- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 26 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 3 नये प्रकरण मिले है। वर्तमान में 03 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लायों नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथान हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 159239 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-191204 जिनमें से 79243 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 113033 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 158888 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना उगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुतर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उत्तको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार ना मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार साथ मिलने पर 500 रु. से लेकर 5000रू. का अर्थ सूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी।जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु स्वा. केन्द्र व प्राथ. स्वा. के. शहरी प्राथ. स्वा.केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉप निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। - बालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आज जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 बालोद के लिए 02 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 03 अभ्यर्थी ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आॅफिसरों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 01 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 के लिए 02 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।
- -कलेक्टर ने मतदान अधिकारी की प्रशिक्षण कार्यशाला का किया अवलोकनरायपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज एनआईटी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में चल रहे मतदान अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में उपस्थिति अधिक से अधिक रहे। सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से मास्टर ट्रेनर की बात सुने और ग्रहण करें। जितने अच्छे से आप प्रशिक्षण लेंगे उतने ही कुशलता से निर्वाचन कार्य को संपन्न कर पाएंगे। डॉ भुरे ने कहा कि हमारा प्रयास है कि निर्वाचन कार्य में महिला अधिकारी-कर्मचारी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करती हैं यह सराहनीय है। यह प्रयास किया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी मतदान केन्द्र सहित जहां भी लगाई जाएगी वहां पर उनके लिए मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि उन्हे कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर जिला पंयायत के मुख्य कार्यपालन श्री अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चालू विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक सामान्य प्रेक्षक को दो विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैै। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री नायली इते, बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री कुमार प्रशांत, बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री उदयन मिश्रा सामान्य प्रेक्षक होंगे।
- बिलासपुर /विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन आज 21 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 18 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री शैलेष पाण्डेय, श्री अमर अग्रवाल, श्रीमती उज्वला कराडे, ट्विंकल मौर्य कुल 4 उम्मीदवार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से नवीन कुमार साहू, श्री विजय केशरवानी एवं श्री रामकुमार सूर्यवंशी कुल 3 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री धर्मजीत सिंह कुल 1 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से श्री दाऊराम रत्नाकर, श्री दिलीप लहरिया, श्री उमेश कुमार भार्गव एवं श्री धरमदास भार्गव कुल 4 उम्मीदवार एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, श्री तरूण कुमार साहू, श्री उस्मान खान, श्री पंकज जेम्स, अपराजिता मंडल कुल 5 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री सियाराम कौशिक, श्री जसबीर सिंह चावला, श्री हेमचंद मिरी, श्री रविप्रसाद यादव कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री धरमलाल कौशिक एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री नंदकिशोर राज ने दोबारा नामांकन दाखिल किया।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री जयचंद कश्यप, श्री संतोष कौशल, श्री मोहनलाल मिश्रा, श्री दिलीप अग्रवाल, श्रीमती गीता राम साहू उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री सागर निषाद, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री श्याम सुंदर कौशिक, श्रीमती नेहा भारती ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री महेन्द्र प्रताप सिंह राणा, श्रद्धा सैमसन, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से श्री जेठू साहू, श्री विकास कुमार धीवर, श्री गौतम प्रसाद साहू एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से श्री रामनाथ जीतपुरे, श्री लक्ष्मण टंडन, उत्तरा कुमार जोशी एवं बाबी पात्रे ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है।
- -निगम का अमला कर रहा लगातार माॅनिटरिंगभिलाईनगर । निगम क्षेत्र में लगे हुए यूनिपोल, भवनों के छत पर लगे हुए बड़े होर्डिंग्स और चौक चौराहो पर स्थापित एलईडी स्क्रीन पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाए जाने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनाव के मददेनजर प्रभावशील आदर्श आचार संहिता को देखते हुए निगम ने सभी विज्ञापन एजेंसी को निर्देशित किया है कि किसी प्रकार से राजनैतिक विज्ञापन के लिए अनुमति लेना आवश्यक है।भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम का अमला निगम के अधिपत्य एवं एजेंसियों द्वारा निगम क्षेत्र में स्थापित सभी यूनिपोल, बड़े होर्डिंग्स और एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किस जाने वाले विज्ञापनों की लगातार माॅनिटरिंग कर रहा है, निगम ने सभी विज्ञापन एजेंसियों से कहा है कि राजनैतिक विज्ञापन प्रसारित किए जाने से पूर्व स्थान, बोर्ड की संख्या एवं आकार की विधिवत अनुमति है या नहीं, होर्डिंग्स लगाने की अनुमति कितने दिनों के लिए है किस स्थान पर विज्ञापन के लिए अनुमति लिए उसकी सतत माॅनिटरिंग की जा रही है, बिना अनुमति विज्ञापन लगाए जाने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। बिते सप्ताह में खुर्सीपार, जीई रोड, मुख्य मार्ग में बिना अनुमति लगाए गए बैनर और यूनिपोल के होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई तोड़फोड़ दस्ता द्वारा किया गया। निगम में स्थापित चुनाव कार्यालय जनगणना विभाग की नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने आचार संहिता में विज्ञापन एजेंसियों को निर्देश दिए है कि छ.ग. सम्पत्ति विरूपण अधिनियम 1994 का कड़ाई से पालन करना होगा। एलईडी स्क्रीन में चलाए जा रहे विज्ञापन में किसी व्यक्ति के उपर व्यक्तिगत आक्षेप अथवा आपत्तिजनक विज्ञापन होने पर किसी भी समय दी गई अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। इसी प्रकार संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत निजी भवनों में प्रचार प्रसार किए जाने की अनुमति भवन मालिक से प्राप्त कर विधिवत अनुमति लिया जाना भी आवश्यक होगा।
- दुर्ग, / विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत दुर्ग जिला में आज 26 अक्टूबर को 15 अभ्यर्थी क्रमशः विधानसभा 64 दुर्ग शहर से अरूण वोरा, अनूप कुमार पाण्डेय, अरूण कुमार जोशी निर्दलीय, लंगूर ध्रुव कुमार सोनी छत्तीसगढ़ महातारी पार्टी, विनोद सेन कौशिक निर्दलीय, विधानसभा 66 वैशालीनगर से मुकेश चन्द्राकर कांग्रेस, विधानसभा 67 अहिवारा से निर्मल कोसरे कांग्रेस, विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण से संजीत कुमार विश्वकर्मा आप, ईश्वर निषाद बसपा, विधानसभा 65 भिलाई नगर से हरिचंद ठाकुर, महेन्द्र बंजारे निर्दलीय, विधानसभा भूषण नादिया बसपा, विधानसभा 62 पाटन से हैदर भाटी, संतोष मार्कण्डेय, सच्चिदानंद कौशिक निर्दलीय ने अपना नामांकन दाखिल किया।इसी तरह नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थी 63 दुर्ग ग्रामीण से गिरेन्द्र कुमार खाण्डवे गण सुरक्षा पार्टी, मनोज कुमार गायकवाड़ निर्दलीय, विकास शर्मा जनता कांग्रेस जोगी, 62 पाटन से केहर प्रसाद खाण्डवे गण सुरक्षा पार्टी, लोकेन्द्र साहू निर्दलीय, संदीप पाल गोण्डवाना गणतंत्र, 67 अहिवारा से आशीष माण्डले, संतोष कुमार जोशी, रामप्रसाद ध्रतलहरे निर्दलीय, श्रीमती रीति देशलहरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, 66 वैशालीनगर से गणेश कुमार हिमांशु, रिया सेन भाजपा, शंकर लाल साहू छत्तीसगढ़ स्वाभीमान मंच, 64 दुर्ग शहर से नारायण सोनवानी, भारतभूषण सिंह सिन्हा निर्दलीय, अजय झग्गर साहू एनसीपी शामिल हैै।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित स्थैतिक निगरानी दल का गठन का विस्तार करते हुए और भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रं. 62 पाटन के लिए प्रभारी अधिकारी अनुभाग अधिकारी श्रीधर जोशी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी श्री धनंजय कुमार मेश्राम स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्युटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी सुगंध चौधरी स्टेशन अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी श्री विश्वजीत मजूमदार ऑपरेटर सह तकनीशियन कंस्ट्रक्शन भिलाई इस्पात संयंत्र की समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्युटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी रोमन कुमार सिन्हा जनरल स्थापना भिलाई इस्पात अनुभाग अधिकारी एवं सहयोगी किंजल कुमार पांडे वरिष्ठ स्टाफ सहायक स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए प्रभारी अधिकारी राजेश्वर डी भिलाई जनरल स्थापना सेक्शन अधिकारी इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी आईईडी विल्सन मैमेन इंजीनियर सहायक भिलाई इस्पात संयंत्र औद्योगिक की ड्युटी समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी विजय कुमार सिंह अनुभाग अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी नंद किशोर सरनाकर वरिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी रियाज अख्तर अनुभाग अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र, सहयोगी अधिकारी राजेश राजेश भिलाई इस्पात संयंत्र वरिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना की ड्युटी समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 64 दुर्ग शहर के लिए प्रभारी अधिकारी शकील अहमद खान अनुभाग अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी दीपक उपलांचीवार वरिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी अजय बनर्जी संयंत्र निरीक्षक स्टेट भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी गैन्दु राम ध्रुव कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी चन्द्र शेखर नामदेव वरिष्ठ संचालक सह तकनीशियन कंस्ट्रक्शन भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी अधिकारी नरेन्द्र कुमार चन्द्रकेर वरिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 65 भिलाई नगर के लिए प्रभारी अधिकारी संजय कुमार वर्मा वरिष्ठ संचालक सह तकनीशियन कंस्ट्रक्शन भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी अधिकारी अतुल कुमार जैन वरिष्ठ स्टाफ सहायक स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी विवेक मिश्रा अतिरिक्त सहायक प्रबंधक सीएसआर भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी अक्षय लाल शर्मा कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी सुखचंद अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी औद्योगिक आएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी वरिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना गफ्फार खान भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 66 वैशाली नगर के लिए प्रभारी अधिकारी कालिदास बघेल वरिष्ठ अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी औद्योगिक आरएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी सुरेश कुमार देशलहरे कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी रूहेल सिंह अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी औद्योगिक आरएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी आकाश वर्मा सहायक सीएनआईटी भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार मौर्य अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी औद्योगिक आरएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी नारा सिंह कुमार सोनी कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 67 अहिवारा के लिए प्रभारी अधिकारी हेमंत कुमार भुआर्य अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी औद्योगिक आरएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी अधिकारी राजीव कुमार सिंघई डाटाबेस सीएनआईटी भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी केवीएसआर नागाराजू स्थापना अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी अधिकारी कमलेश कुमार यादव कनिष्ठ स्टाफ सहायक सर्तकता भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी मोहम्मद अनीस नजीर अनुभाग अधिकारी जनरल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी मोहन लाल कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 68 साजा (आंशिक) के लिए प्रभारी अधिकारी जसबीर सिंह अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी औद्योगिक आरएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी चारूल प्रधान एस डाटाबेस सहायक सीएनआईटी भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे लगाई गई है। प्रभारी सेक्शन अधिकारी अमरजीत सिंह छाबड़ा जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोगी अधिकारी विभय कुमार रेड्डी मास्टर ऑपरेटर सह प्राधिकार कंस्ट्रक्शन भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी श्यामल बनर्जी सेक्शन अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी विमलेश कुमार यादव वरिष्ठ स्टाफ सहायक स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 69 बेमेतरा (आंशिक) के लिए प्रभारी अधिकारी एवीएचआरके मूर्ति अनुभाग अधिकारी जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी भुवन लाल साहू अधिकारी कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार जैन वरिष्ठ स्टॉक सत्यापनकर्ता फिनएन अकांउट्स भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी अंसार अली कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी संजीव सक्सेना वरिष्ठ तकनीशियन जीएडी भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी सोहन लाल मीना अधिकारी कनिष्ठ स्टाफ सहायक जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी समय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है।रिजर्व स्थैतिक दल - प्रभारी अधिकारी संजय कुमार नायक वरिष्ठ तकनीशियन जीएडी भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी गोपाल साहू अटेंडेंट जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी ज्ञान चंद जैन वरिष्ठ तकनीशियन एमएसजी भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सहयोगी चलपति राव अटेंडेंट जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी नारायण प्रसाद लोवांशी निरीक्षक एस्टेट भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोगी अधिकारी सईद खान स्टाफ अटेंडेंट जनरल स्थापना भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी आर राम नायडू श्रम निरीक्षक औद्योगिक आरएफएल भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोगी रमेश कुमार सहायक सीएनआईटी भिलाई इस्पात संयंत्र की ड्युटी लगाई गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
- - परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्राप्त करने आब्जर्वर नियुक्तदुर्ग, /छत्तीसगढ़ व्यावयायिक परीक्षा मण्डल द्वारा सीबीएएस 23 के पदों पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 29 अक्टूबर को दो पालियों में प्रथम पाली सुबह 10 से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2 से 4.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए अधिकारियों को आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्त आब्जर्वर व्याख्याता श्री शम्भू राम साहू शासकीय उ.मा.वि.सेक्टर 09 भिलाई को परीक्षा केन्द्र शासकीय वी.वाय.टी.पी.जी. ऑटोनामस कॉलेज एवं शासकीय डॉ. डब्ल्यूडब्ल्यू पतनकार गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में नियुक्त किया गया है। व्याख्याता श्री केवल सिंह जायसवाल शासकीय उ.मा.वि.हथखोज को परीक्षा केन्द्र बीआईटी इलेक्ट्रॉनिक्स साईंस (ब्लॉक 1) कालेज, प्राचार्य श्री नौशाद खान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल फरीद नगर को परीक्षा केन्द्र मनशा कॉलेज आफ एजुकेशन कुरूद रोड कोहका, व्याख्याता श्री जगदीश दिल्लीवार शासकीय उ.मा.वि.सुरडुंग को परीक्षा केन्द्र लक्ष्मी नारायण विद्यापीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल में नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार व्याख्याता श्री ओपी राजपूत शासकीय आदर्श क.उ.मा.वि. को खालसा हायर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपक नगर, उप प्राचार्य श्री राजू गुप्ता शासकीय उ.मा.वि. केम्प-1 को विश्वदीप सेकेण्डरी स्कूल पदमनाभपुर एवं सेठ बद्रीलाल खण्डेवाल शिक्षा महाविद्यालय उतई, व्याख्याता श्रीमती जयंती विनोद शासकीय उ.मा.वि.खोपली को शासकीय जेआरडी हायर सेकेण्डरी स्कूल, व्याख्याता श्रीमती माधुरी बिजोरिया शासकीय उ.मा.वि. खोपली को शासकीय आदर्श गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, व्याख्याता श्री प्रदीप कुमार भाष्करवार को सेठ रतनचंद सुराना आर्ट एंड कामर्स कॉलेज उतई एवं सेठ आरसीएस लॉ कालेज को नियुक्त किया गया है।व्याख्याता श्रीमती भोज लता गंजीर को सन शाइन हायर सेकेण्डरी स्कूल, व्याख्याता श्री आर.के.साहू को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ताकिया पारा एवं मरवाडी स्कूल मोतीपारा, व्याख्याता श्री बीआर देवांगन को श्री महावीर जैन हायर सेकेण्डरी विद्यालय एवं शासकीय तिलक गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल को नियुक्त किया गया है। उप अभियंता श्री करण यादव को घनश्याम सिंग आर्य गर्ल्स कॉलेज एवं डीएवी माडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, जिला विपणन श्री भौमिक बघेल को महर्षि दयानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल मठपारा एवं महर्षि दयानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल गयानगर, श्रम पदाधिकारी श्रीमती श्रद्धा केशरवानी को दुर्ग पब्लिक स्कूल कर्मचारी नगर, जिला उद्योग प्रबंधक श्रीमती गुणेश्वरी साहू को भारती कॉलेज पुलगांव, सहायक संचालक कृषि श्री एस.के.कोर्राम को क्षत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी कोलिहापुरी बालोद रोड, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री डी.एस.वर्मा को संस्कार माडल स्कूल इनफं्रट वेटनरी कॉलेज अंजोरा एवं अपोलो कॉलेज अंजोरा को नियुक्त किया गया है।जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री सुरेन्द्र पाण्डेय को स्वामी श्री स्वारूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको एवं आमदी नगर विद्या निकेतन स्कूल, प्राचार्य श्री राजेश कुमार हरमुख को भिलाई महिला कॉलेज सेक्टर 9 एवं डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको, प्राचार्य श्री सोमेश्वर लिखारे को श्री शंकराचार्य ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट एंड टेक्नालाजी एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी को नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार गृह निर्माण मंडल श्रीराम ठाकुर को देव संस्कृति कालेज खपरी, उद्यान विकास अधिकारी श्री मुकेश वासनिक एम.जे. कालेज जुनवानी कोहका रोड, प्राचार्य श्री जगजीत सिंह धीर को बीएसपी हायर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर 7 एवं बीएसपी सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर 10, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री एस.के.निवसकर को भारती कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी पुलगांव, लोक निर्माण विभाग श्री मनीष तिवारी को मा शारदा पब्लिक स्कूल सेक्टर 4, सहायक अभियंता श्री सागर मारचट्टीवार को कल्याण पीजी कॉलेज सेक्टर 7, सहायक अभियंता श्रीमती रीना दुबे को कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ साईंस एंड कार्मस कॉलेज, सहायक परियोजना समग्र शिक्षा श्री जे मनोहरण को भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 एवं सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल, सहायक आबकारी अधिकारी श्री धीरज कनौजिया को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रूआबांधा, व्याख्याता श्री नरेन्द्र भारद्वाज को तुलाराम आर्या गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, सहायक अभियंता श्री केके गुप्ता नगर पालिक निगम को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नेहरू भवन रोड, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंकज कुजुर को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मरोदा टंक, वैज्ञानिक श्री रमेश अहिरवार पर्यावरण प्रदूषण को केडी पब्लिक स्कूल दुर्ग को केडी पब्लिक स्कूल दुर्ग मिनाक्षी नगर को नियुक्त किया गया है।आब्जर्वर 29 अक्टूबर को प्रथम पाली 7.30 बजे एवं द्वितीय पाली 12.30 बजे गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु जिला कोषालय में उपस्थित होकर परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों तक पहुचाएंगे तथा परीक्षा उपरांत परीक्षा की गोपनीय सामग्री परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त कर कोआर्डिनेटर सेंटर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर ऑटोनामस पी.जी.कॉलेज दुर्ग में जमा करेंगे। नियुक्त आब्जर्वर अपने विभागीय वाहन के साथ उपस्थित होंगे।
-
बीजापुर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा ने राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया है। न्यायालय जिला दण्डाधिकारी बीजापुर में पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिला बदर की कार्रवाई करने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर विधिवत सुनवाई करने के पश्चात प्रकरण में न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया।
न्यायालय जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा पारित आदेशानुसार ग्राम भैरमगढ़ चौकी भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह को मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 356 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये आगामी एक वर्ष के लिए जिला दण्तेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर, एवं भ्रदादीकोत्तागुड़ेम, मुलगू, जयशंकर भूपालपल्ली (तेलंगाना) गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) जिलों की राजस्व सीमाओं से हट जाने ;जिला बदरद्ध का आदेश दिया गया है तथा उन्हें आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर इन जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने एवं 1 वर्ष की कालावधि 25 अक्टूबर 2024 के पहले प्रवेश न करने आदेशित किया गया है।न्यायालय जिला दण्डाधिकारी बीजापुर से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी अजय सिहं के विरूद्ध वर्ष 1998 से निरंतर 20 अपराध पंजीबद्ध किये गये थे। आरोपी के विरूद्ध अन्य प्रतिबंधात्मक तथा अपराध मामले पंजीबद्ध हुये थे। न्यायालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने हेतु आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रस्तुत प्रकरणों में त्वरित रूप से कार्रवाई की जा रही है।पीसीसी मेंबर रहे अजय सिंह वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार बयानबाजी के कारण कांग्रेस से पहले ही निष्काषित हो चुके हैं।इसके अलावा राज्य युवा आयोग सदस्य के पद से भी हटाया जा चुका है। अब चुनाव आचार संहिता के बीच जिला बदर की कार्रवाई की है। - -आस्था का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा-कलेक्टर विजय दयाराम के.-मुरिया दरबार में कलेक्टर सहित माटी पुजारी और मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिलजगदलपुर । 75 दिनों तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा अब अंतिम पड़ाव की ओर है। बस्तर दशहरा मे आज काछन जात्रा एवं मूरिया दरबार संम्पन्न हुआ।सीरासार भवन में आयोजित मूरिया दरबार मे कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा किबस्तर दशहरा पर्व आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है,जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। इस बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक अनोखी गतिविधि निरूपित किया। वहीं बस्तर दशहरा पर्व में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी और बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीण जन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण रेखांकित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले मांझी-चालकी, पुजारी, गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधाओं की सुलभता हेतु सुझाव दिया। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आने वाले साल में इसे और भव्य और बेहतर तरीके से मनाएंगे। मुरिया दरबार में बलराम मांझी, अर्जुन मांझी सहित अन्य मांझी-चालकी एवं मेम्बर-मेम्बरीन ने अपनी बात रखी। आरंभ में उपस्थित सभी लोगों ने माई दंतेश्वरी पूजा-अर्चना की।वहीं तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति यूके मानकर ने बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन सम्बन्धी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने बस्तर दशहरा पर्व के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
- दुर्ग । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर शातिर आरोपी अनित कुंजाम (गोड़) पिता नंदू गोंड के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 उपधारा (2) सहपठित उपधारा 3 के अंतर्गत 3 माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल, दुर्ग में निरुद्ध किये जाने हेतु अक्टूबर 2023 को आदेश पारित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी अनित कुंजाम (गोड़) पिता नंदू गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी बांधा तालाब गंजपारा, दुर्ग थाना-दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र का आरोपी शातिर गुण्डा बदमाश है जो वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित कर रहा है। पुलिस थाना में 21 अपराध दर्ज है। आरोपी अनित कुंजाम (गोड़) के आपराधिक गतिविधियों से जन साधारण को आतंकित, भयभीत एवं अशांति पूर्ण जीवन निर्वहन करने तथा लोगों में इतना भय एवं आतंक फैला दिया है, जिसके कारण लोग उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने एवं साक्ष्य देने से डरने लगे। आदतन गुण्डागर्दी, मारपीट, चाकूबाजी, दादागिरी एवं चोरी जैसे अपराध घटित करने के कारण आरोपी अनित कुंजाम (गोड़) पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही भी की गई है। इसके बाद भी इसके आदतों में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ है। गंभीर वारदात करने के बाद भी कुछ दिन जेल में रहकर छूट जाता है। जेल से बाहर आते ही पुनः अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाता है। इनके कृत्यों से सार्वजनिक जीवन तथा लोक व्यवस्था प्रभावित हुई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नें लोगों को भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण जीवन यापन करने के लिए अन्य कोई विकल्प न पाते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर आरोपी अनित कुंजाम (गोड़) के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की वैधानिक प्रवाधानों के तहत् 03 माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल, दुर्ग में निरुद्ध किये जानेे आदेश पारित किया है।
- धमतरी। धमतरी जिला सीमा से कुछ दूरी पर बालोद जिले के जंगल में जुआ खेलने के आरोप में 21 जुआरियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने दो लाख 14 हजार रुपये नकद, एक कार, 12 बाइक व 22 मोबाइल को जब्त कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी जुआरी धमतरी, बालोद और कोंडागांव जिला से है। लंबे समय से यहां जुआ चलने की शिकायत ग्रामीणों से मिली थी, अब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुरूर थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी सनौद दीपक भगत, थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा, सायबर सेल बालोद प्रभारी जोगेश साहू के साथ पुलिस टीम पुरूर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के रहे थे, तभी सूचना मिली कि ग्राम बोरिदकला के जंगल में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम यहां दबिश दी और आरोपी जुआरियों को पकड़ा। जंगल के भीतर जुआ स्थल से पुलिस अधिकारी व जवानों ने 21 आरोपी जुआरियों को गिरफ्तार किया है जबकि शेष आरोपी भाग निकले। पुरूर पुलिस ने जुआ स्थल से तासपत्ती, एक नग दरी, एक चार्जिंग लाइट, नगदी रकम 2,14,000 रुपये, 12 नग मोटर सायकल, एक कार और 22 नग मोबाइज जब्त किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ पुरूर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार जुआरियों में सबसे ज्यादा धमतरी जिले के हैं।
- -अभ्यर्थियों ने आज दाखिल किये 8 नाम निर्देशन पत्र-तीनों विधानसभाओं के लिए अभ्यर्थियों ने प्राप्त किये 6 नाम निर्देशन पत्रधमतरी। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत आज जिले की तीनों विधानसभा धमतरी, कुरुद और सिहावा के लिये कुल 6 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों ने प्राप्त किया। आज विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा में 1, विधानसभा क्षेत्र 57-कुरूद में 3 और विधानसभा क्षेत्र 58-धमतरी में 2 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों ने प्राप्त किया। इसी तरह जिले की तीनों विधानसभाओं में अभ्यर्थियों ने कुल 8 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। इनमें विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा से 2, विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद से 3 और विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी से 3 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किये गये। इस तरह जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 40 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिये जा चुके हैं, जिसमें सिहावा विधानसभा से 9, कुरूद विधानसभा से 16, धमतरी विधानसभा से 15 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये गये हैं। इसी तरह जिले की तीनों विधानसभाओं में 10 व्यक्तियों द्वारा 14 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये हैं, जिसमें सिहावा विधानसभा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, कुरूद विधानसभा में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 8 नाम निर्देशन पत्र और धमतरी विधानसभा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये हैं।ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आगामी 17 नवम्बर को जिले में मतदान होगा और 3 दिसम्बर को मतों की गणना की जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। इसी तरह 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा आगामी 2 नवम्बर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
-
बिलासपुर/मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले में बड़ी संख्या में स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत परिसर में जिले के विकासखण्डों के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र, छात्राओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किये गये पोस्टर, फ्लैक्स एवं पतंगांे की प्रदर्शनी आम नागरिकों हेतु जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल के निर्देशानुसार लगाई गई है। छात्र एवं छात्राओं द्वारा तैयार की गई सर्वश्रेष्ठ 10 पोस्टरों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी के जरिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदान केन्द्रों का सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गये हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधा उपलब्घ कराने अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग को वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अच्छी हालत की पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मतदान केन्द्रों पर दृष्टिबाधित मतदाताओं की सुविधा हेतु ब्रेल लिपि में डमी मतपत्र मुद्रित कराकर रखने एवं मांगे जाने पर संबंधित मतदाता को उपलब्ध कराने, दृष्टिबाधित मतदाताओं की सुविधा हेतु ईवीएम मशीन पर ब्रेल लिपि में मुद्रित प्रत्याशियों का नाम मुद्रित कराने एवं कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु जिले में एक जिला विकलांग कार्डिनेटर की नियुक्ति कर उन्हें इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। दुर्ग/भिलाई/रिसाली/ चरोदा-भिलाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन, आयुक्त, नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल/अहिवारा/कुम्हारी तथा मुख्य नगर पंचायत अधिकारी उतई/धमधा/ पाटन को दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत प्रत्येक मतदान केन्द्र भूतल पर और मतदान केन्द्र भवन तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा उपलब्ध कराये।
आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/चरोदा मिलाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल/अहिवारा/कुम्हारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी उतई/धमधा/पाटन, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दुर्ग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दुर्ग, कार्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी दुर्ग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग को न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) जैसे पीने का पानी, प्रतिक्षा शेड, पानी की सुविधा के साथ दिव्यांग मतदाताओं के अनुकुल शौचालय, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित ढाल का स्थाई रैम्प और निर्धारित मानकों के अनुसार मतदान कक्ष निर्मित कराने। प्राचार्य, शासकीय महा. (सर्व), जिला शिक्षा अधिकारी को मतदान दिवस को दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के सहयोग हेतु एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों की नियुक्ति। सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पचंायत, आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को मतदान केन्द्र पर मतदान हेतु पधारने वाले दिव्यांग एवं 80 प्लस आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को कतार से मुक्ति देते हुए मतदान हेतु वरियता प्रदान किया जाए। सर्व मास्टर टेªनर्स, विधानसभा निर्वाचन-2023 को मतदान कक्ष में दिव्यांग मतदाताओं की विशेष जरूरतों के संबंध में मतदान कर्मियों को संवेदनशील बनाने हेतु उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। इसी तरह उप संचालक जनसपंर्क विभाग को भारत निर्वाचन आयोग के दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु प्रसारित सक्षम एप का प्रचार-प्रसार करने। आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/चरोदा-भिलाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल/अहिवारा, कुम्हारी, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी उतई/धमधा/पाटन को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान तिथि को मांगे जाने पर दिव्यांग एंव 80 प्लस आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को उनके घर से लाने एवं मतदान पश्चात् उन्हें वापिस उनके घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा निर्वाचन-2023 से संबंधित निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के नियम 49एन के प्रावधान के परिपालन में मतदान केन्द्र पर दृष्टिबाधित व्यक्ति अपने साथ सहयोगी के रूप में एक साथी को ले जाने हेतु अनुमति देंगे एवं दृष्टिबाधित मतदाताओं की सुविधा हेतु ईवीएम मशीन पर ब्रेल लिपि में मुद्रित प्रत्याशियों का नाम मुद्रित कराने। नोडल अधिकारी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित पोस्टल बैलेट के लिए दिव्यांग एवं 80 प्लस आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं में से इच्छुक अनुपस्थित मतदाताओं के द्वारा फार्म-12डी के माध्यम से विकल्प देने की स्थिति में उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही मतदान की सुविधा प्रदान करने का दायित्व सौपा गया है।
-
डेंगू के प्रकरण निरंक
दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 25 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में 03 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लायों नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथान हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 156515 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-189095 जिनमें से 78384 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 312199 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 155083 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना उगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुतर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उत्तको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार ना मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार साथ मिलने पर 500 रु. से लेकर 5000रू. का अर्थ सूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु स्वा. केन्द्र / प्राथ. स्वा. के. शहरी प्राथ. स्वा.केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉप निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता को बनाये रखने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान गोडाउन या वेयरहाउस में अवैध भंडारण, अनियमितता की जांच किये जाने हेतु राजस्व एवं जिला राज्य कर के अधिकारियों के साथ संयुक्त दल का गठन किया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार गोडाउन एवं वेयरहाउस अजंता मार्बल (खंडेलवाल) धमधा रोड इंडस्ट्रियल इस्टेट दुर्ग हेतु इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री ढाल सिंग बिसेन, जीएसटी आफिसर एसटीओ अभिषेक गुप्ता, माहेश्वरी स्टील गंजपारा चौक दुर्ग इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री ढाल सिंग बिसेन, जीएसटी आफिसर एसटीआई आशिष साहू, बाम्बे गूडस चिखली धमधा रोड दुर्ग के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री कुंदन लाल शर्मा, जीएसटी आफिसर एसटीओ नेहा अग्रवाल, गोल्डन फूट चिखली धमधा रोड दुर्ग के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री कुंदन लाल शर्मा, एसटीआई समिक्षा साहू, वीआरएल ट्रांसपोर्ट महामरा रोड बिहाईंड आईसीआईसीआई एटीएम के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार वर्मा एसटीओ सुरेन्द्र देशमुख, न्यू विजय रोडलाइन महामरा रोड दुर्ग के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार वर्मा जीएसटी आफिसर एसटीआई रितु त्रिपाठी, एसोसिएट ट्रांसपोर्ट महामरा रोड दुर्ग के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री अविनाश चौहान जीएसटी आफिसर एसटीओ पूनम सुरेखा गोपाल, श्री गोल्डन ट्रांसपोर्ट तकियापारा दुर्ग के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री अविनाश चौहान जीएसटी आफिसर एसटीओ पूरब ठाकुर, नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट महामरा रोड के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेटश्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर जीएसटी आफिसर एसटीओ सुनिति पैकरा, विजय रोडलाइन बेसिड सोधी इंजीनियरिंग हाउसिंगबोर्ड कालोनी इंडस्ट्रियल भिलाई के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर जीएसटी आफिसर एसटीआई खोमेन्द्र, नेताजी ट्रांसपोर्ट बीहाईंड बस स्टेंड पावर हाउस नियय अशिष इंटरनेशनल भिलाई के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट कुमारी ज्योत्सना कलिहारी जीएसटी आफिसर एसटीओ गणेश राम माहेश्वरी को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार रोकडे़ गर्ग बीहाईंड बस स्टेंड पावर हाउस नियय अशिष इंटरनेशनल भिलाई के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट कुमारी ज्योत्सना कलिहारी जीएसटी आफिसर एसटीआई सुजाता शुक्ला, सुनील रोडलाइन (जस मोटर्स केम्पस) बेसिड गति ट्रांसपोर्ट गोडाउन लाईट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री भूपेन्द्र कुमार सिंग जीएसटी आफिसर एसटीओ सजल शुक्ला एवं इनलेण्ड ट्रांसपोर्ट (जस मोटर्स केम्पस) बेसिड गति ट्रांसपोर्ट गोडाउन लाईट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के लिए इक्सक्यूटीव मजिस्ट्रेट श्री भूपेन्द्र कुमार सिंग जीएसटी आफिसर एसटीआई ज्योति नेताम की नियुक्त कीया गया है। इसके अलावा रिजर्व में जीएसटी आफिसर एसटीओ चित्रलेखा भूआर्य, एटीआई नीलम बघेल, सटीओ वत्सल भेड़िया, एसटीआई पावित्रा की नियुक्ति की गई है। -
निगम जोन की टीमों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों,सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर मतदाताओं को शत - प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी है. इस क्रम में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 1 की टीम ने जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 18 के तहत शंकराचार्य गली सहित अन्य विभिन्न स्थानों में पहुंचकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत - प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से वहाँ के रहवासी मतदाताओं को नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के जोन कमिश्नर श्री जसदेव सिंह बाबरा एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री गजराम कँवर की उपस्थिति में जागरूक बनाया. रहवासी मतदाताओं सहित जोन क्रमांक 1 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शत - प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से सामूहिक शपथ ली. नगर निगम जोन नम्बर 2 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री पी. डी. धृतलहरे की उपस्थिति में जोन के तहत डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी मतदाताओं के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान शत - प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता लाने चलाया. इसी प्रकार नगरपालिक निगम जोन क्रमांक 5 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने लाखेनगर चौक बिजली ऑफिस के समीप नगर निगम जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर श्री सुशील कुमार चौधरी की उपस्थिति में शत- प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए ली. रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता रहवासियों को शत - प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगा. - -पहले से खोले गए पृथक बैंक के खाते में राशि जमा कर उसमें से राशि निकाल कर खर्च करना होगा-20 हजार तक की राशि नगद,इससे अधिक का भुगतान चेक,ड्रॉफ्ट, आरटीजीएस, एनईएफटी सेरायपुर, /छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान किए जाने वाले सभी खर्चों का पूरा हिसाब व्यय लेखा प्रेक्षक के समक्ष अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करना होगा। इस हेतु निर्वाचन के दौरान किए गए सभी खर्चों को एक निर्धारित प्रारुप के रजिस्टर में जिसे व्यय लेखा रजिस्टर कहते है में बना कर निर्धारित तिथि तक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी व्दारा रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय चुनाव के व्यय हेतु अलग से खोले गए बैंक खाते की जानकारी भी दी जाती है। चुनाव में सभी प्रकार के खर्चों के लिए बैंक में खोले गए खाते से ही राशि खर्च करना पड़ता है। इसमें नामनिर्देशन की तिथि से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तिथि तक किए गए निर्वाचन व्यय की जानकारी देना होता है।निर्वाचन के हिसाब को रखने के लिए पृथक से खोले गए बैंक खाते में अभ्यर्थी व्दारा स्वयं की राशि अथवा किसी और स्त्रोत से प्राप्त राशि को जमा कर उसी में से खर्च करेगा। यह बैंक खाता अभ्यर्थी का स्वयं का या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त रुप से खोला जाता है। अभ्यर्थी को यदि किसी व्यक्ति या फर्म को नगद राशि में भुगतान करना हो तो वह बैंक से राशि आहरित कर 20 हजार रुपए तक का नगद भुगतान कर सकता है। इससे ज्यादा की राशि का भुगतान चेक, ड्रॉफ्ट अथाव आरटीजीएस, एनईएफटी व्दारा करना होगा। व्यय लेखा परीक्षण हेतु प्रस्तुत व्यय रजिस्टर के साथ अभ्यर्थी को बैंक खाते के विवरण की एक स्व- अभिप्रमाणित प्रति व्यय लेखा प्रेक्षक के समक्ष करना होगा। चुनाव खत्म होने के बाद निर्वाचन की घोषणा के 30 दिनों में अभ्यर्थी को व्यय लेखा की सत्य प्रति रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करना होता है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे में अनुदेशों का संग्रह, 2017 भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में भी उपलब्ध है।
- -मरीजों से मिलकर इलाज एवं सुविधाओं का लिया जायजा-अस्पताल में मरीज व परिजनों को मिले सही मार्गदर्शन-पोषण पुनर्वास केन्द्र में कोई भी बेड खाली न रहे: कलेक्टरबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शाम में जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और इन्डोर मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें इलाज के बारे में सही मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन एवं कंसल्टेंट को दिए। अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र के खाली रहने पर नाराजगी जाहिर की। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ तालमेल बनाकर ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री शरण ने लगभग डेढ़ घण्टे तक निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न वार्डों एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। सद्यप्रसूता महिलाओं एवं नवजात बच्चों का हालचाल जाना। अस्पताल में मिल रहे भोजन एवं इलाज के बारे में पूछताछ किए। खरकेना, नवागांव एवं घुटकू की शिशुवती माताओं ने बताया कि उन्हें आज अण्डा, दूध, गाजर एवं चने की सब्जी मिली है। हर दिन खाने का अच्छा भोजन मिल रहा है। इलाज ठीक होने के साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। वर्तमान मंे लगभग डेढ़ सौ मरीजों की जांच प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। हमर लैब की प्रगति के बारे में जिला कलेक्टर को सिविल सर्जन ने बताया। हमर लेब जल्द ही पूर्ण होने वाला है। ढाई सौ से ज्यादा प्रकार की जांच यहां मरीजों को निःशुल्क मिलने लगेगी। अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए तैयार किये गये आभा एप्प का और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन 30 मरीजों के जिला अस्पताल में डायलिसिस होने की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि जीवनदीप समिति मंे पर्याप्त फण्ड है। ढाई करोड़ की राशि फिक्सड डिपॉजिट में जमा होने के अलावा 38 लाख रूपये बचत खाता में उपलब्ध है। जिला अस्पताल पूरे राज्य में पहला अस्पताल है जहां जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध दवाई एवं इसके वितरण कार्य का भी जायजा लिया।
- रायपुर /रायपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज सातों विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए एवं 36 नामांकन आवेदन लिए गए। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 06, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 04, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 02, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 03, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वहीं धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या निरंक हैं। इस प्रकार अब तक कुल 23 नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं।आज बुधवार को कुल 36 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमे धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 05 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 04, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 06, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 09, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 09, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 01 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के 02 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।आज कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी के नाम इस प्रकार हैं-रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में आम आदमी पार्टी के श्री सुनील नायडू, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के संदीप तिवारी राज इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री पंकज शर्मा ने और रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के श्री विक्रम अडवानी, भारतीय जनता पार्टी के श्री राजेश मूणत, आम आदमी पार्टी के नंदन कुमार सिंह ने, रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के श्री बृजमोहन अग्रवाल, निर्दलीय श्रीमती फहमीदा परवीन, आरंग विधानसभा के शक्ति सेना (भारत देश) के श्री शैलेद्र कुमार बंजारे, भारतीय जनता पार्टी के गुरू खुशवंत साहेब, अभनपुर विधानसभा के इंडियन नेशनल कांग्रेस के धनेन्द्र साहू, शक्ति सेना (भारत देश) के बोधन लाल फरिकार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
- रायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री के वितरण और आने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डॉ भुरे ने कहा कि जिन विधानसभाओं की ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रखी जानी है, उसमें सारी व्यवस्था पुख्ता की जाए। जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, श्री अतुल विश्वकर्मा सहित पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित थे।.
- दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत दुर्ग जिला में आज 25 अक्टूबर को 08 अभ्यर्थी क्रमशः हेमन्त कोसरिया हमर राज पार्टी, छोटेलाल चौधरी निर्दलीय, बिमला ठाकुर निर्दलीय, आत्माराम साहू निर्दलीय, रामरतन साहू निर्दलीय, शत्रुहन प्रसाद निर्दलीय, राजन खुटेल कांग्रेस एवं शैलेन्द्र कुमार बंजारे शक्तिसेना (भारतदेश) ने अपना नामांकन दाखिल किये।इसी तरह नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थी ओनी कुमार महिलांग कांग्रेस, इन्दर लाल लहरे बहुजन समाज पार्टी, ऋषि कुमार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, सच्चिदानंद कौशिक निर्दलीय, भगवान सिंह रावटे हमर राज पार्टी, संतोष कुमार निर्दलीय, अजय चन्द्राकर आम आदमी पार्टी, आर. शनमुगावेल नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, महेन्द्र कुमार निर्दलीय, भूषण लाल नागिया बहुजन समाज पार्टी, हरेन्द्र प्रसाद शाह भारती शक्ति चेतना पार्टी, जी अशोक कुमर निर्दलीय, जीवनलाल बंजारे निर्दलीय, राजेश मिश्रा आजाद जनता पार्टी, अजहर अली निर्दलीय, श्रीमती अजरा खान समाजवादी पार्टी, सुनील कुमार बंजारे निर्दलीय, पंकज कुमार चतुर्वेदी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, श्रीमती लक्ष्मी साहू निर्दलीय, नारायण प्रसाद यादव निर्दलीय, काशीराम कुर्रे निर्दलीय, पारसमणी आजाद जनता पार्टी, लक्ष्मी साहू निर्दलीय, द्वारिका प्रसाद बारले निर्दलीय व ढालेश साहू छत्तीसढ़ जनता कांग्रेस शामिल हैै।
-
दुर्ग / जिला स्तर पर अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन तथा मदिरा के चौर्यनयन पर रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही किये जा रहें है। इस अभियान में जिले में स्थित होटलों, ढाबों, रेस्तरॉ, बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन के साथ - साथ पारम्परिक व संदिग्ध मार्गों का लगातार गश्त कर अवैध मदिरा के विक्रय/धारण/ परिवहन पर रोकथाम लगाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि जिले में विभिन्न होटल, ढाबों, बस स्टैण्ड एवं संवेदनशील मार्गों की जांच -पड़ताल आबकारी विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2023 को भिलाई से रायपुर मार्ग में आने वाली ढाबों का कड़ाई से निरीक्षण किया। नया बस स्टैंड दुर्ग में भी बसों और यात्रियों के सामान की तलाशी मुस्तैदी से की गई बस चालक एवं परिचालक को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2325836 पर करें। उक्त के अतिरिक्त पारम्परिक, मुख्य व संवेदनशील मार्गों का भी जांच कार्यवाही किया गया। रेलवे स्टेशन दुर्ग में यात्रियों की जाँच तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पटरी पार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने पर 26 पाव मसाला मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिले में अवैध मदिरा के पारम्परिक, संवेदनशील व मुख्य मार्गों पर गश्त के दौरान 23 नग विदेशी मदिरा गोवा जप्त 23 अक्टूबर 2023 को अवैध मदिरा परिवहन, धारण व विक्रय के पारम्परिक व संदिग्ध मार्गों तथा दुर्ग-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं रात्रि गश्त किया गया। रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने पर 23 विदेशी मदिरा व्हिस्की गोवा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. एन. साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है।जिले में शराब एवं मादक पदार्थांे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायतकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

.jpg)


.jpg)
.jpg)


.png)
.jpg)


.jpg)







.jpg)





.jpg)
.jpg)