- Home
- छत्तीसगढ़
-
-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय ‘‘सांस्कृति युवा महोत्सव मड़ई 2023’’ का रंगा-रंग आगाज़-भव्य शोभा यात्रा में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्थानीय संस्कृति की झांकी प्रस्तुत कीरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में दिनांक 06 से 09 दिसम्बर 2023 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय 29वें अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2023’’ का यहां रंगा-रंग शुभारंभ हुआ। कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में आयोजित मड़ई की शुरूआत भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा से हुई जिसमें कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने जिलों की लोक संस्कृति, लोक पर्व, स्थानीय रीति-रिवाज, पर्यटन स्थल तथा अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित करने वाली झांकी प्रस्तुत की। पारंपरिक परिधानों में सजे इन सांस्कृतिक दलों ने स्थानीय लोक गीतों एवं लोक नृत्यों की अनुपम छटा बिखेरी तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, सुपोषण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संदेश भी दिये। इस चार दिवसीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास तथा प्रबंध मण्डल सदस्य श्री आनंद मिश्रा उपस्थित रहेंगे।मड़ई 2023 के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है और हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में मड़ई जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज प्रातः पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव में शामिल होने का मौका मिला और शाम को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया वे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर देश व प्रदेश का नाम रौशन करें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की अंतरनिहीत सांस्कृतिक प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रति वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर मड़ई युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले 28 वर्षां से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि वे उन्होंने विद्यार्थी के रूप में वर्ष 1990 में विश्व भारतीय विश्वविद्यालय शांति निकेतन पश्चिम बंगाल में कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। वह एक अविस्मरणीय यादें हैं। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एग्री युनिफेस्ट में अनेकों बार स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये हैं उन्होंने आशा व्यक्त कि की मड़ई 2023 के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय तथा छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने कार्यक्रम की रूप-रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 06 से 09 दिसम्बर तक चलने वाले इस चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2023’’ में विभिन्न विधाओं की 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 07 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से 1ः30 बजे तक एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से मिमिक्री, भाषण, कार्टूनिंग, एकांकी, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 08 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से लघु नाटिका, वाद-विवाद, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 09 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से लघु नाटिका, तात्कालिक भाषण, लोक एवं आदिवासी नृत्य तथा पाश्चात्य समूह गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 09 दिसम्बर को अपरान्ह 04 बजे अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2023’’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ समारोह के अंत में मड़ई 2023 के आयोजन सचिव डॉ. वी.बी. कुरूवंशी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तर सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, सभी कृषि महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रएं उपस्थित थे। - संसद में की गई साधना का लाभ छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में समर्पित- अरुण सावरायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुमति लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद अरुण साव एवं रायगढ़ से सांसद श्रीमती गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंपा।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य की लोरमी सीट से प्रचंड मतो से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि सांसद रहते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में उन्होंने लोकतंत्र की गहराइयों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और देश के गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जो सीखा है, वह छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की सेवा और राज्य के सुशासन पूर्ण विकास के लिए अत्यंत सहयोगी साबित होगा।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संसदीय लोकतंत्र की पाठशाला है। हमें सिखाया गया कि राष्ट्र प्रथम के अटल सिद्धांत पर चलते हुए देश के विकास तथा जनता की बेहतरी के लिए उत्कृष्ट कार्य कैसे किया जाता है। भाजपा ने मुझे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करने के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में योगदान का दायित्व सौंपा है।श्रीमती गोमती साय ने कहा मैने पार्टी के निर्देश पर विधानसभा चुनावों में पत्थलगांव से प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा और जीतकर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करूंगी।
- रायपुर / सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।विदित हो कि दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि, ‘सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए समामेलित विशेष निधि’’ ए/सी नंबर- 20246292607 IFSC Code-IDIB000R518 के नाम पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा समीप के सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर चेक/आरटीजीएस/ड्रॉफ्ट के माध्यम या बारकोड के व्दारा दिया जा सकता हैं।
-
-बकरा मार्केट के पास अवैध चबूतरा हटाया, संतोषी नगर मार्ग में अतिक्रमण हटाकर अवैध ठेला गुमटी जप्त की
रायपुर।आज लगातार दूसरे दिन रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सघन अभियान चलाकर विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जोँ को हटाने की कार्यवाही की गयी है. नगर पालिक निगम के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उड़न दस्ता एवं विभिन्न जोन की नगर निवेश विभाग की टीमों ने यातायात पुलिस, पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में इसके पूर्व राजधानी शहर के जी. ई. मार्ग में एन. आई. टी. के समीप साइंस कॉलेज के पास जोन क्रमांक 5 एवं 7 के क्षेत्र में अभियान पूर्वक लगभग 57 अवैध ठेले - गुमटियों को हटाकर उन्हें कड़ाई के साथ मुख्य मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाने जप्त करने की कार्यवाही की. आज नगर निगम जोन क्रमांक 3 की टीम ने निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग मुख्यालय उड़न दस्ता के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में जोन 3 के तहत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10:के तहत विधानसभा मार्ग में शासकीय भूमि पर किये गये 3 अवैध दुकानों को पूर्व में नियमानुसार दी गयी नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण को स्वतः नहीं हटाने के कारण आज अभियान चलाकर हटाने एवं शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की है.नगर निगम जोन 6 की टीम ने रिंग रोड नम्बर 1 में बकरा मार्केट के पास अभियान चलाकर अवैध चबूतरे को हटाने सहित अवैध ठेला गुमटी को जप्त करने की कार्यवाही की है.वहीं जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने संतोषी नगर से बोरियाखुर्द रोड में अभियान चलाकर अवैध ठेला गुमटी को जप्त करने सहित अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की है।
- - सडक़ पर बना रखी थी 12 पक्की दुकानेंरायपुर। रायपुर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्यवाही आज भी जारी रही। निगम टीम ने संजय नगर में धावा बोला और डामर सडक़ के आधे हिस्से पर नींव डालकर अवैध रूप से बनाई गई 12 दुकानों को धाराशाही कर दिया। आज से 3 साल पहले रिंग रोड से लगे बकरा मार्केट के पीछे की सडक़ पर ये अवैध कब्जा किया गया था, जिस पर आज सुबह निगम का बुलडोजर चल गया।इस कार्यवाही से इस मार्ग पर अब आवागमन सुलभ हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
- -जनदर्शन एवं टीएल बैठक अब हर सोमवार कोबिलासपुर /बिलासपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में चखना सेंटरों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तीन दिनों के भीतर सभी चखना सेंटरों को ध्वस्त किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज इस आशय के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आज शाम तक और ग्रामीण इलाकों में दो दिन के भीतर शराब दुकानों के पास संचालित चखना सेंटरों को तोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने नगर निगम, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम को इस कार्रवाई को अंजाम देने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनदर्शन अब हर सोमवार को टीएल की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे से होगा। समय-सीमा की बैठक भी मंगलवार की जगह हर सोमवार को सुबह 11 बजे होगी।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। प्रत्येक मंगलवार को होने वाला जनदर्शन अब हर सोमवार को दोपहर 12 बजे से टीएल बैठक के पश्चात होगा। चुनावी आचार संहिता के चलते विगत दो माह से जनदर्शन का कार्यक्रम बंद था। जनदर्शन में कलेक्टर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते है। उन्होंने सभी एसडीएम को स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार दौरा कर व्यवस्था देखने कहा। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन रिकार्ड रूम का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अभिलेख लेने कलेक्टोरेट के रिकार्ड रूम आते है। उन्हें अभिलेख प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेमौसम बारिश को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। टीएल के लंबित प्रकरणों को कलेक्टर ने जल्द निराकृत करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
- एनआईटी के पास, संतोषी नगर, संतोषी नगर मार्ग, जोन 9 के क्षेत्र में भी अवैध कब्जे हटाए गयेरायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार, रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अभियान चलाकर विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जोँ को हटाने की कार्यवाही की है। . नगर निगम के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उड़न दस्ता एवं जोन की नगर निवेश विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में सालेम स्कूल के पास दीवार के समीप अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लगभग 35:ठेलों को हटाकर अभियान चलाकर जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की एवं इससे नागरिकों को त्वरित राहत प्राप्त हुई। नगर निगम की टीम ने सांध्यकालीन अभियान चलाकर जी. ई. रोड में एन. आई. टी. के समीप सड़क पर कब्जा जमाकर अवैध रूप से व्यवसायरत लगभग 40 अवैध ठेलों को कड़ाई के साथ जप्त करने की कार्यवाही की है। संतोषी नगर मुख्य मार्ग एवं निगम जोन 9 के क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने सम्बंधित जोनों की टीम के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अभियान चलाकर विभिन्न मुख्य मार्गो को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाया एवं नागरिकों को त्वरित राहत दिलवाई.।
-
- 12 गांवों में किया गया प्रचार, लोगों से एक-एक मुठ्ठी अन्न दान करने की अपील
- 19 दिसंबर से धमधा में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञधमधा । ऐतिहासिक नगर धमधा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए प्रचार रथ गांव-गांव पहुंच रहा है। इसे युग चेतना का ध्वज दिखाकर गायत्री मंदिर से रवाना किया गया। इसे अनुयाज यात्रा नाम दिया गया है, जिसमें गायत्री परिवार के सदस्य हर गांव में घर-घर जाकर पीला चावल देकर उन्हें यज्ञ में आहूति देने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही उन्हें जनकल्याण और लोकचेतना के जागरण के लिए अन्नदान करने प्रेरित कर रहे हैं। अनुयाज यात्रा आसपास के 12 गांवों में यात्रा कर चुकी है।गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में धमधा के बाजार मैदान में 19 से 22 दिसंबर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके लिए गायत्री मंदिर में अनुयाज यात्रा आरंभ की गई। इसमें शामिल होने गायत्री परिवार खैरागढ़ के जोन प्रभारी श्री प्रभात साहू, जालबांधा के ईश्वर साहू एवं श्रवण गुप्ता ने युग चेतना ध्वज दिखाकर रवाना किया। इसमें मेड़ेसरा से ऊषा केसरा के नेतृत्व में देविका कश्यप, प्रभा साहू, रीमौतिन साहू, नीतू यादव, पार्वती निर्मलकर, सुनीता यादव, बोड़ेगाँव से रामकुमार, ज्ञानेश्वरी, मंजू धीवर, लोकेश्वरी देवांगन ने ढफली की धुन पर घर-घर अलख जगाएंगे, हम बदलेंगे जमाना गीत गाते हुए घर-घर संपर्क किया। इसमें पहले दिन सात गांवों में घर-घर दस्तक देकर पीला चावल से महायज्ञ के लिये आमंत्रण दिया गया। पहले दिन परोड़ा, दानीकोकड़ी, परोड़ा, करेली, कन्हापुरी, परसुली और सिल्ली में लगभग एक हजार घरों में संपर्क किया गया। उन्हें गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए यज्ञ के लिये आमंत्रित किया गया। दूसरे दिन गंजपारा धमधा, तितुरघाट, सोनेसोरार व महराजपुर में घर-घर जाकर न्यौता दिया गया। इसमें लोगों से अनुरोध किया गया कि आने वाले 15 दिनों तक रोज भोजन पकाने के पहले गायत्री मंत्र के साथ एक मुट्ठी चावल अन्नघट में डालें, उस अन्न से महायज्ञ के भंडारे में प्रसाद बनाया जाएगा। लोगों को यज्ञ में आहूति के लिये स्वेच्छा से दिये गए घी, चावल व अंशदान के महत्व को बताया गया। प्रचार यात्रा में वीरेंद्र देवांगन, गोविन्द पटेल, कल्याण सिंह चौहान, ईश्वरी निर्मलकर दानीकोकड़ी, शिवकुमार राठौर, केशव देवांगन, उमेश सोनी, खोमन पटेल परसुली, धन्नूलाल निषाद बसनी, पुरूषोत्तम साहू परोड़ा, बीरेंद्र सोनी, श्रेया देवांगन, समृद्धि पटेल शामिल थे।धरोहरों के संरक्षण से लेकर विश्वकल्याण की होगी कामनाआयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन एवं गोविन्द पटेल ने बताया कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन अपने धरोहर और अपनी संस्कृति को संजोने के उद्देश्य से किया जा रहा है। धमधा को जल संरक्षण के रूप में जाना जाता है, वहां छै आगर छै कोरी तरिया (126 तालाबों) के संरक्षण को लेकर भी इस महायज्ञ में जनजागरण किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर पंचायत धमधा, हिन्द एथलेटिक्स क्लब, धीवर समाज महिला मंडल, यादव समाज, देवांगन समाज, ताम्रकार समाज, लोधी समाज, गुप्ता समाज, सिन्हा समाज, साहू समाज योगदान दे रहे हैं। इसमें 19 दिसंबर को 108 महिलाएं पीले वस्त्र में कलश यात्रा निकालेंगी। 20 दिसंबर को महायज्ञ में लोक जागरण और विश्व कल्याण को लेकर आहूति डाली जाएगी। इसमें विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे।[ - -नगर निगम,आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई-असामाजिक तत्वों का रहता था जमावड़ा,गुण्डागर्दी पर नकेल कसने की कवायदबिलासपुर र/राज्य में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर शहर में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम,आबकारी की टीम ने सबसे पहले लिंक रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया,जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अहाता को जमींदोज किया,इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटाया गया है। विदित है की शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों की वजह से आस-पास का माहौल खराब रहता था,दिन भर असामाजिक तत्वों के मजमा लगे रहने से महिलाओं का निकलना मुश्किल था। शहर के इन सभी चखना सेंटर के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुण्डागर्दी पर लगाम लगेगा। नगर निगम क्षेत्र के सरकंडा, सकरी, तिफरा, पुराना बस स्टैण्ड सहित सभी जगहों से अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- -कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, जन समस्याओं के निराकरण करने के दिए निर्देश-सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाईरायपुर /कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होेेंने सभी जिला अधिकारियों को जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य संपन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी ने टीम भावना से कार्य किया और जो भी दायित्व सौंपा गया उसे समर्पण भाव से निर्वहन किया। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त हो गई है, सभी विभाग जनता से जुडे कार्याें को गति प्रदान करें और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करें। अब हमेशा की तरह प्रति सोमवार सुबह 10ः30 बजे दोपहर 1ः30 बजे तक कलेक्टर जनचौपाल शुरू की जाएगी। जिसमें आमजनों की समस्याओं को सुना जाएगा और यथासंभव निराकरण किया जाएगा।डॉ भुरे ने कहा कि राजस्व विभाग के सभी अधिकारी राजस्व न्यायालय में बैठना आरंभ करें और लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। नगर निगम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं जैसे साफ-सफाई, पेयजल इत्यादि की गुणवत्तापूर्व सुविधा प्रदान करें। शिक्षा विभाग स्कूलों का संचालन नियमित रूप से करें और बच्चों की अतिरिक्त कक्षांए लेकर निर्धारित पाठ्यक्रम को पूर्ण करांए। निरंतर वीकली टेस्ट लें। महिला बाल विकास को आंगनबाडियों को निरंगर संचालन करें और बच्चों-महिलाओं को पूरकपोषण आहार देना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग सड़कों की मरम्मत कार्य पूर्ण करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, सभी एडीएम-एसडीएम तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- -विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ‘‘मृदा एवं जल : जीवन का आधार’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के मृदा विज्ञान एवं रसायन शास्त्र विभाग के अन्तर्गत संचालित अखिल भारतीय मृदा परीक्षण एवं फसल अनुक्रिया परियोजना तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के संयुक्त तत्वधान में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आज ‘‘मृदा एवं जल : जीवन का आधार तथा उर्वरकों का संतुलित उपयोग’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायुपर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. अजय वर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में नीर तारिक अली, वरिष्ठ आई.ए.एस. जम्मु एवं कश्मीर तथा आबर्जवर चुनाव आयोग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, वैज्ञानिक, छात्र छात्राएं एवं परसदा, टेकारी तथा नवागांव के प्रगतिशिल किसान उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मानव स्वास्थय एवं मृदा के स्वास्थ्य के संबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि उत्तम स्वास्थय वाली मृदा से उत्पादित पौष्टिक भोजन से ही मानव शरीर का स्वास्थय अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि मृदा में उपस्थित सूक्ष्म जीवों की सक्रियता मृदा स्वास्थय को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भी एक सत्य है कि मानव शरीर में भी 60 हजार से अधिक सूक्ष्म जीव उपस्थित रहते हैं। उन्होंने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि मृदा एवं जल के महत्व की व्यापक एवं सार्थक जानकारी नागरिकों को मिले इसके लिये प्राथमिक शिक्षा में इसे एक अनिवार्य पाठ् के रूप में शामिल किया जाना आज के समय की आवश्यकता है।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में भारी मशीनरी के कृषि में उपयोग से मृदा कड़ी हो रही है। इसके लिये हमें आवश्यकतानुसार ही कृषि यंत्रो का उपयोग मृदा की तैयारी में करना चाहिये तथा पर्याप्त मात्रा में जैविक खादों का उपयोग करना चाहिए। नीर तारिक अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ का वातावरण अत्यंत शांत है, यहां के लोग अत्यधिक सरल एवं सहज तथा वैज्ञानिक ज्ञान से परंपरागत समय से ही समृध्द हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा जल प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण यहाँ विशाल संख्या में उपस्थित उत्कृष्ट स्तर के तालाब में देखने को मिलता है जिसमें सिंचित वर्षा जल निस्तारी के साथ-साथ कृषि उत्पादन तथा भू-जल के पुनः-भरण सहायक है। डॉ. विवेक त्रिपाठी ने इस अवसर पर जल एवं मृदा के महत्व के बारे में हमारे धर्म ग्रंथों एवं वेद-पुराण में हजारों वर्षो पूर्व उल्लेखित जानकारीयों के वैज्ञानिक दृष्टिकोणों की व्याख्या करते हुये इस जानकारी का उपयोग मृदा एवं जल प्रबंधन में करने हेतु कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि छात्र छात्राओं का आवहान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ. जी. के. दास ने कहा कि हमारे ग्रंथो में मृदा एवं जल के महत्व को विस्तार से उल्लेखित किया गया है। मानव शरीर के निर्माण में पांच तत्व क्षिति, पावक, नीर, गगन तथा समीर आवश्यक है। यह श्लोक ही जल एवं मृदा के महत्व को प्रतिपादित करता है। संगोष्ठी की विस्तृत रूप-रेखा की जानकारी मृदा विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. व्ही.एन. मिश्रा ने दी।कार्यशाला में आयोजित तकनीकी सत्र के दौरान डॉ. आर.के. बाजपेयी नें ‘‘मृदा स्वास्थय हेतु समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन’’ विषय पर तथा डॉ. जितेन्द्र सिन्हा ने ‘‘मृदा एवं जल : हम, आप और हमारी संस्कृति’’ विषय पर तकनीकी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, मृदा विज्ञान एवं रसायन शास्त्र विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक गण डॉ. के. टेडिया, डॉ. के.के. साहू, डॉ. डी.एस. ठाकुर, डॉ. एल.के. श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इस एक दिवसीय संगोष्ठी का कुशल संचालन संगोष्ठी के आयोजन सचिव एवं प्राध्यापक डॉ. राकेश बनवासी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर. अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया।
- बिलासपुर l बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर पर आज सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार साल में एक बार किया जाता है l एयरक्राफ्ट हाईजैक की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलरके द्वारा तत्काल एयरोड्रोम कमिटी चेयरमैन जिला दंडाधिकारी को एवम पुलिस अधीक्षक महोदय को फोन पर सूचित किया गया । इसके पश्चात एयरोड्रोम कमिटी के सारे अधिकारी एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएमएचओ ,सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर ,मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी एंटी हाईजैक रूम एकत्रित हुए । हाईजैकर से उनकी मांगों का समझौता अधिकारियों के द्वारा किया गया इसी बीच एयरपोर्ट की क्यूआरटी टीम के द्वारा हाईजेकर को पकड़ा गया । इस पूरी ड्रिल को जिला दंडाधिकारी महोदय मिनिट टू मिनिट निगरानी मैं संपन्न किया गया।इस ड्रील मै एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण की घटना की स्तिथि से निपटने एवम यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकाला जाता है उसका उसका अभ्यास किया जाता है ।
- दुर्ग /मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक आमन्त्रित है। ऋण लेने के इच्छुक हितग्राही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र आवश्यक सहपत्रों के साथ जमा कर सकते हैं। योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रूपये सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रूपये एवं व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रूपये आवेदक द्वारा ऋण आवेदन किया जा सकता है। योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला/अल्प संख्यक/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक/नक्सल प्रभावित आवेदकों को 15 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपये तक एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपये मार्जिन मनी (अनुदान राशि) की पात्रता है। इस योजना की पात्रता आवेदक छ.ग. के मूल निवासी हो, न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो (विशेष समुदाय को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट), परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं हो। उक्त योजना में लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को निम्न, दस्तावेज के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जी.ई रोड मालवीय नगर चौक के पास दुर्ग में 20 दिसम्बर 2023 तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते है।
- दुर्ग, / माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा पारित अन्तरिम आदेश के परिपालन में शिक्षण संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधियां, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कोलाहल अधिनियम-1985 की धारा 18 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दुर्ग की सीमा के अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पिटल, समस्त शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय, धार्मिक संस्थाओं व समस्त शासकीय कार्यालय क्षेत्र के 100 मीटर की परिधि को शांत परिक्षेत्र (जोंस ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। द नॉइज पॉल्युशन रूल्स, 2000 के नियम 3(1) एवं 4(1) के तहत परिवेशीय ध्वनि पैमाने की सीमा दिन (सुबह 6 बजे से 10 बजे तक) एवं रात (रात्रि 10 बजे से 6 बजे तक) हेतु पृथक-पृथक एरिया निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार औद्योगिक क्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 75 डीबी एवं रात के समय के लिए 70 डीबी सीमा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार वाणिज्यिक क्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 65 डीबी एवं रात के समय के लिए 55 डीबी, आवासीय क्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 55 डीबी एवं रात के समय के लिए 45 डीबी एवं शांत परिक्षेत्र हेतु दिन के समय के लिए 50 डीबी एवं रात के समय के लिए 40 डीबी सीमा निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार शांति परिक्षेत्र- अस्पताल, शिक्षण संस्थाएं, न्यायालय, धार्मिक संस्थाएं आदि के 100 मीटर दूरी तक पटाखे फोड़ना, प्रेशर हॉर्न या म्यूजिकल हॉर्न या अन्य किसी प्रकार के साउण्ड एम्प्लीफायर का उपयोग प्रतिबंधित है। जिला दण्डाधिकारी का आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है एवं आदेश का उल्लंघन अधिनियम की धारा 15 के अधीन दण्डनीय है।
- -सालेम स्कूल की दीवार तथा एनआईटी के पास एवं निगम के अन्य क्षेत्रों में अवैध कब्जे हटाए गयेरायपुर / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया और अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध चखना सेंटरों को हटाने की कार्रवाई की गई।आज नगर निगम के मुख्यालय उड़न दस्ता एवं जोन की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। विशेष टीम द्वारा सालेम स्कूल के पास दीवार के समीप अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लगभग 35 ठेलों को हटाकर जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही नगर निगम की टीम ने सांध्यकालीन अभियान चलाकर जी. ई. रोड में एन. आई. टी. के समीप सड़क पर अवैध रूप से व्यवसायरत लगभग 40 अवैध ठेलों को हटा कर जप्त किया। इसके अलावा संतोषी नगर मुख्य मार्ग एवं निगम जोन 9 के क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गाे में भी अभियान चलाकर विभिन्न मुख्य मार्गाे को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया।
- -हटाएं जाएंगे अवैध अतिक्रमण, कलेक्टर ने दिए निर्देश-कानून व्यवस्था पर ली अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकरायपुर /राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे तक बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस के अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के अधिकारी भी मौजूद रहे।कलेक्टर डॉ. भुरे ने रायपुर शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगी गुमठियों और अस्थायी दुकानों, ठेलों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ताकि इनसे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी और भीड़ के कारण लगने वाले जाम से निजात मिल सके। सड़कों और स्कूलों के आस-पास अवैध रूप से संचालित पान ठेलों, अस्थायी दुकानों और गुमठियों को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। अवैध चखना सेंटर पर कार्रवाई करें देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार तथा सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दोनों नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाया जाए, जो अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी एडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ रात में गस्त करें और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करें।
- -लंबे समय जलकर नहीं जमा करने वाले के विरूद्ध होगी कार्यवाहीभिलाईनगर । निगम क्षेत्र के आवास एवं व्यवसायिक भवनों में अमृत मिशन योजना के तहत लगे वैध एवं अवैध नल कनेक्शन की घर घर सर्वे कर निगम जांच करेगी तथा अवैध कनेक्शन को वैध करने की कार्यवाही की जाएगी वहीं लंबे समय से जलकर की राशि जमा नही करने वाले भवन मालिकों के विरूद्ध नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर जल प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने निगम सभागार में जलकार्य विभाग के अभियंताओं एवं जलकर वसूली करने वाली एजेंसी के साथ बैठक कर निर्देशित किए है कि संपूर्ण निगम क्षेत्र में 91129 नल कनेक्शन किए गए है। जिसमें से संपत्तिकर आईडी में 48 हजार नल कनेक्शन का ही उल्लेख है। जिसके कारण निगम को जलकर की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इसके अलावा जिनके यहां वैध कनेक्शन है ऐसे हितग्राही स्वयं का बोर होने, पानी कम आने के नाम पर जलकर की राशि का भुगतान नहीं कर रहे है।उन्होंने निगम के अभियंताओं तथा एजेंसी के प्रतिनिधियों से बैठक में कहा कि जल्द ही जोनवार एवं वार्डवार घर घर सर्वे कर अवैध नल कनेक्शन व जलकर जमा नहीं करने वालों को चिन्हित किया जाना है। सर्वे के दौरान प्रपत्र में इस बात स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि अमृत मिशन के तहत किए गए कनेक्शन वैध है अथवा अवैध। अवैध कनेक्शन पाए जाने पर उस मकान मालिक के विरूद्ध निगम द्वारा नोटिस जारी कर अर्थदण्ड के साथ कनेक्शन को वैध किए जाने की कार्यवाही किया जाएगा।अधीक्षण अभियंता श्री शर्मा ने बैठक में कहा कि ऐसे मकान मालिकों को भी चिन्हित किया जाएगा जिनके यहां पूर्व से नल कनेक्शन होने के बाद भी जल आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने या फिर नल से पानी नहीं आने का बहाना बनाकर जलकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कर रहे है, ऐसे हितग्राहियों को भी जलकर की बकाया राशि को जल्द ही जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। सर्वे का कार्य सभी 05 जोन के एक- एक वार्ड से प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर । नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत हितग्राहियो को लाॅटरी पद्वति से निगम के मुख्य कार्यालय में 8 एवं 14 दिसम्बर को आवास आबंटन किया जाना था, जिसे अपरिहार कारणो से स्थगित किया जाता है। आगामी दिनो में लाॅटरी पद्वति से किये जाने वाले आबंटन प्रक्रिया की सूचना हितग्राहियो को पृथक से भेजी जायेगी।
- बालोद ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।
- बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 200 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 43 हजार 544 किसानों द्वारा कुल 01 लाख 59 हजार 907 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 351 करोड़ 01 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 01 लाख 26 हजार 407 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 56 हजार 421 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 03 हजार 485 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3008 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 12 हजार 182 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। file photo
- -कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठितबालोद। ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिनकी मृत्यु दिनांक 31 मार्च, 2022 को अथवा पूर्व हुई है, उन्हंे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ एक्सग्रेशिया के रूप में दिया जाएगा। जिला श्रम पदाधिकारी बालोद ने बताया कि इसके सफल क्रियान्वयन हेतु बालोद जिले में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन/मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रम निरीक्षक को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय बालोद हेल्प डेस्क भी गठित कर दी गई है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार इस संबंध में विस्तृत जानकारी श्रम पदाधिकारी कार्यालय बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
- -आज जिले के 06 हितग्राहियों को घरेलू कनेक्शन प्रदान किया गयाबालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सफल क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आज 05 दिसम्बर को जिले के अलग-अलग विकासखण्डों के कुल 06 हितग्राहियों को घरेलू कनेक्शन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के डौण्डी विकासखण्ड के श्रीमती पूर्णिमा बाई, पति श्री तिहारू राम वार्ड नं 04 एवं श्रीमती शांति निषाद, पति श्री डोमेन्द्र निषाद वार्ड नं 24, दल्लीराजहरा को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत घरेलू कनेक्शन प्रदाय किया गया। इसी तरह जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड नंबर 09 निवासी श्रीमती उज्ज्वला योगी एवं श्रीमती अन्नपूर्णा योगी तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बघेली निवासी फमेश बाई पति शत्रुघन लाल एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोबा निवासी श्रीमती नंदिनी बाई को आज घरेलू सिलेण्डर प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत परिवार के महिला मुखिया जिनके पास पूर्व से घरेलू कनेक्शन नहीं है उनके नाम पर गैस कनेक्शन के तहत् 01 नग भरा सिलेन्डर, डबल बर्नर स्टील चूल्हा, 01 नग रेगुलेटर एवं पाईप प्रदान किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि पेट्रोलियम एवं एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2016-17 से 2018-19 तक जिले के 76,806 गरीब वर्ग के परिवारों को मात्र 200 रूपये पंजीयन शुल्क पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनातर्गत घरेलू सिलेन्डर प्रदाय किया गया है।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा के बीपीएल सूची में सम्मिलित 07 अपवंचन सूचकांको में सम्मिलित परिवार, अन्त्योदय अन्न योजना के तहत् राशनकार्डधारी परिवार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत पात्र हितग्राही परिवार, वन अधिकार पट्टा प्राप्त परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन, परिवार के 18 या 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति, महिला मुखिया जिसके नाम पर आवेदन किया जा रहा है उसका बैंक खाता की छायाप्रति, राशनकार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन किया जाना है।
- -शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतरीन कार्यों के फलस्वरूप बालोद जिले में निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सका है। इसके लिए निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई एवं शुभकामना के पात्र है। श्री शर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्य के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक सहित जिले के सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियोें ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समयावधि में अपने कार्यों का संपादन किया है, जो कि वास्तव में काबिले-तारीफ है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने इसका करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में इसका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे कि आम नागरिकों एवं सभी जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री शर्मा ने जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के स्थिति के अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जल-जीवन मिशन, लोक सेवा गारण्टी अधिनियम आदि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को हितग्राहीमूलक योजनाओं का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की। इसके अंतर्गत उन्होंने नामांतरण, खाता विभाजन आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में इनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सभी हल्का पटवारियों का अनिवार्य रूप से फील्ड विजिट भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला खाद्य अधिकारी से इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को रसोई गैस प्रदान करने हेतु लिए जा रहे आवेदन पत्रों के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करते हुए जिले के सभी हितग्राहियों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने तत्काल जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस योजना की सतत् माॅनिटरिंग कर इनका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने श्रम पदाधिकारी से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्डधारियों की दुर्घटना होने पर एक्स ग्रेसिया राशि के भुगतान की कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्रम पदाधिकारी को इस योजना के अंतर्गत जिले को प्राप्त पंजीयन के कुल लक्ष्य के संबंध मंे भी जानकारी ली। श्री शर्मा ने इस योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में श्री शर्मा ने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि की क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्धारित समयावधि में इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारण्टी योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत समय-सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यापालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्धारित समयावधि में इस योजना के कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री शर्मा ने धान खरीदी के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में बारिश की संभावना को देखते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षित रख-रखाव हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- रायपुर /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विभिन्न संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा/साक्षात्कार दिनांक 09 दिसम्बर दिन शनिवार को आयोजित की जायेगी। पात्र अभ्यर्थी कौशल परीक्षा/साक्षात्कार का स्थान, समय एवं प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर की वेबसाईट का सतत् अवलोकन कर सकते है।सभी संविदा पदों के पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर की वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया है। इसके लिए दावा आपत्ति 10 नवम्बर तक मंगाई गई थी। दावा आपत्ति का भर्ती विज्ञापन में निहित शर्तों के अनुसार निराकरण कर एक अनुपात तीस के प्रावीण्यता अंक के आधार पर सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु सूची तैयार कर जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर के वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है।गौरतलब है कि कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा 06 अक्टूबर को संविदा-कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट), कार्यालय भृत्य (मुंशी/अटेन्डेंट) के रिक्त 1-1 पद की पूर्ति हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।
- भिलाईनगर । भिलाई निगम क्षेत्र में नवीन आधार कार्ड बनाने, अपग्रेड एवं सुधार हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिसंबर से लेकर 19 जनवरी तक चलने वाले शिविर भिलाई निगम के सभी 5 जोन में एक साथ लगाया जाएगा। आम नागरिकों को उनके वार्ड अथवा मोहल्ले में ही आधार कार्ड बनाने एवं सुधार की सुविधा मिल सके इस उद्देश्य को लेकर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आदेश जारी किये है।इन स्थानों पर लगेगा आधार शिविरवार्ड 01 जुनवानी में 6 एवं 7 दिसम्बर को जुनवानी चौक दुर्गा मंच व बाजार चौक सामुदायिक भवन, वार्ड 14 शांति नगर में दशहरा मैदान गणेश मंच पार्षद कार्यालय के पास, वार्ड 30 प्रगति नगर में स्वास्थ्य कार्यालय पानी टंकी व प्रगति नगर केम्प 01, वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर में शिवालय के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड 57 सेक्टर 4 पूर्व में पार्षद निवास कार्यालय सेक्टर 04, वार्ड 02 स्मृति नगर में 8 एवं 11 दिसम्बर को राधाकृष्णा मंदिर त्रिवेणी नगर, वार्ड 15 अम्बेडकर नगर में अम्बेडकर नगर पार्षद कार्यालय व शांति नगर सियान सदन, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर में कर्मा भवन पार्षद कार्यालय के समीप व मयूर गार्डन, वार्ड 39 चन्द्रशेखर आजाद नगर मे खेल मैदान सामुदायिक भवन के पीछे, वार्ड 58 सेक्टर 4 पश्चिम में सड़क 27-28 मंच के पास व सड़क 29-30 पोस्ट आफिस के पास, वार्ड 03 माॅडल टाउन में 12 एवं 13 दिसम्बर को मंचमुखी गार्डन सांस्कृतिक गार्डन, वार्ड 16 सुपेला बाजार में सामुदायिक भवन शंकर पारा सुपेला व सामुदायिक भवन दुबे पशु आहार, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम सुन्दर नगर में युगनिर्माण स्कूल के पास पार्षद कार्यालय, वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव छावनी में मंगल बाजार के पास व राधाकृष्णा मंदिर के पास, वार्ड 59 सेक्टर 05 पूर्व में डोम शेड सड़क 12-13, वार्ड 04 नेहरू नगर में 14 एवं 15 दिसम्बर को नेहरू नगर सियान सदन, वार्ड 19 राजीव नगर में राम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर शकुन्तला विद्यालय रामनगर, वार्ड 33 संतोषी पारा केम्प 02 में गौरव पथ नाले के पास व काली मंदिर विवेकानंद के पास, वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी में राजीव नगर सामुदायिक भवन व क्रांति चौक के पास आंगनबाड़ी, वार्ड 60 सेक्टर 05 पश्चिम में डोम शेड संत विजय आडिटोरियम, वार्ड 05 कोसानगर में 19 एवं 20 दिसम्बर को राधाकृष्णा मंदिर व सामुदायिक भवन उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास, वार्ड 20 वैशाली नगर में वैशाली नगर पार्षद कार्यालय, वार्ड 34 वीर शिवाजी वार्ड में पार्षद कार्यालय मिलन चौक, वार्ड 42 गौतम नगर में गली नं. 5 शिव मंदिर व बड़ा मंचशील स्कूल, वार्ड 61 सेक्टर 6 पूर्व में नगर निगम जोन कार्यालय जोन 5, वार्ड 06 प्रियदर्शिनी परिसर में 21 एवं 22 दिसम्बर को शीतला मंदिर संजय नगर व बलीराम किराना स्टोर्स व्यकेटेश्वर टाकिज के पास सामुदायिक भवन, वार्ड 21 कैलाश नगर में कैलाश नगर सियान सदन, वार्ड 35 शारदा पारा में पार्षद कार्यालय जनता स्कूल के पास, वार्ड 43 बापू नगर में राजीव नगर दुर्गा पंडाल व राजीव नगर शिव मंदिर, वार्ड 62 सेक्टर 6 मध्य में कालीबाड़ी सेक्टर 6, वार्ड 07 राधिका नगर में 26 एवं 27 दिसम्बर को सियान सदन राधिका नगर, वार्ड 22 कुरूद में बाजार चौक सामुदायिक भवन, वार्ड 36 श्याम नगर में सूर्या नगर सतनाम भवन व अहमद नगर आंगनबाड़ी केन्द्र, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर में गणेश मंच उड़िया बस्ती व जलाराम मंदिर लक्ष्मी नारायण नगर, वार्ड 63 सेक्टर 6 में सड़क 70 पार्षद निवास के पास, वार्ड 08 कृष्णा नगर में 28 एवं 29 दिसम्बर को राधाकृष्ण मंदिर व बजरंग चैंक वार्ड कार्यालय, वार्ड 23 घाॅसीदास नगर में दुर्गा मंच, वार्ड 37 संत रविदास नगर में पार्षद कार्यालय, वार्ड 45 बालाजी नगर में सामुदायिक भवन सांई मंदिर परिसर, वार्ड 64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 में सड़क 12 व 13, वार्ड 09 राजीव नगर सुपेला में 2 एवं 3 जनवरी को राजीव नगर सांस्कृतिक मंच पारस नाथ कापरेटिव के पास, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड में सियान सदन के सामने, वार्ड 52 सेक्टर 03 में दुर्गा पूजा मंच व अखाड़ा मैदान, वार्ड 46 दुर्गा मंदिर में सामुदायिक भवन, वार्ड 65 सेक्टर 10 में पार्षद निवास कार्यालय सेक्टर 10 में शिविर लगाये जायेगे।

















.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)