- Home
- देश
-
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विधायक के बंगले की सुरक्षा में जवान तैनात था और वहीं पर उसने खुद को गोली मार ली। जवान की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।
एसपी पल्लव के मुताबिक कांग्रेस विधायक देवती कर्मा जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनके गृह जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात आशोराम कश्यप मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। राइफल से एक राउंड फायर किया गया और गोली उनके दाहिने ओर सीने लगी। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात बंगले में गोली चलने से हड़कंप मच गया। बाकी के सुरक्षाकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे। वहां जवान आशोराम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फरसापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जवान की राइफल जब्त करने के साथ ही शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस की ओर से उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अभी समय है लेकिन उसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पोस्टर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधने से लेकर नए नारे गढऩे की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पार्टी को एक नया नारा दिया है। लालू प्रसाद यादव का नारा है- दो हजार बीस, हटाओ नीतीश। शनिवार को लालू ने इस नारे को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इसमें नया नारा लिखा है।
-
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके आलावा अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में ठंड बढऩे की संभावना है। इसके पीछे की वजह पहाड़ों में होने वाली भारी बर्फबारी है। वहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। ओडिशा में अगले 48 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी है। ओडिशा के कई हिस्सों बारिश के साथ बिजली भी चमक सकती है। यहां 4 जनवरी से मौसम उथल पुथल करेगा यानी की बारिश हो सकती है और 5 जनवरी तक पूरे ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा का मौसम लगभग सूखा रहेगा। यहां धीरे-धीरे मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद पूरे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा और बाद में पांच दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना है।
कश्मीर में भूस्खलन, हजारो यात्री फंसे
भूस्खलन के चलते शुक्रवार को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर यातायात थम गया। हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों समेत करीब 10,000 यात्री काजीगुंड से जवाहर सुरंग के बीच फंस गए। ये वाहन बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हुए थे, लेकिन डिगडोल में भूस्खलन के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। जोजिला दर्रे पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बंद है। कश्मीर को लद्दाख से जोडऩे वाली इस 86 किमी लंबी एकमात्र सड़क को पिछले 24 दिन से भारी बर्फबारी और फिसलन की वजह से बंद रखा गया है। पुंछ और राजौरी को शोपियां से जोडऩे वाला मुगल रोड भी बंद है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 7 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। -
नई दिल्ली। रेल के बाद यूपी रोडवेज से बस सफर करना महंगा हो गया। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम 10 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया। यह किराया गुरुवार आधी रात से लागू भी हो गई। उल्लेखनीय है कि नए साल पर आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। सबसे पहले रेलवे ने बेसिक किराया बढ़ाने का ऐलान किया। रेल मंत्रालय ने सामान्य ट्रेनों में एक पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की। मेल और एक्सप्रेस गाडिय़ों में स्लीपर क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बेसिक किराया बढ़ाया गया है। एसी की सभी क्लास में यह बढ़ोत्तरी 4 पैसे प्रति किलोमीटर की है। -
इसरो प्रमुख सिवान का ऐलान
बेंगलुरु। इसरो ने बुधवार को ऐलान किया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल हो सकता है। साथ ही, महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम के लिए भी चार अंतरिक्ष यात्रियों को चयनित किया गया है। जल्द ही रूस में उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। हालांकि, एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा। इसरो प्रमुख के. सिवन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीसरे चंद्रयान मिशन से संबंधित सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इसमें पहले की तरह लैंडर, रोवर और एक ‘प्रोपल्शन मॉड्यूल' होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल तक जा सकता है। सिवन ने कहा कि चंद्रयान-3 और मिशन गगनयान, दोनों का काम एक साथ चल रहा है। गगनयान मानव को अंतरिक्ष में ले जाने का भारत का पहला अभियान है। तमिलनाडु के तूतिकोरीन में प्रक्षेपण स्थल के बारे में सिवन ने कहा कि श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के स्पेस पोर्ट के अलावा दूसरे प्रक्षेपण स्थल के वास्ते तूतिकोरीन जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्थान के चयन के संबंध में उन्होंने कहा कि दक्षिण की ओर प्रक्षेपण, खासकर एसएसएलवी (छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान) को इससे फायदा होगा। इसरो प्रमुख सिवन ने विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग में क्या दिक्कत हुई? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह वेग में कमी से जुड़ी विफलता थी और यह आंतरिक कारणों से हुआ था। इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था। हालांकि, निर्धारित समय से कुछ क्षण पहले इसरो का विक्रम से संपर्क टूट गया था। चंद्रयान 2 मिशन चंद्रमा की सतह पर पहुंचने का भारत का पहला प्रयास था।
चंद्रयान-3 के लिए 250 करोड़
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का जीवनकाल सात साल होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे चंद्र मिशन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। चंद्रयान-3 परियोजना की लागत पर सिवन ने कहा, इस मिशन पर 250 करोड़ रुपए का खर्च होगा। भविष्य के अभियानों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 2020 के लिए 25 मिशन की योजना है।
इस महीने शुरू होगा प्रशिक्षण
सिवन ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों को चयनित किया गया है। उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा। उन्होंने कहा, हमने 2019 में गगनयान के संबंध में अच्छी प्रगति की। कई डिजाइन का काम पूरा हो गया और अंतरिक्षयात्रियों के चयन का काम हो चुका है। अब प्रशिक्षण के लिए चारों लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। भारत ने गगनयान मिशन पर सहयोग के लिए रूस और फ्रांस के साथ समझौता किया है ।
-- -
नई दिल्ली। यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम एनटीए ने मंगलवार को जारी कर दिया। देश भर में इस परीक्षा में दस लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षा 81 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट की इस परीक्षा का आयोजन 2 से 6 दिसंबर तक किया गया था।
-
नई दिल्ली। दिल्ली का प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन अब सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली सरकार की नामकरण समिति ने मंगलवार को मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया। वहीं मुकरबा चौक का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखने का भी निर्णय किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
-
जम्मू। जम्मू और कश्मीर में करीब 5 महीने से बंद मोबाइल एसएमएस सेवा फिर से बहाल होने वाली है। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के सभी सरकारी दफ्तरों में ब्रॉडबैंड सुविधा और एसएमएस सुविधा चालू होंगी। सभी सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं, सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवाएं बहाल हो गई।
-
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप-ए का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है। ‘कोर्ट के आदेश के बाद कैबिनेट के निर्णय को देखते हुए आरपीएफ को संगठित ग्रुप-A (ओजीएएस) का दर्जा दिया जाता है।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकारी खर्च को बढ़ावा देने तथा अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिल्यन डॉलर का बनाने के लिए अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना पेश की। सीतारमण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए के निवेश की बात पहले ही कर चुके हैं।
-
नई दिल्ली। नए साल में कार खरीदना महंगा हो जाएगा, क्योंकि कंपनियां जनवरी से कारों की कीमत में इजाफा कर रही हैं। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और फोर्ड इंडिया से लेकर आउडी और मर्सेडीज बेंज तक जनवरी 2020 से गाड़ियों की कीमत बढ़ाने वाली हैं। कंपनियों का कहना है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते उन्हें कीमत बढ़ानी पड़ रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने दिसंबर की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि वह जनवरी से अपनी कारों के दाम बढ़ाएगी।
-
नई दिल्ली। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के साथ ही बिपिन रावत मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए हैं, अपने कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा साउथ ब्लॉक पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अब उनकी जगह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। सरकार की तरफ से जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ घोषित किया गया है। नए साल पर वह देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर काम संभालेंगे। बिपिन रावत ने 31 दिसंबर, 2016 में सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना होगा। सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा। हालांकि, सैन्य सेवाओं से जुड़े विशेष मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे।
-
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक नागरिक घायल हो गया। पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने बताया कि सीमाई क्षेत्र बेगयाल्दारा में एक नागरिक का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया,जिससे सुरंग में विस्फोट हो गया। इस घटना में वह घायल हो गया। घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जांच जारी है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2020 में लोगों के साथ मिलकर भारत में बदलाव और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने ट्विटर एकाउंट नमो 2.0 को रिट्वीट किया जिसमें ‘वर्ष 2020 गीत' शीर्षक वाला वीडियो जारी किया गया है। इस गीत में 2019 में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है और वर्ष 2020 में सरकार के लक्ष्यों का भी जिक्र है। मन की बात में गणिताचार्य माधव के उल्लेख करने पर ट्विटर उपयोगकर्ता की ओर से धन्यवाद दिये जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी समृद्ध विरासत के बारे में जानना हम सभी भारतीयों के लिये गर्व का विषय है । मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे युवाओं को इस शताब्दी में विज्ञान एवं गणित को वैश्विक स्तर पर और आगे बढ़ाने को प्रेरित करेगा।
-
नई दिल्ली। नए साल में रेलवे ने आम से लेकर खास यात्रियों को महंगाई का झटका दे दिया है। इस फैसले से एक जनवरी से रेलवे का किराया प्रति किलोमीटर एक पैसे से चार पैसे बढ़ जाएगा। हालांकि रेलवे ने उपनगरीय रेलवे में किसी तरह के किराए में बढ़ोतरी नहीं की है। एक पैसे किराए की वृद्धि साधारण श्रेणी, गैर वातानुकूलित श्रेणी और गैर उपनगरीय श्रेणी में की गई है। वहीं मेल/एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनों के भाड़े में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि, वातानुकूलित श्रेणी के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि, भाड़े में वृद्धि शताब्दी, राजधानी ट्रेनों पर भी लागू होगी।
1000 किमी का सफर कर रहे हैं, तो साधारण श्रेणी में 10 रुपए, मेल/एक्सप्रेस की गैर वातानुकूलित श्रेणी में 20 रुपए और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित श्रेणी में 40 रुपए अतिरिक्त किराया चुकाना होगा। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट को बुक करा रखा है, उनसे सफर के दौरान बढ़ा हुआ किराया वसूला जाएगा। यह किराया ट्रेन में चल रहे टीटीई वसूलेंगे।
-
नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 की पहली दो तिमाही के स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर, देश के चार हजार से अधिक शहरी निकायों में अव्वल रहा है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंप पुरी ने मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 के परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के वर्ग में अप्रैल से जून 2019 की पहली तिमाही में शीर्ष तीन स्थान पर इंदौर, भोपाल और सूरत शहरों का प्रदर्शन स्वच्छता मानकों पर सर्वश्रेष्ठ रहा। वहीं, दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर 2019) में भी इंदौर पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरे स्थान पर गुजरात का राजकोट और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी तिमाही में भोपाल, दूसरे स्थान से फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। सर्वेक्षण में एक लाख से 50 हजार और 25 से 50 हजार तक की आबादी वाले शहरों के वर्ग और क्षेत्रीय आधार पर किये गये सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों का दबदबा कायम रहा। उल्लेखनीय है कि इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण में 4273 शहरी निकायों ने हिस्सेदारी की थी।
-
नई दिल्ली। दुनियाभर में नववर्ष का स्वागत आतिशबाजी, रंगारंग कार्यक्रम और नए जोश के साथ किया गया। दुनियाभर के देशों की घड़ियों में जैसे ही रात के 12 बजे, रंगबिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रंगों से नहा गया और लोग खुशी से झूम उठे। सामोआ, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों ने पहले ही नए दशक में कदम रख लिया है। दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में किया गया। इस तटीय देश ने आतिशबाजियों के साथ 2020 का स्वागत किया। नए साल का स्वागत करने में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड रहा। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में स्काई टॉवर में आतिशबाजी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। इसी तरह आस्ट्रेलिया के सिडनी में भी आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया गया। एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान, दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होगा। जापान और दक्षिण कोरिया में भारत के समय के मुताबिक रात 8:30 बजे नया साल शुरू हुआ।
-
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। सेना प्रमुख बनते ही मनोज मुकुंद नरवणे दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल 13 लाख थल सैनिकों के मुखिया बन गए। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का जन्म 22 अप्रैल 1960 को मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता इंडियन एयर फोर्स में अफसर थे। वो विंग कमांडर की पोस्ट से रिटायर हुए थे। नए सेना प्रमुख की मां ऑल इंडिया रेडियो में एनाउंसर थीं और उनकी पत्नी पेशे से टीचर हैं। उन्हें शिक्षण कार्य में 25 साल का अनुभव है। मनोज मुकुंद नरवणे दो बेटियों के पिता हैं। जनरल मनोज मुकुंद ने अपनी स्कूल शिक्षा पुणे के एक स्कूल से पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे में दाखिला लिया। इसके अलावा उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से भी ट्रेनिंग ली। श्री नरवणे ने मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में मास्टर डिग्री लेने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से डिफेंस एंड मैनेजमेंट स्टडीज विषय से एमफिल किया। उन्होंने डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज से भी प्रशिक्षण लिया। आर्मी के वाइस चीफ बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे इस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। इस्टर्न कमांड भारत-चीन की 4000 किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करती है।
रावत बोले-कठिन होता है आर्मी चीफ का काम
तीन साल सेना प्रमुख रहे जनरल बिपिन रावत ने उन्हें चार्ज देने से पहले कहा कि आर्मी चीफ का काम कठिन होता है। उम्मीद है कि नरवणे यह जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। इससे पहले जनरल रावत ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया है। वे 1 जनवरी, 2020 को चार्ज लेंगे। -
वापी। गुजरात में एक दुकानदार को तीन दिन दुकान बंद का बोर्ड लगाकर बाहर जाना महंगा पड़ गया। फायदा उठाते हुए चोरों ने ज्वेलरी दुकान से लगभग दो करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए। जब दुकानदार लौटा, तब घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के पारडी टाउन में भीलाडवाला बैंक के पास पारेख परिवार रहता है। मकान के आगे ही उन्होंने जय जलाराम ज्वेलर्स नामक गहनों की दुकान शुरू की थी। दिलीप पारेख ने तीन दिन तक दुकान बंद रहेगी, ऐसा बोर्ड दुकान पर लगाया था और वे परिवार के साथ सौराष्ट्र दर्शन के लिए चले गए थे। सोमवार की दोपहर जब वे लौटे तो उनका मकान तथा दुकान का ताला टूटा हुआ पाया तथा उन्होंने जांच की तो स्ट्रांग रूम और तिजोरी से गहनों की चोरी हुई थी। दिलीप पारेख ने तुरंत इसकी सूचना पारडी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की तो स्ट्रांग रूम की तिजोरी से लगभग 2 करोड़ रुपए कीमत का 5 किलो 400 ग्राम ज्वेलरी की चोरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि ज्वेलर्स के शोरूम में चोरी करने के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के डर से डीवीआर सिस्टम की भी चोरी कर ली। फिलहाल पुलिस सोसायटी में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध चेहरों की तलाश में है। -
फरीदाबाद। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हरियाणा में फरीदाबाद के वजीरपुर गांव में घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोया पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में गजेंद्र, उसकी पत्नी और 8 साल का बेटा किट्टू है। आसपास के लोगों को मंगलवार सुबह घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वजीरपुर निवासी गजेंद्र गुर्जर एक प्राइवेट गैस एजेंसी में नौकरी करता था। सोमवार को ठंड अधिक होने के कारण रात में उसने सोते समय घर के अंदर अंगीठी जलाकर रख ली थी। रात में कमरे के अंदर गैस बनने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह जब गजेंद्र का भाई रविंदर पहुंचा, तब उसने देखा तो तीनों मृत मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे इंडिया सपोट्र्स सीएए का इस्तेमाल करते हुए नागरिकता संशोधन कानून के प्रति अपना समर्थन दर्शाएं। उन्होंने आज एक ट्वीट में कहा कि यह कानून पड़ोसी देशों में प्रताडि़त शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है न कि किसी की नागरिकता समाप्त करने के बारे में।
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में सदगुरू का एक वीडियो लिंक साझा किया है जिसमें इस कानून के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया गया है। श्री मोदी ने कहा है कि यह वीडियो ऐतिहासिक संदर्भ और हमारी भाई-चारे की शानदार संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसमें स्वार्थी तत्वों से लोगों को गुमराह नहीं होने की भी बात कही गई है। -
नई दिल्ली। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे। अपने पद से रिटायर होने के बाद वे इस पद का दायित्व संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में कहा था कि देश में पहली बार सीडीएस का पद बनने जा रहा है। अब इस पद पर नियुक्ति पाने वाले बिपिन रावत पहले अधिकारी होंगे। सीडीएस बनने के बाद सबसे पहला असर यह होगा कि तीनों सेनाएं (थल सेना, जल सेना और वायु सेना) एक साथ को-आर्डिनेशन में चलेंगी। करगिल युद्ध के बाद इस व्यवस्था की जरूरत महसूस की गई थी। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में एक नया प्रावधान लाकर सेना, वायु सेना और नौसेना के नियमों में संशोधन किया था। यह प्रावधान रक्षा कर्मचारियों के प्रमुख को अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक की सेवा करने की अनुमति देता है। 31 दिसंबर को जनरल रावत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में यह अधिसूचना आई थी। रावत को 62 वर्ष की आयु तक पहुंचना बाकी है, लेकिन वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं क्योंकि वे अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। -
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। एनसीपी के अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। पहली बार आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के खाते से कुल 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में कुल 25 ने कैबिनेट मंत्री, 10 ने राज्य मंत्री और एक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
1. अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)
2. अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
3. दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
4. धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
5. विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
6. अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
7. हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
8. वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
9. राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
10. नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
11. राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
12. केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
13. संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
14. गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
15. अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
16. भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
17. जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
18. संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
19. बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
20. यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
21. अनिल परब, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
22. उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
23. केसी पाडवी, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
24. शंकर राव गडाख, कैबिनेट मंत्री (निर्दलीय विधायक, शिवसेना समर्थित)
25. असलम शेख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
26. आदित्य ठाकरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
1. अब्दुल सत्तार
2. बंटी पाटिल
3. शंभूराज देसाई
4. बच्चू कडू
5. विश्वजीत कदम
6. दत्तात्रेय भरणे
7. अदिति तटकरे
8. संजय बनसोंडे
9. प्राणक्त तनपुरे
10. राजेंद्र पाटिल
-
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। कार सवार सभी लोग हयातनगर संभल से दिल्ली गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दनकौर थानाक्षेत्र के खेरली गांव के पास हुआ। रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अर्टिगा कार संभल से दिल्ली जा रही थी, थाना दनकौर इलाके के खेरली नहर में गिर गई है। कार में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस कार के साथ एक और कार जा रही थी, जिसमें इनके परिवार वाले थे। सभी के परिजन और परिचित साथ हैं। मृतकों में महेश पुत्र महेन्द्र उम्र 35 वर्ष, किशनलाल पुत्र छोटे उम्र 50 वर्ष, नीरेश पुत्र रामदास उम्र 17 वर्ष, राम खिलाड़ी पुत्र रामफल उम्र 75 वर्ष, मल्लू पुत्र झासन उम्र 12 वर्ष, नेत्रपाल पुत्र गजराम उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। ये सभी संभल जिले के रहने वाले थे। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले छह महीने में 17वीं लोकसभा के दोनों सदन बहुत ही उत्पादक रहे हैं जहां लोकसभा ने 114 प्रतिशत और राज्यसभा ने 94 प्रतिशत काम किया जिसके लिए दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारी, सभी राजनीतिक दल और सभी सांसद बधाई के पत्र हैं।
आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संसद को, लोकतंत्र के मंदिर के रूप में हम जानते हैं. एक बात का मैं आज बड़े गर्व से उल्लेख करना चाहता हूं कि आपने जिन प्रतिनिधियों को चुन करके संसद में भेजा है, उन्होंने पिछले 60 साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले छह मास में, 17वीं लोकसभा के दोनों सदन, बहुत ही उत्पादक रहे हैं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा ने 114 प्रतिशत काम किया, तो राज्य सभा ने 94 प्रतिशत काम किया. इससे पहले, बजट-सत्र में, करीब 135 फ़ीसदी काम किया गया था और देर-देर रात तक संसद चली. मोदी ने कहा कि सभी सांसद इसके लिए बधाई और अभिनंदन के पात्र हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने जिन जन-प्रतिनिधियों को भेजा है, उन्होंने, 60 साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. इतना काम होना, अपने आप में, भारत के लोकतंत्र की ताकत का भी, और लोकतंत्र के प्रति आस्था का भी परिचायक है।
मोदी ने कहा, ‘‘मैं दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों, सभी राजनीतिक दलों को, सभी सांसदों को, उनकी इस सक्रिय भूमिका के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं.’’
पीएम ने की स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल की अपीलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरी होने तक अगले तीन साल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें. मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि दूसरों को भी स्थानीय उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे प्यारे देशवासियो क्या हम संकल्प ले सकते हैं कि 2022 तक जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे, इन 2-3 साल हम स्थानीय उत्पाद खरीदने के आग्रही बनें?’’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत में बना, हमारे देशवासियों के हाथों से बना, हमारे देशवासियों के पसीने की जिसमें महक हो, ऐसी चीजों को हम खरीदने का आग्रह कर सकते हैं क्या? मैं लंबे समय के लिए नहीं कहता हूं, सिर्फ 2022 तक. आजादी के 75 साल हों, तब तक.’’ मोदी ने कहा कि यह काम सिर्फ सरकार द्वारा नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि देशभर में युवाओं को आगे आना चाहिए।












.jpg)