- Home
- छत्तीसगढ़
-
बिलासपुर/स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सहायक वर्ग 2 एवं एक भृत्य को निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 दिसम्बर को निलंबन के आदेश जारी किये हैं। निलंबित कर्मचारियों में राजेन्द्र नगर स्थित शासकीय उमावि में पदस्थ सहायक वर्ग दो श्री उमेश शर्मा एवं सेंवार (बिल्हा ब्लॉक) उमावि में कार्यरत भृत्य विकास वर्मा शामिल हैं। श्री उमेश शर्मा को कैश रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं किये जाने और भृत्य विकास वर्मा को तीन महीने से लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आरपी आदित्य ने इन दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया था। इन्हें अभिलेख पूर्ण करने एवं नियमित रूप से स्कूल आने की हिदायत दी गई थी। फिर भी उनके काम-काज में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। सहायक वर्ग दो श्री उमेश शर्मा को शासकीय कन्या उमावि सरकण्डा एवं भृत्य श्री विकास वर्मा को बीईओ आफिस बिल्हा में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगी।
-
-वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश
दुर्ग/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा कंगाले ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2024 के अनुरूप फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में अवगत कराया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के उपरान्त समस्त मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी एवं अभिविहित अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी 2023 शनिवार से 22 जनवरी 2024 सोमवार तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 02 फरवरी 2024 तक समस्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 08 फरवरी 2024 गुरुवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अन्तिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। - -श्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषय-जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीदरायपुर / जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा।कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी नेता श्री आशाराम नेताम ने कहा कि ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने की दो दशक पुरानी मांग रही है, इसे ध्यान में रखते हुए स्वच्छ छवि और सकारात्मक सोच के धनी श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया है। प्रदेशवासियों के लिए इससे अधिक खुशी की बात और नहीं हो सकती कि वर्षों पुरानी मांग तथा जनभावनाओं का खयाल रखते हुए आदिवासी समाज से प्रदेश के मुखिया का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से होगा और समाज के सभी तबकों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा।श्री साय के गृह क्षेत्र जशपुर के आम नागरिकों का कहना है कि श्री विष्णुदेव साय मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हमेशा जनजाति वर्ग के लोगों से मिलकर मदद करते रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूरा जनजाति समाज बहुत खुश है। उम्मीद है वे आदिवासी समाज पर विशेष ध्यान देंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
- -विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठकदुर्ग /भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कार्यक्रम में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य, जिला स्तरीय समिति, जिले द्वारा किए जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत स्तर की तैयारी, वैन आने के पूर्व की तैयारी, प्रचार वैन के गॉव में पहुंचने उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभागों के दायित्व के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण, 13 दिसंबर को एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण 14 दिसंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। दुर्ग जिले में जिला स्तरीय समिति गठन कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए डे नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।बैठक में अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे एवं श्रीमती योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एसडीएम, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थिति थे।समाचार क्रं. 1506
- दुर्ग /आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जी.ई. रोड पावरहाउस भिलाई में 14 दिसम्बर को कंपनी/उद्योग द्वारा अभ्यर्थीयों के लिये प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट में आहुजा ऑटोमोबाईल (अशोक लिलेंड), शिवालिक इंजीनियरिंग प्रा. लिमि. भिलाई, कार प्लैनेट इंटरप्राईजेस रायपुर (जीप) एवं अर्थफेरो प्राईवेट लिमिटेड व्यवसायों के लिए 198 पद रिक्त हैं। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य टी.एस. तवंर के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।
-
दुर्ग, / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती पर जिले के सभी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 18 दिसम्बर 2023 गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी एस.-2 (घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कँटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को पूर्णतः बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है।
संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक उक्त दिनांक को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चत करेंगे कि प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें 17 दिसंबर 2023 को समयावधि पश्चात् बंद हो जायें एवं 18 दिसंबर 2023 को न तो मदिरा का विक्रय हो और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो। आदेश का कड़ाई से पालन के निर्देश दिये गये है। - - 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शनदुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तरह अब गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अब तक 205 गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन किया गया है। इस माह के अंत तक शेष 66 गांवों में भी यह सुविधा लागू करने का लक्ष्य, के साथ काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त के पश्चात् ओडीएफ प्लस की अवधारणा को क्रियान्वयन करने हेतु प्रत्येक गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सभी आयामों पर कार्य करते हुए स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम पंचायतों में जहाँ एक तरफ गंदे पानी के सुरक्षित निपटान हेतु ग्रे एवं ब्लेक वाटर मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जैविक-अजैविक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है।ग्राम को स्वच्छ रखने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक-पृथक निपटान करने की जानकारी दी जा रही है। जिसमें जैविक कचरे को नॉडेप एवं वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से खाद बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अजैविक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु महिला समूह के माध्यम से प्रत्येक गांव में घर-घर कचरा एकत्र कर सेग्रीगेशन वर्कशेड में पृथकीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें प्लास्टिक, रबर, कांच एवं धातु के अपशिष्ट को पृथक कर पुनः चक्रण हेतु कबाड़ी को बेचकर आय अर्जित की जा रही है। स्वच्छताग्राहियों को मानदेय प्रदान करने हेतु 35 ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छता कर भी लिया जा रहा है। स्वच्छताग्राहियों के माध्यम से गांव में स्वच्छता बनाए रखने हेतु निरंतर जागरूकता कार्य किया जा रहा है।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शहरों की भांति गांव-गांव में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत किया जा रहा है। वर्तमान में जिले की समस्त 381 ग्रामों मंे घर-घर कचरा एकत्रीकरण करने हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड निर्माण करने की स्वीकृति दी जा चुकी है, 315 गांव में सेग्रीगेशन वर्कशेड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 66 ग्रामों में माह दिसम्बर, 2023 के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मद से प्रत्येक गांव में न्यूनतम 02 गारबेज ट्रायसायकल की सुविधा ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छताग्राहियों को प्रदान की गई है। 205 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छताग्राही स्व-सहायता समूहों के माध्यम किया जा चुका है।
-
बिलासपुर /मस्तूरी विकासखण्ड के राशन दुकान हिर्री क्रमांक 402002025 के संचालन के लिए इच्छुक समूह एवं संस्था निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में 20 दिसम्बर शाम 4 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) मस्तुरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए वृहदाकार आदिम जाति बहुदेशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत/स्थानीय नगरीय निकाय, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति एवं राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन हेतु सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों का आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिले सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन पत्र केवल संलग्न प्रारूप (परिशिष्ट-एक) में ही स्वीकार किया जायेगा। आवेदन बंद लिफाफे में देना है और बंद लिफाफे के ऊपर ’’शास0 उ0 मू0 दुकान हिर्री-402002025 के संचालन हेतु आवेदन पत्र’’ लिखा होना चाहिए।आवेदन पत्र के साथ समिति या संस्था के पंजीयन की सत्यापित छायाप्रति, समिति एवं संस्था के सभी सदस्यों के नाम एवं पते की जानकारी, बैक खाता की प्रमाणित छायाप्रति एवं अंतिम 03 माह का स्टेटमेंट, शा.उ.मू. दुकान संचालन हेतु आवेदक समूह/समिति एवं पंचायत का इस उद्घोषणा के जारी होने के बाद की तिथि में पारित प्रस्ताव, समिति एवं संस्था के गत वर्ष के पंजीयन नवीनीकरण पावती की प्रमाणित प्रतिलिपि, आवेदन प्रस्तुत करने के दिनांक की स्थिति में आवेदक समिति/संस्था द्वारा किये जा रहे कार्याे की संपूर्ण जानकारी एवं निष्पादित हलफनामा या शपथ पत्र, समिति द्वारा अंतिम 03 पारित प्रस्तावों की स्व-प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य होगा। - - पात्र आवेदक 14 दिसम्बर तक रोजगार कार्यालय में करा सकते है नामांकनबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देशानुसार जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर तक आयोजित अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में बिलासपुर जिले के पात्र युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के लिए इस वर्ष अप्रैल माह में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता एवं चयन परीक्षा का आयोजन जांजगीर-चांपा जिले में 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर में निर्धारित है।जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 15 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र युवाओं के लिए 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे एवं 20 दिसम्बर की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय कोनी से पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर के लिए निःशुल्क बस रवाना होगी। निःशुल्क बस सुविधा का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र अभ्यर्थी अपना नामांकन जिला रोजगार कार्यालय कोनी बिलासपुर में 14 दिसम्बर 12 बजे तक करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक “रोजगार” श्री ए.सी. पहारे के समक्ष अथवा मो. नं. 7000659557, 7400640010 में सम्पर्क कर सकते है।
- भिलाईनगर। निगम द्वारा खुले में अवैध रूप से विक्रय कर रहे चिकन मटन के दुकान पर लगातार दुसरे दिन मंगलवार को भी निगम दस्ते ने कार्यवाही कर जुनवानी चौक, 18 नं. सड़क, सुभाष चौक के दुकान के सामने लगे टीन टप्पर को हटवाया गया।नगर पालिक निगम, भिलाई की बेदखली टीम मंगलवार को जुनवानी चौक मे बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे नूर पोल्ट्री को सील बंद किया गया तथा चौक मे अन्य मांस, मटन,मछली जो खुले मे विक्रय किये जा रहे थे उसे हटाया गया । उसी प्रकार 18 नं. सड़क, सुभाष चौक पर विक्रय कर रहे चिकन मटन दुकानो को बंद करवाकर दुकान के सामने लगे टीन शेड को जे.सी.बी. से हटाया गया। तोड़फोड़ दस्ता की टीम पूर्व में किये गये बेदखली स्थलो का निरीक्षण कर दुबारा सड़क पर व्यापार न करने की मुनादी भी किये।
- भिलाईनगर। निगम द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र का वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सर्विस रोड, गली, मोहल्ला, मार्केट क्षेत्र का झाडू लगाकर तथा नालियों की गहराई से साफ-सफाई किया जा रहा है साथ ही कचरे को भी उठाया जा रहा है।नगर पालिक निगम, भिलाई के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान निगम के सभी जोन में चलाया जा रहा है, सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में सर्विस रोड, गली मोहल्ले व सड़को की सफाई व्यावसायिक क्षेत्र, नाली के किनारे उगे खरपतवार की कटाई कर नाली की गहराई से सफाई किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड 30 प्रगति नगर, वार्ड 37 जे.पी.नगर मोची मोहल्ला, वार्ड 33,34,35 वीर शिवाजी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नाली की सफाई कर हैण्ड ट्राली, ई-रिक्शा आटो द्वारा नाली से निकले कचरे को तत्काल उठाया जा रहा है साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कार्य भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कचरा कलेक्शन वाहन से मुनादी भी कर रहे है कि सुखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग कर देवे। सफाई के दौरान खुले स्थलो पर बेतरतीब बिखरे झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक को भी एकत्र किया जा रहा है और लोगो को समझाईस दिया जा रहा है कि दुकान अथवा घर से निकलने वाले कचरे को डस्टबीन को एकत्र कर निगम के कचरा गाड़ी को देवे।निगम सभी के सभी जोन आयुक्त तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र में चल रहे विशेष सफाई अभियान का लगातार माॅनिटरिंग कर लोगो को समझाईस दे रहे है कि घर एवं दुकान से निकलने वाले कचरे को नाली में न डाले सफाई कामगार के सुर्पूद करें।
- भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ राज्य के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नव निर्वाचित विधायको का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसम्बर को रायपुर के सांईस काॅलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया है। जिसका निगम मुख्यालय सुपेला में एल.ई.डी. स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जायेगा।
- -यात्रा की सफलता के लिए अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का जीवंत प्रसारण देख सकेगी जनता-कलेक्टर ने टीएल बैठक में की लंबित मामलों के निराकरण की समीक्षाबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और जिन नागरिकों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें योजना के पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। जिले मंे 14 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होगी। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता के देखने सुनने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इंतजाम किया जा रहा है। जिला स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण स्व0 लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में होगा।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने यात्रा हेतु रूटचार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 8 वाहनों एवं शहरी इलाकों में 04 वैन द्वारा सरकारी योजनाएं लोगों के दरवाजे तक पहुंचेगी। शहरी क्षेत्र के लिए मुंगेली नाका ग्राउन्ड में 14 तारीख से दो कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 08 से 12 बजे तक एक कैम्प और दोपहर 01 बजे से 05 बजे तक दूसरा कैम्प आयोजित होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों, वैन प्रभारियों एवं पोर्टल में एन्ट्री करने वाले तकनीकी अमले को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण और नर्सिंग होम से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने लोगों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस पर भी तुरंत कार्रवाई करने कहा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने धान के उठाव की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सभी अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने टीएल के लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
-
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज आज हुआ। इसका उदघाटन ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री के एस मनोठिया एवं श्री एम एस चौहान ने शतरंज की चाल चलकर किया।केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उदघाटन समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री मनोठिया ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से टीम भावना बढ़ती है।केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एमएस चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने पूर्व में अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की गई और आगे भी राष्ट्रीय स्तर आयोजन के सुअवसर की अपेक्षा करते हैं जिससे केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद को मजबूती मिलेगी।आज के लीग मैच में पुरूष वर्ग से श्री भानुप्रताप महंत, श्री आरके चौहान, श्री मुकेश सोनकर, श्री राजेश गोयल गुप्ता, श्री मनोज ठाकुर, श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव दो-दो पाइन्ट हासिल कर आगे रहे। महिला वर्ग से नूतन ठाकुर, सनीली चौहान, मालती जोशी व मीना कुर्रे ने 2-2 पाइन्ट हासिल कर आगे रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 14 दिसम्बर को खेला जायेगा। मुख्य निर्णायक विगनेश व उप निर्णायक आयुष सिंह के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव श्री पंकज सिंह, श्री राजेश सिंह, केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्री रजनीश चौबे, श्री एमसी सोनी एवं अखिल भारतीय शतरंज विजेता नूतन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्री अरूण देवांगन ने किया। - -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम से आये ग्रामीण सुरेश साय ने बताया, कहा हर सुखदुख में शामिल होते हैं मुख्यमंत्री, उनकी नियुक्ति की सूचना मिली तो हमारे गांव से ही आज 500 लोग उनसे मिलने पहुंचे-हमें अपने बीच पाकर उन्होंने बहुत खुशी जताई, इतने बड़े ओहदे में होने के बाद भी उनकी सरलता बहुत अच्छी लगती है-श्री साय के प्रयासों से मैनी नदी पुलिया निर्माण का क्षेत्रवासियों को मिला बहुत लाभ-पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का व्यक्तित्व बहुत ही सहज-सरल है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी हर संभव मदद करना उनके स्वभाव में है। सबसे खास बात यह है कि वे बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। हाल ही में मेरे घर पर सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन था। इस कथा में जब मैंने श्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया तो उन्होंने सहज ही आने के लिए सहमति दी। हालांकि चुनाव प्रचार के व्यस्त कार्यक्रम में उनका आना बहुत मुश्किल था। फिर भी वह हमारे घर आए और सत्यनारायण भगवान का आशीर्वाद लिया। यह बात श्री सुरेश साय ने कही। वे मुख्यमंत्री के गांव बंदरचुआ से अपने बहुत से साथियों को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुना पहुंचे थे। श्री साय ने बताया कि पूजा के पश्चात पंडित जी ने श्री साय को विधायक के रूप में विजय का आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात आप मुख्यमंत्री बनकर भी प्रदेश की सेवा करें। जिस दिन श्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर मुझे मिली तो मुझे लगा कि कितना सुंदर संयोग हमारे घर में हुआ जो आशीर्वाद के रूप में फलीभूत हो गया । इसीलिए मैं आज रायपुर मुख्यमंत्री को बधाई देने आया हूं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने गांव के ही एक बेटे की नियुक्ति से ग्रामीण इतने खुश हैं कि आज ही 500 लोग बंदरचुआ और बगिया से आये। उन्होंने कहा कि हम लोग जशपुर से ही लगभग हजार लोगों को देख चुके हैं। इतनी खुशी हैं कि हम लोग बयां नहीं कर सकते।कुनकुरी से आये नवीन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा होने से तीन दिन पूर्व ही श्री साय एक विवाह समारोह में शामिल होने कुनकुरी पहुंचे थे और लगभग दो घंटे वहां रूककर सबके साथ उन्होंने दुखसुख साझा किया है। कुनकुरी से हम लोग बड़ी संख्या में उनसे मिलने आये हैं और अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।मैनी नदी पर बनी पुलिया का मिला लाभ पूरे क्षेत्र को लाभबंदरचुआ से मुख्यमंत्री को बधाई देने आए लोगों ने बताया कि श्री साय सतत क्षेत्र के विकास में लगे रहते हैं। उनके प्रयासों से ही गांव के पास से बहने वाली मैनी नदी पर पुलिया निर्माण हुआ है। पुलिया बनने से लोगों को आवागमन में बहुत सुविधा हुई है। पहले नदी पर पुलिया ना होने से क्षेत्र वासियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मैनी नदी में तटबंध निर्माण से कटाव घटा और खेती की जमीन काफी बच गई, नहीं तो काफी जमीन कट जाती।पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहारबन्दरचुआ ग्रामवासियों ने बताया कि श्री विष्णु देव साय ने पंच से मुख्यमंत्री का सफर तय किया है। इस सफर के पीछे उनका सरल और सहृदय व्यवहार है। पंच, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्री साय आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। वे लोगों के हर सुख-दुख में शामिल होते हैं। उनका मिलनसार स्वभाव उन्हें लोकप्रिय बनाता है। आम जन अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर बेझिझक उनके पास पहुँचते हैं, जिनका वे निदान करते हैं।इस अवसर पर श्री कमल भगत, श्री अनिल सिंह, श्री सुरेश कुमार, श्री रितेश सोनी, श्री मनखुश साय, श्री अशोक यादव, श्री संजीव भगत, श्री उमेश यादव, श्री देव कुमार यादव सहित ग्राम बन्दरचुआ के अनेक निवासी उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया।जशपुर जिले की श्रीमती ममता कश्यप, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय से मुलाकात किए और उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
-
रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नामित (Designated) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
श्री साय ने राज्यपाल श्री हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भी श्री साय को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया। -
नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दी बधाई
जनजाति समाज से बने मुख्यमंत्री आदिवासी इलाकों की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे - श्री अरविंद नेताम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद नेताम ने श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने खास तौर पर देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से वह आदिवासी इलाके की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री श्री साय जनजाति समाजों से बातचीत कर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगे।
श्री नेताम ने कहा कि जनजाति समाज से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना और छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज से श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना समाज के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जनजाति वर्ग के लोग कम कहते है और करते अधिक हैं। इसी तरह नए मुख्यमंत्री श्री साय भी काम करेंगे। वे जनजाति समाज से होने के कारण समाज के मनोभाव को समझेंगे। श्री नेताम ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगे।
श्री नेताम ने कहा कि आदिवासी इलाके के विकास के लिए उन्हें अन्य क्षेत्रों से अलग देखना आवश्यक है। सामान्य तौर पर विकास को औद्योगीकरण से मापा जाता है। अवधारणा है कि औद्योगीकरण होगा तो विकास होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण आवश्यक है, लेकिन प्राकृतिक संसाधनों का विनाश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जनजाति समाज की भावना को गहराई से समझेंगे और उनसे बातचीत कर आदिवासी क्षेत्रों के लिए विकास की नई राह गढे़ंगे।
श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी। -
रायपुर। रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे पिता समेत दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास लोगों ने चक्काजाम कर दिया। हाईवा की टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए।
-
कवर्धा। कवर्धा में सोमवार रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसा डोंगरिया गांव के पास हुआ है।
- स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया विशेष स्वच्छता कार्यक्रमसार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों में की गई साफ-सफाईजनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियोंएवं आम नागरिकों ने निभाई सहभागिताबालोद.बालोद जिले में आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत् विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। उल्लेखनीय है कि विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् जिले में आज से 16 दिसम्बर तक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके अंतर्गत जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा, शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद में नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, पूर्व नगर पालिका बालोद के अध्यक्ष श्री राकेश यादव, पार्षद श्री निर्देश पटेल, श्री कमलेश सोनी, एल्डरमेन श्री सुरेश निर्मलकर, श्री विनोद जैन सहित गणमान्य नागरिक सर्व श्री सुनील मालेकर, अमित चोपड़ा, संतोष कौशिक, गिरीजेश गुप्ता, राकेश बाफना, अजय बाफना एवं नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व स्वच्छता कमांडो ने जयस्तंभ चैक, शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा व परिसर तथा मुक्तिधाम की साफ-सफाई किया। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड नम्बर 13 स्थित तालाब की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा नगर पंचायत गुरूर, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा, डौण्डी सहित सभी नगरीय निकायों में भी स्वच्छता अभियान के तहत् जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों एंव आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी तरह ग्राम डेंगरापार, बोरीदकला, उमरादाह, कन्नेवाड़ा, चारवाही, अकलवारा सहित समस्त विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणजनों की सहभागिता के साथ स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- --पुरानी पेंशन, पदोन्नति व वेतन निर्धारण सहित रखी कई मांगेंरायपुर। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन पर बधाई दी है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे सहित संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें बधाई दी और अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू भी कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत आदि से भी मिलकर उन्हें बधाई दी।संघ ने एक बयान जारी कर उम्मीद जताई है कि नई सरकार के गठन से स्कूली शिक्षा विभाग में भेदभाव और भ्रष्टाचार खत्म होगा। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में शिक्षा विभाग में कुछ कथित अधिकारियों की वजह से शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कर्मचारियों व शिक्षकों कीनिम्न मांगों की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है-- प्रदेश के लगभग 4 हजार शिक्षकों व उनके परिवार जनों को संशोधन निरस्तीकरण के नाम पर प्रताडि़त किया गया। प्रभावित शिक्षकों को उनके संशोधित शाला में कार्यभार ग्रहण कराकर उनका लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए।- केंद्र के बराबर डीए देने की बाध्यता के बावजूद पिछली सरकार द्वारा समस्त कर्मचारियों को उनके मौलिक अधिकार से वँचित रखा गया, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ। अत: केंद्र के बराबर,देय् तिथि से ही डीए / एचआरए प्रदान किया जाए तथा पूर्व सरकार द्वारा रोकी गई एरियर्स राशि प्रदान की जाए।- प्राचार्य /व्याख्याता/मिडिल प्रधान पाठक/शिक्षक/प्राथमिक प्रधान पाठक के हजारों पद अभी भी रिक्त पड़े है ंजिन पर पदोन्नति नहीं हो पाई। अत: पारदर्शी रूप से अविलम्ब पदोन्नति प्रदान की जाए।-स्कूलों की अव्यवहारिक टाइमिंग, नवाचार के नाम पर असफल योजनाएं व शिक्षकों से अध्यापन कार्य कराने की जगह गैर शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी देना, बंद की जाए।- सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति व वेतन निर्धारण किया जाए जिससे सभी वर्गो की वेतन विसंगतियां दूर हों।छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछली सरकार द्वारा उपरोक्त समस्याओं का उचित समाधान न करना ही शिक्षकों व कर्मचारियों के आक्रोश का प्रमुख कारण रहा है। अब नई सरकार से बड़ी उम्मीदें प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों को है।शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेन्द्र सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,जोगेंद्र यादव,देवव्रत शर्मा,अब्दुल आसिफ खान,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,सुशील शर्मा, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन आदि पदाधिकारियो ने नर्ई सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
- बालोद । कार्यालय आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आदेश जारी कर जिले में 18 दिसम्बर 2023 को गुरु घासीदास जंयती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 18 दिसम्बर 2023 को जिला बालोद मंे संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भण्डागार बालोद पूर्णतः बंद रहेगा। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।









.jpg)
.jpg)














.jpg)
.jpg)
.jpg)