- Home
- छत्तीसगढ़
-
-सौ से अधिक युवा सीख रहे जीवन को संवारने की बारीकियांरायपुर । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए एवं बच्चों को संस्कारवान बनाने एवं युवाओं की प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से गायत्री परिवार रायपुर द्वारा अलग अलग स्थानों में तीन से पांच दिवस का व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर (आवासीय) का आयोजन किया जा रहा है।गायत्री प्रज्ञा पीठ कुशालपुर में दिनांक 10 से 14 जून तक आयोजित पांच दिवसीय आवासीय षिविर का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे गायत्री परिवार छ.ग. की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा के मुख्य आतिथ्य में, श्री जी.एस. मंडावी-मुख्य अभियंता लो.नि.वि. (वि/यां) रायपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व पार्षद श्री रमश्ष ठाकुर, गायत्री परिवार के संरक्षक सदस्य श्री दिलीप पाणिग्रही, रायपुर जिला समन्वयक श्री लच्छुराम निषाद, प्रज्ञा पीठ कुशालपुर की व्यवस्थापक श्रीमती उर्मिला नेताम मौजूद थे।गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष राय ने बताया कि गायत्री परिवार का सर्वोपरि लक्ष्य - ’’मनुज देवता बने, बने यह धरती स्वर्ग समान’’ है। इस हेतु व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण आवश्यक है। जिस प्रकार एक शानदार व विशाल भवन का निर्माण मजबूंत नींव पर ही संभव है उसी प्रकार स्वर्गोपम सुसंस्कृत परिवार एवं सभ्य समाज की रचना केवल सुगढ़ सुसंस्कृत व्यक्तियों की नींव के आधार पर ही बन सकती है। जिसका व्यक्तित्व निर्माण हो जाता है वह जिस किसी भी क्षेत्र मे, जिस पद पर भी जाता है अपने शानदार व्यक्तित्व एवं कर्तव्य से, सुन्दर आचार व्यवहार से अपने समाज को सुवासित करता है। अतः व्यक्तित्व निर्माण मिषन का आधारभूत व मौलिक कार्य है। इसी आधार पर सुखी व सभ्य परिवार तथा समाज संभव होगा। इसलिये गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा जी आचार्य ने नारा दिया है - ’’युग निर्माण कैसे होगा-व्यक्ति के निर्माण से।शिविर में मुख्य रुप से प्रशिक्षक श्री कुलदीप कृष्ण भारती, श्री भागीदथी सोनकर, मीना धु्रव, सीताराम विश्वकर्मा, सागर मालाकर, विवेक सुरंगे द्वारा शिविरार्थियों को सफलता के सूत्र, जीवन का लक्ष्य, कैरियर निर्माण, बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, स्वाध्याय, तनाव प्रबंधन, कर्मफल का सिद्धांत, व्यस्न मुक्त जीवन, ब्रम्हचर्य का पालन, संस्कारों का विज्ञान, युग निर्माण योजना एवं परिचय, यज्ञ का ज्ञान व विज्ञान इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह 06 बजे योग आसन, प्राणायन व ध्यान व यज्ञ का क्रम करवाया जायेगा साथ ही पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु पौधारोपण/वृक्षारोपण भी करवाया जायेगा।शिविर को संपन्न करवाने हेतु सर्व श्री कमल सिंह पैकरा, टी.आर. साहू, रघुराज सिंह राय, ललेष प्रधार, पूर्णिमा साहू, उदय बिसेन, माधुरी साहू, मृत्यंजय प्रजापति, हीरालाल निषाद, पूर्णिमा कश्यप, घनश्याम केसरवानी, एवं क्षेत्रवासियों की विशेष योगदान है। -
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 03 पद एवं सहायिका के लिए 01 पद की भर्ती की जाएगी
दुर्ग / महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्वीकृत/रिक्त 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 सहायिका के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 10 से 24 जून 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र गौरैया पारा दुर्ग सिकोला भांठा वार्ड 14, तितुरडीह केन्द्र क्रमांक 02 वार्ड 19 एवं पचरीपारा केन्द्र क्रमांक 01 वार्ड 28 के लिए कार्यकर्ता पद तथा आंगनबाड़ी गायत्री मंदिर वार्ड 25 के लिए सहायिका के एक पद पद की भर्ती की जानी है।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद तथा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11 वीं बोर्ड उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर निर्धारित अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। - दुर्ग / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में आज ऋण उप समिति एवं बोर्ड की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं प्राधिकृत अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बोर्ड के सदस्य श्री अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग एवं श्री विकास साहू सहायक संचालक कृषि एवं श्री हृदेश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहें। ऋण उप समिति की बैठक में बैंक से सम्बद्ध सेवा सहकारी समितियों को केसीसी ऋण अंतर्गत 4462 करोड़ का साख सीमा स्वीकृत किया गया जिसके अंतर्गत समितियों से किसानों को कृषि कार्य, उद्यानिकी, पशुपालन, बोर पम्प, तारफेंसिग, ट्रेक्टर ऋण, स्वयं सहायता समूह ऋण की स्वीकृति दी गयी। इसके अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये गैर कृषि कार्य हेतु गोल्डन क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत किया गया। बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा खरीफ ऋण वितरण कार्य में प्रगति लाने निर्देशित किया गया। खरीफ वितरण वर्ष 2024-25 में अभी तक कुल 600 करोड़ का ऋण वितरण हो गया है।बोर्ड द्वारा बैंक के महत्वपूर्ण विषयों पर दी स्वीकृतिबोर्ड की बैठक में बैंक के कालातीत ऋणी सदस्यों का एकमुश्त समझौता योजना 2023 के तहत 79 हितग्राहियों को 92.37 लाख रु. ब्याज छूट की स्वीकृति दी गई। वर्ष 2024-25 हेतु प्रति हेक्टेयर ऋणमान की पुष्टि किया गया, बैंक के उप समितियों के कार्यवाही का अवलोकन व समीक्षा किया गया, कोर बैंकिंग सिस्टम से संबंधित कार्यों की आवश्यक स्वीकृति दी गई। बैंक के निवेश, अमानतों, ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा की गयी। नाबार्ड निरीक्षण एवं सांविधिक अंकेक्षण के अंतर्गत पाए गए आक्षेपो के पालन प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। नाबार्ड के दिशा निर्देशन में समितियों के कम्प्यूटराईजेशन कार्य की समीक्षा की गई जिसमें बैंक की 311 समितियों में से 167 समितियों को गो लाईव हो चकी है शेष का 30 जून तक करने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में बैंक अधिकारी सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, श्री राजेन्द्र रामटेके अतिरिक्त मुख्य लेखापाल, श्री डी.बी. ठाकुर अधीक्षक, श्री एस.पी. वाहने शाखा प्रबंधक, श्री ए.एस.खान शाखा प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
- -अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश-सरकारी कार्यालयों, स्कूल, काॅलेज व अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे-जनदर्शन व हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित आवेदनों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश-बारिश के पहले नालियों और पानी टंकियों को सफाई कराई जाए-राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाएरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय सभी अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के सुबह 10 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करें। समय पर बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। समय-सीमा की बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडीएम श्री कीर्तिमान राठौर, सभी अनुविभागीय अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्याें की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्याें में तेजी लाने के लिए बिजली विभाग, राजस्व विभाग, जनपत पंचायत समन्वय कर कार्याें का निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त हुए आवदेनों का निराकरण भी जल्द से जल्द किया जाए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश के पूर्व नालियों की साफ-सफाई की जाए और नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। साथ ही आंधी, तूफान की स्थिति में सभी एसडीएम, बिजली विभाग के अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करें और संबंधित विभाग के अधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराए। जिससे समस्या का निराकरण त्वरित हो।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों को देखते हुए अस्पतालों में दवाओं की उपब्धता सुनिश्चित की जाए और डाॅक्टरों को अलर्ट रखा जाए।कलेक्टर ने कहा कि जिले के अधिकांश विश्वविद्यालय, काॅलेज और स्कूल में बबूल के वृक्ष है, इसकी अनुमति लेकर उन वृक्षों की कटाई की जाए। साथ ही उन्हीं स्थानों पर बड़े पेड़ों का रोपण किया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का कार्य किया जाए। इसके साथ ही शासकीय कार्यालयों, स्कूलों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की सुविधा सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आचार संहिता के पहले हितग्राही मूलक रूके कार्याें का भी त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही राजस्व के लंबित प्रकरणों का भी निराकरण करने के निर्देश दिए है।
- रायपुर, /सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
- -18 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में मारी बाजी, इनमें से 04 जेईई एडवांस में चयनितदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 500 विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत गणित विषय के 18 विद्यार्थी जेईई मेंस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 04 विद्यार्थी क्रमशः भावना, पूर्वा, रोशनी एवं सुनिधि जेईई एडवांस में क्वालीफाईड हुए है, इनका चयन आईआईटी में संभावित है। उक्त परीक्षा परिणाम से विभाग एवं जिला प्रशासन गौरवान्वित हुआ है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त परीक्षा की तैयारी में कलेक्टर सुश्री चौधरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री हेमंत सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी एवं अध्यापन हेतु चयनित संस्था "गुरूकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट" का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का व संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को अध्यापन एवं कोचिंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न क्रियाकलाप, व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पूर्ण किए जाने का ही परिणाम है जो उक्त बहुत अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है।
- -मेघदूत एप्प से मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी और दामिनी एप्प बचाएगी आकाशीय बिजली के कहर सेरायपुर / किसानों और ग्रामीणों के दो सच्चे साथी अब हमेशा उनके साथ रहेंगे। एक उन्हें मौसम संबंधी जानकारी से लैस करेगा, तो दूसरा आकाशीय बिजली की कहर से बचाएगा। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का काम-काज शुरू हो जाता है। किसान भाई मौसम संबंधी सटीक जानकारी के लिए मेघदूत और आकाशीय बिजली से जनहानि और पशुहानि से बचाव के लिए दामिनी एप्प का सहारा ले सकते हैं।भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इन दोनों एप्प को लॉन्च किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्राइड मोबाईल पर डाउनलोड किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को राजस्व विभाग और अन्य विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से इन दोनों ही एप्प का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही गांवों में मुनादी करने के निर्देश दिए गए हैं।खेती-किसानी के सीजन में किसानों के लिए मौसम की सटीक जानकारी आवश्यक होती है, इससे खेती-किसानी का काम-काज व्यवस्थित और सुचारू ढंग से करने में मदद मिलती है। मेघदूत एप्प के माध्यम से किसान भाई मौसम पूर्वानुमान जैसे तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि की जानकारी मिलेगी, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।मानसून के दौरान ही आकाशीय बिजली की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, इसके कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचनाएं प्राप्त होती है। इन घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सचेत करने के लिए दामिनी एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के माध्यम से 20 से 31 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान मिल जाएगा। इससे पशुहानि और जनहानि को रोकने में मदद मिलेगी।ऐसे बनती है आकाशीय बिजलीजब ठंडी हवा संघनित होकर बादल बनती है तब इन बादलों के अंदर गर्म हवा की गति और नीचे ठंडी हवा के होने से बादलों में धनावेश (पॉजिटिव चार्ज) ऊपर की ओर एवं ऋणावेश (निगेटिव चार्ज) नीचे की ओर होता है। बादलों में इन विपरीत आवेशों की आपसी क्रिया से विद्युत आवेश उत्पन्न होता है। इस प्रकार आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है। फिर धरती पर पहुंचने पर आकाशीय बिजली बेहतर चालक को तलाशती हैं, जिससे वह गुजर सके। इसके लिए धातु और पेड़ उपयुक्त होते हैं। बिजली अक्सर इन्हीं माध्यमों से पृथ्वी में जाने का रास्ता चुनती है। इसलिए बरसात के दिनों में लोग बिजली के खंभों, पेड़ों और धातुओं से दूर रहना चाहिए तथा बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। जितना हो सके आकाशीय बिजली की स्थिति में मोबाइल का उपयोग नहीं किया जाए।
- रायपुर ।राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन 13 जून को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/ आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं। (सांकेतिक फोटो)
- -बारिश से पूर्व पूर्ण करें मरम्मत कार्य, 30 मिनट के भीतर निर्बाध बिजली व्यवस्था की जाएं दुरूस्थः कलेक्टर सुश्री चौधरी-विजिलेंस के माध्यम से मॉनिटरिंग कर रोकी जाएगी बिजली की चोरी, लगाए जाएंगे डिजीटल मीटर-बिजली संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1912 पर कर सकते है संपर्क, तुरंत होगी कार्यवाहीदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिकल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में विद्युत आपुर्ति व्यवस्था, सुरक्षा के प्रबंध एवं ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेन्स का कार्य किया जा चुका है। डैमेज पाटर््स बदलने का कार्य किया जा रहा और वर्तमान मे केबल बदलने का कार्य अभी शेष है। कलेक्टर ने शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने बारिश से पूर्व बिजली संबंधित सभी मरम्मत कार्यों का शीघ्र पूर्ण करने विद्युत विभाग के अधिकारी को निदेर्शित किया। साथ ही उन्होने ग्रामीण क्षे़त्र मे सुधारने लायक ट्रांसफार्मर को सुधारे जाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हे बिजली के चलते कृषि कार्य में असुविधा ना हो। इसके साथ आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी किया जाना सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने जल जीवन मिशन में बिजली कनेक्शन हेतु लंबित कनेक्शन तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली लाइनों के 10 फ़ीट या उससे कम के दायरे में आने वाले पेड़ों की शाखाओं को चिन्हांकित कर उन्हे बारिश के पहले काटा जाएं। कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण दोनों इलाकों में बारिश के पहले बिजली व्यवस्था दुरूस्थ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नं. 1912 से प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान पर बल देने कहा। साथ ही अघोषित बिजली कटौती की शिकायत मिलते ही 30 मिनट के भीतर निर्बाध बिजली व्यवस्था दुरूस्थ किए जाने के निर्देश दिए। सभी स्थानों पर नियमित वोल्टेज एवं टांसफार्मरों की जांच कर खराब टांसफार्मरों को बदलने कहा। जिले के नागरिकों के लिए बिजली के शिकायत दर्ज कराने के लिए टॉल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है।बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि भिलाई, रिसाली एवं नेहरूनगर क्षेत्र में मैन पॉवर की कमी होने के कारण कार्य में विलंब होता है। जिस पर कलेक्टर ने ठेकेदार के माध्यम से लाईन मेन की उपलब्धता सुनिश्चित कर इन क्षेत्रों में नियमित जांच एवं मेन्टेनेंस कार्य करवाने को कहा। उन्होंने हुकिंग कनेक्शन के द्वारा बिजली चोरी होने के मामले की भी समीक्षा की। इससे बचने के लिए उन्होंने विजिलेंस के माध्यम से फर्जी कनेक्शन का निरीक्षण कर उन्हे बंद करने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। डिजिटल मीटर लगवाना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक मे जिले के सभी विकासखण्ड के विद्युत विभाग के अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- -ग्राम गोंडपेंडरी के किसानों ने सिंचाई हेतु पाईप लाईन बिछाने दिया आवेदन-आदर्श आचरण संहिता शिथिल होने के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम में लगी लोगों की भीड़-जनदर्शन में प्राप्त हुए 130 आवेदनदुर्ग / लोकसभा चुनाव 2024 पूर्ण होने एवं आदर्श आचरण संहिता शिथिल होने के पश्चात प्रति सोमवार आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों से समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा।चरोदा भिलाई निवासी अंकिता मौर्या, नेशनल लेवल की तीरंदाज खिलाड़ी ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारने हेतु खेल सामग्री के लिए आर्थिक मदद की मांग की। आवेदन लेकर पहंुची कुमारी मौर्या ने कलेक्टर को बताया कि वह सब जूनियर और सीनियर नेशनल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। खेलो इंडिया ईस्ट जोन में पदक लेने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह खेल उपकरण खरीदने में असमर्थ है। नेशनल मैच में भाग लेने के लिए प्रैक्टिस हेतु खेल उपकरणों की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर ने खेल विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।कोहका भिलाई के मोहल्लेवासियों ने निगम द्वारा निर्मित सीमेंटीकरण रोड पर अवैध कब्जा कर अन्य व्यक्ति द्वारा दिवाल खड़ा करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि रोड को बंद करने की मंशा से बांस बल्ली लगा दिया गया है, जिससे रोड़ से गुजरने वाले आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जामुल वार्डवासियों ने बरसात के पूर्व गढ्ढ़ों पर मुरूम डलवाने के लिए आवेदन सौपा। वार्ड क्रमांक 5 आवासीय क्षेत्र एवं जामुल शीतला पब्लिक स्कूल एवं इंडियन पब्लिक स्कूल के आसपास बड़े-बड़े गढ्ढे होने के कारण बरसात में पानी भरने के कारण स्कूल बच्चों व वार्डवासियों को आवागमन में असुविधा होती है। साथ ही स्कूल के पास सार्वजनिक नाली बना हुआ है, जिसमें आने-जाने के लिए नाली के ऊपर स्लेब बनाया गया है, जो कि अत्यंत जर्जर हो गया है। जर्जर होने के कारण आम जनता को आने जाने में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने नगर पालिका जामुल को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम गोंडपेंडरी के किसानों ने सिंचाई सुविधा हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए आवेदन सौंपा। किसानों ने बताया कि ग्राम गोंडपेंडरी एवं मानिकचौरी के लगभग 100 किसानों को गोंडपेंडरी नहर से सिंचाई हेतु पानी मिलता है। भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण हो जाने पर लगभग 300 एकड़ खेतों में नहर का पानी नही मिल पाएगा, जिससे जमीन बंजर हो जाएगा और किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। किसानों ने सड़क निर्माण होने के पूर्व सिंचाई हेतु आरसीसी पाईप लगवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम पाटन को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आर्थिक सहायता, रोजगार उपलब्ध कराने, राशन कार्ड बनाने, अवैध कब्जा, मुआवजा राशि, पेयजल सहित आज जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त हुए।
-
सफलता की कहानी
-बच्चों के पढ़ाई के खर्च में होती है मददः हितग्राही शारदा नगारचीदुर्ग / सरकार की महत्त्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जिले के कई हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। जिनमें से एक ग्राम रानीतराई पाटन की निवासी श्रीमती शारदा नगारची महतारी वंदन योजना से बहुत खुश है। श्रीमती नगारची अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती हैं, उन्हें योजना से हर माह 1 हजार रूपए की राशि मिलती है जिसे वह सुकन्या योजना अंतर्गत अपनी बेटी के नाम से जमा करती है और बाकी बच्चों की पढ़ाई में खर्च करती है। प्राप्त राशि से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और परिवार की देखभाल अब और अच्छे से कर पा रही है। वे कहती है छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर मध्यम एवं निम्न वर्ग की महिलाओं को मजबूती प्रदान किया और महिलाओं का इतना सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। - रायपुर,। प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने गौरेला विकासखण्ड के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की समाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सामुदायिक अधोसंरचनाओ में सुधार और सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है।पीएम जनमन योजना के तहत शत-प्रतिशत बैगा परिवारों के आधार कार्ड, राशनकार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर नल जल, वन अधिकार पत्र, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के छूटे हुए हितग्राहियों को संबंधित विभागों द्वारा शिविरों में लाभान्वित किया जाना है।पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित शिविरों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को ग्राम पंचायत चुकतीपानी में, 12 जून को ग्राम पंचायत केंवची के बैगापारा में, 13 जून को ग्राम पंचायत आमाडोब में, 14 जून को ग्राम पंचायत देवरगांव के डोंगरीटोला में, 19 जून को ग्राम पंचायत धनौली में, 20 जून को ग्राम पंचायत पंडरीपानी के जोराडोंगरी में, 21 जून को ग्राम पंचायत पीपरखुटी में, 24 जून को ग्राम पंचायत ठाढ़पथरा के सिद्धबाबा में, 26 जून को ग्राम पंचायत पकरिया के चिकनियापारा में, 27 जून को ग्राम पंचायत साल्हेघोरी के उपरपारा में, 28 जून को ग्राम पंचायत डाहीबहरा के सरईपानी में, 1 जुलाई को ग्राम पंचायत अंधियारखोह के सेमरहा में और 3 जुलाई को ग्राम पंचायत गोरखपुर के तलवाटोला में शिविर आयोजित होगा।
- नई दिल्ली/ नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
-
*प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नही करने वाले खण्ड चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स निलंबित*
रायपुर/ सरगुजा जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करवाई गई।
जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। जांच के तहत सभी के समक्ष उक्त प्रकरण के बारे में बयान लिया गया, तथा जच्चा-बच्चा प्रसूता महिला एवं नवजात बच्चों को देखा गया। प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नही करने वाले खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन. राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम श्रीमती मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया। डयूटी में पदस्थ स्टॉफ नर्स बिना पूर्व सूचना के स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा कार्य में अनुपस्थित थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा किया गया। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं की भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
- -बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने ली एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथरायपुर/दिल्ली। आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय मंत्री परिषद के सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद श्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि - नवगठित एनडीए सरकार में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय है। हम सब मिलकर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे। देश-प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण, नवनिर्वाचित सांसद एवं विधायक गण मौजूद रहे।
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा और प्रभारी नगर निवेशक श्री पद्माकर श्रीवास के निर्देश पर जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम ने नगर निवेश उप अभियंता सुश्री मनीषा निराला की उपस्थिति में श्रमिकों की सहायता से जोन के तहत सिविल लाईन वार्ड में आबकारी ऑफिस के पास सड़क पर कब्जा जमाकर किये गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने की कार्यवाही करते हुए सड़क मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर वाहन चालकों और राहगिरों को सड़क यातायात सुगम बनाकर त्वरित राहत दिलवाई.
-
जगदलपुर. नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों के सिर पर 38 लाख रुपये का नकद इनाम है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छह जून को नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर संभाग के माओवादी कैडर और पीएलजीए कंपनी नंबर छह के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था। सुंदरराज ने बताया संयुक्त बल में नारायणपुर डीआरजी, दंतेवाडा डीआरजी, बस्तर डीआरजी, कोडांगाव डीआरजी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे भटबेड़ा-बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा के जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से छह नक्सलियों का शव, बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक तथा अन्य सामान बरामद किया। सुंदरराज ने बताया कि घटना स्थल में खून के धब्बे मिले हैं। मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान मसिया (32), रमेश कोर्राम (29), सन्नी उर्फ सुंदरी, सजन्ती पोयाम, जयलाल सलाम उर्फ सैता और जननी उर्फ जन्नी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली मसिया, रमेश, सन्नी और सजन्ती के सिर पर आठ—आठ लाख रूपए, जयलाल के सिर पर पांच लाख रूपए तथा जननी के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान सहायक उप निरीक्षक कचरू राम कोर्राम (45), आरक्षक मंगलू राम कुमेटी (47) और आरक्षक भारत सिंह धरल (23) घायल हुए हैं। उन्हें उचित उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सुंदरराज ने बताया कि बस्तर संभाग में वर्ष-2024 में अभी तक कुल-71 मुठभेड़ हुई तथा 123 माओवादियों के शव और 136 हथियार बरामद किए गए। इस वर्ष अब तक कुल-399 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.
-
कांकेर. शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपने शिविर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 162वीं बटालियन के आरक्षक मलय कर्माकर (36) का शव सुबह करीब 10.30 बजे रावघाट पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपनी बटालियन के शौचालय की छत से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि कर्माकर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले थे।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस संबंध में जांच के बाद ही जानकारी मिल सकेगी। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए बीएसएफ को तैनात किया गया है।
-
रायपुर। ग्राम टेकारी ( कुंडा ) के प्राथमिक , पूर्व , उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कई वर्षों से हेड सहित गुरूजनो व कार्यालयीन स्टाफ की कमी है । यह अलग बात है कि अपने नौनिहालों के भविष्य के प्रति चिंतित ग्रामीण आपसी आर्थिक जुगाड़ कर ग्रामीण व्यवस्था के तहत शिक्षकीय व्यवस्था करने के साथ - साथ पदस्थ शिक्षकों का मनुहार कर विषय शिक्षकों की कमी न होने देने में लगे रहते हैं और इसी का परिणाम है कि इस वर्ष दसवीं का परीक्षा फल 93.75 प्रतिशत व बारहवीं का परीक्षा फल 89.47 प्रतिशत रहा ।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नाम उसके निज सहायक मनोज शुक्ला को किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा के साथ गये एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मंडल ने ज्ञापन सौंप इस कमी की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुये आसन्न शिक्षा सत्र में आर्थिक संसाधन जुटा पाने में ग्रामीणों की असमर्थता के चलते नौनिहालों के हित में गुरुजनों व कार्यालयीन स्टाफ की कमी को दूर कराने का आग्रह किया है । ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि लगभग 10 वर्षों तक आर्थिक संसाधन जुटा ग्रामीणों ने जनभागीदारी से उच्च माध्यमिक शाला का संचालन किया व शासकीयकरण / उन्नयन श्री अग्रवाल के ही पूर्ववर्ती शिक्षा मंत्री काल में ही हुआ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बीते 2 शैक्षणिक सत्र से प्राचार्य का पद रिक्त होने सहित रसायन विज्ञान , भौतिकी व हिंदी के व्याख्याता पद रिक्त होने की जानकारी दी है । ज्ञापन में इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया गया है कि रायपुर के एक विद्यालय में पदस्थ भौतिकी के एक अतिशेष व्याख्याता का व आरंग क्षेत्र के ही एक विद्यालय में पदस्थ हिंदी के एक व्याख्याता का वेतन आहरण टेकारी स्कूल से हो रहा है जबकि दोनों पद यहां रिक्त है । इसके अतिरिक्त इस विद्यालय में सहायक शिक्षक विज्ञान , ग्रंथपाल व सहायक ग्रेड -3 का एक एक पद व नियमित भृत्य के 3 पद रिक्त होने की जानकारी दी गयी है । पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीते शैक्षणिक सत्र से प्रधानपाठक के पद रिक्त होने के साथ साथ अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पद रिक्त होने व प्राथमिक विद्यालय में भी बीते शैक्षणिक सत्र से प्रधानपाठक का पद रिक्त होने व शासन की नीति के अनुसार विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के मान से ही बीते शैक्षणिक सत्र में 5 शिक्षकों की जरूरत होने पर महज 3 ही शिक्षक पदस्थ रहने व इनमें से भी एक को संकुल प्रभारी बनाये जाने से उसके द्वारा अध्यापन कार्य कराने में असमर्थता की जानकारी दी गयी है । जनभागीदारी से विद्यालय की शुरुआत करने से लेकर शासकीयकरण / उन्नयन के बाद भी गुरूजनो की कमी को ग्रामीण व्यवस्था के तहत दूर करने के प्रयास में लाखों रुपये खर्च हो जाने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि हेड व गुरूजनो की कमी के बावजूद पदस्थ शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से एक बेहतर परीक्षा परिणाम दिया है और दसवीं में 64 विद्यार्थियों में से 21 ने प्रथम श्रेणी में व 29 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है । - जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा. जिले में बारिश के पहले कई जगहों पर रेत के पहले अवैध भंडारण किया जा रहा है. शिवरीनारायण के अमरैया में भी महानदी से रेत निकालकर डंप किया गया था, ताकि बारिश के दिनों में अधिक दाम पर रेत बेची जा सके. शिवरीनारायण तहसीलदार कृष्णकुमार जायसवाल ने कार्रवाई की है और अवैध रूप से डंप 2 सौ ट्रैक्टर को जब्त किया है. तहसीलदार की इस कार्रवाई से हड़कम्प है. जिले में अन्य जगहों पर रेत का बड़े स्तर पर डंपिंग की जा रही है, जिस पर खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है. कुछ लोग जितनी रेत डंप करने की अनुमति ली है, उससे कई गुना डंप करके रखा जा रहा है, ताकि बारिश में अधिक मुनाफा कमा सके.
-
रायपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में छह वर्दीधारी माओवादी मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुंगेड़ी और गोबेल क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और आईटीबीपी के जवानां के साथ कल हुई मुठभेड़ में ये माओवादी मारे गए हैं। वहीं, डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घटनास्थल से मारे गए सभी माओवादियों के शव के अलावा हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में माओवादी घायल हुए हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है। file photo
- रायपुर, । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि इस रेलवे में कार्यरत सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है । यह प्रतिष्ठित निमंत्रण श्री बघेल की वंदे भारत ट्रेन टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में अनुकरणीय सेवा और समर्पण के लिए है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर और नागपुर के बीच अपनी निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है । अपनी गति क्षमताओं और एयरलाइन जैसी सुविधाओं, स्वचालित दरवाज़े, सेंसर-आधारित नल और पूरी तरह से वातानुकूलित अंदरूनी हिस्सों जैसी शीर्ष सुविधाओं के साथ, वंदे भारत ट्रेन आधुनिक रेलवे परिवहन के लिए बेंचमार्क स्थापित करती है । यह ट्रेन छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी बिलासपुर से प्रतिदिन प्रातः 6.45 बजे प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, एजुकेशन हब दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, माँ बमलेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ तथा राइस सिटी के नाम से मशहूर गोंदिया को जोड़ते हुए 12.15 बजे नागपुर पहुँचती है । इसी प्रकार वापसी में भी नागपुर से दोपहर 14.05 बजे प्रस्थान कर सायं 19.25 बजे बिलासपुर पहुंचती है ।वंदे भारत ट्रेन 'मेक इन इंडिया' को चिन्हांकित करती है, जो की नवाचार और स्वदेशी विनिर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है । जैसे-जैसे राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए वंदे भारत ट्रेन जैसी पहल कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने मंर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे आने वाले वर्षों में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी ।सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को इस प्रतिष्ठित समारोह में भाग लेने का निमंत्रण न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों को दर्शाता है, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों के समर्पण को भी दिखाता है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपूर मण्डल के अंतर्गत में गोंदिया लॉबी में कार्यरत श्री स्नेह सिंह बघेल मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त रेलकर्मी है । श्री बघेल दिनांक 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत एक्स्प्रेस शुभारंभ स्पेशल में भी चालक दल में शामिल हुए थे ।महाप्रबंधक सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को आधुनिक ट्रेन यात्रा का प्रतीक बन चुकी वंदे भारत सहित सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करने की उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है ।
- दुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 संपन्न होने के उपरांत कुल 1509 मतदान केन्द्रों में मतदान दल के कुल 6036 अधिकारियों/कर्मचारियों (पीठासीन अधिकारी 1200 रूपए के दर से एवं मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 रू. 900 के दर से) को मानदेय की कुल राशि 5885100 रूपए (अंठावन लाख पचासी हजार एक सौ मात्र) का भुगतान उनके बैंक खाते में 13 मई 2024 को किया गया। 1811 पुलिस सुरक्षाकर्मी को (900 की दर से) राशि 1629900 रूपए तथा 132 पुलिस सेक्टर अधिकारी को (7500 की दर से) राशि 990000 रुपए भुगतान किया गया। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक दुर्ग को कुल राशि 2619990 रुपए का चेक जारी किया गया। 134 सेक्टर अधिकारियों ( 7500 रूपए की दर से) राशि 100500 रूपए तथा बी.एल.ओ. (750 रूपए की दर से) का मानदेय राशि 1110000 रूपए तथा माईक्रो आब्जर्वर मतदान दिवस कार्य में लगे हुए (1200 रूपए की दर से) का मानदेय राशि 106800 रूपए का भुगतान 20 मई 2024 को किया गया। इसी प्रकार एम.सी.एम.सी. में कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को (रू. 1200/100 की दर से) राशि 20400 रूपए, व्यय अनुवीक्षण सेल (ए.ई.ओ., लेखा टीम, एफ.एस.टी., एस.एस.टी. वी.एस.टी., वी.वी.टी.) के अधिकारी/कर्मचारी को (रू. 7500/1200/100 की दर से) कुल राशि 509600 रूपए, होम वोटिंग के अधिकारी कर्मचारी को (1200/900 रूपए की दर से) कुल राशि 101400 रूपए तथा वाहन प्रभारी को (900 रूपए की दर से) कुल राशि 240300 रूपए, कॉल सेंटर के अधिकारी/कर्मचारी को ( 1000 रूपए की दर से) कुल राशि 13000 रूपए, वाहन चालकों को (900 रूपए की दर से) कुल राशि 51400 रूपए का भुगतान किया गया। मतगणना कार्य हेतु नियोजित 348 सुरक्षा कर्मियों को (400 रूपए की दर से) कुल राशि 139200 रूपए का भुगतान किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग द्वारा 73 वाहन मालिकों के खाते में हुई त्रुटि को सुधार कर प्रस्तुत किया गया, संबंधितों के खाते में राशि 1113088 रूपए भुगतान किया गया साथ ही 36 अन्य वाहन जिनके खाते पूर्व में प्राप्त नही हुए थे उनके बैंक खाते में राशि 240103 रूपए जमा किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार यदि किसी अधिकारी / कर्मचारी का मानदेय प्राप्त नही हुआ है, वे जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में आवेदन के साथ जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।
- -तालाब को विकसित करने से पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है: विधायक श्री मोतीलाल साहू-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तालाब को विकसित करने डिजाइन तैयार करने दिए निर्देश-जल संरक्षण और तालाब के चारों को प्लांटेशन का कार्य किया जाएरायपुर । विधायक श्री मोतीलाल साहू और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज सुबह बोरियाखुर्द स्थित बोरियाखुर्द टैंक (गजराज तालाब) का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री साहू ने कहा कि गजराज तालाब का सौंदर्यीकरण बेहतर तरीके से किया जाए। जिससे यह तालाब का क्षेत्र पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है। जिससे राजधानी और आसपास के लोग कुछ समय व्यतीत कर सकते है।कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि गजराज तालाब को विकसित करने काम जल्द से जल्द शुरु किया जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि तालाब को विकसित करने के पहले ड्राइंग-डिजाइन तैयार किया जाए। तालाब के चारों ओर प्लांटेशन का कार्य किया जाए और जल संरक्षण के लिए भी कार्य किया जाए। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि बांध के चारों ओर बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा व एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले गजराज बांध को विकसित किया जा रहा है।आक्सीजोन के रूम में विकसित करने के निर्देशतालाब के एक हिस्से में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाए गए है। जिसे आक्सीजोन बनाया गया है। यहां लोगों की आवाजाही सुनिश्चित हो, इसके लिए नेचर ट्रेल और ट्रैकिंग विकसित करने के निर्देश दिए है।
- भिलाई ll नगर निगम भिलाई क्षेत्र का सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक का मार्ग चौक सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है l इसी मार्ग के दोनों विभिन्न प्रकार का व्यवसाय करने वाले कपड़ा , जूता चप्पल , गुपचुप , फल ,पंसारी ,बेल्ट, गमला , बड़ी दुकान वाले सभी लोग सेड डालकर दुकान लगा करके रोड के ट्रैफिक को जाम कर देते हैं . बार-बार मना करने ,बार-बार नोटिस देने चलानी कार्रवाई करने के बाद भी नहीं मानते हैं l इसे विशेष करके रविवार के दिन आवा गमन में बहुत परेशानी होती है l उसी को देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी स्वयं दल के साथ वहां कार्रवाई के लिए पहुंच गए , एक किनारे से सभी को खाली करवा रहे थे जो सड़क पहले व्यस्त लगती थी आज वही चौड़ी दिख रही है प्रमुख रूप से अंडर ब्रिज के सामने, शिव प्रसाद होटल के सामने , गुरुद्वारा, होते हुए , मस्जिद के पास वाले चौक में, गदा चौक पर शराब दुकान के सामने आहता बना करके रोड जाम करने वालों पर कार्रवाई की गई साथ ही चालान भी काटा गया lअपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया नगर निगम भिलाई ने नोटिस दिया चालानी कार्रवाई की फिर भी लोग नहीं माने हमें आवागमन को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलाना पड़ा, इसके बाद भी नहीं मानेंगे तो विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इनको इनके अनुज्ञप्ति लाइसेंस , गुमास्ता लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा l कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर रवि sinha , ईशा लहरे zon के राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू , मलखान सिंह सोरी ,धीरज साहू, जेपी तिवारी ,शशांक शेखर ,अनिल मिश्रा, इत्यादि लोग उपस्थित होकर कार्रवाई कर रहे थे l इसी दौरान लक्ष्मी नगर निवासी सावित्रीबाई साहू ने बताया रविवार का दिन था ,मैं अपनी बहू को डिलीवरी के लिए एंबुलेंस में ले जा रही थी वह दर्द से छटपटा रही थी मस्जिद वाले चौक के पास जाम में एम्बुलेंस फस गई मेरी तो बीपी बढ़ गई अब क्या होगा बड़ी मुश्किल से हम लोग अस्पताल पहुंच पाए l करवाई बहुत अच्छी ढंग से हो रही है सब कुछ साफ करवा दीजिए , इसमें पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय निवासी भी सहयोगी थे आने-जाने वाले लोग भी रुक करके इसकी सराहना कर रहे थे lकल की कार्रवाई सूर्या मॉल के पास होगा l





.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)










.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)