- Home
- छत्तीसगढ़
- -गीत, नृत्य, नाटक, पेंटिंग आदि विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी-विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगेरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में दिनांक 06 से 09 दिसम्बर 2023 तक 29वें अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2023’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव का शुभारंभ कल 06 दिसम्बर 2023 को दोपहर 03 बजे सांस्कृतिक शोभायात्रा से किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास उपस्थित रहेंगे।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि 06 से 09 दिसम्बर तक चलने वाले इस चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2023’’ में विभिन्न विधाओं की 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 07 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से 1ः30 बजे तक एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से मिमिक्री, भाषण, कार्टूनिंग, एकांकी, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 08 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से लघु नाटिका, वाद-विवाद, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 09 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से लघु नाटिका, तात्कालिक भाषण, लोक एवं आदिवासी नृत्य तथा पाश्चात्य समूह गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 09 दिसम्बर को अपरान्ह 04 बजे अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2023’’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला कृषि छात्रों में उद्यमिता विकास पर आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि श्री एस. एस. बजाज महानिदेशक सी कास्ट एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों का स्वागत डॉ. विजय कुमार चौधरी विभागाध्यक्ष, कृषि अर्थशास्त्र के द्वारा किया गया। श्री बजाज ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में छात्रों को उद्यमिता विकास के बहुमूल्य कड़ी कहा एवं कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता विकास के अपार संभावना हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विभिन्न कार्यक्रम द्वारा समन्वित विकास व बाजार आधारित नवोन्मेंशी तकनीक पर कार्य करने की प्रेरणा दी । डॉ चंदेल ने छात्रों को कृषि के व्यवसायीकरण एवं बाजार आधारित नवोन्मेषी उत्पादों के प्रबंधन एवं ग्रामीण प्रबंधन के द्वारा राज्य के विकास में सहभागिता बनने हेतु आहवन किया। कार्यशाला के स्वागत उद्बोधन डॉ संजय कुमार जोशी के द्वारा कृषि में उद्यमिता विकास पर प्रकाश डाला एवं इस कार्यशाला का छात्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव एवं विशेषताओं के बारे में बताया ।कार्यशाला के समन्वयक श्री अखिलेश त्रिपाठी वैज्ञानिक डी ने विश्वविद्यालय के साथ-समनवय स्थापित की एवं डॉ प्रवीण कुमार वर्मा के द्वारा समस्त प्रतिभागियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निर्देशक एवं अधिष्ठाताओं की सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
- भिलाई नगर । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की क्वालिटी सर्कल टीमों ने अपनी सृजनशीलता को ऊंची उड़ान देने में कामयाबी हासिल की है। चीन के बीजिंग में 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर के मध्य आयोजित क्वालिटी कंट्रोल सर्कल के इंटरनेशनल कन्वेंशन में बीएसपी की बीआरएम विभाग की क्वालिटी सर्कल टीम ‘सारथी’ ने गोल्ड अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। आज भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता को, सभी कार्यपालक निदेशकगणों की उपस्थिति में इस गोल्ड अवार्ड को सुपुर्द किया।निदेशक प्रभारी सभागार में एक संक्षिप्त समारोह में विजेता टीम के सदस्यों ने संयंत्र के निदेशक प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। यह प्रस्तुतिकरण बीजिंग में भी आयोजित क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया था और इसे ही स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाॅ ए के पंडा, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरूप, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बी के गिरी, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) एम के गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) श्रीमती निशा सोनी और महाप्रबंधक (बीई) एम के दुबे उपस्थित थे।व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग के मार्गदर्शन में बीई विभाग के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक मनोज दुबे के नेतृत्व में बार राॅड मिल की टीम ‘सारथी’ जिसमें दीपेश कुमार चुघ, धनराज साहू, शूभम शिंदे, कुंते लाल व यशवंत कुमार शामिल है, ने क्वालिटी कंसेप्ट्स के इंटरनेशनल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड जीतकर भिलाई का नाम रौशन किया है।इस प्रतियोगिता में बीएसपी की टीम ने अपने विभाग में किए गए सृजनशील कार्यों पर केस स्टडी प्रस्तुत किया। बार राॅड मिल की टीम ‘सारथी’ ने 16 एमएम सेक्शन को रोल करने के लिए स्टैंड-18 में प्रयुक्त होने वाले रोल में नंबर आॅफ ग्रूव्स की संख्या को बढ़ाकर स्टैंड चेंज में समय की बचत, को अपने प्रोजेक्ट के रूप में लिया था। इस प्रतियोगिता में चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, कोरिया, थाइलैंड, मॉरिशस सहित विभिन्न देशों की टीमों ने भाग लिया था।
- भिलाई नगर । भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के तत्वाधान में 09 दिसम्बर को भिलाई क्लब के क्रिस्टल गार्डन में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “पद्मश्री अनूप जलोटा नाईट” कार्यक्रम का आयोजन संध्या 7.30 बजे से किया जा रहा है। क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के माध्यम से आयोजित इस विशेष संगीत संध्या में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा भजन व गीत-गजल के विविध बानगी पेश की जायेगी।इस आयोजन में संगतकार के रूप में मुंबई से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वादक कलाकार निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। आयोजन में अनूप जलोटा अपने बेहद चर्चित गीतों के विशेष प्रस्तुतिओं को सुरमई अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। गत वर्षों से सुर सम्राट अनूप जलोटा के अविस्मरणीय गायकी के प्रति रुझान को दृष्टिगत करते हुए संयंत्र प्रबंधन द्वारा यह आयोजन भिलाई के संगीत प्रेमियों को समर्पित किया जा रहा है। भिलाई के संगीत सुधिजनों के लिये प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है।
- बिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में उत्साह से हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।
- बालोद। , बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 199 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 42 हजार 932 किसानों द्वारा कुल 01 लाख 56 हजार 862 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 344 करोड़ 33 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 14 हजार 526 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 47 हजार 913 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 08 हजार 948 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3752 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 15 हजार 306 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। file photo
- जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 07 दिसम्बर 2023 दिन गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक केडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड हैदराबाद द्वारा ट्रेनी केन्द्र मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी । उक्त पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 12वी उत्तीर्ण रखी गई है। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं का वेतनमान 12250 रुपये व अन्य भत्ता निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीद्वारों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ के अंतर्गत रहेगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप भाग ले सकते है अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
- रायपुर /सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।विदित हो कि दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि, ‘सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए समामेलित विशेष निधि’’ ए/सी नंबर- 20246292607 IFSC Code-IDIB 000R518 के नाम पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा समीप के सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर चेक/आरटीजीएस/ड्रॉफ्ट के माध्यम या बारकोड के व्दारा दिया जा सकता हैं।
-
रायपुर। विधानसभा चुनाव-2023 में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को सबसे अधिक वोट मिला। उन्हें 1,09263 वोट मिला। वे 67719 वोटों से विजयी रहे। वहीं सबसे कम वोट कांकेर के आशाराम नेताम को मिला। भारतीय जनता पार्टी के कांकेर प्रत्याशी आशाराम नेताम को 67980 वोट मिला, वे मात्र 16 वोट से विजयी रहे।
-
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के मंत्रियों के निज सचिव और और ओएसडी को उनके मूल विभाग में भेज दिया। जारी आदेश में निज सचिव और ओएसडी को उनके मूल विभाग में पदस्थापना की गई है।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद उनके सचिवालय में अफसरों को मूल विभाग में लौटाने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने दो निज सचिव और चार ओएसडी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया है।

-
रायपुर। सुंदर नगर निवासी श्री बलदाऊ प्रसाद शर्मा पौता वाले का 95 वर्ष की आयु में सोमवार सुबह 11 बजे के करीब निधन हो गया। वे कुछ दिनों से इलाजरत थे। वे अपने पीछे पुत्र सुभाष शर्मा पूर्व पार्षद सुंदर नगर तथा अनिल शर्मा सेवानिवृत्त लेखापाल सीएसइबी रायपुर और दो पुत्रियों को छोड़ देवलोक को प्रस्थान कर गए। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थल से महादेव घाट को मध्यान्ह 4 बजे निकलेगी। उनके निधन पर विप्र समाज के अनिल तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, रश्मि शुक्ला, आनंद पांडेय, सत्यम शुक्ला, प्रशांत शर्मा, नीलिमा जोशी, संजय मिश्रा, कैलाश मिश्रा, विनय तिवारी, सुनील दीवान, सरिता शर्मा, प्रीति रंजना तिवारी, अपर्णा, विनीता शुक्ला, शजिन्ता शुक्ला, ब्रजेश शर्मा, सुधांशु दीवान, अवधेश दुबे, सुनील, मुकेश तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि करते हुए कहा कि ईश्वर इस वज्राघात को परिजनों को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
- -भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 18 महिलाओं को मैदान में उतारा था-सरगुजा संभाग से चुनी गई सबसे अधिक छह महिला विधायकरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटें प्राप्त करके एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। वहीं कांग्रेस को 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।इस चुनाव में महिला उम्मीदवारोंं की बात करें तो 18 महिला नेत्रियां विधायक बनी हैं। जिसमें से भाजपा से आठ और कांग्रेस से 10 महिलाएं शामिल हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतकर नहीं आई थीं। इसमें से 10 महिलाएं पहली बार विधायक बनी हैं।पिछली बार 2028 के चुनाव में 13 महिलाएं विजयी रही थीं। इसके बाद हुए उपचुनाव में 3 महिलाएं ही जीतीं। इस तरह से 16 महिला विधायक विजयी हुई थीं।महिला विधायक: 2023 विधानसभा चुनावभाजपा की आठ महिला विधायकभाजपा की महिला विधायकों में भरतपुर-सोनहट से रेणुका सिंह, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते, सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर से रायमुनि भगत, पत्थलगांव से गोमती साय, पंडरिया से भावना बोहरा और कोंडागांव से लता उसेंडी विधायक बनी हैं।कांग्रेस की 10 महिला विधायकलैलुंगा विधायक विद्यावती सिदार, सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े, सरायपाली से चातुरीनंद, बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे, सिहावा से अंबिका मरकाम, संजारी बालोद से संगीता सिन्हा, डौंडी लोहारा से अनिला भेडिय़ा, खैरागढ़ से यशोदा निलंबर वर्मा, डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल और भानुप्रतापपुर से सावित्री मनोज मंडावी विधायक बनी हैं।छत्तीसगढ़ में पहला विधानसभा का चुनाव 2003 में हुआ था। उस समय चुनाव लडऩे वाली महिलाओं की संख्या 62 थी। 2018 के चुनाव में इनकी संख्या बढक़र 115 हो गई थी । इस बार 2023 के चुनाव में 155 महिलाएं चुनावी मैदान में रहीं।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी बहुल उत्तर क्षेत्र सरगुजा और दक्षिण क्षेत्र बस्तर ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ दिया है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस क्षेत्र की 26 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
राज्य के सरगुजा संभाग में 14 सीटें हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए नौ आरक्षित हैं। वहीं बस्तर संभाग में 12 सीटें हैं, जिनमें से 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में पहली बार सरगुजा क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में तब कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल से सत्ता में रहे भाजपा को बाहर कर दिया था। इस बार के चुनाव में भाजपा ने सरगुजा क्षेत्र की सभी सीटें जीत ली हैं।
क्षेत्र के छह जिलों की 14 सीटों में से भाजपा ने भरतपुर सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा के राजेश अग्रवाल से 94 मतों से पराजित हो गए हैं। वहीं आदिवासी नेता और मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीआरपीएफ कर्मी राम कुमार टोप्पो से 17,160 के अंतर से हार गए हैं। भाजपा सांसद गोमती साय ने पत्थलगांव सीट पर कांग्रेस के रामपुकार सिंह को 255 वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस ने इस बार क्षेत्र की प्रतापपुर, सामरी, रामानुगंज और मनेंद्रगढ़ सीटों से अपने चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया था, लेकिन उसने नए चारों उम्मीदवार भी चुनाव हार गए। इसी तरह कांग्रेस ने 2018 में बस्तर संभाग की 12 में से 11 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार उसकी सीटें घटकर चार रह गईं, जबकि वह एक सीट पर पीछे चल रही है। इस बार भाजपा ने क्षेत्र में सात सीटों पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे चल रही है।
2018 में, दंतेवाड़ा एकमात्र सीट थी जो इस क्षेत्र में भाजपा ने जीती हासिल की थी लेकिन उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली थी। यहां तक कि अलग-अलग कारणों से हुए उपचुनाव में कांग्रेस अपनी दो सीटें- चित्रकोट और भानुप्रतापपुर बरकरार रखने में कामयाब रही। चित्रकोट से कांग्रेस विधायक दीपक बैज ने 2019 के संसदीय चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद छोड़ दिया था। भानुप्रतापपुर सीट पिछले साल तत्कालीन विधायक और राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी। कांग्रेस ने मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी वर्मा को मैदान में उतारा था, जिन्होंने उपचुनाव जीता। इस क्षेत्र में भाजपा ने अब तक जो सीटें जीती हैं उनमें अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, जगदलपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा शामिल हैं, जबकि नारायणपुर पर वह भारी अंतर से आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चित्रकोट सीट पर भाजपा के विनायक गोयल से 8,370 वोटों के अंतर से हार गए, जबकि कांग्रेस मंत्री मोहन मरकाम को कोंडागांव सीट पर भाजपा की लता उसेंडी से 18,572 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र से जीतने वाले कांग्रेस के चार उम्मीदवार मंत्री कवासी लखमा (कोंटा) और तीन मौजूदा विधायक - विक्रम मंडावी (बीजापुर), लखेश्वर बघेल (बस्तर) और सावित्री मंडावी (भानुप्रतापपुर) शामिल हैं। कांग्रेस ने क्षेत्र के अंतागढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट और जगदलपुर से अपने पांच मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया था। लेकिन पार्टी सभी सीटों पर हार गई। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती रविवार को की गई। - रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को मतों से पराजित किया है। उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा से 67,719 मतों से रिकॉर्ड जीत का प्रमाण पत्र रिटर्निंग आफिसर से प्राप्त किया। विधानसभा चुनाव में उनकी यह लगातार आठवीं जीत है। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- लगातार 8वीं बार की यह प्रचंड जीत समस्त कार्यकर्ताओं, समर्थकों के अथक परिश्रम का ही सुखद परिणाम है। आप सभी को बधाई...आप सभी का आभार।
-
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, "आज चार राज्यों के चुनाव के परिणाम आए हैं, हम जनाधार का सम्मान करते हैं... नतीजें निराशाजनक हैं लेकिन हम हताश नहीं हुए हैं... हार कर फिर खड़े होना बहादूर योद्धा का काम है, हमारे कार्यकर्ता बहादूर योद्धा हैं..."
-
-रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जीते अभ्यर्थी राजेश अग्रवाल को सौंपा गया प्रमाण पत्र
अम्बिकापुर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर के कुल 13 अभ्यर्थी निर्वाचन में शामिल रहे। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से अभ्यर्थी श्री अब्दुल माजिद को 1193 मत मिले। इंडियन नेशनल कांग्रेस से अभ्यर्थी श्री टीएस सिंहदेव को 90686 , भारतीय जनता पार्टी से श्री राजेश अग्रवाल को 90780 , गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री बालसाय कोर्राम को 6083, हमर राज पार्टी से श्री रामनन्दन पैंकरा को 719, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के श्री सुजान बिंद को 288, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के श्री संतोष विश्वकर्मा को 251, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अनिल श्रीवास्तव रोटी पार्टी को 311, निर्दलीय अभ्यर्थी श्रीमती एस्तर खलखो को 352, श्री क्रान्तिकुमार को 335, मीरा रवि को 563, श्री मुकेश गोस्वामी को 867 तथा श्री राकेश कुमार साहू को 1318 मत मिले। इस तरह कुल विधिमान्य मत 193746, अस्वीकृत मतों की संख्या 114, नोटा में 2168 मत पड़े। इसमें ईवीएम और डाक मतपत्र दोनों से प्राप्त मत शामिल हैं। - -जीत का श्रेय कार्यकताओं की मेहनत, बैकुंठपुर वासियों के प्रेम-श्री राजवाड़े- बैकुंठपुर में शांतिपूर्ण निपटे मतगणना- कोरियावासियो का किया कलेक्टर ने आभार व्यक्तकोरिया । 17 नवम्बर को हुए मतदान के बाद पूरे जिले में रिजल्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार में आम से लेकर खास तक टकटकी नजर लगाए हुए थे।3 दिसम्बर को परिणाम आया और शुरू से बढ़त बनाए हुए भाजपा प्रत्याशी श्री भैया लाल राजवाड़े को कुल 66 हजार 866 मत मिले औऱ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव से 25 हजार 413 मतों से जीत हासिल की।बैकुंठपुर विधानसभा में 8 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमाए थे। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव को कुल मत 41 हजार 453 मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आकाश कुमार को 1 हजार 872 मत मिले तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दुर्गेश साहू को 472 मत मिले। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी मेजर प्रसाद यादव को 1 हजार 426 मत प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सोमार साय को 746 मत मिले, वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर संजय सिंह कमरो को 23 हजार 288 मत मिले, तो निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन साहू को 649 मत प्राप्त हुए तो नोटा पर 1 हजार 934 मतदाताओं ने बटन दबाया। इस तरह ईवीएम व पोस्टल बैलेट से 1 लाख 38 हजार 706 मतदाताओं ने मतदान किए थे।रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुंठपुर में मतगणना सुबह निर्धारित समय 8 बजे प्रारम्भ हुआ था। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए थे। 17 राउंड में हुए मतगणना में शुरू से भइया लाल राजवाड़े बढ़त बनाए हुए थे।वर्ष 2018 के आंकड़ेवर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा के भइया लाल राजवाड़े को 43 हजार 546 मत प्राप्त हुआ था, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव को 48 हजार मत प्राप्त हुआ था। इस तरह 5 हजार 339 मत से जीत हासिल की थी, वहीं नोटा में 2 हजार 630 मत पड़े थे।बता दें 17 नवम्बर को बैकुंठपुर विधानसभा में हुए मतदान में 81.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। 228 मतदान केन्द्रों में कुल 1लाख 68 हजार 81 मतदाताओं में से 1 लाख 37 हजार 726 मतदाताओं ने मतदान किए थे।5 प्रत्याशियों का हुआ जमानत जब्तबैकुंठपुर विधानसभा में 5 प्रत्याशियों का जमानत जब्त हुआ है।क्या है जमानत जब्त ?जब कोई उम्मीदवार सीट पर पड़े कुल वोटों का 1/6 यानी 16.66% वोट हासिल नहीं कर पाता तो उसकी जमानत जब्त कर ली जाती है। उदहारण के लिए अगर किसी सीट पर 1 लाख वोट पड़े हैं और वहां 5 उम्मीदवारों को 16,666 से कम वोट मिले हैं, तो उन सभी की जमानत जब्त कर ली जाएगी।कलेक्टर ने दी बधाईकलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विजयी प्रत्याशी श्री भइया लाल राजवाड़े को जीत की बधाई दिए।इसके पहले आरओ श्रीमती अंकिता सोम ने जीत हासिल किए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भइया लाल राजवाड़े को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।कलेक्टर ने किया आभार व्यक्तश्री लंगेह ने भारत निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षको का भी आभार व्यक्त किए, जिनके मार्गदर्शन, सुझाव पर जिले में शान्ति पूर्वक निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने में मदद मिली ।श्री लंगेह ने कहा कि विगत 3-4 माह से निर्वाचन कार्य में पूरे सरकारी अमले लगे हुए थे। लोकतन्त्र के इस महापर्व में उन्होंने एसपी श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, आरओ श्रीमती अंकिता सोम सहित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, मतगणना अधिकारियों, आब्जर्वर, नोडल अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अमले, सुरक्षा जवान, मीडिया प्रतिनिधियों व जिलेवासियों का इस कार्य में भरपूर सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किए।
- -भाजपा की विजय हर प्रदेशवासी की जीत है: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह-हमारे छत्तीसगढ़ से कुशासन का अंधेरा छँटा है, सुशासन का सूरज निकला है और विकासपूर्ण उज्जवल भविष्य का कमल खिला है डॉ. रमन सिंहरायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परीणाम आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारवार्ता की।इस दौरान पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीत की बधाई दी।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेशवासियों को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया साथ ही भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सभी को शुभकामनाएं व्यक्त की।इसके साथ ही राजनांदगांव से विजयी होने पर राजनांदगांव की जनता का भी आभार जताया।पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश के जनता के आशीर्वाद से आज हमारे छत्तीसगढ़ से कुशासन का अंधकार समाप्त हुआ है और सुशासन का नया सवेरा हुआ है। ऐतिहासिक वोट प्रतिशत से भाजपा विजयी हुई है, यह छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक वोट प्रतिशत प्रदेश का हम सभी को आशीर्वाद है जिसका मैं ह्रदय से सम्मान करता हूँ। मैंने कल कहा भी था कि “अंधेरा छँटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”, आज हमारे छत्तीसगढ़ से कुशासन का अंधेरा छँटा है, सुशासन का सूरज निकला है और विकासपूर्ण उज्जवल भविष्य का कमल खिला है।पूर्व सीएम ने कहा कि इसके लिए मैं समस्त प्रदेशवासियों का, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का, हमारे केन्द्रीय नेतृत्व और भाजपा के सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ, सभी के प्रयासों का यह परिणाम है इसके साथ ही साथ सभी को इस प्रचंड जीत की बधाई देता हूँ, आज भारतीय जनता पार्टी की जो जीत हुई है वो सिर्फ़ भाजपा की जीत नहीं है बल्कि ये जीत प्रदेश के 3 करोड़ जनता की जीत है, हर उस प्रदेशवासी की जीत है जिसने पिछले 5 साल प्रदेश में कांग्रेसी कुशासन को झेला है, आज उन सभी के संघर्षों की जीत हुई है।इस चुनाव में जनता का जो उत्साह और कांग्रेस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया है उसने पूरे देश को अचंभित कर दिया है, मैं लगातार कह रहा था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने इस बार सर्वे में नहीं बल्कि मतदान में अपना आक्रोश दिखाया है और 3 दिसंबर को चमत्कारी नतीजें आएंगे और 52-55 सीटों के साथ, स्पष्ट बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकर बनेगी और आज ऐसे ही परिणाम सामने हैं।राजनांदगांव में मैंने पहले ही कहा था कि इस बार की जीत पिछली बार से भी अधिक वोटों के अंतर से होगी और पिछली बार जहां लगभग 17 हजार मतों के अंतर से विजयी हुआ वहीं इस बार 37 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हुई है।इसे मैं राजनांदगांव की जीत समझाता हूँ क्योंकि पिछले 5 साल कांग्रेस से जिस प्रकार राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया जनता ने उसका जवाब दिया हिया है और इसके लिए मैं हर राजनांदगांववासी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।इसके अलावा पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सेवा की करने की भावना किसी पार्टी है में है तो वो भारतीय जनता पार्टी में है और छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी यदि कोई है तो वो मोदी जी की गारंटी है और इस बार फिर जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास दर्शाकर ये बता दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी और उनके सुशासन पर विश्वास है।साथ ही पूर्व सीएम ने कांग्रेस के हर की वजह कांग्रेसी कुशासन को बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश का सारे विकास कार्य रोककर, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करके, तेंदूपत्ता का बोनस खा कर, चावल चोरी करके, कोयले से लेकर शराब तक हर विभाग में घोटाले करके छत्तीसगढ़ का शोषण किया और एटीएम बनकर छत्तीसगढ़ से लूट करके कांग्रेस की तिजोरी भरने का काम किया जिससे प्रदेश के हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश था और इसका असर चुनाव परिणाम दिखा है।इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे संकल्प पत्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सभी वर्गों के हित की गारंटियों को लेकर भी सभी ने बहुत पूरे उत्साह के साथ मतदान किया।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महतारी वंदन योजना में विवाहित महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए देने और गरीब परिवारों को 500 रूपये में LPG सिलिंडर देने की गारंटी देकर छत्तीसगढ़ का विश्वास जीता और उनकी गारंटी का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाजपा को आशीर्वाद प्रदान किया।साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं को यह गारंटी दी है कि सीजीपीएससी घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे, 2 वर्षों में प्रदेश के सभी रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती सुनिश्चित करेंगे, कॉलेज छात्र-छात्राओं को पुनः निःशुल्क लैपटॉप एवं टैबलेट प्रदान करेंगे श्री मोदी जी पर जनता का इतना विश्वस है कि उनकी इन सभी गारंटीयों से उत्साहित प्रदेश के युवाओं ने अपना समर्थन प्रदान किया है।गरीब कल्याण की दिशा में माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमारे छत्तीसगढ़ की भूमि पर यह वादा किया था कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 वर्षों तक बढाया जायेगा और उसे पूरा कर दिया है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी माननीय प्रधानमंत्री जी की गारंटी के अनुरूप अपने पहले कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए धन-राशि का आवंटन करने जा रही है।साथ ही किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान साथियों ने भाजपा पर विश्वास जताया है और मोदी जी की गारंटी के अनुरूप भाजपा की सरकार भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल में एक एकड़ का 21 क्विंटल धान भी खरीदेगी और इसके साथ ही साथ पिछले 2 साल का बकाया बोनस भी हम 25 दिसम्बर को किसानों को देने जा रहे हैं।इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता गया वैसे-वैसे भाजपा के हमारे सदस्यों की टारगेट किलिंग करके डराने की कोशिश की गई, कांग्रेस ने पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ में आपराधिक ताकतों को बढ़ावा देने का काम किया लेकिन आदिवासी अंचलों के साथ ही साथी प्रदेश के हर वर्ग ने पूर्ण निडरता के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में कांग्रेसी कुशासन को उखाड़ फेंका है।आज मैं बहुत प्रसन्नता के साथ प्रदेश के हर व्यक्ति से यह कह रहा हूँ कि हमारे छत्तीसगढ़ का काला दौर आज समाप्त हो गया है आप सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जिन गारंटीयों पर विश्वास करके भाजपा को आशीर्वाद दिया है अब भाजपा की सरकार में जल्द से जल्द उन सभी गारंटियों को पूरा किया जायेगा, प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी और हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को पुनः विकास के शिखर पहुंचाएंगे।
- -उपराष्ट्रपति ने रायपुर में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय को संबोधित किया-लोकतंत्र का मतलब सबको समान अवसर प्रदान करना है-श्री धनखड़-लोकतंत्र में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता है-उपराष्ट्रपति-एक दशक पहले हमारे देश को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था-उपराष्ट्रपति-भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगा -उपराष्ट्रपति-महिला आरक्षण विधेयक का पास होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि -उपराष्ट्रपति-आज दुनिया भारत की ओर देख रही है-उपराष्ट्रपति-अब न्याय के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा-उपराष्ट्रपति-23 अगस्त को राष्ट्रीय स्पेस डे घोषित किया जाना बड़ी उपलब्धि -उपराष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा आज देश में अवसरों की कमी नहीं हैरायपुर।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अभी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को युगपुरुष कहने के संबंध में आज जोर देते हुए कहा कि "मैंने श्री नरेन्द्र मोदी को युगपुरुष इसीलिए कहा क्योंकि उन्होंने देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य उन्मुख निर्णायक नेतृत्व दिया है।"आज रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से एक संवाद कार्यक्रम के दौरान श्री धनखड़ ने कहा कि मैं बैकफुट पर नहीं हूं, बहुत सोच-समझकर मैंने मुंबई में एक कार्यक्रम में हमारे प्रधान मंत्री को युगपुरुष कहा, क्यों?आप युवा लड़के-लड़कियाँ विश्लेषण करें, सार्वजनिक डोमेन पर जाएँ, उन विशेषताओं का पता लगाएं जिन्हें हम 'युगपुरुष' के गुणों के रूप में माना जा सकता है। आख़िरकार किसी विशेष समय पर कोई युगपुरुष तो होगा ही। एक ऐसा व्यक्ति जिसने हमारे जीवन को बदल दिया और क्रांति ला दी, उन्होने आगे कहा कि हमारे पास समावेशी, कार्य-उन्मुख और निर्णायक नेतृत्व है। हमने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान भेजा है, हमने संसद के विशेष सत्र में महिलाओं को आरक्षण देकर युगांतकारी विकास किया है। हम विघटनकारी प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और इसे विकसित करने के लिए दूसरों की प्रतीक्षा नहीं कर रहे हैं, चाहे वह क्वांटम कंप्यूटिंग हो, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन या 6जी, अब आपके लिए सब कुछ उपलब्ध है। आप दुनिया के सबसे अच्छे हिस्से में हैं। आपको केवल फ्रंटफुट पर खेलना होगा!उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि आज देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का शुभ अवसर मिला है आप सब सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा एक समय था जब सत्ता के गलियारे दलालों से भरे पड़े हुए थे और वह देश की नीतियों को प्रभावित करते थे। उस समय भ्रष्टाचार के बिना कुछ भी संभव नहीं था और वह देश के लिए एक बहुत खतरा था, पिछले एक दशक में उन सभी सत्ता के गलियारों को दलालों से मुक्त कर दिया गया है।उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए देश में आज एक ऐसा वातावरण बना है जिसमें सबके साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को समान अवसर उपलब्ध हैं। लोकतंत्र का सही मतलब सबको समान अवसर प्रदान करना है, उन्होने कहा कि जब तक सभी को सामान अवसर नहीं मिलते तब तक प्रजातंत्र का कोई अर्थ नहीं होता, देश में सभी के लिए समान कानून व्यवस्था का होना आवश्यक है। कानून से ऊपर कोई नहीं है।उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में एक ऐसी न्यायिक व्यवस्था बनाई जा रही है जिसमें आपको न्याय के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, उन्होने कहा कि इस समय हमारे देश में एक बहुत ही प्रतिभाशाली मुख्य न्यायाधीश हैं उन्होंने न्याय चाहने वालों के लिए न्यायिक व्यवस्था तक उनकी पहुंच को आसान बनाया है।उपराष्ट्रपति ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब मैं 1981 में संसद का सदस्य बना उस समय देश की आर्थिक शाख को बचाने के लिए देश के सोने को विदेशों में गिरवी रखना पड़ा था, एक दशक पहले हमारे देश को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था और दुनिया चिंतित थी, अब देखो दस साल में हम कहां से कहां पहुंच गए आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गए हैं, हमने फ्रांस और यूके को जिन्होंने हम पर सदियों तक राज किया उनको पीछे छोड़ दिया है भारत पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बना यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, 2030 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।उपराष्ट्रपति ने आगे जोड़ देते हुए कहा कि आज देश में अवसरों की कमी नहीं है आपको अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ना होगा सरकार आपकी हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, आज डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी हमारे सामने एक चुनौती बनकर उभरी है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकी का सामना करना एक चुनौती है, आज दुनिया आज भारत की ओर देख रही है, भारत दुनिया में इन्वेस्टमेंट के लिए निवेश के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है।उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने वर्ष 2022 में कमाल कर दिया है भारत का डिजिटल ट्रांजेक्शन यूके, यूएसए, फ्रांस और जर्मनी से चार गुना ज्यादा रिकॉर्ड किया गया,भारत का प्रति व्यक्ति डाटा कंजप्शन अमेरिका और चीन से भी ज्यादा है, भारत का उदय अभूतपूर्व रूप से आगे बढ़ रहा है और यह विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा अमृत काल गौरव कल बन चुका है, 2047 में हम में से कुछ लोग यहां नहीं होंगे लेकिन आप भारत के योद्धा बनकर भारत को विकसित भारत बनाएंगे, हमें पूरा विश्वास है कि भारत विश्व गुरु होगा।उन्होंने आगे जोड़ देते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति या राष्ट्र तेज गति से उन्नत कर रहा होता है तो कुछ शक्तियां उसकी आलोचना करती हैं और उनका देश की उन्नति और तरक्की बर्दाश्त नहीं होती है उनका हाजमा खराब हो जाता है और इस तरीके से वह देश में और बाहर जाकर देश को कलंकित करने का काम करते हैं ऐसी शक्तियों से हमें सतर्क रहना पड़ेगा।उपराष्ट्रपति ने आगे जोड़ देते हुए कहा कि आज भारत में जो भी विकास संभव हुआ है और जो भारत ऊंचाइयों पर जा रहा है उसके पीछे एक दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है हमारे प्रधानमंत्री ने विश्व स्तर पर भारत को जो सम्मान दिलाया है वह अभूतपूर्व है आज दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत की राई मानती है और भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। देश के बाहर जाकर देश की खिलाफ गलत नॉरेटिव बनाने वाले लोगों को और उनके चेहरे को सबके सामने एक्सपोज करना पड़ेगा।उपराष्ट्रपति ने कहा कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए देश की भोली भाली जनता को भ्रम फैलाकर ठगने का काम करते हैं व्यक्तिगत फायदे के लिए यह घृणित कार्य नहीं करना चाहिए देश की उपलब्धियां पर गर्व करना चाहिए हमें भारतीयता पर गर्व होना चाहिए भारत की उपलब्धियां को सर्वोच्च रखना चाहिए भारत और भारतीयता से बढ़कर कुछ भी नहीं है।उपराष्ट्रपति ने उस दिन को याद दिलाते हुए कहा जब संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया उन्होंने कहा महिला आरक्षण विधेयक का पास होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है आने वाले समय में उसके परिणाम दिखाई देंगे और महिलाओं की प्रतिभा गीता राजनीति में अभूतपूर्व रूप से बढ़ेगी।उपराष्ट्रपति ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के लिए अभूतपुर उपलब्धि है जो कोई देश नहीं कर पाया भारत ने वह संभव करके दिखाया 23 अगस्त को राष्ट्रीय स्पेस डे घोषित किया जाना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है हमें भारतीय उपलब्धियां पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और लोकाचार 5000 वर्षों से भी अधिक पुराने हैं दुनिया ने जी-20 के दौरान भारत की संस्कृति को बारीकी से देखा और भारत की सभ्यतागत लोकाचार और संस्कृति का लोहा माना भारत जैसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत दुनिया में किसी भी देश के पास नहीं है।श्री धनखड़ ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज देश में हर घर में टॉयलेट, गैस सिलेंडर और नल से जल पहुंचाया गया है सभी नागरिकों को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ा जाना एक महान उपलब्धि है, आज किसानों को सीधे उनके खातों में सहायता पहुंचाई जा रही है भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम हमारे देश में उपलब्ध है यशोभूमि एक अत्यंत भव्य कन्वेंशन सेंटर भी बनाया गया है जो कि देखने लायक है। श्री धनखड़ ने कहा कि भारत तेज गति से क्वांटम कंप्यूटर और हाइड्रोजन कमिशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह उपलब्धियां हासिल करने वाले देश दुनिया में अभी बहुत कम हैं। उपराष्ट्रपति ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय के छात्रों से संवाद किया और उन्हें नई संसद भवन को देखने के लिए आमंत्रित किया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायधीश, एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय के कुलपति, रमेश सिन्हा, पूर्व न्यायाधीश, उप कुलपति, प्रोफ़ेसर डॉ. विवेकानंद, जस्टिस डी. रघुराम, पूर्व निदेशक, रजिस्ट्रार, विश्विद्यालय के प्रवक्ता, विश्विद्यालय के छात्र तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- -भरतपुर-सोनहत से भाजपा की रेणुका सिंह सरूता ,मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल विजयीमनेन्द्रगढ़/ 03 दिसम्बर मतगणना तिथि पर जिले के दोनों विधानसभा भरतपुर-सोनहत (01) व मनेन्द्रढ़ (02) के अंतिम परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। जो कि निम्नानुसार है-विधानसभा भरतपुर-सोनहत (01) के प्रत्याशियों के परिणाम- गुलाब कमरो (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 50186, रेणुका सिंह सरूता (भारतीय जनता पार्टी) को 54935, सुखमंती सिंह (जेसीसीजे) को 1121, फूलमती गोंड (समाजवादी पार्टी) को 463, लल्ला बैगा (गण सुरक्षा पार्टी ) को 1263, श्याम सिंह मरकाम ( गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) को 33840, संतोषी (छत्तीसगढिय़ा पार्टी) को 651, शीमला चेरवा (निर्दलीय) को 971, शुभ शरण सिंह (निर्दलीय) को 1032 तथा नोटा में कुल 2544 मत प्राप्त हुये। वही डाक मत पत्र के 42 मत नितस्त किये गये ।विधानसभा मनेन्द्रगढ़ (02) के प्रत्याशियों के परिणाम- रमेश सिंह वकील (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 36623, श्याम बिहारी जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी) को 48503, आदित्य राज डेविड (जेसीसीजे) को 1519, अयोध्या प्रसाद (छत्तीसगढिय़ा पार्टी) को 564, अरूणा पनिका ( गण सुरक्षा पार्टी) को 342, ओम प्रकाश अहिरवार (पिप्पुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया) को 253, महेश प्रसाद ( भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) को 536, शेख स्माइल (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) को 10411, सुनिता वर्मा (निर्दलीय) 595, नोटा को 1303 मत प्राप्त हुये। वही डाक मत पत्र के 59 मत नितस्त किये गये एवं 676 डाक मत पत्रों की गणना की गयी ।इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र 01 से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह कांग्रेस के गुलाब कमरों से 4749 तथा विधान सभा क्षेत्र 02 में भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल कांग्रेस से 11880 मतों से विजयी हुए ।विधानसभावार भरतपुर-सोनहत (01) से रेणुका सिंह सरुता, मनेन्द्रगढ़ (02) से श्याम बिहारी जायसवाल अंतिम परिणाम इनके पक्ष में आये।
-
रायगढ़ , जिले के चार विधासभा सीटों मे तीन पर कांग्रेस तो एक विधानसभा से भाजपा ने जीत दर्ज की
-रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी ने 64443 मतो से जीत दर्ज की-खरसिया विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल ने 21656 मतो से जीत दर्ज की-लैलूंगा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने 4176 मतो से जीत दर्ज की-धर्मजयगढ़ विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत राठिया ने 9637 मतो से जीत दर्ज कीरायगढ़ की जनता का कर्ज कभी चुका नहीं पाऊंगारायगढ़ विधानसभा से बड़ी जीत मिलने के बाद ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा रायगढ़ की जनता जनार्दन ने आशीर्वाद दिया है वह मेरे लिये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मै कुछ कर लूं रायगढ़ की जनता के इस कर्ज को कभी नही चुका सकता , मै नतमस्तक होकर सभी को प्रणाम करता हूं। प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ा आदमी बनाये जाने के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि मै एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं।पार्टी में बहुत वरिष्ठ नेता हैं।पार्टी का आदेश ही सर्वोपरि होता है। - -भारतीय जनता पार्टी रामविचार नेताम ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 29740 मतों से हरायाबलरामपुर । विधानसभा निर्वाचन 2023 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज एवं 08-सामरी का मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर के परिसर में सम्पन्न हुआ।विधानसभा क्षेत्र 07-रामानुजगंज में भारतीय जनता पार्टी के श्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. अजय तिर्की को 29740 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी के श्री नेताम को कुल डाक मत सहित 99574 तथा कांग्रेस के डॉ. तिर्की को 69911 मत मिले। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08-सामरी में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री विजय पैकरा को 13643 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को डाक मत सहित 83483 तथा कांग्रेस के श्री विजय पैंकरा को 69540 मत मिले। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विजयी प्रत्याशी रामविचार नेताम को विधानसभा रामानुजगंज के रिटर्निंग ऑफिसर गौतम सिंह ने तथा सामरी विधानसभा क्षेत्र के विजयी प्रत्याशी श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को विधानसभा सामरी के रिटर्निंग ऑफिसर श्री चेतन साहू ने प्रमाण पत्र प्रदाय किया। ज्ञातव्य है कि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 182475 मतदाताओं ने एवं विधानसभा क्षेत्र सामरी में 183425 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
- -जशपुर विधानसभा में 24, कुनकुरी और पत्थलगांव में 20-20 राउंड में हुई मतगणना-भाजपा प्रत्याशी विधानसभा जशपुर को 89103, कुनकुरी को 87604 एवं पत्थलगांव को 82320 मिला वोट-भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत 17645, विष्णु देव साय 25541 एवं गोमती साय 255 मतो से रहे आगे-विजयी प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रदाय किए विजयी प्रमाण-पत्रजशपुर । विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हुआ। जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय चरण में 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान के बाद 03 दिसम्बर 2023 रविवार को मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। मतगणनाा पश्चात् विजयी प्रत्याषी भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती रायमुनी भगत, श्री विष्णु देव साय और श्रीमती गोमती साय को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विजयी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक श्री राजीव रंजन, श्री राजीव पराषर, सुश्री निषु सिंघल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविषंकर, जिला पंचायत सीईआ श्री संबित मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना अलग-अलग कक्षों पर सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास-धारक व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया गया। मतगणना सेंटर पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना कक्ष बनाए गये थे। जहां आयोग के निर्देशानुसार टेबलों की व्यवस्था पोस्टल बैलेट एवं ईव्हीएम की मतगणना के लिए की गई थी। प्रेक्षकों की निगरानी में मतगणना की शुरुआत हुई और उनकी उपस्थिति में ही पूरी मतों की गिनती सम्पन्न हुई। जिसके लिए तीनों विधानसभा हेतु 14-14 टेबल लगाए गए थे। केंद्र में ईव्हीएम की मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट एवं एक काउंटिंग स्टॉफ तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर पूरी गणना के दौरान मौजूद रहे। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाईजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर उपस्थित रहे। ईव्हीएम/पोस्टल बैलेट की टेबल पर अभ्यर्थी के काउंटिंग ऐजेन्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी गतिविधियों की सीसीटीवी कवरेज भी किया गया। इलेक्शन आर्ब्जवर के अतिरिक्त किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं थी। जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना की गई। पोस्टल बैलेट की मतगणना के आधे घण्टें पश्चात् प्रातः 8ः30 बजे ईव्हीएम से मतगणना प्रारंभ की गई। जशपुर विधानसभा 24, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा 20-20 राउंड में मतगणना सम्पन्न हुआ।मतगणनानुसार जशपुर विधानसभा में कुल 1,81,056 वोट डाले गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के प्रकाश टोप्पो को 2755, भारतीय जनता पार्टी के रायमुनी भगत को 89103, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के विनय कुमार भगत को 71458, जनता कांग्रेज छत्तीसगढ़ के सरहुल राम भगत को 1769, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजेश लकड़ा को 448, बहुजन मुक्ति पार्टी के रूपनारायण एक्का को 585, हमर राज पार्टी के सुकरू भगत को 366, निर्दलीय उमीदवार प्रदीप खेस्स को 7571, प्रदीप सिंह को 1376, मनोज भगत को 1020, शिवप्रसाद भगत को 1281 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 3324 मद डाले गए हैं।इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा में कुल 1,59,560 वोट डाले गए हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के यू.डी.मिंज को 62063, आम आदमी पार्टी के लेयोस मिंज को 1945 भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव साय को 87604, हमर राज पार्टी के अलबर्ट मिंज को 1749, सर्व आदि दल चारलेश एक्का को 486, बहुजन मुक्ति पार्टी के दिनेश कुमार भगत को 289, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भगत पैंकरा को 385, निर्दलीय अभ्यार्थी इन्द्रनाथ पैंकरा को 293, कमलेश्वर राम नायक को 680, कौशल कुमार ओहदार को 842, छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी के फिलिप्स टोप्पो को 693 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 2531 मद डाले गए हैं।पत्थलगांव विधानसभा में कुल 1,79,480 वोट डाले गए हैं। इनमें उरांव बहुजन समाज पार्टी के इनोसेंट कुमार बिड़ना को 2344, भारतीय जनता पार्टी के गोमती साय को 82320, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेहरू लकड़ा को 1754, आम आदमी पार्टी केराजा राम लकड़ा को 3675, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामपुकार सिंह ठाकुर को 82065, हमर राज पार्टी, के अनिल कुमार परहा को1755, बहुजन मुक्ति पार्टी के सुनील कुमार खलखो को 1061 एवं निर्दलीय रत्थू राम पैंकरा को 1375 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 3131 मद डाले गए हैं।पोस्टल बैलेट के मतगणनानुसार जषपुर विधानसभा में 1092, कुनकुरी विधानसभा में 1175 एवं पत्थलगांव विधानसभा में 1191 सहित कुल 3458 मतदान पोस्टल बैलेट से किए गए है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2023 में जषपुर जिले के तीनों विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याषी रायमुनी भगत 17645, विष्णु देव साय 25541 एवं गोमती साय 255 मतो से आगे रहे।
- राजनांदगांव। राजनंदगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रमन सिंह लगभग 46 हजार मतों के अंतर से जीत गए हैं।




.jpg)

.jpg)

.jpg)










.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)