भरतनाट्यम महोत्सव में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की अदिति प्रथम
रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की अदिति बाग ने भरतनाट्यम स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीता कला अकादमी की ओर से 'नटरंग' नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि 'नटरंग' नृत्य महोत्सव में सातवीं की छात्रा अदिति बाग ने भाग लिया। अदिति ने नृत्य महोत्सव में भरतनाट्यम विधा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी की विजेता रहीं। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने अदिति को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment