- Home
- देश
- नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी राज्यों को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अधिकारियों के तबादले और उनकी तैनाती के बारे में परामर्श जारी किया है। आयोग ने सलाह दी है कि चुनावों से सीधे रूप से जुड़े सरकारी अधिकारियों को उनके गृह जिलों में तैनात नहीं किया जाना चाहिए।आयोग ने कहा है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग ने पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है और जो लम्बित है या जिनको दण्ड मिला है या जिन अधिकारियों को पूर्व में चुनाव से जुड़े किसी कार्य में लापरवाही के लिए आरोपित किया गया है, उन्हें चुनाव से संबंधित कार्यों में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा अगले छह महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले किसी भी अधिकारी को चुनाव संबंधित किसी भी कार्य से संबद्ध नहीं होना चाहिए। आयोग ने यह भी कहा है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग की सिफारिशों पर जिन अधिकारियों की तैनाती की गई है, उन्हें इस स्थानांतरण नीति से छूट दी जा सकती है।
-
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नकली नोट यहां पांच लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे चार ठगों को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने शनिवार को बताया कि सांवेर रोड के एक ढ़ाबे में जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण परमार (33), शेरू खान मेवाती (35), नईम देहलवी (38) और मोहम्मद गुफरान (30) के रूप में हुई है। इनमें से पहले तीन आरोपी पड़ोसी शहर उज्जैन के रहने वाले हैं, जबकि चौथा व्यक्ति शाजापुर जिले के शुजालपुर कस्बे से ताल्लुक रखता है। उन्होंने बताया, ''अभियान के तहत हमने अपने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। उन्होंने उसे एक मिलियन (10 लाख) अमेरिकी डॉलर का नकली नोट दिखाकर पांच लाख रुपये में इसके सौदे की पेशकश की।'' खत्री ने बताया कि पहले से तैयार एसटीएफ दल ने आरक्षक का इशारा मिलते ही मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नकली नोट बरामद किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने शनिवार को चारों आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों का कहना है कि वे यात्री बसों में साफ-सफाई और अन्य छोटे-मोटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के तहत इस बात की भी जांच की जाएगी। - नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में जारी शीत लहर के चलते शनिवार को भी अधिकतर भागों में ठंड का प्रकोप बरकरार रहा। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह, श्रीनगर में भी इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर तेज हुई और आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया जोकि दोनों राज्यों में सबसे कम दर्ज किया गया।उधर, राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम व चुरू में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसके मुताबिक, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, मेघालय और त्रिपुरा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। इससे पहले आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत में अगले सप्ताह भी रात का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। उन्होंने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर के पूर्वानुमान को लेकर कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य एवं पूर्वी भारत के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।-
-
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार की शाम को कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली । अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादरी निवासी शानू ने शनिवार की शाम को अपने घर में कथित तौर पर देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस व विधि विज्ञान की टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।वहीं, फेस-3 थाना क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने शनिवार शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय उद्योग की क्षमता और प्रतिबद्धता दुनिया को दिखाने का यही सही समय है। उन्होंने शनिवार को उद्योग और व्यवसाय जगत का आह्वान करते हुए कहा कि वे आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएं।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसोचैम फाउंडेशन सप्ताह 2020 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज विश्व चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी के रूप में कई चुनौतियों के साथ ही उनके आसान हल भी निकल कर आएंगे।श्री मोदी ने कहा कि अब सही ढंग से योजना बनाने और उस पर काम करने का समय है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद भारत अपनी स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे करेगा। ये 27 वर्ष, न केवल भारत की वैश्विक भूमिका निर्धारित करेंगे, बल्कि यह भारतीयों के सपनों और समर्पण की परीक्षा की घड़ी भी होगी।प्रधानमंत्री ने कहा, अनुसंधान और विकास में निवेश को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत से अपील की कि वे विशेष रूप से कृषि, रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, निर्माण, फार्मा और परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए निवेश बढ़ाएं। उन्होंने सभी कंपनियों से अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा सभी क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास कार्यों में करने को कहा। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट गवर्नेंस से लेकर मुनाफे में हिस्?सेदारी तक जैसी दुनिया की बेहतरीन नीतियों को हमें जल्द से जल्द अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मुनाफा कमाने के दृष्टिकोण के पीछे समाज का व्यापक हित होना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि देश ऐसे उद्यमों और उद्यमियों के साथ है, जो युवाओं को बहुत सारे अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का युवा नवाचार और स्टार्ट-अप क्षेत्र में अपना नाम कमा रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए लगातार सुधार कर रही है और 10 से अधिक क्षेत्रों को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत लाया गया है। उन्होंने कहा कि इन उपायों के बहुत कम समय में सकारात्मक परिणाम दिखे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में भी जब जारी दुनिया में निवेश गतिविधियां प्रभावित हुई भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विदेशी पोर्टफोलियों निवेश रिकॉर्ड स्तर पर किया गया। ऐसा भारतीय अर्थव्यवस्था पर दुनिया के भरोसे की वजह से संभव हुआ है।श्री मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत को लेकर इतनी सकारात्मक सोच पहले कभी नहीं रही। उन्होंने इस सफलता को एक सौ 30 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास का फल बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लिए नई जगह बना रहा है। देश में शुरू किए गए सुधारों ने भारत में क्यों कि सोच को भारत में क्यों नहीं में बदल दिया है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के शुरूआत में उन्होंने पूरे देश को राजमार्गों से जोडऩे का इरादा कर लिया था। आज देश में भौतिक और डिजिटल आधारभूत संरचना खड़ी करने का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार देश के हर गांव में ब्राडबैंड संपर्क सेवा उपलब्ध कराने में लगी है ताकि गांव के हर किसान की पहुंच डिजिटल वैश्विक बाजार तक हो सके।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उद्योगपति रतन टाटा को एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी पुरस्?कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 100 वर्षों से, एसोचैम और टाटा समूह देश की अर्थव्यवस्था और करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहा है।एसोचैम की स्थापना 1920 में भारत के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग मंडलों द्वारा की गई थी। चार सौ से अधिक उद्योग मंडल और व्यापार संघ इसके सदस्य हैं।
- कल्याणी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को एक नहर में नाव पलटने से एक महिला और उसका भतीजा डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना हरिनघाट इलाके में उस समय हुई जब तेज हवा के कारण नाव नहर में पलट गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव पर सवार दीपाली मोरोल (42) और उसके भतीजे द्वीप मोरोल (13) के शव को 'मोगरा' नहर से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वे कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए 200 मीटर चौड़ी नहर के उस पार गए थे और जब दोनों घर लौट रहे थे तब नाव पलट गई।
- कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के महापुरुष के आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक हैं। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी और भारत की संस्कृति तथा मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।बाद में श्री शाह ने संवाददाताओं से कहा, ''स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति, दृष्टिकोण और मूल्य विश्वभर में पहुंचाए। उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता का मेल किया। उनकी जन्मस्थली पर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उनके आदर्श आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि आज के समय में उनके आदर्शों की आवश्यकता कहीं अधिक है।'' शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि शिकागो में अपने संबोधन में विवेकानंद ने राष्ट्र को 'भारत माता' के रूप में पूजने का आह्वान किया था। श्री शाह ने कहा, ''अंततोगत्वा देश को आजादी मिल गई।'' उन्होंने विवेकानंद को देश के सबसे अधिक ऊर्जावान आध्यात्मिक नेताओं में से एक बताया जिन्होंने पूरे विश्व को भारत के दर्शन से परिचित करवाया। वाद्य यंत्र ढाक की तालों के बीच शाह सिमला स्ट्रीट स्थित विवेकानंद के पुश्तैनी घर पहुंचे। इसे संग्रहालय में बदल दिया गया है। भाजपा की महिला इकाई की सदस्यों ने उनका स्वागत किया। शाह ने परिसर के बाहर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करने के बाद उनके द्वारा उपयोग में लाई गई वस्तुएं देखीं। श्री शाह ने यहां संतों से बातचीत भी की।
- नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता सुवेन्दु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सुवेन्दु के साथ ही तृणमूल, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही तृणमूल के बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट से सांसद सुनील मंडल, राज्य के पूर्व मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी अलीपुर द्वार से पार्टी के पूर्व सांसद दशरथ टिर्की तथा तृणमूल और अन्य पार्टियों के 15 पार्षद 20 जिला स्तर के नेताओं के साथ भाजपा का हाथ था।सुवेन्दु अधिकारी ने तृणमूल में गहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि यदि पश्चिम बंगाल और केन्द्र में एक ही पार्टी की सरकार नहीं होगी तो इससे राज्य का विकास और आर्थिक समृद्धि प्रभावित होगी। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बेनर्जी द्वारा भाजपा का विरोध किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्हें याद दिलाया कि कभी वह भी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का हिस्सा थीं। सुवेन्दु ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं से उनकी अच्छी जान-पहचान रही है लेकिन इसके बावजूद किसी ने आज तक उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं कहा।
- नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम और केरल के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को दोनों राज्यों के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए जो संबंधित प्रभारी महासचिवों के सहयोगी की भूमिका में होंगे।पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इनकी तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है। अनिरुद्ध सिंह, विकास कुमार उपाध्याय और पृथ्वीराज साठे को असम के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। तीनों लोग असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह के सहयोगी की भूमिका में होंगे। हरिपाल रावत और संजय चौधरी को असम के लिए संयुक्त सचिव की भूमिका से मुक्त भी किया गया है। केरल के लिए पी विश्वनाथन, इवान डिसूजा और पीवी मोहन को सचिव बनाया गया है जो कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी तारिक अनवर के साथ काम करेंगे। असम और केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है।
- नागपुर। आरएसएस के वरिष्ठ विचारक और संगठन के पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।उनके पोते विष्णु वैद्य ने बताया कि दोपहर 3.35 बजे एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ । विष्णु वैद्य ने बताया, ''वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, लेकिन बाद में ठीक हो गए थे। उनका स्वास्थ्य शुक्रवार को अचानक बिगड़ गया।
-
18 साल के युवक की हत्या से गांव सनसनी
पटना। पटना में एक युवक की लाश मिली है। 18 साल का युवक पिछले 5 दिनों से लापता था। इसके बारे में कोई क्लू न तो परिवार को मिल रहा था और न ही पुलिस को। दोनों अपने स्तर से लगातार इसकी खोज में जुटे थे। अब बंद बोरे में उसकी सिर कटी लाश एक नाला से बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार शव को देखकर स्पष्ट है कि हत्यारे ने तेज धार वाले हथियार से गला रेतकर हत्या की है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह बाईपास थाना क्षेत्र के करमली चक स्थित महुली नाले में युवक का शव मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मुर्चा रोड निवासी बॉबी कुमार के रूप में की।
पुलिस ने बताया कि बॉबी मजदूरी करता था। 13 दिसंबर को युवक का एक दोस्त घर आया था। वही उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद बॉबी वापस घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की। नाते-रिश्तेदार और उसके सभी दोस्तों के पास तलाशा गया था, लेकिन कहीं भी वो नहीं मिला। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। उस दौरान घर से बुला ले जाने वाले युवक के बारे में भी पता किया गया, पर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को लापता बॉबी की लाश मिली। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, मामले की जांच करते हुए परिवार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-
अंबाला। अंबाला में शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरे एक ऑटो रिक्शा को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इनमें दो महिलाएं आपस में सगी बहनें थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी कैंटर का चालक को पुलिस ने उसे धर-दबोचा। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ से एक ऑटो रिक्शा करीब साढ़े 12 बजे निकटवर्ती गांव जौली जा रहा था। बरसू माजरा के पास पहुंचने के बाद दूसरी साइड से साढौरा से पंचकूला की तरफ आ रहे एक कैंटर के साथ इसकी टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। स्थानीय लोग उसे चंडीगढ़ पीजी लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही मारे गए लोगों में अंधेरी का 81 वर्षीय मेहरचंद, कंजाला का 33 वर्षीय ऑटो चालक सुनील, फिरोजपुर काठ की 60 वर्षीय सलामती, ओखल का 62 वर्षीय गफरदीन और हड़बोण की प्रियंका शामिल हैं। वहीं प्रियंका की बहन कोमल ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। देर शाम पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यमुनानगर के ओमबीर के रूप में हुई है। हादसे के वक्त आरोपी जगाधरी से बर्तन लोड करके पंचकूला की तरफ जा रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करके जांच-पड़ताल का क्रम जारी है। -
सांड की भी मौके पर ही मौत
कैथल। पूंडरी के पास टैंपो के सामने सांड आने से हुए हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम को पूंडरी में ढांड रोड पर हुआ। आशंका जताई जा रही है कि टैंपो के सामने रात के अंधेरे में सांड आ गया, सामने से किसी वाहन की तेज लाइट आंखों में लगने से टैंपो चालक को नजर नहीं आया और हादसा हो गया। हादसे में सांड की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को बेसुध हालत में टैंपो से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पूंडरी से ढांड की तरफ जा रहे टैंपो चालक के सामने रात के अंधेरे में अचानक सांड आ गया। टक्कर लगने से टैंपो खदानों में उतर गया और हादसे में सांड व टैंपो चालक दोनों की मौत हो गई।
-
दोनों की मौत से गांव में हड़कंप
उज्जैन। उज्जैन से करीब 30 किमी दूर आसेर गांव में पति-पत्नी के आत्महत्या कर लेने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस के अनुसार मामला कायथा थाना क्षेत्र के आसेर गांव का है। यहां गांव के बाहर खेत में जितेंद्र ने मकान बना रखा है। जहां वह पत्नी सुनीता के साथ रहता था। जितेंद्र के पिता मनोहर सिंह गांव में उससे अलग रहते हैं। शुक्रवार की देर रात जितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के फांसी लगाने के कुछ देर बाद पत्नी सुनीता ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार जितेंद्र की शादी पांच साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
- नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 का टीका लगवाना स्वैच्छिक होगा। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी को पहले कोविड संक्रमण हुआ है या नहीं इसके बावजूद कोविड वैक्सीन ली जानी चाहिए क्योंकि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होगी। कोविड संबंधी संभावित प्रश्नों के उत्तरों की श्रृंखला में मंत्रालय ने कहा है कि भारत में विकसित होने वाली कोविड वैक्सीन अन्य देशों में विकसित वैक्सीन जैसी ही असरकारक होगी।मंत्रालय ने कहा है कि पहले चरण में कोविड वैक्सीन कुछ चुनिंदा प्राथमिकता वाले समूहों को दी जायेगी क्योंकि उन पर कोविड का अधिक खतरा है। वैक्सीन का अंतिम परीक्षण विभिन्न चरणों में है और सरकार इस वैक्सीन की खुराक लोगों को जल्द देने की तैयारी कर रही है। कोविड टीकाकरण के शुरूआती चरण में कोविड-19 के टीके स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चें पर काम करने वाले लोगों को दिये जायेंगे। इसके अलावा टीके की उपलब्धता के आधार पर 50 से ज्यादा उम्र वाले लोगों और 50 से कम उम्र वाले उन लोगों को दिया जाएगा, जो किसी भी बीमारी से ग्रसित है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 का टीका लगवाना स्वैच्छिक है। हालांकि मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी व्यक्ति को बीमारी से सुरक्षा पाने के लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए। टीका लगवाने से कोरोना वॉयरस के संक्रमण को बढऩे से रोका जा सकता है। इस कारण से लोगों को ये सलाह दी गई है कि वह अपने परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए कोरोना वॉयरस का टीका जरूर लगवायें।
- मऊ (उप्र)। जिले के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बदुवागोदम ग्राम सभा में शुक्रवार को गांव की प्रधान पति की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी।पुलिस ने बताया कि बदुवागोदम गांव की प्रधान हेमवंती देवी के पति शैलेन्द्र यादव का गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह शैलेन्द्र यादव गांव में समुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे और उसी समय गांव के रहने वाले आरोपी बंटी सिंह, सत्यम सिंह व शिवा सिंह प्रधान के पति को गोली मार कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र यादव को तीन गोलियां लगी थीं और इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने बताया कि सरायलखंसी थाना के बदुवागोदम की महिला ग्राम प्रधान के पति को गांव में ही तीन लोगों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है उसमें से दो लोग गांव के रहने वाले हैं जिनसे उनकी पुरानी रंजिश थी जबकि एक व्यक्ति बाहर का है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सभी लोगों के नाम पता है, पुलिस टीमें बना दी गयी हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला प्रधान के पति शैलेन्द्र के खिलाफ थाने में 10 मामले दर्ज हैं जिनमें से दो हत्या के मामले भी हैं जिसमें वह जेल भी जा चुका है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 22 हजार 890 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.79 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 95 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 338 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 44 हजार 789 हो गई। वहीं देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 99 करोड़ 79 लाख 447 मामले सामने आ चुके हैं।आंकड़ों के अनुसार 95 लाख 20 हजार 827 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.40 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 12 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3 लाख 13 हजार 831 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है।भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक 15 करोड़ 89 लाख 18 हजार 646 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11 लाख 13 हजार 406 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 338 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 65, पश्चिम बंगाल के 44 , दिल्ली के 35 और केरल के 27 लोग थे।मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,44,789 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,499, कर्नाटक के 11 हजार 981, तमिलनाडु के 11 हजार 942 , दिल्ली के 10 हजार 182, पश्चिम बंगाल के 9 हजार 235 , उत्तर प्रदेश के 8 हजार 136, आंध्र प्रदेश के 7 हजार 69 और पंजाब के 5 हजार 150 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
- गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ट्रक के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ और गोविंद घाट के बीच टय्या पुल के समीप सुबह हुए हादसे के वक्त यह ट्रक चारधाम सड़क निर्माण का मलबा 'डंपिंग जोन' में डाल रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क की सुरक्षा दीवार ढ़ह गई और ट्रक अलकनंदा नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में जिले के पोखरी निवासी दोनों लोग 40 वर्षीय वासुदेव सिंह और 55 वर्षीय जगदीश पुंडीर भी ट्रक के साथ नदी में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की खोजबीन शुरू की जिसके बाद वासुदेव का शव बरामद हो गया जबकि पुंडीर अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।
- तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमला की पवित्र पहाडिय़ों के बीच स्थित भगवान वेंकटेश्वर के विश्व प्रसिद्ध मंदिर को चेन्नई की एक कंपनी ने 1.11 करोड़ रुपये का दान दिया है। मंदिर के अधिकारी ने यह जानकारी दी।मंदिर के अधिकारी ने बताया कि एक्सेस हेल्थकेयर नामक कंपनी ने मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से अनुरोध किया है कि इस राशि का इस्तेमाल श्री वेंकटेश्वर गोरक्षा न्यास के विकास पर किया जाए जिसकी स्थापना देश में गायों की रक्षा और देखभाल के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी के उपाध्यक्ष वर्धमान जैन ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी के एस जवाहर रेड्डी को दान की राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने जुलाई महीने में टीटीड द्वारा संचालित वेंकटेश्वर भक्ति टीवी चैनल (एसवीबीसी) के विकास के लिए 2.1 करोड़ रुपये का दान दिया था।
- नई दिल्ली। रात के खाने में सलाद के लिए अधिक प्याज नहीं देने पर साथी को चाकू मारने के आरोप में दिहाड़ी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ दिसंबर को आरोपी रियासत अली (59) पीडि़त पवन (60) के साथ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एसबी फार्म के गोदाम में काम करने आया था और काम करने के बाद दोनों रात के खाने के लिए बैठे। तभी सलाद के लिए प्याज अधिक नहीं देने पर अली और पवन के बीच बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक अली ने पवन से अधिक सलाद की मांग की, लेकिन पवन ने कहा कि उसके पास प्याज नहीं है जिसके बाद बगल में पड़े सब्जी काटने के चाकू से अली ने पवन पर कई वार कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन के बेहोश होकर गिरने पर अली उसे छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, '' हमें फतेहपुर बेरी में चाकू मारने की घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को कैट एंबुलेंस से एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा चुका है। अस्पताल ने बताया कि मरीज के पेट पर चाकू से कई वार किए गए हैं ,जिसकी वजह से उसकी आंत और अन्य अंदरुनी अंग बाहर निकल आए थे।'' उन्होंने बताया कि मरीज की हाल बहुत गंभीर थी. लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।अधिकारी ने बताया कि मामले में हत्या का प्रयास करने संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई स्थानों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक मजदूरों से आरोपी की तस्वीर दिखाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक लेबर कैम्प कंपनी के पास फुटपाथ से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।
-
नई दिल्ली। फंगी जैसे सूक्ष्मजीवों और विषाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोध (एएमआर) क्षमता बढऩे से उनके जटिल होने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में इस प्रकार के प्रतिरोधों का पता लगाने को लेकर संबंधित नोडल संस्थानों को मजबूत बनाने और उनमें समुचित कार्यबल रखने की जरूरत है।
नीति आयोग की-'दृष्टिकोण 2035: भारत में जन स्वास्थ्य निगरानी : श्वेत पत्र' शीर्षक से जारी रिपोर्ट के अनुसार एएमआर को लेकर भारत में जो आंकड़े हैं, वे काफी कम और अपर्याप्त हैं तथा उसके आधार पर कोई ठोस आकलन या हस्तक्षेप करना मुश्किल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महत्वपूर्ण खतरा सूक्ष्मजीवों में प्रतिरोधक क्षमता का बढऩा और उसके कारण जटिलताओं का बढऩा है। सूक्ष्म जीवों में प्रतिरोधक क्षमता बढऩे का मतलब है कि काटीणुओं, विषाणुओं व फंगी (फफूंद) जैसे जीवाणुओं में इस प्रकार का बदलाव आता है, जिससे उनके संक्रमण से उत्पन्न रोगों के इलाज में प्रयोग की जाने वाले दवाएं प्रभावी नहीं रह जाती। रिपोर्ट में कहा गया है, ''सूक्ष्म जीवों में जीन के स्तर पर जो बदलाव आ रहे हैं, उनमें जो प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है, उसका पता लगाने के लिये मानव संसाधन, बुनियादी ढांचा के साथ नोडल संस्थानों को मजबूत बनाने की जरूरत है।''आयोग ने कहा कि 2008 में पहली बार एक खास प्रकार का जीन (वंशाणु) भारतीय मूल के स्वीडन के एक मरीज में पाया गया। उसने उस साल भारत की यात्रा की थी। उसके बाद 2019 में आर्कटिक में यह पाया गया। इस दौरान यह जीन 100 से अधिक देशों में नये-नये रूप में पाया गया। यह बताता है कि सूक्ष्म जीवों में प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ रही है। इसमें कहा गया है, ''एएमआर का एक प्रमुख कारण खुद से दवा लेना है। इससे एंटीबॉयोटिक का जरूरत से अधिक उपयोग या दुरूपयोग होता है।'' डॉक्टर की सलाह के बिना दवा दुकानों या 'नीम-हकीम' से पूछकर एंटीबॉयोटिक का उपयोग तथा बिना जानकारी के इसके लेने से औषधि के प्रभाव कम हो रहे हैं और इससे सूक्ष्मजीवों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा कृषि क्षेत्र में एंटीबॉयोटिक के उपयोग से भी औषधि की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। आयोग ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत में एएमआर का बोझ काफी ज्यादा है। ''लेकिन विस्तृत आंकड़े के अभाव में इस बोझ का आकलन करना कठिन है।'' विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिये एएमआर एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। संगठन ने इस चुनौती से पार पाने के लिये 'एक-स्वास्थ्य' रुख के साथ सभी पक्षों के मिलकर इस पर काम करने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अप्रैल 2017 में एएमआर पर राष्ट्रीय कार्य योजना शुरू की थी। इसमें मानव स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्योग और पर्यावरण क्षेत्र में 'एक-स्वास्थ्य' दृष्टिकोण के साथ एएमआर से निपटने की जरूरत को रेखांकित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) 25 सार्वजनिक और निजी अस्पतालों तथा प्रयोगशालाओं से एएमआर आंकड़े एकत्रित करता है। ''भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश के लिये इसका दायरा तत्काल बढ़ाने की जरूरत है। - इंदौर (मप्र)। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में तैनात 45 वर्षीय आरक्षक और उसकी पत्नी की यहां गुरुवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरक्षक की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त जांचकर्ताओं के शक के घेरे में हैं। ये दोनों सनसनीखेज वारदात के बाद से ही गायब हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि एसएएफ के आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा (45) और उनकी पत्नी नीलम शर्मा (43) के खून से सने शव उनके एरोड्रम क्षेत्र स्थित घर में मिले। एएसपी ने मौका-ए-वारदात के मुआयने के बाद बताया कि दोहरे हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया। चौबे ने बताया, "चश्मदीदों के मुताबिक, एसएएफ आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी गुरुनार को अपने घर के बाहर टहल रही थी, जबकि उसके घर से चीखें सुनाई पड़ रही थीं।" उन्होंने बताया, "पड़ोसियों और नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहने वाले उसके दादा-दादी ने इन चीखों का सबब पूछा, तो लड़की ने जवाब दिया कि उसके माता-पिता लड़ रहे हैं।" एएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद से एसएएफ आरक्षक की बेटी और उसका दोस्त गायब हैं। इसी वजह से वे शक के घेरे में आ गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महीने भर पहले एसएएफ आरक्षक का उसकी बेटी के दोस्त से विवाद हो गया था। एएसपी ने बताया कि एसएएफ आरक्षक और उसकी पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
- नई दिल्ली। देश के उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को प्रचंड शीत लहर जारी रही जहां ठंड लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार ठंडा दिन रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। ठंडा दिन उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है।सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया क्योंकि पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढऩे की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। उन्होंने कहा, दिल्ली जैसे छोटे इलाके के लिए शीतलहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं। शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।हिमाचल प्रदेश में केलांग, मनाली और कल्पा में पिछले 24 घंटों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किए जाने के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी आई है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना रहा। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप शुरु हो गया है और गुरुवार को पारा सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री, 4.2 डिग्री, 4.9 डिग्री, 4.8 डिग्री, 4.4 डिग्री और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री जबकि लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.8, आदमपुर में 6.6 डिग्री, हलवाड़ा में छह डिग्री और बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार करनाल, हिसार, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे कुछ स्थानों पर सुबह कोहरे से दृश्यता कम हो गई। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में ठंड ज्यादा पड़ेगी। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया तथा आसमान साफ रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बीती रात, श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी रही और आसमान साफ रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
- नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद-डी ए सी की बैठक में आज स्वदेशी उद्योगों से 27 हजार करोड़ रुपये के उपकरण खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डीएसी ने 28 हजार करोड़ रुपये की कुल लागत की भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा विभिन्न आवश्यक हथियारों, प्लेटफार्मों, उपकरणों और सिस्टम के खरीद प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 की नई व्यवस्था के तहत यह डीएसी की पहली बैठक थी और इससे मेक इन इंडिया तथा सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा मिलेगा। आज स्वीकृत प्रस्तावों में डीआरडीओ में भारतीय वायु सेना के लिए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत और भारतीय सेना के लिए मॉड्यूलर पुल शामिल हैं।
- नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने भारत के नए संचार उपग्रह सी.एम.एस.-01 को आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। गुरुवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में पी एस एल वी सी-50 यान से इसका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 3.41 मिनट पर किया गया। यह अभियान केवल 21 मिनट में ही पूरा हो गया।इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने इसके लिए अभियान दल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपग्रह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बाद 21 दिसम्बर को अंतिम कक्षा में स्थापित किया जाएगा। योजना के अनुसार यह उपग्रह विस्तारित सी-बैण्ड के लिए अपनी सेवाएं देता रहेगा।डॉ. सिवन ने कहा कि इसरो आने वाले दिनों में भी अंतरिक्ष संबंधी खोज के लिए उपग्रह का प्रक्षेपण करता रहेगा। इन उपग्रहों में पीएसएलवी-सी 51 और लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएसएलवी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रयान-3, गगनयान और अदित्य एल-1 जैसे प्रतिष्ठित मिशनों की तैयारी भी चल रही है।---









.jpg)
.jpg)




.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


