छत्तीसगढ़ के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार दास, IGKV के डीन डॉ. जी. के. दास, छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन श्री शंकर बजाज, निदेशक सुश्री मिली दुबे शामिल थे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष, आयुर्वेद, जैविक उत्पाद, यूनानी, सिद्ध, हर्बल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, कोल्ड चेन, उद्योग और कोल्ड सप्लाई चेन नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करना है, जिसका उद्देश्य निवेश और व्यापार के अवसरों को बढ़ाना है। यह विभिन्न हितधारकों, उद्योग, शैक्षणिक और नीति एजेंसियों को एक सामान्य मंच पर लाकर योजनाओं और प्रोत्साहनों, बाजार विकास प्रक्रियाओं, विकास और प्रबंधन प्रथाओं, बहु-मॉडल परिवहन सुविधाओं, और संबंधित वस्तुओं पर राज्य और केंद्रीय सरकारों के साथ संवाद स्थापित करने का एक मंच प्रदान करेगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोग्य मेले में आयुष पवेलियन का दौरा किया और कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए 3 दिनों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क औषधि वितरण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध और औषधीय पौधों के डॉक्टरों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं । उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स के स्टॉल्स का भी दौरा किया, जो छत्तीसगढ़ में बने विभिन्न आयुष उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और PHDCCI को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें नियमित अंतराल पर और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। मंत्री श्री जायसवाल ने चरक, सुश्रुत और पतंजलि जैसे महान ऐतिहासिक ऋषियों का उल्लेख किया, जिन्होंने आयुर्वेद और आयुष क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दिया है।श्री जायसवाल ने दैनिक खाद्य पदार्थों जैसे हल्दी, गोल मिर्च, जायफल, बाजरा आदि में आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग का उल्लेख किया और दैनिक जीवन में इन चीजों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए ऋषियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आयुर्वेद भारत से पूरी दुनिया में पहुँच रहा है और दुनिया भर के लोग दोनों हाथों से आयुर्वेद को अपना रहे हैं। उन्होंने कह की हमें विभिन्न देशों में आयुष और आयुष उत्पादों को दृढ़ता से बढ़ावा देने और बड़े जैविक और पोषक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का लाभ उठाने की आवश्यकता है।IGKV के माननीय कुलपति श्री गिरीश चंदेल ने भी स्वच्छ भोजन खाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्पन्न चावल में कई औषधीय गुण और विशेषताएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह राज्य में बाजरा और जैविक खेती को प्रोत्साहित करेंगे।छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन श्री शंकर बजाज ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वागत किया और उन्हें 3 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। PHDCCI की निदेशक सुश्री मिली दुबे ने स्वागत और धन्यवाद नोट प्रस्तुत किया।
- बिलासपुर/ बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर में बम की धमकी मिलने पर इसे विफल करने के उपायों का आज मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार साल में एक बार किया जाता है। जिसके चेयरमैन जिला दंडाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक होते हैं एवं एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएसओ, कासो, आईबी, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर एवं स्थानीय थाने के अधिकारी इसके मेम्बर होते है। इस ड्रील में एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से बम की घटना की स्थिति से निपटने काअभ्यास किया जाता है। एयरपोर्ट मे बम की सूचना मिलते ही बीडीडीएस टीम को तत्काल सूचित किया गया। साथ ही साथ कमेटी के संबंधित विभाग के अधिकारी भी एयरपोर्ट पहुंच कर एयरपोर्ट डायरेक्टर के ऑफिस में एकत्रित हुए । बीडीडीएस टीम ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर बम का पता लगा कर उसे असफल किया गया । इस मॉक ड्रिल की रिपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन को भेजा जाता है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सरकार लोगों के हित में त्वरित कार्य कर रही है। समय सीमा के अंदर जरूरतमंद परिवार को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकें, शासन इस पर लगातार प्रयास कर रही है। गरियाबंद जिले की श्रीमती बेदमति ध्रुव को आवेदन करने के 1 माह में ही अनुकंपा नियुक्ति मिली है। शासन की त्वरित कार्यवाही के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।गरियाबंद जिले की श्रीमती बेदमति ध्रुव के पति धानेन्द्र प्रताप ध्रुव ग्राम पंचायत सचिव थे। 3 जून 2024 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। 19 जून को श्रीमती ध्रुव ने जनपद पंचायत गरियाबंद में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने आवेदन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 माह के भीतर ही आवेदन के परीक्षण बाद 26 जून 2024 को उनकी अनुकंपा नियुक्ति स्वीकृत कर ली। अब श्रीमती ध्रुव को गरियाबंद जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव (प्रशासनिक) में पंचायत सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।गौरतलब है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 27 जून को आयोजित जनदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आए हुए आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
-
राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग*
बिलासपुर/मिडिल स्कूल जूना बिलासपुर के कक्षा आठवीं के छात्र केशव श्रीवास को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह मिली है। अब केशव श्रीवास 1 और 2 जुलाई को दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय ' इंस्पायर अवार्ड' मानक प्रतियोगिता में जिले से भाग लेंगे। विगत माह इंस्पायर अवार्ड मानक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई थी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद छात्र को इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। छात्र केशव श्रीवास के मॉडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है। केशव ने सिंचाई की आधुनिक तकनीक से सबंधित मॉडल तैयार किया है। छात्र ने जूना बिलासपुर स्कूल की प्राध्यापक श्रीमती सीमा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अपना मॉडल तैयार किया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से ' इंस्पायर अवार्ड ' मानक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। जिसमें देश भर के स्कूली बच्चों से तकनीक व विज्ञान से सबंधित नवाचार और सकारात्मक विचार आमंत्रित किए जाते हैं।
छात्र की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक , प्राचार्य बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर , समस्त शिक्षक गण व शाला प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दी हैं। - बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक के बाद निराकरण की गति में अपेक्षित सुधार आया है। ये गति आगे भी बनी रहनी चाहिए। उन्होंने निस्तार के लिए आरक्षित भूमि के विक्रय होने की जानकारी मिलने पर इसकी जांच के निर्देश दिए। पंजीयन कार्यालय में जिसकी आईडी से भी पंजीयन हुआ होगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सीमांकन एवं डायवर्सन मामलों में राजस्व अधिकारियों द्वारा किये गये निराकरण की गुणवत्ता की जांच के लिए भी अपर कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने कोटवारों द्वारा विक्रय की गयी कोटवारी/सेवाभूमि के विरूद्ध तेजी से कार्रवाई कर सूचित करने को कहा है। बैठक में कलेक्टर ने अविवादित एवं विवादित किस्म के नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, भू-भाटक, त्रुटि सुधार एवं अभिलेख दुरूस्ती, वृक्ष कटाई, राजस्व न्यायालय की प्रगति रिपोर्ट, भू नक्शा, नजूल, स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पक्षकारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
-
*अध्यापन में नवाचारी गतिविधियों को शामिल कर अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया को बनाए रोचकः श्री अरविन्द कुमार मिश्रा*
दुर्ग/ जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा के द्वारा आज धमधा विकासखण्ड के सेजेस हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम धमधा, शा. हाई स्कूल पथरिया, पू.मा.शा. पथरिया, प्रा.शाला पथरिया, शा.उ.मा.वि मेड़ेसरा, पू.मा.शा. कोड़िया, प्रा.शा. कोड़िया एवं उ.मा.वि. कोड़िया) 10 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शा.उ.मा. विद्यालयों को सत्र के प्रारंभ से ही सैद्धांतिक अध्यापन के साथ-साथ प्रायोगिक कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान शा.प्रा.शाला, पथरिया में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन में अनुपात से कम मात्रा में भोजन उपलब्ध कराया जाना पाया गया जिस पर उन्होने वंदना स्व सहायता समूह को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके निर्देश दिये। साथ ही प्रधान पाठक को नियमित निरीक्षण कर निर्धारित मात्रा में भोजन उपलब्ध कराकर देने को कहा। सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय में उपस्थित होने एवं अध्यापन में नवाचारी गतिविधियों को शामिल कर अध्ययन अध्यापन की प्रक्रिया को रोचक, सुगम व गुणवत्तायुक्त बनाने को कहा जिससे बच्चों में अध्यापन के प्रति रुचि जागृत हो और वह बेहतर प्रदर्शन कर सके। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों को नियमित गृहकार्य, कक्षा कार्य दिया जाये एवं नियमित मूल्यांकन की प्रकिया को अपने अध्ययन में शामिल करें ताकि बच्चों की कमजोरी को चिन्हांकित कर अपने स्तर पर सुधार हेतु कार्य किया जा सके।
-
*- परीक्षार्थी अपने आबंटित केन्द्र में ही जाए, दूसरे केन्द्र में प्रवेश नहीं होगी*
*- परीक्षार्थियों को वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्रों में दिया जाएगा प्रवेश*
*- कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर की तैयारियों की समीक्षा*
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 30 जून 2024 को प्री-बी.एड तथा प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में उक्त परीक्षाओं की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पाली में प्रातः 10 से 12.15 बजे तक आयोजित होने वाली प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा के 39 परीक्षा केन्द्रों तथा दोपहर पाली में 2 से 4.15 बजे तक आयोजित होने वाली 35 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे, समन्वयक केन्द्र से डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. ए.के. खान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एच.पी. सिंह सलूजा, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. आर.एस. सिंह भी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान सभी प्रतिभागियों को व्यापम द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, समय का ध्यान रखने, दिव्यांग परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधा तथा व्यापम परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं शिक्षकों के दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। सभी केन्द्राध्यक्षों को इस बात के लिए निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों में अनिवार्य रूप से पर्यवेक्षक उपस्थित रहें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि परीक्षार्थी अपने ही रोल नम्बर व परीक्षा केन्द्र पर बैठे। परीक्षार्थी अपने आबंटित केन्द्र में ही प्रवेश करें किसी अन्य केन्द्र में प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। संबंधित जिला कोषालय से प्रश्न पत्र लाने समय-सीमा का ध्यान रखें। परीक्षार्थी को वैध पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इस दौरान सभी केन्द्राध्यक्षों को व्यापम द्वारा परीक्षा हेतु प्रदान की गयी परीक्षा सामग्री वितरित की गयी। - -लगभग 1300 युवाओं को मौके पर ही मिला कंपनियों का ऑफर लेटर-विधायक श्री अमर अग्रवाल ने अनंतिम रूप से चयनित युवाओं को सौंपे ऑफर लेटरबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर यहां आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप काफी सफल रहा। बड़ी संख्या में लोग नौकरी की चाह में कैंप में बायोडाटा लेकर पहुंचे। निजी कंपनियों द्वारा इन्टरव्यू के बाद लगभग 1300 युवाओं को कैंप में ही ऑफर लेटर दिए गए। स्थानीय विधायक श्री अमर अग्रवाल ने समापन समारोह में युवाओं को ऑफर लेटर बांटकर शुभकामनाएं दी। तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री श्री विजय शर्मा ने दूरभाष के जरिए कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने आने वाले समय में इस तरह के और कैंप लगाने को कहा है।लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में 43 नियोक्ता कंपनियों ने 6 हजार 420 पदों के लिए भर्ती करवाने में रुचि दिखाई। 5 हजार 500 आवेदकों ने फार्म लिया। 3 हजार 800 युवाओं ने आवेदन दिया जिसमें से 1300 लोगों को ऑफर लेटर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है। मेगा प्लेसमेंट कैंप की शुरुआत 2005 से हुई। हमारी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा युवाओं को ध्यान में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जा रहा है। युवाओं के लिए इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप के जरिए एक प्लेटफार्म मिलता है । वहीं नियोक्ता के लिए भी कर्मचारियों का ऐसे कैंप से चयन करना आसान होता है।समापन कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, सहायक कलेक्टर और कैंप आयोजन के नोडल अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री वी. के. केड़िया, उपसंचालक रोजगार कार्यालय श्री अमर पहारे सहित बड़ी संख्या में युवा और नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।कलेक्टर ने उम्मीदवारों का बढ़ाया हौसला : कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने मेगा प्लेसमेंट कैंप का जायजा लिया। कैंप में आए प्रतिभागियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। युवाओं ने कहा सराहनीय पहल - प्लेसमेंट कैंप में चयनित युवाओं ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट कैंप बहुत उपयोगी रहा। हम जैसे बेरोजगारों को इसके जरिए रोजगार मिला। बिलासपुर के मंगला निवासी श्री आशीष यादव , अनुपमा तिवारी, सन्नी कुमार कुर्रे, डोमेश कुमार कोसले सहित अन्य युवाओं ने सरकार के प्रति आभार जताया।
- बिलासपुर /भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार वर्ष 2025 के लिये जिले के पात्र एवं योग्य व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।वर्ष 2025 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम https://awards.gov.in से आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमों की विस्तृत जानकारी वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। नामांकन के लिए प्रस्तावित व्यक्ति को अपने क्षेत्र या विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रुप से उल्लेख करना होगा। नामांकन के लिए प्रस्तावित व्यक्ति के उपलब्धियों का विवरण सहित प्रशस्ति पत्र भी वेबसाइट में दर्ज करना होगा। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग आदि में असाधारण एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिये प्रदान किया जाता है। इसलिए आवश्यक है कि ऑनलाइन नामांकन करते समय जरूरी जानकारियां पूर्ण रूप से भरे हों।
- -166 नगरीय निकायों को जारी की गई राशिरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 28 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, 44 नगर पालिकाओं को आठ करोड़ 70 लाख रुपए और 108 नगर पंचायतों को नौ करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत महापौर/अध्यक्ष निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए की महापौर/अध्यक्ष निधि जारी की है। बिरगांव, धमतरी, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को 56 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।विभाग द्वारा भाटापारा और महासमुंद नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 37 लाख 50 हजार रुपए तथा पंडरिया नगर पालिका को 26 लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, दल्लीराजहरा, बालोद, जामुल, कुम्हारी, अहिवारा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बड़े बचेली, किंरदुल, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर, चांपा, अकलतरा, सक्ती, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 18 लाख 75 रुपए आबंटित किए गए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने अभनपुर, माना कैंप, कसडोल, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), राजिम, कुरुद, नगरी, बसना, पाटन, नवागढ़ (बेमेतरा), गंडई, डोंगरगांव, केशकाल, बस्तर, पखांजूर, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, लोरमी, बलौदा, खरौद, धरमजयगढ़, किरोड़ीमल नगर, पत्थलगांव, बगीचा, कुनकुरी, रामानुजगंज, भटगांव, विश्रामपुर और खोंगापानी नगर पंचायत में प्रत्येक को 11 लाख 25 हजार रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत आबंटित किए हैं।खरोरा, कुर्रा, लवन, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, छुरा, फिंगेश्वर, भखारा, मगरलोड, आमदी, पिथौरा, तुमगांव, धमधा, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, फरसगांव, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, मल्हार, पथरिया, सरगांव, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, लैलुंगा, पुसौर, कोतबा, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, जरही, झगराखंड और नई लेदरी नगर पंचायत में प्रत्येक को साढ़े सात लाख रुपए की महापौर/अध्यक्ष निधि जारी की गई है।
- राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बांकल में करंट से बच्चे की मौत मामले में दो लाइनमेन के खिलाफ पुलिस ने भादंवि की धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। लाइनमेन रामो राम और निर्मल कुमार को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए बिजली कंपनी ने पहले ही निलंबित कर दिया था। बांकल में 11 केवी लाइन की तार टूटकर खेत में गिर गई थी। जिसमें करंट का प्रवाह हो रहा था। लगातार शिकायत करने के बाद भी बिजली कंपनी के कर्मचारी टूटे तार को समेटने और फेज काटने नहीं पहुंचे। जिससे पास ही रहने वाला छह वर्षीय दामेश्वर उर्फ दामू साहू 20 जून की सुबह सात बजे खेलते हुए करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के बाद लालबाग पुलिस ने मामले में लाइनमेन रामो राम और निर्मल कुमार को जिम्मेदार मानते हुए दोनों पर अपराध दर्ज कर लिया है।
- -आत्मसमर्पित महिला नक्सली विगत 05 वर्ष से माओवादी संगठन मे थी शामिल।-थाना ओरछा क्षेत्र में विभिन्न नक्सली गतिविधियो में रही शामिल।-महिला नक्सली को आत्मसर्मपण कराने मे विशेष आसूचना शाखा नारायणपुर का विशेष प्रयास रहा ।नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस के प्रयास व शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभवित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत आदेर मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के पद पर विगत 05 वर्ष से कार्यरत महिला नक्सली जंयती गोटा निवासी थाना ओरछा क्षेत्र के द्वारा आज दिनांक 27.06.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुडिय़ा (भा.पु.से.) के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25000/- (पच्चीस हजार रूपये) प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया हैं।नक्सलियों द्वारा क्षेत्र के युवा-युवतियों को शासन प्रशासन के विरूद्ध भडक़ा कर जल, जंगल, जमीन के नाम से तथा गांव से भगाने की धमकी देकर जबरन संगठन से शामिल कर अपनी खोखली विचारधारा के तहत् इनका शोषण किया जाता रहा है। नारायणपुर पुलिस द्वारा माओवादी की खोखली विचारधारा से ग्रामीणों को मुक्त कराने तथा क्षेत्र में विकास कराने के उद्देश्य से माड़ बचाव अभियान के माध्यम से नक्सल विरूद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।नारायणपुर पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति/नियत नेल्ला नार का भी वृहत रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। माड़ क्षेत्र में नवीन कैम्प स्थापित होने से विकास कार्यों में तेजी आई है। विगत माह से माआवेादियों के सभी डिवीजन/ एरिया कमेटी क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के गढ़ क्षेत्रों में आका्रमक रणनीति के तहत् नक्सल विरोधी ऑपरेशन संचालित कर माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में अब तक 26 बड़े एवं मध्यम कैडरों को सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मारा गिराया गया है। जिसमें एसजेडसी, कम्पनी नम्बर 01, कम्पनी नम्बर 06 तथा डीवीसीएम/एसीएम रेंक तथा एरिया कमेटी स्तर के नक्सली शामिल है। नक्सलियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही से नक्सलियों में भय व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में नक्सली संगठन छोडक़र भाग रहे है।आज दिनांक 27.06.2024 को इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत आदेर मिलिशिया महिला डिप्टी कमाण्डर जंयती गोटा का आत्मसमर्पण इसी का परिणाम है। महिला नक्सली द्वारा माओवादियों की खोखली विचारधारा एवं शौषण से तंग आकर आत्मसमर्पण किया गया है। अंदरूनी क्षेत्र में पुलिस कैम्प खुलने एवं लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ी है और नक्सलियों के खोखले विचाराधाराव क्रुर नीति से बाहर निकलकर समाज के मुख्य धारा जुडऩे के लिए प्रेरित हो रहें है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोडक़र समर्पण करने की गोपनीय आसूचना है।पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) द्वारा नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में आकर नक्सली संगठन से जुड़े ग्राम स्तर/पंचायत स्तर/ एरिया स्तर के लोकल कैडरों सेअपील किया गया कि वे भय मुक्त होकर आत्मसमर्पण कर शासन की पुर्नवास योजना का लाभ लेवें और समाज की मुख्य धारा में जुडक़र नये जीवन की शुरूवात करें।आत्मसमर्पित महिला नक्सली वर्ष 2020 से नक्सलियो के बहकावे में आकर नक्सली संगठन से जुडक़र विगत 05 वर्षो से कार्यरत थी इस दौरान थाना ओरछा, छोटेडोंगर क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियो में शामिल रही हैं।आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति’’ के तहत सभी प्रकार की सुविधाये दिलाया जावेगा।
- सक्ती। सांसद कमलेश जांगड़े ने संसद में शपथ ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास प्रारंभ कर दिया है. जो पूर्व सांसदों की बेरुखी झेल चुके स्थानीय जनता के लिए सुखद संदेश हो सकता है या शायद स्थानीय सांसद होने का लाभ सक्ती क्षेत्र को मिल सकता है। इसी तारतम्य कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी कश्यप से मिलकर सक्ती स्टेशन में आजाद हिंद, पुणे हटिया व गोंडवाना के ठहराव तथा रेलवे स्टेशन में एक्सीवेटर तथा पार्सल कार्यालय व जी आर पी थाना के साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु ज्ञापन दिया है. वहीं बिलासपुर मंडल में सर्वाधिक लदान का लाभ दिलाने वाले बाराद्वार स्टेशन में दुर्ग पटना एवम हीरा कुंड एक्सप्रेस के ठहराव के साथ स्टेशन में यात्री सुविधाओं में शीघ्र विस्तार की मांग रखी है।
-
रायपुर /राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। इस अवसर पर उनको आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव ने राजभवन में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया है। किसी भी फाइल के निराकरण में कानूनी पहलूओं की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। विधिक सलाहकार के पद पर रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने दक्षता पूर्वक अपना कार्य करते हुए फाइलों के सही तरीके से निराकरण में सहयोग किया। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि उनका भावी जीवन सुखमय रहे। राज्यपाल ने श्री श्रीवास्तव को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशंवत कुमार ने भी श्री श्रीवास्तव के सुखद भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- प्रमुख अभियंता द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागूबलरामपुर ।बलरामपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को हटा दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में वांछित प्रगति नहीं होने तथा लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने में कठिनाई पाए जाने पर विभाग ने वहां के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री आदित्य प्रताप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।प्रमुख अभियंता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विगत 20 जून को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह परिलक्षित हुआ है कि बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन का कार्य संतोषजनक नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल जीवन मिशन के लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए वांछित गति नहीं दिए जाने से बलरामपुर जिले में मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप वांछित प्रगति प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को आगामी आदेश तक बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडल अंबिकापुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा को बलरामपुर खंड के कार्यपालन अभियंता का प्रभार सौंपा गया है। file photo
- -प्रसिद्ध बाघ संरक्षण विशेषज्ञ एवं पन्ना टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर रहे सेवानिवृत आईएफएस श्रीनिवास मूर्ति ने बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजारायपुर,। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य एवं सीमावर्ती वनक्षेत्र में 7 मार्च 2024 से 27 जून 2024 तक बाघ विचरण कर रहे बाघ के संरक्षण तथा संवंर्धन कार्याें के समीक्षा की गई। बाघ के सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग के कार्याें का निरीक्षण किया गया एवं बाघ की सुरक्षा हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक के विशेष आग्रह पर बाघ के सुरक्षा हेतु आईएफएस.(सेवा निवृत्त) श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति को बारनवापारा अभ्यारण्य आमंत्रित किया गया था। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए वनमण्डल बलौदाबाजार के अंतर्गत बारनवापारा अभ्यारण्य में 26 जून 2024 एवं 27 जून 2024 के दौरा प्रवास में बारनवापारा अभयारण्य एवं सीमावर्ती वन परिक्षेत्रों के अंतर्गत वर्तमान में विचरण कर रहे 1 बाघ की निगरानी तथा सुरक्षा हेतु अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर चर्चा किया गया तथा भविष्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति द्वारा बाघ विचरण क्षेत्र का सूक्ष्म भ्रमण कर, उनके द्वारा आगामी कार्ययोजना हेतु बाघ में ‘‘रेडियो कालर‘‘ लगाये जाने हेतु सुझाव दिया गया। वर्तमान में बारनवापारा अभ्यारण्य एवं आस-पास के वनक्षेत्र बाघ के रहवास के लिए उपयुक्त है एवं क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में प्रे-बेस तथा वाटरबॉडी (पेय जल स्थान) एवं बाघ रहवास क्षेत्र है, जिसमें बाघ आसानी से रहवास/विचरण कर सकते है। बाघ की मॉनिटरिंग हेतु श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति के द्वारा बारनवापारा अभयारण्य ,बलौदाबाजार, देवपुर एवं परिक्षेत्र बल्दाकछार के समस्त स्टाफ को बाघ संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।वर्तमान में वनमण्डल, बलौदाबाजार के अंतर्गत बाघ के संबंध में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई, तथा जन मानस एवं बाघ के सुरक्षा हेतु 4 नग कुमकी हाथी को बारनवापारा अभ्यारण्य वनमण्डल बलौदाबाजार लाया जाना एवं निगरानी करने हेतु सुझाव दिया गया।श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति प्रसिद्ध बाघ संरक्षण विशेषज्ञ एवं पन्ना टायगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर रहे सेवानिवृत आईएफएस अधिकारी है। श्रीनिवास पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार 2009 से 2015 तक फील्ड डायरेक्टर रहकर बाघ की संख्या 0 से 32 किया गया। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में लगभग 90 टाइगर है। टाइगर की संरक्षण एवं संख्या बढ़ाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।
- -बिहान से जुड़कर कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूह के कामकाज की प्रशंसा,बताया जिले के लिए रोल मॉडल-नवप्रवेशी स्कूली बच्चों से की मुलाकात, पहाड़ा पूछकर बच्चों का किया उत्साहवर्धन-समाधि स्थल का दर्शन कर लिया आशीर्वादरायपुर। बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने गांवों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होनें सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकुना के आश्रित ग्राम विश्रामपुर तथा ग्राम अडबंधा,दामाखेड़ा एवं सिमगा नगर में संचालित सहकारी सोसायटी,राशन दुकान,स्कूल भवन,पंचायत भवन का निरीक्षण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात, जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्याें का जायजा लिया।ग्राम पंचायत ढेकुना अंतर्गत ग्राम विश्रामपुर स्थित सहकारी सोसायटी में उपस्थित किसानों और आम ग्रामीणों से मुलाकत कर खाद बीज की उपलब्धता,समय ऋण मिलने के बारे में जानकारी हासिल किए,जिस पर ग्रामीणों ने सरना बीज की कमी के बारे में शिकायत दर्ज कराया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए श्री सोनी ने किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए कसडोल से बीज मंगाकर उपलब्ध कराने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।इसी तरह ग्राम पंचायत दामाखेड़ा में आजीविका मिशन के तहत बिहान समूह से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों से जुड़कर जीवन मे आए सकारात्मक बदलाव के सम्बंध में जानकारी हासिल की। महिलाओं ने श्री सोनी को बताया कि बिहान से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थित में काफी सुधार आया है।दामाखेड़ा में अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह समिति द्वारा अगरबत्ती निर्माण,अन्य समूह द्वारा केक निर्माण एवं ग्राम अडबंधा में समूह द्वारा मछली पालन, बकरी पालन किया जा रहा है। श्री सोनी ने स्व सहायता समूह के कामकाज की प्रशंसा करते हुए पूरे जिले के लिए रोल मॉडल बताया। इस मौके पर अडबंधा में महिला स्व सहायता के समूह द्वारा बकरी शेड की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर ने बकरी शेड स्वीकृत करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए है। साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत हुए कार्याे पर सतुष्टि जताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उक्त तालाब में बहुत अच्छे तरीके से मछली पालन सहित अन्य रोजगार मुलक कार्य भी किए जा सकतें है। श्री सोनी ने इसके लिए उपस्थित महिला स्व सहायता समूह के सदस्यो से चर्चा कर जायजा लिया।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीणकलेक्टर ने ग्राम अडबंधा के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर निर्मित मकान का अवलोकन किया। इस दौरान मकान मालिक एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पक्का मकान बनने से जीवन में हुए बदलाव के बारे में अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट किया। इसके साथ ही पाइप बिछाने के लिए सीसी रोड के बीचो-बीच गढ्ढा करने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए है।नवप्रवेशी स्कूली बच्चों से की मुलाकात, पहाड़ा पूछकर बच्चों का किया उत्साहवर्धनकलेक्टर दीपक सोनी ने ग्राम अडबंधा के ही प्राथमिक शाला में पहुंचकर पहली कक्षा के नवप्रवेशी स्कूली बच्चों से मुलाकात की। कक्षा 5 वी के बच्चों को श्री सोनी ने पहाड़ा, जोड़ घटाना पूछकर एवं सवाल जवाब कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहाड़ा पूछने पर बच्चों ने कलेक्टर को पूरा पहाड़ा पढ़कर सुनाया जिस पर कलेक्टर ने बच्चों को टॉफी भी भेंट की। साथ ही कलेक्टर ने बड़े होकर क्या बनने का प्रश्न किया। जिस पर बच्चों ने डॉक्टर,इंजीनियर और पुलिस बनने की बात की।कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एवं मध्याह्न भोजन सहित शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के लिए अतिरिक्त भवन को मांग की जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र ही कार्रवाई कर निराकरण का आश्वासन दिए है।समाधि स्थल का दर्शन कर लिया आशीर्वादपहली बार दामाखेड़ा पहुंचे नवपदस्थ कलेक्टर दीपक सोनी ने समाधि स्थल मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए। इस दौरान श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा के सदस्यो ने श्री सोनी को संत कबीर दास जी के गुरुवंश परंपरा, इतिहास एवं स्थान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।जिस पर कलेक्टर श्री सोनी ने पुरानी बाते साझा करते हुए बताया की मुझे यूपीएससी के इंटरव्यू में कबीर के बारे में पूछा गया था।उस समय ही मैं दामाखेड़ा के बारे में पढ़ा था आज मेरा सौभाग्य है की मुझे दामाखेड़ा आने का मौका मिला। साथ ही इस दौरान श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा के सदस्यो ने पहली बार कलेक्टर के दामाखेड़ा आने पर उन्हें श्री फल,साल एवं किताब भेंटकर सम्मान किया।
- दुर्ग / अतिरिक्त सचिव भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली की अध्यक्षता में सिकल सेल रोग जागरूकता अभियान के भविष्य की कार्यवाही हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्व राज्य जनजातीय कल्याण विभाग, जनजातीय अनुसंधान संस्थान, एवं 17 राज्यों के विभिन्न जिलों से संबंधित सभी विभाग अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। वीसी में सिकल सेल रोग जागरूकता अभियान तहत 03 जुलाई 2024 तक भविष्य की कार्रवाई के लिए योजनात्मक रूप से कार्यों की रूपरेखा तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए सार्वभौमिक स्क्रीनिंग, जागरूकता सृजन को गहन और केंद्रित तरीके से जारी रखना सुनिश्चित करने कहा गया। वीसी में कलेक्टर सुश्री चौधरी ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विजय शर्मा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





.jpeg)










.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)



.jpg)
.jpg)