सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने भारतीय सेना के सफल आपरेशन पर किया सुंदरकांड पाठ
रायपुर /पाकिस्तान के आतंकियों के द्वारा भारत के कश्मीर पहलगांव के आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों के मौत के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने जिस प्रकार शौर्य का प्रदर्शन किया,सेना के जवानों ने जिस तरह लाहौर कराची रावलपिंडी में घुस कर पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया उससे प्रत्येक भारतीय का सर गर्व से ऊंचा हो गया है।
इस क्रम में आज सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ ने सुंदरकांड का पाठ कर हनुमानजी की पूजा अर्चना कर लड्डू बांट खुशी मनाई। वही सेना के तेज बल पराक्रम में वृद्धि की कामना करते हुए विश्व में भारत का नाम ऊंचा रहने की कामना की।
सरयूपारिण समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने तुलसी दास की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चातसुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से सर्व श्री कैलाश तिवारी, राममूर्ति तिवारी आर एल द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी ,डॉ सुरेश शुक्ला,राजेंद्र शर्मा,प्रवीण चौबे ,संगम लाल त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा,शैलेश शर्मा ,शिव प्रसाद मिश्रा ,लक्ष्मण मिश्र आनंद पांडे डॉ अजय त्रिपाठी दिनेश शुक्ल ,शतीश त्रिपाठी अभय तिवारी,सन्तोष शुक्ला आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी ,के एन तिवारी संजय तिवारी प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने पाठ किया ,अंत में भारत की शानदार विजय पर लड्डू बांटे गए एवं प्रसन्नता का इजहार किया गया ।श्री संजय तिवारी प्रवक्ता प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी।
Leave A Comment