- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी मुख्यालय ,डंगनिया रायपुर में योगा महोत्सव का आयोजन 21 जून को किया जा रहा है । 100-100 व्यक्तियों के बैच में सुबह(६.३०) एवं शाम(५.३०) में 45 मिनट के दो सेशन में योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा रहेगी ।इंटरनेशनल योगा एक्सपर्ट डॉ आनंद भारतीय ,स्नातक, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के सानिध्य में विद्युत कर्मी इस आयोजन का लाभ उठा सकते हैं । सभी योगियों को उनके उपयोग के लिएयोगा मैट,टी शर्ट, और योग की पुस्तक, थेरेपेटिक योग सहित हल्का फलाहार निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा जिसे वे नियमित योग हेतु घर ले जा सकते हैं।फॉलो अप के लिए कम से कम एक माह तक प्रतिदिन ऑनलाइन योगा सेशन सुबह - 6.30, 7.30, 8.30 शाम - 5.30, 6.30, 7.30 बजे लाइव की सुविधा रहेंगे।सप्ताहांत में लाइफस्टाइल डिजीज जैसे _मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि के लिए विशेष योग सेशन का भी आयोजन किया जाएगा किया जावेगा।अपने मोबाइल,लैपटॉप ,कंप्यूटर से अपनी सुविधानुसार ज्वाइन कर सकते हैं ।योगा सेशन की लिंक व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएगी। सभी विद्युत कर्मी एवं पेंशनर परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों के साथ योग महोत्सव का लाभ उठा सकते हैं।इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए गूगल फॉर्म को सभी के लिए अलग अलग भर कर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है ।स्थान सीमित है ,प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।इसलिए कृपया इच्छुक लोग ही तुरंत इस ???????? गुगल फॉर्म को भरे- https://forms.gle/kKcPSjp2V6WEg4yn9। अधिक जानकारी के लिये लिये श्री विनोद अग्रवाल , अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,मानव संसाधन से9300040007 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
- -जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए निर्देशबिलासपुर /अमृत सरोवर स्थलों पर भी जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जायेगा। प्रकृति के साथ सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए आम जनता की भागीदारी से स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर शासन की मंशा के अनुरूप इसकी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।जिला पंचायत सीईओ श्री चौहान ने कहा है कि अमृत सरोवर स्थलों पर स्थानीय समुदाय, आमजन, सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के लिये योग सत्र आयोजन किया जावे, जिसमें आसन, प्राणायाम (सांस लेने हेतु व्यायाम) और ध्यान संबंधित क्रिया शामिल हों। इसके साथ ही योग के लाभों और स्वस्थ्य जीवन शैली को बनाये रखने के महत्व पर परिचर्चा भी आयोजित किया जावे। ग्राम व ग्राम पंचायतों के आमजन और हितग्राहियों को आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में सूचित करते हुये आयोजन मे भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जावे, जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकेगा। इन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिये अपने स्तर पर निगरानी एवं पर्यवेक्षण कराएं।अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित योग दिवस से संबंधित गतिविधियों का प्रतिवेदन भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है, जिसमें आमजन व हितग्राहियों की भागीदारी की संख्या और स्थलों में की गई गतिविधियों के विवरण के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के वीडियों एवं फोटोग्रॉफ्स शामिल करते हुये अमृत सरोवर पोर्टल पर अपलोड किया जावे।
-
-समर्थ राष्ट्र का निर्माण व्यक्तित्व निर्माण से ही संभव होगा : मोतीलाल साहू
-बच्चों ने लिया मांसाहार त्याग का संकल्प
रायपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में एवं गायत्री परिवार जिला रायपुर के संयोजन में गायत्री प्रज्ञापीठ संतोषी नगर के आयोजन एवं ग्रामवासी कंदूल के सहयोग से 12 से 16 जून तक आयोजित पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का समापन रविवार को गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के दिन यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ हुआ। शिविर का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधि व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ था। विधायक श्री साहू ने कहा कि शिविर के माध्यम से गायत्री परिवार द्वारा श्रेष्ठ समाज एवं सुनहरे राष्ट्र के निर्माण हेतु नई पीढ़ी के बच्चों को सुसंस्कृत, सभ्य व शालीन, चरित्रवान, उर्जावान, ज्ञानवान, बनाया जा रहा है, जो अभिनंनदीय एवं वंदनीय है। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा दिया गया नारा "हम बदलेंगे-युग बदलेगा" मूर्त रुप ले रहा है। शिविर में बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि ,व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र ,स्वस्थ रहने के उपाय ,कर्म फल के सिद्धांत,, आदर्श दिनचर्या ,आदर्श समाज आदि विषयों पर गुण कर्म स्वभाव चरित्र चिंतन आदर्श युवा बनाने के लिए 5 दिन तक अनवरत प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम के पूर्व व्यसन मुक्ति हेतु भव्य रैली का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह प्रभात फेरी जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।समापन के अवसर पर 44 बच्चों ने दीक्षा संस्कार, 6 बाल संस्कार केंद्र संचालित करने, 6 युवा मंडल गठन एवं 18 बच्चों ने मांसाहार का त्याग करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार जिला समन्वयक लच्छू राम निषाद एवं शिविर आयोजक रामकृष्ण साहू ने बताया कि समापन के अवसर पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार एवं दीक्षा संपन्न हुआ। शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री जितेंद्र धुरंधर पूर्व सरपंच, सी पी साहू उपजोंन समन्वयक, श्रीमती तिलेश्वरी धुरंधर पूर्व सरपंच, अश्वन लहरें सरपंच ,श्री पुरुषोत्तम यादव सरपंच काठाडीह, प्रेम शंकर गोटिया, नारायण लाल साहू, एस एन राय बोधी राम निषाद, रजनी कोसे हीरालाल साहू, दिलीप निषाद, बेणीराम साहू हरिराम साहू ,कोमल देवांगन, राजू देवांगन, युवराज साहू, सीताराम साहू, कृष्ण कुमार साहू ,श्री राम साहू, कृष्ण गजेंद्र, लेखराम साहू, संजीव यादव, गजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
- - दिव्यांग नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद- 250 दिव्यांग जोड़े बंधे परिणय सूत्र में- आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का आयोजनदुर्ग, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दुर्ग के अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामूहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यांे के दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। समारोह में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिव्यांगजन भाई बहनों के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का मुझे अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य एवं बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। यह संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देेने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांग जनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शारीरिक रूप से विकृत लोगों को पहले विकलांग के नाम से जाना जाता था, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सम्मान-जनक नाम दिव्यांग दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजना संचालित कर हर संभव सहयोग का प्रयास कर रही है। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अपनी करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक सांसद श्री विजय बघेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अवगत कराया कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांग आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। सांसद श्री बघेल ने संस्था के कार्यों को विस्तारपूर्वक रेखांकित करते हुए संस्था से जुड़े सभी लोगों कोे साधुवाद दिया। कार्यक्रम में आस्था संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रकाश गेडाम और संयोजक प्रहलाद गुप्ता तथा विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामफल शर्मा और संयोजक श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा दिव्यांगजनों के परिजन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग युवक-युवतियों का आस्था संस्थान द्वारा कराया गया सामूहिक आदर्श विवाहआस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती से सम्बद्ध संस्था) द्वारा आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन दुर्ग स्थित अग्रसेन भवन में किया गया। सर्व जाति व धर्म के 250 से अधिक दिव्यांग युवक-युवतियों ने निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और शादी के पवित्र बंधन में बंधे। आस्था बुहुउद्देशीय संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा कार्य किया जा रहा है। अब तक 1890 निर्धन दिव्यांग युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कराया है, जो कि निरंतर प्रगति पर है। राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामूहिक विवाह को सराहा। विवाह करने आए नवदम्पत्तियों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण विवाह मंे होने वाले खर्चे का वहन करने में परिवार वाले सक्षम नही थे। निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह में हम बेटियों की शादी होने से घर वालों की चिंता अब दूर हो जाएगी। उन्होंने इस विवाह के लिए राज्य सरकार और संस्था को धन्यवाद दिया। सामूहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी उपहार के रूप में दिया गया।
- रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज राजधानी में हो रही यूपीएससी परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ने कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी स्कूल व जे.एन. पांडे स्कूल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री कीर्तिमान राठौर व अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।
- *बैगा और बिरहोर आदिवासियों के लिए खुले विकास के रास्ते*बिलासपुर /पीएम जनमन योजना से वनांचलों में बदलाव की बयार बहने लगी है। सुदूर वनाच्छादित गांवो में निवासरत बैगा और बिरहोर आदिवासियों के दिन अब बहुरने लगे हैं। उनके लिए विकास के रास्ते खुलने लगे हैं। उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।पीएम जनमन योजना के तहत 3 साल में 11 गतिविधियों के अंतर्गत पीव्हीटीजी का सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जाना है। इस कार्ययोजना में पक्के मकान, संपर्क मार्ग, स्वच्छ जल, मोबाइल-चिकित्सा, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, वन धन केंद्र की स्थापना, बहुउददेशीय केन्द्र निर्माण, विद्युतीकरण प्रकाश व्यवस्था ग्रिड प्रणाली, मोबाइल टावर की स्थापना, कौशल विकास को सम्मिलित किया गया है।जिले में निवासरत बैगा और बिरहोर आदिवासियों को अन्य योजनाओं के साथ ही मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों से भी लाभान्वित किया जा रहा है। मनरेगा के तहत डबरी निर्माण के लिए 10 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 6 पूर्ण किए जा चुके है। इसी तरह भूमि विकास के अंतर्गत समतलीकरण एवं मेढ़ बंधान हेतु 51 कार्यो की मंजूरी दी गयी है जिनमें से 40 पूर्ण किए गए है। बकरी शेड के लिए 20, पशु शेड के लिए 17, कूप निर्माण के लिए 7 कार्य मंजूर किए गए हैं, ये सभी कार्य अभी प्रगति पर हैं। ऐसे ही शासन द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ दूर दराज के गांवो में निवास कर रहे ग्रामीणों एवं किसानों को दिया जा रहा है। सुदूर क्षेत्रों के लोगों को समय-समय पर योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है ताकि उन्हें शासन द्वारा प्रदान किए जा रहे योजनाओं से सूचना के अभाव में वंचित न होना पड़े। डबरी बनने से वहां के लोगों के बंजर भूमि भी उपजाऊ हो रही है। जमीन के उपजाऊ होने से खेती के कार्यो में भी बड़ी मदद मिल रही है। डबरी के निर्माण से अच्छी फसल प्राप्त हो होने का अनुमान किसानों द्वारा लगाया जा रहा है। इस तरह डबरी निर्माण से उन्हें दोहरा फायदा हो रहा है। खेती के समय फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की सुविधा मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त पीवीटीजी को शत प्रतिशत आधार कार्ड, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, जन-धन खाता, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, सुरक्षित मातृ अभियान, राष्ट्रीय डायलिसिस, सिकलसेल रोग उन्मूलन, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा पेंशन का भी लाभ दिया जाना है।
-
रायपुर। ललिता चौक बढ़ाई पारा निवासी वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री शारदा दत्त त्रिपाठी का रविवार को दोपहर में निधन हो गया है। वे60 वर्ष के थे। वे रोहित और राहुल के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को निवास स्थान से सुबह 10 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी।
-
रायपुर । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सरेआम चाकू लहरा राहगीरों को आतंकित करने वाले पूर्व से आपराधिक रिकॉर्डधारी ग्राम टेकारी निवासी 19 वर्षीय अंगलेश्वर उर्फ प्रेम वर्मा को मुखबिर की सूचना पर थाना अमला ने धर दबोचा । थाना प्रभारी सचिन सिंह को सूचना मिलने के तुरंत बाद सक्रिय हुये उपनिरीक्षक रमेन्द्र यादव के अगुवाई वाले पुलिस दल ने इससे चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के आरोप में इसे गिरफ्तार किया । न्यायालयीन आदेश पर इसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया है ।
- -प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न श्रेणियों, उत्कृष्ट प्रादर्शां को पुरस्कृत किया गया-कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का समापनरायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 14 जून तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संभागायुक्त रायपुर एवं महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, मर्रा, पाटन के कुलपति डॉ. संजय अलंग थे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालक उद्यानिकी श्री एस. जगदीशन उपस्थित थे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव एक अनोखा और सफल आयोजन रहा, जिसमें देश भर के 600 से अधिक कृषक प्रतिभागियों द्वारा आम की 350 विभिन्न किस्मों के दो हजार से अधिक प्रादर्श छत्तीसगढ़वासियों के अवलोकनार्थ रखे गए थे। इस आम महोत्सव को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोगों का प्यार मिला और तीन दिनों तक आमों की इतनी सारी और विविध किस्मों को दखने के लिए दर्शक उमड़े रहे। तीन दिनों के आयोजन के दौरान लगभग 5 लाख रूपये के आम एवं पौधों की बिक्री होना आयोजन की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने इस सफल आयोजन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, प्रशासनिक अधिकारियों, वैज्ञानिकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रकृति की ओर संस्था की सहयोग से पहली बार तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित किया गया, जिसे आम नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में लगाई गई आम प्रदर्शनी को देखने हजारों लोग आए। महात्सव के दौरान आम की किस्मों तथा व्यंजनों पर केन्द्रित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डॉ. चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आगामी वर्ष इस आम महोत्सव को और भी भव्य तथा विस्तृत रूप में आयोजित किया जाएगा। संचालक उद्यानिकी श्री एस. जगदीशन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की आबोहवा आम की खेती के लिए काफी उपयुक्त है। राज्य की 46 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में लगभग ढ़ाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फलों की खेती की जा रही है, जिसमें एक लाख हेक्टेयर रकबे में आम का उत्पादन हो रहा है। समापन समारोह में आम महोत्सव के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणीयों में शामिल प्रादर्शां को प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता हेतु भी पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली उत्कृष्ट संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, प्रकृति की ओर संस्था के अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक प्रतिभागी, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न कृषि महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के कृषि वैज्ञानिक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- - 28 सामाजिक संस्थाओं एवं कॉलेज का रक्तदान पर किया गया सम्मान- दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपना ओ पॉजीटीव रक्तदान किया- विश्व रक्तदाता दिवस में रक्तदान करने की ली गई शपथदुर्ग / प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में मनाया गया। इस वर्ष रक्तदाता दिवस का स्लोगन ’’20 यीयर्स ऑफ गिविंग थैंक यू, ब्लड डोनर्स‘‘ है। कार्यक्रम में रक्तसंग्रहण की सुविधा के लिये एवं रक्त की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया गया है, जिससे सुरक्षित ब्लड ट्रांसफयूजन सुनिश्चित किया जा सके। स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जनजागरूकता पैदा कर रक्तदाताओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिये 14 जून 2024 को सभी पी.एच.सी./सी.एच.सी/उप जिला और जिला अस्पतालों और अन्य ब्लड बैंकों में यह आयोजन किया गया। साथ ही रक्तदान के लिये अंग्रेजी या हिंदी भाषा में शपथ ऑन लाईन एवं ऑफलाईन दिलाया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम की अध्यक्षता में 28 स्वैच्छिक रक्तदाताओं / संस्थाओं का अभिनंदन कर मोम्नटों, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की स्थिति में आईसीसीआई फाउडेशन स्कील डेवलपमेंट सेक्टर 06 भिलाई में 548, संत निरकांरी समाज दुर्ग में 419, नव दृष्टि फाउडेशन दुर्ग में 289, दिशा समर्पित समाजिक संस्था दुर्ग में 263, सी.आई.एस.एफ. सेक्टर 01, उतई, भिलाई में 62, यंग इंडियनस दुर्ग में 129, अथर्व कॉलेज भिलाई धनोरा जिला दुर्ग में 91, तेरापंथ युवक परिषद जिला दुर्ग में 64, रूंगटा कॉलेज आर-01 दुर्ग में 41, एसीसी सीमेंट जामूल में 62, जे.सी.आई.दुर्ग छ.ग. में 35, जे.के. लक्ष्मी लिमिटेड अहिवारा दुर्ग में 54, श्री अग्रवाल युवा मंडल दुर्ग में 59, जगद्गुरू नरेद्राचार्य महराज जी भक्त सेवा मंडल में 110, शदाणी सेवा मंडल (शदाणी दरबार) में 57, डॉ. सत्येन्द्र राजपूत के यहां 32, परमेश्वरी आश्रम देवागंन समाज दुर्ग में 58, भारतीय बोद्ध महासभा भिलाई दुर्ग में 49, इडियन डेंटल एशोसियशन दुर्ग में 25, सेठ रतनचंद सुराना कालेज दुर्ग में 53, छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट चंदखुरी दुर्ग में 32, दैनिक भास्कर ग्रुप दुर्ग भिलाई में 25, दिगम्बर जैन सभा नेहरू नगर भिलाई में 27, महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी में 25, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में 41, चर्च ऑफ गॉड सुपेला में 30, लायंस क्लब दुर्ग (ब्लड बैंक में समय समय पर सहयोग एवं दान), श्री दिलीप सिंह ठाकुर (ब्लड बैंक में समय समय पर सहयोग एवं दान), श्री सतीश चंद सुराना, श्री अमर गुप्ता और रेडकास प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एव जीवनदीप समिति के अजीवन सदस्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया हैं।जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निदेशानुसार एवं मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन के मार्गदशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 रक्तदाताओं संस्थाओं का सम्मान नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे., आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. के. के. जैन, डॉ. संजय वालवेन्द्रे, श्री दिलीप सिंह ठाकुर, श्री प्रशांत डोनगांवकर, श्री दुष्यत देवागंन, डॉ स्वामी देव, नोडल अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. प्रवीण अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. नेहा नलवॉया द्वारा किया गया। रक्तदात सम्मान समारोह एवं आयोजित रक्तदान शिविर में सीनियर लैब टैक्नोलॉजिस्ट श्री रोशन सिंह, लैब सूपरवाईजर श्री रूपेश शर्पे, श्री महेन्द्र चंदाकर, श्री तृपेश शर्मा, श्रीमति तरन्नूम जहाँ, श्री दिनेश, श्रीमति निगार, श्रीमति सती गुप्ता, श्रीमति तरूणा, काउसंलर श्री टी.एस. अंथोनी, श्री जी. पी. उपाध्याय, श्री धीरज राव, इंग्ले, श्री कौशल साहू, श्री हीमांशु चंद्राकर, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारी, अधिकारी, संस्था के सदस्य उपस्थित थे।ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में 14 जून 2024 को रक्तदान शिविर आयोजन में विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय दुर्ग में अपना ओ पॉजीटीव रक्तदान किया। आयोजित शिविर में नव दृष्टि फाउडेशन, समर्पित परिश्रमी समाजिक समिति दिशा दुर्ग, जे.सी.आई. दुर्ग भिलाई, डोनेट थोड़ा सा, छ.ग. ब्लड डोनर फाउडेंशन, महेश्वरी रक्तदान सेवा, आईसीएआई सी.ए. बॉच व एन.सी. सी. दुर्ग के संस्थाओं द्वारा कुल 171 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नेहा नलवॉया, रक्तदान हेतु शपथ श्री तृपेश शर्मा, आभार प्रदर्शन डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने किया।
- -समीक्षा बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की-अधीक्षक-अधीक्षिकाओं को बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभाने को कहाबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा संचालित आश्रम एवं छात्रावास निम्न, मध्यमवर्गीय तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए संरक्षण स्थली है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के आश्रम, छात्रावासों में निवासरत् विद्यार्थियों घर जैसे माहौल एवं जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिससे कि बच्चों को अनुकूल परिवेश एवं सुविधा मिल सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा जिले में संचालित आश्रम, छात्रावासों के अधीक्षक-अधीक्षिकाओं की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के मद्देनजर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षक-अधीक्षिकाओं को छात्रावास एवं आश्रम प्रारंभ होने के पूर्व सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मेनका चन्द्राकर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा अधीक्षक-अधीक्षिकागण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने छात्रावास, आश्रमों में साफ-सफाई की व्यवस्था, मरम्मत, शिक्षा सत्र 2024-25 में छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश की पूरी तैयारी, कन्या छात्रावास एवं आश्रमों में मूलभूत सुविधा, शिष्यवृत्ति आॅनलाईन भूगतान की वर्तमान स्थिति, अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के व्यक्तित्व एवं क्रियाकलाप आदि की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने छात्रावास एवं आश्रमों में पेयजल व्यवस्था, कन्या छात्रावास आश्रमों की विशेष निगरानी तथा शिक्षा सत्र 2023-24 के परीक्षा परिणाम के अलावा छात्रावास एवं आश्रमों में वर्षाकाल के पूर्व वृक्षारोपण की तैयारी आदि के संबंध में भी बारी-बारी से जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने छात्रावास एवं आश्रमों के साफ-सफाई की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाओं को साफ-सफाई समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने छात्रावास, आश्रमों के शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान यदि छात्रावास, आश्रमों में समुचित साफ-सफाई नही पाए जाने तथा शौचालयों की स्थिति ठीक नही होने पर संबंधित अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शौचालयों में दरवाजे एवं पानी आदि की उपब्धता समुचित होनी चाहिए। श्री चन्द्रवाल ने सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाओं को दरवाजे आदि की मरम्मत की आवश्यकता पड़़ने पर एक सप्ताह के भीतर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने छात्रावास, आश्रमों में विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश मिल सके इसके लिए सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाओं को आसपास के विद्यालय में इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि तक बच्चों का आवेदन लेने तथा मेरिट के आधार पर बच्चों का चयन करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने छात्रावास, आश्रमों के स्वीकृत सीट के आधार पर बच्चों का शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित हो सके इसके लिए जरूरी उपाय भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश लेने विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान वे स्वयं इसका माॅनिटरिंग करेंगे। कन्या छात्रावास, आश्रमों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले के सभी कन्या छात्रावास, आश्रमों की सुरक्षा की पुख्ता उपाय तथा देखरेख की समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सभी कन्या छात्रावास, आश्रमों में महिला होमगार्ड की तैनादगी सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में कलेक्टर ने आश्रम, छात्रावास के अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के व्यक्तित्व एवं क्रियाकलापों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधीक्षक-अधीक्षिकाओं का व्यवहार विनम्र, सौम्य एवं मिलनसार होनी चाहिए। जिससे बच्चों को अपने माता-पिता एवं अभिभावक के भाव का बोध हो सके। श्री चन्द्रवाल ने अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के कार्य एवं दायित्व को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए पूरे निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश के नौनिहालों के तकदीर गढ़ने के महती कार्य में महत्वपूर्ण निभाने को कहा।
- -हर महीने खाते में राशि जमा होने से आत्मनिर्भर हुई डिलेश्वरी, छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब नही पड़ रही है किसी के पास हाथ फैलाने की आवश्यकताबालोद ।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए अनेक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है। उल्लेखनीय है कि आज भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। आज के दौर में भी कामकाजी महिलाओं के द्वारा अपने मेहनत से किए गए अनेक कार्यों का पैसा भी उनके पिता, पति, ससूर या उनके घर के मुखिया के पास जमा होता है। लेकिन राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह संबंधित महिला के खाते में सीधे जमा होने से यह राशि राज्य के महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। पूरे राज्य की भाँति बालोद जिले में भी इस योजना का बेहतरीन प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की इस लोक कल्याणकारी योजना के माध्यम से प्रतिमाह 01 हजार रूपये की राशि मिलने से जिले के ग्राम झलमला के वार्ड नंबर 08 की निवासी दुलेश्वरी के लिए आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। इस योजना के फलस्वरूप राशि मिलने से डिलेश्वरी अपने छोटे बच्चों के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोज्य पदार्थों की प्रबंध करने के अलावा जरूरत पड़ने पर ईलाज एवं साबून सोडा इत्यादि छोटी-मोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। अब उन्हें अपने दैनिक आवश्यकताओं के लिए लगने वाली चीजों की पूर्ति तथा ईलाज आदि आवश्यक कार्यों के लिए अब किसी के पास हाथ फैलाने की आवश्यकता नही पड़ रही है।इस योजना की सराहना करते हुए वार्ड नंबर 08 झलमला निवासी श्रीमती डिलेश्वरी पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना हमारे जैसे अनेक गरीब एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए हर तरह से उपयोगी सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने के पूर्व उसे अनेक महिलाओं को बीमारियों के ईलाज तथा दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अपने पति, ससूर तथा घर के मुखिया के ऊपर आश्रित रहना पड़ता था। लेकिन प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उसे इन चीजों का प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है। इसके अलावा वे अपने दो छोटे बच्चे कुमारी पूर्वी एवं 02 वर्षीय बालक जतिन पटेल के लिए भी आसानी से पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रबंध कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति राज्य की असंख्य महिलाओं की वास्तविक पीड़ा एवं जरूरतों को समझते हुए राज्य में जो महतारी वंदन योजना लागू की गई है वह हर दृष्टि से सराहनी एवं काबिले तारीफ है। श्रीमती डिलेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को लागू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने का कार्य किया है। जिसके फलस्वरूप हम महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने राज्य के महिलाओं की वास्तवित जरूरतों को समझते हुए छत्तीसगढ़ में इस अत्यंत महत्वाकंाक्षी योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
- भिलाई,l नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नालियों एवं सड़क के ऊपर का अवैध कब्जा तोड़ने का कार्य लगातार जारी है l जो कब्जाधारी सड़क के ऊपर अवैध कब्जा कर लिए है, नाली को जाम कर दिए हैं, उनके ऊपर ही कार्रवाई चल रही है l अवैध कब्जाधारियों को पूर्व में नोटिस दिया गया था l मुनादी भी चल रही है l प्रमुख रूप से कार्यवाही संतोषी पारा वार्ड 33 अंबेडकर भवन के पीछे से दुर्गा पंडाल, वार्ड 36 महामाया मंदिर, वार्ड 51 रेलवे लाइन के पीछे, वार्ड 14 नाली के ऊपर अवैध कब्जा हटाया गया l नगर निगम भिलाई द्वारा लगातार मुनादी भी कब्जा हटाने के लिए कराया जा रहा है l कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर, zon स्वास्थ्य अधिकारी,zon के राजस्व अधिकारी, सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे l सभी क्षेत्रों में तोड़फोड़ के साथ ही, डंपर से मालवा भी हटाया जा रहा है l
-
रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की पर्यावरण हितैषी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन की पहल पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विगत 10 दिनों से राजधानी शहर रायपुर के तेलीबाँधा तालाब के पानी का ट्रीटमेंट रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार किया जा रहा है. तेलीबाँधा तालाब में पर्यावरण प्रदूषण एवं पानी में ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आने को लेकर नगर निगम में प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर दिये गए नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही और जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव द्वारा तेलीबाँधा तालाब के पानी में किये जा रहे ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया गया, साथ ही कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है. नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तेलीबांधा तालाब के किनारे चुना एवं ब्लीचिंग पावडर की बोरियां रखवाई जा रही हैँ, ताकि इसके शीघ्र तालाब के पानी में घुलने से तेलीबाँधा तालाब के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा शीघ्र बढ़ सके एवं यह तालाब में मछलियों के जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध हो सके. इस कार्य से तालाब के क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण सुधार का कार्य भी हो सकेगा. ।
-
रायपुर / दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल और खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, शाखा प्रतापपुर का शुभारंभ किया। दुर्ग सांसद श्री बघेल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन बैंक शाखा खुलने पर इससे ग्रामीण क्षेत्र के आमजनों को लाभ होगा और इस क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिलेगी। सहकारी समिति एक ऐसी संस्था है जिसमें काम करने का बहुत अच्छा अवसर रहता है।
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों ने मांग की थी कि हमारे क्षेत्र मेें जिला सहकारी बैंक खोला जाए। आज उनकी बरसों की मांग पूरी हो गई है। आस-पास के गांव के किसानों में खुशी की लहर है अब अपने गांव के नजदीक ही प्रत्येक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंक से किसानों को न्यूनतम ब्याज दर में ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी और सहकारी केन्द्रीय बैंक से लाभ लेकर अच्छी खेती-किसानी कर सकेंगे। - -ग्राम पंचायत गुल्लू पहुँच की समीक्षा, मौके पर ग्रामीणों से भी की मुलाकात-कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कार्यालय में रिकार्ड संधारण, जन्म-मृत्यु पंजी आदि की जानकारी लीरायपुर / शासकीय योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन और ग्रामीणों को होने वाले फायदों को जानने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जनपद पंचायत आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू एवं देवरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में विगत वर्षों से दिवंगत व्यक्तियों की जन्म-मृत्यु पंजी की जाँच की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड बनाने से लेकर ग्रामीणों को राशन वितरण आदि की भी जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय के पूरे रिकॉर्ड की जाँच भी की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शासकीय योजनाओं का ग्रामीणों को ज़मीनी स्तर कितना फायदा मिल रहा है और सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आगे भी ऐसा निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर राशन, दवाई, ईलाज की सुविधा, आंगनबाड़ी-स्कूल, राजस्व संबंधी मामलांे के निराकरण साथ साथ जनहित की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगांे को दिलवाने का भरसक प्रयास रहेगा। इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री पुष्पेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने चम्पेश्वर लोधी घर के नल जल योजना से प्राप्त जल की स्थिति जाँचीग्राम पंचायत गुल्लू, जनपद पंचायत आरंग में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जल नल योजना के हितग्राही श्री चम्पेश्वर लोधी के घर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने नल जल योजना से आ रहे पानी का समय, गति और गुणवत्ता की जाँच की। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नागरिकों से भी उनकी समस्या सुनी एवं निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गुल्लू के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन दुकान से राशन वितरण एवं स्टॉक के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने दुकान में उपस्थित नागरिकों से चर्चा की।कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत गुल्लू के आयुर्वेद औषधालय का औचक निरीक्षणजनपद पंचायत आरंग की गुल्लू ग्राम पंचायत के शासकीय आयुर्वेद औषधालय में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं चिकित्सक के अलावा पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने औषधालय में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। आयुर्वेद औषधालय में होने वाले ईलाज के तरीकों के बारे में भी कलेक्टर ने उपस्थित डाक्टर और कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने इस औषधालय मे ईलाज के लिए आने वाले मरीजों की दैनिक संख्या भी पूछी। कलेक्टर ने औषधालय को निर्धारित समय पर प्रतिदिन खोलने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय निवासियों को ईलाज की सुविधा मिल सके।
- -दो दिनों के भीतर लोकसेवा केंद्र में 389 आवेदनों का हुआ निराकरण-सुचारू रूप से संचालित होने लगा है बलौदाबाजार जिला कार्यालय, ग्रामीण आवेदन लेकर पहुंचने लगेरायपुर, / संयुक्त जिला कार्यालय में लोगों की समस्याओं का निराकरण गंभीरता से किया जा रहा है। दूर दराज से ग्रामीणजन आवेदन लेकर जिला कार्यालय बलौदाबाजार पहुंच रहे हैं। उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह लोगों को राशन वितरण किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राशनकार्ड बहुत जरूरी है। खाद्य शाखा में बड़ी संख्या में आवेदन दिया गया हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से राशनकार्ड से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करके 11 हितग्राहियों को मौके पर ही राशनकार्ड एवं 8 हितग्राहियों को नवनीकरण राशन कार्ड और 3 को आधारकार्ड बनाकर दिया गया। 11 हितग्राहियों में विकासखंड कसड़ोल अंतर्गत ग्राम पिकरी से श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव, छाछी की श्रीमती प्रीति साहू,सेल से श्रीमती गणेशी, बलौदाबाजार अंतर्गत भरसेला निवासी कुलेश्वरी, नगर से धनेश्वरी यादव, पूजा पटेल, कुंती यादव, लीलाबाई, आशा साय, रेशमा एवं मनीषा वर्मा को नया राशनकार्ड दिया गया। नवीनीकरण राशनकार्ड हितग्राहियों में शहर बाई, प्रमिला बाई मानिकपुरी, कविता बाई, धरम बाई, शिवकुमारी, कौशल्या एवं प्रभा मानिकपुरी शामिल है। हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम सुकलाभाठा एवं चिराही से पहुँचे कुमारी मीनाक्षी निषाद पिता शिव कुमार निषाद तथा वासु आज़ाद पिता रमेश आज़ाद आधार अपडेट हेतु लोक सेवा केन्द्र पहुंचे जिस पर तत्काल उन्हें अपडेशन के साथ आधार कार्ड कलेक्टर द्वारा प्रदान किया गया। कलेक्टर ने कहा घर में छोटे बच्चे जिनका आधार अपडेट 5 साल एवं 14 साल में होना है वह अपडेट अनिवार्य रूप से कराले।लोकसेवा केंद्र में 2 दिनों में 389 आवेदनों का किया गया निराकरणइनमें आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, सुखद सहारा योजना, न्यायालय आदेश प्रमाण पत्र (राजस्व न्यायालय), जन्म प्रमाण पत्र सुधार, दुकान एवं स्थापना पंजीयन हेतु आवेदन निराकरण किया गया है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आदिम जाति विभाग ने की पहल-दिल्ली के अलावा रायपुर में भी यूपीएससी की तैयारी की बनाई कार्ययोजनानई दिल्ली । देश के सिविल सर्विस के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट अब रायपुर में अपनी शाखा खोलेंगे, जिससे राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली के अलावा रायपुर में भी उच्च स्तरीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए आदिम जाति विकास विभाग ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा कर छात्रों से मुलाक़ात किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के प्रतिनिधियों से बात की। इन संस्थानों के छात्रों को प्रदान की जा रही सुविधाओं और पठन-पाठन के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने रायपुर में इन कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की शाखाएं खोलने के विषय पर भी चर्चा की। प्रमुख सचिव ने पूछा कि यदि रायपुर में उनकी शाखाएं खोली जाती हैं, तो उन्हें शासन से किस प्रकार की मदद चाहिए होगी। इस संबंध में कोचिंग संस्थानों को एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करने को कहा है।श्री बोरा ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल दिल्ली के छात्रों से उनकी शिक्षा और करियर संबंधी विभिन्न बातों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। श्री सोनमणि बोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी आवश्यक हो, वहां पर एयर कंडीशनर लगाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मेस को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने और हॉल में तत्काल एसी टीवी लगाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए निर्देशों के पालन की जानकारी ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण कोचिंग सुविधा के साथ-साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। रायपुर में कोचिंग इंस्टीट्यूट खुलने से अनुकूल वातावरण में विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।‘वहीं, आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा, "हमारी सरकार शिक्षा के महत्व को समझती है और हम चाहते हैं कि हमारे आदिवासी और अनुसूचित जाति के विद्यार्थी भी सर्वोत्तम शिक्षा और सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह योजना उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होने कहा सिर्फ सिलेबस पढ़ना महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी है अनुकूल वातावरण मिले जिससे बच्चे परीक्षा के मानसिक तौर पर तैयार हो सकें। इसी सोच के साथ रायपुर में कोचिंग शुरू की जा रही है। रायपुर में तैयारी के बाद विद्यार्थी चाहे तो तैयारी के लिए दिल्ली जा सकते हैं।प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देश पर दिल्ली के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी देश के प्रतिष्ठित सिविल सर्विस कोचिंग इंस्टीट्यूट की शाखाएं खोलने पर कार्ययोजना तैयार की गई है। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और कोचिंग प्रदान करके उनके करियर को संवारना है। दिल्ली के प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की रायपुर में शाखाएं खोलने से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
- -रायगढ़ पुलिस के हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री-ट्रैफिक नियमों की जागरूकता के लिए रायगढ़ जिला पुलिस चला रहा यातायात सुरक्षा अभियानरायपुर / यातायात जागरूकता को लेकर रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देने की बात कही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सड़क में दोपहिया चलाते हुए हेलमेट का उपयोग किए जाने का महत्व हम सभी को पता है। सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना लोगों के जान जाने का बड़ा कारण है। लेकिन अधिकांश लोग लापरवाही बरतते हुए इसको नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक स्वयं पर विपदा नहीं आती तब तक मामले की गंभीरता नहीं समझने की प्रवृत्ति छोडऩी चाहिए। परिवार में किसी की भी असमय मृत्यु से पूरा परिवार बुरी तरह से प्रभावित होता है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा और अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे, गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और प्रदेशवासियों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में योगदान दें।रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने तथा लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुए हेलमेट का वितरण किया जा रहा है। रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को हेलमेट वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में जिले के उद्योगों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बिना हेलमेट के चल रहे दो पहिया चालकों को समझाइश के साथ हेलमेट का वितरण किया। इस दौरान सभी से सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट पहनने की अपील की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए।
- -पीएम जनमन योजना के लिए बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रावधानरायपुर / छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम जनमन योजना से प्रीमीटिव टाईब्स के बसाहटों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही उन्हें पक्के आवास दिए जा रहे हैं। राज्य में इस योजना का क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस वर्ष की बजट में 300 करोड़ रूपये की राशि आबंटित की है। आदिवासी अंचलों में इस योजना के तेजी से अमल के लिए सभी जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश दिए गए हैें।देश में पहली बार इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना बनाई गई है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से शुरू की थी। छत्तीसगढ़ में इस योजना पर तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। पीएम जनमन योजना की क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में रह रहे बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, बैगा, कमार और अबूझमाड़िया लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। घास-फूस के घरों की जगह इन परिवारों को पक्के घर दिए जा रहे हैं। इन जनजाति परिवारों के बसाहटों में पेयजल, बिजली, सड़क जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है।छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जनजाति, आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के तहत वर्ष 2023-24 में 847 करोड़ रूपए की लागत की 1180 कि.मी. लंबाई की 333 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गयी, इन सड़को से 366 विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बसाहटों लाभान्वित होगी। इस योजना के अंतर्गत 15,154 परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 300 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 1419 कि.मी. लंबाई 346 सड़कों हेतु राशि 349 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है।लाभार्थियों की जुबानीबलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत हरगवां निवासी श्रीमती भुखना ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ कच्चे के घर में जीवन-यापन कर रही थी। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुकता से बताया कि सोचा नहीं था कि इस जीवन मे कभी पक्के मकान में रह पाऊंगी, उनके लिये पक्के का मकान एक सपने जैसा था, लेकिन पीएम जनमन अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास बनाने के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि और स्वयं की बचत राशि को मिलाकर उन्होंने पक्का मकान बना लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
- -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठकरायपुर, 14 जून 2024/ छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य में अब डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही हैं, इस सर्वे को अंजाम देने के लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि का जियो-रेफ्रेंसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। एक ओर जियो-रेफ्रेंसिंग से भूमि विवादों में कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर फसलों की ई-गिरदावरी का कार्य आसान हो जाएगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में सुशासन के लिए पारदर्शी और बेहतर प्रशासन के लिए शासकीय काम-काज में अधिक से अधिक आईटी का उपयोग करने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को भूमि के जियो-रेफ्रेंसिंग का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी कार्यवाहीराजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बैठक में कहा कि ग्रामीणों और किसानों को नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और व्यपवर्तन कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनता की दिक्कतों को पूरी संवदेनशीलता के साथ दूर करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र को ध्यान रखते हुए सभी राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि बच्चों को आय और जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़ें।भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार के लिए अभियान चलेगाराजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि अविवादित नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में यह देखा गया है कि ऐसे प्रकरणों को बिना किसी कारण के अनावश्यक खारिज किया जा रहा है। ऐसे प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार के लिए अभियान चलाया जाए, इसके लिए पंचायत स्तर पर आवेदन लेकर उसका निराकरण किया जाए। उन्होंने युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय खेल आयोजन के लिए मैदान का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।राजस्व प्राप्ति बढ़ाने पर जोरराजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को विभिन्न स्त्रोतों से हो रही राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य हो। डायवर्सन भूमि का लंबित शुल्क वसूली की जाए। अधिक राजस्व प्राप्तियों से ही विकास और जनकल्याणमूलक कार्यों को गति मिलेगी।राजस्व मामलें के निराकरण के लिए ठोस रणनीतिसमीक्षा बैठक में राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत ने कहा कि राज्य में राजस्व संबंधी प्रकरणों के तेजी से निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। संचालक श्री रमेश शर्मा ने बताया कि भुइँया सॉफ्टवेयर में राजस्व रिकार्ड अद्यतन है। साथ ही जमीनों के स्थायी चिन्हांकन के लिए चांदा-मुनारा निर्माण करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। - -जल जीवन मिशन के तहत 3234 गांवों में पहुंचाया जाएगा नदी का पानी, 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा मीठा जल-प्रदेश में कुल 4527 करोड़ रुपए लागत की 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम शुरू-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देशरायपुर . ।प्रदेश में भू-जल में समस्या वाले गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के तहत मल्टी-विलेज योजना (Multi-Village Scheme) शुरू की जा रही है। खारे पानी, भू-जल में भारी तत्वों की मौजूदगी या जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने की समस्या से जूझ रहे गांवों में इन योजनाओं के माध्यम से नदी का मीठा पानी पहुंचाया जाएगा। कुल 4527 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के 18 जिलों में 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम प्रारंभ हो चुका है। इन योजनाओं के माध्यम से 3234 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इन गांवों के दस लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने सभी मल्टी-विलेज योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों तक यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके।राज्य के अनेक जिलों में नलकूपों के गिरते हुए जल स्तर के कारण गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या आती है। ऐसे गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिंगल-विलेज योजनाओं के लिए सफल पेयजल स्त्रोतों की कमी को देखते हुए सतही स्त्रोत पर आधारित मल्टी-विलेज योजनाएं बनाई गई हैं। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के माध्यम से प्रदेश में 71 मल्टी-विलेज योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर सभी योजनाओं के अवयवों की ड्राइंग एवं डिजाइन की चेकिंग राष्ट्रीय स्तर पर सुविख्यात आई.आई.टी. एवं एन.आई.टी. (Indian Institute of Technology & National Institute of Technology) के माध्यम से कराए जा रहे हैं।जल जीवन मिशन के तहत इन मल्टी-विलेज योजनाओं में स्थानीय नदी पर निर्मित एनीकट, बांध एवं नहर के पानी का उपयोग किया जाएगा। जल संग्रहण के लिए इन्टेकवेल तथा जल शुद्धिकरण के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत उच्च स्तरीय एम.बी.आर. (Master Balance Reservoir) भी बनाए जा रहे हैं। इन्टेकवेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक डी.आई. पाइप रॉ वाटर पम्पिग मेन तथा ट्रीटमेंट प्लांट से एम.बी.आर. तक क्लियर वाटर पम्पिग मेन बिछाए जा रहे हैं। एम.बी.आर. के माध्यम से योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों में निर्मित उच्च स्तरीय टंकियों तक पेयजल पहुंचाने के लिए डीआई/ओ-पी.वी.सी. पाइपलाइन भी बिछाए जा रहे हैं। इन योजनाओं का काम पूर्ण करने के लिए ठेकेदारों को 12 महीने का समय दिया गया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता तथा जल जीवन मिशन के वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा कार्यस्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान योजनाओं में प्रयोग की जा रही सामग्रियों, उपकरणों एवं आर.सी.सी. के कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मल्टी-विलेज योजनाओं में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों एवं उपकरणों की गुणवत्ता की जांच (टेस्टिंग) के लिए थर्ड पार्टी इन्सपेक्सन (Third Party Inspection) भी कराए जा रहे हैं।18 जिलों के 3234 गांवों को मिलेगा साफ पेयजलजल जीवन मिशन के अंतर्गत मल्टी-विलेज योजनाओं के माध्यम से 18 जिलों के 3234 गांवों में जलापूर्ति की जाएगी। इनमें रायगढ़ जिले के 396, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 16, कोरबा के 245, जांजगीर-चांपा के 32, राजनांदगांव के 393, महासमुंद के 48, कबीरधाम के 31, गरियाबंद के नौ, बिलासपुर के 93, सूरजपुर के 413, मुंगेली के 240, दुर्ग के 201, बलौदाबाजार-भाटापारा के 192, बेमेतरा के 219, कोरिया के 292, बालोद के 148, सरगुजा के 190 और धमतरी जिले के 76 गांव शामिल हैं।किस जिले में कितनी योजनाएं ?जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश भर में अभी कुल 71 मल्टी-विलेज योजनाएं मंजूर की गई हैं। इनमें सूरजपुर जिले की 11, कोरिया की दस, दुर्ग की सात, बलौदाबाजार-भाटापारा और रायगढ़ की छह-छह, बालोद, सरगुजा, राजनांदगांव और बिलासपुर की चार-चार, बेमेतरा की तीन, धमतरी, मुंगेली, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा की दो-दो तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, महासमुंद और गरियाबंद जिले की एक-एक योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से कुल दस लाख 445 परिवार लाभान्वित होंगे।
- -अप्रैल माह में 2 करोड़ 57 लाख एवं मई माह में 3 करोड़ 15 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार के अवसर सृजन कर रचा नया कीर्तिमान-विगत 6 माह में 10 करोड़ 93 लाख मानव दिवस सृजित, 1 लाख 73 हजार निर्माण कार्य पूर्णरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा के अंतर्गत 4 साल का रिकार्ड टूटा है। छत्तीसगढ़ में मनरेगा न सिर्फ मजदूरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है बल्कि उनके जीवन में व्यापक बदलाव भी ला रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अप्रैल में 2 करोड़ 57 लाख तथा माह मई में 3 करोड़ 15 लाख रोजगर सृजित हुआ इसप्रकार मई तक 5 करोड़ 82 लाख से अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजन कर विगत चार वित्तीय वर्ष के माह अप्रैल और मई में हुए सृजित मानव दिवस का आंकड़ा प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4 करोड़ 81 लाख, वर्ष 2022-23 में मई माह तक 1 करोड़ 19 लाख, वर्ष 2023-24 में मई माह तक 4 करोड़ 49 लाख तथा 2024-25 में मई माह तक 5 करोड़ 72 लाख रोजगार का सृजन हुआ है। मनरेगा अंतर्गत विगत 6 माह में 10 करोड़ 93 लाख मानव दिवस सृजित हुआ वही 1 लाख 73 हजार निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक आजीविका संवर्धन एवं रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। अमृत सरोवर के निर्माण में प्रतिदिन लगभग 59 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है, जो देशभर में सर्वाधिक है। अमृत सरोवर के क्रियान्वयन में प्रदेश के कार्यों का केंद्र स्तर पर सराहना की गई है। आगामी चार वर्षों में 8966 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत माओवाद प्रभावित ईलाके के 87 ग्रामों को चिन्हित कर मनरेगा योजना से वृहद पैमाने पर कार्यों की स्वीकृति कर नियमित रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं,जिससे उक्त अंदरूनी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार सुलभ हो रहा है। मनरेगा अंतर्गत वनाधिकार पट्टाधारी परिवारों को हितग्राहीमूलक कार्यों के माध्यम से जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश स्तर से विभागीय अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा को रोजगार सृजन के साथ आजीविका संवर्धन हेतु दूरगामी मंशा के अनुरूप कार्यान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में नियमित समीक्षा और राज्य स्तर से बेहतर क्रियान्वयन रणनीति का परिणाम है कि मनरेगा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
- -अब तक 20 से अधिक उद्योग संगठनों से मिल चुके सुझाव, कई प्रदेशों की उद्योग नीति पर की जा रही स्टडी-उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नई उद्योग नीति के लिए मेल आईडी पर सुझाव किए आमंत्रितरायपुर, 14 जून 2024/ उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति 2024-29 के पहले ड्राफ्ट को 31 जुलाई तक जारी करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। नई औद्योगिक नीति के लिए उद्योग विभाग द्वारा लगातार अलग-अलग उद्योग संगठनों से विचार-विमर्श कर उनके अमूल्य सुझाव लिए जा रहे हैं, अब तक प्रदेश के 20 अलग-अलग उद्योग संघों से सुझाव लिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिसा, मध्यप्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के उद्योग नीति पर स्टडी भी विभाग द्वारा की जा रही है। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश प्रोत्साहन बढ़ाने की दिशा में जोर दिया जा रहा है।उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की नई औद्योगिक नीति में हर सेक्टर पर फोकस होना चाहिए। नए सेक्टर जैसे फार्मास्युटिकल, एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल समेत अन्य सेक्टरों के उद्योग ज्यादा से ज्यादा लगें, ताकि रोजगार भी अधिक लोगों को मिले और प्रदेश में निवेश भी बढ़े। इन सेक्टरों के उद्योग लगने से प्रदूषण के बढ़ने की संभावना भी कम रहेगी।नई औद्योगिक नीति के लिए इस मेल आईडी पर भेज सकते हैं सुझावउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया की नई औद्योगिक नीति 2024-29 के लिए मेल आईडी [email protected] पर या फिर सीधे विभाग में अपने अमूल्य सुझाव दे सकते हैं।उद्योग मंत्री स्वयं जाएंगे अन्य राज्य, उद्योग प्रतिनिधियों से लेंगे सुझावनई नीति के लिए उद्योग मंत्री श्री देवांगन स्वयं अन्य राज्यों का दौरा कर वहां के उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुझाव लेंगे। ताकि उन राज्यों के उद्योग नीति के अच्छे और प्रोत्साहन परक अनुदान मांगों पर अध्ययन परीक्षण किया जा सके। अभी हाल ही में मंत्री श्री देवांगन ने नई दिल्ली में आईसीसी के प्रतिनिधियों से नई नीति हेतु विचार विमर्श किया था।सभी मंत्रीगण और विभागों से भी लिए जाएंगे रायप्रदेश की नई औद्योगिक नीति के लिए सभी विभागों और मंत्री गणों से विमर्श के पश्चात ही आगे 5 वर्षों के लिए नीति बनाई जाएगी। ताकि नीति में सभी विभागों का समावेश हो और हर सेक्टर में उद्योग लग सके।
- -मुख्यमंत्री ने कहा कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना अंतर्गत भू-अर्जन की कार्यवाही जल्द-25 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास-मुख्यमंत्री फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिलरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आने वाले समय में मुंगेली जिला रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगा, इससे मुंगेली जिले में रेल की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि कटघोरा-डोंगरगढ़ विशेष रेल परियोजना के लिए राज्य शासन द्वारा 300 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दी जा चुकी है। शीघ्र ही भू-अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। इस परियोजना अंतर्गत मुंगेली जिले में 38.02 किलोमीटर रेल लाईन गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के लोग भी आने वाले समय में रेल सेवा से लाभान्वित होंगे। श्री साय आज मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर ग्राम फरहदा में साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, आदिवासी एवं सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 6-6 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में लगभग 25 करोड़ से अधिक की राशि के 19 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने ग्राम फरहदा में शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन और ग्राम भालापुर से अचानकपुर तक और हरियरपुर से टेढ़ाधौंरा तक सड़क नवीनीकरण कार्य के लिए भी घोषणा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने भक्त माता कर्मा प्राण-प्रतिष्ठा के लिए साहू समाज एवं उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की ग्राम फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर का निर्माण बिना किसी शासकीय सहयोग के सभी ग्रामवासियों ने मिलकर करवाया है। यह ग्रामवासियों के सामूहिक एकता को दर्शाता है। उन्होंने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से श्री तोखन साहू को सांसद के रूप में जिताने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रीमंडल में सांसद श्री तोखन साहू को आवास एवं शहरी मामलों के केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश एवं इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की हमारी सरकार विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के किसानों को हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत दे रहे है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-मुंगेली रोड से ग्राम फरहदा मार्ग जिसकी कुल लंबाई साढ़े पांच किलोमीटर है, बजट में इसे स्वीकृत किया गया है, जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार पानी, बिजली, आवास सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, विधायक रायपुर श्री मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, पूर्व विधायक श्री विक्रम मोहले, श्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, श्रीमती अम्बालिका साहू, श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश, जिला एवं तहसील साहू समाज के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बन्धु मौजूद रहे।लोकार्पण और शिलान्यासमुख्यमंत्री श्री साय ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें ग्राम पा. खम्हरिया में 1.89 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 33/11 व्ही सब स्टेशन, ग्राम कंतेली में 1.87 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित 33/11 के. व्ही सब स्टेशन और आगर व्यपवर्तन योजना के तहत 19 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपए की लागत से निर्मित 15 माईनर नहर में सी.सी. लाईनिंग व स्ट्रक्चरों के जीर्णाेद्वार के कार्य शामिल हैं। इसी तरह 01.37 करोड़ रूपए की लागत से नवागढ़ चौक से खैरवार बायपास रोड में 06 किलोमीटर तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, 34.35 लाख रूपए की लागत से देवरी से खेढ़ा कालोनी में एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, शासकीय हाईस्कूल फुलवारी एफ., जोता, भटगांव तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल खुड़िया, बैगाकापा, सुकली, देवरहट, मनोहरपुर, नगर पालिका मुंगेली, पदमपुर, जरहागांव, सिलतरा, लौदा और बैतलपुर में प्रत्येक में 07 लाख 63 हजार रूपए की राशि से कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।


























.jpg)
.jpg)