- Home
- छत्तीसगढ़
- टीम प्रहरी अभियानजीई रोड़ में सड़कों किनारे से ठेले हटाए जब्त किए गए10 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमणरायपुर / राजधानी रायपुर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा टीम प्रहरी के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।टीम प्रहरी द्वारा जी.ई. रोड़ में राजकुमार कॉलेज से साईंस कॉलेज तक यातायात को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 ठेले हटाए गए और 5 ठेले जब्त किए गए। साथ ही लैंडस्कैपिंक पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया गया और अतिक्रमित कर रहे कॉलम के सामग्री को जब्त किया गया।इस अभियान में इस अभियान में श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग सुश्री रुचिका मिश्रा नगर निगम के जोन 7 और 5 के सेट्रल टीम, यातायात-पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
-
विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन
अबूझमाड़ मैराथन के टी-शर्ट का विमोचन
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में आज से शुरू हुए ऐतिहासिक माता मावली मेले में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने माता मावली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मावली माता का आशीर्वाद बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की शक्ति प्रदान करता है। यह मेला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाते हैं। उन्होंने कहा,यहां के आदिवासी जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अंचल के मड़ई-मेले आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं के संरक्षण के केंद्र हैं। माता मावली मेला भी नारायणपुर जिले का ऐतिहासिक और ख्याति प्राप्त आयोजन है, जहां हर वर्ष स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज के सगे-संबंधी आते हैं और इस सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय इस मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही, उन्होंने माता मावली के आशीर्वाद से जिले में चौतरफा विकास की कामना की।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन टी-शर्ट का विमोचन
मंत्री श्री कश्यप ने 02 मार्च को होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन में भाग लेने का आग्रह किया और इसे शारीरिक फिटनेस और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। मंत्री श्री कश्यप ने मेले में लगी विभिन्न सरकारी विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न दुकानों का अवलोकन किया। उन्होंने पूजा सामग्री भी खरीदी और स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, पार्षद कृति पोटाई, नेहा कश्यप, रमशीला नाग, संगीता जैन, हेमंत पात्र, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, समाजसेवी गौतम एस. गोलछा, जैकी कश्यप, संदीप झा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-
पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए होगा चुनाव
रायपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल तिल्दा-नेवरा और धरसींवा में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।
तिल्दा-नेवरा निर्वाचन विवरण:
जिला पंचायत सदस्य: 4 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
सरपंच: 102 पद
वार्ड पंच: 1395 पद
मतदान केंद्र: 324
धरसींवा निर्वाचन विवरण:
पंच: 1235 पद
सरपंच: 78 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
जिला पंचायत सदस्य -04
मतदान केंद्र: 353
मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई। -
बिलासपुर/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा अंगीकृत ग्राम हिर्री का भ्रमण कर मूंगफली की उन्नत किस्म लीपाक्षी के उन्नत तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम का निरीक्षण किया व कृषकों से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा 75 एकड़ क्षेत्रफल में मूंफली की उन्नत किस्म लीपाक्षी का बीजोपचार, संतुलित पोषण प्रबंधन, कतार बोनी, कीट व्याधि प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर कृषकों के खेतों में प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शन तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल तथा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऑयलसीड मॉडल विलेज योजनान्तर्गत किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण डा. हरीश एम.एन., वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी, जबलपुर, डा. जे.आर. पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक तथा डा. डी.पी. पटेल, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 18 फरवरी 2025 को किया गया व कृषकों से चर्चा की गई। सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में सिंचित दशा में किसान धान, गेहूं जैसी फसलें ले रहे हैं, वहीं कृषि विेज्ञान केन्द्र, बिलासपुर की पहल पर किसान मूंगफली की भी फसल ले रहे हैं, जिसमें धान-गेहूं की तुलना में कम पानी की आवश्यकता होती है यह जल्दी पक कर तैयार हो जाती है व आर्थिक लाभ भी धान गेहूं के बराबर या अधिक होता है। निरीक्षण के दौरान कृषि विेज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डा. अरूण त्रिपाठी तथा केन्द्र के वैज्ञानिकगण डा. शिल्पा कौशिक, श्रीमती हेमकांति बंजारे, श्री जयंत साहू ने प्रदर्शन कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निरीक्षण दल ने कृषकों से चर्चा कर अच्छी फसल की प्रशंसा की। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 क्षेत्र में शौचालयों का संधारण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह सभी क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। उनके साथ जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी, संधारणकर्ता एजेंसी और जोन के अभियंताओं का साथ रहना आवश्यक रहता है। वार्ड 30 प्रगति नगर, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर व स्टील नगर, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम, वार्ड 33 संतोषी पारा एवं वार्ड 37 सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी का निरीक्षण किये एवं शौचालय संधारण की प्रगति, गुणवत्ता का जांच किये। संधारणकर्ता एजेंसी को निर्देशित किये की शौचालय संधारण कार्य जल्द ही पूर्ण करें। जिससे क्षेत्र के नागरिको को शौचालय उपयोग करने की सुविधा शीध्र ही दिया जा सके।
इसी तारतम्य में मंगलवार को जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र के सी-मार्ट के समीप बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। वहां की साफ-सफाई, बिजली, पानी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एजेंसी को निर्देशित किये। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किये की शौचालय के आंगन में गमला रखने एवं खेल सामग्री का संधारण कराकर बच्चो के खलने व झुलने हेतु व्यस्था बनाये। इसी प्रकार वार्ड क्रं. 50 सामुदायिक सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किये एवं शौचालय के बागल में स्थित शास्त्री नगर में बाबा बालकनाथ सरोवर को देखे और साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किये। तालाब का पानी सूखने की स्थिति में है, जिसमें बोर की व्यवस्था हो सके तो उसे शीध्र कराने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त सतीश यादव, अमरनाथ दुबे, सहायक अभियंता प्रिया करसे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, पीआईयू अभिनव ठोकने आदि उपस्थित रहे। -
बालोद/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के कुल 189 मतदान केन्द्रों में गुरूवार 20 फरवरी को मतदान संपन्न किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतदान एवं मतगणना कार्य को सुचारू रूप से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत गुरूवार 20 फरवरी को बालोद विकासखण्ड के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 एवं 10 सहित कुल 02 क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन संपन्न किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्येक क्षेत्रों में 03-03 अभ्यर्थियों सहित दोनों क्षेत्रों में कुल 06 अभ्यर्थी एवं जनपद पंचायत के 16 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 44 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे है। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के कुल 60 ग्राम पंचायतों में से 01 ग्राम पंचायत हीरापुर में सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो चूकी है। इसलिए 20 फरवरी को सरपंच पद हेतु बालोद विकासखण्ड के केवल 59 पंचायतों में ही मतदान संपन्न किया जाएगा। बालोद विकासखण्ड के 59 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए कुल 243 अभ्यर्थी अपना किस्मत आजमा रहे है। इसी तरह सभी 60 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच के कुल 900 वार्डों में से 395 वार्डों के लिए निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित किए गए है। इस तरह से बालोद विकासखण्ड के शेष 505 वार्डों के लिए 20 जनवरी को मतदान संपन्न किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बालोद विकासखण्ड के 189 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियांे के अलावा जोनल अधिकारी, कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान आदि की तैनातगी सुनिश्चित की गई है।
-
निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु दी शुभकामनाएं
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज मतदान सामग्री वितरण केन्द्र स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल बालोद से मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी आज सुबह से ही सामग्री वितरण केन्द्र में पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे एवं एसडीएम श्री सुरेश साहू ने मतदान कर्मियों के बीच पहुँचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
बालोद/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने आदेश जारी कर जिले के नगरीय निकायों में आदर्श आचार संहिता प्रभाव शून्य घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न हो गई है। जिसके अंतर्गत जिले के नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा, डौण्डी, चिखलाकसा एवं अर्जुंदा में आदर्श आचार संहिता प्रभाव शून्य घोषित की गई है।
-
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड में गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु मतदान दलांे के सकुशल मतदान केन्द्रों में पहुँचने पर वहाँ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भंेटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
-
*-पाटन के 108 पंचायत अंतर्गत 294 मतदान केन्द्रों के लिए 19 फरवरी को होगा मतदान दल रवाना*
*-स्वामी आत्मानंद स्कूल (कन्या) पाटन परिसर से मतदान दलों को की जाएगी सामाग्री वितरण*
दुर्ग / त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के पाटन विकासखण्ड में द्वितीय चरण का मतदान गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में दुर्ग जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। गुरूवार 20 फरवरी को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को बुधवार 19 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र स्वामी आत्मानंद स्कूल (कन्या) पाटन परिसर से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। पाटन विकासखण्ड में गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 294 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान अधिकारियों के द्वारा मतगणना की जाएगी। द्वितीय चरण में पंच-सरपंच के अलावा 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव संपन्न होगा। -
-591 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी विभाग दुर्ग ने की बड़ी कार्यवाही*
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी श्री जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 17 फरवरी 2025 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग दुर्ग के द्वारा ग्राम नंदिनी खुन्दिनी, थाना नन्दिनी नगर में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 2 आरोपी राजकुमार सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी-जुनवानी थाना सुपेला जिला दुर्ग के आधिपत्य से एक सफ़ेद रंग सेवरलेट बिट कार वाहन क्र. सीजी 04 केव्ही 7060 के पिछली सीट पर रखा 29 नग पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव, कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू व्हिस्की राज्य गोवा निर्मित विदेशी मदिरा जप्त किया गया। इसीप्रकार रंजीत सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी - कैंप 1 आदर्श नगर थाना- छावनी के अधिपत्य के ग्रे रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एमए 9418 के सीट व डिग्गी में रखा 29 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा जप्त किया गया। कुल मदिरा 2784 नग पाव (58 पेटी), जिसकी कुल मात्रा 591.12 बल्क लीटर व बाज़ार मूल्य 361920 रूपये का शराब एवं उपरोक्त 2 वाहन (बाज़ार मूल्य क्रमशः 350000 रूपये व 300000 रूपये) (जप्त सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य 10,11,920 रूपये) जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, सुप्रिया शर्मा, धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू, हरीश पटेल , प्रियंक ठाकुर, गीतांजलि तारम, भोजराम आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक संदीप तिर्की, वाहन चालक दुर्गेश कुर्रे, नोहर साहू, धनराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। -
*-जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में 20 फरवरी को मतदान*
*-विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से मतदान साम्रगी लेकर रवाना हुई दल*
*-पंच हेतु सफेद, सरपंच हेतु नीला, जनपद पंचायत सदस्य हेतु पीला और जिला पंचायत सदस्य हेतु गुलाबी मतपत्र*
*- मतदान का समय-सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक*
दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जिले के विकासखण्ड पाटन अंतर्गत 108 पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। आज विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से मतदान सामग्री लेकर दल संबंधित केन्द्रों के लिए रवाना हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल का मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत पाटन में 20 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। पाटन विख के ग्रामीण क्षेत्र के 166149 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 4 जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच-नीला, जनपद सदस्य-पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 20 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 21 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे। -
बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्यों की सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये हैं। जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के मामले में 20, 23 एवं 25 फरवरी को निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की जाएगी। मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 तक 20 फरवरी, बिल्हा क्षेत्र क्रमांक 1 से 5 तक 23 फरवरी, तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 06 से 09 एवं कोटा क्षेत्र क्रमांक 15 से 17 हेतु 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य के परिणाम जारी करने के लिए जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल को रिटर्निग ऑफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार मस्तूरी क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू, बिल्हा क्षेत्र हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना गबेल, तखतपुर क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार कोटा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री शिवकुमार कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला पंचायत के प्रथम तल में स्थित बैठक कक्ष में संपन्न होगी। -
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने वर्ष 2025 के लिए 3 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी, 1 अक्टूबर को दशहरा महानवमीं एवं 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा शामिल हैं। स्थानीय अवकाश के दिन बैंक एवं कोषालय खुले रहेंगे।
-
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत बालोद जिले में पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के सभी मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से एवं निर्विघ्न रूप से मतदान संपन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत जिले के दोनों विकासखण्डों में आज संपन्न मतदान का कुल प्रतिशत 81.93 रहा। जिसमें डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों में 01 लाख 59 हजार 237 मतदाताओं में से 01 लाख 32 हजार 232 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसप्रकार डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में मतदान का प्रतिशत 83.04 रहा। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के 62 ग्राम पंचायतों में 81 हजार 66 मतदाताओं में से 64 हजार 646 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार डौण्डी विकासखण्ड में मतदान का प्रतिशत 79.74 रहा। इस तरह प्रथम चरण के अंतर्गत डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के कुल 182 ग्राम पंचायतों में 02 लाख 40 हजार 303 मतदाताओं में से 01 लाख 96 हजार 878 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
मरीजों से आत्मीय व्यवहार एवं उनका समुचित इलाज करने के दिए निर्देश
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेबर रूम, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, ओटी, दवाई स्टोर रूम, लैब, ड्रेसर रूम, वैक्सीन रूम तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। डाॅ. कन्नौजे ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा उन्हें समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन आई.पी.डी. एवं ओ.पी.डी. की संख्या के अलावा अस्पताल में संस्थागत प्रसव आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के लैब में होने वाले टेस्ट तथा टेस्ट रिपोर्ट को प्रदान करने की अवधि के संबंध में जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल में संचालित ’जेनेरिक मेडिकल स्टोर’ में उपलब्ध दवाईयों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ’जेनेरिक मेडिकल स्टोर’ में समुचित मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डाॅ. कन्नौजे ने वार्ड नंबर 01 में मधुमक्खी काटने से अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मौके पर उपस्थित डाॅक्टरों को उसका समुचित इलाज करने हेतु निर्देशित भी किया। उन्होंने महिला वार्ड में 01 बच्ची को मधुमक्खी काटने से एडमिट होने पर उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने अस्पताल में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा महिला एवं पुरूष वार्ड के खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ. देवेश साहू के अनुपस्थित पाए जाने पर डाॅ. कन्नौजे ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर अपने कार्य में उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में उपस्थित होकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की समझाईश दी। -
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण
बुधवार 19 फरवरी को सामग्री वितरण केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल परिसर से मतदान दलों को किया जाएगा रवाना
बालोद/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के बालोद विकासखण्ड में द्वितीय चरण का मतदान गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में बालोद जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। गुरूवार 20 फरवरी को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को बुधवार 19 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान के समीप स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड में गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 189 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् मतदान अधिकारियों के द्वारा तत्काल गणना भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों और आदर्शों ने राष्ट्र की दिशा को नई ऊर्जा दी और अनेक स्वाधीनता सेनानियों को भी राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले जी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ सेवा और चारित्रिक दृढ़ता का प्रतीक था। उन्होंने आत्मिक विकास और नैतिक मूल्यों को राजनीति और समाज सुधार के केंद्र में रखा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोखले जी का देश के प्रति योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के लिए सदैव महान पथप्रदर्शक बने रहेंगे। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रगौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी। -
-टी सहदेव
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ तेलगा समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन 13 अप्रैल को रायपुर में होगा। यह जानकारी सेक्टर 06 स्थित समाज के सह सचिव डी मोहन राव के निवास पर रविवार को हुई एक अहम बैठक में अध्यक्ष सीएच भीमाराव ने दी। इस बैठक में समाज के गठन के उद्देश्य और एकजुटता को लेकर विचार विमर्श हुआ, जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के लगभग पचास प्रतिनिधि शामिल हुए। भगवान श्रीराम की आराधना से शुरू हुई इस बैठक में तेलंगाना के तेलगा समाज को भी जोड़ने की कार्ययोजना बनाई गई। वर्तमान में पूरे प्रदेश में आंध्रप्रदेश के तकरीबन दस हजार तेलगा परिवार निवासरत हैं।
बैठक में कुम्हारी के प्रतिनिधि बी गणपत राव ने समाज को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए धनराशि जुटाने, महिलाओं को स्वायत्त समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करने का सुझाव दिया। वहीं महिला प्रतिनिधियों डी वीणा, के उमा महेश्वरी, स्वराज्य लक्ष्मी, बुसी गंगा तथा जे श्यामला ने महिलाओं की एकजुटता, आत्मनिर्भरता, सशक्तीकरण, अंतरजातीय विवाह, धर्मांतरण, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और युवा वर्ग के कल्याण को लेकर अपने विचार रखे।
इसी तारतम्य में जहां डी मोहनराव, एस गणेश, विश्वेश्वर राव तथा डी राना ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से कला व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया, वहीं जे नागभूषण राव, के वेंकटराव, जे सुरेश, जे हेमंत, डी अनंतराव तथा एस एन मूर्ति ने महिलाओं के स्वरोजगार, निर्धन बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सहायता राशि जुटाने की बात कही। दूसरी ओर डी किरण, डी गोपी वेणी, सीएच नीतू, के तुलसी, डी बुच्चराजू एवं सीएच चंद्रशेखर ने पर्यावरण को बचाने के लिए घरों व सार्वजनिक क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष भीमाराव को एक पौधा भेंट किया गया। बी चंद्रशेखर ने आभार प्रकट किया।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के जेलों के बंदियों के मध्य अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा घटना उपरान्त त्वरित कार्यवाही के लिए जेल मुख्यालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों द्वारा विभिन्न कार्यवाहियां की गई है। कोई भी अप्रिय घटना होने पर क्यू.आर.टी. द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु नियमित रूप से मॉक ड्रिल तथा रिहर्सल भी किया जा रहा है। अपराधिक घटनाएं रोकने के लिए कैदियों की व्यवहार प्रोफाईलिंग तैयार की गई है। बिलासपुर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक श्री खोमेश मण्डावी ने बताया कि जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल की सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है।कैदियों की विभिन्न अपराधियों तथा अपराधिक समूहों से संबद्धता एवं इतिहास पर नजर रखी जा रही है। बंदियों का हिंसक व्यवहार रोकने के लिए तथा रचनात्मक अभिरूचि बढ़ाये जाने के लिए बंदियों के लिए शैक्षणिक प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण और जीवन कौशल संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इससे बंदियों के मध्य तनाव में कमी आई है। साथ ही बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, थेरेपी और परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके माध्यम से अपराध के सामाजिक-आर्थिक कारकों को भी संबोधित किया जा रहा है। बंदियों के परिवारों के साथ स्वस्थ रिश्तों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामाजिक समर्थन प्रणालियाँ प्रदान करने हेतु प्रक्रिया विकसित की गई है। इससे बंदियों के रिहा होने पर अपराधिक जीवन में पुनः प्रवेश करने की संभावना में कमी आयेगी। सकारात्मक संलग्नता बढ़ाने के लिए बंदियों को मनोरंजन गतिविधियाँ और खेल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे बंदियों के मध्य टीम वर्क और सहयोग को बढ़ावा मिला है।कैदियों को योग, ध्यान तथा काउंसिलिंग प्रदाय की जा रही है। कैदियों के मध्य समरसता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मध्यस्थ नियुक्ति किये गये हैं तथा उनके द्वारा बंदियों से सतत् संवाद रखा जा रहा है। आसूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। निगरानी हेतु टेक्नोलोजी, सीसीटीवी इत्यादि का सहारा लिया जा रहा है। जेल कर्मियों को जेल नियमावली का पालन करने तथा मेहनत, लगन तथा ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री खोमेश मण्डावी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल की सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है। अन्य निर्देशों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज गुवाहाटी मे असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य से सौजन्य भेंट की।
-
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़ा अंतिम नहीं है तथा इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
उन्होंने कहा, ''सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, कई मतदान केंद्रों से अंतिम आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ।'' अधिकारियों ने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला)। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए कुल 57,99,660 मतदाता हैं। जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं तथा 50 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में मतदाताओं ने 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण के लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। पहले चरण के लिए 19 फरवरी को, दूसरे चरण के लिए 22 फरवरी को और तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसी तरह, पहले चरण के लिए 20 फरवरी को, दूसरे चरण के लिए 23 फरवरी को और तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों का सारणीकरण और परिणाम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते। 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों में से, भाजपा ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया। इसी तरह, भाजपा ने 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद हासिल किया तथा 22 में कांग्रेस, एक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 10 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड पार्षदों के कुल 3,200 पदों में से भाजपा ने 1,868, कांग्रेस ने 952 और अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 380 पर जीत हासिल की। -
दुर्ग /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/भिलाई चरोदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अमलेश्वर/अहिवारा तथा नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित की गयी है।
-
मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया मतदान में
दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 73 ग्राम पंचायत के 257 मतदान केन्द्रों में 17 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। महिला, पुरूष, जवान, वृद्ध और नये मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन में लगकर अपनी बारी का इन्तजार के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किये। प्रथम चरण में पंच, सरपंच के अलावा चार जिला पंचायत सदस्य और 24 जनपद पंचायत सदस्य हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। मतदान केन्द्रांे में दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए रेडक्रॉस के वालिंटियर भी तैनात थे। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के उपरान्त भी अनेक मतदान केन्द्र में बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित होने से मतदान की प्रक्रिया जारी है।














.png)










.jpeg)
.jpeg)

.jpg)