- Home
- छत्तीसगढ़
- -संस्थान के विकास के लिए एक्शन प्लान बनाने दिए निर्देश-हैरिटेज बिल्डिंग के रूप में संरक्षित करने का होगा प्रयासरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर जिले के कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 1200 विद्यार्थी इसमें विभिन्न प्रकार के 33 ट्रेडों में पढ़ाई कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस संस्थान के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर इस प्राचीन संस्थान की गरिमा को पुनःस्थापित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए एक और हॉस्टल बनाये जाने की जरूरत है। फिलहाल केवल सवा सौ छात्र-छात्राओं के लिए दो हॉस्टल सुविधा है, जो कि अपर्याप्त है। उन्होंने संचालित इन दोनों छात्रावासों में मेस सुविधा भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय की मांग के अनुरूप नये ट्रेड्स खोलने की जरूरत भी बताई। जिन ट्रेड्ों में रोजगार एवं नौकरी की संभावनाएं बंद हो गई हैं, उन्हें बंद करने का प्रस्ताव भी संचालनालय भेजने को कहा। आईटीआई वर्तमान में 60 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। इसके सामने के कुछ हिस्से को व्यावसायिक उद्देश्य के लिए परिवर्तित कर संस्थान की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। श्री शर्मा ने कहा कि चूंकि यह एशिया की सबसे पहली आईटीआई के रूप में पहचान रखती है। इसलिए इसे हैरिटैज बिल्डिंग के रूप में संरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने संस्थान के परिसर की साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिए।
- -तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्नरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा राज्य न्यायिक एकेडमी के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के 23 जिलों में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेस कौंसिलों हेतु 23 जून से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने प्रशिक्षण स्थल छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी पहुंचकर वहां की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कौंसिलों के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यकम का पूर्ण लाभ प्राप्त करते हुए अपने-अपने स्थानों पर अच्छे से कार्य करें एवं अपने विधिक कौशल को विकसित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि नवीन कानूनों एवं नवीन विकसित तकनीकों के माध्यम से विधि की अद्यतन जानकारी रखें। उन्होनें कहा कि उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान् यदि कोई मामला उनके समक्ष आए जिसमें डिफेंस कौंसिल ने अपने पक्षकार के मामले में गुणवत्ता से प्रतिपरीक्षण किया हो तो उन्हें खुशी होगी। श्री सिन्हा ने डिफेंस कौंसिलों को अपने पक्षकार से निरंतर सम्पर्क में रहकर उनकी विश्वसनीयता बनाए रखने, पीड़ित पक्ष का ध्यान रखने और पाक्सो एक्ट के दिशा निर्देशों का पालन करने का मार्गदर्शन दिया। मुख्य न्यायाधिपति अचानक प्रशिक्षण स्थल में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देने से प्रशिक्षण कार्यकम उत्साही व प्रेरणादायी हो गया। उन्होनें प्रशिक्षार्थी डिफेंस कौंसिलों को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार राज्य में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 23 से 25 जून, 2024 तक राज्य न्यायिक एकेडमी में किया गया था। इस प्रशिक्षण में चीफ 23, डिप्टी चीफ 32 एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल 50 इस प्रकार कुल 105 कौंसिलगण प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
- -हर सप्ताह गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। श्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे।जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मुलाकात की। साथ ही उन्होंने सांसदों के साथ भोजन भी किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात भी की।
- -हाथों में केवल 4 उंगलियाँ होने के बाद भी नहीं मानी हार-खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विदेश में प्रशिक्षण के लिए सहयोग का दिया आश्वासन-रायपुर / दोनों हाथों में केवल 4 उंगलियाँ होने के बावजूद भिलाई के श्रीमंत ने इस कमी को अपने लक्ष्य की राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। राष्ट्रीय एव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैरा आर्म रेसलिंग में नई ऊंचाईयां प्राप्त की। पैरा आर्म रेसलिंग में छत्तीसगढ़ की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी श्रीमंत झा ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खेल मंत्री ने देश-विदेश में उनके द्वारा पैरा आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उन्हें इस खेल में और निखार लाने के लिए विदेशों में प्रशिक्षण की व्यवस्था करने में आवश्यक सहयोग दिलाने के लिए आश्वस्त किया।वर्तमान में श्रीमंत एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंनेे आर्म-रेसलिंग में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किये हैं। पांच विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले श्रीमंत झा का अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। श्रीमंत की हिम्मत, अथक परिश्रम और देश के लिए कुछ कर गुज़रने की ललक सभी के लिए सच्ची प्रेरणा है। श्रीमंत ने अब तक 48 अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल किया है।
- रायपुर। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, पं. ज. ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (छ.ग.) एवं रायपुर सोसाइटी ऑफ़ पेरिनेटोलॉजी एवं रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिये योग एवं गर्भ विधान पर एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और रजोनिवृत्त महिलाओं के स्वास्थ्य को योग के माध्यम से बेहतर बनाना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक विशेष योग सत्र था, जिसे वरिष्ठ योग सलाहकार डॉ. लेकेश्वर प्रसाद साहू द्वारा संचालित किया गया। डॉ. साहू ने गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए योगासन सिखाए और उनके फायदे बताए। इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इसे बहुत ही लाभकारी पाया ।इसके अलावा, कार्यक्रम में "गर्भ संवाद" पर एक विशेष व्याख्यान भी दिया गया। इस व्याख्यान में गर्भधारण के समय से लेकर जन्म तक की प्रक्रिया और उसमें योग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। यह व्याख्यान उपस्थित महिलाओं के लिए अत्यंत जानकारीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रमुख डॉ. ज्योति जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक के रूप में डॉ. अर्पणा वर्मा, सहायक प्राध्यपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में अहम योगदान दिया। विभाग के सभी विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में शामिल हुये। डॉ.अर्पणा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर अस्पताल स्थित स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को ओपीडी समय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग परामर्श सत्र का आयोजन किया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन से योग करने चाहिए तथा गर्भकाल के दौरान योग को अपनाकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के तरीके बताये जाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। इस प्रकार, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, पं. ज. ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (छ.ग.), रायपुर सोसाइटी ऑफ़ पेरिनेटोलॉजी एवं रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अत्यंत सफल रहा।
- -1 जुलाई 2024 तक कर सकते हैं आवेदनदुर्ग / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति) जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 शाम 4:00 बजे तक है। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग में जमा किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम, आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
- -ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, 06 जुलाई तक कर सकते है आवेदनदुर्ग / शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करवाना है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति, वर्ग समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शाामिल होने हेतु कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन भरना आंरभ हो चुका है एवं पत्र की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2024 को रात्रि 12 बजे है। भरे गये ऑनलाईन आवेदन पत्र में 07 जुलाई 2024 रात्रि 12 बजे तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि व समय 21 जुलाई 2024 दिन रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक निर्धारित है। https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/sStudent-Admission-Detail लिंक से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र एवं परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईट tribal.cg.gov.in एवं https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते है।
- -जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान व आधार कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देशदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने समिति के अधिकारी-कर्मचारियों से आयुष्मान एवं आधार अपडेशन संबंधित आकड़ों की जानकारी ली। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आयुष्मान, आधार कार्ड तथा ई-केवायसी शासन ने अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर ने जिले के बच्चों एवं शत-प्रतिशत व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जिले अंतर्गत सभी विकासखण्डों के विभिन्न विभागों, कलेक्टोरेट, तहसील, बिजली ऑफिस, नगर निगम, शासकीय अस्पताल, शासकीय स्कूल, आधार कार्ड सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं अन्य विभागों सहित कुल 74 स्थानों में आधार अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य अभियान के रूप में शुरू करने कहा। जिनमें नगर निगम दुर्ग अंतर्गत 12, जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 7, जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत 12, जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 14, नगर निगम भिलाई अंतर्गत 13, नगर निगम रिसाली अंतर्गत 2, नगर निगम चरोदा अंतर्गत 3, नगर पालिका कुमारी अंतर्गत 3, नगर पालिका अहिवारा अंतर्गत 1, नगर पालिका जामुल अंतर्गत 2, नगर पंचायत धमधा अंतर्गत 2, नगर पंचायत पाटन, उतई एवं अम्लेश्वर अंतर्गत 1-1 आधार अपडेशन केन्द्र निर्धारित किये गए है।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने 10 साल पहले बने सभी आधार कार्ड को प्राथमिकता से अपडेट किया जाना सुनिश्चित करने कहा है। इसके लिए उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान आधार कार्ड अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं अधिकृत ऑपरेटरों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में किये जाने वाले आधार अपडेशन कार्य की निरंतर निगरानी हेतु समय समय पर लगातार निरीक्षण सुनिश्चित करने कहा। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आधार निगरानी समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पाँचवे निर्वाचन आयुक्त के तौर पर आज श्री अजय सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 1983 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री अजय सिंह फरवरी 2020 में शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वे उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वहाँ से पदमुक्त होकर उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है।स्वागत के इस मौके पर सचिव, डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से आयुक्त श्री सिंह का संक्षिप्त परिचय कराते हुए इन अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की भी जानकारी दी। आयुक्त श्री सिंह ने इसके बाद आयोग के सभी कक्षों का मुआयना किया और आने वाले समय में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए तैयारियां करने पर जोर दिया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह के पदभार ग्रहण करने पर आयोग की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर सचिव डॉ. भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, अवर सचिव डॉ. अनुप्रिया मिश्रा तथा अवर सचिव श्री प्रणय कुमार वर्मा सहित आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 भेड़ाघाट मोड़ के पास बीती दरम्यानी रात्रि ट्रक और बाइक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक चालक, पीछे बैठे महिला व ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, ट्रक का परिचालक घायल हो गया उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वही डेली बाजार के पास अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने एक युवक को पीछे टक्कर मार दी। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया चिकित्सकों ने मृत्य घोषित किया।थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम गढ़वा निवासी 32 वर्षीय रतन केसरी पिता सुरेश केसरी साथ मे उसकी बड़ी मम्मी 60 वर्षीय उषा देवी पति राधेश्याम केसरी बाइक में सवार होकर राजपुर बबलू केसरी के यहां जन्मदिन मानने के लिए आ रहे थे। भेड़ाघाट मोड़ पुल के पास रायपुर से ट्रक क्रमांक बीआर 02 जीए 8161 के चालक गमहरिया औरंगाबाद निवासी 33 वर्षीय बबलू यादव पिता विंदेश्वर यादव व परिचालक 22 वर्षीय अभय कुमार पिता रामचंद्र ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार जा रहे थे। बाइक और ट्रक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक चालक, महिला व ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक परिचालक घायल हो गया पुलिस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वही राजपुर निवासी 34 वर्षीय मंजीत एक्का पिता सेल्बेस्टिन तिग्गा बीती रात्रि करीब 1 बजे पैदल अपने घर जा रहा था अज्ञात पिकअप चालक पीछे से टक्कर मार फ़रार हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित किया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया।
- -मुहकोट व आमझर के जंगल में हुई पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़धमतरी। मुहकोट व आमझर के जंगल में पूर्व से एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियारों को लूटने की नीयत से बैठे नक्सलियों ने स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग किया। जवाब में डीआरजी के जवानों ने भी फायरिंग किया। पुलिस व नक्सलियों के बीच रूक-रूककर करीब एक घंटे तक मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर अरूण मंडावी ढेर हो गया। पुलिस पार्टी ने जंगल से शव, हथियार व नक्सली सामाग्री जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।एसपी कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को नक्सल प्रभावित नगरी ब्लाक के ग्राम मुहकोट-आमझर के जंगल में सर्चिंग अभियान के तहत डीआरजी धमतरी के जवान निकले। दोपहर में अचानक मुंहकोट- आमझर के जंगल में पूर्व से एंबुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करके जान से मारने एवं हथियारों को लूटने की कोशिश की। फायरिंग होने के बाद पुलिस सर्चिंग टीम नक्सलियों को फायरिंग बंद करने तथा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन नक्सली सुनने तैयार नहीं हुआ। लगातार पुलिस पार्टी पर फायरिंग जारी रखा। पुलिस पार्टी के पास अन्य कोई विकल्प नहीं हुआ, तो आत्मसुरक्षार्थ के लिए जवाबी फायरिंग शुरू किया। डीआरजी पुलिस जवान व नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे रूक-रूककर फायरिंग होती रही। फायरिंग रूकने के बाद पुलिस सर्चिंग पार्टी ने जंगल में आसपास सर्चिंग किया, तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। मृत नक्सली की पहचान अरूण मंडावी सीतानदी एरिया कमेटी सदस्य एवं कमांडर, रावस समन्वय कमेटी के रूप में हुई है। मृत नक्सली के उपर शासन से पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है।एसएलआर रायफल व कारतूस जब्तपुलिस पार्टी को एक एसएलआर रायफल मैग्जीन जिसमें सात नग जिन्दा कारतूस मिला। उसके पिट्ठू में एसएलआर की एक मैग्जीन जिसमें आठ नग जिन्दा कारतूस, नक्सली साहित्य, कारडेक्स वायर, टूल बाक्स (हथियार संबंधी), एक मल्टीमीटर, मोबाईल चार्जर, दवाईयां सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है। जब्त नक्सली साहित्य एवं सामग्री से और भी कई बडे़ खुलासे हो सकते हैं। दो मैग्जीन व 15 नग जिंदा कारतूस जब्त की गई है। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय नक्सल अभियान में शामिल होकर स्वयं पुलिस सर्चिंग टीम को लीड कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगी। मृत नक्सली का नाम अरूण मंडावी है। वर्तमान में वह कमांडर रावस समन्वय कमेटी एवं सदस्य सीतानदी एरिया कमेटी था। उसका पत्नी आरती सदस्य रावस समन्वय कमेटी है। मृत नक्सली अरूण मंडावी वर्ष 2021 में फरवरी माह में माड़ क्षेत्र से दादरगढ़, निसानार, तिरयारपानी जिला कांकेर होते हुए 30 माओवादियों का दल सीतानदी क्षेत्र में आये थे। इस दल में वर्तमान में रावस समन्वय कमेटी कमांडर एसीएम अरूण मंडावी व पत्नि आरती भी शामिल थे।
- =मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिन बहनों के सामने की घोषणा=महतारी वंदन योजना की तरह हर माह मितानिनों के बैंक खाते में जाएगा मानदेयरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका खयाल रखना राज्य का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। file photo
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय के सभागार में निगम सभागार में कचरा संग्रहण, कैच द रेन, फाईट द बाईट एवं वृक्षारोपण पर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चैधरी से प्राप्त निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई के सभी क्षेत्रो में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव द्वारा होटल व्यावसायी गिले कचरे को वहीं पर सेग्रिकेट करके खाद बनायेगे एवं सूखा कचरा हमारे एल.एल.आर.एल. सेंटर में भेजेने को कहा। हास्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग एकत्रित कर देगे। इधर उधर नहीं फेकेगे और फेकते हुए पाये जाने पर उनसे अर्थदण्ड वसूली की जायेगी। मेडिकल वेस्ट का निष्पादन वैज्ञानिक ढंग से करना होगा। इधर उधर फेंक देने से उसके किटानु फैलकर वातावरण को दुषित करते है। हाउसिंग सोसायटी 50 किलो से अधिक गिले कचरे को अपने कालोनी में निष्पादन कर शेष सूखा कचरा निगम को देगें। व्यापारी वर्ग अपने दुकानो से निकलने वाले कचरो को परमपरागत ढंग से अलग कर देगे।जिसमें मुख्य रूप से होटल, हास्पिटल, सोसायटी एवं दुकानो में वेस्ट कचरा प्रतिदिन निकलता है। जिसे सेग्रिकेट करके अलग-अलग कर देना है। निगम के एस.एल.आर.एम सेंटर तक भिजवाने की जिम्मेदारी संस्था की है। हमारे कर्मचारियो द्वारा उसका निष्पादन किया जायेगा। जुलाई माह मुख्य रूप से मच्छरो के प्रजनन का समय होता है हम सबका प्रयास होना चाहिए की मच्छर जनित लार्वा पैदा न हो। किसी भी जगह पर कुलर, टंकी, चेम्बर, पुराने टायर, पानी के बर्तन जहां भी पानी जमा होने की संभावना हो वहां पर जला आईल डाले एवं निगम से प्राप्त दवा इत्यादि डाले सकते है।बरसात का मौसम शुरू हो गया है हमे बर्षा के जल को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से संरक्षित करना है। पुराने बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को एक बार पुनः खोलकर उपर जमे हुए काई, गिटटी इत्यादि को निकाल कर नया बालू, गिटटी डाल देना है, जिससे सिस्टम सुचारू रूप से चले। इस बार हमे ध्यान देना है जो भी वृक्ष लगाये उसको संरक्षित करे साथ में बचाये, बड़ा करें। हमारा प्रयास हो हरा भरा हमारी कालोनी, मोहल्ले, व्यापारी प्रतिष्ठान बना रहे।संस्थाओ से निकलने वाले कचरे को अलग अलग कर निष्पादन करने के लिए निगम द्वारा संपत्तिकर के माध्यम से यूजर चार्च लिया जाता है। बैठक में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, सोसायटी, होटल, हास्पिटल, व्यापारी प्रतिष्ठानो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत ग्राम मड़ई के केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 8 जुलाई तक किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत, जनपद पंचायत मस्तूरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकती है।
- दुर्ग / बोरई में आयोजित एसीसी कैंप के चौथे दिन कैडेटों के चेहरे खिल उठे जब उन्होंने पूर्व एनसीसी कैडेट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठोर एवं डीएसपी यातायात श्री सतीश ठाकुर को अपने समीप देखा। इस दौरान वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर ने कैडेटों से अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में लाल बत्ती की गाड़ी उनके गॉव के पास से गुजरा करती थी, पर रूकती नही थी, इसी से प्रेरित होकर निश्चय किया की वो एक दिन खुद लाल बत्ती की गाड़ी में जायेगें व जब भी गॉव में कोई भीड़ होगी तो गाड़ी रोक कर उनसे मिलेंगे। उनके इस सपने को पूरा करने में एनसीसी ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे कुल 18 एनसीसी कैंप में शामिल हुए तथा दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड किया।कैडेट ने सीखा ट्रैफिक की एबीसीडीडीएसपी यातायात श्री सतीश ठाकुर ने कैडेटों को ट्रैफिक की एबीसीडी सीखाई। उन्होंनेए-एक्सेलेटर, बी-ब्रेक, सी-क्लच एवं डी-ड्राइवर से अवगत कराया। उन्होंने अपने 15 साल के यातायात के अनुभव से कैडटों को समझाया कि कैसे यातायात की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आज से कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में एक साथ 7 एमबीबीएस के छात्रों ने अपनी जान गवाई और उनके अभिभावक ने तब ये कहा कि काश वे अपने बच्चों को यातायात की भी शिक्षा दिये होते तो वे आज जीवित होते। जिस तरह हम अपने मोबाईल को बचाने के लिए कवर लगाते है ठीक उसी तरह सिर को बचाने के लिए हेलमेट लगाना भी अनिवार्य है। कैंप कमांडेट कर्नल मकसूद अली खान के द्वारा दोनों अतिथियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
- -स्वस्थ जीवन प्रदान करता है मिलेट- श्री शर्मादुर्ग / संयुक्त राष्ट्र संघ तथा भारत शासन और छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 को “मिलेट वर्ष“ घोषित किया गया था इसी तारतम्य में 37 छग बटालियन एनसीसी के एटीसी शिविर में मिलेट विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्री देसी आहार (मिलेट) लाईफ, कषाय एवं योग सेंटर से विषय विशेषज्ञ सीएमए श्री अशोक शर्मा ने अपने व्याख्यान में बताया कि जब हमारा आहार, पानी प्रदूषित हो व जीवनशैली गलत हो तो दवा किसी काम की नहीं होती वह केवल अल्प समय के लिए बीमारी से राहत दे सकती है लेकिन अगर हम अपना आहार पानी शुद्ध करने व जीवनशैली सुधार ले तो हमें किसी दवा की जरूरत नहीं होती उन्होंने मिलेट के रूप में उपलब्ध मोटा अनाज कोदो, कुटकी, सान्वा, कांगनी, छोटी कांगनी, जवारा, बाजरा, मक्का, चना, रागी को कैसे, कब व कितना लेना है इसकी जानकारी व कुटी हुई मसाले व कच्ची घानी का तेल उपयोग करने की बातें कहीं; जिससे हमारा आहार में शुद्धता आ जाएगी।इसी प्रकार जल को तांबे के बर्तन में 8 घंटे रखकर उसे स्टील के पात्र में डालकर उसका उपयोग करें तो आपको शुद्ध जल मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि जीवन शैली सुधारने हेतु आपको प्रतिदिन सूर्योदय के पश्चात व सूर्यास्त के पूर्व कम से कम एक घंटा सूर्य की लालिमा में नंगे पैर पैदल चलना चाहिए और रोज ध्यान प्राणायाम आसन करना चाहिए जिससे जीवन शैली आपकी सही हो जाएगी। कार्यक्रम के अंत में कैम्प कमाडेंट कर्नल मकसूद अली खान ने विषय विशेषज्ञ सीएमए अशोक शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने किया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी, पी० आई व 600 से अधिक कैडेटों ने इस व्याख्यान का लाभ लेते हुए प्रश्नों के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं को समाधान किया।
- -यह सफल और जटिल ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं टीम द्वारा किया गया-म. प्र. के सतना जिले की इस महिला का जटिल ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत पूर्णतः निःशुल्क किया गया-छः महीने से मरीज को छाती में दर्द एवं सांस फूलने की थी शिकायत-इस मरीज के हृदय की कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज के साथ-साथ माइट्रल और ट्राइकस्पिड वाल्व में था लीकेज-मरीज की पहले बीटिंग हार्ट कोरोनरी बाईपास सर्जरी की गई उसके बाद ओपन हार्ट सर्जरी करके महिला के हृदय का माइट्रल वाल्व प्रत्यारोपण एवं ट्राइकस्पिड वाल्व रिपेयर किया गया-इस बाईपास ऑपरेशन में मरीज को पैर की नस न लगाकर उसके छाती के अंदर स्थित लेफ्ट इंटरनल मेमरी आर्टरी(LIMA) का प्रयोग किया गया, जिससे मरीज की बायपास वाली नस ज्यादा लंबे समय तक चलेगी-ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गयारायपुर. । डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 63 वर्षीय महिला के हृदय की जटिल ऑपरेशन करके उसे नई जिंदगी दी गई। दरअसल इस महिला को छह माह से छाती में दर्द और सांस फूलने की शिकायत थी। मरीज के परिजन एसीआई के हार्ट सर्जरी विभाग में डॉ. कृष्णकांत साहू के पास जांच कराने के लिए लेकर आए। एंजियोग्राफी एवं इकोकार्डियोग्राफी से पता चला कि मरीज के हृदय के कोरोनरी आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज है एवं माइट्रल वाल्व एवं ट्राइकस्पिड वाल्व में लीकेज है जिसके कारण मरीज के हार्ट का पंपिंग पावर कम हो गया था। इसके लिए डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज को कोरोनरी बाईपास सर्जरी एवं वाल्व प्रत्यारोपण की सलाह दी। चूंकि मरीज मध्यप्रदेश के सतना जिले की थी इसलिए मध्यप्रदेश में ऑपरेशन की सलाह दी गई क्योंकि उनका आयुष्मान कार्ड मध्यप्रदेश का था परंतु मरीज के परिजन एवं स्वयं मरीज को छ.ग. के अम्बेडकर अस्पताल स्थित एसीआई के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों पर ज्यादा भरोसा था, परंतु दिक्कत आयुष्मान कार्ड की थी क्योंकि उस समय तक उन्हें नहीं पता था कि छ.ग. में म. प्र. का आयुष्मान कार्ड काम आयेगा या नहीं ? लेकिन उनकी यह समस्या भी हल हो गई और छ. ग. में अम्बेडकर अस्पताल स्थित एसीआई में आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज हुआ।इस मरीज का दो ऑपरेशन होना था क्योंकि इनके हार्ट की नसों में जिसको कोरोनरी आर्टरी कहते हैं, में ब्लॉकेज था एवं हार्ट के दो वाल्व में लीकेज था एवं हार्ट भी कमजोर था। साथ ही साथ मरीज की उम्र भी ज्यादा थी इसलिए यह ऑपरेशन जटिल था।सर्वप्रथम इस मरीज का बीटिंग हार्ट (बीटिंग हार्ट कोरोनरी बायपास) कोरोनरी बायपास किया गया जिसमें लेफ्ट इंटरनल मेमरी आर्टरी (LIMA) का उपयोग किया गया। आर्टेरियल ग्राफ्ट लगाने से मरीज को बहुत फायदा होता है। इससे ग्राफ्ट में पुनः ब्लॉकेज की संभावना कम हो जाता है और ग्राफ्ट लम्बे समय तक चलता रहता है। साथ ही साथ मरीज के पैर में चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। उसके बाद मरीज का ओपन हार्ट सर्जरी करके खराब माइट्रल वाल्व को टाइटेनियम के कृत्रिम वाल्व (सेंट जुड बाई लीफलेट मैकेनिकल वाल्व) से बदला गया एवं ट्राइकस्पिड वाल्व को ट्राइकस्पिड रिंग लगाकर रिपेयर किया गया। मरीज को 10 दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
- -लॉ एक्सपर्ट प्रो. अभिनव के. शुक्ला देंगे न्याय संहिता में हुए बदलाव की विस्तार से जानकारीरायपुर। 01 जुलाई से लागू हो रही “भारतीय न्याय संहिता-2023“ के मूल तत्वों व पुराने दंड विधान में हुए बदलाव के संबंध में आम लोगों को जागरूक करने जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 जून 2024 को शाम 6 बजे रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के सभाकक्ष, 6वीं मंजिल, सिटी कोतवाली परिसर, रायपुर में आयोजित है। कार्यशाला में हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रो. अभिनव के. शुक्ला और प्रो. हिना इलियास न्याय संहित में हुए बदलाव के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यशाला में एन.जी.ओ. के पदाधिकारी व सदस्य आमंत्रित है।
- -आरटीई के निगरानी के लिए अधिकारी बनेंगे मेंटर-कलेक्टर ने आदिवासी विकास एवं शिक्षा विभाग को दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि आरटीई के लिए शासकीय अधिकारियों को मेंटर की जिम्मेदारी प्रदान करें। मेंटर संबंधित विद्यार्थियों और पालकों से संपर्क रखेंगे, ताकि शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। समय सीमा की बैठक में इस संबंध में कलेक्टर ने चर्चा कि। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण के मामले में जो कार्रवाई की गई है, उसका प्रतिवेदन दें। इस संबंध मंे जो पैरामीटर तय किए गए हैं उससे अधिक सीमा में ध्वनि यंत्रों का उपयोग किए जाने पर कार्रवाई किया जाए। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि जिले के सभी आश्रम छात्रावास के पालक अधिकारी नियुक्त किया जाए जो संबंधित छात्रावास का दौरा करें और उसमें जो कमियां पाई जाए उसे पूरी करने के लिए सहायक आयुक्त को सुझाव दे। जिले में वृक्षारोपण की पूरी तैयारी करें और खाद्य बीज के भंडारण पर नजर रखें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- -30 हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य, सर्वेक्षण कार्य जल्द होगा शुरूरायपुर । जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम-सभी के लिए शिक्षा की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। इसमें विभिन्न विभागों से समन्वय कर कार्यक्रम को गति दिया जाए। साथ ही डेटा एंट्री का काम भी करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका जैसे मैदानी अमला द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 30 हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सर्वेक्षण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को साक्षर बनाने प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में इसका सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 200 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी।इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षणसाक्षर बनाने के लिए वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, आपदा प्रबंधन, व्यवसायिक कौशल, बाल देखभाल एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
- -सड़क दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की व्हाइट डिस्टेंपर से होगी रंगाई-सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे बड़े पौधे, झाड़ियों की गई छटाईरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के इंतजाम किया जाए। उन्होंने सड़कों में बने स्पीड ब्रेकर पर रेडियम मिक्स व्हाइट डिस्टेंपर लगाने के निर्देश दिए है। इससे सड़कों की दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि सड़कों के किनारे बड़े पौधे लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में गर्मी के मौसम में भी सड़कों में ठडंकता बनी रहेगी। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए निर्देश दिए. साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए झाड़ियों की कटाई की जाए। बैठक में चैक में बने चैनलाइजर पर उगे हुए झाड़ियों की छटाई, भनपुरी तिराहा में यातायात दबाव के लिए इंजीनियरिंग सुधार, रिंग रोड 3 को सीधे मुख्य मार्ग में टी जंक्शन बनाकर जोड़ते हुए धनेली नाला के दोनों ओर मुख्य मार्ग में कंटिग बंद किए जाने, कुशालपुर ब्रिज के ढाल पर सर्विस रोड का मर्जर पाइंट बढ़ाने समेत इत्यादि कई विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देवांगन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताराशीव, जनपद पंचायत तिल्दा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रकाश टंडन द्वारा ग्रामीण जनों को “कैच द रैन 2024” की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण में जिले की 101 जल की समस्या वाली ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन कर अभियान के प्रभावी कियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के तकनीकी अमलो को प्रभारी नियुक्त किये गये है। उक्त पंचायतों में 24 जून 2024 से जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में, ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में जल सुरक्षा की जागरूकता हेतु शपथ ली गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को जल की महत्वतता के संबंध में अवगत कराते हुए जल का उचित उपयोग करने के संबंध में जागरूकता फेलाने तथा जल को सरंक्षित करने हेतु प्रेरित करने का प्रयास जिला पशासन द्वारा किया जा रहा है।
- -1 जुलाई से लागू होगी नई संहितारायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर आज मंदिर हसौद में नगर पालिका परिषद स्थित बैठक हॉल में तहसीलदार श्री राजकुमार साहू द्वारा राजस्व, पुलिस, नगर पालिका परिषद एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं निजात कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद का परिसीमन किए जाने के संबंध में जानकारी सहित चर्चा किया गया। उल्लेखनीय है कि देश में 01 जुलाई से लागू हो रहे नए आपराधिक कानून के संबंध में पुलिस व कानून प्रवर्तन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने तहसील स्तर में तहसीलदार द्वारा महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।नई भारतीय न्याय संहिता-23 में पूर्व प्रचलित धाराओं व सजा प्रावधानों में कई बदलाव हुए हैं। ऐसे कई धाराओं में परिवर्तन कर न्याय प्रणाली में व्यापक सुधार कर अपराधों पर सख्त सजा का प्रावधान जमानत प्रक्रियाओं में सुधार, जांच व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई गई है। गंभीर प्रकरणों में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नए कानून में मान्यता मिली है। भगोड़े अपराधियों पर कानून और भी सख्त बनाया गया है। इन न्यायसंगत सुधारों से जहां छोटे अपराधों में लिप्त आरोपियों को सुधरने का अवसर दिया गया है, वहीं जघन्य अपराधों पर कड़ी सजा होगी। भारतीय न्याय संहिता में पहली बार कम्युनिटी सर्विस जैसी सजा का प्रावधान कर अपराधियों को सुधरने का अवसर भी दिए जाने का प्रावधान है। न्याय संहिता में ई-एफ.आई.आर. का प्रावधान है, जिसमें तीन दिवस की निर्धारित अवधि के भीतर प्रार्थी को संबंधित थाने पर पहुंचकर अपनी पहचान, हस्ताक्षर सत्यापित कराना होगा।
- -27 जून को लखीराम ऑडिटोरियम में मेगा कैंपबिलासपुर / स्थानीय लखीराम स्मृति ऑडिटोरियम में 27 जून को आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप की तैयारी शुरू हो गई है। सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना को कैंप आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री खन्ना ने आज ऑडिटोरियम और जिला रोजगार कार्यालय का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने 26 जून तक सभी तैयारी पूर्ण कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्थानीय युवाओं को नौकरी देने इस विशाल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की 27 कंपनियों द्वारा 6 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मांग आई है। कैंप सवेरे 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस मौके का लाभ उठाने की अपील युवाओं से की है। इस अवसर पर कोनी आदर्श आईटीआई के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, उप संचालक रोजगार एसी पहारे और सहायक संचालक कौशल विकास उमाकांत पटेल भी उपस्थित थे।







.jpg)
.jpg)




.jpg)











.jpg)
.jpg)
.jpg)