जिले के विकासखण्ड गुरूर के ग्राम चुल्हापथरा में 6 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न
भू-जल स्तर के संरक्षण एवं ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन व तिलहन फसलों की खेती हेतु दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन
बालोद /कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के जिले के विकासखण्ड गुरूर के ग्राम चुल्हापथरा में एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजना अंतर्गत 06 दिवसी कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किसानों को भू-जल स्तर के संरक्षण एवं ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन व तिलहन फसलों की खेती हेतु तकनीकी मार्गदर्शन एवं लाभ के संबंध मंे जानकारी प्रदान की गई। उप संचालक कृषि श्री जी.एस. धुर्वे ने बताया कि कार्यक्रम में 25 कृषकों को मूंग एवं गन्ना फसल की उन्नत व तकनीकी खेती सिखाने हेतु फ्रन्ट लाईन डेमोन्शट्रेशन लगाकर फसल की क्रांतिक अवस्थाओं में 06 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्री जंगलू राम द्वारा मूंग फसल की उन्नत खेती का प्रदर्शन लगाकर एवं श्री भेदराम सिन्हा द्वारा गन्ना की उन्नत खेती का प्रदर्शन के माध्यम से 25 कृषकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद के द्वारा किसानों को मूंग एवं गन्ना की तकनीकी खेती के साथ-साथ गिरते भू-जल स्तर के संरक्षण हेतु ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन व तिलहन फसलों की खेती हेतु तकनीकी मार्गदर्शन एवं लाभ की जानकारी प्रदान किया गया।



.jpg)




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment