बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 12 दिसम्बर तक आमंत्रित
बालोद/जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 12 दिसम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद नेे बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, अन्य सहकारी समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम 12 दिसम्बर 2024 को शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के में निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।



.jpg)




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment