- Home
- छत्तीसगढ़
-
मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बालोद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 11 कांकेर के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पे्रक्षक डाॅ. एमटी रेजू ने आज बालोद जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लोकसभा आम निर्वाचन से जुड़े तैयारियों का जायजा लिया। सामान्य प्रेक्षक डाॅं. रेजू ने डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुधली के मतदान केन्द्र क्रमांक 103 एवं 104 का निरीक्षण कर तैयारियांे का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ से पिछले विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्र में पड़े कुल मतदान के प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार श्री हेमंत पैकरा से मतदान केन्द्र में मतदान दिवस में पेयजल एवं छांव इत्यादि की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शुद्ध पेयजल, छांव इत्यादि के अलावा सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह सामान्य पे्रक्षक डाॅ. रेजू ने कन्या शाला बालोद के अलावा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान की तिथि निकट होने के फलस्वरूप सभी मतदान केन्द्रों में शीघ्र जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। -
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शरण ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छह माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, अतिरिक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी के साथ जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची श्री ज्ञानु भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
-
अपोलो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर
शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार जारी हैं स्वीप गतिविधियां
बिलासपुर/आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान ध्येय वाक्य को पूरा करने जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इसी कड़ी में आज जिले के 150 से ज्यादा निजी अस्पतालों में एक ही समय पर सवेरे 11 बजे 10 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, मरीज और उनके परिजनों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण अपोलो अस्पताल में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होेंने इस अवसर पर अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों सहित वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों को भी लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में एक साथ इस प्रकार के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौजूद सभी लोगों से मतदान की अपील करते हुए आस-पास के लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा लिखी जा रहीं प्रिस्क्रिप्शन पर्ची और मेडिकल बिल में 7 मई को मतदान के लिए दिए जा रहे संदेश की भी सराहना की। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आरपी चौहान ने सभी से 7 मई को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। अस्पतालों में सेल्फी पॉइंट बनाकर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पाण्डेय, डीपीएम प्यूली मजूमदार, अपोलो अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। -
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता संकल्प के लिए क्यूआर कोड का शुभारंभ किया। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्वीप अभियान को गति प्रदान करने के लिए इस क्यूआर कोड का निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक इसका उपयोग कर मतदान में भागीदारी का आह्वान किया है। मतदाताओं द्वारा संकल्प लेने के उपरांत इसमें एक प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त होगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के एमडी व नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना भी उपस्थित थे । क्यूआर कोड को जिला कार्यालय के सामने दीवार पर भी आम जनता के लिए प्रदर्शित किया गया है।
-
कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील
बिलासपुर/मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैै। इसी क्रम में मानवता की सेवा हेतु रक्तदान करने के साथ ही शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान एवं मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने रक्तदान-महादान मतदान-महादान कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन के सभाकक्ष में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। -
रायपुर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत् लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम, 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र में मतदान की तिथि को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र बस्तर में 19 अप्रैल, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल और सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को मतदान होना है।
इसी प्रकार पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार-व्यवसाय में नियोजित है, ऐसे नियोजित और कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड एवं तेलंगाना राज्य के लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु निर्धारित मतदान तिथि आंध्रप्रदेश में 13 मई, उड़ीसा में 13, 20, 25 मई और एक जून को, महाराष्ट्र में 19, 26 अप्रैल तथा 07, 13 और 20 मई को, मध्यप्रदेश में 19 और 26 अप्रैल तथा 7 एवं 13 मई को, उत्तरप्रदेश में 19 एवं 26 अप्रैल तथा 7, 13, 20, 25 मई और एक जून को, झारखण्ड में 13, 20 और 25 मई तथा एक जून को, तेलंगाना में 13 मई को मतदान होना है।
साथ ही राज्य शासन द्वारा ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है, वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन को 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया गया है तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। -
-जानकारी होने पर चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, परियोजना कार्यालय/पुलिस विभाग 112/100 या महिला हेल्पलाईन 181 से कर सकते है संपर्क
दुर्ग/ रामनवमी, अक्षय तृतीय के अवसर पर शहरी व ग्रामीण स्तर पर अधिकतर देखा जाता है कि अशिक्षा एवं भ्रांतियों के चलते बाल विवाह संपन्न कराया जाता है। उक्त बाल विवाह को जिले में पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति, चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम गठित की गयी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। 21 वर्ष से कम आयु का पुरूष यदि 18 वर्ष से कम आयु की किसी बालिका से विवाह करता है तो उसे 02 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसकी सहायता करता है, उन्हें दण्डित किया जा सकता है तथा कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा अथवा जानबूझकर उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मिलित होता है तो उसे भी दण्डित किया जा सकता है। किसी महिला को कारावास का दण्ड नहीं दिया जा सकता है।
बाल विवाह करना सामाजिक बुराई एवं कानूनन अपराध है एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों से आम जनता को जागरूक किये जाने तथा किसी भी व्यक्ति को बाल विवाह की जानकारी होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग (फोन नं.- 0788-2213363, 2323704) चाईल्ड हेल्प लाईन (1098), परियोजना कार्यालय, पुलिस विभाग (112, 100) महिला हेल्पलाईन (181) वार्ड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति में संपर्क कर सकतें है। -
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू कार्य संपादन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सामग्री वितरण/वापसी एवं मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम तथा आवश्यकतानुसार निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों के संपादन हेतु श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी के संपूर्ण परिसर का अधिग्रहण निर्वाचन कार्य समाप्ति अवधि तक के लिए किया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी के आदेशानुसार उक्त महाविद्यालय परिसर को निर्वाचन कार्य के लिए संबंधित कार्य विभाग को सुव्यवस्थित आरक्षित रखने एवं भारसाधक अधिकारी का नाम तथा कार्यालय परिसर की चाबी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं पदनाम सहित जानकारी आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। निर्वाचन कार्य हेतु किसी भी समय इसकी आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सकता है। -
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अनावेदक दिलीप उड़िया आ. स्व. गंधर्व उड़िया उम्र-41 वर्ष साकिन-रूप नगर उड़िया पारा, कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला-दुर्ग के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 (क) (ख) के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की है। ज्ञात हो कि अनावेदक दिलीप उड़िया थाना कुम्हारी क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रकरण पंजीबद्ध की गयी है। अनावेदक वर्ष 2011 से निरंतर अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की संगति में रहकर विभिन्न प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहते हुये अपनी अपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ाता चला गया। अनावेदक 06 मार्च 2013, 04 दिसंबर 2011, 04 नवंबर 2013, 14 मार्च 2014, 02 नवंबर 2014, 08 अप्रैल 2015, 12 अक्टूबर 2015, 23 सितंबर 2015, 12 अक्टूबर 2015, 18 सितंबर 2017, 02 अगस्त 2018 एवं 27 अगस्त 2018 को विभिन्न अपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया। अनावेदक की अपराधिक प्रवृत्ति पर उत्तरोत्तर वृद्धि परिलक्षित हो रही है। अनावेदक के यहां पर रहने से लोक व्यवस्था एवं क्षेत्र के लोगों में अमन चैन का खतरा उत्पन्न हो गया है। अनावेदक के वर्तमान अपराधिक गतिविधियों के संबंध में थाना प्रभारी, थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से जानकारी प्राप्त की गई। अनावेदक दिलीप उड़िया पर सामान्य विधि के अंतर्गत कार्यवाही का प्रभाव बेअसर रहा है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के द्वारा भी इसके अपराधिक कृत्यों गर अंकुश नहीं लगाया जा सका है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग सुश्री चौधरी ने उक्त्त अधिनियम के अतंर्गत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए अनावेदक दिलीप उड़िया को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, रायपुर एवं बेमेतरा जिलों की सीमाओं से इस आदेश की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अपने आपको हटा लेने अथवा बाहर चले जाने का निर्देश दिया है। अनावेदक दिलीप उड़िया इस तिथि से 01 वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में बिना अनुमति के प्रवेश नही कर सकता है। -
दुर्ग/रामनवमी के अवसर पर जिले में शोभायात्रा, जुलुस, रैली एवं अन्य कार्यक्रम के लिए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे तथा अपने कर्तव्य क्षेत्र में उपस्थित रह कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित कार्यवाही करेंगे।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री मुकेश रावटे का ड्यूटी स्थल अनुविभाग दुर्ग ग्रामीण/शहर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार श्री पवन ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई श्री गुरूदत्त पंचभाये, नायब तहसीलदार श्री ढालसिंह बिसेन, नायब तहसीलदार सुश्री ज्योत्सना कलिहारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन श्री दीपक निकंुज का ड्यूटी स्थल अनुविभाग पाटन अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र में रहेगी।
तहसीलदार श्रीमती मीना साहू, नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा श्री सोनल डेविड अनुभाग धमधा अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र स्थल में ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार श्री पंचराम सलामे, तहसीलदार श्री तारा सिंह खरे, नायब तहसीलदार श्रीमती कविता पटेल, नायब तहसीलदार श्री धर्मेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्री अविनाश चौहान अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे।
इसी प्रकार अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 श्री महेश राजपूत अनुविभाग भिलाई-3 अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार सुश्री ख्याति नेताम , तहसीलदार श्री राधेश्याम वर्मा, नायब तहसीलदार श्री रवि विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार श्री कंुदन शर्मा की ड्यूटी अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। -
दुर्ग /जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत स्केटर्स ऑन व्हील फॉर वोट का आयोजन 18 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर -5 चौक भिलाई में की गई है।
-
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में 16 अप्रैल 2024 को आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी धर बेहरा ने बीटेक तथा एमटेक, पीएचडी के शोधार्थी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक को संबोधित किया। प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी धर बेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र-छात्राओं के जीवन में उनका अध्ययन काल सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है । इस काल में उनके द्वारा की गई मेहनत ही उनके भविष्य का निर्धारण करती है। इस काल में छात्र-छात्राओं कोअपना ध्यान केवल एवं केवल ज्ञान अर्जन एवं नवीन कौशल के विकास हेतु लगाना चाहिए तथा अपना कुछ नवीन शोध एवं सोच का विकास करने में ध्यान लगाना चाहिए। प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी धर बेहरा ने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि उत्कृष्ट अध्ययन के लिए उन्हें एक नियमित दिनचर्या का पालन करना चाहिए। जैसा प्राचीन काल में गुरुकुल में छात्र-छात्राओं के द्वारा किया जाता था । इससे छात्र अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बना सकेंगे । जिससे उन्हें छात्र की जीवन में सफलता प्राप्त होगी। आईआईटी मंडी के निदेशक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें एकेडमिक उत्कृष्टता एवं कौशल के लिए प्रयत्न करना चाहिए ,ना कि धन एवं उत्तम अंक के लिए भागना चाहिए। क्योंकि अकादमिक उत्कृष्ट के पीछे ही उत्तम धन और अंक आता है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर बेहरा ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय व आईआईटी मंडी के मध्य एमओयू किया गया है। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक आईआईटी मंडी में स्थित विश्व स्तरीय लाभ एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आईआईटी मंडी छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों को 6 माह इंटर्नशिप प्रदान करेगा जिससे छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध एवं तकनीक का ज्ञान प्राप्त होगा। डॉक्टर लक्ष्मी धर बेहरा ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय केएचडी शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आईआईटी मंडी के शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से पीएचडी शोध करने के लिए भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर एम के वर्मा समकुलपति डॉक्टर संजय अग्रवाल यूटीडी के निदेशक डॉक्टर पी के घोष एवं सीएसवीटीयू फोरटे के निदेशक डॉक्टर आर एन पटेल तथा एमटेक, पीएचडी के शोधार्थी उपस्थित थे। -
-युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति ,शत प्रतिशत करें मतदान-डॉ पाणिग्राही
-युवा शक्ति ने लगाए नारे मिला है हल्दी चावल नेवता रखेंगे इसका मान,हम सब करेंगे शत प्रतिशत मतदान:
दुर्ग/ लोकसभा चुनाव जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है ,वैसे वैसे मतदाताओं को जागरूक करने कार्यक्रम भी अब तेज गति से हो रहे हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत मतदान हेतु मैदानी स्तर पर कार्यक्रम अनवरत चल रहे हैं।इस बीच एक नवाचारी अभियान डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही द्वारा शुरू किया गया है।हल्दी पीला चावल युक्त मतदान नेवता देने जगह जगह पहुंच रहे हैं।सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,संभागायुक्त एसएन राठौड़,आईजी रामगोपाल गर्ग,जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया,आंगनबाड़ी,कार्यकर्ता महिलाओं ,वरिष्ठ जनों स्व सहायता समूह की महिलाओं तक पहुंच रहे हैं । युवाओं के बीच इस नेवता को लेकर पहुंचने के लिए कॉलेज का रुख किया है।इस कड़ी मे खालसा कॉलेज दुर्ग में प्राचार्य श्रीमती सुनीता बोकड़े के मार्गदर्शन एवम स्टाफ की सहभागिता के साथ बी एड द्वितीय एवम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता का अभिनव कार्यक्रम हल्दी पीला चावल युक्त मतदान नेवता वितरण किया गया। इसके पश्चात डॉक्टर पाणिग्राही ने इस नवीन अवधारणा के बारे में बताते हुए अनेक दृष्टांत के साथ मतदान की विस्तृत जानकारी दी । युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है ,मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान की अपील किया।प्राचार्य श्रीमती सुनीता बोकड़े ने इसके पहले खालसा कॉलेज में चलाए गए मतदान जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा हमारे छात्र छात्राएं शत प्रतिशत मतदान करेंगे।छात्र छत्राएं शादी ब्याह की तर्ज पर आत्मीयता के साथ मिले हल्दी पिला चावल नेवता पाकर अत्यंत ही खुश नजर आ रही थी।छात्र छात्राओं ने लगाए नारे
मिला है हल्दी चावल नेवता रखेंगे इसका मान।हम सब करेंगे शत प्रतिशत मतदान ।।अंत में शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ लिए।इस कार्यक्रम में 100 छात्र छात्राओं सहित सहायक प्राध्यापक श्रीमती आभा शर्मा ,श्रीमती मनीषा वर्मा , डॉ देहुती बंछोर,श्रीमती ललिता परमार ,श्रीमती दिव्या सिंह ,तथा श्रीमती ऋषिका सोनी ,योगेश देवांगन,अफसाना खान की श्रेष्ठ सहभागिता रही । -
रायपुर। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन द्वारा आम मतदाताओं को 7 मई को मतदान का संदेश देने संचालित अभियान के तहत नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जोन -4 की टीम ने कैनोइंग क्लब के साथ बूढ़ातालाब विवेकानंद सरोवर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । तैराकों ने अपने साथ बोट में मतदान संदेश के प्ले कार्ड्स के साथ अपने करतब भी दिखाए। इस दौरान जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा , सहायक अभियंता पद्माकर श्रीवास ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों को मतदान शपथ दिलाई। अद्भुत प्रदर्शन को देखने इस दौरान कई नागरिक उपस्थित थे ।
-
बालको जोन में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली,
अपर आयुक्त ने मतदाताओं को दिलाई मतदाता शपथ
कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग सहित छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नाटक, रैली, नारा लेखन निबंध, भाषण, पोस्टर तथा अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको जोन अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को उनके मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की दिशा में जागरूक किया गया। निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने मतदाताओं को मतदाता शपथ ग्रहण कराते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को इस हेतु जागरूक करने का आग्रह किया।
बालको जोन में आयोजित मतदाता रैली, विभिन्न बस्तियों व रहवासी क्षेत्रों से होते हुए मिनीमाता स्कूल के समीप समाप्त हुई। अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने उपस्थित मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संकल्प दिलाया तथा मतदाता शपथ ग्रहण कराई। उपस्थित लोगों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर निगम के उपायुक्त श्री बी.पी.त्रिवेदी, जोन कमिश्नर श्री एन.के.नाथ, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।
दर्री जोन में मानव श्रृंखला का निर्माण कर आमजनों को किया गया जागरूक -
नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोगों व आम मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई। इस दौरान जोन के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा काफी संख्या में मतदाताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया। -
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, क्रेडा और समग्र शिक्षा के अधिकारी शामिल हुए
सारंगढ़-बिलाईगढ़/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में विद्युत, पेयजल, सौर ऊर्जा और समग्र शिक्षा के तहत बच्चों की पढ़ाई के प्रगति के संबंध में बैठक ली। बैठक में एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान, विद्युत के प्रभारी अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) के प्रभारी अधिकारी श्री कमल कंवर, क्रेडा और समग्र शिक्षा के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने पीएचई अंतर्गत किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में कहा कि इस कार्य में स्वतंत्र रूप से कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति/युवा को विभाग द्वारा ट्रेनिंग दिया जाए ताकि आकस्मिक रूप से किसी के नल आदि में कोई खराबी आए तो वे गांव, शहर में स्थानीय स्तर पर उनसे संपर्क कर जल आपूर्ति ठीक करा लें। जल जीवन मिशन, सौर ऊर्जा, विद्युत और समग्र शिक्षा के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य में भूमि संबंधी कार्य के लिए कलेक्टर श्री साहू ने एसडीएम सारंगढ़ श्री जैन को समन्वय कर कार्य करने कहा।
कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने क्रेडा विभाग को जिले में उपयुक्त स्थानों में सौर ऊर्जा उत्पादन करने के लिए कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने के लिए कहा। इसी प्रकार कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग अंतर्गत जिले के स्थापित और निर्माणाधीन ट्रांसफार्मर, केव्ही लाइनों के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार समग्र शिक्षा के अधिकारियों ने बताया कि समग्र शिक्षा अंतर्गत बालवाड़ी के 5-6 के बच्चों को शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के शिक्षक को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक पढ़ाने हेतु अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है, जिसका मानदेय उनको प्रतिमाह 500 रूपए दिया जाता है। कलेक्टर श्री साहू ने समग्र शिक्षा के रायगढ़ और बलौदाबाजार से बैठक में आए प्रभारी अधिकारियों को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों, गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विद्युत अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक ने मोर बिजली एप्प के बारे में बताया कि बिजली बिल के भुगतान से लेकर बिजली से संबंधित सभी कार्य इस एप्प में किया जा सकता है और यह एप्प प्ले स्टोर में उपलब्ध है। -
वाट्सअप नंबर 7974942078, 8656919787, 7999984982 में करा सकते हैं पंजीयन
सारंगढ़-बिलाईगढ़/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में 15 अप्रैल से 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा हैं, जिसके लिये पंजीयन प्रारंभ हो चुका हैं। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम 08 वीं पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, रोजगार गारंटी जॉब कार्ड,बैंक पासबुक एवं 05 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो लेकर भारतीय स्टेट बैंक गामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टी.वी. टॉवर रोड़ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिये इस नम्बर पर वाट्सअप करके पंजीयन करा सकते हैं। वाट्सअप नंबर 7974942078,8656919787,7999984982 में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहना,खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं। पंजीयन के लिये गुगल फार्म https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeA5HWGEe-604pDyvUif2bL5PIP5y_K7r0SZb7HdgFKB-Dpdw/viewform?usp=sf_link से भी आवेदन कर सकतें हैं। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक इस महीने राज्य के दौरे में रहेंगे । राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री सालवे विवेक भाऊराव सरगुजा, रायगढ़ एवं जांजगीर चांपा, श्री राम प्रकाश सिंह कोण्डागांव एवं नारायणपुर, श्री बिमल कुमार टिक्कू बीजापुर एवं सुकमा जिलों का दौरा करेंगे।
-
- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों को दिये माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए अवगत कराया कि जिले में मतदान दिवस 07 मई 2024 को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक वर्ग के मतदाताओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके तहत मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन कर ऐसे मतदाताओं के द्वारा मांग किये जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् उनके आवास तक छोड़ने वाहन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था की बेहतर क्रियान्वयन हेतु माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को सेक्टर एवं बुथवार वरिष्ठ नागरिकों की चिन्हांकित सूची तैयार करने कहा है। उन्होंने आरटीओ को मांग के अनुरूप वाहन उपलब्ध कराने टाटा मैजिक वाहन एवं स्कूलों की छोटी वाहन की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नगरीय निकायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाता रथ की व्यवस्था की जाएगी। नगरीय निकायों में ई-रिक्शा का भी उपयोग वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केन्द्रों तक लाने ले जाने हेतु उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी एआरओ से संबंधित क्षेत्र से चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों की जानकारी ली और आगामी 20 अप्रैल तक योजना के अनुरूप तैयारी को अंतिम रूप देने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मांग किये जाने पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए वे निर्वाचन ’’हेल्पलाईन नंबर 1950 या जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0788-2210180 पर कॉल कर सकते हैं’’। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से नाम दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर ने सभी एआरओ, नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं जनपद सीईओ को मतदाता रथ पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में छाया, कुलर, पानी, व्हील चेयर एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा है। मतदान दिवस किसी को भी परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही बुथवार मतदान सहायक की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, दुर्ग नगर निगम के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम के आयुक्त सुश्री मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त श्री डी. राजपूत, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एवं सभी एसडीएम और नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। -
दुर्ग / जिला प्रशासन दुर्ग को एक और प्रशिक्षु आईएएस मिला है। डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को आज अपनी ज्वाइनिंग दी। गौरतलब है कि इन्होंने अपनी तेलंगाना के खम्मम जिले से बीडीएस की डिग्री ममता डेंटल कॉलेज से प्राप्त की है। मूलतः तेलंगाना राज्य के रहने वाले डॉ. एम. भार्गव वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने डॉ. एम. भार्गव का स्वागत कर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने श्री एम. भार्गव को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
-
रायपुर / रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 8 से आज ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के समक्ष चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विकास उपाध्याय, शक्ति सेना से श्रीमती सविता बंजारे और राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के श्री लखमू राम टंडन शामिल हैं।
-
व्यापारियों से अधिक से अधिक मतदान करने किया आग्रह
दुकानों में मिलेगा जागरूकता संदेश लिखा हुआ रसीद
रायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मतदाता जागरूकता अभियान ’’पहले मतदान फिर दुकान’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारियों से अधिक से अधिक मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर ने व्यापारियों को इस अभियान के लिए बधाई एवं शुभकामना दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार मतदान समय प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर संध्या 6 बजे तक चलेगी। डॉ. सिंह ने कहा कि हमें अपने लिए, जनहित कार्यों के क्रियान्वयन के लिए मतदान करना होगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठान में हर वर्ग के लोग अपनी आवश्यकता के वस्तु खरीदने प्रति दिन आते हैं, जिससे व्यापारी वर्ग आसानी से मतदान के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग, समाज का सबसे जिम्मेदार वर्ग होता है। यदि वह ठान ले तो हर कार्य को परिणाम तक पहुंचा सकता है। हम रायपुर में मतदान कर पूरे देश में यह संदेश देगें कि छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र कितना मजबूत है और यहां के लोकतंत्र की जड़ें कितनी गहरी हैं।
कलेक्टर ने कहा कि पहले के चुनाव में यह अनुभव रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वोटिंग का प्रतिशत हमेशा अच्छा रहा है पर शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है। जिला प्रशासन स्वीप टीम द्वारा विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बराबर आ जाए। उन स्वतंत्रा संग्राम के सेनानियों जिन्होंने अपनी जान की बाज़ी लगाकर हमे स्वतंत्र मतदान अधिकार दिलाये उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना है तो शतप्रतिशत मतदान अवश्य करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर ज़िला एसएसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व इसको चरितार्थ करते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को हर मतदाता गर्व से मनाएँ इसमें हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो जिसके लिये चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स द्वारा किया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हमे काफ़ी संघर्ष के बाद हर वर्ग को मतदान करने का अधिकार मिला हैं उन संघर्ष को व्यर्थ नही जाने देना है।
चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने कहा कि लोकतंत्र के सुनहरे पर्व में व्यापारी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा जिस प्रकार से हमने विधानसभा चुनाव के समय पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाये थे वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी हम मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलायेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए नवाचार करते हुए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के बिल पर लगने वाले मुहर में 7 मई मतदान के लिए जागरूक संदेश लिखवाया गया है जो ग्राहकों को दिया जाएगा जिससे उन्हें प्रेरणा मिले। श्री परवानी ने कहा कि हमारे सभी व्यापारी सबसे पहले मतदान करेंगे और अपने दुकान, व्यापारिक संस्थान के समस्त कर्मचारियों को मतदान करने के लिए आग्रह करेंगे उसके पश्चात व्यापार प्रारंभ करेंगे। जिला पंचायत के सीईओ ने संबोधित करते हुए स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे। -
स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप ने सुभाष स्टेडियम में मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ
प्रत्येक ओव्हर का निर्वाचन से संबंधित नामकरण, महिला खिलाड़ियों को बोलिंग की अनिवार्यता
रायपुर। रायपुर के सुभाष स्टेडियम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वीप कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेकेंड राउड में स्मार्ट सिटी और श्रम विभाग के मध्य खेला गया। जिसमें स्मार्ट सिटी ने शानदार जीत हासिल की। यह मैच कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य अतिथि और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप ने खिलाड़ियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
आज के मैच में स्मार्ट सिटी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन जोड़े। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रम विभाग की टीम 144 रन में सिमट गई । इस खेल में सर्वाधिक 105 रन बनाने वाले श्रवण कुमार मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन चुने गए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए बेस्ट बॉलर निधि को बनाया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी व कर्मचारी, सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 12 दिवसीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन में अंतर विभागीय टीम हिस्सा ले रही है। 10-10 ओव्हर के मैच में प्रत्येक टीम की तरफ से एक महिला खिलाड़ी को बाॅलिग का मौका दिया जाना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक ओव्हरों का निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामकरण किया गया है। स्वीप ओवर, अधिसूचना ओवर, ईवीएम ओवर, एफएसटी ओवर, वीवीपैट ओवर इत्यादि नाम दिए गए है। इस खेल का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़ाना और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। इसी दिशा में स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। -
महिला स्वीप कार रैली से मतदान का संदेश
आकर्षण साज सज्जा पर मिलेंगे पुरस्कार
रजिस्ट्रेशन पर लकी कार नंबर, लकी ऑनर को भी मिलेगा पुरस्कार*
रायपुर/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को कार रैली का आयोजन किया गया है। उपरोक्त महिला स्वीप कार रैली रायपुर शंकर नगर बी टी आई ग्राउंड से साइंस कॉलेज तक रखी गई है।ग़ौरतलब है कि महिला स्वीप कार रैली का आयोजन 21 अप्रैल को शाम 4 बजे किया गया है जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षण पुरस्कार निर्धारित किया गया है। इसके लिये प्रतिभागियों को अपने कार में आकर्षण साज सज्जा करना होगा साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन एवं संदेश चस्पा करने होंगे। पुरस्कार में क्रमशः प्रथम पुरस्कार 21,000/- रुपये द्वितीय पुरस्कार 11,000/- रुपये, तृतीय पुरस्कार 51,00/- रुपये रखा गया है। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के तहत दस लोगो को 21,00/- रुपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लकी ड्राइवर, लकी गाड़ी, लकी गाड़ी नंबर को भी पुरस्कृत किया जायेगा। अगर आप हैं जागरूक और चाहते हैं औरों को जागरूक करना, तो देर ना कीजिए महिला स्वीप कार रैली में भाग लेने के लिए दिये गये क्यू आर कोड को स्कैन कीजिए और अपना पंजीयन सुनिश्चित कीजिए।पहली बार पंजीयन के आधार पर लकी गाड़ी नंबर और लकी पंजीयन पुरस्कार भी रखे गए है। -
*होर्डिंग्स, फ्लैक्स एवं एलईडी के माध्यम से दिए जा रहे मतदाता जागरूकता संदेश*
बिलासपुर /लोकसभा निर्वाचन सहित सभी निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूर्ण करने जिले में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वीप के अंतर्गत सत्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर रेल्वे विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन, रेल्वे आवसीय परिक्षेत्र में लगातार मतदाता जागरूकता संबंधित होर्डिंग्स, फ्लैक्स लगाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त रेल्वे स्टेशन में रेल्वे एनाउन्समेंन्ट सिस्टम एवं स्टेशन में लगे एलईडी के माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए ऑडियो एवं वीडियो संदेश प्रसारित किये जा रहे है। लोगों को 7 मई को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने प्रेरित किया जा रहा है।


























.jpg)
.jpg)