- Home
- छत्तीसगढ़
- -शासन की योजनाओं से दिव्यांगजनों को मिल रहा लाभरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दिव्यांगजनों की राह और आसान हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से दिव्यांगजनों की कौशल क्षमता में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अपने इरादे मजबूत करके हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहें है। जो दिव्यांग अपनी दिव्यांगता को कमजोरी ना मानकर आगे बढ़ने का प्रयास करतेे हैं उनको कामयाबी जरूर मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से दिव्यांगजनों के सपने हो रहे हैं पूरे।सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। यहां के ग्राम पलमा के 10वीं में अध्ययनरत दृष्टि बाधित दिव्यांग श्री बलजीत देवांगन ने मोबाइल के लिए, ग्राम-खरसुरा के श्री इन्दर प्रसाद और ग्राम-जगतपुर नितेश शर्मा जो कक्षा पहली में अध्ययनरत है इन्होंने भी श्रवण यंत्र के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। कलेक्टर श्री रोहित व्यास नेे उनके द्वारा मांगे गये उपकरण उपलब्ध करा दिए हैं। मोबाईल एवं श्रवण यंत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निराश्रित पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन, निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, श्रवण यंत्र, कृत्रिम उपकरण, दिव्यांग सुखद सहारा योजना, निःशक्तत विवाह प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं का लाभ दिव्यांगजन उठा रहे हैं।निःशक्त विवाह प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत दिव्यांगजनों को पूरे जीवनकाल में एक बार ही दी जाती है। निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 40 प्रतिशत निःशक्तता होना आवश्यक है। दंपत्ति पति/पत्नी में से कोई एक निःशक्त है वहीं आवेदन कर सकते हैं। दोनों निःशक्त होने की स्थिति में संयुक्त रूप से आवेदन करना होगा। विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पति पत्नि में से कोई एक दिव्यांग है तो 50 हजार की राशि दी जाती है और यदि दोनों दिव्यांग है तो 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
-
मुख्यमंत्री ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।श्री साय ने कहा कि सप्रे जी जीवन भर देश और साहित्य की सेवा में लगे रहे। उनके कई लेख और कृतियां प्रकाशित हुई। उन्होंने अनेक संस्थाओं को जन्म दिया जिनके माध्यम से लोग देश और जन सेवा के लिए आगे आए। सन् 1900 में जब प्रकाशन के लिए पर्याप्त सुविधाएं और आधुनिक तकनीकी नहीं थी, उन्होंने वामनराव लाखे जी और रामराव चिंचोलकर जी के सहयोग से पेण्ड्रा में मासिक हिन्दी समाचार पत्र ‘छत्तीसगढ़ मित्र‘ का सम्पादन और प्रकाशन शुरू किया। सप्रे जी द्वारा रचित कहानी ‘टोकरी भर मिट्टी‘ को भारतीय साहित्य में हिन्दी की पहली मौलिक कहानी का गौरव प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्रे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्यकारों और पत्रकारों सहित आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक है। - -आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने में न हो कोई परेशानी -बलौदाबाजार कलेक्टर-अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने क़े निर्देशरायपुर / बलौदाबाजार कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479190629 तथा एम्बुलेंस कॉल नंबर को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।
-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक अंतर से निर्वाचित अग्रवाल ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रायपुर से अपना उम्मीदवार बनाया था और वे इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीते हैं। नियम के तहत वे एक ही पद पर रह सकते हैं। इसलिए उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया है।
भाजपा के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफे दिए जाने को अपने लिए एक भावनात्मक क्षण बताया और कहा कि उन्होंने 35 सालों तक विधायक के रूप में लगातार काम किया है। अग्रवाल ने कहा, "वास्तव में, यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा का 35 वर्षों तक लगातार सदस्य रहा हूं। आज मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और संसद में प्रवेश कर गया हूं।" उन्होंने कहा, "मैं छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को (संसद में) उठाऊंगा।"बृजमोहन अग्रवाल (64) ने कहा, "सभी के समर्थन और आशीर्वाद से नई पारी शुरू करने जा रहा हूं। मेरी इच्छा है कि मैं लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करता रहूं। मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है।" बता दें कि अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया। आठ बार विधायक रहे अग्रवाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मदवार के खिलाफ सबसे अधिक 67,719 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं बृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। उन्हें राज्य में बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है। अग्रवाल क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क रखते हैं। राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। वे अपने मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और संकट के समय में मदद करने को तैयार रहते हैं। - भिलाई,. नगर निगम भिलाई क्षेत्र का सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक तक सबसे व्यस्ततम मार्ग में एक मार्ग है। नगर निगम भिलाई द्वारा बार-बार कार्रवाई करने के बाद भी खुदरा व्यापारियों द्वारा रोड जाम कर दिया जा रहा है। जिससे आवा- गमन बाधित होने का शिकायत मिलते रहती है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर नगर निगम भिलाई का तोड़फोड़ दस्ता पहुंचकर सड़क पर से अवैध कब्जा हटवाया। तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी राजस्व बालकृष्ण नायडू ने बताया एक तरफ हम लोग रास्ता- सड़क को खाली करवाते हैं, चालान काटते रहते हैं। व्यापारी हमको देखकर के भाग जाते हैं। जैसे ही आगे बढ़ते हैं, दूसरे गली से व्यापारी पसरा लगाकर, ठेला खड़ा करके, सड़क को जाम कर, बेचना शुरू देते हैं। इससे आवागमन बाधित हो जा रहा है। जरूरत पड़ने पर दमकल या एंबुलेंस भी ठीक से नहीं निकल पाता है। ऐसा ही दृश्य प्रत्येक रविवार को बन जाता है। किसी भी प्रकार का वाहन सरलता पूर्वक निकलने में परेशानी होती है। हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान जोन के राजस्व अधिकारी धीरज साहू, जेपी तिवारी, बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, हरिओम गुप्ता पूरे राजस्व का दल उपस्थित रहा।
- बिलासपुर/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरपी चौहान की अध्यक्षता में सीएमएचओ कार्यालय परिसर में आयुर्वेद विभाग बिलासपुर एवं मुंगेली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ श्री चौहान ने चिकित्सकों से उनके कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में कार्यालय आने के निर्देश दिए। उन्होंने जन सामान्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा। साथ ही विजन डाक्यूमेंट का कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। बैठक में डाॅ. अनिल सोनी ने विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक संस्था में पर्याप्त मात्रा में औषधि उपलब्ध करा दी गई है। वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बिलासपुर और मुंगेली जिले के सभी आयुष चिकित्सक उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में 18 जून को मंथन सभाकक्ष में शाम 4 बजे आयोजित की गई है। समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल डे ऑफ योगा 2024 थीम पर आधारित संदेश को प्रोत्साहित करने ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम 21 जून को सवेरे 7 बजे से 7.45 तक आयोजित किये जायेंगे। बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ योग संस्थानों के सदस्य भी शामिल होंगे, जिसमें विभागों एवं योग संस्थाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे।
- दुर्ग /29 अप्रैल 2014 से दुर्ग संभाग नव गठित होकर संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग प्रारंभ हुआ है। संभागीय आयुक्त कार्यालय हेतु भवन स्वीकृति एवं निर्माण नही होने से संभागीय आयुक्त कार्यालय हिन्दी भवन में संचालित हो रहा था। हिन्दी भवन दुर्ग 100 वर्ष से अधिक पुराना होने के कारण उसका स्लैब/छत टूटकर गिर रहा है एवं मिटिंग हॉल में सिलिंग खराब होने से फाल्स सिंलिंग टूटकर गिर गया है, जिसके कारण वहां संभागीय आयुक्त कार्यालय संचालित होने से दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई है। इसके अतिरिक्त यह भवन संभागीय आयुक्त कार्यालय हेतु पर्याप्त नहीं है एवं छोटा पड़ रहा है। न्यायालय कक्ष अधिवक्ताओं के लिए ही पर्याप्त नही है एवं पक्षकार न्यायालय कक्ष में पर्याप्त स्थान नही होने से न्यायालयीन कार्यवाही में भाग नहीं ले पा रहे है। छत्तीसगढ़ शासन के पत्र कमांक एफ 4-3/2020/एक 6 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 26 अगस्त 2020 द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है एवं इसका संचालन संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग में प्रकोष्ठ गठन कर किया जाना है, परंतु संभागीय आयुक्त कार्यालय में पर्याप्त स्थान. नही होने के कारण प्राधिकरण प्रकोष्ठ को बी. एस.एन.एल भवन में किराये पर संचालित करना पड़ रहा था। उपरोक्त स्थिति को देखते हुये संभागीय आयुक्त कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण को आयुक्त कार्यालय में संचालित किये जाने को दृष्टिगत रखते हुये उपरोक्त दोनो कार्यालय को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नव निर्मित भवन जिसका प्रथम एवं द्वितीय तल लगभग 02 वर्ष से रिक्त है, में स्थानांतरित किया गया है। उक्त भवन के द्वितीय तल में संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं प्रथम तल के तीन कक्ष में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण 18 जून 2024 से संचालित किया जायेगा।
-
*प्रयास के 33 छात्रों का आईआईटी में हुआ चयन
रायपुर। गांवों के युवाओं का अब सपना साकार होने लगा है। रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास में तैयारी कर रहे 33 छात्रों ने जेईई मेंस एडवांस की परीक्षा में उत्तीर्ण कर आईआईटी में क्वालीफाई कर परचम लहराया है। युवाओं ने कड़ी मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया है। इन युवाओं का सपना है कि वे बेहतर संस्थान से शिक्षा लेकर गांवों की तरक्की कर आगे बढ़ाए। इनकी काउंसिल प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही उन्हें अच्छे संस्थान आबंटित हो जाएंगे। चयनित युवाओं ने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मानपुर-मोहला जिले के भर्रीटोला गांव के निवासी श्री कुलदीप कुमार ने कैटेगरी रैंक में 459 वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से शासन द्वारा संचालित प्रयास कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत है। साथ ही जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। यहां शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की जाती रही है। श्री कुलदीप चाहते है कि खड़गपुर आईआईटी संस्थान से मैकेनिकल ब्रांच में इंजीनियंिरंग की पढ़ाई कर अच्छी संस्थान में जाॅब करना चाहते है।
जशपुर के रूद्राक्ष भगत ने कैटेगरी रैंक में 825 वां स्थान हासिल किया है। वे कम्प्यूटर साइंस ब्रांच की पढ़ाई करना चाहते है। उनका सपना है कि साफटवेयर इंजीनियर बनकर खुद की कंपनी बनाए। वे इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के युवाआंे को रोजगार देना चाहते है।
जगदलपुर के दरभा के श्री शुभम कश्यप कहते है कि वे दूरस्थ क्षेत्र से है, उनकी बचपन से इच्छा थी कि अच्छा इंजीनियर बनकर प्रदेश की सेवा करें और अपने गांव के विकास में योगदान दें। मगर वहां ऐसी सुविधा नहीं थी, तभी हाईस्कूल की पढ़ाई के समय में प्रयास कोचिंग संस्थान के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश लिया और जमकर मेहनत की। उनका 1801 वां कैंटेगरी रैंक आया है। हमारा प्रदेश एक खनिज बहुल राज्य है। अतः माइनिंग इंजीनियर बनकर यहां की प्रगति में योगदान देना चाहते है।
सरगुजा के ग्राम बतौली के निवासी श्री आदर्श राज पैंकरा ने 1661 वां कैटेगरी रैंक प्राप्त किया है। वे आईआईटी मुंबई में प्रवेश लेकर माइनिंग ब्रांच में पढ़ाई करना चाहते है। वे कहते है कि आज वे जिस स्थान में हैं, प्रयास कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन फलस्वरूप ही है।
बालोद के ढोमनी गांव के श्री लीलाधर ठाकुर ने जेईई में कड़ी मेहनत कर उत्तीर्ण किया है। वे कहते है कि आगे की पढ़ाई एक बेहतर संस्थान में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहते है। - रायपुर । ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में 5 दिवसीय योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज सोमवार 17 जून से शुरू हुआ । संचालनालय आयुष ( छग ) व जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय टेकारी में पदस्थ डा . ललिता शर्मा द्वारा यह आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है । आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेकारी के योग प्रशिक्षक नीलू जोशी द्वारा योग प्रदर्शन व प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है । शिविर का समय पूर्वाह्न 7 से 9 बजे है । शिविर का समापन 21 जून को होगा ।
- - एसटीएफ का एक जवान शहीद, दो अन्य जवान घायलनारायणपुर। नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित नक्सल विरोधी "माड़ बचाओ अभियान: नक्सलवाद से माड़ को बचाओ" में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सली पीएलजीए मिलिट्री कम्पनी नम्बर 01 एवं माड़ डिविजन सप्लाई टीम के साथ हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 08 हथियारबंद और वर्दीधारी माओवादी मारे गए हैं।मृत नक्सलियों में 03 डी.व्ही.सी.एम., 03 पीपीसीएम माड़ डिवीजन पीएलजीए कंपनी नं. 01 के शामिल थे, वहीं 02 की पहचान होना शेष है । अभियान में एसटीएफ के जवान नितेश एक्का बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए, दो अन्य जवान घायल हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर है ।मिली जानकारी के अनुसार माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी क्षेत्र में कोडमरका फरसबेड़ा के जंगलों में नारायणपुर पुलिस का नक्सल विरोधी "माड़ बचाओ अभियान" चलाया गया था । संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलो के एलिट फोर्सेस डीआरजी एवं एसटीएफ के साथ 53वी वाहिनी आईटीबीपी एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी का बल शामिल था।पुलिस के अनुसार कुल 05 दिनों तक यह अभियान चला। इसमें महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही ।मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने मौके से 01 नग इंसास रायफल, 02 नग 303 रायफल, 03 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है।पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना।45 दिनों के अंदर नारायणपुर पुलिस के नक्सल विरोधी माड़ बचाओ अभियान की यह चौथी बड़ी सफलता है। कोडतामरका से पहले उत्तरी माड़ में काकुर, दक्षिणी माड़ में रेखावाया एवं पूर्वी माड़ क्षेत्र में ईरपनार -भट्बेड़ा में भी बड़ी सफलता मिली चुकी है ।बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत माड़ से नक्सलवाद का सफाया करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस के द्वारा पिछले चार महीने से नक्सल विरोधी माड़ बचाओ अभियान संचालित किया जा रहा है। उपरोक्त सिलसिला में दिनांक 12 जून, 2024 को जिला नारायणपुर के माड़ क्षेत्र में माड़ डिवीजन के माओवादी कैडर एवं पीएलजीए कंपनी नंम्बर 01 के माओवादी कैडरों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था।पुलिस को माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा, आदिंगपार क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु दिनांक 12, 13 जून की मध्य रात्रि में नारायणपुर डीआरजी, दंतेवाडा डीआरजी, कांकेर डीआरजी, कोण्डागांव से डीआरजी, एसटीएफ बघेरा तथा आईटीबीपी 53वीं वाहिनी एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा, आदिंगपार क्षेत्र में रवाना हुई थी।अभियान के दौरान दिनांक 15. जून को प्रात: करीबन 07:00 बजे कुतुल-फरसबेड़ा, और कोड़तामेटा के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की।पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया इसके बाद रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुआ बाद खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलो व पहाडिय़ों की आड़ लेकर भाग गये।फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा अपने-अपने दिये गये टास्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटना स्थल के अलग-अलग स्थानों से कुल 08 वर्दीधारी नक्सलियों का शव तथा शव के पास से 01 नग इंसास रायफल, 02 नग 303 रायफल, 03 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।नारायणपुर पुलिस के नक्सल विरोधी "माड़ बचाओ अभियान" को एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी बड़ी सफलता, एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी सफलता और 45 दिनों के भीतर चौथी बड़ी सफलता है। ज्ञात हो की हो की 30 अप्रैल काकुर में, 24 मई को रखवाया में, 8 जून को ईरपनार-भट्बेड़ा में इसी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिल चुकी है।40 साल से माड़ नक्सलवाद हिंसा व भय से ग्रस्त है लेकिन अब यहांॅ के मूलवासी, आदिवासी एवं ग्रामीण हिंसा, भय एवं नक्सलवाद से मुक्त माड़ की कल्पना कर रहे हैं। नक्सल विरोधी सफल अभियानों से विकास को गति मिल रही है। बल्कि आदिवासी, मूलवासी, ग्रामीणों को विचारों की अभिव्यक्ति मिल रही है।उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर श्री के0 एल0 ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि- इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के कंपनी नम्बर 01 के गढ़ रहे माड़ डिवीजन कुतुल एरिया कमिटी के नक्सलियों में भय का माहौल है। माड़ क्षेत्र को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते है नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। माड़ डिवीजन में नक्सलियों के अटैकिंग फ़ोर्स के स्तम्भ रहे कंपनी नम्बर 01, कुतुल एरिया कमिटी के ऊपर यह अब तक विगत ढेड़ माह के अन्दर दूसरा कड़ा प्रहार है।दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें चरमपंथी सिद्धांतों के आकर्षण से निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं, अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद को त्याग कर मुख्य धारा से जुड़े व हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का त्याग व विरोध करें।मारे गये नक्सलियों के नाम व पद1. सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी2. वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी3. ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी4. समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी5. कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी6. मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामीअन्य 02 मृत माओवादियों की पहचान कार्यवाही जारी है।उक्त मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के 01 जवान शहीद और 02 जवान घायल हुए है। घायल जवानों को उचित उपचार के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कराकर ईलाज कराया जा रहा है, अभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।शहीद जवान का विवरण(01) एसटीएफ आरक्षक 606 नितेश एक्का उम्र 27 वर्ष निवासी जिला जशपुर।घायल जवानों का विवरण(01) एसटीएफ आरक्षक 1075 लेखराम नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी जिला धमतरी।(02) एसटीएफ आरक्षक 831 कैलाश नेताम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला कोण्डागांव।पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस बल तथा केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बल द्वारा विगत दिनों में बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुई विभिन्न मुठभेड़ो के दौरान अब तक कुल 131 माओवादियों के शव बरामद की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला बीजापुर- 51, कांकेर-34 एवं नारायणपुर- 26 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।माड़ डिवीजन के माओवादिओं के बीच में हुई मुठभेड़ के संबंध में पुलिस मेस थाना परिसर नारायणपुर में आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर श्री कन्हैया लाल धु्व, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव रॉय, अति. पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुडिय़ा, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री विजय पांडेय, एसटीएफ, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।शहीद एसटीएफ आरक्षक नितेश एक्का को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माननीय गृह मंत्री विजय शर्मा, डीजीपी छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजधानी रायपुर में राजकीय सम्मान के साथ सलामी एवं श्रध्दांजली दी गई। इसके उपरांत शहीद के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से गृह जिला जशपुर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
- बालोद। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के पिरीद गांव में तंत्र मंत्र और दैवीय पूजा पाठ कर पैसों को दस गुना करने का झांसा देकर करीब 5 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिरीद निवासी नरेन्द्र कुमार हिरवानी ने 15 जून को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि किसतरह से आरोपियों ने उससे करीब पांच लाख रुपए की ठगी की है। ग्राम कांदुल निवासी आरोपी रविन्द्र कुमार ने उसे अपने घर ग्राम कांदुल बुलाया और एक अन्य आरोपी महावीर मंडावी से मिलाया। आरोपियों ने पीडि़त को झांसा दिया कि उसकी पहचान का कोई तांत्रिक है जो पूजा पाठ कर तंत्र मंत्र से पैसा को दो गुना करता है। उसके बाद पीडि़त 22 अप्रैल को आरोपी रविन्द्र के घर पहुंचा जहां पर आरोपी महावीर मंडावी व एक बैगा पुना राम मौजूद थे। आरोपी बैगा ने पहले तो पीडि़त की पांच हजार की राशि को 8 हजार रुपए किया। पीडि़त के मन में लालच आ गया और वह आरोपियों को झांसे में आकर एक - एक करके उन्हें 4 लाख लाख 95 हजार रुपए की राशि दे डाली। लेकिन फिर उसे उसकी रकम नहीं मिली। इसके बाद पीडि़त ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी 01.महावीर मंडावी पिता झुमूक लाल उम्र 52 साल साकिन खैरबना शीतला पारा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 02. रविन्द्र कुमार दीवान पिता डोमार सिंह उम्र 39 वर्ष साकिन कांदुल वार्ड नंबर 02 थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 03. पुनाराम खुटे पिता शंकर लाल खुंटे उम्र 42 वर्ष साकिन चोरभठ्ठी भाठापारा थाना खरोरा जिला रायपुर के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- रायपुर । राष्ट्रीय सेवा योजना , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के छात्र छात्राओ की टीम द्वारा आज 17 जून को धरमपुरा- माना एयरपोर्ट मार्ग मे पी डब्लू डी द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ की संस्कृति पर आधारित मूर्तियो वाले स्थान को चिन्हित कर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमे सैकड़ो की संख्या मे छात्र छात्राओ ने श्रमदान कर सफाई की।ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व एक दैनिक समाचार पत्र मे प्रकाशित खबर थी जिसमे पी डब्लू डी विभाग और नगर निगम को इस पर नजर अंदाज करने तथा उनका ध्यान आकर्षित करने विषयक खबर छापी थी , पर उनके द्वारा कोई कदम नही उठाया गया । इस पर कृषि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए इस जोन को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य योजना बनाया और आज सैकड़ो की संख्या मे सफाई अभियान चलाया। छात्रो की ओर से हेम प्रकाश वर्मा, विक्रम चन्द्रवंशी, निखिल तिवारी, गुंजन आदि सैकड़ो छात्रो के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अभियान के लिए विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डा पी के सांगोडे के मार्गदर्शन मे कार्य किया। मौके पर कृषि महाविद्यालय रायपुर के एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय भारिया तथा डॉ जी एल शर्मा, ब्यूटीफिकेशन अधिकारी उपस्थित हुए।
- -महिला वर्ग में रायपुर की प्राची यादव 5अंकों के साथ विजेता बनी।-""शतरंज तिहार""का हुआ समापनरायपुर। रायपुर में आयोजित आशीष शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। भिलाई के यशद बाम्बेस्व्रर ने इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस स्पर्धा के दौरान प्रतिभागियों को 70 हजार 300 रुपए नगद समेत कुल एक लाख तेरह हजार रुपये के इनाम बांटे गए।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ओपन वर्ग में अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भिलाई के यशद बाम्बेस्व्रर 6.5 अंको के साथ चैंपियन बने । उन्होंने रायपुर के क्षितिज शर्मा को हराया उन्हें 21 हजार रु नगद और मोमेंटो प्रदान किया गया।द्वितीय स्थान पर भिलाई के आशुतोष बेनर्जी रहे। उन्हें 15 हजार रुपए नगद एवम मोमेंटो प्रदान किया गया। उन्होंने रायगढ़ के गगन साहू को हराया । वहीं तृतीय स्थान पर सरगुजा के श्री प्रकाश तिवारी रहे, जिन्होंने 6 अंक हासिल किया। उन्हें दस हजार रुपए नगद एवम मोमेंटो प्रदान किया गया।प्रतियोगिता में सात चक्रों कुल 6.5 अंक वाले दो प्रतिभागी थे। बुकोज़ पॉइंट के आधार पर विजेता का चुनाव किया गया।""महिला वर्ग में रायपुर की प्राची यादव 5अंकों के साथ विजेता बनी। उन्हें 3100रु नगद एवम मोमेंटो प्रदान किया गया एवम रायपुर की सौम्या अग्रवाल उपविजेता बनी उन्हें 2100रु नगद और मोमेंटो प्रदान किया गया एवं तीसरे स्थान पर अंशिका मिंज रही .उन्हें 1100 रु नगद एवम मोमेंटो प्रदान किया गया।7 चक्रों में सम्पन्न हुई आशीष शर्मा स्मृति शतरंज स्पर्धा के सभी 161 खिलाडिय़ों के परिणाम इस प्रकार रहे-रायपुर जिला के-अंडर 7 ओपन वर्ग में प्रथम अवयुक्त अग्रवाल एवं द्वितीय अपूर्व भार्गव.. रहे।- अंडर 7 बालिका वर्ग में प्रथम अनिका गुप्ता एवम द्वितीय वल्लरी टावरी रही।- अंडर 9 ओपन वर्ग में प्रथम राजवीर अजवानी एवम द्वितीय विवान गुप्ता रहे।- अंडर 9 बालिका वर्ग में प्रथम अनिका रेड्डी एवं द्वितीय. शावी गौरी साहू रही।-अंडर 11 ओपन वर्ग में प्रथम प्रणव अग्रवाल एवम द्वितीय प्रितेश खातुजा रहे।- अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अद्विका पांडे एवम द्वितीय वरिमा अग्रवाल ने प्राप्त किया।-अंडर 13 ओपन वर्ग में प्रथम अक्ष चोपड़ा एवम द्वितीय देवांश जैन रहे।- अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंशिका मिंज एवम द्वितीय हितांशी मुदलियार ने प्राप्त किया।बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड 5 साल के उदयीमान खिलाड़ी लक्ष्य यादव को मिला।इसके अलावा सीनियर कैटेगरी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए श्री किशोर कुमार सोनी एवम श्री निर्मल कुमार शर्मा एवम 84 वर्ष के आर के गुप्ता को विशेष सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त स्पर्धा में प्रथम 15 स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल, और नगद इनाम से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरणलोक कर्म विभाग नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा एवम रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे ,रामावतार तिवारी एवं आशुतोष शर्मा ने ंने विजयी प्रतिभागियों को कुल 70300 रु की नगद इनामी राशि एवम 87 ट्रॉफी तथा 8 विशेष आशीष शर्मा स्मृति मोमेंटो तथा 135 मेडल से खिलाडिय़ों को सम्मानित किया ।मुख्य रूप से 13 वर्ष से कम उम्र के सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की गई।इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से आये 161 खिलाडिय़ों में से 36 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया , इसमें रायपुर के अलावा दुर्ग,राजनांदगांव,भिलाई, बस्तर,महासमुंद,रायगढ़, कोरबा, जशपुर,बालोद,कवर्धा,सरगुजा, बिलासपुर,मुंगेली,सहित सुदूर इलाकों से आए खिलाड़ी शामिल थे।इस टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी,प्रशिक्षक एवम फिडे आर्बिटर श्री रोहित यादव एवं सहायक ऑर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय,श्रीमति हेमा नागेश्वर,श्रीमति राजेश्वरी ध्रुववंशी और अनूप झा थे। टूर्नामेंट डायरेक्टर नवीन शुक्ला एवम आनंद अवधिया थे।समापन कार्यक्रम में मितान एवं रायपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा ,जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला,गौरव दीवान,सन्दीप दीवान,शिवांश शुक्ला ,सूर्यांश तिवारी ,देवेश मिश्रा समेत ग्रीन आर्मी मितान एवम शहर के खेलप्रेमी उपस्थित थे।
- - पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव के निर्देश पर जिले के सभी थानो में ली गई शांति समिति की बैठक- बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भाव पूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की गई-शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर-माहौल बिगड़ने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाहीराजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा बकरीद पर्व के मद्देनजर जिलेभर के सभी थानो में शनिवार को शांति समितियों की बैठक के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आँप्स मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों से बकरीद के इस पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये। यह भी बताया गया है कि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों में दुपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज चलाने वाले बाइकर्स एवं यातायात नयमों का पालन नहीं करने वालो के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बैठको में कहा गया कि दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखे, साथ ही कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों का प्रयोग बिलकुल भी ना करें। बैठक में आए लोगों से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।शान्ति समिति की इन बैठकों में उपस्थित सम्मानीय लोगो से यह भी कहा गया कि उक्त पर्व में सभी यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगें सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें एवं एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
- - शहर के चप्पे-चप्पे में किया गया मोटरसायकल से पेट्रोलिंग।- संदेहियों से की गई पूछताछ आसामाजिक तत्वों पर की जायेगी कार्यवाही।- आउटर एरिया में भ्रमण कर आसामाजिक तत्वों/नसेडियों को किया गया चेक।- फ्लैग मार्च के लिये रक्षित केन्द्र से दिया गया अतिरिक्त बल।राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली श्री एमन साहू द्वारा शनिवार को कोतवाली एवं रक्षित केन्द्र के बल के साथ मोटरसायकल से फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना कोतवाली परिसर से निकलते हुये लखोली, कन्हारपुरी, कंचनबाग, गौरीनगर, स्टेशनपारा, शांतिनगर, चिखली, तुलसीपुर का भ्रमण कर वापस थाना पहुंची। मोटरसायकल फ्लैग मार्च के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई, अनावश्यक रूप से आउटर सुनसान एरिया में बैठे लोगों की पहचान की गई, शहर के बीच गली मोहल्लों में भ्रमण कर अपराधियों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, तेज रफतार मोटरसायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों व असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ एवं तलाशी की गई और समझाईश दी गई। शहर में मोटरसायकल से फ्लैग मार्च करते पुलिस को देख कर आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
- -राजनांदगांव । आज 16 जून को अपर परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में परिवहन एवं यातायात विभाग के संयुक्त टीम द्वारा विद्यार्थियों के सुरक्षा हेतु जिला-राजनांदगांव के विभिन्न स्कूलों नीरज पब्लिक स्कूल बल्देव बाग, नीरज इंटरनेशनल स्कूल बोरी, संस्कार सिटी, रायल किड्स कॉन्वेंट, वेसलियन स्कूल, युगान्तर पब्लिक स्कूल, सेंट पैलोटी स्कूल डोगरगढ़ के 52 स्कूली बसों का जनरल चेकिंग किया गया, जिसमें 04 बसों में परमिट फर्स्ट एड बॉक्स, वैद्य लायसेंस खामी पाये जाने से कार्यवाही कर 6600.00 रूपये ऑनलाईन ई-चालान कार्यवाही किया गया। साथ ही उपरोक्त खामी पूर्ति कर पुनः वाहन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा बस चालकों को अग्निशमन उपयोग के संबंध में डेमो दिया गया। साथ ही मेडिकल टीम द्वारा सभी स्कूल बस चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
- -मुख्यमंत्री श्री साय 21 जून को राजधानी में करेंगे योगाभ्यास-जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारीरायपुर, / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किए गए हैं।बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक श्री किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक श्री संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।
- डोंगरगढ़ । 17 जून को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इसे लेकर आज थाना डोंगरगढ़ में एसडीओपी़ श्री आशिष कुंजाम, तहसीलदार मुकेश कुमार ठाकुर, नायब तहसीलदार विजय साहू एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सी0आर0 चन्द्रा द्वारा शांति समिति बैठक आहुत किया गया जिसमें डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के सभी समुदाय वर्ग के लोग उपस्थित हुये । बैठक में समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ मुस्लीम समुदाय के ईद-उल-अजहा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं चर्चा दौरान मीटिंग में उपस्थित हुये सम्मानित नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शांति पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये ईद-उल-अजहा बिना किसी लड़ाई-झगड़ा, बिना मारपीट, बिना हुड़दंग किये मनाने की अपील की गई है।
-

-नवीन कानून को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में हुये बदलाओं के संबंध में दी गई जानकारी।- पुलिस पदाधिकारियों को नये कानून की बारीकियों से प्रशिक्षण में कराया अवगत-1 जुलाई 2024 से कानून में हो रहे बदलाव पर पुलिसकर्मियों को दी गई ट्रेनिंग- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर दिया गया प्रशिक्षण- राजनांदगांव जिले के लगभग 150 अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित- राजनांदगांव । एक जुलाई 2024 से देश में लागू होने जा रहा है तीन नए क्रिमिनल लॉ यानी इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीआरपीसी) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएंगे. इन सभी धाराओं से संबंधित मामलों को लेकर दिनांक 05 जून एवं 16 जून को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में किया गया।पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जीपी श्री नारायण कनौजे, सिनियर एडीपीओं श्री निखिल शुसमुकर, एफएसएल दुर्ग से आये शशांक द्विवेदी, आईरेड डिस्टिक मैनेजर श्री अरूण सोनी, राजनांदगांव सीसीटीएनएस से प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र साहू, डीसीआरबी शाखा फिंगरप्रिंट से आर0 कमलजीत सिंह, सायबर सेल से सउनि. सुमन कर्ष, आर0 हेमंत साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पुलिस को सशक्त करने के लिये प्रक्रियाओं में लाये गये सुदृढ़ता को बताया गया जिसके तहत एफआईआर से लेकर ऑनलाईन शिकायत जांच, गिरफ्तारी अन्य प्रक्रियाओं को भी बताया गया। भारतीय संहिता में हुये मूल परिर्वतन को बताते हुये कहा की भारतीय न्याय संहिता सभी वर्गो के लिये न्याय सुनिश्चित करेगी जिसमें नवीन अपराध, झपटमारी, देशद्रोह, संगठित अपराध जैसे विभिन्न अपराधों को समावेश पर प्रकाश डाला और पहली बार किसी अपराध में सामुदायिक सेवाओं को न्याय में शामिल करने पर किया जाना बताया गया। भारतीय साक्ष्य अधिनियम में साक्ष्यों के रूप में इलेक्ट्रानिक दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों पर अधिक बल देने हेतु न्याय की प्रक्रिया को प्रमुखता से सुनिश्चित करने वाला पहल बताये, तीनों नये कानून में पुलिस को सुदृढ़ करने के लिये उदाहरण के माध्यम से प्रक्रियाओं को पीपीटी के माध्यम से अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों को धाराओं और सजा से अवगत कराया गया एवं उनको जागरूक कर उनकी क्षमता को विकसित कर प्रभावी कार्य करने के लिए समस्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरित पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) राजनांदगांव श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर एवं थाना/चौकी प्रभारीगण सहित लगभग 150 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। - -मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान श्री नीतेश एक्का को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि-नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज, जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार-हमारे जवानों का हौसला बुलंद, शीघ्र शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पितरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान श्री नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान गृह ग्राम जशपुर जिले के चिरईडांड के लिए रवाना किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में हमारे वीर जवान ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने नक्सलियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शहीद जवान श्री नितेश एक्का के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक श्री नितेश एक्का जशपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 12 जून को नारायणपुर जिले के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान 15 जून को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में 08 माओवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए और एक जवान शहीद हो गया।इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, एडीजी श्री प्रदीप गुप्ता, श्री हिमांशु गुप्ता, संभाग आयुक्त श्री संजय अलंग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।
-
छत्तीसगढ़ी माध्यम भाषा बनाने की हकदार - परदेशीराम
रायपुर। वैभव प्रकाशन और अगास दिया परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आज पत्रकार गुलाल वर्मा की छत्तीसगढ़ी पुस्तक “ का कहिबे" का विमोचन हुआ। इस अवसर पर माध्यम भाषा छत्तीसगढ़ी विषय पर संगोष्ठी भी हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ परदेशीराम वर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ी के साथ निरंतर अन्याय हो रहा है और यह आज तक माध्यम भाषा नहीं बन पाई है। अध्यक्षता वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी सेवी नंदकिशोर शुक्ल ने की।
पत्रकार गुलाल वर्मा का सम्मान करते हुए उनकी पुस्तक के विमोचन के बाद अतिथियों ने कहा कि यह कृति छत्तीसगढ़ी गद्य को समृद्ध करती है। लेखक ने अपने समय के सभी सरोकारों पर चिंतन के साथ कार्य किया है। संयोजन करते हुए डॉ सुधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी छत्तीसगढ़ी को प्राथमिक स्तर पर माध्यम भाषा नहीं मानना एक सामाजिक अपराध है। युवा पत्रकार और मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी के संयोजक डॉ वैभव पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ी को साहित्यकारों, पत्रकारों और कलाकारों ने समृद्ध किया है और आज वह राजभाषा है। छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ी राज्य की अस्मिता है इसके लिए समाज को आगे आना होगा। सवाल रोजगार के अलावा हमारी पहचान का भी है। छंद के छः के संयोजक अरूण कुमार निगम ने कहा कि पुस्तक कालजयी होती है और अनुसंधान के लिए बरसों तक काम आती है। गुलाल वर्मा ने सामयिक विषयों को चुनकर चिंतनपरक निबंध लिखा है। छत्तीसगढ़ी के अध्ययन में यह सहायक है।डॉ परदेशीराम वर्मा ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ के लोग अपनी भाषा, संस्कृति और अस्मिता के प्रति उदासीन हैं इसीलिए छत्तीसगढ़ी को सम्मान नहीं मिल पा रहा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन करते हुए इसे माध्यम भाषा बनाने में सरकार उदासीन है । छत्तीसगढ़ी को माध्यम भाषा बनाने के लिए संघर्षरत नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि अपनी मातृभाषा पर जब तक हमें भीतर से गर्व नहीं होगा, तब तक छत्तीसगढ़ी को सम्मान नहीं मिलेगा। मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना बालक का मौलिक अधिकार है और प्रधानमंत्री भी यही संदेश देते हैं। संगोष्ठी में बंशीलाल कुर्रे, डॉ सोनाली चक्रवर्ती, भारती नेल्सन, खुशबू वर्मा, दिनेश चौहान, रत्ना पांडेय, शकुंतला तरार, स्वामी चित्रानंद, अरविंद मिश्रा, छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के सदस्य और साहित्यकार उपस्थित थे। राजाराम रसिक ने आभार व्यक्त किया।
-
--क्लब हाउस में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक महिला समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब हाउस में रविवार को आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली। इनका निर्वाचन हाल ही में हुआ था। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका महिलाओं ने खूब लुत्फ लिया। इस अवसर पर समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का स्वागत भी किया गया। यह समिति पिछले सात वर्षों से सक्रिय है, जो समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करती है। अध्यक्ष रेखा सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को एकजुट रहकर अपना क्वालिटी समय व्यतीत करने का आह्वान किया।क्लब हाउस के हॉल में आयोजित समारोह में अधिवक्ता रेखा सिंह अध्यक्ष, महिमा ढोबले उपाध्यक्ष, नीतू साहू सचिव, सरोज तिवारी सह सचिव, मोना सिंह कोषाध्यक्ष, धनेश्वरी शर्मा उप कोषाध्यक्ष, रेखा मालवीय मीडिया प्रभारी पद की शपथ ली। जबकि आशा जानी, अनीता सिंह, माला यादव, मनोरमा सिंह, ममता शुक्ला, सरला श्रीवास्तव, श्यामली मुखर्जी, सुशीला सूर्यवंशी, कृतिका साव, वकुला राव, किरण शर्मा, मनीषा हाड़गे और सीमा देवांगन ने बतौर कार्यकारिणी सदस्य शपथ ग्रहण की। दो सौ सदस्यीय इस समिति का हाल ही में निर्वाचन हुआ था।समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर जहां नाटक के माध्यम से साइबर की गुलामी का बच्चों के मनोमस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई, वहीं चाहे बेटी हो या बेटा मां द्वारा कभी भी भेदभाव नहीं करने के उद्देश्य को लेकर रचित नाटक का प्रभावोत्पादक मंचन भी किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध लोक नृत्य सुआ पेश किया, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। इन कार्यक्रमों के अलावा महिलाओं ने फिल्मी धुनों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया, जो आकर्षण का केंद्र बने। साथ ही साथ मनोरंजक प्रतियोगिता हाउजी भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन आशा जानी ने किया। समारोह में अनीता दत्ता, निर्मला स्वर्णकार, शिवा, रिंकू पात्रो, ममता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। - भिलाई,। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के श्रमिक बस्तियों , मोहल्लों, कॉलोनियों, हाउसिंग सोसाइटियों, में मनाया गया ड्राई डे। इसके अंतर्गत मितानिन बहने घर-घर जाकर कूलर, पानी के बर्तन, पानी की टंकी ,टायर, आदि जगहों पर जमा पानी को निकाल कर सफाई किये। ड्राई डे मनाया गया। सबको समझाया गया कि हर रविवार के दिन आप अपने घर में साफ सफाई करें, जहां भी पानी जमा हो होने की संभावना हो उसे सुखा देवें। मच्छर हमेशा जमा हुए पानी में अंडा देते हैं। वही अंडा बाद में लार्वा बन जाता है। वही लार्वा मच्छर के रूप में पनप जाता है। मितानिन बहनों ने समझाया कि जमे हुए पानी में जला हुआ तेल, मोबिल ऑयल ,किसी भी प्रकार का तेल, टेमीफास की दवा का छिड़काव कर देना चाहिए। इससे मच्छर के लार्वा मर जाते हैं। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय, सभी जोन कार्यालय, रविवार के दिन सभी क्षेत्रों में नागरिकों के सहयोग से ड्राई डे मनाया जा रहा हैं। इस कार्य में नगर निगम भिलाई के कर्मचारी एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। डॉ तुषार वर्मा ने बताया हम लोग जाकर के सब कुछ समझा देते हैं। दवा भी वितरित कर देते हैं। लेकिन लोग लापरवाही करते हैं। दवा होते हुए भी पानी में नहीं डालते हैं। हम लोग प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट बांट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के गाड़ियों से मुनादी भी कर रहे हैं।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम , भिलाई,




.jpg)

.jpg)
.jpeg)


















.jpg)
.jpg)