- Home
- देश
-
अलवर। अलवर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। 4 साल का दूसरा बच्चा उछलकर दूर गिरा और वह बच गया। आमने-सामने हुई टक्कर में तीन परिजनों की मौत से परिवार भी सदमे में आ गया। महिला गर्भवती थी। हादसा शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अलवर-भरतपुर मार्ग पर जुगरावर टोल नाके के पास हुआ।
पुलिस ने बताया कि पत्नी सरिता (28), बेटी मन्नू (6) और 3 साल के बेटे कृष्णा को लेकर बख्तल की चौकी निवासी नरेश (32) बाइक पर ससुराल जा रहा था। सरिता को अपने परिजनों से मिलना था, लेकिन रास्ते में जुगरावर टोल नाके के पास सामने से स्पीड में आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश के 4 साल का बेटा कृष्णा हवा में उछल 30 मीटर दूर सड़क पर जा गिरा। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को बडौदामेव अस्पताल लेकर आए। यहां से घायलों को अलवर रेफर किया गया, जहां नरेश, सरिता और मन्नू की मौत हो गई। कृष्णा बुरी तरह से घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि गांव में शोक छाया हुआ है। नरेश के परिवार के लोगों का बुरा हाल है। चंद सेकंड में परिवार खत्म हो गया। मृतक के भाई ने बताया कि नरेश गोल गप्पे की दुकान करता था। अब 3 साल के मासूम के अलावा कोई नहीं बचा है। -
रेवाड़ी। साइबर फ्रॉड के एक मामले में शातिरों ने गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी युवक को 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर अपने खातों में 28 हजार रुपए जमा करा लिए। पीडि़त ने शातिरों की बातों पर इतनी जल्दी विश्वास कर लिया है कि यह पैसे मिलने की उम्मीद उसने ब्याज पर पैसे लेकर खातों में जमा करा दिए। इसके बाद भी जब लगातार पैसे की डिमांड आने लगी तो उसको ठगी का शक हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास से चार अलग-अलग नंबरों से वाट्सअप आया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके वाट्सअप नंबर को 25 लाख रुपए की लॉटरी के लिए चुना गया। यह पैसा आपके खाते में डिपाजिट किया जाएगा। इस प्रकार शातिरों ने उसे बातों उलझा लिया और कहा कि उन्हें केवल 10 हजार 100 रुपए जमा कराने होंगे। तत्पश्चात उसने यह पैसा उनके द्वारा भेजे गए अकाउंट नंबर में जमा करा दिए। कुछ समय बाद फिर फोन आया कि उनके खाता की लिमिट कम हैं इसलिए 25 लाख जमा कराने के लिए उसे 20 हजार रुपए और जमा कराने होंगे। इस पर उसने कहा कि उसके पास 20 हजार रुपए नहीं है। इस पर शातिरों ने झांसा दिया कि आप तत्काल 10 हजार रुपए जमा करा दो जिसके तुरंत बाद आपके खाते में साढ़े 12 लाख रुपए आ जाएंगे। इस पर पीडि़त ने उनके खाते में ऑनलाइन 18 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी 2 कारों में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना सिखेड़ा क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर देर रात हादसा हुआ। मीरापुर निवासी हकीमुद्दीन पुत्र मोहम्मद और उनके परिवार के सदस्य कार में सवार होकर मीरापुर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे पर नंगला कबीर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गई। कार खराब होने के चलते परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। परिवार के लोगों ने मीरापुर जाने के लिए एक अन्य कार मंगाई। देर रात खराब कार को टो-चेन कर मीरापुर ले जाने की तैयारी की गई। जैसे ही परिवार के सभी सदस्य कार में सवार हुए तो जानसठ की ओर जा रहे ट्रक ने दोनों पीछे से दोनों कारों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में गंभीर घायल हकीमुद्दीन पुत्र पीर मोहम्मद व आरिफ पुत्र जमील निवासी मोहल्ला मुस्तर्क कस्बा मीरापुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साजिद पुत्र निजामुद्दीन, शबाना पत्नी मुस्तफा, सलमा पुत्री मुन्ना मोहल्ला मुस्तर्क कस्बा मीरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। - नयी दिल्ली। सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के कारण अब तक 200 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।रेलवे ने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 35 ट्रेन रद्द कर दी गयीं जबकि 13 ट्रेनों की सेवा गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं से हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने और रेलवे की संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील करता हूं।’’प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं। इन राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन देखा गया है। ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे ने प्रदर्शन के कारण आठ ट्रेनों के परिचालन की निगरानी करने का फैसला भी किया है।अधिकारियों ने बताया कि वे इन ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और स्थिति के अनुसार उनके परिचलान के संबंध में निर्णय लेंगे।इन ट्रेनों में 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस, 18622 रांची-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 18182 दानापुर-टाटा एक्सप्रेस, 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, 13512 आसनसोल -टाटा एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस शामिल हैं।पूर्व मध्य रेलवे की दो ट्रेन 12335 मालदा टाउन-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा-नयी दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी हैं। रद्द कर गयी अन्य ट्रेनों का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं है।रेलवे ने कहा कि पूर्व मध्य के क्षेत्राधिकार से उत्तर सीमांत रेलवे की कई ट्रेन गुजरती हैं और उनमें से तीन प्रभावित हुई है।प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे की तीन ट्रेनों और एक खाली ट्रेन को नुकसान पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के बलिया में ‘वाशिंग लाइन’ पर खड़ी एक ट्रेन के एक डिब्बे को भी क्षति पहुंचायी गयी।अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने ट्रेनों और रेलवे संपत्ति को निशाना बनाया है। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) में तीन ट्रेनों और कुलहड़िया (ईसीआर में ही) में एक खाली डिब्बे को क्षतिग्रस्त कर दिया।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अचल संपत्ति के नुकसान का आकलन फिलहाल मुश्किल है। बलिया में प्रदर्शनकारी युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘अग्निपथ वापस लो’ जैसे नारे लगाते हुए एक खाली ट्रेन में आग लगा दी और कुछ अन्य ट्रेनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ करने और ट्रेन में आग लगाने की भी खबर आयी है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने किसानों के लिए खाद के निर्यात और इस पर मिलने वाली सब्सिडी में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अग्रसेन के जोधपुर स्थित आवास एवं तीन राज्यों में 16 अन्य परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सीबीआई ने प्राथमिकी में गहलोत समेत 15 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के 60 से अधिक अधिकारियों ने मामले में गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 17 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।सीबीआई के अधिकारियों का एक दल छापेमारी के लिए जोधपुर के मंडोर में अग्रसेन गहलोत के आवास पर भी पहुंचा। अधिकारियों ने कहा कि अगर एजेंसी को मामले से संबंधित कोई नयी सामग्री मिलती है तो छापेमारी अभियान का विस्तार किया जा सकता है।सीबीआई ने कहा है कि यह मामला पोटाश म्यूरेट (एमओपी) के आयात में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है, जिसे पोटेशियम क्लोराइड भी कहा जाता है। इसे सरकार द्वारा दी जाने वाली लगभग 80 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को वितरित किया जाना था। आरोप है कि 2007-09 के बीच किसानों के लिए मंगाए गए इस पोटाश म्यूरेट का निर्यात दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, सऊदी अरब और अन्य बाजारों में ‘औद्योगिक सॉल्ट’ के रूप में किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया कि खाद पर सरकारी सब्सिडी भी संबंधित कंपनियों के बीच फर्जी लेनदेन के माध्यम से आरोपियों को मिली।
-
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हैलिकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल की कल शुरूआत की। श्रृद्धालु हैलिकॉप्टर के टिकट के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि पहली बार श्रृद्धालु श्रीनगर से सीधे पंचतरणी पहुंचकर एक ही दिन में यात्रा संपन्न कर सकेंगे।
-
नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 75 समुद्र तटों को स्वच्छ बनाया जाएगा। 75 दिन तक चलने वाला समुद्र तटों की साफ-सफाई का यह अभियान तीन जुलाई से 17 सितम्बर तक चलेगा। इसका उद्देश्य समुद्र तटों से एक हजार पांच सौ टन कचरा हटाना है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कल नई दिल्ली में यह जानकारी दी। वे 17 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट स्वच्छता दिवस मनाने से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस अनूठे अभियान के बारे में डॉक्टर सिंह ने बताया कि यह पहली बार आयोजित किया जाएगा और समुद्र तटों की स्वच्छता से जुड़ा लंबे समय तक चलने वाला अभियान होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।डॉ. सिंह ने कहा कि देश की समृद्धि के लिए स्वच्छ सागर और सुरक्षित सागर का संदेश पहुंचाने में लोगों की भागीदारी बहुत आवश्यक है। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत के उत्कृष्ट युवा अधिकारियों को आकांक्षी जिलों में तैनात किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने रचनात्मक और नए विचारों के जरिए वहां ठोस बदलाव ला सके। वे कल हिमालच प्रदेश के धर्मशाला में मुख्य सचिवों के तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे।
यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन है, जिसका लक्ष्य अमृतकाल के लिए साझा प्रयास के रूप में केन्द्र और राज्यों के बीच भागीदारी मजबूत करना है।आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के आकांक्षी जिलों के विकास पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए और इस कार्यक्रम का विस्तार प्रखण्ड तथा शहरों के स्तर पर भी करना चाहिए।उन्होंने कहा कि इन जिलों में काम करते हुए उन्हें जो बेजोड़ अनुभव प्राप्त होंगे वे समूचे देश के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।शिक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी और शिक्षण संबंधी मोबाइल ऐप का लाभ उठाते हुए अध्यापकों के प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेता सेवानिवृत स्कूल शिक्षकों को भी अध्यापकों के प्रशिक्षण में शामिल किया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने युवा उद्यमियों स्टार्टअप और विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच प्रतिस्पर्धाएं आयोजित करने का भी सुझाव दिया ताकि क्षेत्रीय भाषाओं में नाटक, एनिमेशन, मोनो-एक्टिंग आदि विधाओं में गुणवत्तापूर्ण विषय-वस्तु तैयार की जा सके।सम्मेलन के दौरान फसल विविधता और तिलहन, दलहन और अन्य कृषि जिंसों में आत्मनिर्भरता हासिल करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- स्कूल शिक्षा कार्यक्रम लागू करने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव- 2047 की तैयारी और आकांक्षी जिला कार्यक्रम विषय पर भी सत्र आयोजित किए गए। आत्मनिर्भर खेती और कृषि में डिजिटल मिशन पर भी विचार-विमर्श किया गया। पीएम गति शक्ति के जरिए भारत के बुनियादी ढांचे के विकास प्रयासों में केन्द्र और राज्यों के बीच अधिक समन्वय की आवश्यकता भी उज़ागर की गई।प्रत्येक सत्र में सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और उत्कृष्ट पद्धतियों को उज़ागर करते हुए विभिन्न समस्याओं के सम्भावित समाधान सुझाए। -
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। रक्षा मंत्रालय ने कल बताया कि आयु में छूट केवल एक बार इस वर्ष की प्रस्तावित भर्ती में ही दी जाएगी। पिछले दो वर्ष में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
सरकार ने कहा है कि अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सरकार ने कहा कि जो युवा उद्यमी बनने के इच्छुक होंगे उन्हें वित्तीय पैकेज और बैंक से ऋण मिलेगा। ऐसे अग्निवीर जो आगे पढ़ाई जारी रखेंगे उन्हें 12वीं कक्षा के समकक्ष प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अग्निपथ योजना के माध्यम से सशस्त्र बलों में युवाओं के बहुत अधिक अवसर बढ़ जाऐंगे। आने वाले वर्षों में सशस्त्र बलों में मौजूदा भर्ती से तीन गुना अधिक युवाओं की भर्ती होगी।अग्निपथ योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस योजना के माध्यम से भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों के नियमित कैडर में चार साल की अवधि के लिए सेवा करने का अवसर मिलेगा। इसके अंतर्गत इस वर्ष 46 हजार से अधिक युवाओं को भर्ती किया जाएगा। सशस्त्र बलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निपथ योजना को तैयार किया गया है।भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ के महानिदेशक अरूण चावला ने कहा है कि अग्निपथ भर्ती योजना अपने आप में अनूठी है और यह सुरक्षा बलों को मजबूती प्रदान करेगी। योजना के अंतर्गत इस वर्ष 46 हजार से अधिक युवाओं की भर्ती की जाएगी।आकाशवाणी के साथ विशेष बातचीत में श्री चावला ने कहा कि इस योजना से उद्योग जगत को कार्य संचालन के लिए पहले ही तैयार अति कुशल और अनुशासित युवा मिलेंगे।यह योजना युवाओं को देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए अनूठा अवसर प्रदान करेगी। संक्षिप्त सैन्य सेवा का देश, समाज और युवाओं के लिए बहुत अधिक लाभ है। इस से युवाओं में देशभक्ति, टीम के रूप में कार्य, शारीरिक तंदुरूस्ती बढ़ाने और देश के लिए समर्पण की भावना बढ़ेगी। साथ ही बाहरी, आंतरिक संकट और प्राकृतिक आपदाओं के समय राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। -
भुवनेश्वर। दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 24 घंटों के भीतर ओडिशा में दस्तक देने की संभावना है। आईएमडी के मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने बुधवार को बताया कि मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा और ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में कुछ अन्य स्थानों पर मानसून-पूर्व बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम कार्यालय के क्षेत्रीय केंद्र ने कहा, ‘‘झारसुगुडा, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, संबलपुर, मयूरभंज, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कंधमाल, रायगड़ा, गजपति, गंजम, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि गजपति के अलावा ओडिशा के आंतरिक जिलों में विभिन्न स्थानों पर और गंजम एवं कुछ अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। -
नयी दिल्ली। एक दिव्यांग अधिकार समूह ने दिव्यांग लोगों के लिए राष्ट्रीय नीति के मसौदे पर नाखुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बजट और निगरानी तंत्र के बिना महज नीति दस्तावेज होना पर्याप्त नहीं होगा। ‘नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ द डिसेबल्ड' (एनपीआरडी) ने कहा कि मसौदा नीति में नए दिशा निर्देशों और पहल को शुरू करने की एक असली कोशिश गायब नजर आती है। दिव्यांगता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना, वास्तविक समय के आधार पर सूचना देने के लिए गतिशील डेटाबेस लाना और बेहतर आयुष अनुसंधान तथा इस क्षेत्र की समस्याओं को हल करना मसौदा नीति की मुख्य विशेषताएं हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग लोगों के सशक्तिकरण के विभाग ने नौ जुलाई तक विभिन्न पक्षकारों से मसौदा नीति पर टिप्पणियां मांगी हैं। एनपीआरडी ने कहा कि मसौदा नीति के प्रमुख हिस्से उसी बात को दोहराते हैं, जो पहले ही दिव्यांग लोगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन तथा दिव्यांग लोगों के अधिकार कानून, 2016 (आरपीडी एक्ट) में कहा गया है। एनपीआरडी ने कहा कि मसौदा नीति में गरीबी और दिव्यांगता के बीच संबंध को माना गया है लेकिन गरीबी उन्मूलन के लिए कोई ठोस कदम का सुझाव नहीं दिया गया है। एनपीआरडी ने कहा कि आरपीडी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों का क्रियान्वयन धीमा रहा है।
-
नयी दिल्ली। कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीके का प्रभाव बढ़ाती है और ओमीक्रोन के बीए.1.1 तथा बीए.2 स्वरूपों के खिलाफ प्रतिरक्षा को मजबूत करती है। आईसीएमआर और भारत बायोटेक के अध्ययन में यह बात कही गई है। अध्ययन में कहा गया है कि सीरियन हैमस्टर मॉडल (मनुष्य से जुड़ी बीमारियों का अध्ययन करने वाले पशु मॉडल) में डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीकाकरण की दो तथा तीन खुराक के बाद भारत बायोटेक के कोवैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षात्मक क्षमता तथा ओमीक्रोन के स्वरूपों के खिलाफ इसके प्रभाव का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन के नतीजे मंगलवार को बायोआरक्सिव में प्रकाशित हुए।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक ने कहा, ‘‘डेल्टा संक्रमण के अध्ययन में, जब हमने दूसरी तथा तीसरी खुराक के बीच सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया की तुलना की, तो हम बूस्टर खुराक के फायदे को देख पाए। यद्यपि समूहों के बीच वायरस को निष्क्रिय करने वाली एंटीबॉडी का स्तर तुलनात्मक था लेकिन टीकाकरण की तीन खुराकों के बाद फेफड़ों की बीमारी की गंभीरता कम पायी गयी।'' दूसरे अध्ययन में तीसरी खुराक के बाद ओमीक्रोन के स्वरूपों-बीए.1 और बीए.2 के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया का अध्ययन किया गया। अध्ययन में प्लेसेबो समूहों के मुकाबले टीके की खुराक लेने वाले समूहों में कम वायरस शेडिंग, फेफड़ों का कम संक्रमण और फेफड़े की बीमारी की गंभीरता कम पायी गयी। अध्ययन में कहा गया है, ‘‘मौजूदा अध्ययन के सबूत दिखाते हैं कि कोवैक्सीन बूस्टर टीकाकरण से सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा बढ़ जती है और डेल्टा तथा ओमीक्रोन स्वरूप संबंधी बीमारी की गंभीरता कम हो जाती है। -
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक एटीएम और उसके अंदर रखे 3.98 लाख रुपये उस समय जल गए जब एक अज्ञात चोर एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा घटना रविवार तड़के पिंपरी चिंचवाड़ के कुदलवाड़ी इलाके में स्थित एक एटीएम केंद्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम केंद्र के अंदर प्रवेश किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर काला रंग छिड़क दिया और फिर एटीएम की तिजोरी तोड़ने के लिए गैस कटर जैसी वस्तु का इस्तेमाल करने की कोशिश की।'' उन्होंने कहा कि इसी क्रम में एटीएम मशीन में आग लग गई जिससे मशीन, 3.98 लाख रुपये नकद और वहां रखे अन्य सामान जल गए। अधिकारी ने बताया, ''हमने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 5जी दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी है। स्पेक्ट्रम नीलामी जुलाई 26 जुलाई, 2022 को शुरू होगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा अपने खुद के इस्तेमाल (कैप्टिव) के लिए 5जी नेटवर्क की स्थापना को भी मंजूरी दी है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 72 गीगाहट्र्ज से अधिक के स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई माह के अंत तक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 14 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल ने 5जी की नीलामी आरक्षित मूल्य पर करने की मंजूरी दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने स्पेक्ट्रम मूल्य के बारे में सिफारिशें दी थीं। ट्राई ने मोबाइल सेवाओं के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को आरक्षित मूल्य में करीब 39 प्रतिशत की कटौती का सुझाव दिया था। 5जी स्पेक्ट्रम के नौ फ्रीक्वेंसी बैंड भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी दूरसंचार कंपनियों के बीच नीलाम किए जाएंगे। दूरसंचार विभाग के बोली और आवेदन आमंत्रित करने से संबंधित दस्तावेज में कहा गया है कि बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को फिलहाल अपने 'निजी गैर-सार्वजनिक नेटवर्क' के लिए 5जी स्पेक्ट्रम को दूरसंचार कंपनियों से किराये पर लेने की इजाजत होगी। गूगल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां मशीन से मशीन संचार, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे एप्लिकेशन के लिए स्पेक्ट्रम के सीधे आवंटन की मांग करती आ रही हैं जबकि दूरसंचार कंपनियां इसके विरोध में हैं और उनका कहा है कि 5जी स्पेक्ट्रम का सीधा आवंटन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बिगाड़ेगा और इससे सरकारी खजाने को राजस्व का भी नुकसान होगा। -
इंदौर । मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दांतों के एक डॉक्टर को क्लीनिक चलाने की अनुमति देने के बदले उसके कर्मचारी से 4,000 रुपये की घूस लेने के आरोप में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को बुधवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि झिरन्या के आरोपी बीएमओ डॉ. दीपक जायसवाल को जाल बिछाकर पकड़ा गया, जब वह दांतों के एक स्थानीय डॉक्टर के कर्मचारी अंकित बिरला से कथित घूस के रूप में 4,000 रुपये ले रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी बीएमओ ने आभापुरी गांव में दांतों के डॉक्टर को उसका क्लीनिक चलाने की अनुमति के बदले कथित तौर पर घूस मांगी थी और इस मांग से तंग आकर लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत की गई थी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में बीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे छोड़ दिया गया है।
-
जमशेदपुर (झारखंड) । नेपाल में एक महीने की यात्रा सहित तीन महीने के कठिन पर्वतारोहण के बाद ‘वीमन ट्रांस हिमालयन' पर्वतारोही दल अपने तीसरे एवं अंतिम चरण के अभियान को पूरा करने के लिए भारत लौट आया है। ‘टाटा स्टील' की ओर से मंगलवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, नेपाल में पूरा एक महीना बिताने के बाद यह दल भारतीय उपमहाद्वीप में अभियान के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए तैयार है। विज्ञप्ति के अनुसार, यह यात्रा 12 महिलाओं के एक समूह ने पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में 12 मार्च 2022 को भारत-म्यांमा सीमा के पंगसौ दर्रा से शुरू की थी। ये महिलाओं 50 से 68 वर्ष के आयु वर्ग की है। पांच महीने की लंबी यात्रा पर निकलीं ये महिलाएं अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक 4,977 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। ‘टाटा स्टील' इस अभियान का खर्चा उठा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, जुलाई के आखिरी सप्ताह में यह दल अपने अंतिम पड़ाव करगिल पहुंचेगा।
-
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर फर्जी या मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कर 425 करोड़ रुपये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और हांगकांग भेजने से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि विकास कालरा और सिद्धांत गुप्ता को 13 जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने बयान में बताया कि मामला ‘‘19 मुखौटा भारतीय कंपनियों के जरिये 425 करोड़ रुपये भारत के बाहर भेजने से की धोखाधड़ी से जुड़ा है।'' बयान के अनुसार, धनशोधन का यह मामला पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा 19 कंपनियों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के दौरान सामने आया था, जिन्होंने बैंक की चेन्नई स्थित मिंट स्ट्रीट शाखा में खाते खोले और छह महीने की अवधि में हांगकांग तथा संयुक्त अरब अमीरात में विभिन्न संस्थाओं को 425 करोड़ रुपये भेजे। ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘जांच में, भारतीय इकाइयों के वास्तविक तौर पर कहीं मौजूद न होने यानी मुखौटा कंपनी होने और इसके वास्तविक लाभार्थी भारत के बाहर की कंपनी के प्रवर्तक निदेशक होने की बात सामने आई। इन लोगों पर मामला दर्ज करने के लिए इन्हें देश लाया जा रहा है।'' एजेंसी ने कहा, ‘‘ विकास कालरा ने हांगकांग में तीन कंपनियों को अपने अधीन लिया, इन तीनों कंपनी का एकमात्र निदेशक कालरा ही था। उसने इन कंपनियों के जरिये 18.95 करोड़ रुपये का गबन किया।'' एजेंसी के अनुसार, ‘‘इसी तरह सिद्धांत गुप्ता ने भी हांगकांग में एक कंपनी को अपने अधीन लेकर उसके जरिये 2.5 करोड़ रुपये का गबन किया। -
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार और टैंकर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि बलिया जिला के ग्राम वरोवा निवासी डॉ. डीके वर्मा अपनी पत्नी सीमा (35), पुत्र अभिज्ञान (10), श्याम नारायण (40), जय (14) और सुप्रिया (21) के साथ कार में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जय व श्यामनारायण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अम्बडेकर नगर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य - सुप्रिया (21) और अभिज्ञान (10) - ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष दोस्तपुर अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि वर्मा और उनकी पत्नी सीमा का इलाज चल रहा है।
-
जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में माता-पिता के घर पर नहीं रहने के दौरान एक आया को दो साल के मासूम बच्चे की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी रजनी अहिरवार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि बच्चे के माता-पिता दोनों कामकाजी हैं और माता-पिता घर छोड़ने से पहले बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन रखते थे, इसके बावजूद बच्चे के लगातार बीमार पड़ने और शारीरिक तौर पर कमजोर होने से उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने घर के उस कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया जहां उनके घर से बाहर जाने के बाद आया बच्चे के साथ रहती थी। अधिकारी ने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि आरोपी रजनी बच्चे की बार-बार पिटाई करती थी। इस पर बच्चे की मां ने आया के खिलाफ मधोताल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को भादंवि की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने बच्चे की देखभाल के लिए आया को काम पर रखा था। -
नयी दिल्ली। सरकार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के नए चेयरमैन की तलाश कर रही है। नए चेयरमैन जी आर चिंताला की जगह लेंगे। चिंताला एक अगस्त को पद छोड़ देंगे। चिंताला को मई, 2020 में नाबार्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
इस पद के लिए निजी क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों और कृषि, सहकारी और ग्रामीण विकास क्षेत्रों के संगठनों में काम करने वाले अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं। सरकार या नियामकीय निकायों में संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी भी नाबार्ड के चेयरमैन पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र हैं। नए चेयरमैन की नियुक्ति पांच साल या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए रहेगी।
चिंताला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर हैं। वह एक अधिकारी के रूप में नाबार्ड में शामिल हुए थे और उन्होंने बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया है। नाबार्ड एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो कृषि, लघु उद्योग, कुटीर और ग्रामोद्योग तथा हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए ऋण प्रदान करती है। -
रायबरेली (उप्र) . रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक महिला और उसकी दो बेटियों का शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूचना पाकर रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिझलामऊ गांव निवासी हीरालाल गांव से बाहर मजदूरी करता है और गांव में उसकी पत्नी बिटाना (32) और दो बेटियां सौम्?या (तीन) एवं जाह्नवी (पांच) रहती थीं। सोमवार की रात इन सभी ने एक अन्य मकान में परिजनों संग भोजन किया और सोने के लिए दूसरे मकान में चले गये। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक जब महिला बेटियों के साथ बाहर नहीं निकली तो हीरालाल के भाई की पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो तीनों के शव फंदे से लटक रहे थे। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किये और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। -
मुंबई. कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अब कार्यालय या दफ्तर धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। लेकिन युवा कर्मचारी अब भी घर से ही काम करने के इच्छुक हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 25 से 34 साल के ज्यादातर युवा कर्मचारियों का कहना है कि यदि नियोक्ता उन्हें रोज कार्यालय आने को कहेंगे तो वे नई नौकरी तलाशेंगे। एडीपी रिसर्च इंस्टिट्यूट की 'पीपल एट वर्क 2022: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू' रिपोर्ट के अनुसार, अधिक आयु वाले कर्मचारियों के मुकाबले युवा कर्मचारी रोजाना कार्यालय आकर काम नहीं करना चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 18 से 24 आयु वर्ग के दस में सात (71 प्रतिशत) और 25 से 34 आयु वर्ष के दो तिहाई (66 प्रतिशत) कर्मचारी.कार्यालय से काम करने की स्थिति में दूसरी नौकरी के बारे में विचार कर सकते हैं। वहीं, 45 से 54 आयु वर्ग के 56 प्रतिशत कर्मचारी घर से ही काम करना चाहते है। कुल मिलाकर, रोजाना कार्यालय आने की बाध्यता की स्थिति में वैश्विक स्तर पर 64 प्रतिशत कर्मचारी कोई अन्य नौकरी तलाशना चाहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 76.38 प्रतिशत कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय से रोजाना काम करने की सूरत में वे नौकरी छोडऩे पर विचार करेंगे।
-
नयी दिल्ली. कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने मंगलवार को कहा कि सरकार एक जिला, एक उत्पाद पर काम कर रही है। इससे हस्तशिल्प क्षेत्र को गति देने के साथ दस्तकारों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में 'लोटा शॉप' का उद्घाटन करते हुए कहा कि संग्रहालय में विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने की काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक जिला, एक उत्पाद पर काम कर रही है। इससे हस्तशिल्प क्षेत्र को गति के साथ दस्तकारों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने दस्तकारों के महत्व पर जोर दिया और उनकी कला के लिये मोलभाव न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये दस्तकार देश के लिये एक अमूल्य उपहार हैं। जरदोश ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की तर्ज पर वह हस्तशिल्प दिवस चाहती हैं।
-
बरेली (उप्र). बरेली स्थित रामगंगा नदी में मंगलवार को स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के पंचम पुरवा के शिवम (आठ) तथा धर्मेंद्र (10) बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी स्थित ग्राम नगरिया कला में रिश्तेदारी में आए थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह पूर्णिमा पर दोनों नहाने के लिए राम गंगा घाट पर गए थे, जहां नहाते समय दोनों डूब गए। मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों तथा पुलिस ने दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें उपचार हेतु फरीदपुर तहसील मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वासिद अली ने बताया कि रामगंगा नदी में डूबे दो बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। -
नयी दिल्ली. सरकार ने अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर मद में मिलने वाले कर्ज से आईपैड खरीदने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग ने कार्यालय ज्ञापन में कहा कि उसे यह स्पष्ट करने का अनुरोध मिला है कि क्या कंप्यूटर के लिये मिलने वाले कर्ज के मामले में आईपैड पर्सनल कंप्यूटर की परिभाषा में आता है? विभाग ने कहा, ''यह निर्णय किया गया है कि कर्मचारी कंप्यूटर मद में ऋण लेकर आईपैड खरीद सकते हैं। यह कुछ शर्तों पर निर्भर है।'' विभाग ने अक्टूबर, 2016 में नियमों में संशोधन किया था। इसके अनुसार सभी सरकारी कर्मचारी 'पर्सनल कंप्यूटर' के लिये 50,000 रुपये या उसके वास्तविक मूल्य के बराबर, जो भी कम हो कर्ज ले सकते हैं।




.jpg)
.jpg)
.jpg)




















