- Home
- छत्तीसगढ़
- -दोनों डिस्टलरीयों के 7189 पेटी शराब जप्त कर नष्ट करने के निर्देश-मेसर्स से शराब की वर्तमान मूल्य लगभग 2.76 करोड़ वसूलने का आदेश-दोनों डिस्टलरीयों को ढाई लाख का जुर्मानारायपुर ।छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के दो डिस्टलरीयों द्वारा देशी शराब (प्लेन-पाव) की आपूर्ति में कचरा व कीड़ा पाए जाने पर पीने के लिए हानिकारक मानते हुए संबंधित के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। इन दोनों डिस्टलरीयों द्वारा आपूर्ति की गई 7189 पेटी देशी शराब प्लेन पाव को जप्त कर नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दोनों डिस्टलरीयों के मेसर्स पर वर्तमान शराब मूल्य की राशि 2 करोड़ 75 लाख 66 हजार 480 रूपए का जुर्माना लगाते हुए यह राशि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड में जमा करने को कहा गया है। इनमें मेसर्स वेलकम डिस्टलरीज प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम-छेरकाबांधा, जिला- बिलासपुर को 2 करोड़ 29 लाख 27 हजार 440 रूपए और मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, ग्राम-खपरी, कुम्हारी, जिला-दुर्ग को 46 लाख 79 हजार 40 रूपए जमा करने के आदेश दिए गए हैं।गौरतलब है कि मेसर्स वेलकम डिस्टलरीज प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम-छेरकाबांधा, जिला- बिलासपुर के द्वारा जिला जांजगीर-चांपा में प्रदाय की गई देशी मदिरा प्लेन के पाव में कचरा एवं कीड़ा पाये जाने की शिकायत की जांच पर बैच नंबर 141, 145 एवं 156 के अंतर्गत भरी गई मदिरा में घोंघे व शैल का कचरा एवं कीड़ा युक्त होना पाया गया जिस पर जिला-जांजगीर-चांपा की कुल बैच नंबर 141 की 11 देशी मदिरा दुकानों में, बैच नंबर 145 की 16 देशी मदिरा दुकानों में एवं बैच नंबर 156 की 14 देशी मदिरा दुकानों एवं मद्यभण्डागार जांजगीर में संग्रहित कुल 5,970 पेटी एवं 33 नग मदिरा को जप्त किया जाकर विधिवत कार्यवाही की गई। आसवक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् मदिरा में पाई गई कीड़े एवं कचरे को आसवक की लापरवाही मानते हुए तथा तीनों बैच नंबर की मदिरा को 03 प्रकरण मानते हुए 50-50 हजार रूपये का शास्ति अधिरोपित की गई हैं। इस मदिरा को मानव सेवन के लिए संभावित हानिकारक मानते हुए समस्त मदिरा को नष्ट करने का आदेश दिया गया है। साथ ही मेसर्स को समस्त मदिरा का वर्तमान विक्रय दर के आधार पर रूपये 2 करोड़ 29 लाख 27 हजार 440 रूपए का भुगतान छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड को किये जाने का आदेश दिया गया है।इसी प्रकार मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, ग्राम-खपरी, कुम्हारी, जिला-दुर्ग द्वारा जिला दुर्ग एवं बालोद में आपूर्ति की गई देशी मदिरा प्लेन के पाव में कचरा एवं कीड़ा पाये जाने की शिकायत की जांच पर बैच नंबर 165 एवं 167 के अंतर्गत भरी गई मदिरा में कचरा एवं कीड़ा युक्त होना पाया गया जिस पर जिला-दुर्ग की कुल 908 पेटी 24 नग एवं जिला-बालोद की 310 पेटी मदिरा को जप्त किया जाकर विधिवत कार्यवाही की गई। आसवक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् मदिरा में पाई गई कीड़े एवं कचरे को आसवक की लापरवाही मानते हुए तथा दोनों बैच नंबर की मदिरा को 02 प्रकरण मानते हुए 50-50 हजार रूपये का शास्ति अधिरोपित की गई। इसी प्रकार उक्त मदिरा को मानव सेवन के लिए हानिकारक संभावित मानते हुए समस्त मदिरा को नष्ट करने का आदेश दिया गया है। साथ ही समस्त मदिरा का वर्तमान विक्रय दर के आधार पर रूपये 46 लाख 79 हजार 40 रूपए का भुगतान छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड में किये जाने का आदेश दिया गया है।डिस्टलरीयों द्वारा त्रुटिपूर्ण देशी मदिरा की आपूर्ति करने की आसवक की प्रवृत्ति को घोर लापरवाही मानते हुए वर्तमान विक्रय दर के आधार पर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड को भुगतान दिये जाने का आदेश आसवक को दिया गया है, वहीं ऐसी समस्त मदिरा को नष्ट किये जाने का आदेश भी दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि की पुनरावृत्ति न करने संबंधितों को सचेत भी किया गया है।
- -विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर के अवसर पर मेडिसिन विभाग में मेडिसिन अपडेट -एचआईवी अपडेट का आयोजन-राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में विशेषज्ञों ने एचआईवी रोग के उपचार, प्रबंधन एवं हालिया दिशानिर्देशों पर किया मंथनरायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसिन रोग विभाग द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट(एचआईवी अपडेट) 2023 का आयोजन अम्बेडकर अस्पताल के फिजियोथेरेपी हाल में शुक्रवार को किया गया। विश्व एड्स दिवस एक दिसंबर के उपलक्ष्य में आयोजित इस राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का विषय एक कदम - एचआईवी नेमेसिस तक था। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के सत्रों(सेशन) का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत वैज्ञानिक सत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों के व्याख्यान, चिकित्सा छात्रों द्वारा पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहीं।मेडिसिन अपडेट 2023 कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन दोपहर 12 बजे डॉ. (प्रो.) जी. बी. गुप्ता(पूर्व कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय), डॉ. तृप्ति नागरिया (अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर), डॉ. एस. बी. एस. नेताम (अधीक्षक अम्बेडकर अस्पताल), डॉ. आलोक राय एवं डॉ. विनय आर. पंडित (विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग एम्स रायपुर) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।वैज्ञानिक सत्र में अम्बेडकर अस्पताल के मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अर्चना टोप्पो ने एचआईवी रोगियों के लिए दृष्टिकोण विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि कोई भी मरीज जो चिकित्सालय में एचआईवी लक्षणों के साथ आते हैं तो उनकी एंटीबॉडी आधारित तीन स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। यदि ये जांच पॉजिटिव आती है तो फिर उनको एआरटी (एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी) के लिए एआरटी सेंटर रेफर किया जाता है। अम्बेडकर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिता तिवारी ने एआरटी केंद्र संक्षिप्त कामकाज और उपलब्ध सुविधाएं विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि वर्ष 2006 से यहां एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को एआरटी की सुविधा दी जा रही है। वर्ष 2016 में एआरटी सेंटर अपग्रेड होकर एआरटी प्लस सेंटर बन गया है जहां पर एचआईवी मरीजों को दवाओं के अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के साथ-साथ पोषक आहार भी विभिन्न संस्थाओं के द्वारा प्रदान किया जाता है। एचआईवी रोगियों में एमडीआर टीबी का प्रबंधन विषय पर बोलते हुए रेस्पिरेटरी मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रोशन सिंह राठौड़ ने बताया कि सही दवाओं एवं उनकी निर्धारित खुराक तथा समय पर देखभाल से एचआईवी रोगियों में एमडीआर टीबी का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सकता है।एम्स में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं हेड डॉ. विनय आर. पंडित ने एचआईवी संक्रमण के लिए हालिया प्रबंधन दिशानिर्देश विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि डोलटेग्रेविर नामक दवा में एचआईवी- 2 के विरूद्ध तीव्र वायरल दमन (रैपिड वायरल सप्रेशन) की क्षमता है। दवा की विषाक्तता एवं ड्रग इंटरेक्शन भी काफी कम है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वेणुगोपाल मार्गेकर ने एचआईवी में अवसरवादी संक्रमण के संदर्भ में बताया कि कुपोषित, एचआईवी से पीड़ित मरीज, सूजन आंत्र के रोगी, ल्यूकोपेनिया के रोगी, मधुमेह के रोगी और इम्यूनोसप्रेसेन्ट पर निर्भर मरीज को सामान्य अवसरवादी संक्रमण (कॉमन अपॉरचुनिटिक इन्फेक्शन) होने की संभावना ज्यादा रहती है।विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग डॉ. डी. पी. लकड़ा ने एचआईवी संक्रमण में तंत्रिका संबंधी अभिव्यक्तियां (न्यूरोलॉजिकल मेनिफेस्टेशन इन एचआईवी इंफेक्शन) पर व्याख्यान देते हुए बताया कि एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों में तंत्रिका संबधी समस्याओं एवं रोगों (विकारों) का दायरा काफी व्यापक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता अनियमित होने से अंतिम चरण में सीडी 4 लिम्फोसाइट्स और मेक्रौफेज में कमी आ जाती है। मेडिसिन की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्राची दुबे ने एचआईवी में पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस विषय तथा प्रोफेसर डॉ. आर. एल. खरे ने एचआईवी रोगियों मे एचबीवी और एचसीवी का प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया।मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. सुरेश चंद्रवंशी ने सम्मेलन में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमेश्वरी वर्मा ने किया। पीजी छात्र डॉ. शिरीन श्रीवास्तव, डॉ. बासु कन्नौजे एवं डॉ. विनय कंवर द्वारा पेपर प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में मेडिसिन विभाग के डॉ. वाई. मल्होत्रा, डॉ. मनीष पाटिल, डॉ. निमेश साहू समेत काफी संख्या में चिकित्सा छात्र शामिल हुए।
-
दुर्ग/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रमित कुमार साहू की विगत 15 अप्रैल 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा मृतक स्व. रमित कुमार साहू के पुत्र श्री गजेन्द्र कुमार साहू को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- दुर्ग/विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 01 दिसम्बर 2023 तक कुल 7782 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में डाकमत पत्र 1094, विधानसभा क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण में डाकमत पत्र 1413, विधानसभा क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर में डाकमत पत्र 2260, विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर में डाकमत पत्र 951, विधानसभा क्षेत्र क्र. 66 वैशाली नगर में डाकमत पत्र 1132 एवं विधानसभा क्षेत्र क्र. 67 अहिवारा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 476 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल है।
- बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदिका ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोठी में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत स्व. श्री हेम लाल साहू के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती कुसुम साहू ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- -जगदलपुर विधानसभा की मतगणना 18 राउंडों में होगी पूर्ण, तो चित्रकोट की 17, और बस्तर विधानसभा की मतगणना 16 चक्रों में होगी पूर्णजगदलपुर । बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों (बस्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 85, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86 तथा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87) के मतों की गणना आगामी 03 दिसम्बर को सुबह आठ बजे धरमपुरा स्थित शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दयाराम विजय के. ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सबसे पहले सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गणना की जायेगी उसके आधे घंटे बाद अर्थात सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गणना शुरू की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डाकमत पत्र एवं सर्विस वोटों को मिलाकर बस्तर जिले में अभी तक कुल 3309 वोट पड़े है। जिनमें बस्तर विधानसभा में 851 वोट, जगदलपुर विधानसभा में 1682 वोट तथा चित्रकोट विधानसभा में 776 वोट पड़े है। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना के दिन सुबह आठ बजे के पहले तक और जितने भी डाकमत पत्र प्राप्त होंगे उसे स्वीकार किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दयाराम विजय के. ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए हैं, बस्तर विधानसभा के मतोगणना 16 राउंड में पूर्ण होगी वहीं जगदलपुर विधानसभा के मतोगणना 18 राउंड में एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 17 चक्रों में पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि अभिकर्ताओं को पेन, पेंसिल और कॉपी ले जाने की अनुमति होगी तथा मोबाइल सहित अन्य किसी प्रकार के उपकरण एवं बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित किसी प्रकार के अन्य समाग्री ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- रायपुर /सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) की तिथि बढ़ा दी गई है। यह 30 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ऑनलाईन होगी, जिसके लिए वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ है।ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक के लिए 15 दिसम्बर से 20 जनवरी और सेन्सन ऑर्डर लॉक के लिए 15 दिसम्बर से 24 जनवरी तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है उन्हें सूचना दी गई है।निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक और सेन्सन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नही किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आदिवासी विकास कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
- दन्तेवाड़ा । निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना हॉल में आवश्यक व्यवस्थाओं, ले जायी जाने वाली सामग्रियों के संबंध मे जारी दिशा निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश के अनुसार मतगणना हॉल के भीतर परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग कैलकुलेटर प्रदाय करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल पर जिन सामग्रियों साथ ले जाने की अनुमति रहेगी। इनमें कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्ररूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किये गये इव्हीएम एस एवं व्ही व्ही पैट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों में प्रयोग में लायी गई है, प्लास्टिक पेन, पेंसिल, शामिल है। मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खानपान की व्यवस्था हेतु नियुक्त व्यवस्थापक द्वारा भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रदाय किया जायेगा। इसके अलावा मतगणना हॉल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री के अंतर्गत मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा ले जाना प्रतिबंधित रहेगें।
- दन्तेवाड़ा । जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 9वां चरण 28 दिसंबर से चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले की विभिन्न पहुंचविहीन एवं सुदूर ग्राम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर-घर पहुंचकर सर्वे कर ग्रामीणों को मलेरिया की जांच की जा रही है। इसके लिए विभाग के द्वारा दुरस्थ इलाकों का चयन किया गया है, जहां सघन तौर पर मलेरिया का जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम रेवाली के ताड़ पारा पहुंच कर स्वास्थ्य दल के द्वारा ग्रामीणों की मलेरिया की जांच की गई। रेवाली के ताड पारा तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य दल को नदी नाले पार कर लगभग 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा किंतु मलेरिया मुक्त दंतेवाड़ा बनाने के लिए संकल्पित स्वास्थ्य दल ने वहां पहुंचकर 124 ग्रामीणों की मलेरिया की जांच किया जिसमें 5 मरीज मलेरिया किट पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें तत्काल मलेरिया की दवा खिलाई गई साथ ही मलेरिया के बचाव हेतु नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने को कहा, साथ ही अपने आसपास गड्ढे, पुराने बर्तन, टायर में पानी का ठहराव न करने की सलाह दी गई। इस दौरान सी एच ओ सत्यवान नाग, आर एच ओ सोहिता बाई, राजकुमार कश्यप, मितानिन सुक्की सहित स्वास्थ्य दल मौजूद थे।
- दन्तेवाड़ा, । जिला खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। इसके साथ ही पड़ोसी जिले और राज्यों से धान के अवैध परिवहन हेतु जिले के सीमा में जांच नाका स्थापित कर लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले के अंदर ही अवैध धान भण्डारण एवं खरीदी बिक्री पर खाद्य विभाग द्वारा लगातार जांच किया जा रहा है। इस क्रम में 30 नवंबर को खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गीदम के व्यापारियों के यहां जांच की गई। जांच में मेसर्स सुराना ट्रेडिंग कंपनी, बारसूर रोड गीदम के परिसर में जांच कर धान 1150 क्विंटल, मक्का 14 क्विंटल पाया गया, जिसके संबंध में उपस्थित मुंशी अनिल वेक द्वारा पर्याप्त दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराने पर मंडी अधिनियम 1972 के अधीन धान 1150 क्विंटल जप्त किया गया। इसी प्रकार मेसर्स जे.एम.बी. कोल्ड स्टोरेज परिसर की भी जांच की गयी, जहाँ 659 क्विंटल धान पाया गया, जिसके संबंध में रसीद प्रस्तुत किया गया, परन्तु स्टॉक रजिस्टर, बी-1 पंजी अद्यतन नहीं होन एवं स्टॉक मिलान नहीं होने के कारण 659 क्विंटल धान जप्त कर कार्यवाही किया गया। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी श्री कीर्ति कौशिक ने बताया कि खाद्य निरीक्षक श्री अमित तिवारी, प्रमोद सोनवानी, सचिन धृतलहरे एवं मंडी निरीक्षक श्री यादव के द्वारा प्रथमतया दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर इस कार्यवाही के दौरान कुल धान 1809 क्विंटल को जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में दस्तावेज के परीक्षण उपरांत अंतिम प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया जावेगा। उन्होंने आगे यह भी बताया कि जिले में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
- दन्तेवाड़ा । बस्तर की पुरातात्विक पहचान और धरोहर को संरक्षित और उसके महत्व को समझाने ‘‘विश्व हेरिटेज सप्ताह‘‘ पर दंतेवाड़ा के बारसूर में स्कूल के बच्चों को ‘‘हेरिटेज वॉक‘‘ कराया गया। जिसमें लगभग 170 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को जिला प्रशासन दंतेवाड़ा एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘‘अनएक्सप्लोर्ड बस्तर‘‘ एवं बारसूर पर्यटन समिति के तत्वाधान के तहत किया गया।इस दौरान पर बच्चों को बारसूर स्थित 11वीं शताब्दी के पुरातात्विक मंदिरों के इतिहास तथा उसके महत्वों के बारे में बताया गया। इन मंदिरों में बत्तीसा मंदिर दंतेश्वरी, मामा भांजा, सोलह खंबा, गणेश मंदिर एवं चन्द्रादित्य मंदिर शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच काफी उत्साह देखा गया साथ ही हेरिटेज वॉक से जुड़े प्रश्न पूछे गये जिसके उपरांत उने पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों ने भी जिज्ञासा और सक्रिय भागीदारी दर्शाते हुए साबित किया कि पुरातन विरासत को समझने और संरक्षित करने में भी उनका भी योगदान हो सकता है। ‘‘अनएक्सप्लोर्ड बस्तर‘‘ के टीम से हुई बात-चीत के दौरान टीम ने बताया कि ‘‘हेरिटेज वॉक‘‘ न केवल स्थानीय धरोहर को बढ़ावा देने में मदद करता है, बल्कि इन बच्चों में इस प्रकार के ऐतिहासिक स्थलों के प्रति संरक्षण की भावना को जागृत करने में मदद करता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षिक पहल के माध्यम से हम नए पीढ़ियों को हमारी धरोहर के प्रति संवेदनशील बनाकर उन्हें समृद्ध और सामर्थ्यपूर्ण समाज के नेतृत्व की दिशा में बढ़ावा दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ‘‘अनएक्सप्लोर्ड बस्तर‘‘ द्वारा चलाये जा रहे मोचों धरोहर प्रोग्राम के अंतर्गत बस्तर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ के प्राचीन एवं पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित एवं उसके महत्वों का प्रचार-प्रसार किया जाता है। एवं कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा चल रहे अतुल्य दंतेवाड़ा के तहत पर्यटन एवं अन्य पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और लोगों में इसकी महत्ता जागृत करने हेतु कराया गया।इस कार्यक्रम में ‘‘अनएक्सप्लोर्ड बस्तर‘‘ से जीत सिंह आर्य, मनीष पानीग्राही, अनिरुद्र सरकार, यशिका बुरका, बी बिंदु, शिखर साहू, बरसूर पर्यटन समिति से शुभम् कुसामी, सुंदर नाग, हेमकुमार भारद्वाज, मधुदरी समरथ एवं विद्यालयों के शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भावना पुनेम एवं जिला प्रशासन से भुवन जोशी उपस्थित थे।
-
महासमुंद. जिले में पुलिस ने ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किये हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा के बरगढ़ से गांजा की बड़ी खेप ट्रक में महासमुन्द होते हुये मध्यप्रदेश और दिल्ली के लिये जाएगी। पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान जानकारी मिली की पिथौरा गांव में एक ट्रक एक ढाबे के करीब खड़ा है और मौके पर चालक नहीं है। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी में 18 बोरियों में कुल 517 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग दो करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक 90 मामलों में 166 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये कुल 16 करोड़ 40 लाख रुपये का 6554 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। - बिलासपुर/पशुओं में होने वाली खुरहा चपका रोग के विरुद्ध डेढ़ महीने तक चलने वाला टीकाकरण अभियान 1 दिसंबर से शुरू हो गया। यह अभियान 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस कार्य के लिए गठित दलों व प्रचार वाहनों को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। अभियान के अंतर्गत जिले में लगभग 5 लाख से ज्यादा पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ये टीका पशुओं को निःशुल्क लगाये जायेंगे। कलेक्टर ने सभी पशुपालकों से पशुओं की रक्षा के लिए टीका लगवाने की अपील की है। अभियान को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए जिले में पशुधन विकास विभाग द्वारा 68 टीकाकरण दल बनाए गए हैं। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री जीएसएस तंवर, डॉ. ए एस रघुवंशी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि स्टार्टअप्स कार्यक्रम के उद्यमियों से चर्चा की-कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों का जायजा भी लियारायपुर । राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं रफ्तार एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन योजना के अंतर्गत संचालित कृषि उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत स्थापित नवीन स्टार्टअप्स उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि आधारित व्यवसायों में स्टार्टअप्स स्थापित करने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कृषि का क्षेत्र काफी वृहद होने के कारण इस पर आधारित अनेक स्टार्टअप्स शुरू किये जा सकते हैं। श्री ढांड ने आई.जी.के.वी.-राबी कार्यक्रम के तहत स्थापित विभिन्न स्टार्टअप्स उद्यमियों के साथ चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यां तथा उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यां की सराहना की तथा कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं स्टार्टअप्स कार्यक्रम के जुड़े सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री ढांड ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्टार्टअप्स प्रारंभ करने हेतु राज्य नवाचार आयोग द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न र्स्टाटअप्स द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों का भी अवलोकन किया।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कृषि आधारित स्टार्टअप काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं और उनसे बहुत से लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर स्टार्टअप की अपनी एक सफलता की कहानी है जो और लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए ताकि अन्य लोग भी कृषि आधारित स्टार्टअप की स्थापना के लिए आकर्षित हो सकें। डॉ. चंदेल ने कहा कि इन स्टार्टअप के माध्यम से कृषि आधारित 900 से अधिक उत्पाद निर्मित किये जा रहे हैं जिनसे लाखों किसानों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हो रहा है उन्होंने कृषि छात्रों से आव्हान किया कि वे कृषि आधारित स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए आगे आएं। आई.जी.के.वी. राबी कार्यक्रम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. हुलास पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विगत चार वर्षां में 236 स्टार्टअप्स प्रवेशित हुए हैं, जिनमें से 101 स्टार्टअप्स को भारत सरकार की ओर से 10.84 करोड़ का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। इनमें से 60 स्टार्टअप्स को अभिनव कार्यक्रम के तहत 5 लाख तक का अनुदान मिला है, जबकि 41 स्टार्टअप्स को उद्भव कार्यक्रम के तहत 25 लाख रूपये तक का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इन स्टार्टअप्स के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 50 करोड़ रूपये की भागीदारी की जा रही है।नवाचार आयोग के अध्यक्ष श्री विवेक ढ़ांड़ ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अनुसंधान कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने उच्च मूल्य फसलों की गुणवत्तायुक्त संरक्षित खेती के तहत उगाई जा रही विभिन्न फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्पीड ब्रीडिंग कार्यक्रम का भी जायजा लिया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बताया कि स्पीड ब्रीडिंग कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न फसलों की नवीनी प्रजातियां विकसित करने में लगने वाली समयावधि को 10 से 12 वर्ष की बजाय 4 से 5 वर्ष तक कम किया जा सकेगा। श्री ढांड ने टीश्यू कल्चर लैब में टीश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से निर्मित केला, गन्ना, अदर आदि पौधों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित किये जा रहे बायो इन्क्यूबेशन सेन्टर का भी अवलोकन किया। श्री ढांड ने आर.एच. रिछारिया लैब के अंतर्गत स्थापित अक्ती संग्रहालय में संकलित धान की 24 हजार से अधिक किस्मों का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां फसलों के निर्यात के आवश्यक खाद्य गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला का भी जायजा लिया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित धान से प्रोटीन पावडर, शुगर शिरप तथा बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक निर्माण की तकनीक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। श्री ढांड ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यां की प्रसंसा की। इस अवसर पर राज्य नवाचार आयोग के सदस्य सचिव डॉ. आर.के. सिंह, सदस्य डॉ. ऋतु वर्मा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण उपस्थित थे।
- राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम घुपसाल के पास बीती रात खड़े ट्रक में टकराने से कार चालक युवक की मौत हो गई। मृतक ताम्रध्वज साहू 35 वर्ष मोहला ब्लाक के ग्राम भगवानटोला का रहना वाला था। जो निजी काम से अपनी कार में राजनांदगांव आया था। काम निपटाने के बाद ताम्रध्वज कार से वापस गांव लौट रहा था, तभी राजनांदगांव और मोहला-मानपुर वाले स्टेट हाइवे में ग्राम घुपसाल के पास सड़क पर खड़े सीमेंट से भरे ट्रक के पीछे ताम्रध्वज की कार टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर ही ताम्रध्वज की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मोहला व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पीएम के लिए चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पीएम के बाद सुबह शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। बताया गया कि मृतक ताम्रध्वज का जिला मुख्यालय मोहला में आर्मी स्टोर के नाम से एक दुकान है। जिसके काम से ही ताम्रध्वज राजनांदगांव गया था। पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रक को भी जप्त कर लिया है।
- -मालवाहक वाहनों का 03 दिसम्बर तक वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमनकोण्डागांव। केशकाल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार केशकाल घाट में चलाये जा रहे पेंच मरम्मत कार्य को विगत 18 नवम्बर से प्रारम्भ किया गया था जिसे 30 नवम्बर तक पूर्ण किया जाना था, किंतु उक्त मरम्मत कार्य नियत अवधि तक अपूर्ण रहने के कारण इस कार्य की अवधि 01 से 03 दिसम्बर तक बढ़ाई गयी है। उक्त अवधि में मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्ववत् वैकल्पिक मार्ग से किया जावेगा।
-
बिलासपुर/जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के 34 विद्यालयों के प्राचार्याें की एक दिवसीय समीक्षा बैठक जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर.पी. आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर. साहू, सेजेस नोडल डॉ. अनिल तिवारी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सफल संचालन एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु उपस्थित प्राचार्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए शासन के मंशानुरूप अपेक्षित शैक्षिक उपलब्धि अर्जित करने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन हेतु प्राचार्यों को अनेक सुझाव देते हुए उनके समुचित कार्य दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विद्यालयीन शैक्षणिक कलैण्डर के अनरूप कक्षा अध्यापन कराने तथा विषय शिक्षकों के अभाव में वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर करते हुये पाठयक्रम पूर्ण करने कहा गया।
बैठक में शिक्षकों की दैनंदनी का नियमित रूप से प्राचार्यों को निरीक्षण करने एवं उसमें रिमार्क अंकित करने हेतु कहा गया। जिस शिक्षक की दैनंदनी उत्कृष्ट हो उसे प्राचार्य के द्वारा विद्यालय में सप्ताहांत में विद्यालयीन डिस्प्ले बोर्ड में प्रदर्शित करने निर्देश दिए गए। जिससे कि अन्य शिक्षकों को अच्छे कार्य करने के लिये प्रोत्साहन मिल सके। सभी शिक्षकों को कक्षा के अनुसार कार्य दायित्व देते हुए परिसर की स्वच्छता एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने हेतु विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया। हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विज्ञान विषय को प्रायोगिक कार्य शैक्षणिक कलेंडर के अनुरूप सुनिश्चित किये जाने हेतु विशेष रूप से प्राचार्यों को आगाह किया गया। शासन द्वारा प्रदत्त एल्मेनेक (शैक्षणिक डायरी) के अनुरूप संचालित किये जाने वाले उत्कृष्ट सेजेस विद्यालय का रैंकिंग किये जाने हेतु सेजेस नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। विद्यालय में कक्षा अध्यापन के अतिरिक्त अन्य पाठय सहगामी गतिविधियों का संचालन सतत रूप से करने के लिये प्राचार्यों का ध्यान आकृष्ट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इन गतिविधियों से संबंधित जानकारी पालकों तक पहुंचाने हेतु विशेष रूप से जोर दिया गया। पुस्ताकालय के रख-रखाव एवं इसके समुचित उपयोग सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय के समस्त शिक्षकों को दायित्व दिये जाने की बात की गई। शैक्षणिक कलेंडर के अनुरूप सतत् रूप से कक्षा अध्यापन एवं मूल्यांकन की यथोचित व्यवस्था करने तथा निरंतर शैक्षणिक सुधार हेतु विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मिलित रूप से प्रयास करने हेतु विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। जिले में स्वीकृत 03 नवीन सेजेस विद्यालय क्रमशः तिफरा, जयरामनगर एवं बेलतरा में प्रवेश प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करते हुए विद्यालय में नियमित कक्षा अध्यापन हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं लिपिक के साथ समग्र शिक्षा कार्यालय के ए.पी.सी. श्री रामेश्वर जायसवाल एवं डॉ. मुकेश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहें। -
- सभी विद्यालयों में हो बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षक बच्चों की उपस्थिति में करें पीटीएम
- जिले के 23 सेजेस स्कूलों में शिक्षकों को दी जा रही है कम्प्यूटर कोडिंग का प्रशिक्षण
दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में सेजेस एवं नॉन सेजेस स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से शिक्षकों को प्रोत्साहित करने को कहा ताकि वे निरंतर अपने-अपने स्कूलों में कुछ न कुछ स्कूल व विद्यार्थियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए प्रयास करते रहें। जिले में गठित विषय विशेषज्ञों के समूह के द्वारा जिले के समस्त विषय शिक्षकों का एक दिवसीय ओरएिंटेशन प्रोग्राम अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात किया जाएगा। बच्चों की विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बच्चों के पालकों की मीटिंग लेने को कहा, ताकि बच्चों के स्कूल नही आने की वजह प्राप्त हो सके। उन्होंने जिले में एकल शिक्षक स्कूल के तहत संचालित स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने सभी विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों की जानकारी ली। इस पर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपस्थित हैं।
जिले के विषयवार बेस्ट शिक्षक का चिन्हांकन कर पीयर गु्रप की मदद से अन्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों के पीयरग्रुप के शिक्षकों को उनके विषय के विषयवस्तु के अनुरूप कंटेंट निर्माण, मॉडयूल, मासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र निर्माण का कार्य दिया गया है। अभी तक 7 प्रश्नबैंक 06 मॉडयूल एंव 14 मासिक टेस्ट के प्रश्न तैयार कर लिए गए हैं। कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षावार एवं विषयवार इंटरएक्टिव वीडियो विषय विशेषज्ञों द्वारा वीडियो तैयार करने को कहा, ताकि बच्चों की विषय की मूलभूत अवधारणा स्पष्ट हो सके। शाला त्यागी बच्चों का चिन्हांकन एवं कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तृतीय व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को प्रथम श्रेणी में लाने का प्रयत्न किया जाए, ताकि वह अव्वल नंबर से परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। उन्होंने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आने वाले स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा और शिक्षा स्तर में सुधार करवाने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने बताया कि 10 सेजेस स्कूलों में स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं बच्चों को दी जा रही है। जिले में नवाचारी गतिविधियों के तहत जिले मंे चल रही कम्प्यूटर कोडिंग संचालित कक्षाओं की जानकारी ली, जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय के कम्प्यूटर शिक्षक को कोडिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। कम्प्यूटर शिक्षक के द्वारा विद्यालय में छात्र छात्राओं को विद्यालय समय सारणी के अनुसार कोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विद्यालयों में ऑनलाईन माध्यम से नवगुरूकुल दिल्ली द्वारा संचालित की जा रही है। जिले के 23 सेजेस स्कूलों में यह कक्षाएं संचालित की जा रही है।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की भी जानकारी ली। समग्र शिक्षा के अंतर्गत शाला त्यागी बच्चों की जानकारी ली। प्राथमिक स्तर जिले में 17 बच्चे चिन्हांकित किए गए हैं इन बच्चों को बीआरसीसी प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक के माध्यम से मुख्य धारा में प्रवेश करा दिया गया है। माध्यमिक स्तर में 15 से 19 वर्ष के 3418 शाला त्यागी बच्चे चिन्हांकित किए गए हैं, जिसमें से 2847 बच्चों को ओपन स्कूल परीक्षा से जोड़ा गया है।
कलेक्टर ने प्राइमरी स्कूलों में भी फोकस करने को कहा। बालबाड़ी की समीक्षा में दुर्ग जिले में 100 बालबाड़ी संचालित है, जिसमें बच्चों की संख्या 606 थी जो लगातार प्रयासों से वर्तमान में बच्चों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है। समावेशी शिक्षा के तहत जिले में 3 से 18 आयु वर्ग के कुल 3083 बच्चे दिव्यांग बाधितावार हैं, जिनकों विभिन्न माध्यमों के द्वारा शिक्षित किया जा रहा है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित समग्र शिक्षा के अधिकारी उपस्थित थे। -
दुर्ग / जिले में संचालित मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखाते हैं, उनको सूचित किया गया है कि पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबाइट पर शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिए 30 दिसंबर 2023 तक विभाग द्वारा तिथि निर्धारित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार समस्त प्राचार्य अपने संस्था में अध्ययनरत पात्रता रखने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन को समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय दुर्ग में निर्धारित तिथि तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
-
दुर्ग/जिले में संचालित मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा किए गए सत्र 2023-24 पोस्ट छात्रवृत्ति आवेदन का सत्यापन, आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से होगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन करते समय आधार कार्ड में दर्ज मोबाईल नंबर की एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे। विद्यार्थी के आधार कार्ड में दर्ज मोबाईल नंबर में प्राप्त ओ.टी.पी. पोर्टल में एंट्री करने के उपरांत ही विद्यार्थियों के आवेदन लॉक हो सकेगा।
-
दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना दल गठन हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन 2 दिसंबर को प्रातः 11ः00 बजे से जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन को स्वतः उपस्थित होकर द्वितीय रेण्डमाईजेशन का कार्य पूर्ण कराने कहा है।
-
भिलाईनगर । निगम भिलाई द्वारा सर्विस रोड पर चलाया जा रहा बेदखली अभियान के दुसरे दिन 5 कंडम वाहन, 6 नग ठेला तथा 3 ग्लो साइन बोर्ड, बेनर पोष्टर को हटा कर वाहनो के आवागमन के लिए सड़क को खाली कराया गया तथा 20 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 34 हजार 500 रूपये दांडिक शुल्क वसुल किया गया।
आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम द्वारा जी.ई.रोड से लगे सर्विस रोड पर चलाए जा रहे बेदखली अभियान के दूसरे दिन उत्तर दिशा के सर्विस रोड पर यातायात को बाधित करने वाले ठेला तथा कंडम वाहन को हटा कर सडक को बाधा मुक्त किया गया। सडक पर लगाए गये दुकानो के संकेतक बोर्ड, बेनर, पोष्ट को जप्त किया गया संजय नगर मे संचालित कार शो रूम द्वारा पुरा सर्विस रोड को घेर कर गेट लगाया गया तथा उसे जेसीबी से तोड कर सर्विस रोड के समतुल्य किया गया। कमला मेडिकल के पास, ट्रेवल्स एजेंसी, पैथालाजी लैब, मेडिकल स्टोर्स के ग्लो साइन बोर्ड जो जमीन मे गड़ा कर लगा रखे थे उसे भी जेसीबी से हटाया गया। अभियान के दुसरे दिन 20 स्थानो पर कार्रवाई कर 34 हजार 500 रूपये जुर्माना राशि वसुल किया गया है। आम नागरिकों के द्वारा निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का लोगो में अच्छा प्रतिसाद रहा है। सर्विस रोड को खाली कराने का अभियान कल भी जारी रहेगा।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा है कि जीई रोड के दोनो किनारे व्यावसायी जिन्होंने सर्विस रोड के किनारे अवैध कब्जा या अतिक्रमण कर सड़क बाधा किए है वे स्वयं से अपना कब्जा हटा लेवे अन्यथा की स्थिति में निगम द्वारा जुर्माने तथा सामग्री जप्ती के साथ बेदखली की कार्यवाही की जाएगी।
अभियान मे अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त जोन 1 खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह शोरी, व्ही.के.सेमुवल, कमलेश द्विवेदी, ओमप्रकाश चन्द्राकर, इमान सिंह, विरेंद्र वर्मा, धनराज नागपुरे,निरंजन असाटी,नंदकुमार सिन्हा, हरिओम गुप्ता सुपेला थाना से एएसआई एन.के.भदोरिया, प्रधान आरक्षक राकेश राय सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे। -
दुर्ग/विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 30 नवम्बर 2023 तक कुल 7775 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में डाकमत पत्र 1093, विधानसभा क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण में डाकमत पत्र 1411, विधानसभा क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर में डाकमत पत्र 2260, विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर में डाकमत पत्र 950, विधानसभा क्षेत्र क्र. 66 वैशाली नगर में डाकमत पत्र 1129 एवं विधानसभा क्षेत्र क्र. 67 अहिवारा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 469 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल है।
-
दुर्ग / पांडुरंग रामाराव डोंगौकर शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में लैपरोटॉमी की सर्जरी सफलता पूर्वक की गई। मरीज कपिल देशमुख उम्र 50 वर्ष ग्राम आलबरास पेट दर्द की शिकायत के साथ आपातकालीन वार्ड में 26 नवंबर को भर्ती हुआ। चिकित्सकों ने इलाज शुरू करने के बाद जांच में पाया की मरीज को होलो विस्कस परफोरेशन है, जिससे मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है। तुरंत ऑपरेशन किए जाने का निर्णय चिकित्सकीय टीम द्वारा लिया गया। मरीज के परिजन की सहमति के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, तत्पश्चात डॉ. सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. संजय वलवेंद्र विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग एवं समस्त ओ टी स्टाफ की टीम ने एक्सप्लोरेटरी लैप्रोटॉमी एवं ओमेंटोपेक्सी सर्जरी की यह सर्जरी जटिल थी चुकी मरीज की पिछले वर्ष ही पेट की सर्जरी हुई थी । सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार वर्तमान में सर्जरी 3 घंटे तक चली तत्पश्चात मरीज को गहन चिकित्सा इकाई में डॉ. अनिल सिन्हा मेडिसिन विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में भर्ती किया गया। मरीज अब खतरे से बाहर है। मरीज के परिजन भी जिला अस्पताल की सेवाओं से काफी संतुष्ट है तथा उन्होंने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक क्त अरुण साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम, आर एम ओ क्त अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। -
-डी.सी. उत्तम ध्रुव के बदले सीजीएम हरीश सक्सेना सम्हालेंगे कार्य
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई मंे आवश्यक व्यवस्था कराए जाने हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर द्वारा पूर्व जारी आदेश के क्रं. 4 मतगणना स्थल में बेरिकटिंग तथा दिव्यांग जनों हेतु रैम्प की व्यवस्था एवं सहायता केन्द्र की स्थापना, क्रं. 9 विधानसभा टेबुलेशन समुचित प्रबंधन, निरीक्षण एवं जानकारी के संकलन तथा क्रं. 18 कम्प्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का मतगणना परिणाम हेतु सारणीकरण, मतगणना का परिणाम पत्रक तैयार करने, विभिन्न जानकारियों को आवश्यक प्रपत्रों में कम्प्यूटर में संधारित करते हुए वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किए जाने हेतु श्री उत्तम कुमार धु्रव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के स्थान पर श्री हरीश सक्सेना, सीजीएम जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र दुर्ग मो.नं. 9309620000 को नियुक्त किया है। इसी प्रकार क्रं. 27 में संपूर्ण मतगणना से संबंधित मतगणना कार्य नियोजित अधिकारी/कर्मचारी (मतगणना प्रेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो आर्ब्जवर तथा अन्य मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों के) मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश को सुरक्षित रखे जाने हेतु श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग एवं श्री कादिर खान के स्थान पर श्री कैलाश साहू, राजस्व निरीक्षक, परिर्वर्तित भूमि शाखा, दुर्ग तथा श्री छगन सिन्हा, पटवारी तहसील दुर्ग मो.नं. 9907149289 की ड्युटी लगाई गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

.jpg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)












.jpg)
.jpg)