- Home
- छत्तीसगढ़
-
150 से अधिक पदों पर शिक्षित युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर
रायपुर/स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 11 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित होगा।
सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब फेयर में 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.सी.ए./एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.एस.सी./एम.एस.सी. बी.टेक., आई.टी.आई/ डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल). उत्तीर्ण युवाओं की लगभग 150 पदों पर भर्ती होगी। रोजगार प्राप्त युवाओं को 8 हजार से 25 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा।
इस जॉब फेयर मे निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पॉन लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, ब्लूचिप जॉब प्रा०लिमि0 रायपुर द्वारा 150 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के पद पर केवल विवाहित महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है। जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
- बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने विधानसभा चुनाव में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। उन्होंने निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में भी इसी तरह लगनपूर्वक काम करने की सबसे अपेक्षा की है। मंथन सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से काम किया है और निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी विभाग या किसी कर्मचारी की कोई शिकायत नहीं आई, और किसी भी तरह के अनुशासनात्मक कार्यवाही की स्थिति नहीं बनी यह बेहद प्रशंसनीय है। कलेक्टर ने कहा कि सभी ने टीम भावना के साथ आपसी समन्वय से अपने कर्तव्यों को पूरा किया है और जिले में शांतिपूर्ण सफल निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाई है।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि प्रशस्ति पत्र प्रतीकात्मक सम्मान है और निर्वाचन में संलग्न सभी कर्मचारी अधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में अपनी महती भूमिका निभाई और आयोग के दिशा-निर्देश के अनुकूल जिले में निर्वाचन संपन्न कराया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश ,लगातार समीक्षा, सहजता से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शंकाओं के समाधान से निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में उन्हें आसानी हुई और उनके मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई।
-
राजस्व अधिकारियों की बैठक
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। आम नागरिकों के प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने संबंधित तहसील क्षेत्र के प्रकरणों की समीक्षा समय-समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित हर प्रकरण पंजीकृत होने चाहिए। राजस्व संबंधी प्रकरणों को दर्ज कर निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के दर्ज होने से निराकरण होने तक की पूरी प्रक्रिया में आने वाले व्यवाहारिक समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण हेतु विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस संबंध में अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि समय पर प्रकरणों के निराकरण होने से आमजनों को राहत मिलती है। इस हेतु सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण एवं किसानों की समस्याओं का निराकरण निश्चित समयावधि में करें। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन, विवादित नामांतरण, ई कोर्ट में दर्ज प्रकरण, डायवर्सन, राजस्व वसूली, डिजीटल हस्ताक्षर की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा। -
*दुर्ग/* जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम गाड़ाडीह, जनपद पंचायत पाटन स्थित है जहां कुल घरों की संख्या 385 तथा कुल जनसंख्या 1635 है। गाँव को स्वच्छ तथा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पंचायत के द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। चूंकि स्वच्छता ही स्वास्थ्य जीवन का आधार स्तम्भ है, जिसको मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में शिखर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गांव को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा रैली निकार कर लोगों को गिला कचरा सूखा कचरे की जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही स्वच्छताग्रही महिलाआंे द्वारा गांव को कचरा मुक्त करने के उद्देश्य से घर-घर कचरा एकत्रित कर कार्य किया जा रहा है। जिससे घर से निकलने वाले कचरे का सही प्रबंधन किया जा सके। ग्राम गाड़ाडीह को साफ़ और स्वच्छ बनाये रखने तथा गाँव को बीमारियों से दूर रखने के लिए गाड़ाडीह में शिखर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घरेलु स्तर पर निकलने वाले सूखे व गिले कचरे का कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। कचरा एकत्रीकरण करने के लिये 02 सायकल रिक्शा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से उपलब्ध कराया गया है एवं 01 ई-रिक्शा समर्थन संस्था द्वारा ग्राम पंचायत को गोद लेकर एल.आई.सी., एच.एफ.एल. हृदय परियोजना के सहयोग से उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छताग्राही समूह के सदस्यों के द्वारा सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं रविवार को गाँव के प्रत्येक घर, बाज़ार व दुकानों से होते हुए ठोस अपशिष्टांे को संग्रहण करते है तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं महात्मा गांधी नरेगा अभिशरण से निर्मित पृथक्करण केंद्र में ले जाकर पृथक कर इकठ्ठा करके रखा जाता है। पृथ्थक्कीकरण करने हेतु सेग्रीगेशन शेड में अलग-अलग प्रकार के कचरे को रखने के लिये प्लास्टिक के कंटेनर की व्यवस्था की गई है। अधिक मात्रा एकत्रित हो जाने पर अच्छे मूल्य प्रदाय करने वाले कबाड़ी के पास बेच कर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। इस आमदनी को समूह के सदस्यों में मानदेय के रूप में वितरित किया जाता है। स्वच्छताग्राही समूह को ग्राम पंचायत से राशि 2000 रूपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि के रूप में मानदेय भी दिया जा रहा है। साथ ही सभी घरों, दुकानों से कचरा लेने के लिए पंचायत द्वारा निर्धारित स्वच्छता कर की राशि भी घरों से 20 रूपए व दुकानों से 50 रूपए प्राप्त हो रही है। ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छताग्राही को कचरा कलेक्शन के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने के लिये दस्ताने, टोपी, एप्रान, मास्क, जूता आदि प्रदाय किया गया है। गाँव में स्वच्छता बनाये रखने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने व जनभागीदारी बढ़ाने के लिये स्वच्छताग्राही समूह के सदस्य द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छाग्राही समूह में अध्यक्ष दुलौरिन बाई, सचिव कुमारी बाई एवं सदस्य सोहद्रा यदु, कमीन यदु, ममता यदु, शकुन, बिमला है। मनीष वर्मा, सरपंच एवं विनोद कौशिक सचिव, ग्राम पंचायत द्वारा जानकारी दी गई कि सार्वजनिक स्थान की सफाई हेतु ग्राम पंचायत द्वारा 1500 रूपए प्रति माह दिया जा रहा है। बाजार की सफाई हेतु बाजार ठेकेदार द्वारा 10,000 रूपए प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। अब तक कबाड़ी के पास कचरा विक्रय से 20,000 प्राप्त हुआ है। स्वच्छाग्राही समूह को लगभग 6000 से 8000 तक प्रतिमाह आय हो रही है। इसके अतिरिक्त शिखर स्व-सहायता समूह को सामुदायिक शौचालय के संचालन एवं संधारण का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकार शिखर महिला समूह के सदस्यों को ग्राम पंचायत में ही आजीविका का साधन उपलब्ध कराकर शासकीय योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे स्वच्छता में स्थायित्व के साथ-साथ गाँव को ओ.डी.एफ. प्लस श्रेणी में लाया गया है जो कि अन्य ग्रामों के लिये भी प्रेरणा का óोत बन गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में समर्थन एल.आई.सी., एच.एफ.एल. हृदय परियोजना के सहयोग से गांव को स्वच्छ सुन्दर ग्राम बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।
-
दंतेवाड़ा । कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार डिस्ट्रिक्ट मिलीनियर फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में 6 दिसंबर 2023 को किया गया था। जिसमें दंतेवाड़ा जिले के प्रगतिशील किसान श्री शैलेश कुमार अटामी को लखपति किसान पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा द्वारा जिले के लखपति किसानों की जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली को भेजी गई थी। इसके अन्तर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के शैलेश कुमार अटामी का चयन किया गया। शैलेश कुमार अटामी ग्राम कासोली के प्रगतिशील कृषक हैं और 25 एकड़ रकबा में एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत धान, मूंग, सूरजमुखी, सब्जियां, अमरूद, नारियल, केले के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मछली पालन का काम करते हैं। उक्त प्रगतिशील कृषक के पिता श्री बोसाराम अटामी भी कई वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हुए हैं एवं उनको भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा पौधों की विविधता और किसान का संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और वे भी कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा से समय-समय पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी ज्ञान लेकर कृषि कार्य करते हैं और जिले के अन्य किसानों को प्रेरित करते हैं।
- रायपुर । वार्षिक महोत्सव इम्पीटस मना रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को कविता, भाषण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम की शुरुआत लिटरेरी के उद्घाटन से हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. तृप्ति नागरिया (डीन), डॉ. अरविंद नेरल ( एच ओ डी पैथोलॉजी विभाग )शामिल रहे।इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, भाषण का नाम विमर्श रखा गया था जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर फार्माकोलॉजी विभाग से डॉ. मंजु अग्रवाल एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग से डॉ. देबप्रिय रथ शामिल रहे । भाषण प्रतियोगिता में विकल्पा गुरुंग प्रथम स्थान, गरिमा सिंह द्वितीय स्थान, श्रीयल सुखदेवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कविता प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. राबिया ( पैथोलॉजी ), डॉ. शिखा जैसवाल ( फार्माकोलॉजी ) एवं डॉ. देबप्रिय रथ (बायोकेमिस्ट्री) से शामिल रहे । कविता प्रतियोगिता में शिवांश सिंह प्रथम स्थान, विश्वम्भर पांडेय द्वितीय स्थान, सयनदीप बनर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।खेल प्रतियोगिता में आउटडोर में वॉलीबॉल एवं बास्केटबाल का बढ़िया खेल देखने को मिला। शाम को क्रिक्रेट का खेल शुरू हुआ। इंडोर इवेंट में चेस-कैरम हुए तथा बैडमिंटन व टेबल टेनिस भी आयोजित हुए। इनके अलावा अद्वैत(फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता) में फेस पेंटिंग हुई जिसमें छात्रों ने चेहरे पर अच्छी चित्रकारी दिखाई ।
-
*लक्षित प्रत्येक घर में मार्च अंत तक पेयजल पहुंचाने के दिए निर्देश*
*गुणवत्ता के साथ ना हो समझौता: डॉ भुरे*
रायपुर/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना है। इसे प्राथमिकता से पूर्ण करें। यह ध्यान रखें की गुणवत्ता में किसी प्रकार की समझौता ना किया जाए। कनेक्शन देने के बाद पेयजल की आपूर्ति होना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में एक लाख 90 हजार घरेलू नल कनेक्शन स्वीकृत किए गए है। इसमें से एक लाख 64 हजार 93 घरेलू कनेक्शन प्रदाय किए गए हैं। कुल 26 हजार कनेक्शन बाकी है। जिसे फरवरी के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 212 गांव में कार्य पूर्ण हो गए है, बचे ग्रामों में 31 मार्च तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करें। डॉ भुरे ने कहा कि घरेलू कनेक्शन देने के लिए सड़कों की कटिंग की गई है, उसकी गुणवत्ता पूर्वक मरम्मत की जाए। साथ ही हितग्राहियों को जागरूक करें कि जल का सदुपयोग हो और नलों में पंप का उपयोग ना करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उन्हे सूचित करें। यह ध्यान रखें की नलों में पेयजल की आपूर्ति सतत् और उचित ढंग से हो। स्कूलों और आंगनबाडियों में यथासंभव कनेक्शन प्रदान करें।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री फिलिप एक्का सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- -साढ़े चार सौ वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, पहले भी निगम में दिया था नोटिसरायपुर /जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने आज सुबह कालीबाड़ी चौक पर लगभग 10 साल पुराने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। निगम के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते में शासकीय वन आवासीय परिसर से लगी लगभग साढ़े चार सौ वर्गफीट जमीन को पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। लगभग दस साल से इस जमीन पर किसी ज्योतिप्रकाश ने अवैध रूप से अपना कब्जा किया था और उस पर चार पक्की दुकानें बनाकर व्यावसायिक परिसर चला रहा था।नगर निगम जोन क्रमांक 3 के आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने बताया कि इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारी को 2017 में भी नोटिस जारी की गई थी। कब्जाधारी ने साढ़े चार सौ वर्गफीट इस जमीन को अपने स्वामित्व की भूमि बताकर कब्जा हटाने से मना किया था। इस पर राजस्व अम्ले ने तहसीलदार के नेतृत्व में मामले की जांच की थी और इस भूमि को शासकीय नजूल की भूमि होना पाया था। इसके बाद आज सुबह निगम के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में इस अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया है और जमीन को मुक्त करा लिया है।
- -सनातन का अपमान करने वालों को जनता ने दिया जवाब : बृजमोहन-सर्वाधिक मतों से जीत को बृजमोहन ने किया जनता को समर्पितरायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से आठवीं बार जीत दर्ज करने के बाद गुरूवार को अपने पहले सार्वजनिक आयोजन में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल. रायपुर पुष्टिकर समाज के पुरानी बस्ती में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधवत पूजन कर किया शुभारंभ. इस दौरान सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर फिर गरजते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों को प्रदेश की जनता ने माकूल जवाब दिया हैं. अब राजधानी सहित प्रदेश में कानून का राज चलेगा. गुंडे, बदमाशों की खैर नहीं.इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय बुलडोजर, बुलडोजर के नारे लगाने लगे जिस पर बृजमोहन ने कहा कि चल रहा हैं ना बुलडोजर ? ठीक हैं न रफ़्तार ? जनता ने समर्थन में दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया तो बृजमोहन ने कहा कि चलते रहेगा बुलडोजर अवैध निर्माण पर, अवैध कार्यों पर. प्रदेश में फिर विकास रफ़्तार पकड़ेगा.रायपुर के सबसे बड़े शिवालय में बूढ़ेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर उन्होंने अपने आठवें सावर्जनिक कार्यकाल आगाज करते हुए उन्होंने कहा की भोले बाबा ने बुलाया है. ये सब उनके ही आशीवाद का परिणाम हैं की रायपुर की जनता मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं. शहर का हर नागरिक बृजमोहन हैं और किसी भी काम के लिए जनता को भटकने की आवश्यकता नहीं हैं. हर नागरिक अपनेको बृजमोहन समझकर कार्य करें.रायपुर पुष्टिकर समाज के सामुदायिक भवन के लिए उन्होंने और 10 लाख देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मेरी कोई ताकत नहीं हैं. मुझ में कोई दम नहीं हैं. ये सब आप सभी के मत की ताकत हैं जो मुझे लगातार सेवा करने का संबल देती हैं. बूढेश्वर बाबा और भैरुनाथ बाबा के आशीर्वाद से अब प्रदेश में कमल फुल वाली भाजपा की सरकार हैं विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी.इस दौरान पुष्टिकर समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे. साथ ही आम जनता ने भी बृजमोहन अग्रवाल के आठवें कार्यकाल के इस प्रथम सार्वजानिक आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लिया. इस दौरान नगर निगम के अधिकारीगण भी उपस्थित थे.
- दुर्ग / भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त के पश्चात् ओ.डी.एफ. प्लस की अवधारणा के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सभी आयामों पर कार्य करते हुए स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम पंचायतों में जहाँ एक तरफ गंदे पानी के सुरक्षित निपटान हेतु ग्रे एवं ब्लैक वॉटर मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जैविक-अजैविक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। ग्राम को स्वच्छ रखने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक-पृथक निपटान करने की जानकारी दी जा रही है। जिसमें जैविक कचरे को नॉडेप एवं वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से खाद बनाया जा रहा है। साथ ही अजैविक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु महिला समूह के माध्यम से प्रत्येक गांव में घर-घर कचरा एकत्र कर सेग्रीगेशन वर्कशेड में पृथ्थक्कीकरण का कार्य किया जाता है। जिसमें प्लास्टिक, रबर, कांच एवं धातू के अपशिष्ट को पृथक कर पुनः चक्रण हेतु कबाड़ी को बेचकर आय अर्जित की जा रही है। स्वच्छाग्राहियों को मानदेय प्रदान करने हेतु 35 ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छता कर भी लिया जा रहा है। स्वच्छाग्राहियों के माध्यम से गांव में स्वच्छता बनाए रखने हेतु निरंतर जागरूकता कार्य किया जा रहा है।शहरों की भाति गांव-गांव में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत किया जा रहा है। इसकी शुरूआत वर्ष 2019-20 से ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था स्थापित करने के लिये की गई। वर्तमान में जिले के समस्त 381 ग्रामों में घर-घर कचरा एकत्रीकरण करने हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड निर्माण करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। 315 गांव में सेग्रीगेशन एवं शेड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 66 ग्रामों में माह दिसम्बर, 2023 के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मद से प्रत्येक गांव में न्यूनतम 02 गारबेज ट्रायसायकल की सुविधा ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छाग्राहियों को प्रदान की गई है। 205 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह के माध्यम से प्रारंभ किया जा चुका है। श्री अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा शेष ग्राम पंचायतों में माह दिसम्बर, 2023 में कचरा एकत्रीकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं। वर्ष 2019-20 में घर-घर कचरा एकत्रीकरण करने हेतु 01 वर्ष तक प्रोत्साहन राशि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा प्रदान की गई थी। स्वच्छाग्राहियों को कार्य करने हेतु कार्य सामग्री एवं सुरक्षा सामग्री भी प्रदान की गई है। वर्तमान में कार्यालय राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से प्राप्त निर्देशानुसार 15वें वित्त आयोग के टाईड ग्रांट से प्रोत्साहन राशि दिये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के जी.पी.डी.पी. प्लान में लिया गया। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 15वें वित्त आयोग से स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह को मानदेय प्रदान किये जाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत के जी.पी.डी.पी. प्लान में सम्मिलित किया गया है। file photo
-
रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल महंत रामसुंदर दास से मिलने दूधाधारी मठ पहुंचे। जहां राजेश्री महंत रामसुंदर दास का श्रीफल व शाल से स्वागतकर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच ऐसी सौहार्द्रता आज के राजनैतिक समाज में कम ही देखने को मिलती है।
बृजमोहन हमेशा कहते हैं कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं पर कभी किसी से राजनीतिक मनभेद नहीं रखना चाहिए । मनभेद हमेशा व्यक्ति को नीचे ही ले जाता है। महंत जी एवं बृजमोहन जी के बीच ऐसे ही मधुर संबंध तीन दशक से हैं ,उनके पहले दूधाधारी मठ के ब्रम्हलीन महंत लक्ष्मी नारायण दास जी के भी बृजमोहन जी के पिताजी श्री रामजीलाल जी अग्रवाल के ऐसे ही गुरु शिष्य के मधुर संबंध थे। अग्रवाल परिवार के मठ व पूज्य महंत जी के प्रति असीम श्रद्धा है। - -अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश-मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता-स्कूल शिक्षा विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षाबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने निर्देश दिए हैं कि समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेनू के आधार पर ही दिया जाए। सभी स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर मेनू लिखा होना अनिवार्य है। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र 15 दिवस के भीतर स्कूल में ही कैम्प लगवाकर बनाया जाए। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मेनू के अनुरूप बच्चों को गरम भोजन देने पर जोर दिया। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान चलाकर 15 दिवस के भीतर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में ही कैम्प लगाकर यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न कार्यो जैसे आवेदन भरने, छात्रवृत्ति आदि के लिए जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है। इसके अभाव में उनके कार्य रूकने नहीं चाहिए। उन्होंने स्कूल में मध्यान्ह भोजन बच्चों को परोसे जाने के पहले इसे चखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में बच्चों से फीडबैक जरूर लें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चे स्कूलों में बड़ी उम्मीद से आते हैं। उनके साथ उनके पालकों के सपने भी सजते है। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करने स्कूलों में अपना शत प्रतिशत दें। बच्चों में बहुत प्रतिभा है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है। स्कूलों का वातावरण अच्छा होना चाहिए। उन्होंने स्कूूल के बाहर लगे ठेले-गोमचे प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरटीई की समीक्षा करते हुए बड़े स्कूलों में इस योजना के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी आर साहू ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में शासकीय 1110 प्राथमिक स्कूल, 519 पूर्व माध्यमिक स्कूल, 108 हाई स्कूल एवं 115 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है। शहरी और ग्रामीण दोनों मिलाकर 198 संकुल है। 34 स्वामी आत्मानंद स्कूल है, जिनमें 21 अंग्रेजी माध्यम एवं 13 हिंदी माध्यम के स्कूल है। इसके अलावा उन्होंने सरस्वती सायकल योजना, निशुल्क गणवेश वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
- बिलासपुर /जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 तक है। आवेदक निर्धारित आवेदन प्रपत्र निःशुल्क जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। योजना अंतर्गत शिक्षित युवको एवं युवतियों को विनिर्माण उद्यम के लिए 25 लाख, सेवा के लिए 10 लाख एवं व्यवसाय के लिए 2 लाख रूपये अधिकतम राशि तक की परियोजना स्वीकृत की जाती है। योजना के अंतर्गत किराना दुकान, कपड़ा दुकान, जूता चप्पल दुकान, सुहाग भंडार, जनरल स्टोर्स, कंप्यूटर सेंटर, मोटर सायकल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग, कार रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग, टेंट हाउस, सिलाई सेंटर, फ्लाई ऐश ब्रिक्स, थैला निर्माण, फेसिंग तार निर्माण, मिनी राईस मिल, अचार, पापड़, बड़ी निर्माण, इत्यादि से संबंधित कार्य हेतु बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।आवेदन करने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी तथा न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग पुरूष की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो शेष हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट होगी। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो। इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदन पत्र 15 दिसंबर 2023 तक मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये प्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय, मो.नं 7898609895, प्रबंधक श्री नरेंद्र साहू, मो.नं. 8319989622 एवं कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082, 83 से संपर्क कर सकते है।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम 5(2) के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2022 के चयनित उम्मीदवारों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- दुर्ग / मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा निवार्चन के उपरांत 04 दिसंबर 2023 से आचार संहिता समाप्त कर दी गई है। अब शासकीय कार्य सामान्य रूप से कार्यालयों में सम्पादित किये जायेंगे।
-
रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरूचि पैदा करने और वैज्ञानिक ज्ञान और अनुभव का विस्तार करने के लिए बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर 11 दिसम्बर, जिला स्तर पर 13 दिसम्बर, संभाग स्तर पर 15 दिसम्बर और राज्य स्तर पर 22 दिसम्बर को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की थीम ’साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसायटी’ है। उप थीम के विषय हेल्थ, लाइफ स्टाइल फार इनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, कम्यूनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग रखा गया है। प्रत्येक उप कथानक से तीन मॉडल का चयन कर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। इसके लिए संभाग स्तर पर चयन कर राज्य स्तर पर बस्तर संभाग के 08 विद्यालयों से अधिकतम 15, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 5-5 विद्यालयों से 15-15 मॉडल का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक थीम से 2 मॉडल का चयन रायपुर संभाग के 04 विद्यालयों से 10 और दुर्ग संभाग के 3 विद्यालयों से 10 मॉडल चयनित किए जाएगें।
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के चयन के लिए विद्यार्थियों की सहभागिता, रचनात्मकता एवं कल्पना के लिए 20 प्रतिशत अंक, मॉडल में मौलिकता, वैज्ञानिक व गणितीय नवाचार के लिए 15 प्रतिशत अंक, वैज्ञानिक विचार, सिद्धांत एवं दृष्टिकोण हेतु 15 प्रतिशत अंक, तकनीक कौशल, कारीगरी एवं शिल्पकौशल के लिए 15 प्रतिशत अंक, समाज के उपयोगिता के लिए 15 प्रतिशत अंक, आर्थिक (कम लागत), पोर्टेबिलिटी के लिए 10 प्रतिशत अंक और मॉडल के प्रदर्शन एवं प्रस्तुतिकरण पर 10 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण एंव पिछडे़ क्षेत्र के विद्यार्थी के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त तथा अर्द्धशहरी क्षेत्रों के लिए 3 प्रतिशत अंक अतिरिक्त दिया जाएगा।
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के संबंध में राज्य स्तर पर 21 दिसम्बर को सेमीनार आयोजित होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ भाग लेगें। इसमें मिलेट के संबंध में जागरूकता हेतु प्रश्न मंच, विशेषज्ञों से चर्चा, मिलेट के लाभ, मिलेट के क्षेत्र में नवाचार या दृष्टांत कार्यो का प्रस्तुतिकरण, भारत एवं विश्व में मिलेट का इतिहास पर चर्चा होगी। प्रदर्शनी के दो भाग - मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शन हैं।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी जनजातीय क्षेत्रों से आते है और वे अपने समाज व कार्यक्षेत्र में विभिन्न प्रकार के ग्रामीण स्तर पर असुविधाओं को देखते और समझते होंगे। उनमें उत्सुकता होती होगी की वे ग्रामीण क्षेत्र में जन जीवन के कार्यो को किसी तकनीक के माध्यम से हल कर उनके कार्यो को सुगम बनाया जा सकता है। ऐसे कई प्रकार के प्रश्न और उनका समाधान विद्यार्थियों के मन में होता है जिसे वे कहीं प्रदर्शित नही कर पाते है। बाल विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के द्वारा विद्यार्थी ऐसे जनजीवन के तकलीफों का आसान बनाने के लिए उनके मन में कोई विचार या मॉडल है तो उसे प्रदर्शित कर सकते है और इसके माध्यम से वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने मौलिक तकनीक ज्ञान के माध्यम से स्थान बना सकते है।
आयुक्त एवं पदेन सचिव छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति श्रीमती शम्मी आबिदी ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। प्रदर्शनी का आयोजन एनसीईआरटी-एनईएसटीएस के निर्देशों के अनुसार किया जाए, जिससे बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के उद्देश्यों और उसकी भावनाओं के अनुरूप विद्यार्थियों से मॉडल बनवाया जा सकें। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के मूल्यांकन हेतु विद्यालय, जिला एवं संभाग स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। - -बेमौसम बारिश के मद्देनजर उपार्जन केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने समुचित उपाय करने के निर्देश-जिले में अब तक 2604 किसानों से 11717 मीट्रिक टन की हुई धान खरीदीअंबिकापुर। सरगुजा जिले में धान खरीदी जारी है। बुधवार को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा करजी में धान खरीदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बात भी की। उपार्जन केंद्र में मौजूद महिला किसान मिथिलेश कुशवाहा से कलेक्टर ने बात कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला किसान ने बताया कि वे करजी की रहने वाली हैं और उनके पास 2.50 हेक्टेयर भूमि है। उपार्जन केंद्र में महिला किसान से धान खरीदी की ऑनलाइन एंट्री किए जाने की प्रक्रिया का कलेक्टर ने स्वयं बैठकर अवलोकन किया और किसान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने धान की स्टैकिंग और अपने समक्ष उपार्जन केंद्र में आए धान की आर्द्रता और तौल का अवलोकन किया।कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में की जा रही अब तक कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के सुरक्षित रख रखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों का पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारियों एवं संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों के सतत निरीक्षण के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में खरीदी पश्चात रखे गए धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर और पानी के निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले में धान बेचने हेतु कुल पंजीकृत कृषक संख्या 58409 हैं, और पंजीकृत धान का रकबा 74770 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 288134 मीट्रिक टन है। 6 दिसंबर की स्थिति में कुल 2604 किसानों से 11717 मीट्रिक टन धान की खरीदी 51 समितियों के माध्यम से की गई है। जिले में अनुमानित धान खरीदी हेतु आवश्यक बारदानों की संख्या 14406 गठान है जिसमें से आज की स्थिति में जिले नये जूट बारदाने, राईस मिलर के पुराने जूट बारदाने एवं पीडीएस से प्राप्त कुल 12756 गठान उपलब्ध हैं | जिले में बारदाना की कोई समस्या नहीं है। जिले में अवैध धान के 2 प्रकरण बनाये गये हैं जिसमें 330 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
- दुर्ग / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा अवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार रथ का शुभारम्भ किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं श्री अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दुर्ग ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री ललित मोहन भगत, उप संचालक कृषि दुर्ग, श्रीमति सुचित्रा दरबारी सहायक संचालक कृषि, दुर्ग एवं अन्य अधिकारीगण, बीमा कम्पनी एच.डी एफ.सी. अरगो जी आई सी. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 योजना के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की प्रारम्भिक तिथि 06 दिसम्बर 2023 एवं अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है। योजना में गेहूँ सिंचित एवं असिंचित, चना, अलसी, सरसों इत्यादि फसलों को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को प्रतिकुल मौसम, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टी आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।ऋणी किसानः जो ऋणी कृषक इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी विकल्प चयन (आउटपुट) प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र रबी के लिये 24 दिसंबर 2023 तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिए स्वीकृत/नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जायेगा। साथ ही कृषकों को अपना आधार रबी के लिए अंतिम तिथि में अथवा उससे पूर्व अपडेट कराना होगा।अऋणी किसानः फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसान को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट नंबर/आईएफएससी कोर्ड/बैंक का पता साफ दिख रहा हो, फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर एवं बटाईदार/कास्तकार/साझेदार किसानों के लिए फसल साझा/कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।बीमा हेतु प्रीमियम राशि दर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातंर्गत आने वाली फसल हेतु प्रति हेक्टेयर ऋण मान राशि एवं प्रीमियम राशि निर्धारित है। जिसके अनुसार गेहूॅं सिंचित हेतु बीमित राशि (प्रति हेक्टेयर) 35 हजार रूपए, प्रीमियम राशि प्रति हेक्ट. 1.50 प्रतिशत की दर से 525 रूपए एवं प्रीमियम राशि प्रति एकड़ 1.50 प्रतिशत की दर से 210 रूपए है। इसी प्रकार गेहूॅं असिंचित हेतु बीमित राशि (प्रति हेक्टेयर) 23 हजार रूपए, प्रीमियम राशि प्रति हेक्ट. 1.50 प्रतिशत की दर से 345 रूपए एवं प्रीमियम राशि प्रति एकड़ 1.50 प्रतिशत की दर से 138 रूपए, चना हेतु बीमित राशि (प्रति हेक्टेयर) 39 हजार रूपए, प्रीमियम राशि प्रति हेक्ट. 1.50 प्रतिशत की दर से 585 रूपए एवं प्रीमियम राशि प्रति एकड़ 1.50 प्रतिशत की दर से 234 रूपए, अलसी हेतु बीमित राशि (प्रति हेक्टेयर) 16 हजार रूपए, प्रीमियम राशि प्रति हेक्ट. 1.50 प्रतिशत की दर से 240 रूपए एवं प्रीमियम राशि प्रति एकड़ 1.50 प्रतिशत की दर से 96 रूपए एवं सरसो हेतु बीमित राशि (प्रति हेक्टेयर) 23 हजार रूपए, प्रीमियम राशि प्रति हेक्ट. 1.50 प्रतिशत की दर से 345 रूपए एवं प्रीमियम राशि प्रति एकड़ 1.50 प्रतिशत की दर से 138 रूपए है। कृषकों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि 24 दिसंबर 2023 के भीतर सभी दस्तावेज कृषि कार्यालय में जमा कराया जाना अनिवार्य है।
- बिलासपुर /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदिका ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या चिस्दा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री राजेश्वर सिंह पैकरा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरा पैकरा ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन-2023 के आदर्श आचरण संहिता समाप्ति के उपरांत कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा, कलेक्टर जनचौपाल, पी.जी.एन. के लंबित प्रकरण और सारथी एप में प्राप्त आवेदनों की निराकरण के संबंध में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने जिले में विधानसभा निर्वाचन के कार्यों को सुव्यवस्थित संपादन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही अधिकारियों को अब विभागीय रूटिंग कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने कहा। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर सहित अन्य स्थानों एवं सड़कों पर अवैध कब्जा हटाने त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एस.डी.एम. और धान खरीदी से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में खरीदे गए धान को बारिश से बचाव हेतु कारगार पहल करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों को सड़कों में वाहन क्रासिंग हेतु चौराहों को ओपन रखने तथा एक किलोमीटर पश्चात् डिवाइडर सड़क को पुनः ओपन रखने कहा। दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने डिवाइडर के बीच में खुले मार्ग को बंद किया जाए। उन्हांेने क्षेत्र से संबंधित एस.डी.एम. को सड़क ओपनिंग की निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। बैठक में ए.डी.एम. श्री अरविंद कुमार एक्का, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे एवं श्रीमती योगिता देवांगन सहित सभी नगरीय निकाय के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. एवं विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- - अवैध चौपाटी व चखना सेंटरों पर चलेगा बुल्डोजरदुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने अवैध छोटे-बड़े कब्जों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अवैध कब्जा एवं चखना सेंटरों को हटाने जिला प्रशासन ने सभी नगरीय निकायों को दिए निर्देश। बैठक में सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अवैध चौपाटियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध ठेले गुमटियों व चौपाटियों पर भी कार्रवाई करने कहा। कुछ लोगों द्वारा पक्के मकान व दुकानें बना बैठे हैं, जबकि कुछ लोगों ने अन्य जगह पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से उक्त स्थानों पर अभियान चलाकर बुल्डोजर मशीनों को साथ लेकर उक्त स्थान से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू करने को कहा। कलेक्टर ने चखना दुकानों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। शराब दुकानों के आसपास चखना दुकानों की वजह से राह चलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चखना दुकानों को चिन्हित करके कार्रवाई करने को कहा।सड़क किनारें स्थित सभी छोटे-बड़े कब्जों को हटाया जाएगा। यातायात को बाधित करने वाले ठेला तथा दुकान के बाहर साइन बोर्ड हटाकर सड़क को बाधा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा रोड़ पूरी तरह खाली एवं व्यवस्थित दिखना चाहिए। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्तों एवं सभी निकायों के नगर पालिका अपनी उपस्थिति में अवैध कब्जों पर कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने नगर निगम आयुक्तों को सड़क किनारे फल व सब्जी ठेलों को हटाने को कहा। सड़कों के किनारे खड़ी ठेलो और दुकानों के बाहर बोर्ड, बैनर पोस्टर एवं होल्ंिडग्स को हटाने कहा, जिससे यातायात सुव्यवस्थित हो सके। सड़क खाली एवं व्यवस्थित दिखाई देना चाहिए। फुटपाथ पर कब्जा जमाए हुए हैं उन सभी को हटवाकर दुबारा न लगाने की समझाईश दी जाए। सड़क के किनारे व्यवसाय कर रहे सर्विस रोड किनारे से अतिक्रमण कर सड़क पर से अवैध कब्जा हटाने को कहा, नही हटाए जाने पर जुर्माने एवं सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।ठेलों को व्यवस्थित करने आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए। उन्होंने आयुक्तों से जगह चिन्हांकित कर ठेलों को शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेलों को वेडिंग जोन मंे रखना संभव न हो तो सड़क किनारे स्थान जहां ठेला लगाया जा सके उसे स्थान पर ठेलों को व्यवस्थित करने को कहा। बैठक के दौरान सड़कों पर घुमंतु भिक्षुओं को चिन्हांकित करने एवं सड़क किनारे पड़ीे कंडम गाड़ियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि घुमंतु भिक्षुओं को चिन्हांकित किया गया है एवं कंडम गाड़ियों को व्यवस्थित किया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्री आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन सहित नगरीय निकाय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर तक आयोजित अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले जिले के अभ्यर्थियों जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर रायपुर जिले के पात्र युवाओं के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीसीई) का आयोेजन किया गया था। जिसमें उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता एवं चयन परीक्षा का आयोजन जांजगीर चांपा में 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर में निर्धारित है।इस दौरान 18 दिसम्बर की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र युवाओं के लिए 17 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे एवं 20 दिसम्बर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर से निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध होगी। जो यहां से पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर के लिए रवाना होगी।जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि निःशुल्क बस सुविधा का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र अभ्यर्थी अपना नामांकन जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में 14 दिसम्बर 2023 तक करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9406346840 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- - निश्चेतना विशेषज्ञों ने निभायी अहम भूमिका, साढ़े 3 घंटा चला ऑपरेशनदुर्ग / कचान्दुर का 10 वर्षीय बालक राहुल गायकवाड़ अब अपने मुँह से खाना खाने में सक्षम है। वह पिछले एक साल से ठीक से कुछ खा नहीं पा रहा था। राहुल टी.एम.जे. एनकाईलोसिस नामक बीमारी से ग्रसित था। इस बीमारी में निचला जबड़ा खोपड़ी की हड्डी से जुड़ जाता है जिससे मुँह खुल नहीं पाता। मुंह न खुलने की वजह से एनेस्थीशिया देना भी काफी जटिल प्रक्रिया भी राहुल को फाइबर ऑपटिक के द्वारा सॉंस की नली डाली गई। राहुल के लिए एनकाईलोसिस से पीड़ित होने की वजह उसके दाहिने कान का 2 साल पहले पकना था जिसकी वजह से इन्फेक्शन टी.एम.जे. ज्वाईन्ट में फैल गया और पिछले 1 साल से उसका मुंह खुलना बन्द हो गया। यह सर्जरी काफी जटिल है क्योंकि ऑपरेशन के दौरान चेहरे की नसों में चोट लग सकती है जिससे चेहरा पैरालाइज भी हो सकता है। चेहरे की नसों को बचाते हुए एन्काईलोटिक मास (हड्डी का टुकड़ा) निकालना पड़ता है। दुबारा जबड़े की हड्डी खोपड़ी से जुड़ न जाए उसके लिए पेट से चर्बी निकालकर डाली गई। राहुल अभी एकदम ठीक है और उसे निगरानी के लिए कुछ दिन अस्पताल में रखा जाएगा। यह सर्जरी ओरल एवं मैक्सिलो फेशियल सर्जन डॉ. कमिनी इड्सेना ने की। डेन्टल सर्जन डॉ. शिवांशी अग्निहोत्री व ई.न.टी पीजी डॉ. अविनाश गुप्ता ने सर्जरी मंे सहयोग दिया। राहुल को एनेस्थीसिया डॉ. संजय वालवेन्द्र व डॉक्टर विभा ने दिया। स्टाफ नर्स शिवेन दानी, रमेश, शाईनी चेरियन, भागीरथी ने भी अहम भूमिका निभायी।
- -जनदर्शन एवं टीएल बैठक अब हर सोमवार कोबिलासपुर /बिलासपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में चखना सेंटरों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तीन दिनों के भीतर सभी चखना सेंटरों को ध्वस्त किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज इस आशय के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आज शाम तक और ग्रामीण इलाकों में दो दिन के भीतर शराब दुकानों के पास संचालित चखना सेंटरों को तोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने नगर निगम, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम को इस कार्रवाई को अंजाम देने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनदर्शन अब हर सोमवार को टीएल की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे से होगा। समय-सीमा की बैठक भी मंगलवार की जगह हर सोमवार को सुबह 11 बजे होगी।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। प्रत्येक मंगलवार को होने वाला जनदर्शन अब हर सोमवार को दोपहर 12 बजे से टीएल बैठक के पश्चात होगा। चुनावी आचार संहिता के चलते विगत दो माह से जनदर्शन का कार्यक्रम बंद था। जनदर्शन में कलेक्टर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते है। उन्होंने सभी एसडीएम को स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार दौरा कर व्यवस्था देखने कहा। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन रिकार्ड रूम का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अभिलेख लेने कलेक्टोरेट के रिकार्ड रूम आते है। उन्हें अभिलेख प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेमौसम बारिश को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। टीएल के लंबित प्रकरणों को कलेक्टर ने जल्द निराकृत करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
-
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के तोडफोड दस्ता ने जिलाधीश पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर निगम क्षेत्र मे संचालित शासकीय शराब दुकान के आस-पास अवैध रूप से चल रहे चखना सेंटर पर ताबडतोड कार्रवाई कर बाँस बल्ली,भारी मात्रा मे डिस्पोजल, एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री, टीन टप्पर दो डम्फर जप्त किये।
नेहरूनगर चौक से आगे बटालियन के सामने देशी दारू भट्टी से कार्रवाई शुरु कर आयुक्त रोहित व्यास के साथ निगम का तोडफोड दस्ता शहर के पाँच स्थानो पर शराब दुकान के सामने तथा आस-पास अवैध रूप से चल रहे चखना सेंटर पर ताबडतोड कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान टीम के साथ अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी,जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, भवन अधिकारी हिमान्शु देशमुख सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जे.पी.तिवारी,जोन स्वास्थ अधिकारी अनिल मिश्रा, राजस्व विभाग के सुनील नेमाडे राजेश गुप्ता,नंदकुमार सिन्हा, ओम प्रकाश चन्द्राकर, इमान सिंग कन्नौजे, यात राम, मंगल जांगडे,कन्हैया यादव,गौकरण ,खेम लाल ,चैतु,विष्णु सोनी विश्वास मित्र, मान सिंग, अमर यादव, राजा मौजूद करे।







.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)











.jpg)
.jpg)