- Home
- मनोरंजन
-
लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। साल 2022 के ‘एमटीवी मूवी एंड टीवी अवार्ड्स' में अभिनेत्री जेनिफर लोपेज को ‘जनरेशन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त करने के दौरान उन्होंने एक भावुक भाषण में बताया कि कैसे उन पर विश्वास करने वालों और संदेह करने वालों ने उनकी सफलता में योगदान दिया। पुरस्कार समरोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसकी मेजबानी अभिनेत्री एवं गायिका वेनेसा हजेंस ने की।
लोपेज ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए नम आंखों के साथ कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे खुशी दी और उनका भी, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ा... उनका भी, जो मेरे साथ सच्चे भाव से जुड़े थे और उनका भी, जिन्होंने मुझसे झूठ बोला।'' लोपेज के एल्बम ‘मैरी मी' के गीत ‘ऑन माय वे' को सर्वश्रेष्ठ गीत के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने इस मौके पर अपने परिवार, बच्चों और प्रशंसकों के अलावा अपने प्रबंधक का भी शुक्रिया अदा किया। ‘एमटीवी मूवी एंड टीवी अवार्ड्स' में फिल्म ‘स्पाइडर मैन-नो वे होम' को सबसे अधिक सात श्रेणियों में नामित किया गया था। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीतने में सफल रही। यही नहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनय श्रेणी के पुरस्कार से नवाजा गया। ‘स्पाइडर मैन-नो वे होम' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.9 अरब डॉलर की कमाई की थी। फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों, दोनों ने सराहा था। अभिनेत्री जैंडेया को टीवी शो ‘यूफोरिया' के लिए किसी शो में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार मिला। वहीं, डैनियल रेडक्लिफ ने ‘द लॉस्ट सिटी' के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार हासिल किया। अभिनेता जैक ब्लैक को ‘करियर अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। -
मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2' ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। अनीस बज्मी निर्देशित मनोवैज्ञानिक ‘हॉरर' कॉमेडी का निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी-सीरीज और सिने 1 स्टूडियो ने किया है। कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी इस फिल्म में हैं जो 2007 में इसी नाम से आई अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म की अगली कड़ी (सीक्वल) है। मीडिया में जारी बयान में निर्माताओं ने कहा, ‘‘नयी फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद सिनेमाघरों में यह फिल्म टिकी हुई है। यह हॉरर कॉमेडी बड़ी कमाई कर रही है और इसने रिलीज के 17वें दिन तक कुल 154.82 करोड़ रुपये की कमाई की।'' आर्यन को देश भर के विभिन्न शहरों में अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2' की सफलता का जश्न मनाते देखा गया था। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें अबूधाबी में हाल में संपन्न आईफा पुरस्कार समारोह में अपना प्रदर्शन रद्द करना पड़ा था। -
अबू धाबी. अभिनेता सलमान खान शनिवार को आईफा अवार्ड्स के 22वें संस्करण में अपने अभिनेता दोस्त शाहरुख खान की फिल्मों का प्रचार करते नजर आए। शाहरुख खान पांच साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। शाहरुख वर्ष 2018 में आनंद एल रॉय की ‘जीरो' में नजर आए थे। पांच वर्ष बाद वह फिल्म ‘पठान' और ‘जवान' में दिखाई देंगे। अबू धाबी के यस द्वीप में एतिहाद एरिना में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान, कार्यक्रम के मेजबान रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने दर्शकों में बैठे मशहूर हस्तियों से एक सवाल पूछा - ‘‘सलमान के पीछे कौन है?'' सलमान भी दोनों के साथ समारोह की मेजबानी कर रहे थे।
सवाल के जवाब में अभिनेत्री कृति सैनन ने ‘‘दर्शक'' कहा, जबकि गायक यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा ने ‘‘परियां'' कहा। इस पर दर्शकों के बीच बैठे सलमान ने कहा, ‘‘मेरे पीछे सिर्फ एक आदमी है और वो है शाहरुख खान''। अभिनेता ने अपनी बात का मतलब समझाते हुए कहा कि शाहरुख के बंगले मन्नत की दीवार बांद्रा में उनके अपार्टमेंट गैलेक्सी के ठीक पीछे है। सलमान ने शाहरुख की आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारा ‘पठान', हमारा ‘जवान' तैयार है।'' यश राज फिल्म्स के सहयोग से बनी शाहरुख की ‘पठान' का निर्देशन ‘वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं और यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। ‘जवान' दो जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इन फिल्मों के अलावा, शाहरुख राजकुमार हिरानी की ‘डंकी' में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू हैं और यह फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख और सलमान दोनों एक-दूसरे की फिल्मों ‘पठान' और ‘टाइगर 3' में विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। -
मुंबई । डच फिल्म ‘टर्न योर बडी टू सन' ने शनिवार को डोक्यूमेंट्री, लघु गल्प एवं एनीमेशन से संबंधित 17 वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में गोल्डेन कोंच पुरस्कार जीता है। सात दिनों का यह फिल्मोत्सव ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आयोजित किया गया है, जहां दुनियाभर की 400 फिल्में दिखायी जा रही है। उनमें 102 फिल्में प्रतिस्पर्धा की श्रेणी में जिनमें से 35 अंतरराष्ट्रीय और 67 राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने समापन समारोह के दौरान सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरूगन तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में गोल्डेन कोंच (स्वर्ण शंख) पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार के तहत स्वर्णशंख, एक प्रमाणपत्र एवं 10 लाख रूपये नकद प्रदान किया जाता है। डच फिल्म द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पकड़े गये एक सोवियत सैनिक के जीवन पर आधारित है। - मुंबई। साल 2022 के इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉड्र्स की शुरुआत हो चुकी है। ये इवेंट अबू धाबी स्थित यस आईलैंड में हो रहा है। ऐसे में इस फंक्शन में बॉलीवुड के ज्यादतार सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए, जिनके वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के सामने ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।ये वीडियो इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। अभिषेक बच्चन अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दसवीं' के 'मचा मचा' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक के जोरदार डंकी हुक स्टेप्स को देखने के बाद सामने बैठीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन से रूका नहीं गया। उन्होंने भी इस गाने पर बैठे-बैठे अभिषेक का साथ देते हुए डांस किया है। फैंस ने कमेंट्स करते हुए कहा कि इस वीडियो ने सच में दिल जीत लिया है।अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'दसवीं' में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के साथ निमरत कौर और यामी गौतम को मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों को ओर से खूब प्यार मिला था। आर बाल्की की अगली फिल्म 'घूमर' में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और शबाना आजमी अहम किरदार में नजर आएंगे। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। सैयामी, जो पहले बच्चन के साथ 'ब्रीद: इनटू द शैडो' में काम कर चुकी हैं, एक बार फिर स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
- मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कार्तिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।हाल में रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म "भूल भुलैया 2" को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, " मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं।"कार्तिक को अबू धाबी में आयोजित होने वाले आइफा पुरस्कार समारोह में एक प्रस्तुति देनी थी। कार्तिक (31) मार्च 2021 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अनीस बाजमी के निर्देशन में बनी "भूल भुलैया 2" बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कमाई के मामले में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली है।
-
मुंबई। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म 'थोर : लव एंड थंडर' सात जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित देगी। मीडिया कंपनी मार्वेल इंडिया ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक यह फिल्म अब आठ जुलाई के बजाय सात जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। मार्वेल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "शानदार 'थॉर्सडे' के लिए तैयार हो जाइए! मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म 'थोर : लव एंड थंडर' एक दिन पहले सात जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।" 'थोर : लव एंड थंडर' का निर्देशन फिल्मकार तायका वेट्टी, ने किया है, जिन्होंने 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "थोर: रग्नारोक" का निर्देशन किया था। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ एक सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगे जबकि ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नताली पोर्टमैन अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण केविन फीगे के नेतृत्व वाले मार्वेल स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। -
मुंबई. मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अबू धाबी में आईफा पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की यात्रा की अनुमति दे दी। रिया चक्रवर्ती, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले में आरोपी हैं।
स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश ए. ए. जोगलेकर ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को निर्देश दिया कि चक्रवर्ती को उनका पासपोर्ट दे दिया जाए। अभिनेत्री को दो जून से पांच जून तक अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। अदालत ने चक्रवर्ती को विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए कई शर्तें लगाईं और कहा कि अभिनेत्री को अबू धाबी में स्थित भारतीय दूतावास में प्रतिदिन अपनी हाजिरी देनी होगी, यात्रा का ब्योरा एनसीबी को देना होगा और भारत लौटने पर एनसीबी को अपना पासपोर्ट पुनः सौंपना होगा। विशेष अदालत ने अपने आदेश में कहा, “आवेदनकर्ता को अदालत में एक लाख रुपये नकद मुचलका जमा कराने का भी निर्देश दिया जाता है।” चक्रवर्ती के वकील निखिल मानशिंदे ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के निदेशक ने ‘ग्रीन कार्पेट' पर चलने के लिए आमंत्रित किया है और वह एक पुरस्कार प्रदान करेंगी तथा एक कार्यक्रम की मेजबानी भी करेंगी। -
नयी दिल्ली। फिल्मकार गीतांजलि राव को लोकार्नो फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण के दौरान सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। राव (50) को ‘लोकार्नो किड्स अवार्ड ला मोबिलियरे' से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में हर साल आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सव के दौरान युवा दर्शकों को सिनेमा के प्यार को व्यक्त करने में सक्षम व्यक्तित्वों को समर्पित है। महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट एक बयान में आयोजकों ने कहा कि राव को 8 अगस्त को लोकार्नो के पियाजा ग्रांदे में एक समारोह के दौरान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अनुसार इसके बाद उनकी एनिमेटेड लघु फिल्म ‘प्रिंटेड रेनबो' का प्रदर्शन किया जाएगा।
-
मुंबई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ''के.जी.एफ: चैप्टर टू'' तीन जून को प्राइम वीडियो के जरिये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर पदार्पण करेगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने एक बयान में घोषणा की कि फिल्म पांच भाषाओं कन्नड, तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम में उपलब्ध होगी। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और होमबेल फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म साल 2018 में आई यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ''के.जी.एफ: चैप्टर वन'' की सीक्वल है। यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी।
- मुंबई। सीरियल 'उडारियां' स्टार करण वी ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते दिन ही करण वी ग्रोवर ने अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ सात फेरे ले लिए हैं। पॉपी जब्बल और करण वी ग्रोवर की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए। शादी होते ही करण वी ग्रोवर ने एक शानदार तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में करण वी ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ शादी के मंडप में खड़े नजर आ रहे हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करण वी ग्रोवर की शादी की शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।आप को जानकर हैरानी होगी कि करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल बीते 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 10 साल तक डेटिंग करने के बाद करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने शादी कर ली है।फैंस लगातार सोशल मीडिया पर करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल को बधाई दे रहे हैं। फैंस करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने हिमाचल प्रदेश में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग की है। इस दौरान करण वी ग्रोवर पगड़ी पिंक पगड़ी बांधकर पहुंचे थे वहीं पॉपी जब्बल व्हाइट पिंक कलर के लहंगे में कमाल लग रहे हैं।सोशल मीडिया पर करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की शादी की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है। फैंस करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की शादी में शमा सिकंदर भी अपने पति के साथ पहुंची थीं। आपको बता दें कि करण वी ग्रोवर, शमा सिकंदर के बेस्ट फ्रेंड हैं। शादी के बाद करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने अपने मेहमानों को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी। तस्वीर में पॉपी जब्बल लाल रंग की साड़ी पहनकर धमाल मचाती नजर आईं।
- मुंबई। जाने-माने सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ की 31 मई की आधी रात मौत हो गई। केके 31 मई की शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक स्टेज पर मौजूद थे। ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था। तभी केके ने गाना शुरू किया, लेकिन 2 घंटे बाद सबकुछ बदल गया। सिंगर केके की अचानक मौत की खबर ने सबको दिल दहला दिया। केके की 31 मई की आधी रात को कोलकाता के नजरुल मंच पर परफॉर्म कर रहे थे कि अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। उस वक्त ऑडिटोरियम में भारी भीड़ मौजूद थी। किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? केके के बेहोश होते ही वहां अफरा-तफरी सी मच गई।शुरुआती जानकारी में केके की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट जा रही है। 53 वर्षीय सिंगर केके एकदम फिट और फाइन थे और वह स्मोकिंग और ड्रिकिंग से भी दूर रहते थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक ही कुछ ही पलों के अंदर केके की जिंदगी खत्म हो गई? केके 2 दिन से कोलकाता में थे, इससे पहले उन्होंने पुणे में परफॉर्म किया था। केके ने कोलकाता में दो कॉलेज फेस्ट में परफॉर्म किया था। एक स्टूडेंट ने बताया कि केके शो-स्टॉपर थे। उन्होंने लगातार 2 घंटों तक परफॉर्म किया था।बॉलीवुड में शोक की लहरसिंगर केके के निधन से उनके फैंस तो दुखी हैं ही, साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा है। केके के निधन पर अक्षय कुमार से लेकर श्रेया घोषाल तक कई जाने-माने सितारों ने शोक व्यक्त किया है।बॉलीवुड के मशहूर गायक शंकर महादेवन ने केके के निधन पर शोक जताया और लिखा, "स्तब्ध हूं। यकीन नहीं कर सकता। केके आप ऐसे कैसे जा सकते हो। लव यू मेरे यार। हम रहें या ना रहें, याद आएंगे ये पल।"केके के निधन पर श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया और शोक जताते हुए लिखा, "मैं इस खबर पर विश्वास करने में नाकाम हूं। स्तब्ध हूं। इसे स्वीकार करना वाकई बहुत मुश्किल है।"केके के निधन पर अजय देवगन ने दुख के साथ-साथ हैरानी भी जताई। उन्होंने लिखा, "लाइव परफॉर्मेंस के तुरंत बाद केके के निधन की खबर आना बहुत ही भयानक है। इन्होंने उन फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं, जिसमें मैंने काम किये थे। इसलिए उनका जाना मुझे बहुत खल रहा है।"अक्षय कुमार ने केके के आकस्मिक निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, "बहुत दुख हूं और हैरान हूं केके के निधन के बारे में जानकर। ओम शांति।"रश्मि देसाई ने केके के जाने पर शोक व्यक्त किया और लिखा, "हम इनके गाने सुनकर ही बड़े हुए हैं। ये बहुत जल्दी चले गए।"केके के निधन पर सलमान खान फिल्म्स की ओर से दुख जाहिर किया गया। उन्होंने लिखा, "सोलफुल आवाज, जिसने हमें प्यार करना सिखाया वो अब इस दुनिया में नहीं है।"मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने केके के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि केके हमारे बीच नहीं रहे। यह सच नहीं हो सकता है। प्यार भरी आवाज आज चली गई। यह दिल को चीरने वाला है।"केके की फैन और टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी केके के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यह हैरान करने वाला है, मेरे जैसे सभी संगीत प्रेमियों के लिए। भगवान यह हो क्या रहा है। ओम शांति।"
-
मुंबई. मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित, अर्जुन रामपाल और सान्या मल्होत्रा सहित कई अन्य बॉलीवुड कलाकार अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 22वें संस्करण में शिरकत करेंगे। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो साल बाद होने वाले इस तीन दिवसीय समारोह में फिल्म उद्योग की कुछ बड़ी हस्तियां न सिर्फ मेजबान के रूप में हिस्सा लेंगी, बल्कि मंच पर प्रस्तुति भी देंगी। इनमें अभिनेता सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे, सारा अली खान व नोरा फतेही शामिल हैं। यह पुरस्कार समारोह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के यास द्वीप पर दो जून से शुरू होगा। तमन्ना भाटिया, लारा दत्ता, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर जैसी फिल्मी हस्तियां भी इसमें हिस्सा लेंगी। तीन जून को होने वाले आईफा रॉक्स 2022 की मेजबानी फिल्म निर्देशक फराह खान और अभिनेता अपारशक्ति खुराना करेंगे। इससे पहले होने वाले कार्यक्रम में देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, जहरा एस खान और असीस कौर संगीत प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, चार जून को होने वाले मुख्य पुरस्कार समारोह की मेजबानी अभिनेता सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करते नजर आएंगे। आईफा पुरस्कार समारोह का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग-अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी) और मिरल के सहयोग से एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो यास द्वीप का हिस्सा है। - मुंबई। करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस समय चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, इस फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है, जिस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग इस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म का बायकॉट करने की मांग की है। इसी बीच करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनका छोटा बेटा जेह अली खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा है, इसलिए ये फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल है।करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ करीना कपूर ने लिखा है, 'एक महामारी, दो लॉकडाउन, और बाद में एक बेबी। मेरी सबसे स्पेशल फिल्मों में से एक क्योंकि मेरे जेह बाबा भी इस फिल्म का हिस्सा (मेरे टम्मी में) हैं। अद्वैत और आमिर को धन्यवाद, जिन्होंने ना सिर्फ मुझे बल्कि हम दोनों को इसमें शामिल किया। ये एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।' बताते चलें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' शूटिंग के दौरान करीना कपूर अपने दूसरे बेटे जेह अली खान के साथ प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने बीते साल 21 फरवरी, 2021 को पैदा हुआ है।अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम भूमिका में हैं। बताते चलें कि आमिर खान और करीना कपूर तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'थ्री इडियट्स' और फिल्म 'तलाश' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बाल साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में दिलीजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में थे। अब करीना कपूर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं और वह फिल्ममेकर की सुजॉय घोष के साथ काम करती दिखाई देंगी।
- मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी और 10 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। अभिनेता ने इस पर एक मजेदार ट्वीट किया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अपनी फीस को बढ़ा दिया है। दावा किया गया है कि अभिनेता एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। लेकिन अब कार्तिक एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस वसूलने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपये कर दिया है।इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वायरल इन खबरों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'प्रमोशन हुआ है लाइफ में, इंक्रीमेंट नहीं।' कार्तिक आर्यन के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर वायरल इस रिपोर्ट को गलत साबित कर दिया है।फिल्म की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन के अलावा, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव ने शानदार काम किया है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल की बात भी चल रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं, जिसमें दावा है कि फिल्म के सीक्वल पर जल्द काम शुरू होगा।
-
मुंबई. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ''भूल भुलैया 2'' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म ''भूल-भुलैया'' की सीक्वेल ''भूल भुलैया 2'' 20 मई को रिलीज हुई थी और पहले सप्ताह में ही फिल्म ने 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा कि अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म अब तक कुल 109.92 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। भूषण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में तबू ने भी अभिनय किया है।
''भूल भुलैया 2'' इस साल 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले आलिया भट्ट अभिनीत ''गंगूबाई कठियावाड़ी'' ने 129 करोड़ जबकि ''द कश्मीर फाइल्स'' ने 252 करोड़ रुपये की कमाई की थी। - मुंबई । 17वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्र, लघु फिल्म और एनिमेशन फिल्म समारोह आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। सप्ताह भर के इस द्विवार्षिक समारोह में सभी फिल्मों का प्रदर्शन फिल्म प्रभाग परिसर के अत्याधुनिक सभागारों में किया जायेगा। समारोह के लिए 30 देशों से आठ सौ आठ फिल्में प्राप्त हुई हैं। इनमें से 35 फिल्में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में, 67 फिल्में राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में और 18 फिल्में प्रिज्म श्रेणी में रखी गई हैं।समारोह की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को गोल्डन कॉन्च अवार्ड और दस लाख रुपए दिए जाएंगे। वृत्तचित्र निर्माण में असाधारण योगदान देने वाले फिल्मकार को डॉ. वी. शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार और दस लाख रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे।बंगलादेश की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, इस समारोह में बंगलादेश की 11 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं, जिनमें बहुचर्चित फिल्म हसीना- अ डॉटर्स टेल भी शामिल है।समारोह में नेटफ्लिक्स की सीरिज माइटी लिटिल भीम- आई लव ताजमहल कड़ी भी दिखाई जाएगी। भारत और जापान के सहयोग से बनी पहली एनिमेशन फिल्म रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
- मुंबई। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की 139वीं जयंती के अवसर पर फिल्म के निर्माताओं रणदीप हुड्डा का पहला लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर में लिखा है, 'हिंदुत्व धर्म नहीं, इतिहास है'। बता दें कि निर्देशन महेश मांजरेकर की अपकमिंग बायोपिक में अभिनेता रणदीप हुड्डा राजनेता, कार्यकर्ता और लेखक विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साल अगस्त महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।इस पोस्टर को जारी करते हुए निर्देशक महेश मांजरेकर ने कहा, "रणदीप हुड्डा को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के रूप में प्रस्तुत करते हुए, आप सभी को वीर सावरकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!सावरकर के लिए लोगों के मन में अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं उसी विचार से मेल खाने की कोशिश कर रहा हूं जो सावरकर के पास था। तो, फिल्म की कहानी और चरित्र पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वास्तव में सावरकर क्या थे, क्या हैं और क्या होंगे। वह स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।"वहीं रणदीप हुड्डा ने अपने लुक के बारे में लिखा, 'यह स्वतंत्रता और आत्म-साक्षात्कार के लिए भारत के संघर्ष के सबसे लंबे गुमनाम नायकों में से एक को सलाम है। मुझे उम्मीद है कि मैं एक सच्चे क्रांतिकारी के किरदार को निभा पाऊंगा और उनकी असली कहानी को सबको बता पाऊंगा, जिसे इतने लंबे समय तक कालीन के नीचे दबा दिया गया था.. आप सभी को वीर सावरकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!'गौरतलब है कि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के भागूर गांव में हुआ था। वे हिंदू महासभा, एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन और एक राजनीतिक दल के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। वे एक राजनीतिज्ञ, कार्यकर्ता और लेखक थे। उन्हें हिंदुत्व की हिंदू राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारधारा विकसित करने के लिए जाना जाता है। वीर सावरकर का निधन 26 फरवरी, 1966 को मुंबई में हुआ था।-----
- मुंबई। 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से फिल्म निर्माताओं को एडवाइजरी की गई है, जिसके तहत फिल्मी पर्दे पर भी अनोखे अंदाज में देश की आजादी का जश्न मनेगा।दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर भारतीय फिल्मों के सभी निर्माताओं को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सभी फिल्म निर्माता अपनी 2022 और 2023 के दौरान बनी फिल्मों में आजादी का अमृत महोत्सव के लोगो को प्रदर्शित करें। इसके अलावा अपने सभी रचनात्मक कार्यों में भी लोगो को स्वेच्छा से लगाए और देश की आजादी के जश्न में भागीदार बने।सभी भारतीय फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों में आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतीक चिन्ह लगाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए उन्हें amritmohatsav.nic.in की वेबसाइट पर जाकर लोगो को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद वह लोगो का फिल्म में उपयोग कर सकते हैं।दरअसल आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 से शुरू हुई, जो 75 सप्ताह तक चलेगी और 15 अगस्त 2023 को एक वर्ष के बाद समाप्त होगी। यह पूरा महोत्सव देश को लोगों को समर्पित है। ऐसे में अब फिल्मों को भी इससे जोड़ लिया गया।
- कान। लाहौर के सैम सादिक ने उस समय इतिहास रच दिया, जब उनकी फिल्म ‘जॉयलैंड’ कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी जाने वाली किसी पाकिस्तानी लेखक-निर्देशक की पहली फिल्म बन गई। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से कला में परास्नातक सादिक ने महोत्सव में ‘जॉयलैंड’ का परिचय देते हुए कहा, "अब से मेरा जीवन ‘प्री-जॉयलैंड’ और ‘पोस्ट-जॉयलैंड’ होगा।" 31 वर्षीय सादिक की इस फिल्म के शुक्रवार शाम एक और इतिहास रचने की संभावना है, जब ‘अन-सर्टेन’ पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम अन-सर्टेन अवॉर्ड जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।'सादिक की 2019 में प्रदर्शित फिल्म ‘डार्लिंग’ ने 76वें वेनिस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता था। ‘जॉयलैंड’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इसी फिल्म से प्रेरित बताया जाता है।सादिक ने कहा, "मैंने 'जॉयलैंड' का फिल्मांकन नवंबर में पूरी कर लिया था। मैं फिल्म का संपादन कर रहा था, तभी मैंने कान महोत्सव के आधिकारिक चयन के लिए आवेदन करने का फैसला किया। मेरा इरादा हर मंच पर अपनी फिल्म का प्रदर्शन करने का था।' ‘जॉयलैंड’ एक ऐसे युवक की कहानी बयां करती है, जो पाकिस्तान के रूढ़िवादी परिवार में पैदा होता है और एक इरॉटिक थिएटर (कामुक नाटकों का मंचन करने वाला थिएटर) में नौकरी करने लगता है, जहां उसका रिश्ता एक किन्नर से जुड़ जाता है। इसके बाद उसके परिवार में बड़े पैमाने पर उसका विरोध होने लगता है। विरोध करने वालों में युवक की पत्नी भी शामिल है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए 27 मई का दिन काफी खास रहा। एक तरफ आज शाहरुख के छोटे बेटे अबराम खान का जन्मदिन है और दूसरी तरफ आज ही शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। आर्यन खान का नाम बीते साल क्रूज में रेव पार्टी करने में आया था, जिसके बाद से ही आर्यन इस केस में फंसे हुए थे। लेकिन अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने शुक्रवार को चार्टशीट दायर की, जिसमें आर्यन के खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है।दरअसल, आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में 2 अक्तूबर 2021 को आया था। वह मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में हो रही रेव पार्टी में पकड़े गए थे। एनसीबी की एक टीम ने आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें अरबाज और मुनमुन भी शामिल थे। इसके बाद एनसीबी ने कार्रवाई के तहत आर्यन खान को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने भी आर्यन को एनसीबी की गिरफ्त में भेज दिया। इसके बाद ही आर्यन खान को आर्थड रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम जैसे ही ड्रग्स केस में आया, उन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए वकीलों की पूरी एक फौज खड़ी कर दी थी, जो आर्यन को जेल से बाहर निकालने के लिए दिन रात काम कर रहे थे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी दलीलें पेश करते हुए नजर आए थे। रोहतगी के अलावा लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील खड़े नजर आए थे। इतना ही नहीं, रूबी सिंह आहूजा, संदीप कपूर, आनंदिनी फर्नांडीस, रुस्तम मुल्ला जैसे दिग्गज वकीलों ने भी आर्यन की ओर से एनसीबी की दलीलों का सामना किया था।आर्यन खान को जब गिरफ्तार किया था, उस समय लगभग बॉलीवुड का हर सितारा शाहरुख खान के साथ खड़ा नजर आया था। सलमान खान को कई बार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके अलावा, आर्यन की रिहाई के समय जूही चावला उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। जूही चावला आर्यन खान की जमानतदार बनकर एनडीपीसी कोर्ट में पेश हुई थीं और एक लाख का बॉन्ड भरा था। इसके बाद ही आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आर्यन जमानत की प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद 30 अक्तूबर को आर्यन जेल से रिहा हुए थे और उनके खिलाफ मामला चल रहा था।
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदल दिया गया है। खबरों के अनुसार अब इसका नया नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' रख दिया गया है। बता दें कि करणी सेना की एक जनहित याचिका के बाद यह कदम उठाया गया है। फिल्म के निर्माताओं, वाईआरएफ ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें इस बात की जानकारी दी है।करणी सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता राघवेंद्र मेहरोत्रा ने पृथ्वीराज के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका में करणी सेना ने फिल्म के नाम में बदलाव करने की मांग करते हुए कहा था कि राजपूत समुदाय फिल्म के शीर्षक की वजह से आहत है। जिसके बाद कई बैठकें हुईं और आखिरकार 27 मई को, पृथ्वीराज निर्माताओं वाईआरएफ ने राजपूत समुदाय की भावना और मांग को ध्यान में रखते हुए, फिल्म का नाम पृथ्वीराज से सम्राट पृथ्वीराज में बदलने पर सहमति व्यक्त की।यशराज फिल्म्स ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र में लिखते हुए इस बात का उल्लेख किया कि पृथ्वीराज का नाम अब सम्राट पृथ्वीराज में बदल गया है। वायआरएफ ने लिखा, "प्रिय महोदय, हम, यश राज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड, 1970 के दशक में अपनी स्थापना के बाद से अग्रणी प्रोडक्शन हाउस और वितरण कंपनियों में से एक रहे हैं और भारत के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो में से एक के रूप में विकसित हो रहे हैं। हम सभी दर्शकों के आनंद के लिए लगातार कंटेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" वायआरएफ आगे लिखते हैं, "हम फिल्म के वर्तमान शीर्षक के संबंध में आपकी शिकायत और आपके प्रयास की ईमानदारी से सराहना करते हैं, और आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमने किसी भी व्यक्ति (व्यक्तियों) की भावनाओं को आहत करने या अनादर करने के लिए ऐसा नहीं किया था। वास्तव में, हम इस फिल्म के माध्यम से दिवंगत राजा और योद्धा, पृथ्वीराज चौहान की बहादुरी, उपलब्धियों और हमारे देश के इतिहास में योगदान का जश्न मनाना चाहते हैं।"यशराज फिल्म्स ने आगे लिखा, "उठाई गई शिकायत को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए, हम फिल्म का शीर्षक "सम्राट पृथ्वीराज" में बदल रहे हैं। हम आपसी समझौते की अत्यधिक सराहना करते हैं। हम करणी सेना और उसके सदस्यों को फिल्म से संबंधित हमारे अच्छे इरादों को समझने के लिए धन्यवाद देते हैं।"
- नयी दिल्ली / मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा, 'हमने सबूत के सिद्धांत के आधार पर जांच की।'प्रधान ने दिल्ली में कहा, 'हमें 14 लोगों के खिलाफ भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले और छह के खिलाफ सबूत अपर्याप्त थे।'उन्होंने कहा, 'हमने शुरुआती जांच के दौरान मिले सभी तथ्यों पर विचार किया और (आर्यन के खिलाफ) कोई ठोस सबूत नहीं मिला।'यह पूछे जाने पर कि क्या शाहरुख खान से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा, 'कुछ संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन उनके नाम नहीं बता सकता।'आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।उन्होंने कहा, 'मैं राहत महसूस कर रहा हूं, और मेरे मुवक्किल शाहरुख खान भी राहत महसूस कर रहे होंगे। सच्चाई की जीत हुई है। आखिरकार, इस युवक (आर्यन खान) पर आरोप लगाने या उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला।'उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा कि एनसीबी ने अपनी गलती स्वीकार की और महसूस किया कि आर्यन खान के खिलाफ आगे बढ़ने का कोई कारण नहीं है।इससे पहले मुंबई की एक अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने वाले एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि आर्यन खान और पांच अन्य को 'पर्याप्त सबूतों के अभाव' के कारण मामले में नामजद नहीं किया गया है।एनसीबी ने एक बयान में कहा कि एसआईटी ने 'वस्तुनिष्ठ तरीके' से जांच की।बयान के अनुसार, 'एसआईटी की जांच के आधार पर 14 आरोपियों के खिलाफ (मुंबई की एक अदालत के समक्ष) स्वापक औषधि एवं मन:-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दाखिल की गई है। छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सबूतों के अभाव के चलते शिकायत दाखिल नहीं की जा रही है।'आरोप पत्र में कहा गया है कि एनसीबी के मुंबई में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने पिछले साल 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल और कॉर्डेलिया नामक कंपनी द्वारा संचालित जहाज से आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में विक्रांत, इश्मीत, अरबाज, अयान, गोमित, नूपुर, मोहक और मुनमुन शामिल थे। एनसीबी ने कहा, 'आर्यन (खान) और मोहक (जायसवाल) को छोड़कर सभी आरोपियों के पास से मादक पदार्थ मिले थे।'एनसीबी ने इस मामले में पिछले साल 3 अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था और जमानत मिलने के बाद उन्हें उसी महीने जेल से रिहा कर दिया गया था । एनसीबी ने शुक्रवार को मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी ने रजिस्ट्री के समक्ष आरोप पत्र जमा किया और विशेष एनडीपीएस अदालत दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इसका संज्ञान लेगी। इस साल मार्च में विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 60 दिन का समय दिया था।मामले में गिरफ्तारियां एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने की थीं। पिछले साल 6 नवंबर को, एनसीबी मुख्यालय ने वानखेड़े को जांच से हटा दिया था और इसकी जांच दिल्ली स्थित एजेंसी के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी थी।
-
मुंबई. मराठी फिल्मों के अभिनेता एवं निर्देशक प्रसाद ओक का कहना है कि 'चंद्रमुखी' के रूप में आखिरकार उन्हें एक ऐसी फिल्म बनाने के सपने को पूरा करने का मौका मिला जो महाराष्ट्र की लोक संस्कृति को उसकी राजनीति के साथ जोड़ती है। 'चंद्रमुखी' एक उभरते हुए राजनेता दौलत और एक प्रमुख 'तमाशा' गायिका एवं नर्तकी के जीवन पर आधारित एक संगीतमय प्रेम कहानी है, जिसकी पटकथा प्रसाद के सहयोगी चिनमय मांडलेकर ने लिखी है। फिल्म में आदिनाथ कोठारे और अमृता खानविलकर अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक विश्वास पाटिल के इसी नाम के उपन्यास का ही एक रूपांतरण है।
प्रसाद ओक ने कहा, '' 'चंद्रमुखी' ही मेरी पहली फिल्म मानी जा रही है। पिछले 10 साल से अधिक समय से मैं कहानी के अधिकार हासिल करना चाहता था, लेकिन विश्वास पाटिल उस समय तैयार नहीं थे। मुझे लगा कि उन्हें मुझ पर उस समय विश्वास नहीं था। हो सकता है कि 'कच्चा लिम्बू' और 'हिरकानी' देखने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया हो।'' प्रसाद (47) ने कहा कि पाटिल के काम के प्रति उनका लगाव तब शुरू हुआ जब उन्होंने पहली बार ‘रणांगन' (1999-2000) नामक उनके एक नाटक में अभिनय किया। वह जल्द ही पाटिल के प्रशंसक बन गए और 'पानीपत', 'जदाजादती', 'महानायक' और 'चंद्रमुखी' सहित उनके उपन्यासों को पढ़ना शुरू कर दिया। निर्देशक ने कहा, ‘‘मैं उनके लेखन का दीवाना हूं, जो बहुत आकर्षक होता है। मैं विश्वास पाटिल का एक बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब मैंने 2004 में 'चंद्रमुखी' उपन्यास पढ़ा, तो मैं उस पर एक फिल्म बनाना चाहता था और सोचा कि यह मेरी पहली फिल्म होनी चाहिए। लेकिन, मैं उस समय नया था और संघर्ष कर रहा था।'' प्रसाद ओक ने 2009 की कॉमेडी फिल्म ‘हे के ने के' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन, फिल्म ने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। -
नयी दिल्ली. अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह बचपन से ही हमेशा अपने मन की करती आईं हैं और उनका मानना है कि जिंदगी एक ऐसा सफर है, जिसमें खुद का ख्याल रखने और इसे खुलकर जीने की जरूरत है। हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज "मॉडर्न लव मुंबई" में अभिनय के लिए सना की काफी सराहना हो रही है। इस सीरीज में सना ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई है, जिसका पति उसे छोड़ देता है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी जिंदगी को खुलकर जीती है। फातिमा सना ने कहा, "मैं बचपन से ही विद्रोही तेवरों वाली और स्वछंद रही हूं। बेशक, जब आपका कोई रिश्ता टूटता है, तो आपको लगता है कि सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन, एक पल में ही आपको एहसास होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बस अपना ख्याल रखना है। जिंदगी चलती रहती है और कुछ समय बाद सब ठीक हो जाता है।" "चाची 420" और "वन टू का फोर" जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाली फातिमा सना ने 2016 की फिल्म "दंगल" में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। सना ने कहा, "जब मैं छोटी थी तब मैंने बाइक चलाना सीखा। मैंने वह सब कुछ किया है जो मैं करना चाहती थी और जिसकी समाज में एक तरह से अनुमति नहीं है। जिंदगी में आप हमेशा एक अलग भावनात्मक अवस्था में होते हैं।" सना ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज़ "थार" में भी काम किया है। सना फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनी फिल्म "सैम बहादुर" में भी नजर आएंगी। वह फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।